नई दिल्ली। ‘स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’ का नारा देने वाले बाल गंगाधर तिलक के पड़पोते रोहित तिलक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इतना ही नहीं उस पर पीड़ित महिला को धमकाने के लिए तेजाब से हमला करवाने का भी आरोप है।

जयपुर। ‘जी जयपुर साहित्य महोत्सव’का गुरुवार सुबह शुभारंभ हो गया लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे महोत्सव का उद्घाटन करने नहीं पहुंची। इस पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन राजस्थान की पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा और ब्रिटिश मूल के अमेरिकी कहानीकार और उपन्यासकार पिको अय्यर ने किया।

नई दिल्ली। शीर्ष अदालत ने गुरुवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से तीन माह के भीतर दिव्यांग (पर्सन्स विद डिसैबिलिटी) अधिकार अधिनियम 2016 को लागू करने को कहा। न्यायाधीश अरुण मिश्रा और न्यायाधीश एस. अब्दुल नजीर की खंडपीठ ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिव्यांग अधिकार कानून 2016 के प्रावधानों के अनुपालन के संबंध में रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए।

मुंबई। दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज के साथ ही उनके प्रशंसकों में फिल्म के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर ‘डीपी फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ हैशटैग के साथ विश्वभर से दीपिका के प्रशंसक फिल्म की रिलीज का जश्न मना रहे हैं।

मुंबई| भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी पुरस्कार समारोह से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी और मनोरंजन उद्योग के प्रतिष्ठित कलाकारों को सलाम करेंगी। एक बयान के मुताबिक, वह सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामित्व वाली कंपनी हरमन इंटरनेशनल के वैश्विक एंबेसडर के तौर पर वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड समारोह से एक दिन पहले न्यूयॉर्क में शनिवार को आयोजित एक समारोह में शामिल होंगी। अभिनेत्री ब्रांड के हरमन कार्डन और जेबीएल का सोशल मीडिया पर प्रचार करने के साथ ही सहित विभिन्न प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
इन ब्रांडों के एंबेसडर के रूप में प्रियंका ग्रैमी पुरस्कार समारोह के पहले आयोजित क्लीवे डेविस और रिकॉर्डिग एकेडमी समारोह में रेड कॉर्पेट पर चहलकदमी करेंगी।अभिनेत्री अमेरिका में ‘क्वांटिको’ और ‘बेवॉच’ जैसे प्रोजेक्ट के लिए जानी जाती हैं। हरमन ग्रैमी का आधिकारिक साउंड है और इसके तीन तकनीकी पुरस्कारों जेबीएल, एकेजी और लेक्सिकॉन ब्रांड का प्राप्तकर्ता है।
प्रियंका ने कहा, संगीत दुनिया को एक साथ लाता है। यह बॉर्डर, रंगों और मानदंडों को झुठलाता है और अक्सर संस्कृति, जेंडर और पीढ़ियों को जोड़ता है।
बोर्ड में प्रियंका को शामिल करने पर हरमन के विपणन प्रमुख अधिकारी राल्फ सैंटाना ने कहा कि प्रियंका सीमाओं से परे जाकर खुद को साबित करने वाली कलाकार हैं, वह जो कुछ करती हैं, उसमें अपनी बेहतरीन शैली और सुघड़ता लाती हैं और उनकी पहुंच दुनियाभर में अपने प्रशंसकों तक है।
बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

हैदराबाद| तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि फिल्म को दोनों तेलुगू राज्यों के 300 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है और दोपहर तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। राजपूत समूहों के किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन को नाकाम करने के लिए हैदराबाद और सिकंदराबाद दोनों शहरों के सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों में भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। सिकंदराबाद में टिवोली थिएटर में कड़ी सुरक्षा हैं, जहां युवाओं के एक समूह ने दो दिन पहले ‘पद्मावत’ का पोस्टर फाड़ डाला था और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के खिलाफ पहले नारे लगाए थे।
यह फिल्म हिंदी व तेलुगू दोनों भाषाओं में रिलीज की गई है और दर्जनों सिनेमाघरों में फिल्म के शो हाउसफुल हैं।भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी. राजा सिंह जिन्होंने फिल्म को दिखाने पर सिनेमाघर जलाने की धमकी दी थी, अपने रुख में नरमी लाए हैं और शहर की पुलिस को किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की आशंका नहीं दिख रही है हालांकि एहतियात के रूप में सिनेमाघरों में पुलिस कर्मियों को तैनात किए गए हैं।
तेलंगाना विधानसभा के सदस्य राजा सिंह ने पहले लोगों को फिल्म का बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए कहा था कि राजपूत समुदाय को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, गुरुवार को सिंह ने मीडिया से कहा कि फिल्म देखने वाले विभिन्न हिंदू संगठनों के नेताओं ने इस फिल्म को देखने के बाद पाया कि भंसाली ने ऐसे सभी दृश्यों को हटा दिया है, जिसमें राजपूत रानी पद्मावती की छवि धूमिल हो रही थी। उन्होंने दावा किया कि मजबूत विरोध प्रदर्शन के बाद फिल्म निर्माता ने डर से आपत्तिजनक दृश्य हटा दिए हैं।
इसके साथ उन्होंने हिंदू संगठनों के नेताओं से फिल्म को देखने का सुझाव देते हुए कहा, अगर आपको कुछ भी आपत्तिजनक मिलता है तो जो मन में आए वो करें हम आपके साथ हैं।
बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के अंदर और बाहर तैनात सशस्त्र पुलिसकर्मियों और निजी रक्षकों के बीच गुरुवार को फिल्म ‘पद्मावत्त’ की स्क्रीनिंग दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया के साथ शुरू हुई।

नई दिल्ली। हाल ही में टेलीकॉम इंडस्ट्री में क्रांती लाने वाले रिलायंस जियो को लेकर खबरे आई थीं कि अब ये कंपनी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के जैसे ही जियोकॉइन लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन इन खबरों का फायदा उठाते हुए जियोकॉइन के नाम से पहले ही कुछ फर्जी वेबसाइट बना ली गई हैं जिससे ठगी का काम जोरो पर है। फर्जी वेबसाइट पर रिलायंस जियो का लोगो और यूआरएल reliance-jiocoin.com के साथ फेक वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है।
इस फेक वेबसाइट में बताया गया है कि जियो कॉइन का लॉन्च प्राइस 100 रुपए प्रति कॉइन है। इसमें एक लिंक देकर ये भी दावा किया गया है कि 31 जनवरी 2018 से पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले को फ्री में जियोकॉइन मिलेगा। इस वेबसाइट के होमपेज पर नाम, ई-मेल और पासवर्ड दर्ज करने के बाद रजिस्टर करने का ऑप्शन दिया गया है, लेकिन जब आप इस वेबसाइट पर रजिस्टर करने जाएंगे तो रजिस्टर पर क्लिक करने के बाद भी वेबसाइट नहीं खुल रही है।
रिलायंस जियो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसी किसी भी खबर पर विश्वास न करें। अगर आपके पास ऐसा कोई भी मैसेज आता है तो इससे आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए इस फेक वेबसाइट से सावधान रहें।भारत में अभी तक बिटकॉइन को लीगल नहीं किया गया है। सरकार के अनुसार बिटकॉइन समेत कोई भी क्रिप्टोकरंसी मान्य मुद्रा नहीं है।
देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

Maruti Suzuki इंडिया साल 2020 में देश में इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की अपनी योजना के तहत आगामी ऑटो एक्सपो में एक कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी ई-सर्वाइवर प्रदर्शित करेगी। कंपनी Maruti Suzuki की अपने पवेलियन में एरेना, नेक्सा तथा मोटरस्पोर्ट्स जोन्स में 18 से अधिक वाहनों को प्रदर्शित करने की योजना के तहत कॉन्सेप्ट कार को प्रदर्शित किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि यह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए डिजाइन स्टडी मॉडल है, जो Maruti Suzuki के शानदार 4डब्ल्यूडी विरासत को आगे बढ़ाएगा।
ऑटोमोबाइल से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें