Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 709 -
होम ब्लॉग पेज 709

संत विजयदास के आत्मदाह करने की घटना की प्रमुख शासन सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

जयपुर। राजस्थान सरकार ने भरतपुर जिले में संत विजयदास के आत्मदाह करने की घटना की जांच प्रमुख शासन सचिव स्तर के अधिकारी से कराने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार देर रात कहा कि मुझे दुख है कि जब सरकार ने उनकी मांगों पर सैद्धांतिक सहमति दे दी थी तो उन्हें किन परिस्थितियों में यह दुर्भाग्यपूर्ण कदम उठाना पड़ा। इस घटना की जांच प्रमुख शासन सचिव स्तर के अधिकारी से करवाने का निर्णय लिया है। साथ ही, विजय बाबा के परिजनों को पांच लाख रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत विजय बाबा का निधन बेहद दुखद है। हमने उन्हें बचाने के हरसंभव प्रयास किए एवं उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाईं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि अवैध खनन के खिलाफ 551 दिनों तक चले आंदोलन में संत विजयदास ने गत 20 जुलाई को भरतपुर जिले में डीग क्षेत्र के पसोपा में खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास करने के बाद उन्हें जयपुर और बाद में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई।

संत विजयदास की मौत के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार : सतीश पूनियां

संत विजयदास की मौत के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार : सतीश पूनियां

सबगुरु राशिफल : 24 जुलाई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 01.46 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप जिस भी कार्य को करने का प्रयत्न करेंगे उसमें आरम्भ में व्यवधान आएंगे लेकिन अंत मे परिणाम संतोषजनक रहेंगे। धन संबंधित व्यवहार आज जरूरत से ज्यादा ही रहेंगे उधार का लेनदेन लगा रहेगा फिर भी आर्थिक पक्ष आज मजबूत ही रहेगा। व्यवसायी लोग प्रलोभन में पड़कर निवेश करेंगे यह भी लाभदायक ही रहने वाला है। शेयर सट्टे के कार्य से मध्यम लाभ होगा। बेरोजगार लोग प्रयास करने पर अवश्य किसी अच्छी जगह नियुक्त किए जा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण महिलाओं के सौम्य व्यवहार से खुशहाल बनेगा किसी सदस्य की जिद पूरी करने के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहने से आज के दिन आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी मनोकामना पूर्ति होने पर उल्लासित रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज समय से कार्य पूर्ण नहीं कर सकेंगे जिस कारण अपमानित होना पड़ेगा। धन को लेकर आज किसी ना किसी से अवश्य कहासुनी होगी फिर भी धैर्य का परिचय दें अन्यथा भविष्य में हानि हो सकती है। महिलाएं आज खर्च करने में आगे रहेंगी परन्तु गलत जगह निवेश की संभावना अधिक है देख भाल कर ही कोई वस्तु खरीदें। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत करने पर भी आशाजनक परिणाम नहीं मिल सकेगा। परिवार के बुजुर्ग पुरानी बीमारी से आज अधिक परेशान रहेंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन प्रतिकूल परिस्थितयां दिन भर पीछा नहीं छोड़ेंगी आज आप जिस के भी संपर्क में रहेंगे उसे कुछ ना कुछ दुखद सौगात अवश्य देंगे। विरोधी आज आपकी मनोदशा देखकर प्रसन्न रहेंगे। नौकरी अथवा व्यवसायिक स्थल पर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य लंबे समय के लिए अधूरे रहेंगे। स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहने से प्रियजन दूरी बनाएंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे संभव हो तो आगे के लिए टालें। आज घरेलू दैनिक कार्यो में भी कलह के कारण विलंब होगा। महिलाएं भावुकता में आकर कुछ गलत निर्णय ले सकती है जिसका बाद में पछतावा भी होगा। धैर्य से दिन व्यतीत करें। वाणी व्यवहार का सही इस्तेमाल करें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन राहत भरा रहेगा। आर्थिक रूप से दिन ज्यादा महत्त्वपूर्ण नहीं रहेगा लेकिन सामाजिक रूप से आज कुछ ना कुछ शुभ होने वाला है। आपके व्यक्तित्त्व में निखार आएगा, लोग आपसे नजदीकी बढ़ाएंगे। आज आपके संपर्क में आने वाले उदास लोग भी हंसने को मजबूर हो जाएंगे। संबंधों के प्रति भी आप ज्यादा ईमानदार रहेंगे। नौकरी वाले जातक अधिकारियों के प्रिय बनेंगे। मध्यान के बाद मन में कोई गुप्त युक्ति चलती रहेगी जिसका निराकरण होने में अभी वक्त लग सकता है। आर्थिक रूप से दिन परिश्रम साध्य रहेगा फिर भी आज आप शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा मानसिक परिश्रम से अधिक लाभ कमा सकेंगे। गृहस्थ में मामूली नोंकझोंक चली रहेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन धन के साथ सम्मान में भी वृद्धि कराएगा लेकिन अनर्गल प्रवृतियों में मानहानि के जिम्मेदार भी आप स्वयं ही रहेंगे। कार्य के साथ मनोरंजन का मिश्रण ना करें अन्यथा लाभ वाली जगह हानि होगी। सेहत में अचानक बदलाव आएगा फिर भी इससे दिनचार्य प्रभावित नहीं होगी। समय से कार्य पूर्ण कर लेंगे। बुद्धि पर निर्धारित कार्यो में सफलता शीघ्र मिल जाएगी। तंत्र मंत्र अथवा ज्योतिष से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभदायक रहेगा। लेकिन आज व्यवसायी वर्ग निवेश देखभाल कर ही करें निकट भविष्य में धोखा होने के आसार हैं। पारिवारिक स्थिति बुजुर्गो की सहायता से सामान्य बनी रहेगी। घर के बड़े लोग किसी विकट समस्या से सहज ही निकाल लेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। दिन का आरंभ ईश्वरीय आराधना से होगा जिसके फलस्वरूप दिन भर प्रतिकूल परिस्थितयों से लड़ने की शक्ति मिलेगी आध्यात्म के साथ साथ आज परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी। दिन का अधिकांश समय मंगल कार्यो में व्यतीत होगा। आज आपके पास से कोई खाली हाथ नहीं जाएगा। सांसारिक जगत में मान बढ़ेगा। फिर भी ध्यान दें लोभी प्रवृति आने वाले लाभ में कमी कर सकती है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। धन लाभ कम होने से जमा पूंजी खर्च करनी पड़ेगी फिर भी सन्तोष रहेगा। नए कार्य का आरम्भ आज ना करें हानि होगी। पारिवारिक वातावरण परिस्थिति अनुसार ढल जाएगा। लेकिन आज संबंधों में आत्मीयता की कमी रहेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ठंडे तरल प्रदार्थो के सेवन से परहेज करें। गले अथवा छाती संबंधित शिकायत रहेगी। शारीरिक रूप से कार्य करने में असमर्थ रहेंगे। मानसिक चंचलता भी आज हद से ज्यादा रहेगी। जिन कार्यो को करेंगे उनसे बीच मे ही पीछे हट जाएंगे फिर भी आर्थिक लाभ किसी की सहायता से हो ही जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज किसी से भी व्यर्थ की बहस ना करें, नौकरी पेशा जातक अधिकारियों से ज्यादा सावधानी बरतें। महिलाओं का मन पल पल में बदलने से अधिकांश कार्य अधूरे रहेंगे। विद्यार्थ पढ़ाई से मन चुराएंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भाग्योदय करने वाला रहेगा। उच्च प्रतिष्ठित सामाजिक लोगों से मिलना जुलना होगा हो सकता है। आपका व्यवहार किसी को पसंद ना आए इसलिए व्यावहारिक रूप से आज सतर्कता बरतनी अत्यंत आवश्यक है अन्यथा भविष्य के लाभ से वंचित रह जाएंगे। घर एवं बाहर का वातावरण सहयोगी मिलने से दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी लेकिन महिलाएं आज अपनी आदतों को लेकर स्वयं परेशानी में फंसेंगी। व्यवसायी वर्ग को आकस्मिक लाभ के सौदे हाथ लगेंगे। अन्य लोगों को भी आज सोच से कही अधिक लाभ मिल सकता है। इसके लिए धैर्य एवं परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संध्या का समय थकान वाला परन्तु अधिक आनंददायक रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप दिन भर दुविधा में रहेंगे। पल पल पर प्रतिकूलताएं मिलने से मानसिक संतुलन बिगड़ेगा। सेहत को लेकर भी आकस्मिक घटनाएं घटित होंगी लापरवाही बिलकुल ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर भी हो सकते है। व्यवसायी एवं नौकरी वाले जातक कार्य से ऊबन अनुभव करेंगे। किसी भी कार्यो को जबरदस्ती करने का प्रयास ना करें क्षति होगी। प्रेम संबंध में भावनात्मकता आज ज्यादा देर नहीं टिकेगी। लोग केवल स्वार्थी सिद्धि के लिए व्यवहार करेंगे। आर्थिक रूप से भी दिन नुकसान वाला रहेगा निवेश अथवा नए कार्य का आरंभ ना ही करे। गृहस्थ में उठा पटक वाला माहौल रहेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपके लिए आज का दिन सुख सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप अपने विवेक एवं चातुर्य से सर्वत्र प्रशंशा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगो के लिए भी मार्गदर्शक बनेंगे। प्रतिस्पर्धियों की परवाह नही करेंगे फिर भी कुछ समय के लिए अपने लक्ष्य से भटक सकते है। मनमौजी प्रवृति आपको आन्तरिक रूप से शांत रखेगी लेकिन अन्य लोगों को इससे परेशानी हो सकती है। आज आपकी बातों को लोग आंख बंद कर मान लेंगे परन्तु ध्यान रहे आज मौज-शौक की प्रवृति रहने से अनैतिक कार्यो के लिए किसी को विवश ना करें अन्यथा मान हानि हो सकती है। महिलाओं को भी बात अभिमानी व्यवहार के चलते सम्मान हानि का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियां लाएगा। व्यवसायी अथवा नौकरी वाले लोग केवल बौद्धिक बल से कार्य निकाल सकेंगे परन्तु आज किसी भी कार्य से आशानुकूल लाभ नहीं हो सकेगा। लापरवाही भी स्वभाव में अधिक रहेगी जिसका खामियाजा आपके साथ अन्य लोगों को भी भुगतना पड़ेगा। सरकारी कार्य मे सफलता निकट आते आते हाथ से निकल सकती है। आर्थिक लाभ पाने के लिए परिश्रम के साथ ही वाणी में मधुरता रखनी पड़ेगी फिर भी अल्प लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अचानक स्वार्थ सिद्धि की भावना व्यक्तिगत संबंध में खटास लाएगी फिर भी व्यवहार के लिए नापसंद कार्य भी करने पड़ेंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा अच्छा बीतेगा। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का लाभ आपको अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य नरम रहने पर भी मानसिक रूप से शांत रहेंगे। कुछ लोग आज आपको जबरदस्ती किसी वर्जित कर्म में धकेलने का प्रयास करेंगे इससे बच कर रहें। मध्यान के बाद आर्थिक लाभ होने की संभावना बनेगी जिसे पूरा होते होते संध्या हो जाएगी लेकिन आज व्यवहार के बल पर नए लाभ के संबंध विकसित होंगे भविष्य में ये उन्नति में सहायक रहेंगे। आज खर्चीली वृति आर्थिक रूप से पनपने नहीं देगी। महिलाएं आज हर कार्य में दिखावा ज्यादा करेंगी। संतान सुख मिलेगा।

चीन के गांसु प्रांत में कोयला खदान ढहने से 9 की मौत

बीजिंग। चीन के उत्तर पश्चिमी गांसु प्रांत में शनिवार को एक कोयला खदान ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

चाइना सेंट्रल टेलीविजन प्रसारक के अनुसार घटना स्थानीय समयानुसार लगभग 11:15 बजे जिंगटाई काउंटी के बैयिन सिटी स्थित गांसु होंगशेंग कोयला खदान में हुई। उस समय वहां शांक्सी कोकिंग कोल ग्रुप के कर्मचारी काम कर रहे थे। मलबे के नीचे कम से कम 17 लोग नीचे दब गए।

रिपोर्ट के अनुसार बचाव दल 16 लोगों को मलबे से निकालने में कामयाब रहे। सीसीटीवी के अनुसार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य की नजदीकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बाद में अस्पताल में चिकित्सा सहायता प्राप्त करने के दौरान छह और लोगों की मौत हो गई।

सात अन्य को कथित तौर पर मामूली चोटें आईं और अब उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। एक व्यक्ति अभी भी लापता माना जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है।

राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई स्थानों पर जोरदार बारिश

जयपुर। राजस्थान में मानसून की अच्छी बरसात का दौर जारी हैं और आज राजधानी जयपुर सहित कई स्थानों पर मूसलाधार बरसात हुई।

जयपुर में सुबह जोरदार बरसात हुई जिससे सड़कों पर पानी भर गया जिससे जगह-जगह जाम लग गया और सुबह अपने काम पर जाने वाले लोगों एवं रीट परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। पानी उतरने के बाद दोपहर तक जनजीवन सामान्य हो पाया।

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में पिछले चौबीस घंटों में 89 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। इसी तरह कोटा में 109, कोटा के लाडपुरा में 130, बूंदी के केशवरायपाटन में करीब सौ मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा टोंक के मोतीसागर में 108, वनस्थली में 82, झालावाड़ जिले के बाकनी एवं मनोहरथाना तथा झालरापाटन में भी जोरदार बरसात हुई।

राज्य में इस बार मानसून की अच्छी बारिश हो रही हैं और जलसंसाधन विभाग के अनुसार अब तक सामान्य से 32.7 प्रतिशत अधिक बरसात हो चुकी हैं। शनिवार तक राज्य में सामान्य वर्षा 204़.30 मिलीमीटर की जगह 271.04 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी।

अच्छी बरसात के कारण बांधों में पानी की आवक बढ़ी और इस कारण कोटा बैराज बांध के तीन गेट खोलकर 14952 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसी तरह झालावाड़ जिले में कालीसिंध के दो गेट खोलकर 11840 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी अड़तालीस घंटों में दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और अजमेर जिले में कहीं-कहीं मध्य से भारी तथा जोधपुर, बीकानेर, झुंझुनूं, चूरू, जैसलमेर ,पाली, भीलवाड़ा में कहीं-कहीं अच्छी बारिश होने की संभावना है।

चीन में लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान पत्नी की हत्या करने वाले को मौत की सजा

बीजिंग। चीन में वर्ष 2020 के घरेलू हिंसा मामले में दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में एक व्यक्ति को शनिवार को फांसी दे दी। हत्या की इस घटना से देश भर में आक्रोश फैल गया था।

ग्लोबल टाइम्स ने अबा तिब्बती और कियांग स्वायत्त प्रान्त के इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट के हवाले से कहा कि तांग लू को सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट के आदेश के अनुसार मौत की सजा दे दी गई।

टैंग और लामू ने वर्ष 2009 में शादी की थी और 2020 में उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी के दौरान पति लामू को अक्सर पीटता रहता था।

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 14 सितंबर 2020 को टैंग लामू के पिता के घर गया और लामू पर पेट्रोल छिड़का और उसे आग लगा दी। उस समय लामू रसोई में लाइवस्ट्रीमिंग कर रही थी। लगभग आधे महीने के इलाज के बाद इस चीनी सोशल मीडिया ‘डायिन’ पर प्रभाव रखने वाली इस महिला की मृत्यु हो गई।

आबू रोड में पाली के पर्यटक की नहाते समय नदी में डूबने से मौत

पाली/माउंट आबू। राजस्थान के माउंट आबू में आबू रोड स्थित मुख्य मार्ग बीस नंबर पिल्लर के समीप नहाते समय नदी मे डूब जाने से एक सैलानी की मृत्यु हो गई।

थाना अधिकारी किशोर सिंह भाटी के अनुसार मुकेश (25) निवासी पीपाड़ा, जैतारण पाली अपने मित्रों के साथ माउंट आबू भ्रमण के लिए आया था। यहां पहुंचने से पूर्व ही आबूरोड माउंट आबू मार्ग पर बीस नंबर पिल्लर एवं हेटमजी एसटीपी के मध्य बहने वाले नाले में नहाने के लिए उतर गए।

नहाते समय मुकेश कुमार पानी के तेज बहाब में बहकर आगे निकलकर ओझल हो गया। सूचना पर थाना अधिकारी भाटी ने गोताखोरों की टीम को बुलाया। आनन फानन में गोताखोरों ने बहती नदी में छलांग लगाकर डूबे हुए मुकेश को ढूंढना आरंभ किया। करीब दो घंटे से अधिक की लंबी मेहनत के बाद वे पानी में डूबे व्यक्ति के शव को ढूंढ निकाला। उधर, मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।

अखिलेश की शिवपाल को दो टूक, जहां सम्मान मिले वहां जाओ

लखनऊ। राजनीति के क्षेत्र में देश में अति प्रतिष्ठित मुलायम सिंह यादव परिवार की अंदरूनी कलह शनिवार को एक बार फिर खुल कर सामने आ गयी जब समाजवादी पार्टी में सम्मान न मिलने का आरोप लगाने वाले अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दो टूक शब्दों में कहा कि उन्हे जहां सम्मान मिले,वहां वे जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

अखिलेश ने आज शिवपाल काे संबोधित एक पत्र जारी कर कहा कि अगर आपको लगता है कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वही जाओ। आप जहां चाहे जाने के लिए स्वतंत्र हैं। पत्र जारी होने के कुछ समय बाद शिवपाल ने ट्वीट किया कि मैं वैसे तो सदैव से ही स्वतंत्र था, लेकिन समाजवादी पार्टी द्वारा पत्र जारी कर मुझे औपचारिक स्वतंत्रता देने हेतु सहृदय धन्यवाद। राजनीतिक यात्रा में सिद्धांतों एवं सम्मान से समझौता अस्वीकार्य है।

गौरतलब है कि शिवपाल और भतीजे अखिलेश के बीच राजनीतिक विरासत को लेकर मनमुटाव की शुरूआत एक दशक पहले ही हो गई थी जब 2012 के विधानसभा चुनाव में बहुमत की सरकार बनाने वाली सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने अनुज शिवपाल की बजाय अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की सत्ता सौंपने का निर्णय लिया था। इसके बाद शिवपाल सरकार में तो शामिल हुए मगर चाचा भतीजे के बीच खटास समय समय पर सामने आती रही।

इस बीच शिवपाल ने सपा में विधायक रहते हुए अपनी नई पार्टी प्रसपा का गठन किया मगर पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इस दौरान शिवपाल पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से निकटता के आरोप लगते रहे।

इसी साल संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में आपसी मनमुटाव भुलाकर चाचा भतीजे ने एक मंच पर आना स्वीकार किया और प्रसपा को सपा गठबंधन में शामिल किया गया हालांकि टिकट के नाम पर सिर्फ शिवपाल को टिकट मिला वो भी सपा के चुनाव चिन्ह पर जसवंतनगर से चुनाव लड़ने का मौका दिया गया।

हर बार की तरह शिवपाल को एक बार फिर जीत मिली मगर सपा गठबंधन की हार के बाद यादव परिवार के इस अहम रिश्ते में एक बार फिर दरार दिखने लगी जब अखिलेश ने सपा की बैठक में शिवपाल को आमंत्रित नहीं किया जिसे शिवपाल ने अपना अपमान करार दिया और चाचा भतीजे के बीच राजनीतिक विरासत की लड़ाई एक बार फिर सतह पर आ गई।

यौन शोषण के आरोपों की जांच के बीच विन्स मैकमहन का इस्तीफा

स्टैमफर्ड। वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के प्रमुख विन्स मैकमहन ने उनके ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच के बीच अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। हालांकि वह डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे बड़े शेयरधारक बने रहेंगे।

मैकमहन ने कहा कि उनकी बेटी स्टेफ़नी मैकमहन उनकी जगह चेयरपर्सन बनेंगी और डब्ल्यूडब्ल्यूई के अध्यक्ष निक ख़ान उनके साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभालेंगे।

एक रिपोर्ट के अनुसार डब्ल्यूडब्ल्यूई बोर्ड की जांच से पता चला था कि मैकमहन ने यौन दुराचार के आरोपों को दबाने के लिए एक पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई पैरालीगल को 30 लाख डॉलर दिए थे, जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

मैकमहन ने डब्ल्यूडब्ल्यूई की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि 77 वर्ष की आयु की ओर बढ़ते हुए मुझे यह एहसास होता है कि मेरे डब्ल्यूडब्ल्यूई के चेयरमैन और सीईओ के पद से इस्तीफा देने का समय आ गया है। हमारे वैश्विक दर्शक यह जानकर निश्चिंत रह सकते हैं कि डब्ल्यूडब्ल्यूई हमेशा उसी ऊर्जा, समर्पण और उत्साह के साथ आपका मनोरंजन करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि मैं डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे बड़े शेयरधारक के रूप में इसका हर संभव समर्थन करूंगा। हमारे समुदाय, व्यावसायिक साझेदार और निदेशक मंडल के मार्गदर्शन और समर्थन के लिये उन सभी का धन्यवाद। मुझे पूरा विश्वास है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई इसी तरह सफलता की सीढ़ियां चढ़ता रहेगा। मैं हमारी कंपनी को डब्ल्यूडब्ल्यूई के सितारों, कर्मचारियों और अधिकारियों के काबिल हाथों में छोड़कर जा रहा हूं।

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

0

आबूरोड(सिरोही)। वन अधिकार एवं पेसा अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर महिला नेत्रियों ने उदयपुर स्थित जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा तथा वन प्रबंधन में महिला नेत्रियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की।

भाखर भितरोट आदिवासी विकास मंच आबूरोड के तत्वावधान में शुक्रवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त कार्यालय पहुंचकर महिला नेत्रियों ने वन एवं पेसा अधिनियम क्रियान्वयन के संबंध में कमिश्नर को ज्ञापन प्रस्तुत किया।

ज्ञापन में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के ब्लॉक पिंडवाड़ा व आबूरोड में विगत प्रशासन गावों के संग शिविर में 750 से अधिक व्यक्तिगत दावों के अधिकार पत्र जारी नहीं करने, सामुदायिक हक पत्र, पेसा नियम के अनुसार ग्राम सभाओं का आयोजन नहीं होना, अधिनियम अनुसार शांति समितियों के ग्राम स्तर प्रशिक्षण नहीं होने, वनाधिकार हक पत्रों को ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होने से नरेगा व अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होने की समस्या से अवगत करवाया। कमिश्नर ने इन मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान महिला नेत्री सरमी बाई, लालीबाई, नवी बाई, लसी बाई, साकली बाई, लीलाबाई, जोमी बाई, कालीबाई समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

राज्य सरकार संत विजय दास की हत्या की पापी : गजेन्द्र सिंह शेखावत

जयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संत बाबा विजय दास के निधन पर गहरा शोक जताया है। अपने शोक संदेश में शेखावत ने कहा कि यह हृदय विदारक सूचना है कि संत बाबा विजय दास दिव्य ज्योति में लीन हो गए हैं। उन्होंने ब्रज 84 कोस क्षेत्र को अवैध उत्खनन से बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।

शेखावत ने अशोक गहलोत सरकार को घेरते हुए कि राज्य सरकार संत बाबा विजय दास की हत्या की पापी है। उन्हें हत्या के लिए उकसाने का अगर किसी ने पाप किया है तो वह गहलोत सरकार ने किया है।

शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है कि एक साधु को कान में अंगुली डाली सरकार को सुनाने के लिए आत्मदाह करना पड़ा। हठधर्मी राजस्थान सरकार की अनदेखी ने उन्हें अग्निस्नान के लिए विवश किया।

शेखावत ने कहा कि संतों के आंदोलन में प्रियंका वाड्रा की एंट्री के बाद एक मोड़ आया था। तब गहलोत साहब ने खुद बैठकर इनके साथ समझौता किया था। भरोसा दिलाया था कि हम खनन की गतिविधियों को बंद कर देंगे। बोला था कि सरकार की मंशा बन चुकी है, हम इस पर कार्यवाही करेंगे।

जिम्मेदारों पर दर्ज हो आत्मदाह के प्रयास का मुकदमा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कलेक्टर ने सात दिन में रिपोर्ट दी थी। हालांकि, कलेक्टर की वर्ष 2012 की रिपोर्ट भी थी कि खनन को बंद दिया जाना चाहिए, लेकिन कलेक्टर ने दोबारा रिपोर्ट दी। मेरा प्रश्न यह है‍ कि खुद मुख्यमंत्री द्वारा भरोसा दिलाने के बाद, कलेक्टर द्वारा रिपोर्ट देने के बाद भी सात-आठ महीने तक किसके दबाव या हस्तक्षेप के चलते कार्यवाही नहीं की गई। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। जिम्मेदारों पर आत्मदाह के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाना।

पसोपा में अंतिम संस्कार से क्यों बच रही सरकार

शेखावत ने कहा कि जहां संत बाबा विजय दास ने अपना जीवन दिया। लोगों के बीच रहकर सत्संग किया। जिस पशुपातिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और अराधना की। वहां ग्रामीण एकत्र हुए हैं तो उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। मेरा प्रश्न यह है कि सरकार क्यों पसोपा में उनके अंतिम संस्कार से बचना चाहती है। क्यों अपना पाप दूसरों पर मढ़ना चाहती है? सरकार की यह घबराहट ही इस बात को दिखाती है कि सरकार में बैठे बहुत सारे लोग, अधिकारी स्तर पर बैठे हुए लोग, सरकार की महत्वपूर्ण कुर्सियों में बैठे लोग और जनप्रतिनिधि भी कहीं न कहीं इस घटना से जुड़े हुए हैं।

दिवंगत संत को दी श्रद्धांजलि

शेखावत ने संत बाबा विजय दास को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने लोक में स्थान प्रदान करें। उनके संगियों, शिष्यों, अनुयायियों और समर्थकों को संबल मिले। गौरतलब है कि भरतपुर के डीग-कामां व नगर क्षेत्र में आदिबद्री और कनकाचल में माइनिंग को पूरी तरह खत्म करने के लिए 551 दिन चले संतों के आंदोलन के दौरान 20 जुलाई को पसोपा के पशुपतिनाथ मंदिर के 65 साल के महंत विजय दास ने खुद को आग लगा ली थी। शुक्रवार को शेखावत ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में संत बाबा विजय दास से मुलाकात की थी। चिकित्सकों से उनकी रिकवरी के विषय में जानकारी ली थी।

भरतपुर जिले में आत्मदाह का प्रयास करने वाले संत विजय दास का निधन

संत विजयदास की मौत के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार : सतीश पूनियां