Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 710 -
होम ब्लॉग पेज 710

झांसी : प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने महिला की हत्या कर बालू में दबाया शव

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के प्रेमनगर थानाक्षेत्र में चार दिन पहले बालू में दबी मिले महिला शव मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया और आराेपी को गिरफ्तार किया।

पूरे मामले पर पुलिस लाइन में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक-शहर (एसपी-सिटी) विवेक त्रिपाठी ने बताया कि प्रेमनगर थानाक्षेत्र के गोकुलपुरी इलाके में 19 जुलाई को हुई एक महिला हत्या मामले का खुलासा कर लिया गया है।

महिला की हत्या के आरोप में प्रभात कुमार निवासी ठकुरियाना पुलिया नम्बर 9 पुरारी कलारी थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभात ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

प्रभात ने 19 जुलाई को कीर्ति नामक महिला की हत्या गोकुलपुरी में की और शव को बालू के नीचे दबा दिया। पुलिस ने जानकारी मिलने पर शव को निकलवाया और महिला की पहचान शुरू की। जांच के बाद महिला की पहचान आरती निवासी ग्राम नगलाहर थाना इकदिल जिला इटावा के रुप में की गई।

उन्होंने बताया कि बताया कि मृतका आरती के पिता ज्ञान सिंह ने अज्ञात के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी।

जांच में पाया गया कि प्रभात और आरती के बीच प्रेम प्रसंग था और बाद में दोनों के बीच काफी झगड़ा रहने लगा। पैसों की मांग के कारण प्रभात ने आरती की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बालू में दबा दिया। इसके बाद प्रभात की धरपकड़ के लिए थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी के साथ स्वाट टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया जिसे शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी सिटी ने कहा कि प्रभात को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तेजी से मामले पर काम करते हुए बहुत कम समय में मामले का खुलासा करते हुए आमजन के बीच पुलिस की कार्यशैली को लेकर अच्छी छवि बनाने का काम किया है।

चैटबॉट को संवेदनशील होने का दावा करने वाले को गूगल ने नौकरी से निकाला

वाशिंगटन। तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कम्पनी गूगल ने कृत्रिम रूप से बुद्धिमान चैटबॉट जनरेटर (एलएमडीए) के संवेदनशील होने की संभावना चेतावनी जारी करने वाले एक इंजीनियर को नौकरी से निकाल दिया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार 41 वर्षीय गूगल इंजीनियर ब्लेक लेमोइन को कंपनी की गोपनीयता नीति का उल्लंघन करने के लिए पिछले महीने प्रशासनिक अवकाश पर रखा गया था। वह इस बात के सबूत जुटा रहा की क्या एलएमडीए (लैंगवेज मॉडल फॉर डायलॉग एप्लीकेशन) ने चेतना हासिल कर ली है।

लेमोइन ने शुक्रवार को ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ को बताया कि गूगल ने उसे दिन में ही नौकरी से निकाल दिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें शुक्रवार को कंपनी से एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के अनुरोध के साथ नौकरी से निकाले जाने का एक ई-मेल प्राप्त हुआ और साथ ही इस वर्चुअल मीटिंग में किसी तीसरे पक्ष को उपस्थित होने की अनुमति नहीं थी।

गूगल के प्रवक्ता ब्रायन गेब्रियल ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने 11 बार ‘एलएमडीए’ की समीक्षा की और ब्लेक का यह दावा कि एलएमडीए संवेदनशील है पूरी तरह से निराधार पाया गया। कई महीनों तक उसके साथ यह बात स्पष्ट करने के लिए काम किया गया।

गेब्रियल के अनुसार ब्लेक लेमोइन ने गूगल की रोजगार और डाटा सुरक्षा नीतियों का उल्लंघन किया है। लेमोइन की बर्खास्तगी पर टिप्पणी करते हुए, गूगल के प्रवक्ता ने कहा कि हम भाषा मॉडल के अपने सावधानीपूर्वक विकास को जारी रखेंगे, और हम ब्लेक के अच्छे होने की कामना करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार लेमोइन ने एक वकील को एलएमडीए का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया था और गूगल की अनैतिक गतिविधियों के बारे में हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के एक प्रतिनिधि से बात की थी।

अजमेर : सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, धरे गए दो भाई

अजमेर। सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लगभग दो सौ किसानों के साथ की लाखों की ठगी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। रिश्ते में दोनों बीटेक धारी सगे भाई लगते हैं।

अजमेर जिले के लगभग दो दर्जन किसानों हीरा गुर्जर, धर्मेन्द्र सिंह रावत, मोहम्मद इलियास, मानसिंह, ईशाक मोहम्मद, मोहन लाल, कालूराम, रतनलाल, सतीश आदि ने आदर्शनगर थाने में 31 मई को पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

रिपोर्ट में बताया गया था कि फारुक मोहम्मद पुत्र सत्तार मोहम्मद प्लॉट नं. 59, टावर वाली गली, पुराना बडगांव, परबतपुरा बाईपास अजमेर के निवासी है एवं यही पर इन्होंने प्रकाश एन्टरप्राईजेज के नाम से अपना ऑफिस खोल रखा है जिसमें यह सोलर लगाने का काम करते हैँ।

हमने दिनांक 20 दिसंबर 2021 को सोलर लगवाने हेतु आवेदन किया था। प्रकाश एन्टरप्राईजेज द्वारा हमसे सोलर लगवाने के लिए प्रतिव्यक्ति राशि 70,000 रूपए ली गई थी तथा एवज मे खाली चेक दिए गए थे। राशि जमा कराने के बावजूद आज दिनांक तक सोलर प्लांट नहीं लगाया गया।

इसकी जानकारी लेने जब ऑफिस में सम्पर्क किया गया तो ऑफिस तथा मकान के ताला लगा हुआ था। फोन भी स्वीच ऑफ पाया गया। आरोपियों के सबसे छोटे भाई फिरोज को आरोपियों के बारे में जानकारी होने के बाद भी वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा।

रिपोर्ट के आधार पर भादस धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज करने के बाद अनुसंधान उ.नि कन्हैयालाल को सौंपा गया। प्रकरण की गंभीरता एवं किसानों के साथ ठगी के मामले को गंभीरता से लेते हुए ठगों को पकडने के लिए पुलिस अधीक्षक चुना राम जाट के आदेशानुसार वारदातों पर अंकुष लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सागवान, वृत दक्षिण नगर अजमेर उपअधीक्षक सुनील सिहाग के निर्देशन में पुलिस थाना आदर्श नगर से सुगन सिंह पुनि के नेत्तृव में एसआई कन्हैयालाल, हैड़कानिस्टेबल शीलू कुमार, धर्मेन्द्र, कांस्टेबल प्रताप, प्रहलाद, शुभम को ठगी की उक्त वारदात में आरोपियों की गिरफतारी हेतु निर्देशित किया गया।

टीम ने मुखबीर सूचना, तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी एकत्रित कर कार्यवाही करते हुए प्रकरण में ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले शख्स ईशाक मोहम्मद व फारुक मोहम्मद पुत्र सत्तार मोहम्मद प्लॉट नं. 59, टावर वाली गली, पुराना बडगांव, परबतपुरा बाईपास अजमेर को अरेस्ट कर लिया तथा पूछताछ की गई।

किसानों को 2 लाख रूपए की सरकारी सब्सिडी का झांसा देकर फंसाते

उक्त दोनों आरोपी सगे भाई हैं तथा दोनों ने बीटेक की पढाई कर रखी है। दोनों भाईयो ने किसानों को सोलर प्लांट लगाने का झांसा देकर प्रति किसान से 70,000 रूपए एडवांस लेकर लोगों को आश्वस्त करते कि यह योजना सरकारी है जिसमे सरकार द्वारा आप लोगों के खातो में दो लाख रूपए सब्सिडी के जमा करा दिए जाएंगे तथा आरोपी किसानों पर विश्वास जमाने के लिए प्रकाश एन्टरप्राईजेज नामक कम्पनी का ब्लेंक चैक भी किसानों को दे देते थे।

भीलवाडा, चितौडगढ व अजमेर जिले में फैला रखा था नेटवर्क

दोनों इंजिनियर भाईयों ने किसानों को ठगने के लिए ठगी की शुरूआत भीलवाडा जिले से की तथा शुरू में किसानों का विश्वास जितने के लिए 70,000 रूपए में सोलर प्लांट भी लगाए थे तथा सोशल मीडिया के माध्यम से कम्पनी का जोर शोर से प्रचार प्रसार किया साथ ही चितौडगढ व अजमेर जिले में भी ऑफिस खोलकर लोगों को ठगने का कार्य करने लगे।

किसानों का विश्वास जितने के लिए किसानों के साथ सोलर प्लांट व फव्वारे चलाते हुए की फोटो शेयर करते थे तथा भारत सरकार व राज्य सरकार से पुरस्कार प्राप्त करने की स्वंय की फोटो फ्रेम ऑफिस में लगाते थे जिससे किसान विश्वास में आकर आरोपी के झांसे मे आते गए। आरोपियों के खिलाफ राज्य में अलग अलग जगह कई प्रकरणात दर्ज है।

हरियाणा, गुजरात मे काट रहे थे फरारी

दोनों आरोपी भाई किसानों के साथ लाखों रूपए की ठगी करने के उपरान्त पुलिस द्वारा आरोपीयो का लगातार पीछा करने व दबिश देने पर दोनों आरोपी दबाव में अपने ऑफिस बन्द कर आरोपी फारूख ने गुजरात व ईशाक नूहू हरियाणा में जाकर फरारी काट रहे थे जिसपर गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस द्वारा आरोपियों का लगातार पीछा कर आरोपियों को दस्तयाब किया गया।

दोनों ठग हैं बीटेक धारी

आरोपी ईशाक व फारूख ने इलेक्ट्रिकल से बीटेक की शिक्षा प्राप्त कर रखी है तथा बेरोजगारी एवं कम समय मे अधिक पैसे कमाने के चक्कर मे ठगी करने लगे, जोधपुर की सन सिटी एन्टरप्राईजेज जिसके मार्फत सोलर प्लांट लगाने का काम कर रहे थी उक्त कम्पनी की संलिप्तता पर भी अनुसन्धान किया जा रहा है।

बागियों की वापसी के लिए मातोश्री के दरवाजे खुले हैं : आदित्य ठाकरे

औरंगाबाद। युवा सेना प्रमुख एवं पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि शिव सेना के उन बागियों के लिए मातोश्री के दरवाजे खुले हैं जो पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ आना चाहते हैं।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि ठाकरे के शिव संवाद यात्रा का आज दूसरा दिन है। पूर्व मंत्री ने पैठण तालुका स्थित बिडकिन, जाने से पहले मीडिया से यह बात कही। पैठण बागी विधायक एवं पूर्व मंत्री संदीपान भुमरे का विधानसभा क्षेत्र है। बाद में उन्होंने गंगापुर जिले में पार्टी के सदस्यों के साथ बातचीत की।

उन्होंने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे और शिवसेना के प्रति अपना प्यार और स्नेह दिखाने वाले लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए शिव संवाद यात्रा में विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे थे।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारी पार्टी में हाल के विकास के बाद भी ठाकरे की ईमानदारी का फायदा उठाकर यह सिद्ध कर दिया है कि राजनीति में ईमानदार व्यक्ति के लिए कोई स्थान नहीं है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी यात्रा के दौरान पिछले दो दिनों में बहुत से लोगों ने मार्गों पर उनका स्वागत किया है और एकनाथ शिंदे के बागी तेवर के बाद राज्य में जो हुआ उससे लोगों ने नाखुशी भी जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि यदि उनमें साहस है तो उन्हें अपने वर्तमान पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और उन्हें लोगों के नए जनादेश का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर लोग उन्हें जनादेश देंगे तो हम इसे सहर्ष स्वीकार करेंगे।

‘भाभीजी घर पर हैं’ के मलखान का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई। प्रसिद्ध टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ में मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

सूत्रों के अनुसार 41 वर्षीय दीपेश अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते हुए बेहोश हो गए, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ‘भाभीजी घर पर है’ टीम ने शुक्रवार को बयान जारी कर दीपेश को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

बयान में कहा गया कि हमारे प्यारे दीपेश भान के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा है। दीपेश भाभीजी घर पर हैं, के सबसे समर्पित अभिनेताओं में से एक और हमारे परिवार की तरह थे। वह सभी को बहुत याद आएंगे। उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दे।

दीपेश, भाभीजी घर पर हैं, के अलावा ‘एफआईआर’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘मे आई कम इन मैडम’ जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में काम कर चुके हैंं। वह सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के संपर्क में रहते थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अंतिम पोस्ट दो दिन पहले की थी, जिसमें वह शो का एक डायलॉग बोलते हुए देखे जा सकते हैं।

भोपाल : स्कूल पढने गई 8 साल की छात्रा से रेप, आरोपी अरेस्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोहेफिजा थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने आज बताया कि प्रदेश के सागर का निवासी एक परिवार कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रह कर मेहनत मजदूरी कर रहा था। इस परिवार की 8 वर्षीय बालिका पास ही स्थित एक सरकारी स्कूल में चौथी की छात्रा थी। वह कल विद्यालय में पढ़ने गई थी। तभी एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी शिक्षक को दी। बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी लक्ष्मीनारायण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्‍सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

अरुणाचल में लापता 19 में से सात मजदूरों को बचाया गया

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कुरुंग कुमे जिले से इस महीने की शुरुआत में लापता हुए असम के 19 मजदूरों में से सात को बचा लिया गया है।

कुरुंग कुमे की कलेक्टर निघी बेंगिया ने शनिवार को बताया कि भारत-चीन सीमा पर एक बीआरओ सड़क परियोजना में लगे 30 मजदूरों में से 19 मजदूर गत पांच जुलाई को जिला मुख्यालय, कोलोरियांग से करीब 200 किलोमीटर दूर हुरी में श्रम शिविर से लापता हो गए थे, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस, बीआरओ अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात को हुरी गांव के पास से सात मजदूरों को बचा लिया है। इन मजदूरों को बीआरओ की अस्थायी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में आपातकालीन चिकित्सा देखभाल प्रदान की जा रही है, हालांकि शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम मजदूरों को इलाज के लिए आज सुबह कोलोरियांग से दामिन के लिए रवाना हुई तथा उनके पूरी तरह से ठीक होने के बाद उनका बयान लिया जाएगा। प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि इन मजदूरों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है तथा अन्य मजदूरों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है।

रोमांचक मुकाबले में भारत ने वेस्ट इंडीज़ को तीन रन से हराया

पोर्ट ऑफ स्पेन। भारत ने शिखर धवन (97) और मोहम्मद सिराज (तीन विकेट) की बदौलत वेस्ट इंडीज़ को पहले एकदिवसीय मैच में तीन रन से मात दी।

भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्ट इंडीज़ के सामने 50 ओवर में 309 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में वेस्ट इंडीज़ 305 रन बनाकर सिर्फ तीन रन से हार गयी। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी के लिए भेजे जाने के बाद कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हुई। तेज़ गति से रन बना रहे गिल रन आउट हुए लेकिन धवन ने दूसरा छोर संभाले रखा। श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर उन्होंने एक बड़े स्कोर की नींव रखी। हालांकि शतक से तीन रन दूर रहते हुए वह आउट हुए और उनके आउट होने के बाद एक सिलसिला शुरू हुआ जहां एक के बाद एक बल्लेबाज़ आउट होते चले गए।

वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ों ने और विशेषकर स्पिनरों ने सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी की। फ़ील्डरों ने उनका पूरा साथ दिया और बहुत रन बचाए। पिच बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल नज़र आ रही थी लेकिन अंतिम 45 मिनट में उसका रवैया बदला हुआ नज़र आया।

शिखर और शुभमन गिल ने भारत को ओपनिंग साझेदारी में 119 रन की शानदार शुरुआत दी। गिल 53 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। शिखर ने फिर श्रेयस अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े।

शिखर अपने शतक से मात्र तीन रन दूर थे कि मोती कन्हाई की गेंद पर ब्रुक्स के हाथों कैच आउट हो गए। शिखर ने 99 गेंदों पर 97 रन में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। अय्यर का विकेट शिखर के आउट होने के कुछ देर बाद ही गिर गया। अय्यर ने 57 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। सूर्यकुमार 13 और संजू सैमसन 12 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने पांचवां विकेट 252 के स्कोर पर गंवाया।

दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने छठे विकेट के लिए 42 रन जोड़कर भारत को 300 के करीब पहुंचाया। 48वां ओवर शुरू होने से पहले तक 52 गेंदों में कोई बॉउंड्री नहीं लगी थी लेकिन 48वें ओवर में हुड्डा और पटेल दोनों ने एक-एक छक्का उड़ाते हुए 20 रन बटोरे। 49वें ओवर में अलजारी जोसफ ने दोनों बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

शार्दुल ठाकुर ने आखिरी गेंद पर चौका लगाते हुए भारत को 308 रन तक पहुंचाया। शार्दुल सात रन पर नाबाद रहे। वेस्ट इंडीज की तरफ से जोसफ और गुडाकेश मोती ने दो-दो विकेट लिए।

309 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज़ ने शाई होप का विकेट 16 रन पर ही गंवा दिया। होप 18 गेंदों पर सात रन बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हो गए। काइल मेयर्स और शमार्ह ब्रूक्स ने दूसरे विकेट के लिये 117 रन जोड़े। आउट होने से पहले ब्रूक्स ने 61 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के सहित 46 रन बनाए। मेयर्स ने तेज़ खेलते हुए 68 गेंदों पर 75 रन बनाए।

निकोलस पूरन 25 रन और रोवमैन पॉवेल छह रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन चौथे नंबर पर आए ब्रेंडन किंग ने 54 (66) रन की अर्द्धशतकीय पारी खेलकर मैच में विंडीज़ को ज़िंदा रखा। जब किंग 45वें ओवर में आउट हुए तो वेस्ट इंडीज़ को 33 गेंदों में 57 रन की दरकार थी।

यहां से अकील हुसैन और रोमारियो शेफ़र्ड ने तेज़ी से रन जोड़ना शुरू किए। दोनों ने 48वें ओवर में 11 रन और 49वें ओवर में 12 रन जोड़े जिसके बाद मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर आ खड़ा हुआ और आखिरी ओवर में भारत पर 15 रन बचाने की ज़िम्मेदारी थी। मोहम्मद सिराज ने 50वें ओवर की पहली गेंद डॉट डाली और दूसरी गेंद पर मात्र एक रन दिया, लेकिन शेफर्ड ने तीसरी गेंद पर बल्ले के अंदरूनी किनारे की बदौलत चार रन बटोर लिए।

चौथी गेंद पर दो रन लेने के बाद कैरिबियाई टीम को दो गेंदों पर आठ रन चाहिए थे। सिराज ने ओवर की पांचवीं गेंद वाइड डाली जिसे यदि संजू सैमसन ने विकेट के पीछे असाधारण प्रयास से न रोका होता तो वेस्ट इंडीज़ को चार रन और मिल जाते। अंतत: सिराज ने आखिरी दो गेंदों पर सिर्फ तीन रन देकर भारत को तीन रन से विजय दिलाई। भारत की ओर से सिराज, ठाकुर और युज़वेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए। सीरीज़ का दूसरा मैच 24 जुलाई, रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में ही खेला जाएगा।

SSC भर्ती घोटाला : ईडी ने मंत्री पार्थ चटर्जी को किया अरेस्ट

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) घोटाले में पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्थ चटर्जी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने एसएससी घोटाले से कथित तौर पर जुड़े होने के आरोप में आज चटर्जी को उनके दक्षिण कोलकाता स्थित आवास से गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि जब प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के गैर-शिक्षण और शिक्षण कर्मचारियों के पदों पर विवादास्पद भर्तियां की गई थीं, उस समय चटर्जी राज्य के शिक्षा मंत्री थे।

ईडी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कोलकाता के नकटला इलाके में चटर्जी के घर पर 27 घंटे की लंबी छापेमारी के दौरान वह इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि ईडी अधिकारियों ने चटर्जी से उनकी एक करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी को लेकर भी सवाल पूछे, जिसका वह संतोषजनकर जवाब नहीं दे सके। ईडी ने अर्पिता मुखर्जी को भी हिरासत में ले लिया है।

तृणमूल कांग्रेस के ताकतवर महासचिव एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विश्वासपात्र चटर्जी को अब मेडिकल परीक्षण के लिए जोका के ईएसआई अस्पताल ले जाया गया है। 2006 से 2011 तक राज्य में विपक्ष के नेता रहे एवं पांच बार के विधायक चटर्जी ने कोलकाता के बाहरी इलाके में स्थित अस्पताल के बाहर कार से उतरने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

इससे पहले करीब 10 बजे गिरफ्तारी के बाद चटर्जी को केंद्रीय बलों के साथ एक काफिले के साथ ले जाया गया। ईडी ने वाणिज्य, उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री चटर्जी के आवास और राज्य के विभिन्न हिस्सों में उनके करीबी सहयोगियों तथा रिश्तेदारों के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी शुरू हुई थी।

ईडी ने शुक्रवार रात को अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से लगभग 20 करोड़ रुपए नकद बरामद करने का दावा किया था। ईडी के कम से कम नौ अधिकारियों ने घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच के तहत चटर्जी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चटर्जी के वकील भी उनके आवास पर मौजूद थे।

ईडी ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में चटर्जी के कई सहयोगियों और उनके दामाद कल्याणमय भट्टाचार्य सहित उनके करीबी रिश्तेदारों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

ईडी के अधिकारियों ने उत्तर बंगाल में कूचबिहार जिले के मेखलीगंज में शिक्षा राज्य मंत्री परेश चंद्र अधिकारी के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा ईडी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक माणिक भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के आवास और कई मौजूदा तथा पूर्व अधिकारियों के परिसरों पर घोटाले से उनके कथित संबंधों को लेकर छापे मारे।

ईडी के अनुसार भारी मात्रा में नकदी बरामद करने के अलावा अर्पिता मुखर्जी के पास से 20 मोबाइल फोन भी बरामद किए, जिसका उद्देश्य और उपयोग पता लगाया जा रहा है। ईडी ने शुक्रवार रात मीडिया को बताया कि कैश काउंटिंग मशीन के जरिए बरामद रुपयों की गिनती के लिए सर्च टीम बैंक अधिकारियों की मदद ले रही है।

ईडी ने कहा कि इसके अलावा घोटाले से जुड़े व्यक्तियों के विभिन्न परिसरों से कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड, संदिग्ध कंपनियों का विवरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, विदेशी मुद्रा और सोना भी बरामद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अप्रैल में कई रिट याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए समूह सी और डी कर्मचारियों, नौवीं-बारहवीं कक्षा के सहायक शिक्षकों और प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती घोटाले की जांच करने का निर्देश दिया था।

ईडी ने कहा कि ईडी गैर-शिक्षण कर्मचारियों (ग्रुप सी एंड डी), कक्षा IX-XII के सहायक शिक्षकों और प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की अवैध नियुक्ति से जुड़े मामलों की धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत जांच कर रही है। इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) चटर्जी और अधिकारी से पूछताछ कर चुकी है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार योग्यता सूची की अनदेखी करके रोजगार हासिल करने को लेकर अधिकारी की पुत्री को स्कूल शिक्षक की नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही, उन्हें अपनी नौकरी से प्राप्त पूरा वेतन वापस करने के लिए कहा गया था और उसे स्कूल परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।

स्मृति ईरानी को तुरंत बर्खास्त करें मोदी : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बर्खास्तगी की मांग करते हुए शनिवार को कहा कि उनकी बेटी अपनी मां के ओहदे का इस्तेमाल करके गोवा में फर्जी लाइसेंस से ‘कैफे एंड बार’ चला रही हैं।

कांग्रेस संचार विभाग की प्रमुख जयराम रमेश, मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सूचना के अधिकार-आरटीआई से खुलासा हुआ है कि ईरानी की पुत्री जोइश ईरानी ने गोवा में स्थित अपने ‘सिली सोल्स कैफे एंड बार’ के लिए फ़र्ज़ी दस्तावेज़ के ज़रिए ‘बार लाइसेंस’ जारी करवाया है।

डिसूजा ने कहा कि आरटीआई लगाने वाली वकील को सूचना मिली है कि गत 22 जून को बार के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए जिस ‘एंथनी डीगामा’ के नाम से आवेदन किया गया उनकी पिछले साल मई में ही मौत हो चुकी है और आरटीआई लगाने वाले वकील को इनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी मिला है। एंथनी के आधार कार्ड से पता चला है कि वह मुंबई के विले पार्ले के रहने वाले थे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामला विषय केंद्रीय मंत्री से जुड़ा है इसलिए सारे नियम ताक पर रख कर लाइसेंस जारी किया गया। गोवा की आबकारी नीति के मुताबिक राज्य में केवल मौजूदा रेस्टोरेंट को एक बार की शर्त पर सिर्फ एक लाइसेंस मिल सकता है लेकिन पिछले साल फरवरी में ईरानी के पारिवारिक रेस्टोरेंट को विदेशी शराब की खुदरा बिक्री के साथ ही भारत में निर्मित विदेशी और देशी शराब की खुदरा बिक्री के लिए भी लाइसेंस मिला।

उन्होंने कहा कि दस्तावेजों से पता चला है कि बार लाइसेंस के लिए आवश्यक रेस्तरां लाइसेंस के बिना ही बार लाइसेंस जारी हुआ है। इस संदर्भ में यह सूचना और चौकाने वाली है कि फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद भाजपा सरकार ने उत्पाद शुल्क आयुक्त नारायण गड को परेशान करने का खेल शुरू कर दिया। उन्होंने ही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी द्वारा चलाए जा रहे इस अवैध बार और रेस्तरां को कारण बताओ नोटिस भेजा था।

कांग्रेस नेताओं ने ईरानी से सवाल किया कि वह बताएं कि यह धांधली किसके इशारे पर हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर तरह-तरह के सवाल पूछने वाली ईरानी आज अपने पारिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर चुप क्यों हैं?