Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7067 -
होम ब्लॉग पेज 7067

गणतन्त्र दिवस : भारती भवन पर फहराया तिरंगा ध्वज

0
69th republic day celebrations : Tricolor flag hoisted on Bharti Bhawan jaipur

जयपुर। 69वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर कार्यालय भारती भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहायाया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोघन में गणतन्त्र दिवस कि शुभकामनाएं देते हुए अखिल भारतीय गो सेवा प्रमुख शंकरलाल ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपने ध्वज का सम्मान करना चाहिए। देश और ध्वज की रक्षा के लिए हमें जो भी लगाना पडे लगाना चाहिए।

रतन टाटा करेंगे मेडटेक स्टार्ट-अप एक्सियो में निवेश

0
Ratan Tata to invest in Medtech start-up axio

Ratan Tata to invest in Medtech start-up axio

नई दिल्ली| एक्सियो बॉयोसोल्यूशन ने सीरीज बी फंडिंग राउंड में रतन टाटा की अगुवाई वाली आरएनटी कैपिटल के साथ ही वर्तमान निवेशकों -एक्सेल पार्टनर्स और आईडीजी वेंचर्स इंडिया से 74 लाख डॉलर का फंड जुटाने में कामयाबी हासिल की है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी की योजना इस फंडिंग से नए बाजारों में अपना विस्तार करने की है, जबकि वह हाई-इंपैक्ट मेडिकल उत्पादों पर भी काम जारी रखेगी। इस सौदे में मास्टरकी होल्डिंग्स ने सलाहकार की भूमिका निभाई।

एक्सियो ने इससे पहले ट्रामा केयर के लिए आपातकालीन हेइमोस्टेट लांच किया था। एक्सियो बॉयोसोल्यूशन का मुख्यालय बॉस्टन में है और इसका कॉरपोरेट कार्यालय बेंगलुरू में है और इसकी जीएमपी सर्टिफाइड विनिर्माण संयंत्र गुजरात में है।

बिज़नेस से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

अजमेर में संभागीय आयुक्त ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, 129 का सम्मान

0

अजमेर। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह पटेल मैदान में आयोजित हुआ। समारोह में संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं तथा कार्य करने वाले 129 व्यक्तियों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्रा देकर सम्मानित किया।

स्वतंत्रता सैनानियों का किया अभिनन्दन

गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के स्वतंत्राता सैनानियों ईसर सिंह बेदी तथा शोभाराम गहरवार एवं सैनानियों के परिजनों जानकी टी. गकलानी, लेखा गुप्ता, केली देवी, रामकली एवं रतन बाकोलिया का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

हाड़ी रानी महिला बटालियन की प्लाटून रही परैड में प्रथम

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में आयोजित परेड में 10 प्लाटूनों ने भाग लिया। इनमें से प्लाटून कमांडर जाहीदा के नेतृत्व में हाड़ी रानी महिला बटालियन प्रथम, तानिया भारद्वाज के नेतृत्व में स्वामी विवेकानन्द राजकीय माॅडल स्कूल माकड़वाली द्वितीय तथा रचना विश्नोई के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस महिला प्लाटून तृतीय स्थान पर रही।

महावीर चौधरी ने राजस्थान पुलिस, भंवर सिंह भाटी ने होमगार्ड पुलिस, अनूप कंवर ने होमगार्ड महिला, लक्ष्मण राम ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय एनसीसी, देवेन्द्र ने राष्ट्रीय मिलेट्री स्कूल, गायत्राी डोलिया ने हरिसुन्दर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आशागंज, मोहम्मद शाहनवाज ने राजकीय ओसवाल स्कूल स्काॅउट तथा गुनगुन चतुर्वेदी ने सेंट स्टीफन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल प्लाटून का नेतृत्व किया।

गुरूकुल पब्लिक स्कूल का बैण्ड रहा प्रथम

समारोह के दौरान आयोजित बैण्ड वादन से चेष्टा भाटी के नेतृत्व में गुरूकुल पब्लिक स्कूल प्रथम, सोमेश के नेतृत्व में सेंट स्टीफन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल द्वितीय तथा अदिति के नेतृत्व में सोफिया स्कूल का बैण्ड तृतीय स्थान पर रहा।

स्वामी विवेकानन्द राजकीय माॅडल स्कूल माकडवाली जतिन गुर्जर, सीआरपीएफ का बैंण्ड थम्ब बहादुर, राजस्थान पुलिस बैण्ड अशोक कुमार, हरिसुन्दर बालिका स्कूल का बैण्ड हर्षा सोनी, सेंट पाॅल स्कूल का बैण्ड निकित, एचकेएच स्कूल का बैण्ड समग्र वैद्य के द्वारा निर्देशित किया गया।

इस मौके पर शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संगीत की धुनों पर सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया। बालिकाओं ने लेजियम तथा बालिकों ने व्यायाम प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने संगीतमय सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन भी किया। समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूली बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य रहा। इसमें विभिन्न विद्यालयों की 400 बालिकाओं ने भाग लिया। आर्य वीर दल द्वारा पिरामिड का प्रस्तुतीकरण हुआ।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, जिला कलक्टर गौरव गोयल, नगर निगम के आयुक्त हिमांशु गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण गर्ग, पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त केके शर्मा उपस्थित थे।

अनेक स्थानों पर हुआ झण्डारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में अनेक स्थानों पर झण्डारोहण किया गया। संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर गौरव गोयल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज उप निदेशक महेश चन्द्र शर्मा ने फहराया। अजमेर विकास प्राधिकरण में आयुक्त गौरव गोयल ने ध्वजारोहण किया।

कोलकाता के 20 सहित पश्चिम बंगाल के 120 सिनेमाघरों में रिलीज हुई पद्मावत

0
Padmavit released in 120 cinemas of West Bengal, including Kolkata 20

Padmavit released in 120 cinemas of West Bengal, including Kolkata 20

कोलकाता। कथित तौर पर रानी पद्मिनी का चरित्र धूमिल करने के आरोप में फिल्म पद्मावत के खिलाफ देशभर में जारी विरोध के बीच यह फिल्म कोलकाता समेत पूरे राज्य में बिल्कुल शांतिपूर्वक रिलीज हुई है। कोलकाता के 20 सिनेमाघरों सहित पूरे पश्चिम बंगाल के 120 सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज हुई है। सुबह 8.30 बजे के करीब पहले शो के रिलीज होने के बाद से लेकर देर शाम तक ना तो महानगर में और ना ही राज्य के अन्य हिस्से में कहीं भी किसी भी सिनेमाघर के पास कोई घटना अथवा विरोध प्रदर्शन हुआ है। कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालाबाजार में बुधवार को कई चरणों में बैठक के बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार ने बताया था कि किसी भी तरह से शांति भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उधर राज्य के राजपूत संगठनों ने एक दिन पहले ही साफ कर दिया था कि वे फिल्म पद्मावत का विरोध करने के बजाय बहिष्कार करेंगे। पद्मावत फिल्म के रिलीज होने से पहले ही देशभर में राजपूत संगठनों द्वारा शुरू हुए विरोध के बीच एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया था कि वे बंगाल में फिल्म को कड़ी सुरक्षा के बीच रिलीज कराएंगी।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

फेसबुक लवर निकला लड़का तो पुलिसकर्मी ने जान से मार डाला

Facebook lover boy boy killed by policeman

Facebook lover boy boy killed by policeman

चेन्नै: चेन्नै के 32 वर्षीय पुलिसकर्मी कन्न कुमार को शायद किसी ने यह नहीं बताया कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली किसी भी चीज पर आंख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए। आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर फेसबुक पर महिला बनकर प्यार का झांसा देने वाले एक युवक की हत्या कर दी। आरोपी कॉन्स्टेबल कन्नन कुमार ने विरुधनगर जिले में स्थित अपने गांव जाने के लिए 10 दिनों की छुट्टी ली हुई थी। वह फेसबुक पर मिली ‘लड़की’ से मिलने गया था, जिससे उसे प्यार हो गया था। लेकिन वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि जिसे वह लड़की समझ रहा था, वह तो असली में एक पुरुष है।

‘आरोपी कन्नन फरार चल रहा है, जबकि उसके तीनों दोस्तों विजयकुमार, तमिलरासन और तेंजिंग को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।  ‘फेसबुक पर एस अय्यानार ने लड़की के नाम से फेक आईडी बनाई हुई थी। वह कन्नन से बहुत सॉफ्ट आवाज में बात करता था। लेकिन जब उसे सच्चाई का पता चला तो वह बहुत निराश हो गया और आत्महत्या की कोशिश भी की। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अय्यानार की हत्या की साजिश रची।’

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

 

गणतंत्र दिवस की परेड देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले परेड को देखना गर्व की बात है

Amitabh Bachchan, looking at the parade parade of Republic Day Parade, it is a matter of pride

Amitabh Bachchan, looking at the parade parade of Republic Day Parade, it is a matter of pride

गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा देश देशभक्ति में डूबा हुआ है। गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड जगत भी देशभक्ति में सरोबार है। सदी के महानायक यानी की अमिताभ बच्चन ने भी एक ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने अपने दिल्ली के दिनों की याद ताजा की है। बिग बी से अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से देशभक्ति से भरा ट्वीट किया। बिग बी ने बताया कि वह 26 जनवरी की परेड को देखकर भावुक हो गए।

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा, दिल्ली में रिपब्लिक डे की परेड को देखना, यह एक गर्व की बात है। आर्मी मार्च पास्ट देखकर आंखों में आंसू आ जाते हैं। यह दिल्ली के पुराने दिनों की यादें ताजा करता है।

अमिताभ बच्चन ने दो तस्वीरें भी शेयर की। पहली तस्वीर में वह तिरंगा पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। बिग बी ने सफेद कलर की ड्रेस पहन रखी है,  दूसरी तस्वीर बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की शेयर की है। तस्वीर में अभिषेत बच्चन ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं और तस्वीर पर हैप्पी रिपब्लिक डे लिखा हुआ है।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

दीपिका ने इस एक्टर को बताया BEST KISSER

Deepika told the actor BEST KISSER

Deepika told the actor BEST KISSER

मुंबई. 180 करोड़ के बजट में बनी फिल्म पद्मावत विवादों के बीच काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने पेड प्रिव्यू में लगभग पांच करोड़ रुपए की कमाई कर ली हैं। वहीं, फिल्म विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। दीपिका ने एक इंटरव्यू फिल्म के लिए सितारों की फीस का खुलासा किया है।

नेहा धूपिया के टॉक शो वोग बीएफएफ के एपिसोड में दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीशा पादुकोण दोनों पहुंचे थे। शो की होस्ट नेहा धूपिया दीपिका से सवाल करती हैं कि, ‘उन्होंने फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए कितनी फीस ली? क्या उन्होंने रणवीर और शाहिद से ज्यादा फीस ली है?’ जिस पर दीपिका केवल एक शब्द कहती हैं ‘हां’। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका को इस फिल्म के लिए दीपिका को 11 करोड़ रुपए मिले हैं।

शो में नेहा ने दीपिका से पूछा की इंडस्ट्री में सबसे अच्छा किसर कौन हैं? इस पर दीपिका ने कहा कि रणवीर सिंह इंडस्ट्री में बेस्ट किसर हैं। वहीं, सगाई के सवाल पर दीपिका ने कहा कि मेरी सगाई नहीं हुई है। इस पर दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण कहती हैं कि ये पिछले चार साल से इंगेज्ड है।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

 

लैक्मे फैशन वीक : अनीता डोंगरे पेश करेंगी ‘समर वेडिंग’ लाइन

Lakmé Fashion Week 2018 : Anita Dongre to present summer-inspired bridal couture line

मुंबई। दिग्गज डिजाइनर अनीता डोंगरे लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिजॉर्ट-2018 में अपना समर वेडिंग (ग्रीष्म वैवाहिक परिधान) संग्रह पेश करने के लिए तैयार हैं। शो में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अनीता के खूबसूरत कढ़ाई वाले दुल्हन के परिधान के हिस्से के रूप में नए जमाने के कपड़ों की एक श्रृंखला आर-एलनटीएम पेश करेगा।

व्लादीमीर पुतिन ने मोदी को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा- दुनिया में भारत का स्थान अहम

 Vladimir congratulates Mr. Putin on Republic Day, said, India's place in the world is important

Vladimir congratulates Mr. Putin on Republic Day, said, India’s place in the world is important

नई दिल्ली। भारत आज अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दुनिया भर के नेताओं ने इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजा है। बधाई देने वाले नेताओं में से एक रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन भी रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

गणतंत्र दिवस परेड के बाद मोदी ने जनता का अभिवादन स्वीकारा

Prime Minister walks down Rajpath to greet people on the 69th Republic Day
Prime Minister walks down Rajpath to greet people on the 69th Republic Day

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड खत्म होने के बाद वहां मौजूद जनता की तरफ हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया।