Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 717 -
होम ब्लॉग पेज 717

सबगुरु राशिफल : 20 जुलाई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 07.36 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की आशंका है।

मीन राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

कोटा में 14 साल की नाबालिग किशोरी से रेप के दोषी को 20 साल की सजा

कोटा। राजस्थान में कोटा की अदालत ने आज 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी एक युवक को 20 साल के कारावास और 50 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।

पॉक्सो कोर्ट क्रम-5 में पेश आरोप पत्र में कहा गया है कि नयापुरा में रहने वाली एक 14 वर्षीय छात्रा के परिवार जनों ने 15 जरवरी 2019 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि बालिका घर पर बताए बिना लापता हो गई है।

इस मामले में पुलिस की जांच में सामने आया कि उसे पास ही में। किराए का कमरा लेकर रहने वाला कोटा जिले के सुल्तानपुर कस्बे का निवासी युवक इंद्रजीत (21) भगा ले गया है।

पुलिस की तफ़्तीश के बाद यह किशोरी इंद्रजीत के पास से उदयपुर में बरामद हुई जहां उसे भगा कर अपने एक दोस्त के मकान पर ले गया था और वहां किशोरी के साथ पांच दिन तक दुष्कर्म किया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच के बाद न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया गया था, जिसकी सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश हनुमान प्रसाद ने आज आरोपी इंद्रजीत को 20 साल के कारावास और 50 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।

मासूम की हत्या की आरोपी चाची की जमानत नहीं

कोटा की एक अदालत ने डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका की पानी में डुबोकर हत्या करने की आरोपी उसकी चाची की जमानत की अर्जी को आज खारिज कर दिया। कोटा के रामपुरा कोतवाली इलाके के लाडपुरा में गत 24 अप्रैल को एक मकान की दूसरी मंजिल पर लगी पानी की टंकी से एक डेढ़ वर्षीय बालिका का शव मिला था।

इस मामले में पहले तो मृत बालिका के परिवारजनों के कोई कार्यवाही नहीं करने के पुलिस से आग्रह के बाद उसके शव को दफना दिया था लेकिन बाद में परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच का ज्ञापन कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को दिया था।

इसके बाद रामपुरा कोतवाली पुलिस ने बालिका के शव को निकालकर कब्र से बालिका के शव को निकलवा कर उसका पोस्टमार्टम करवाया था और हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

रामपुरा कोतवाली पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद इस मामले में मृतका की चाची मोबिया को गिरफ्तार किया था जो करीब तीन माह से कोटा केंद्रीय कारागार में बंद है। उसने न्यायालय में जमानत की याचिका लगाई थी जिसे सुनवाई के बाद आज न्यायालय ने खारिज कर दिया।

सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रसव : 5 डॉक्टरों को ड्यूटी से हटाया

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रतिष्ठित सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रसव के एक मामले में यहां के पांच डॉक्टर ड्यूटी से हटा दिए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि अस्पताल के बाहर एक महिला का प्रसव होने की घटना के बाद मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय टीम ने अस्पताल का दौरा किया। इस टीम ने पूरे तथ्यों को देखा और घटनास्थल का भी ब्यौरा लिया।

सूत्रों ने बताया कि उच्चस्तरीय टीम की जांच पूरी होने तक अस्पताल के पांच डॉक्टरों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। यह महिला और उसका बच्चा आप स्वस्थ है और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।

सफदरजंग अस्पताल को डीसीडब्ल्यू का नोटिस

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल में एक गर्भवती महिला को उसके भवन के बाहर प्रसव कराने को लेकर नोटिस जारी किया। आयोग ने सफदरजंग अस्पताल को भेजे अपने नोटिस में अस्पताल से घटनाओं के क्रम और मामले की जांच रिपोर्ट के बारे में ब्योरा देने को कहा है।

डीसीडब्ल्यू के बयान में कहा गया है कि आयोग ने महिला की गंभीर चिकित्सा स्थिति के बावजूद उसे भर्ती करने से कथित रूप से इनकार करने के कारण भी मांगे हैं, जिसने अंततः उसे अस्पताल की इमारत के बाहर बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर किया।

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि ऐसी घटनाएं जहां प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल भी गंभीर मरीजों को भर्ती और देखभाल से इनकार करते हैं, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में आम लोगों के विश्वास को तोड़ते हैं। मैंने सफदरजंग अस्पताल को नोटिस जारी किया है और अधिकारियों से कहा है कि मामले में जवाबदेही तय करें।

एक कथित वीडियो मिलने के बाद आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया। कथित वीडियो में, गर्भवती महिला को महिलाओं के एक समूह से घिरा देखा जा सकता है जो उसकी डिलीवरी में उसकी सहायता कर रही हैं। इसके अलावा, एक महिला को कथित वीडियो में यह दावा करते हुए देखा जा सकता है कि गर्भवती महिला पूरी रात अस्पताल के बाहर थी क्योंकि डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया था।

आयोग ने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों और उनके खिलाफ अस्पताल अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा है। इसके अलावा आयोग ने पूछताछ की है कि क्या अस्पताल के किसी कर्मचारी या डॉक्टर ने अस्पताल की इमारत के बाहर महिला की डिलीवरी में मदद की। आपातकालीन मामलों में अस्पताल द्वारा अपनाए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में भी जानकारी मांगी गई है। आयोग ने अस्पताल से मांगी गई जानकारी 25 जुलाई तक उपलब्ध कराने को कहा है।

मिस्र में बस-ट्रक दुर्घटना में 22 लोगों की मौत, 33 घायल

काहिरा। मिस्र के काहिरा से 200 किलोमीटर दूर दक्षिण में मिन्या प्रांत के रेगिस्तानी सड़क पर मंगलवार को एक बस-ट्रक दुर्घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए।

गवर्नर ओसामा अल कादी ने बताया कि सोहाग के दक्षिणी प्रांत से काहिरा जा रही एक यात्री बस सड़क के किनारे एक ट्रक पार्किंग के पीछे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एंबुलेंस के जरिये घायलों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया।

मिस्र में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं क्योंकि सड़क बुनियादी ढांचे खराब हैं और यातायात नियम भी ढीले ढंग से लागू हैं जिनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले कुछ वर्षों में, मिस्र अपने सड़क नेटवर्क का उन्नयन कर रहा है, नई सड़कों और पुलों का निर्माण कर रहा है तथा यातायात दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुराने की मरम्मत कर रहा है।

हनुमानगढ़ : छात्र का अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में 5 अरेस्ट

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में रावतसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्कूली छात्र का अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में आज पांच युवको गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया गिरफ्तार युवको की पहचान क्षेत्र के गांव सरदारपुरा खालसा निवासी अनिल भादू, अभिषेक ब्राह्मण, योगेश कुम्हार, नरेश कुम्हार तथा रामेश्वर कुम्हार के रूप में हुई है।

युवकों के खिलाफ पीड़ित बालक के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर 16 जुलाई को अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों में अभिषेक ब्राह्मण का पिता ग्राम पंचायत सरदारपुरा खालसा का सरपंच है।

पीडित बालक के पिता द्वारा दर्ज करवाए मुकदमे में बताया कि यह पांचों युवक उसके नाबालिग बेटे का विगत 10 जून से अप्राकृतिक यौन शोषण करते थे। आरोपी युवक अश्लील वीडियो उजागर कर देने का डर दिखाकर उसके बेटे को गांव में इधर-उधर सूनसान स्थलों पर ले जाते थे और उसका यौन शोषण करते थे। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मोबाइल फोनों की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

जवानों की भर्ती में जाति पूछने की व्यवस्था पहले से चली आ रही है : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए उम्मीदवारों की जाति पूछे जाने के बारे में विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर स्पष्ट किया है कि अब कोई नई व्यवस्था नहीं की गई है और यह व्यवस्था पहले से ही चली आ रही है।

सिंह ने संसद भवन परिसर में इस बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह पूरी तरह अफवाह है जो पहले थी वही व्यवस्था अब है। आजादी के पहले से यही व्यवस्था चली आ रही है, उसमें कहीं कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

दोबारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पहले वाली व्यवस्था ही अब है और मुझे नहीं लगता इस पर और अलग से कोई स्पष्टीकरण देने की जरूरत है। उनसे पूछा गया था कि अग्निपथ योजना के तहत जाति प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है क्या आप इस पर कुछ कहेंगे।

उल्लेखनीय है कि विपक्षी दल जवानों की भर्ती के लिए लाई गई नई योजना अग्निपथ के तहत आवेदन पत्र में उम्मीदवार की जाति पूछे जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

अरुणाचल के सुदूरवर्ती इलाके से 19 सड़क निर्माण मजदूर ‘लापता’

ईटानगर। चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के सुदूर कुरुंग कुमे जिले में बीआरओ सड़क निर्माण परियोजना में लगे 19 सड़क निर्माण श्रमिक दो सप्ताह से अधिक समय से ‘लापता’ हैं और उनके ठिकाने का पुलिस और प्रशासन को पता नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस बीच कुरुंग कुमे के उपायुक्त निघी बेंगिया ने कहा कि जिले के एक दूरस्थ स्थान पर कुमे नदी की एक सहायक नदी फुरक नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। बरामद व्यक्ति शव के चेहरे से एक गैर-आदिवासी प्रतीत होता है। लापता मजदूर दामिन से हुरी तक बीआरओ रोड बनाने में लगे हुए थे।

उपायुक्त ने 13 जुलाई को बीआरओ ठेकेदार बेंगिया बडो से एक ‘लापता रिपोर्ट’ प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि 30 में से 19 श्रमिक पांच जुलाई को जिला मुख्यालय कोलोरियांग से लगभग 200 किलोमीटर दूर दामिन में श्रम शिविर से भाग गए थे।

डीसी ने कहा कि पुलिस हालांकि 13 तारीख से मामले की जांच कर रही है, लेकिन वे आज तक इस मामले में पूरी तरह से अनजान हैं। उन्होंने कहा कि असम के दो-तीन उप-ठेकेदार बीआरओ ठेकेदार के तहत काम कर रहे हैं जो कथित तौर पर पड़ोसी राज्य से मजदूरों को लाए थे।

अज्ञात शव बरामद होने के संबंध में उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 170 किलोमीटर दूर हुरी और रूपा गांव के बीच स्थित घटना स्थल (पीओओ) की जांच के लिए एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया है।

बेंगिया ने कहा कि इसके अलावा, पोस्टमॉर्टम करने के लिए एक मेडिकल टीम को मौके पर भेजा गया है क्योंकि उनके लिए क्षत-विक्षत शव को वापस कोलोरियांग ले जाना काफी मुश्किल होगा।

बेंगिया ने कहा कि बरामद शव 19 लापता व्यक्तियों में से एक का था या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी पुलिस, मजिस्ट्रेट और चिकित्सा दल के जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद सामने आएगी। उन्होंने कहा कि उनके शिविर से पलायन करने वाले प्रवासी श्रमिकों का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ब्रिटेन में बोरिश जॉनसन सरकार ने विश्वास मत जीता

लंदन। ब्रिटेन की संसद के निचले सदन ‘हॉउस ऑफ कॉमन’ में कार्यवाहक प्रधानमंत्री बोरिश जॉनसन ने विश्वास मत जीत लिया है। जॉनसन सरकार ने मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी द्वारा राजनीतिक गतिविधियां होते देख विश्वास मत का आह्वान किया था।

सरकार ने सोमवार को कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने जॉनसन के पीछे रैली करते हुए 349 से 238 वोट हासिल किए। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने सांसदों से जॉनसन के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन लेबर के साथ एक नई शुरुआत का हकदार है, उन लोगों से मुक्त, जिन्होंने हमें पहली जगह में फंसाया, अराजक टोरी पार्टी से मुक्त और उन लोगों से मुक्त जिन्होंने महीनों तक इस प्रधानमंत्री का समर्थन किया।

जॉनसन ने इस महीने की शुरुआत में पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा दे दिया था। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए ऋषि सनक, लिज़ ट्रस, पेनी मोर्डौंट और केमी बडेनोच दौड़ में बने हुए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने नुपूर शर्मा को 10 अगस्त तक दी गिरफ्तारी से राहत

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में कई राज्यों में अपराधिक मुकदमों का सामना कर रही निलंबित भारतीय जनता पार्टी की नेता नूपुर शर्मा को मंगलवार को 10 अगस्त तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी।

न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने पैगंबर मोहम्मद विवाद से संबंधित मुकदमों के मामले में नूपुर की नयी याचिका पर सुनवाई करते हुए राहत दी। पीठ ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तारीख मुकर्रर करते हुए तब तक नूपुर पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश संबंधित राज्य सरकारों/पक्षों को दिया।

पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील मनिंदर सिंह द्वारा पश्चिम बंगाल में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी देने पर यह भी स्पष्ट कर किया कि अब तक दर्ज मुकदमों के साथ-साथ इससे संबंधित आगे दर्ज होने वाले मुकदमा/ मुकदमों (यदि हो) के मामले में भी नूपुर को दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम राहत मिलेगी।

शीर्ष न्यायालय ने उनकी उस याचिका पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक तथा अन्य राज्यों को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने उन राज्यों में (पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादास्पद टिप्पणियों से संबंधित) अपने खिलाफ दर्ज अपराधिक मुकदमों को रद्द करने या उन्हें दिल्ली स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था।

पीठ ने संबंधित पक्षों को दस्ती एवं संबंधित वकीलों के माध्यम से अगली सुनवाई से पहले याचिकाकर्ता नूपुर की याचिका की मूल प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश (याचिकाकर्ता) को दिया। पीठ ने कहा कि संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है, ताकि वह मुकदमों को एक जगह स्थानांतरित करने की संभावनाओं पर अगली तारीख पर विचार कर सके।

न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की अवकाशकालीन पीठ ने एक जुलाई को सख्त टिप्पणियों के साथ उनकी उस याचिका को खारिज कर दी थी, जिसमें उनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज मुकदमों को रद्द करने या उन्हें दिल्ली स्थानांतरित करने की गुहार लगाई गई थी।

नूपुर ने एक निजी टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न राज्यों में नौ प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं। उन्होंने अदालत में पुनः याचिका दायर कर सभी मुकदमों को रद्द करने या दिल्ली स्थानांतरित करने तथा इस मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की गुहार अदालत से लगाई थी।

आरोपी नूपुर ने अपनी नई याचिका में तर्क दिया था कि शीर्ष अदालत द्वारा उसके खिलाफ पहले की कड़ी टिप्पणियों के बाद उसे नए सिरे उन्हें धमकियां दी गईं। बलात्कार और जान से मारने तक की धमकियों का उन्हें सामना करना पड़ा।

शीर्ष अदालत की इसी पीठ ने पिछली सुनवाई के दौरान भाजपा नेता नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगाई थी और कहा था कि उनकी अनुचित टिप्पणियों से देश का माहौल खराब हुआ।

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि देश में जो हो रहा है (पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणियों के बाद कई जगहों पर दंगे और हिंसक झड़पें हुई थीं) उसके लिए वह अकेले ही जिम्मेदार है। पीठ ने कहा था कि उनकी गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों से पता चलता है कि वह जिद्दी और घमंडी हैं। सुप्रीमकोर्ट ने तब उसकी याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्हें अपनी याचिका वापस लेनी पड़ी थी।

नुपूर को 27 मई को एक टीवी चर्चा के दौरान उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद विवाद बढ़ने के बाद भाजपा से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं और देश भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। नूपुर पर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता सहित विभिन्न स्थानों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे।

हरियाणा में खनन माफिया ने DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को डम्पर के नीचे कुचला

गुरुग्राम। हरियाणा में गुरूग्राम जिले में तावड़ू तहसील अंतर्गत पंचगांव की पहाड़ियों में अवैध खनन की जांच के लिए सदलबल पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की डम्पर से कुचल कर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना गुरूग्राम जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर दोपहर करीब 12 बजे उस समय हुई, जब बिश्नोई पुलिस टीम के साथ वहां अवैध खनन को लेकर छापा मारने गए थे। वह अपनी गाड़ी से उतर कर मौके पर जांच कर रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने वहां अवैध खनन कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्हें पत्थरों से भरे एक डम्पर से टक्कर मार दी जिससे वह नीचे गिर गए और डम्पर उन्हें कुचलते हुए उपर से निकल गया। बिश्नोई की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त-गुरूग्राम-पूर्व आला अधिकारी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान छेड़ दिया है।

बताया गया है कि तावड़ू क्षेत्र में अरावली की पहाड़ियों पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा था। प्रशासन ने इस पर रोक लगाने के लिए गत तीन जून को उपमंडल स्तर पर एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया था जिसमें अनेक विभागों के अधिकारी शामिल थे। बिश्नोई को इसकी कमान दी गई थी।

हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के सारंगपुर गांव के निवासी बिश्नोई 12 अप्रैल 1994 को हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक पद पर भर्ती हुए थे और आगामी 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने बिश्नोई की हत्या की घटना पर दुख व्यक्त करते हुये इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं तथा खनन माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इलाके में अवैध खनन कहां चल रहा था, इसकी वह जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र बिश्नोई के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा: मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की नूंह में डम्पर से कुचल कर हत्या किए जाने की घटना को दुखदायक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहादुर पुलिस उपाधीक्षक के परिवार को एक करोड़ रूपए की सहायता राशि तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। मनोहर लाल ने कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि संबंधित डंपर की पहचान कर ली गई है और उसके मालिक के आसपास ही छिपे होने की सूचना मिली है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में खनन माफिया पर लगाम लगाई जाएगी तथा खनन इलाके के पास चौकियां बनाई जाएगी, खनन के लिए जाने वाले सामान और वाहनों का गंतव्य भी निश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा राज्यों की सीमाओं पर चौकियां बनाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने वीरता से अपनी जिम्मेदारी निभाई और उनके परिवार को एक करोड़ रूपए की सहायता राशि तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।