Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 718 -
होम ब्लॉग पेज 718

12 सांसदों के बगावती बोल, लोकसभा में शिव सेना का नेता सदन बदलने की मांग

नई दिल्ली। शिव सेना में बगावत रूकने का नाम नहीं ले रही है और अब लोकसभा के 12 सांसदों ने भी बगावती रूख अपनाते हुए विनायक राउत की जगह राहुल शेवाले को सदन में पार्टी का नेता बनाने की मांग की है।

शिव सेना के 12 सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर यह मांग की। उन्होंने इस बारे में एक पत्र भी सौंपा है जिसमें राहुल शेवाले को सदन में नेता बनाने तथा भावना गवली को मुख्य सचेतक रखने का अनुरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि शिव सेना के दो तिहाई से अधिक विधायकों की बगावत के बाद अब लोकसभा सांसदों ने भी बगावती रूख अपनाया है। बिरला से मिलने वाले सांसदों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र एवं सांसद श्रीकांत शिंदे भी शामिल हैं।

उधर पार्टी के लोकसभा में शिव सेना के नेता सदन विनायक राउत को इसकी भनक संभवत पहले ही लग गई थी इसलिए उन्होंने सोमवार को ही एक पत्र लिखकर बिरला से अनुरोध किया था कि उनके अलावा पार्टी की ओर से किसी अन्य के पत्र को स्वीकार नहीं किया जाए।

शिवसेना को काई फर्क नहीं पड़ता, शिंदे भाजपा के मुख्यमंत्री हैं : संजय राउत

उद्धव ठाकरे को झटका, एकनाथ शिंदे गुट में शिव सेना के 13 सांसद शामिल

उद्धव ठाकरे को झटका, एकनाथ शिंदे गुट में शिव सेना के 13 सांसद शामिल

पुणे। शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को झटका देते हुए पार्टी के पुणे मावल के श्रीरंग बार्ने समेत 13 सांसद मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो गए।

दिल्ली में आज मुख्यमंत्री शिंदे के साथ पार्टी के 13 सांसदों ने ग्रुप फोटो जारी की गई जिसमें कहा गया है कि बार्ने आज शिंदे गुट में शामिल हो गए है। हालांकि, विनायक राउत, अरविंद सावंत, राजन विचारे, गजानन कीर्तिकर, बंडू जाधव, ओमराजे निंबालकर छह सांसद हैं, जो अब भी मातोश्री के प्रति वफादार हैं।

उल्लेखनीय है कि शिंदे के शिवसेना के 39 विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सरकार बनने के बाद बड़ी संख्या में विधायक शिंदे खेमे में चले गए हैं। इसी तरह शिवसेना के 12 सांसदों ने विनायक राउत की जगह राहुल शेवाले को समूह का नेता बनाया है। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भी दिया गया है।

शिंदे ने शिवसेना के 39 विधायकों को लेकर शिव सेना से अलग हो गए और भाजपा के साथ सरकार बनाई है। शिवसेना के 12 सांसदों ने शिवसेना समूह के नेता विनायक राउत के स्थान पर राहुल शेवाले को समूह का नेता नियुक्त किया है। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र दिया गया है। ये 12 सांसद लोकसभा में शिवसेना में एक बड़ा समूह होंगे।

राहुल शेवाले को लोकसभा में समूह के नेता के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें मावल के बार्ने का भी समर्थन मिला है। यह स्पष्ट हो गया कि बार्ने आज शिंदे समूह में शामिल हो गए थे। पिंपरी-चिंचवाड़ शहर में सांसद बार्ने का दबदबा है। उनका भतीजा पार्षद बन गया है। उनके बेटे विश्वजीत बार्ने पिंपरी-चिंचवड़ शहर युवा सेना के मुखिया हैं।

पिंपरी के पूर्व विधायक गौतम चाबुक्सवार, आकुर्डी के पूर्व पार्षद प्रमोद कुटे, वाकाड क्षेत्र की पूर्व पार्षद रेखा दर्शीले, महिला कार्यकर्ता उर्मिला कालभोर, पूर्व नगर प्रमुख योगेश बाबर,बार्ने के समर्थक हैं, इसलिए बार्ने का शिंदे समूह में शामिल होना शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

शिवसेना के बागी सांसदों को वाई श्रेणी की सुरक्षा

शिवसेना के 12 बागी सांसदों को केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा वाई स्तर की सुरक्षा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन बैठक के बाद यह इन बागी सांसदों को सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इन सांसदों के निवास और कार्यालय पर अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए है।

इस बीच बागी सांसदों के मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करने और समूह के नेता और नये सचेतक के बारे में आग्रह करने की संभावना है। एकनाथ शिंदे गुट मुबंई सांसद राहुल स्नेवाल को समूह का नेता और भावना गवली को नए मुख्य सचेतक के रुप में चाहते है। शिंदे ने बागी सांसदों से देर रात दिल्ली पहुंचने पर मुलाकात की।

भावना गवली ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर उन विधायकों के खिलाफ नरमी बरतने की मांग की है जिन्होंने उनके खिलाफ बगावत की और भारतीय जनता पार्टी में वापस गए।

शिवसेना को काई फर्क नहीं पड़ता, शिंदे भाजपा के मुख्यमंत्री हैं : संजय राउत

श्रीगंगानगर में पेट्रोल पंप व्यवसायी की हत्या, लूट का मुख्य आरोपी हरियाणा में अरेस्ट

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में कोतवाली थाना क्षेंत्र में नेहरू पार्क के समीप मुखर्जीनगर में एक साल पहले पेट्रोल पंप व्यवसायी संजय भाटिया को गोली मारकर लगभग चार लाख का कैश लूट ले जाने की वारदात का मुख्य आरोपी मोहित सेन हरियाणा में पकड़ा गया है।

संजय भाटिया लूट एवं हत्याकांड में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। संजय भाटिया के सिर में गोली मारकर कैश लूटने का मुख्य आरोपी मोहित सेन पकड़ में नहीं आ रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल जिले के असंध कस्बे में मीनाक्षी अस्पताल में गत आठ जुलाई को हुई फायरिंग मामले में मुख्य शूटर मोहित और उसके साथी शोभित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहित को जल्दी ही अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवा कर पूछताछ के लिए श्रीगंगानगर लाया जाएगा।

शिवसेना को काई फर्क नहीं पड़ता, शिंदे भाजपा के मुख्यमंत्री हैं : संजय राउत

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना के 12 सांसदों के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले खेमे में जाने की रिपोर्ट के बीच पार्टी प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि पार्टी के भीतर कथित बगावत के बावजूद मूल शिवसेना को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

राउत ने मीडिया से बागी विधायकों और सांसदों को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई गई है और शिवसेना में दो फाड करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कल वे ‘मातोश्री’ पर भी अपना दावा पेश करेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा महाराष्ट्र को तीन राज्यों में बांटना चाहती है, लेकिन हम ऐसा कदापि नहीं होने देंगे।

महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण राज्य के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री शिंदे अपनी सरकार को बचाने के लिए दिल्ली में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में वह शिवसेना के नहीं, बल्कि भाजपा के मुख्यमंत्री हैं।

टीवीएस मोटर कंपनी ने जयपुर में लॉन्च की नई टीवीएस रोनिन

0

जयपुर। दुनिया भर में दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की प्रतिष्ठित निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स ने आज जयपुर में उद्योग जगत की पहली आधुनिक रेट्रो मोटरसाइकल टीवीएस रोनिन की लॉन्चिंग के साथ लाइफस्टाइल सेगमेन्ट में प्रवेश करने की घोषणा की है।

आधुनिक रूप से डिजाइन की गई टीवीएस रोगि लाईफस्टाइल स्टेटमेन्ट है जो आज के दौर के आधुनिक राइडरों से प्रेरित है। टीवीएस रोनिन को स्टा टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन किया गया है, जो अनस्क्रिप्टेड जीवनशैली को बढ़ावा देते हुए राइडिंग का बेजोड़ प्रदान करेगी।

टीवीएस मोटर की 110 वर्षों की मजबूत विरासत, अग्रणी टेक्नोलॉजी और इनोवेशन्स को आगे बढ़ाते हुए अब जी के इस नए तरीके टीवीएस रोनिन का लॉन्च किया गया है। इसके साथ कंपनी ने प्रीमियम लाईफ मोटरसाइक्लिंग सेगमेन्ट में प्रवेश किया है। यह मोटरसाइकल राइडिंग के नए तरीके की तरफ कंपनी की प्रतिबद्ध विस्तार है।

टीवीएस रोनिन के शानदार फीचर्स, अनूठा डिजाइन और आधुनिक टेक्नोलॉजी हर तरह की सड़ राइडिंग का तनाव रहित अनुभव प्रदान करती है। मोटरसाइकल में पहली बार कई आधुनिक तकनीके और सुविधा फीचर्स लाए गए हैं।

ड्यूल- चैनल एबीएस, चॉइस असिस्टेन्स एवं बेहतर कनेक्टिविटी समेत इसी क्रम में टीवीएस रोनिन प्रादे विश्वस्तरीय मर्चेन्डाइज और कस्टम एक्सेसरीज, एक कॉन्फीगरेटर एवं एक्सपीरिएस प्रोग्राम की एक्सक्लुसिवरेज का लॉन्च करेगी।

विमल सुंबली है बिजनेस प्रीमियम, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि विश्वस्तर पर मोटरसाइकलिंग के पि बदलाव आ रहा है। आज यह सिर्फ फंक्शन प्रयोजन के दायरे से आगे बढ़कर अपने विचारों की अभिव्यक्ति और नए स्थानों के बारे में जानने वहां जाने की चाह को सक्षम बनाती है।

हमारे उपभोक्ताओं की अनस्क्रिप्टेड की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से तैयार की गई टीवीएस येनिन उभरती जीवनशैली पर आधारित नए का निर्माण करेगी जो सभी सीवादी अवधारणाओं, दिनांकों और विरासतों से मुक्त होगी। यह प्रीमियमीकर व्यक्तिकरण में बदलकर दोपहिया सेगमेन्ट में एक नया रूझान लेकर आएगी।

मोटरसाइकल एक विशिष्ट इकोसिस्टम के साथ हमारे उपभोक्ताओं को प्रीमियम जीवनशैली का अनुभव प्रदान करेगी। मुझे विश्वास है कि उपभोक्ता इस मोटरसाइकल की राइडिंग विशेषताओं को खूब पसंद करेंगे।

टीवीएस रोनिन तीन पेरिएन्ट्स में उपलब्ध होगी टीवीएस रोनिन एसएस रु 1,49,000 (एक्स-शोरूम, राज टीवीएस रोनिन डीएस 1,56,500 (एक्स-शोरूम, राजस्थान) और टॉप देरिएन्ट टीवीएस रोनिन टीडी रु 16

TVS Motor Company Limited, P.B. No. 4, Harita, Hosur-635 109, Tamil Nadu, India. Tel: +91(4344) 276780

(एक्स-शोरूम, राजस्थान)।

नई टीवीएस रोनिन की विशेषताएं

  • पूरी तरह से नई जीवनशैली
  • हर तरह की सड़कों पर राइडिंग का आरामदायक अनुभव टीवीएस रोनिन कल्ट जहां संस्कृति जीवनशैली और यात्रा जीवत रूप ले लेते हैं।
  • राइडिंग का डिजिटल अनुभव
  • सहज कस्टमाइजेशन के लिए कॉन्फीगरेटर स्मार्ट एक्सकनेक्ट के साथ डिजिटल क्लस्टर
  • टीवीएस राइ ऐप के माध्यम से एआर अनुभव एक्सक्लूजिव मर्चेन्चाइज और एक्सेसरीज
  • मर्चेन्टाइज और राइडिंग गियर की व्यापक रेंज.
  • एक्सक्लुजिव एक्सेसरीज के साथ क्युरेटेड किट्स

नई टीवीएस रोनिन के मुख्य फीचर्स

स्टाइल में एक नई कहानी

● ऑल एलईडी लैंस

● सिगनेचर टी-शेप पायलट लैम्प

• अतिमेद्रिक मीटर

• एकज़हॉस्ट एण्ड मफलर डिजाइन

• चेन कवर

• 9 स्पोक एलीय का ब्लॉक ट्रेड टावर्स

• आधुनिक टेक्नोलॉजी

• डिजिटल क्लस्टर (डीटीई डिस्टेन्स टू एम्प्टी यानि टेक खाली होने तक की दूरी, इंटीए एस्टीमेटेड टाईम ऑफ अराइवल यानि पहुंचने का अनुमानित समय, गियर शिफ्ट असिस्ट, साईड स्टैण्ड इंजन इन्हबिटर सर्विस

• दयू इंडीकेशन लो बैटरी इंडीकेटर)

• चॉइस असिस्ट टर्न बाय टर्न नेविगेशन

● इनकमिंग कॉल एलर्ट / रिसीव कस्टम विंडो नोटिफिकेशन

• टीवीएस स्मार्ट TVS SmartXonnect ऐप पर राइड का विश्लेषण

• राईड का सहज अनुभव

• रेन एण्ड अरबन एबीएस मोस

• इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (आईएसजी) लो नॉइस फैदर टच स्टार्ट (यानि बिना आवाज के स्टार्ट हो जाएगी) अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क (यूएसटी)

• रियर मोनोशॉक

• ग्लाइड यू टेक्नोलॉजी (जीटीटी)

● असिस्ट एण्ड स्लिपर क्लच

• 3-स्टैप एडजस्टेबल लीवर

TVS मोटर कंपनी  बारे में :

टीवीएस मोटर कंपनी विश्व स्तर पर एक प्रतिष्ठित दोपहिया और तिपहिया निर्माता है, जो भारत में होसुर, मैसूर और नालागढ़ और इंडोनेशिया के करावांग में चार अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं के साथ सस्टेनेबल मोबिलिटी के माध्यम से प्रगति कर रही है। ग्राहकों के लिए विश्वास, मूल्य और जुनून और सटीकता की हमारी 100 साल की विरासत में निहित, हम अभिनव और टिकाऊ के माध्यम से उच्चतम गुणवत्ता के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आकांक्षात्मक उत्पाद बनाने में गर्व महसूस करते हैं।

 

सबगुरु राशिफल : 19 जुलाई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 07.50 बजे सप्तमी तिथि प्रारंभ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नोकरी में चेन रहेगा। धन प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। शुभ समय।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कोर्ट-कचहरी के कार्य अच्छे रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। साधु-संत का आशीवार्द मिलेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

किसी की बातों में न आएं। निर्णय सोच-समझकर करें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। क्रोध न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेंगा। भाग्य का साथ रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

दु:खद समाचार मिलेगा। भागदौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेश्रित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेगा। समय नेष्ट रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। धन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। पठन-पाठन में रुचि बढेगी। कारोबार में वृद्धि होगी।आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। यात्र मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रुके कार्यों में गति आएगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। धन प्राप्ति के योग अच्छे है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेंगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति होगी। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

तुलसी सेवा संस्थान ने धूमधाम से मनाया गुरुपूर्णिमा महोत्सव

अजमेर। तुलसी सेवा संस्थान का गुरुपूर्णिमा महोत्सव सोमवार को कथावाचक किरीट भाई के सान्निध्य में जवाहर रंगमंच में मनाया गया।

प्रचार प्रसार मंत्री अशोक टाक ने बताया कि अध्यक्ष ओमप्रकाश मंगल, काली चरण खंडेलवाल, घनश्याम अग्रवाल की अगुवाई में किरीट भाई का स्वागत पुष्पों से किया गया। करीब दो साल के अंतराल के बाद किरीट भाई का भक्तजनों के बीच आना हुआ।

भजन गायक सुनील गोयल ने गुरुवंदना गुरु देव दया कर हमको अपना लेना… से कार्यक्रम शुरूआत की। इस मौके पर किरीट भाई ने प्रवचन के दौरान गुरू महिमा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए, अटूट विश्वास होना चाहिए।

परिवार के बडे सदस्य की तरह गुरु को अपने शिष्यों की सदैव चिंता रहती है। गुरु एक स्कूल मास्टरजी (टीचर) की तरह होता हैं। उसका कोई भी विद्यार्थी पीछे न रहे, फेल ना हो यह प्रयास रहता है। विद्यार्थी आगे बढ़ता है तो अपने स्कूल और मास्टर जी नाम रौशन होता है।

गुरु अपने शिष्यों को आगे बढ़ने एवं श्री ठाकुरजी जी तक पहुंचने के मार्ग की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने की जरुरत है ना कि सेलफोन (मोबाईल) देने की। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि परिवार में आपने कन्या का दान कर दिया तो उसके सुसराल में कम से कम बात करें, दखल ना करें।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि छोटे श्रीयंत्र एवं बड़े श्रीयंत्र मैं कोइ फर्क नहीं है। ठाकुरजी यानी लड्डू गोपाल की छोटी मूर्ति हो या बड़ी मूर्ति, उसके पावर मैं कोई फर्क नहीं। दोनों ही समान रूप से पावरफुल होती है। महत्वपूर्ण यह है कि आप ठाकुरजी के प्रति कितनी अधिक श्रद्धा रखते हो।

इस मौके पर विभिन्न शहरों से गुरुभक्त पधारे। सभी के लिए श्रीराम धर्मशाला मैं आवास व भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गठित कमेटियों के किशन बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, कृष्णकांत शाह, अशोक टाक, कैलाश खंडेलवाल, विष्णु चौधरी, कालीचरण खंडेलवाल, दिनेश परनामी, विष्णु प्रकाश गर्ग, प्रेम बिन्दल, प्रकाश चूंडावत, सरला धाबाई, शशि मूंदड़ा, इंदु टाक, सुबोध वैष्णव, शशि चौधरी का विशेष योगदान रहा।

पाकिस्तान : सिंधु नदी में नाव पलटने से 19 लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान के पास सिंधु नदी में सोमवार को एक नाव के पलटने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं।

डॉन समाचार पत्र ने रहीम यार खान के उपायुक्त सैयद मूसा रजा के हवाले से बताया कि दुर्घटना के समय नाव में 100 से अधिक लोग सवार थे जोकि शादी समारोह के बाद राजनपुर से मच्छा लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि अत्याधिक सवारी और पानी के उच्च प्रवाह के कारण नाव पलट गई। नाव में सोलंगी कबीले के यात्री सवार थे।

उपायुक्त ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही 30 बचावकर्मी, पांच एंबुलेंस और एक जल बचाव वैन मौके पर पहुंची गई। उन्होंने कहा कि उन्नीस शवों, सभी महिलाओं को पानी से निकाल लिया गया है। शेष यात्रियों की तलाशी अभियान जारी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

पेट्रोल पंप 8.44 लाख रुपए की चोरी का खुलासा : सेल्समैन अरेस्ट

बाड़मेर। राजस्थान में बाडमेर जिले के बाखासर थाना क्षेत्र में कस्बा सांता स्थित पेट्रोल पंप पर केबिन में रखे आठ लाख 44 हजार रुपए चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने पंप के सेल्समैन को ही गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस मामले में पेट्रोल पंप के सेल्समैन चेनाराम रेबारी निवासी अम्बावा को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस की टीम रकम बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।

जिला पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक तेज दान चारण ने 10 जुलाई को थाना बाखासर में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उसका कस्बा सांता में सेड़वा रोड पर पेट्रोल पंप है।

बीती रात अज्ञात चोर पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की केबल काट कर आठ लाख 44 हजार रुपए चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर थानाधिकारी सूरजभान सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पेट्रोल पंप पर हुई वारदात की घटना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने आसूचना व संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखते हुए गहन अनुसंधान किया तो पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन चौना राम की गतिविधि संदिग्ध लगी। सन्देह पर आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उसने चोरी की घटना करना स्वीकार कर लिया। इस पर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

ऋषि सुनक ने की भारतीय सास-ससुर की तारीफ

लंदन। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे ऋषि सुनक ने अपने भारतीय सास-ससुर, इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की तारीफ की है।

ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री से जब रविवार को कंजर्वेटिव नेतृत्व की बहस के दौरान उनकी पत्नी अक्षता के परिवार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके सास-ससुर ने जो मुकाम हासिल किया है उस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के परिवार की कहानी सभी के लिए प्रेरणादायक है।

सुनक कहा कि मेरे ससुर के पास कोई संपत्ति नहीं थी, बस एक सपना था और कुछ सौ पाउंड थे जो मेरी सास की बचत से उन्हें मिले। उसी बचत के साथ उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े, सबसे सम्मानित और सफल कंपनियों में से एक का निर्माण किया, जिसने ब्रिटेन में हजारों लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि यह कहानी उनकी पार्टी के मूल्यों को दर्शाती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस सप्ताह सांसदों मतदान राउंड खत्म होने के बाद सनक अंतिम दो जगह बनाने की स्थिति में है, जिसके बाद लगभग 160,000 पार्टी सदस्य डाक मतपत्र में विजेता का चयन करेंगे।