Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 722 -
होम ब्लॉग पेज 722

AXL वर्ल्ड का कॉलिंग वाला नया स्मार्टवॉच एक्स फिट एम 57 लॉन्च

नई दिल्ली। एएक्सएल वर्ल्ड ने भारतीय बाजार में किफायती श्रेणी में ऐसा नया फुल टच स्मार्टवॉच लॉन्च की है जिससे न सिर्फ कॉलिंग की सुविधा है बल्कि इसमें एक फिटनेस ट्रैकर की सभी अत्याधुनिक खुबियां भी है।

कंपनी ने इसकी कीमत 3599 रुपए रखी है जो अभी उसकी वेबसाइट के साथ ही ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन पर भी उपलब्ध है। कंपनी ने ग्राहकों को बहुत पंसद आने का दावा करते हुये कहा है कि यह उपयोगकर्ताओं के जीवन में काफी सुगमता लाने वाला है।

कंपनी के निदेशक अतुल मोदी ने कहा कि एएक्सएल श्रेणी में इसके साथ हम कई फीचर उपलब्ध करा रहे हैं जो इसको को इस श्रेणी का एक बेस्ट प्रोडक्ट बना सकते हैं। यह वॉच निश्चित रूप से आने वाले दिनों में एक लोकप्रिय उत्पाद बनने वाली है क्योंकि इसमें ग्राहकों के लिए अनूठे फीचर दिए गए हैं।

फुल टच स्मार्टवॉच में 1.28 इंच एचडी फुल स्क्रीन दी गई है और यह 240 पिक्सल के साथ है। 10 दिन की बैटरी लाइफ दी गई है और यह मौजूद ज्यातार स्मार्टवॉच की तरह सिर्फ फिटनेस ट्रैकर नहीं है बल्कि इसमें कई अन्य फीचर भी दिए गए हैं जिसमें ब्लूटुथ वी 5.0 कॉलिंग दी गई है।

साथ ही मल्टी-स्पोर्ट मोड के साथ कम्पलीट हेल्थ ट्रैकिंग उपलब्ध कराई गई है। यह स्टैंडर्ड ब्लैक कलर में उपलबध है। इसमें चलने, दौड़ने, साइकिल चलाने, बास्केटबॉल, योग और फिटनेस आदि की ट्रैकिंग की जानकारी मिलती है।

मुरादाबाद में बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 21 घायल

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल मे मुरादाबाद-बरेली नेशनल हाईवे स्थित बाइपास पर जीरो प्वाइंट रामपुर के समीप एक डबल डेकर बस और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की आमने सामने की टक्कर में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई और 21 यात्री घायल हो गए।

मुरादाबाद परिक्षेत्र मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को देर रात मुरादाबाद की ओर से जा रहे ट्रक तथा बस की टक्कर हो गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार की व्यवस्था कराने का आदेश दिया है।

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जिला अस्पताल मे चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल की मौत इलाजज के दौरान हुई। मृतकों मे एक महिला तथा चार पुरुष शामिल हैं।

मृतकों की पपहचान साक्षी पत्नी दीपक निवासी शाहजहांपुर उम्र करीब 26 वर्ष, नसीम पुत्र रफत खान निवासी शाहजहांपुर, समीम उल हक (35) निवासी शाहदरा दिल्ली, अबुल वहीद (50) निवासी शाहजहांपुर, करण राठौर(22) निवासी रामपुर, हुस्ने आलम(35) निवासी ग्राम हापुड़ के रुप में हुई है। घटना थाना सिविल लाइंस क्षेत्र नेशनल हाईवे-24 की बताई जा रही है। यात्रियों से भरी डबल डेकर बस शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी।

ग्रीस में कार्गो विमान एंटोनोव-12 दुर्घटनाग्रस्त

एथेंस। उत्तरी ग्रीस के शहर कावला के पास एक कार्गो विमान हादसे का शिकार हो गया है। यूक्रेन की एक कंपनी द्वारा संचालित विमान एंटोनोव-12 सर्बिया से शनिवार को जॉर्डन के लिए उड़ान भर रहा था और तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे और क्या इनमें से कोई बच पाया है। कुछ रिपोर्टों में विमान में आठ लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है।

ग्रीस के राष्ट्रीय प्रसारक ईआरटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विमान में 12 टन कार्गो था, जिसे संभावित रूप से खतरनाक बताया गया है। इंजन में खराबी को देखते हुए पायलट ने कावला हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की अपील की थी, लेकिन रनवे तक विमान पहुंचने में नाकामयाब रहा।

इसके फुटेज सामने आए हैं, जिसमें विमान पहले से ही आग की लपटों में दिखाई देता है और धरती को छूते ही इसमें विस्फोट हो जाता है। अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना की स्थिति को देखते हुए मौके पर दमकल की सात गाड़ियों को भेजा गया था, लेकिन लगातार विस्फोट होते रहने की वजह से ये दुर्घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं।

लायंस क्लब अजमेर वेस्ट का पदस्थापना समारोह संपन्न

0

अजमेर। एक नेत्रहीन को रास्ता पार कराकर अपना चेहरा आईने में देखें, आपको चेहरे पर जो आत्मसंतुष्टि दिखेगी वही संतुष्टि पाने के लिए दो सौ दस देशों में अड़तालीस हज़ार क्लब्स के माध्यम से 14 लाख से ज़्यादा लायन पीड़ित मानव की सेवा कर रहे है।

उक्त उदगार लायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर लायन वीके लडिया ने स्टार पैलेस में आयोजित लायंस क्लब अजमेर वेस्ट की वर्ष 2022-23 की नवीन कार्यकारिणी के पदस्थापना समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।

लडिया ने कहा कि प्रभु कहा है ढूंढो तो वह धरती पर ही है हर उस ज़रूरंत मंद के अंदर प्रभु है जिसे किसी चीज़ की आवश्यकता है जब उस चीज़ की पूर्ति लायन सदस्य करता है तो निशिचत ही उसे प्रभु अपना आशीर्वाद देते है।

लायंस मार्केटिंग के चैयरपर्सन एमजेएफ लायन राजेन्द्र गांधी ने बताया कि समारोह में मल्टीपल कोंसिल चेयरमेन लायन संजय भंडारी ने क्लब अध्यक्ष अमित प्रभा शुक्ला, सचिव प्रदीप बंसल, कोषाध्यक्ष आरके शर्मा एवं नवीन कार्यकारिणी को उनके पद के दायित्व का बोध कराते हुए शपथ ग्रहण करवाई।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम आने वाले वर्ष में पीड़ित मानव व मूक जानवरों की ज़्यादा से ज़्यादा सेवा कर पूरे प्रांत में प्रथम आने का संकल्प लेकर कार्य करेगी। पूर्व प्रान्तपाल लायन ओएल दवे ने नए सदस्यों को लायंस की सदस्यता ग्रहण कराकर क्लब में शामिल किया।

इससे पूर्व अतिथियों ने मेलविन जोन्स की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वज वंदना उमा मिश्रा ने पढ़ी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रान्तपाल लायन सतीश बंसल ने किया।

समारोह में सेवा कार्य के तहत इंटरनेशनल डायरेक्टर वीके लडिया ने ग्राम लोहगल स्थित अपना घर को ग्यारह हजार रुपए सहयोग के रूप में प्रदान किए साथ ही राजकीय माध्यमिक छात्रों के लिए 50 यूनिफॉर्म 50 जूते व 500 कापियाँ भी भेंट की।

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय एक के प्राचार्य कन्हैया लाल, रीजन चेयरमेन कमल शर्मा, ज़ोन चेयरमैन वीके पाठक, अंशु बंसल, एसएस सिंधु, सीमा पाठक, सोमरतन आर्य, ओपी केवलरमानी, मोतीलाल माथुर, अनिल उदासीन, दिनेश शर्मा, नवरतन सोनी, धीरज गोयल, तरुण अग्रवाल, रियाज़ अहमद मनसुरी, हेमंत अग्रवाल, आभा झा, रमेशचंद जोशी, प्रदीप मल्होत्रा, राजेश चढ़ा, अजित सिंह मोंगा, राकेश वर्मा, लोकेंद्र शर्मा, प्रदीप गुप्ता, हिरामनी पाठक, अंजु चौधरी, लता शर्मा, अब्दुल फ़रीद, सजे मैथ्यू, हेमंत गुप्ता, कर्नल राहुल शर्मा, सुरेश मान, अनुपम गोयल, अनिल आसनानी आदि ने विभिन पद के लिए शपथ ग्रहण की।

अंत मे क्लब कोषाध्यक्ष लायन राकेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न क्लब के पदाधिकारियों के साथ साथ केबेनिट मेंबर्स, माइक्रो केबेनिट सहित अन्य उपस्थित थे।

सबगुरु राशिफल : 17 जुलाई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 10.49 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढेगी। समय अनुकूल है। लाभ लें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। विवाद करने से बचें। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव बना रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में कमी रहेगी। जोखिम के कार्य टालें। यात्रा में जल्दबाजी न करें। बेचैनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। शुभ समय।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम करने की योजना बनेगी। मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। मेहनत का फल मिलेगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें। हानि होगी। जोखिम के कार्य टालें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। पारिवारिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बेरोजगारी दूर होगी। रोजगार की प्राप्ति संभव है। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। संपति के सौदे लाभ दे सकते है। दूसरों के कार्य में दखल न दें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। नोकरी में अधकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। तीर्थयात्रा के योग बनेंगे। धैर्य रखें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कार्यों की गति धीमी रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेगा। निराशा हावी रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

उपराष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ है राजस्थान में किठाना निवासी

झुंझुनूं। भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा घोषित किए गए उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ मूल रूप से राजस्थान में झुंझुनूं जिले के किठाना गांव के रहने वाले है और उनके उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित होने पर उनके गांव सहित गृह जिले एवं प्रदेश के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस चुनाव में धनखड़ उपराष्ट्रपति चुने जाते हैं तो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत के बाद उपराष्ट्रपति बनने वाले वह दूसरे राजस्थानी होंगे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ नौंवीं लोकसभा (1989 से 1991) के लिए झुंझुनूं संसदीय सीट से जनता दल उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे। उस दौरान कुछ समय के लिए वह वीपी सिंह सरकार में संसदीय कार्य मंत्रालय में उप मंत्री बनाए गए। उन्होंने वर्ष 1991 में जनता दल छोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

उन्होंने 1991 में कांग्रेस टिकट पर अजमेर से लोकसभा चुनाव लड़ा मगर भाजपा के रासा सिंह रावत से चुनाव हार गए। वर्ष 1993 में उन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव में अजमेर जिले की किशनगढ़ विधानसभा चुनाव से कांग्रेस टिकट पर लड़ कर विधानसभा पहुंचे। वर्ष 1998 में धनखड़ ने झुंझुनूं से कांग्रेस टिकट पर फिर लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2003 में वह भाजपा में शामिल हो गए।

धनखड़ का जन्म झुंझुनूं जिले के किठाना गांव में एक सामान्य किसान परिवार में 18 मई 1951 को हुआ। इनके पिता चौधरी गोकुलचंद धनखड़ खेती करते थे। धनखड़ ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ एवं राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने वर्ष 1977 से राजस्थान उच्च न्यायालय में वकालत करनी शुरू कर दी थी।

वर्ष 1986 में मात्र 35 वर्ष की उम्र में ही धनखड़ राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए। वह बार कौंसिल के भी सदस्य रहे। धनखड़ इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन पेरिस के सदस्य रहे हैं। राजस्थान के जाटों को अन्य पिछड़ा वर्ग में आरक्षण दिलाने में धनखड़ की महत्ती भूमिका रही। धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित होने पर उनके गांव किठाना गृह जिले झुंझुनूं सहित राजस्थान के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

धनकड़ को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बना कर भाजपा ने जाट मतदाताओं को साधने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। चूंकि धनकड़ जाट समाज में एक जाने-माने बड़े चेहरे है। यदि धनकड़ देश के उपराष्ट्रपति बनते हैं तो जाट समाज को मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा संवैधानिक पद होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में धनकड़ के सहारे भाजपा राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब के जाट मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का पूरा प्रयास करेगी।

मोदी, नड्डा ने धनखड़ को बताया ‘किसान पुत्र’

राजस्थान के जाट नेता और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को शनिवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें एक किसान के बेटे ‘किसान पुत्र’ के रूप में संबोधित किया।

मोदी ने कहा कि किसान पुत्र जगदीप धनखड़ जी अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते हैं। वह अपने साथ एक शानदार कानूनी, विधायी और गवर्नर करियर लेकर आए हैं। उन्होंने हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और हाशिए के लोगों की भलाई के लिए काम किया है। खुशी है कि वह हमारे होंगे उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार बनेंगे।

उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ जी को हमारे संविधान का उत्कृष्ट ज्ञान है। वे विधायी मामलों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। मुझे यकीन है कि वे राज्यसभा में एक उत्कृष्ट अध्यक्ष होंगे और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सदन की कार्यवाही का मार्गदर्शन करेंगे।

नड्डा ने कहा कि किसान पुत्र जगदीप धनखड़ तीन दशकों से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन में हैं। जगदीप धनखड़ की जीवन कहानी नए भारत की भावना को दर्शाती है। धनखड़, राज्यपाल कार्यालय और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के बीच तकरार को लेकर कई मौकों पर सुर्खियां बटोर चुके हैं।

हाल ही में, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने नागरिक समाज के सदस्यों और बुद्धिजीवियों से राज्य में जारी हिंसा और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध करने की अपील की थी।

जगदीप धनखड़ बने राजग के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

जगदीप धनखड़ बने राजग के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया।

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में शनिवार शाम हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष शामिल हुए।

बैठक के बाद नड्डा ने संवाददाता सम्मेलन में इस निर्णय का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की चयन प्रक्रिया के लिए संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में सभी विषयों पर चर्चा हुईं। उम्मीदवार के लिए कई नाम आए उन पर विस्तृत चर्चा हुई। समाज, देश की आवश्यकता आदि अन्य विषयों को लेकर सभी नामों पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि सभी नामों पर विचार करने के बाद भाजपा का संसदीय बोर्ड इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि भाजपा और राजग के प्रत्याशी के रूप में हमारे किसान पुत्र जगदीप धनखड़ को हम उप राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ वर्तमान में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं। वे पिछले तीन दशक से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि धनखड़ एक साधारण किसान परिवार के पुत्र हैं। अपने जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक बाधाओ को पार करते हुए उन्होंने सामाजिक जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनका लालन-पालन राजस्थान के झुंझुनूं जिले के एक गांव में हुआ है।

गांव के स्कूल से पढ़ाई करते हुए वे सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ से शिक्षा ली। बाद में उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय में भौतिक शास्त्र की पढ़ाई की। साथ में एलएलबी करने के बाद उन्होंने वकालत भी की। उन्होंने राजस्थान उच्च न्यायालय में अपने आप को एक सक्षम वकील के रूप् में स्थापित किया। वे उच्चतम न्यायालय में एक प्रसिद्ध वकील के रूप में भी अपने आप को स्थापित हुए।

उन्होंने 1989 में झुंझुनू से लोकसभा चुनाव लड़ा और विजय हासिल की। 1990 से लेकर 1993 तक वे केन्द्र सरकार में संसदीय मामलों के राज्यमंत्री रहे। बाद में वे राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। उनके पास प्रशासनिक कार्यो का एक लम्बा अनुभव रहा है। जुलाई 2019 में उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया। उनकी छवि लोगों के दिल पर राज करने वाले राज्यपाल के रूप में रही है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में लम्बे समय तक लोगों की सेवा की है।

नड्डा ने कहा कि इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं राजग ने तय किया कि किसान पुत्र, फर्स्ट जेनेरेशन के प्रोफेशनल, प्रशासनिक क्षमता से युक्त और सार्वजनिक जीवन में योगदान करने वाले जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी होंगे। आगे चलकर नामंकन की तिथि तय होगी और अन्य विषयों पर बात होगी।

उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केे साथ कई बार सैद्धांतिक एवं संवैधानिक मुद्दों पर टकराव लेने से गुरेज़ नहीं किया।

सोनिया को ईडी के नोटिस के विरोध में 21 को कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने केन्द्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाए जाने के विरोध में 21 जुलाई को जयपुर में ईडी कार्यालय के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे।

डोटासरा आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं जयपुर जिले के विधायक एवं विधायक प्रत्याशी की उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 22 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर ईडी द्वारा की जा रही कार्यवाही का विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के ईशारे पर ईडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बेवजह 55-60 घण्टे तक पूछताछ कर परेशान किया। उन्होंने कहा कि जो मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है और अब सोनिया गांधी को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

बैठक में चर्चा करते हुए डोटासरा ने तेरह जिलों को लाभान्वित करने वाली पूर्वी राजस्थान नहर योजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलवाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत् सभी 13 जिलों में हस्ताक्षर कार्यक्रम के लिए निर्देश प्रदान किए गए।

उन्होंने कहा कि ईआरसीपी के तथ्यों की जानकारी देने के लिए सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रथम चरण के दौरान संवाददाता सम्मेलन आयोजित किए गए थे तथा 22 जुलाई के पश्चात् हस्ताक्षर अभियान प्रारम्भ होगा जिसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर ईआरसीपी योजना से संबंधित तथ्य तथा केन्द्र सरकार द्वारा इस योजना की उपेक्षा करने संबंधित जानकारी के पर्चे जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा इस योजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलवाने के लिए एक ज्ञापन पर आमजनता से हस्ताक्षर कराकर योजना के पक्ष में जनसमर्थन हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि ईआरसीपी योजना की डीपीआर भाजपा सरकार ने बनवाई तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह डीपीआर प्राप्त होना तथा योजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने का आश्वासन राजस्थान की जनता को दिया था, किन्तु अब इस परियोजना की अनदेखी कर राजस्थान की जनता से प्रधानमंत्री ने वादाखिलाफी की है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस योजना को पिछले तीन से अधिक वर्षों से ठण्डे बस्ते में डाल रखा है तथा जब राजस्थान सरकार स्वयं अपने संसाधनों से योजना को पूरा करने में जुट गई है तो केन्द्र सरकार द्वारा राजस्थान सरकार को इस योजना को रोकने के लिए कहा जा रहा है जबकि संसाधन राजस्थान के एवं जल भी राजस्थान का है।

उन्होंने कहा कि सभी 13 जिलों में विधानसभा स्तर पर बड़ा कार्यक्रम कर हस्ताक्षर अभियान प्रारम्भ होगा जिसके पश्चात् ब्लॉक एवं वार्ड स्तर तक अभियान चलाकर आमजन के हस्ताक्षर प्राप्त किए जाएंगे।

डोटासरा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त हो चुके हैं उन जिला कांग्रेस कमेटियों में उदयपुर घोषणा की अनुपालना करते हुए कार्यकारिणी शीघ्र गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत सदस्य 50 वर्ष से कम आयु के होने चाहिए तथा पांच वर्ष से अधिक समय से पदाधिकारी नहीं हो इस बात का ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जुलाई में संगठन के चुनाव सम्पन्न हो जाएंगे तथा चुनाव प्राधिकरण द्वारा घोषित परिणामों के पश्चात् 15 दिन में सभी कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणियों का गठन कर लिया जाएगा।

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को विधानसभावार मण्डल कमेटियों के गठन के कार्य को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में गठित होने वाली 2200 मण्डल कमेटियों में से 50 प्रतिशत मण्डल कमेटियां बन चुकी है तथा आगामी समय में सभी जिला प्रभारी शेष मण्डल कमेटियों के गठन व उनके क्षेत्राधिकार में आने वाली बूथ कमेटियों की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि 13 जिलों में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो चुके हैं, शेष जिलों में प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के लिए कार्यक्रम तय कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जिला प्रभारी पदाधिकारी मुख्यालय को अवगत कराएं।

डोटासरा ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी जिलों में आगामी नौ से पन्द्रह अगस्त के मध्य निकाली जाने वाली 75 किलोमीटर की आजादी गौरव यात्रा का रूट मेप बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किये तथा सभी उपस्थित पदाधिकारीगण को निर्देश प्रदान किए कि जिलों में प्रवास के दौरान आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम की रिपोर्ट बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपे जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समक्ष फीडबैक के रूप में अग्रेषित किया जाएगा।

उन्होंने बैठक में बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गॉंधी ने सभी कांग्रेसजनों को जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश प्रदान किए हैं जिसकी अनुपालना में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और सुनिश्चित करें कि इन योजनाओं के लाभ से कोई प्रदेशवासी वंचित ना रहे तथा सभी कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के बीच रहकर केन्द्र सरकार की विफलताओं व वादाखिलाफी से जनता को अवगत कराएं।

बैठक में डोटासरा ने कांग्रेस संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा किए जाने के साथ ही सभी प्रभारी पदाधिकारियों से प्रभार वाले जिलों में हो रहे संगठनात्मक कार्यों का फीडबैक प्राप्त किया तथा विभिन्न विषयों पर निर्देश प्रदान किए।

नवदंपती ने जहर खाया, दोनों की मौत, 22 दिन पहले की थी लव मैरिज

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

पुलिस के अनुसार मृतक के भाई ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के कानपुर में नौकरी करता है। 15 जुलाई की रात को 11 बजे कानपुर से घर आया था। थोड़ी देर ही हुई थी भाई नेमीचंद बाहर आकर मेरी चारपाई के नीचे गिर गया। कुछ बोलता उससे पहले ही हम समझ गए कि जहरीला पदार्थ खा लिया। तुरंत उसे अस्पताल लेकर आए।

अंदर से मां उठकर आई। नेमींचद के कमरे में गए तो उसकी पत्नी सोनू भी बैड पर बेहोश थी। फिर दोनों को अस्पताल लेकर गए। नेमीचंद की मालाखेड़ा के अस्पताल में मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी सोनू ने अलवर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया।

मृतक दंपती ने 22 दिन पहले ही लव मैरिज की थी। महिला उत्तराखंड की है। परिवार में आपसी मनमुटाव के कारण वे 10 दिन पहले ही माता-पिता से अलग रहने लगे थे। मृतक के भाई ने बताया कि नेमीचंद ने सोनू से अपने स्तर पर शादी की थी। यहां उनके परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। हम अभी मंदिर गए थे। जहां शादी हुई। इसके अलावा हमें कोई जानकारी नहीं दी गई। अब हम सोनू के परिवार के बारे में जानते तक नहीं हैं। वह उत्तराखंड की रहने वाली बताई जा रही है। लेकिन उनके परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अब तक जहर खाने के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया।

कन्हैयालाल हत्याकांड मामले के तीन आरोपियों को भी भेजा जेल

जयपुर। राजस्थान में उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड मामले के दो मुख्य आरोपियों सहित तीन आरोपियों को भी अदालत ने आज जेल भेज दिया।

इस मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कन्हैयालाल हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी एवं मोहम्मद गौस तथा अन्य आरोपी फरहाद को रिमांड अवधि समाप्त होने पर शनिवार को एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया जहां तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को गत 12 जुलाई को अदालत में पेश किया गया जहां इनमें इन तीन आरोपियों का 16 जुलाई तक रिमांड बढ़ा दिया गया था जबकि आरोपी आसिफ, मोहसीन, वसीम अली एवं मोहम्मद मोहसिन को जेल जेल भेज दिया गया था। गत 28 जून को उदयपुर में कन्हैलायाल साहू की उनकी दुकान में उन पर हमला कर हत्या कर दी गई थी।

भीलवाड़ा : नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर धमकी के मामले में 5 अरेस्ट

भीलवाड़ा : नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर धमकी के मामले में 5 अरेस्ट