Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 720 -
होम ब्लॉग पेज 720

अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी बने जगदीप धनखड़ के नामांकन में प्रस्तावक

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ से विधायक रहे और वर्तमान में पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा उपराष्ट्रपति के लिए आज दाखिल किये नामांकन में किशनगढ़ मूल के अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी प्रस्तावक बने।

सांसद चौधरी ने दिल्ली से दी अपनी प्रतिक्रिया में इसे गौरवपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति उम्मीदवार धनखड़ किशनगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और में किशनगढ़ के साथ पूरे अजमेर संस्दीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। ऐसे में यह किशनगढ़ सहित पूरे अजमेर जिले की जनता के लिए गौरव की बात है कि अजमेर तथा किशनगढ़ से चुनाव लड़ने वाला आज देश का उपराष्ट्रपति बनने जा रहा है।

उन्होंने अपने शीर्ष नेतृत्व का इस बात के लिए आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उपराष्ट्रपति पद के लिये योग्य उम्मीदवार का चयन कर प्रस्तावक के लिए मुझे अवसर दिया। उन्होंने कहा कि धनखड़ का किशनगढ़-अजमेर से गहरा नाता रहा है।

उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया है।

मध्यप्रदेश : सवारियों समेत उफनती नर्मदा नदी में समा गई महाराष्ट्र डिपो की बस

भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले में इंदौर-खरगोन के बीच सोमवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र डिपो की बस इंदौर से पुणे (अमलनेर) जा रही थी। इसी दौरान खलघाट के पास बस अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए उफनती नर्मदा नदी में जा समाई।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह धार और खरगोन जिले की सीमा पर हुए बस हादसे के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि बस में करीब 13-14 लोग सवार थे और उनमें से कोई जीवित नहीं बचा।

इसके पहले डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया था कि बस हादसे में करीब 12 लोगों के निधन की खबर है और 15 लोगों को बचाया गया है। इस स्थिति को स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि हादसे के फौरन बाद लोग नदी से भाग रहे थे, त्रुटिवश उन्हें बचा हुआ मान लिया गया था। ताजा जानकारी के अनुसार बस में 13 से 14 लोग सवार थे। उनमें से कोई जीवित नहीं बचा।

उन्होंने बताया कि मृतकों में अब तक राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ लोगों की पहचान हुई है। शेष की पहचान की प्रक्रिया जारी है। गृह मंत्री ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल को बचाने के फेर में बस नीचे जा गिरी।

महाराष्ट्र तक शवों को भिजवाएंगे ससम्मान : शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने आज धार और खरगोन जिले की सीमा पर हुए बस हादसे के संबंध में बताया कि उनकी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस संबंध में चर्चा हुई है और सभी शव ससम्मान उनके गृह क्षेत्र भेजे जाएंगे।

चौहान ने अपने बयान में कहा कि सुबह महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की एक बस साढ़े सात बजे इंदौर से चली थी। ये बस नर्मदा के खलघाट पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। जैसे ही सूचना मिली तत्काल प्रशासन सक्रिय हुआ। कलेक्टर, एसपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें बचाव के लिए तत्काल रवाना की गई।

दुर्घटना के आधे घंटे के अंदर ही कलेक्टर और एसपी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि बस निकाल ली गई, लेकिन बस में सवार लोगों को बचाया नहीं जा सका। पहले सूचना थी कि बस में 15-16 लोग सवार थे लेकिन अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। एक संभावना इस बात की है कि इतने ही लोग हों। अभी बचाव का कार्य जारी है।

चौहान ने कहा कि उनकी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से चर्चा हुई और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से भी चर्चा हो रही है। मध्यप्रदेश सरकार हर संभव व्यवस्थाएं करने की कोशिश कर रही है, जो शव मिल गए हैं, उनमें से पांच की पहचान हो चुकी है। उन्हें उनके गंतव्य पर भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल को घटनास्थल पर रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं।

सिरोही मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध चिकित्सालय: आंख दिखाने जाओगे तो हाथ-पांव तुड़वाकर आओगे

0
सिरोही मेडिकल कॉलेज से सम्बध्द चिकित्सालय में नेत्र विभाग में आंख की जांच करवाने के लिए जाने वाली वृद्धाओं का कीचड़ के कारण खतरा मोल लेने की मजबूरी।
सिरोही मेडिकल कॉलेज से सम्बध्द चिकित्सालय में नेत्र विभाग में आंख की जांच करवाने के लिए जाने वाली वृद्धाओं का कीचड़ के कारण खतरा मोल लेने की मजबूरी।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध होने का बाद जिला चिकित्सालय की बदहाली में कोई सुधार हुआ हो गए आप बिल्कुल दावा नहीं कर सकते। हां, चिकित्सको के लिहाज से भले ही नम्बर बढ़ गए हों, लेकिन बदहाली खत्म हुई हो ऐसा नहीं है।

अमरीका के इडियाना स्थित मॉल में गोलीबारी, 4 की मौत

वाशिंगटन। अमरीका में इंडियाना के ग्रीनवुड स्थित एक मॉल में गोलीबारी में एक बंदूकधारी सहित चार लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क टाइम्स ने ग्रीनवुड के महापौर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह हमला रविवार को ग्रीनवुड के ग्रीनवुड पार्क मॉल में हुआ।

ग्रीनवुड पुलिस विभाग के प्रमुख जिम इसन ने कहा कि घटना में दो लोग घायल हुए हैं। उन्होंने हालांकि गोली की घटना के मकसद का संकेत नहीं दिया और न ही बंदूकधारी की पहचान बताई।

मेयर मार्क मायर्स ने कहा कि आज शाम ग्रीनवुड पार्क मॉल में गोलीबारी हुई। ग्रीनवुड पुलिस विभाग ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। मैं कमांड पोस्ट के सीधे संपर्क में हूं और अब कोई खतरा नहीं है। कृपया पीड़ितों के लिए प्रार्थना करें।

दो विमानों की टक्कर, चार लोगों की मौत

उत्तरी लास वेगास हवाईअड्डा पर सामान्य विमानन के दो विमानों की टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। सीबीएस न्यूज चैनल ने संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि पाइपर पीए-46 रविवार को स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे लैंडिंग के दौरान सेसना 172 से टकरा गया।

एफएए ने कहा कि पाइपर रनवे 30-राइट के पूर्व में एक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सेसना एक तालाब में गिर गया। दो विमानों में क्रमशः दो-दो लोग सवार थे।

क्लार्क काउंटी डिपार्टमेंट ऑफ एविएशन ने कहा कि दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने इस सिलसिले में जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही हैं दुर्घटना किस कारण से हुई।

ऋषभ पंत के पहले शतक के दम पर भारत ने जीती वनडे सीरीज

मैनचेस्टर। विकेटकीपर ऋषभ पंत (नाबाद 125) के पहले शतक और हार्दिक पांड्या (24 रन पर चार विकेट तथा 71 रन) के जबरदस्त हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारत ने इंग्लैंड को तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मैच में रविवार को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।

भारत ने इंग्लैंड को 45.5 ओवर में 259 रन पर ऑल आउट कर दिया और 42.1 ओवर में पांच विकेट पर 261 रन बनाकर मैच को एकतरफा अंदाज में जीत लिया। स्पाइडरमैन पंत के स्पेशल शतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से वनडे सीरीज़ में मात दी।

पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए भेजे जाने के बाद बढ़िया स्कोर खड़ा करने के बाद रीस टॉप्ली ने भारत के शीर्ष क्रम को चलता कर मेहमान टीम को मुश्किल में डाला था। हालांकि इसके बाद सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ने पारी को संभाला लेकिन इस मैच की कहानी पलटी पंत और हार्दिक पंड्या की शतकीय साझेदारी ने।

गेंद के साथ चार विकेट लेने के बाद हार्दिक ने 55 गेंदों पर 71 रन बनाए लेकिन उनके जाने के बाद भी पंत ने अपना प्रहार जारी रखा और वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा किया। इसके बाद डेविड विली पर जमकर बसरते हुए उन्होंने लगातार पांच चौके लगाए और मैच को भारत की झोली में डाल दिया।

पहला मैच भारत ने 10 विकेट से जीता फिर दूसरा मैच इंग्लैंड ने 100 रन से, जबकि भारत ने निर्णायक मैच पांच विकेट से जीता। यह 2015 के बाद से घर पर इंग्लैंड की तीसरी वनडे सीरीज़ हार है। मज़ेदार बात यह है कि तीनों सीरीज़ में निर्णायक मैच मैनचेस्टर में खेला गया।

पंत ने 113 गेंदों पर नाबाद 125 रन की मैच विजयी पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 133 रन की मैच विजयी साझेदारी की। पांड्या ने 55 गेंदों पर 71 रन में 10 चौके लगाए। पांड्या के आउट होने के बाद पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 56 रन की अविजित साझेदारी की। जडेजा सात रन बनाकर नाबाद रहे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। शिखर धवन एक, कप्तान रोहित शर्मा 17 और विराट कोहली 17 रन बनाकर रीस टॉप्ली की गेंदों पर आउट हुए। सूर्य ने 16 रन बनाए और पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। क्रेग ओवर्टन ने सूर्य को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। लेकिन इसके बाद पंत और पांड्या ने संभलकर खेलते हुए भारतीय पारी को आगे बढ़ाया।

पांड्या इस साझेदारी में ज्यादा आक्रामक खेले लेकिन उनके आउट होने के बाद पंत ने आक्रामक रुख अपनाया और डेविड विली के पारी के 42वें ओवर में लगातार पांच चौके मारे। उन्होंने अगले ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर मैच फिनिश कर दिया। भारत ने लगभग साढ़े तीन दशक बाद जाकर इस मैदान पर जीत हासिल की।

ऋषभ पंत को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया जबकि पांड्या प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। इससे पहले भारत ने बल्लेबाजों के लिए हितैषी मैदान पर टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया, जहां मोहम्मद सिराज ने जॉनी बेयरस्टो और जो रूट को शून्य रन पर पवेलियन लौटाया।

इसके बाद हालांकि पिच बल्लेबाजी के लिये आसान होती गयी और जेसन रॉय ने बेन स्टोक्स के साथ मिलकर 54 रन की साझेदारी बुनी। रॉय ने तेज़ खेलते हुए 31 गेंदों पर सात चौकों के साथ 41 रन बनाए, जबकि स्टोक्स ने चार चौकों की मदद से 29 गेंदों पर 27 रन बनाए।

दोनों के आउट होने के बाद कप्तान जॉस बटलर ने मोर्चा संभाला। बटलर ने मोईन अली (34) के साथ 75 रन और लायम लिविंग्स्टन (27) के साथ 49 रन की साझेदारी की। हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट होने से पहले बटलर ने 80 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 60 रन बनाए।

199 रन पर सातवें विकेट के रूप में बटलर के आउट होने के बाद भारत 200 रन के आसपास के लक्ष्य की उम्मीद कर रही थी, लेकिन डेविड विली ने क्रेग ओवरटन के साथ 48 रन की साझेदारी बुनकर इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। युज़वेंद्र चहल ने अंत में विली, ओवरटन और रीस टोप्ली का विकेट निकालकर इंग्लैंड को 45.5 ओवर में ही 259 रन पर ऑल आउट कर दिया।

भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 18 रन देकर चार विकेट लिए जो उनके एकदिवसीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उनके डेब्यू मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आया था जहां उन्होंने 31 रन देकर तीन विकेट लिए थे। इसके अलावा चहल ने 9.5 ओवर में 60 रन देकर तीन विकेट लिए, मोहम्मद सिराज कुछ महंगे साबित हुए और उन्होंने नौ ओवर में 66 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा को एक विकेट हासिल हुआ।

सबगुरु राशिफल : 18 जुलाई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सावन का पहला सोमवार, नाग पंचमी, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, दक्षिणायन, सुबह 08.55 बजे से षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आय बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्य करते समय लापरवाही न करें। चोट से हानि होगी। बनते कामों में बाधा होगी। तनाव रहेगा। स्वस्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। किसी के उकसाने में न आएं। विवाद से बचें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से खुशियां मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। भूमि-भवन संबंधी सौदे लाभ देंगे।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

पार्टी-पिकनिक की योजना बनेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बुरी सूचना मिलेगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नही लगेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। मेहनत अधिक होगी। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। समय सुधरेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। दूसरों की सहायता करेंगे। सामाजिक कार्यो में मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कोई नया काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे। आय बनी रहेगी। हर कार्य बेहतर होगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पुराना रोग उभरेंगा। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। किसी के उकसाने में न आएं। विवाद न करें। खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी। मित्रो की सहायता करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाना गरीबों के मुंह से निवाला छीनना : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार के खाद्य पदार्थों पर वस्तु सेवा कर (जीएसटी) लगाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण एवं गरीबों के मुंह से निवाला छीनने वाला कदम बताते हुए कहा है कि इस जनविरोधी कदम को अविलंब वापस लेना चाहिए।

गहलोत ने आज मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में मोदी सरकार द्वारा खुदरा में मिलने वाले आटा, दाल, चावल, गुड़, गेहूं, बाजरा, ज्वार, दूध, दही, पनीर, छाछ आदि खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला किया है। आजादी के 75 वर्षों में पहली बार आवश्यक खाद्य पदार्थों पर टैक्स लगाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गरीबों के मुंह से निवाला छीनने वाला कदम है। इस निर्णय के विरोध में देशभर में मंडियां बन्द रखी जा रही हैं जिससे स्पष्ट होता है कि इस कदम से जनता में कितना आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा इस जनविरोधी कदम को अविलंब वापस लेना चाहिए।

दिवंगत अहमद पटेल पर आरोप लगाना निंदनीय

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि गुजरात पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा तीस्ता सीतलवाड़ के हवाले से दिवंगत अहमद पटेल पर आरोप लगाना निंदनीय एवं राजनीतिक द्वेष की भावना का प्रतीक है।

गहलोत ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पिछले गुजरात चुनाव से पूर्व भी भाजपा नेताओं द्वारा पटेल पर आरोप लगाए गए थे। आज अहमद पटेल अपना पक्ष रखने के लिए हमारे बीच में नहीं हैं तो राजनीतिक लाभ के लिए उन पर मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं। यह बदले की राजनीति भाजपा-आरएसएस के चरित्र का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आरोप लगाकर भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा दिखा रही है। एक पाकिस्तानी व्यक्ति द्वारा लगाए गए छिछले आरोपों पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी जैसे व्यक्तित्व पर सवाल उठाना भी भाजपा का असली चेहरा दिखाता है।

बरेली : स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा काे बंधक बनाकर गैंगरेप

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में स्कूल जा रही 12 वर्षीय एक छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह समुदाय विशेष के चार युवकों ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर पूरे दिन और रात भर उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौराान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। चारों युवक छात्रा को अगले दिन शाहदाना चौराहे के पास छोड़कर भाग गए। किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना कके बाररे में बताया।

इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाना बिथरीचैनपुर पहुंचे और तहरीर दी। बिथरी पुलिस ने छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया।

इसकी जानकारी मिलने पर दोपहर में हिंदू वाहिनी समेत अन्य हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने थाने में पहुंच कर पुलिस के इस रवैये का विरोध किया। इस पर दबाव में आकर पुलिसे ने रविवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

इंस्पेक्टर शितांशु के शर्मा ने बताया कि छात्रा के पिता ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी थी। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वारदात के दो आरोपियों, उवैस और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रा महिला थाने में हैं और उसके बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर 20 जुलाई को सुनवाई

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय 20 जुलाई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 14 अन्य विधायकों (विधान सभा के सदस्य) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें विधानसभा के उपाध्यक्ष की ओर से शुरू की गई अयोग्यता कार्यवाही को चुनौती दी गई है।

मुख्य न्यायाधीश एन वेंकट रमना की अध्यक्षता में न्यायालय की तीन-न्यायाधीशों की पीठ, जिनमें न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली भी शामिल हैं, 20 जुलाई यानी बुधवार को याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

शीर्ष अदालत उस दिन भी पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना समूह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसमें एकनाथ शिंदे गुट द्वारा शिवसेना के मुख्य सचेतक के रूप में नामित व्हिप को मान्यता देने वाले नवनिर्वाचित अध्यक्ष के फैसले को चुनौती दी गई है।

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम : 7 नगर निगम में भाजपा का परचम, केजरीवाल और ओवैसी की सेंध

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण के परिणामों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी कुल 11 में से सात नगर निगम में विजयी रही।

मध्यप्रदेश में नगर सरकार बनाने के इस चुनाव में राज्य में आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की सेंध ने भी राज्य की राजनीति में कई चर्चाओं को गर्म कर दिया है।

इंदौर से भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने एक लाख 33 हजार 176 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई। भार्गव को पांच लाख 93 हजार 458 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय शुक्ला को चार लाख 60 हजार 282 मत प्राप्त हुए। इंदौर नोटा मतों के मामले में भी काफी आगे रहा। यहां नोटा को छह हजार 40 वोट हासिल हुए।
भोपाल में भाजपा प्रत्याशी मालती राय ने कांग्रेस की प्रत्याशी विभा पटेल को शिकस्त दी।

बुरहानपुर से भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की शहनाज बानो को 542 मतों से शिकस्त दी। श्रीमती पटेल को 52 हजार 823 और सुश्री बानो को 52 हजार 281 मत प्राप्त हुए। 677 मत नोटा के खाते में गए।

खंडवा में भाजपा की अमृता यादव ने 19 हजार 763 मतों के बड़े अंतर से अपनी जीत दर्ज की। यादव को कुल 51 हजार 916 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस की आशा मिश्रा को मात्र 32 हजार 153 मत ही प्राप्त हुए।

सतना महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को पराजित कर यह सीट जीत ली। ताम्रकार ने कांग्रेस के कुशवाहा को 24 हजार 916 मतों से पराजित किया। ताम्रकार को 63 हजार 292 मत मिले, जबकि कांग्रेस के कुशवाहा ने 38 हजार 376 मत हासिल किए।

सागर में भी महापौर पद भाजपा के खाते में गया। भाजपा की संगीता तिवारी ने कांग्रेस की निधि जैन काे 12 हजार 576 मतों से पराजित किया। तिवारी को 70 हजार 375 और जैन को 57 हजार 799 मत मिले।

वहीं उज्जैन में भाजपा के मुकेश टटवाल ने कांग्रेस के महेश परमार को शिकस्त दी। टटवाल को एक लाख 34 हजार 94 मत मिले। परमार को एक लाख 33 हजार 358 मत प्राप्त हुुए। यहां दो हजार 255 मत नोटा के खाते में गए।

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में नगर सरकार के चुनाव में भी कांग्रेस को जीत हासिल हुई। यहां कांग्रेस के विक्रम सिंह अहाके को 64 हजार 363 मत प्राप्त हुए। वहीं भाजपा के अनंत धुर्वे 60 हजार 577 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यहां एक हजार 169 मत नोटा के खाते में गए।

लंबे समय से भाजपा के गढ़ रहे जबलपुर के महापौर परिणाम ने पार्टी की रणनीति को जबर्दस्त झटका दिया। यहां कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू ने 44 हजार से अधिक मतों से विजय हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी को दो लाख 93 हजार 188 मत प्राप्त हुए। वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार को दो लाख 48 हजार 963 मत ही हासिल हो सके।

इसके पूर्व साल 1999 में यहां कांग्रेस प्रत्याषी पं विश्वनाथ दुबे ने जीत हासिल की थी। जबलपुर में 18 साल बाद कोई कांग्रेस प्रत्याशी महापौर चुनाव में विजयी हुआ है। कमोबेश यही स्थिति ग्वालियर की भी रही। यहां कांग्रेस की शोभा सिकरवार पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रहीं। इस बार 57 साल बाद कांग्रेस महापौर पद पर जीत गई है।

कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार ने 25 हजार 900 वोटों से जीत दर्ज की है। शोभा सिकरवार को दो लाख 24 हजार 837 वोट प्राप्त हुए। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुमन यशवीर शर्मा को एक लाख 98 हजार 937 वोट मिले।

सिंगरौली नगर निगम ने भी पूरे प्रदेश की नजरें अपनी ओर आकर्षित कीं। यहां आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल कर मध्यप्रदेश में अपना खाता खोल दिया। महापौर चुनाव में आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल नौ हजार 159 वोटों से जीत गईं। उन्हें कुल 34 हजार 38 वोट मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा के चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा रहे जिन्हें 24 हजार 879 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविन्द सिंह चन्देल रहे, उन्हें कुल 24 हजार 670 वोट मिले। हालांकि नगर निगम के 45 वार्डों में से 23 में भाजपा, 12 में कांग्रेस और 5 में आप जीती। दो सीटें निर्दलीय और दो बसपा के खाते में गईं।

वहीं राज्य में आज आए चुनाव परिणामों में ओवैसी की एआईएमआईएम ने कुल तीन सीटों पर जीत हासिल कर पहली बार खाता खोला है। खंडवा में पार्टी की महापौर प्रत्याशी कनीज़ बी को हालांकि कुल नौ हजार 601 मत ही हासिल हुए, लेकिन वार्ड क्रमांक 14 से पार्टी की प्रत्याशी शकीरा बिलाल ने जीत हासिल कर ली। वहीं जबलपुर में भी दो वार्डों पर पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत का परचम फहराया।