Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 721 -
होम ब्लॉग पेज 721

राजस्थान में रविवार को कोरोना के 222 नए केस

जयपुर। राजस्थान में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं और रविवार को 222 नए मामले सामने आने से इसके सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर करीब साढ़े तेरह सौ पहुंच गई।

चिकित्सा विभाग के अनुसार नए मामलों में सर्वाधिक 51 मामले जोधपुर में सामने आए जबकि जयपुर में 43, बीकानेर में 28, अजमेर एवं सीकर में 15-15, अलवर एवं उदयपुर में 13-13, भीलवाड़ा में 12, जालोर में 9, नागौर में पांच, चित्तौड़गढ़ एवं डूंगरपुर में चार-चार, चूरु एवं राजसमंद में तीन-तीन तथा बारां, बाड़मेर, भरतपुर, एवं झालावाड़ जिले में एक-एक नया मामला सामने आया जबकि 15 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

नए मामलों के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब तक 12 लाख 90 हजार 967 हो गई। प्रदेश में 137 मरीजों के और स्वस्थ होने से अब तक 12 लाख 80 हजार 52 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

नए मामलों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1343 हो गई। इनमें सर्वाधिक 406 सक्रिय मरीज जयपुर जिले में है जबकि जोधपुर में 271, बीकानेर में 173, अजमेर में 93, उदयपुर में 74, सिरोही में 64, अलवर में 47 एवं भीलवाड़ा में 50 तथा अन्य कई जिलों में इससे कम सक्रिय मरीज हैं जबकि पांच जिलों में एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश में कोरोना से अब तक 9572 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक दो करोड़ 96 हजार 817 नमूने लिए गए हैं।

विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

नई दिल्ली। कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा चार राज्यों में राज्यपाल रहीं मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने ट्वीट करके यह जानकारी देते हुए बताया कि विपक्षी दलों ने अल्वा को उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया है।

अल्वा ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्हें राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर काम करने का खासा अनुभव है और उन्होंने चार राज्यों के राज्यपाल के रूप में काम किया है। कई बार संसद सदस्य रही अल्वा ने केंद्रीय मंत्री के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

अल्वा राजस्थान, उत्तराखंड, गोवा और गुजरात की राज्यपाल रही हैं। वह गोवा की 17वीं, गुजरात की 23वीं, राजस्थान की 20वी और उत्तराखंड की चौथी राज्यपाल के रूप में काम कर चुकी है।

कोटा में हिजाब पहनकर नीट की परीक्षा देने आने पर हुआ विवाद

कोटा। राजस्थान के कोटा में आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (नीट) की परीक्षा के दौरान एक केंद्र पर चार मुस्लिम परीक्षार्थियों के हिजाब पहनकर पहुंच जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। हालांकि बाद में केंद्र प्रभारी के दखल के बाद मामला शांत हो गया।

यह विवाद उस समय हुआ जब आज कोटा के दादाबाड़ी में एक निजी कॉलेज पर बनाए गए नीट की परीक्षा की केंद्र पर चार मुस्लिम परीक्षार्थी हिजाब पहनकर पहुंच गई तो केंद्र के बाहर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने ड्रेस कोड का हवाला देते हुए चारों को रोक दिया लेकिन यह चारों हिजाब पहनकर ही परीक्षा केंद्र में जाने पर अड़ गई।

वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों के बार-बार समझाने और ड्रेस कोड का हवाला देते हुए हिजाब उतारने के आग्रह को उन्होंने अनसुना कर दिया। इस बारे में सूचना दिए जाने के बाद केंद्र प्रभारी गेट पर आए और उन्होंने पहले तो चारों परीक्षार्थियों को समझाया।

इसके बावजूद जब वे नहीं मानी तो उन्होंने परीक्षार्थियों से लिखित में लिया कि यदि हिजाब पहनकर परीक्षा देने पर कोई कार्यवाही की गई तो उसकी जिम्मेदारी परीक्षार्थियों की ही होगी। यह लिखित में देने के बाद चारों को हिजाब पहनकर भीतर प्रवेश की अनुमति दी गई।

भड़काऊ भाषण के आरोपी गौहर चिश्ती की कराई मेडिकल जांच

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज दरगाह थाना क्षेत्र में पुलिस ने भड़काऊ भाषण के आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे गौहर चिश्ती का मेडिकल कराया।

अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाने से गौहर चिश्ती को कड़ी सुरक्षा के बीच जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की। उसके बाद पुनः उसे क्रिश्चियनगंज थाने ले जाया गया।

आरोपी गौहर चिश्ती सात दिवसीय पुलिस रिमांड पर चल रहा है और इस दौरान उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उससे तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं जिन्हें जांच के लिए साइबर सेल को सौंपा गया है। पुलिस अधिकारी अलग अलग दिशा में उससे पूछताछ कर अपराध की वास्तविकता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक एनआईए ने भी अजमेर पहुंचकर गौहर चिश्ती से पूछताछ की है। हालांकि पूछताछ का ब्यौरा नहीं मिला है लेकिन माना जा रहा है कि उदयपुर हत्याकांड के हत्यारों के साथ गौहर चिश्ती के संपर्क सामने आने के संकेत मिलने के बाद एनआईए ने अपना शिकंजा गौहर चिश्ती पर भी कसना शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि गौहर चिश्ती को सुरक्षा के लिहाज से दरगाह थाने से छह किलोमीटर दूर क्रिश्चियनगंज थाने पर रखा हुआ है जहां उसे 22 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा।

भड़काऊ भाषण और गलत बयान पर कानून अपना काम करेगा : रिजवी

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर दरगाह कमेटी के सदर सैयद शाहिद हुसैन रिजवी ने कहा है कि किसी एक की वजह से दरगाह शरीफ पर कोई बात कहना गलत है। कोई चिश्ती लिखे और दिखाई नहीं दे ऐसे को तवज्जो भी नहीं दी जानी चाहिए।

अजमेर में भड़काऊ भाषण और गलत बयान पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा। दरगाह से जुड़ी अंजुमनों एवं सभी पक्षों से बातचीत में यह तय कर लिया गया है कि किसी भी खादिम द्वारा कोई भी विवादास्पद बयान नहीं दिया जाएगा। यदि वो ऐसा करता है तो उसकी सदस्यता पर भी विचार होगा।

रिजवी आज अजमेर जिला प्रशासन से मिनी उर्स की व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत करने कलेक्ट्रेट आए जहां उन्होंने जिला कलेक्टर अंशदीप एवं पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट से मुलाकात कर 31 जुलाई से शुरू होने जा रहे मिनी उर्स (मोहर्रम) के मौके पर प्रशासनिक एवं पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक चर्चा की।

उन्होंने बताया कि मिनी उर्स में पूरे देश से अकीदतमंद अजमेर शरीफ आते हैं। ऐसे में ख्वाजा गरीब नवाज का शांति का संदेश देश विदेश में जाए इसके लिए चौतरफा व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण जरुरी है। प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं के लिए आश्वाश्त किया है। रिजवी के साथ नायब सदर मुन्नवर खान तथा वरिष्ठ सदस्य सैयद बाबर अशरफ भी मौजूद रहे।

प्रभात फेरी पहुंची झरनेश्वर महादेव, श्रावण मास में किया अभिषेक

0

अजमेर। संन्यास आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी शिव ज्योतिषनंद महाराज के पावन सान्निध्य में बीते 15 साल से निकाली जा रही प्रभात फेरी श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को अंदर कोर्ट स्थित झरनेश्वर महादेव महादेव मंदिर पहुंची और अभिषेक किया।

प्रभात फेरी संयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर झरनेश्वर महादेव सेवा समिति के सदस्यों ने पुष्प वर्षा एवं तिलक लगाकर प्रभात फेरी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मंदिर समिति की ओर से भगवान शंकर के भजन संकीर्तन के साथ अनुपम श्रृंगार किया गया।

सभी श्रद्धालुओं को मंदिर कमेटी की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। प्रभात फेरी में सुभाष सोनी व आलोक माहेश्वरी ने भजन प्रस्तुत किए। अजय गोयल सुनील गर्ग, कैलाश जोशी, अमर सिंह कुमावत, पुनीत गर्ग, निक्की तुनवाल, विनीत कृष्ण पारीक, हेमंत सोनी, विनोद सोनी, प्रकाश आडवाणी, सत्यनारायण अग्रवाल, गोविंद हेड़ा सहित बडी संख्या में रचित श्रद्धालु एवं संन्यास आश्रम के वेद पाठी बालक उपस्थित रहे।

उमेश गर्ग ने बताया कि श्रवण मास सोमवार को भगवान शंकर के हरि नाम संकीर्तन के माध्यम से अभिषेक करने के लिए आगामी रविवार 24 जुलाई को प्रभात फेरी कोटेश्वर महादेव मंदिर तथा 31 जुलाई को पांडुपोल पांडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी।

जटिया पंचायत संस्था के प्रतिभा सम्मान समारोह में 65 छात्र छात्रा सम्मानित

0

अजमेर। जटिया पंचायत संस्था की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 में जटिया समाज के 8वीं, 10वीं 12वीं एवं स्नातक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 65 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया साथ ही स्कूल बैग, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं स्टेशनरी किट प्रदान किए गए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने कहा कि उच्च शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी एवं सरकारी विभागों में उच्च पद पर आसीन होना नहीं है बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं ने मनोबल की वृद्धि होती है। सम्मानित होने से उन्हें और भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की स्थापना, बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा, कॉपी किताब एवं ड्रेस, मिड डे मील, छात्रों को दूध वितरण, प्रतिभावान छात्रों को साइकिल स्कूटी एवं लैपटॉप का वितरण कर प्रोत्साहित कर रही हैं। हाल ही में राजस्थान सरकार ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतर व्यवस्था करने के प्रयास किए हैं जिसके वह अपने परिवार समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

अजमेर जटिया पंचायत संस्था के अध्यक्ष अर्जुन लाल बोहरा ने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवकुमार बंसल, मेहराज खान, पार्षद द्रोपदी कोली, हेमंत जोधा, रतनलाल बाकोलिया, अरविंद धोलखेड़िया, समाज के पूर्व अध्यक्ष किशन जूनवाल, देवीदास जाटोलिया, महामंत्री देवकरण फुलवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण जाटोलिया, खेमचंद धौलपरिया, शिक्षा मंत्री प्रेमशंकर मौर्य, राजेश बंसीवाल, अशोक खोरवाल, हेमराज जूनवाल, मोहन सुनकरिया, प्रदीप तुनगरिया (वकील), मीडिया प्रभारी मुकेश सबलानिया, रामप्रसाद डीडवानिया, राजेश मौर्य, मनोज खोरवाल समेंत बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

आयुर्वेद उत्पादों के लिए वर्तमान काल है ‘स्वर्णिम’ : अनुपम श्रीवास्तव

जयपुर। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के राष्ट्रीय संगठन लघु उद्योग भारती की ओर से सहकार मार्ग स्थित सेवा सदन में प्रदेशभर के आयुर्वेद एवं फूड निर्माताओं के लिए ‘आयुर्वेद आहार- कॉन्सेप्ट्स, रेगुलेशन एंड इम्प्लीमेंटेशन’ विषयक विशेष सत्र आयोजित किया गया जिसे राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ दिल्ली के डायरेक्टर और रस शास्त्र विशेषज्ञ डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने संबोधित किया।

डॉ. अनुपम ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रगतिशील सोच और कार्यप्रणाली की वजह से देश में आयुर्वेद उत्पादों के लिए वर्तमान समय ‘स्वर्णिम काल’ से कम नहीं हैं। उन्होंने विविध रिपोर्ट्स का उल्लेख करते कहा कि भारतीय आयुर्वेद इंडस्ट्री 2027 तक करीब डेढ़ लाख करोड़ की होगी।

उन्होंने भारतीय आयुर्वेदिक आहार की सफलता को रेखांकित करते हुए बताया कि ‘आयुर्वेद खिचड़ी’ और ‘गोल्ड़न मिल्क’ यानी हल्दी दूध पूरी दुनिया में इतने लोकप्रिय हैं कि जिनका वार्षिक कारोबार हज़ारों करोड़ में पहुंच गया है और इन जैसे अन्य उत्पादों के पेटेंट भी करा लिए गए हैं।

श्रीवास्तव ने विगत 5 मई को आयुष मंत्रालय की ओर से अधिनियमित नवीन संकल्पना आयुष आहार की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए फ़ूड एन्ड सेफ्टी स्टैण्डर्ड (आयुर्वेद आहार) रेगुलेशन-2022 के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ‘आयुर्वेद आहार’ के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन, सर्टिफिकेशन, लाइसेंसिंग, एक्रिडिटेशन, टेस्टिंग, क्वालिटी कण्ट्रोल, लेबलिंग, पैकेजिंग, हेल्थ एंड डिजीज रिस्क रिडक्शन क्लेम आदि महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल ने कहा कि आयुर्वेद आहार निश्चित रूप से आयुर्वेद के क्षेत्र में एक नई क्रांति होगी और इससे स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। सभी ने लघु उद्योग भारती के आयुर्वेद चैप्टर शुरू करने का संकल्प लिया।

इससे पूर्व विषय प्रवर्तन अनिरुद्ध गोस्वामी और धन्यवाद ज्ञापन विवेक गुप्ता ने किया। सत्र का संचालन अभ्युदय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ‘खोज’, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र खुराना, अग्रणी उद्यमी नटवरलाल अजमेरा और उद्योग टाईम्स के को-एडिटर डॉ. संजय मिश्रा सहित प्रदेश के 60 से अधिक फ़ूड एवं आयुर्वेदिक ड्रग मैन्युफैक्चरर उपस्थित थे।

भरतपुर : नीट का पेपर देने से पहले एक छात्रा ने की आत्महत्या

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में नीट का पेपर देने से पहले तनाव में आकर एक छात्रा के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मथुरागेट थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में सत्रह वर्षीय छात्रा ने शनिवार देर रात फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मामले को लेकर पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी परीक्षा को लेकर काफी तनाव में नजर आ रही थी जिसके कारण उसने फांसी लगा ली।

वह पढ़ाई में होशियार थी। आज उसका नीट का पेपर था जिसकी वह तैयारी कर रही थी। पेपर को लेकर वह देर रात तक पढ़ाई करती थी इसलिए उसे एक अलग कमरा भी दिया गया था।

बताया गया कि रात दो बजे जब छात्रा की मां उसके कमरे में गई तो वह वहां पर नहीं मिली। इसके बाद उसे घर में ढूंढा तो वह बरामदे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बिजली गिरने से एक किसान की मौत

भरतपुर में चिकसाना थाना क्षेत्र के नौगाय गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। शनिवार रात किसान खेत पर काम करने के बाद भी देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूढ़ते हुए खेत पर पहुंचे जहां किसान खेत में अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

बताया जा रहा है कि दया राम अपने खेत पर काम कर रहा था तभी वह आकाशीय विजली की चपेट में आ गया लेकिन उस समय किसी को इस बारे में पता नहीं लग पाया।

किसान के परिजनों ने उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने रात को ही शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है जेनेलिया देशमुख

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख खुद को फिट रखने के लिए इन दिनों कड़ी मेहनत कर रही है।

जेनेलिया देशमुख अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर काफी सुर्खियों में है। वह खुद को फिट रखने के लिए हर दिन जिम में कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने पिछले 4 हफ्तों से अपनी फिटनेस जर्नी की शुरुआत की है। अपने वर्क अकाउंट की तस्वीरों और वीडियो को वह सोशल मीडिया पर शेयर भी करती रहती हैं।

जेनेलिया देशमुख ने अपने चार हफ्तों की फिटनेस वर्कआउट को लेकर बताया है कि यह उनके लिए काफी चुनौतियों से भरा रहा है। जेनेलिया देशमुख ने कहा कि जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, मैं निश्चित रूप से बेहतर, मजबूत और ज्यादा इच्छुक महसूस कर रही हूं, लेकिन मुझे काम के लिए शहर छोड़ना पड़ा, इसने मुझे थोड़ा परेशान कर दिया है।

परिवार और मेरे प्रशिक्षकों को याद करना और मेरे जिम से वापस घर ने एक पल के लिए मेरी गति को धीमा कर दिया था, लेकिन परिवार के साथ चैट ने मुझे काफी अच्छा महसूस होता है। आखिरकार, जहां चाह है वहां एक रास्ता है।