Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7056 -
होम ब्लॉग पेज 7056

गोवर्धनवासी सांवरे तुम बिन रहियो न जाए….साध्वी ऋतम्भरा

उदयपुर। उदयपुर के बीएन विश्वविद्यालय मैदान में स्थित भागवत धाम में चल रही भागवत कथा के छठे दिन कालयवन के प्रसंग पर राष्ट्रभक्तों का आह्वान करते हुए साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि समाज में सज्जनों की निष्क्रियता से दुर्जनों की ताकत बढ़ती है, इसलिए सज्जनों को जागना होगा। हिंदू समाज को सक्षम होने के लिए अपनी शक्ति को जगाना होगा। राष्ट्रहित में सज्जनों को आगे आकर दुर्जनों की शक्ति को कमजोर करना होगा।

उन्होंने कविता की पंक्तियां सुनाते हुए कहा कि अस्सी घाव लगे थे तन फिर भी व्यथा नहीं थी मन में, पानीपत के समरांगन में तुम्हें जगाने को चमक उठी थी सांगा की तलवार, जगाया तुमको कितनी बार…, शत्रु हृदय दहलाने वाला, चमक उठा था जिसका भाला, उस प्रताप के रण विक्रम को तुमने दिया बिसार… जगाया तुमको कितनी बार…। इन पंक्तियों का मर्म समझाते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रनिर्माण के लिए स्वयं को आहूत होना पड़ता है।

श्रुति ही सही शिक्षा

संदीपन आश्रम और गुरु शिष्य परंपरा पर साध्वी ने कहा कि आज की शिक्षा में गुरु शिष्य परंपरा का विलोपन हो गया है। छात्र गुरु के चाकू मारता है यह संस्कारों की कमी के कारण हैं। विद्यार्थी के चित्त में उतरे ऐसे संस्कार प्रदान करने वाली शिक्षा नहीं है यह। आज की शिक्षा पद्धति में लिखा-लिखा कर पढ़ाते हैं तो भी याद नहीं रहता। हम अपने मस्तिष्क का मात्र 5 से 10 प्रतिशत ही उपयोग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वैदिक काल में श्रुति, फिर याद रखना, स्मृति में रखना, उससे ज्ञानवान छात्र होते थे। इसीलिए इस देश को श्रुति व स्मृतियों का देश कहा जाता है। शिक्षा व संस्कार ऐसे ही प्रतिपादित किए जाते थे, वैदिक काल का विद्यार्थी साहसी व निर्भय होता था गुरु का आदर करता था।

कृष्ण रासेश्वर ने गोपियों को किया कृतार्थ

इसके बाद साध्वीश्री ने भागवत पुराण के दसवें स्कंध से कृष्ण लीलाओं को वर्णन करते हुए बताया कि गोपांगनाओं के साथ भगवान् श्रीकृष्ण रासरासेश्वर स्वरूप में प्रकटे और उन्हें कृतार्थ किया। इसके बाद इस स्कंध में आए गोपी गीत का गायन हुआ, जिन्हें गोपियों ने श्रीकृष्ण के वियोग में गाए और तभी भगवान श्रीकृष्ण रासरासेश्वर स्वरूप में गोपियों के मध्य से प्रकटे। जब कृष्ण ने गोपियों संग रास किया तो पूरा पंडाल नाच उठा।

कृष्ण गए तो सभी के बहे आंसू

गोकुल छोड़ जब कृष्ण मथुरा गए तो पूरा गोकुल रोया। इस प्रसंग का साध्वीश्री ने भावपूर्ण वर्णन कर दृश्य को भागवत धाम में साक्षात् कर दिया। उन्होंने कहा कि जब कृष्ण मथुरा जा रहे थे तो नदी, पेड़, पौधे, फूल, गैया, ग्वाल-बाल, गोपी सभी अश्रु बहा रहे थे। पूरा भागवत धाम इस प्रसंग पर भावों की गंगा में बह गया। इसके बाद कृष्णा रुक्मणी विवाह बारात में खूब नाच गान उल्लास हुआ। पूरे पंडाल में मंगल गीत गाए गए और बहुत देर तक लोग उल्लासित हो नाचते रहे।

गोवर्धनवासी सांवरे तुम बिन रहियो न जाए….

कार्यक्रम में भक्तों ने भजनों का आनन्द लिया। साध्वीश्री ने गोवर्धन वासी सांवरे तुम बिन रहियो न जाए … भजन गा कृष्ण की स्तुति की। इसके बाद ‘पार करेंगे कन्हैया, कृष्ण कन्हैया…’, ‘लूटकर ले गया जिगर सांवरा जादूगर….’, ‘मेरे घरे बिहारीजी को ब्याव गजानंद वेगा आवजो जी…’, ‘दे दइयो राधा दे दइयो राधा, कान्हा की बाँसुरिया राधा रानी दे दईयो…’ आदि भजनों पर भक्त झूम उठे।

गुरु की तस्वीर पाकर भावुक हुई साध्वीश्री

कथा के प्रारम्भ में साध्वीश्री की शिष्या साध्वी सुगन ज्योति के छोटे भाई भरत मालवीय ने अपने हाथों से बनाई साध्वी ऋतम्भरा के गुरुजी की तस्वीर भेंट की। इस भेंट से वे भावुक हो गईं। इसके बाद उन्होंने गणेशजी की स्तुति के साथ कथा का शुभारंभ किया।

व्यास पीठ पूजन

कथा के छठे दिन मुख्य यजमान प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष दिनेश भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारस सिंघवी व महिला समिति अध्यक्ष वीणा अग्रवाल, धीरेंद्र सच्चान सहित यजमानगण विष्णु कुमार सुवालका, शांतिलाल वेलावत, रतनदेवी माहेश्वरी ने व्यास पीठ का पूजन किया। वहीं प्रसाद का आशीर्वाद प्यारेकृष्ण अग्रवाल, खेराड़ वालों ने लिया। आरती का आशीर्वाद पुलिस कप्तान राजेंद्र प्रसाद गोयल सपत्नीक, लाल सिंह झाला, माया टंडन, गोविंद अग्रवाल व यशवंत सोमानी ने लिया। उदयपुर के विकास शर्मा सर्वमंगला ट्रस्ट के ट्रस्टी बने। वात्सल्य धाम की साध्वी शिरोमणि ने बताया कि वात्सल्य धाम की शिलाओं के लिए संकल्प भेंट के लिए भागवत श्रवणार्थियों में होड़ मची हुई है।

आज के कार्यक्रम

नित्य भागवत धाम के पूजन का रविवार को अंतिम दिवस है। हवन पूर्णाहुति के साथ यह पूजन संपन्न होगा। सुबह 7: 30 बजे साध्वी ऋतम्भरा दीक्षार्थी को अग्रसेन भवन में दीक्षा देंगी। विशाल भंडारा मिराज समूह के मदन पालीवाल की ओर से होगा।

अंतिम प्रशिक्षण के साथ ही मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो जाएंगे मतदान दल

अजमेर। आगामी 29 जनवरी को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान दलों को तृतीय एवं अन्तिम प्रशिक्षण कल 28 जनवरी को राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ ही मतदान दल मतदान केन्द्र के लिए रवाना हो जाएंगे।

सेवा और कार्यकर्ता के दम पर जीतेगी भाजपा : वसुंधरा राजे

ajmer by-election 2018 : cm vasundhara raje roadshow in ajmer
ajmer by-election 2018 : cm vasundhara raje roadshow in ajmer

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अजमेर में महाजनसंपर्क के समापन पर कहा कि भाजपा ने राजस्थान की सेवा की है। लोगों के आशीर्वाद से भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप लांबा लोकसभा में जाकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को मजबूत करेंगे। कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी जीतेगी। भाजपा में नेता नहीं हमेशा कार्यकर्ता ही ताकतवर रहा है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा देश की सबसे बडी पार्टी बनी है।

जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में अजमेर की दक्षिण और उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लोगों से महाजनंपर्क किया। राजे के जनंसपर्क में लोगों का सैलाब उमड गया। विभिन्न स्थानों पर विभिन्न समाजों और संगठनों के लोगों ने भाजपा जनसपंर्क का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री का महाजनसंपर्क राजा साइकिल जिन दत्त सूरी सर्किल से शुरू हुआ।

अजमेर दक्षिण और उत्तर विधानसभा क्षे़त्र में बरसे फूल

मुख्यमंत्री राजे का महाजनसंपर्क के दौरान राजा साइकिल पर महिला मोर्चा की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। यहां आर्य मंडल, खंडेलवाल समाज, सेन समाज, राजपूत समाज, सिंधी समाज, पंजाबी और सिख सामज, धानका समाज, वाल्मिकी समाज, कोली समाज, बैरवा समाज, ब्रहाम्ण समाज, माली समाज, यादव समाज, वैष्य समाज, जांगिड समाज, बसीटा धोबी सामज, प्रजापति सामज, ग्वाला समाज, रावणा राजपूत समाज, मैथिली ब्रहामण समाज, मसीह समाज, रावत समाज, गुर्जर समाज, मेघवाल समाज, मुस्लिम समाज, स्वर्णकर समाज, जाट समाज, साधु समाज, दिगंबर जैन समाज, बाबू मोहल्ला व्यापारिक संगठन, दयानंद मार्केंट एसेासिएशन, आर्य समाज, नाथ समाज, नायक समाज, खटिक समाज, जटिया समाज, सांसी समाज, सीताराम बाजार व्यापारी संघ, लाल कोठी व्यापारी संगठन, लौहार समाज, रेगर समाज की विभिन्न संस्थाओं की ओर सें स्वागत किया गया।

इसी तरह स्टेशन रोड व्यापारिक एसोसिएशन, जैन समाज, कायस्थ समाज, सिन्धु संगीत समिति, धानका समाज, गिदवानी मार्केट, अनाज मंढी ऐसोसिएशन, बारदान एसोसिएशन, हॉलसेल मेडिकल एसोसिएशन, पान दरीबा ऐसोसिएशन, चौरसिया समाज, विधि प्रकोष्ठ, कहार समाज समिति, थोक फूलमंडी मर्चेंन्ट ऐसोसिएशन, कबाडी बाजार व्यापारिक ऐसोसिएशन, मोची समाज समिति, कचहरी रोड व्यसापारिक एसेासिएशन, वसीटा समाज, स्वामी परिवार,स्वर्णकार समाज संस्था, सैन समाज समिति, तुलसी सेवा संस्थान, वैश्य समाज संस्था, पृथ्वीराज मंडल, तेली साहू समाज, अल्पसंख्यक मोर्चा, मद्रासी समाज, भारत विकास परिषद, रावणा राजपूत समाज, जाटव समाज संस्था, दोहरसेन मंडल, खत्री समाज, बजरंग मंडल की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इनके साथ विभिन्न स्थानों की व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के जनसंपर्क के दौरान हजारों लोगों का हुजूम उमड पडा। जगह-जगह ढोल बाजों और स्वागत द्वारों से महाजनसंपर्क का स्वागत किया गया। जनसंपर्क में युवा और महिलाओं ने अपने हाथों में नरेंद्र मोदी और वसुंधरा राजे के कट आउट ले रखे थे।

केसरिया साफा पहनी युवतियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सफल नेतृत्व से जुडे नारे लगाए। महाजनसंपर्क में घोडे पर सजे राजपूत युवाओं ने अगुवाई की।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत

समाज की ओर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को तलवार भेंट कर शॉल पहनाई। इसह तरह अन्य समाजों की ओर से भी मुख्यमंत्री को विभिन्न स्थानों पर शॉल पहनाकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के महाजनंसपर्क में केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, मंत्री अरूण चतुर्वेदी, किरण माहेश्वरी, युनूस खान, वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, ओंकारसिंह लखावत, संासद दुष्यंतसिंह, सुरेश रावत, शिव शंकर हेडा,मेघराज लोहिया, धर्मेद्र गहलोत, संपत सांखला, वंदना नोगिया, रासासिंह रावत, भगवती प्रसाद सारस्वत, अरविंद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, महामंत्री अभिषेक मटोरिया, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी, ओम प्रकाश भडाना, विधायक शंकरसिंह रावत, मुकेश दाधिच, कंवल प्रकाश, धर्मेश जैन, पूर्णा शंकर दशोरा, सुरेंद्रसिंह शेखावत, सरिता गैना, पुखराज पहाडिया, रमेश सोनी, जय किशन पारवानी, नीरज जैन, शलेंद्र सत्रावला, मंडल अध्यक्ष मुकेश खिंची, सेाहन शर्मा, बलराज कच्छावा, राजेश, योगेश शर्मा, राजकुमार लालवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनित पारीक, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के मुसिंफ अली, शफी खान, लिलयन ग्रेस, ओबीसी मोर्चा के प्रशांत यादव, एसीसी मोर्चा के जितेंद्र चौहान, किसान मोर्चा के मनीश मारोठिया सहित शहर और देहात भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थे।

जिले में सभी बूथों पर भाजपा टीम सुनेगी मन की बात

आकाशवाणी व दूरदर्शन पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रसारित होगी। भारतीय जनता पार्टी के सभी बूथ स्तर की टीमें चाय पर चर्चा के तहत लोगों के साथ प्रधानमत्री के मन की बात सुनेगी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे अजमेर संसदीय क्षेत्र के सभी बूथों पर आयोजित होगा।

गरीब नवाज की दरगाह और नारेली तीर्थ पर राजे का स्वागत

भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में महाजनसंपर्क के बाद मुख्यमंत्री राजे गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी देने पहुंची। वहां उन्होंने भाजपा की जीत के लिए मखमल की चादर पेश कर मन्नत का धागा बांधा। राजे के साथ उनके पुत्र सांसद दुष्यंतसिंह भी थे।

बुलंद दरवाजे पर अंजुमन सैयद जादगान के मेंबर आलेबदर, छोटी देग के पास शेखजादगान के सदर अब्दुल हफीज ने चुनरी ओढाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री को जियारत दरगाह के खादि सैयद अफशान चिश्ती ने कराई।

मुख्यमंत्री के साथ मंत्री युनूस खान, अल्पसख्ंया मार्चें के प्रदेश महामंत्री मुसिफ अली खान, शहर जिला अध्यक्ष शफीक खान, वफफ बोर्ड के सदर अतीक अहमद सहित अन्य मुस्लिम नेता थे।

जैन संतों से लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अजमेर में हुए महाजनसंपर्क के बाद ज्ञानोदय नारेली तीर्थ गई। मुख्यमंत्री ने तीर्थ स्थल पर सुंधा सागर महाराज व अन्य जैन संतों से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के साथ जैन समाज के नेता पुखराज पहाडिया, नीरज जैन, प्रवीण जैन, हमेंद्र जैन, नारेली ज्ञानोदय तीर्थ अध्यक्ष मनीश गदिया, महामंत्री अतुल ढिलवारी, अल्पसख्ंयक आयोग के सदस्य दिनेश जैन सहित जैन समाज के कई पदाधिकारी थे।

ये भी पढें
अजमेर चुनाव : सीएम वसुंधरा राजे का रोडशो, बीजेपी ने दिखाई ताकत
अजमेर चुनाव : परवान चढा भाजपा का प्रचार, दिखाया दम
Video : मुश्किल में फंसे जेएलएन अस्पताल जाने वाले, पुलिस ने डंडो के बल पर खदेडा

गणतंत्र दिवस : गुजराती स्कूल में राजेश अंबानी ने फहराया तिरंगा

0

अजमेर। गुजराती सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल में हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस हषोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल प्रांगण में सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि गुजराती स्कूल शिक्षा समिति के संयुक्त सचिव राजेश अंबानी ने ध्वजारोहण किया।

मेघालय चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी, संगमा 2 सीटों से लड़ेंगे

Congress declares Meghalaya list, CM Sangma to contest from 2 seats
Congress declares Meghalaya list, CM Sangma to contest from 2 seats

नई दिल्ली/शिलांग। कांग्रेस ने शनिवार को मेघालय के 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सूची में मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का नाम भी शामिल है। चुनाव 27 फरवरी को होगा।

जोहान्सबर्ग टेस्ट : गेंदबाजों की बदौलत वांडर्स में अजेय रहा भारत

Johannesburg Test : India beat south africa by 63 runs
Johannesburg Test : India beat south africa by 63 runs

जोहान्सबर्ग। मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण पिछली भारतीय टीमों से कहीं बेहतर है। इस बात को एक बार फिर कोहली की सेना ने साबित किया। अपने तेज गेंदबाजों के दम पर ही भारत ने वांडर्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हरा दिया।

ब्लू सुपरमून का दीदार 31 जनवरी को

Super Blue Blood Moon coming january 31 : how to see it
Super Blue Blood Moon coming january 31 : how to see it

वाशिंगटन। जो कोई पिछली बार नीला चांद यानी ब्लू सुपरमून का दीदार नहीं कर पाए हैं उनके लिए 31 जनवरी को आखिरी मौका होगा। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक इस महीने के आखिर में एक बार फिर नीला चांद यानी सुपर ब्लू मून दिखेगा।

राकेश सोनी का असामयिक निधन, उठावना रविवार को

0

अजमेर। राजस्थान पत्रिका के अजमेर कार्यालय में लंबे समय से पेज डिजाइनर के पद पर कार्यरत रहे फायसागर रोड निवासी राकेश सोनी पुत्र स्व मोहनलाल तोषावड सराधना वाले का शुक्रवार को असामयिक निधन हो गया।

सोनी के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड गई। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे। उनका शुक्रवार को ही ऋषिघाटी श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका उठावना 28 फरवरी को शाम 4:30 बजे से 5 बजे तक फायसागर रोड स्थित अभिनंदन गार्डन पर होगा।

काबुल आतंकी हमले में मृतकों की संख्या 100 के पार

Kabul attack: Taliban kill 63 with ambulance bomb in Afghan capital
Kabul attack: Taliban kill 63 with ambulance bomb in Afghan capital

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के मध्य सदारत चौक के निकट तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे एक एंबुलेंस को उड़ा दिया, जिसमें 102 लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 लोग घायल हो गए हैं।

दीपिका पादुकोण ‘पद्मावत’ की सफलता से उत्साहित, गौरवान्वित

Deepika Padukone happy, proud with success of 'Padmaavat'
Deepika Padukone happy, proud with success of ‘Padmaavat’

मुंबई। पिछले गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए सिर कलम करने जैसी धमकी का सामना कर चुकीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म की भारत में अबतक 56 करोड़ रुपए की कमाई से बहुत उत्साहित और गौरवान्वित हैं।