Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 724 -
होम ब्लॉग पेज 724

मोदी की देश में एक ही पार्टी का शासन होने की मंशा : अशोक गहलोत

बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनकी बिना चर्चा करने की नीति के कारण देश के तकलीफ पाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह पूरे मुल्क में एक पार्टी भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शासन चाहते हैं।

गहलोत ने यह बात एक कार्यक्रम के अवसर पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी की यह बिना इन्वॉल्वमेंट करने की जो नीति है, उसके कारण देश तकलीफ पा रहा है, चाहे नोटबंदी हो, किसान कानून हो, वस्तु सेवा कर (जीएसटी) हो या अभी अग्निपथ योजना हो।

उन्होंने कहा कि पर जो वो चाहते हैं कि देश से विपक्ष समाप्त हो जाए, कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे, उनकी नीयत देश के सामने आ गई। उन्होंने कहा कि अब रीजनल पार्टियों के पीछे पड़े हुए हैं। वे चाहते हैं कि पूरे मुल्क में एक पार्टी का शासन हो और वो भाजपा-आरएसएस हो, ये जो उनकी खतरनाक मंशा है, मोदीजी की है या भाजपा की है या आरएसएस की है, मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है, बहुत ही खतरनाक खेल देश में हो रहा है, पूरा देश चिंतित है और देश के अंदर दम घुटाने वाला माहौल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग डर के मारे बोल नहीं रहे हैं, क्योंकि ईडी पहुंच जाती है, इनकम टैक्स पहुंच जाती है, सीबीआई पहुंच जाती है, तो सब लोग डरे हुए हैं, मीडिया भी डरा हुआ है, तमाम माहौल ऐसा बन गया है जहां खुली हवा में सांस लेने का वक्त जो है वो अभी नहीं दिख रहा है, बहुत ही चिंताजनक स्थिति है।

उन्होंने राजस्थान पूर्वी नहर योजना (ईआरसीपी) का जीक्र करते हुए कहा कि एक भी योजना राजस्थान की राष्ट्रीय परियोजनाओं में नहीं है, करीब 16 योजनाएं हैं देश के अंदर जो राष्ट्रीय परियोजनाएं हैं, राजस्थान की एक भी नहीं है, तो हमने मांग की है कि कम से कम ईआरसीपी योजना जो 13 जिलों की योजना है, इसको तो राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर दी जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो बैठकों में ये कहा भी था, योजना के बारे में प्रदेशवासियों को पूरा बताया भी कि इस योजना से कितने लोगों को फायदा होगा, क्यों बताया फिर,चुनाव के समय में दो मीटिंग की और अगर प्रधानंत्री बता रहे हैं आपको सिंचाई की सुविधा मिलेगी लाखों लोगों को उसका फायदा मिलेगा, पीने के पानी की 13 जिलों की योजना है, सब कुछ कहा उन्होंने और सकारात्मक दृष्टिकोण से फैसला करने की बात कही गई, इसका मतलब क्या होता है, बता दीजिए।

भारतीय चिंतन आत्मकेंद्रित नहीं, बल्कि सर्वकल्याण का है : भैयाजी सुरेश जोशी

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी सुरेश जोशी ने कहा है कि भारतीय चिंतन कभी आत्मकेंद्रित नहीं रहा, बल्कि सर्व कल्याण का रहा है।

भैयाजी आज यहां भारत विकास परिषद, राजस्थान उत्तर-पूर्व प्रांत की ओर से आयोजित प्रबुद्ध एवं संभ्रांत जन संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भारत को जानने की महती आवश्यकता है। भारत के बनने और भारत के बनाने में बड़ी चुनौती है, क्योंकि भारत को भारतीय दृष्टि से जानने वाले कम है। हमें भारत को जानने वाला ही नहीं बल्कि भारत को मानने वाला भी बनना है।

उन्होंने कहा कि भारत में कई आक्रांता आए लेकिन भारत को समाप्त नहीं कर पाए, क्योंकि भारतीय समाज बहुकेन्द्रित व्यवस्थाओं पर चलता था। हालांकि अंग्रेजों को थोड़ी मात्रा में सफलता मिली और अंग्रेजी आक्रमण से प्रभावित हुए हैं, यही कारण है कई शिक्षित लोग भी भ्रमित हो जाते हैं।

कर्नाटक में सिद्दारमैया के काफिले पर महिला ने फेंकी नोटों की गड्डियां

बालाकोट। कर्नाटक कांग्रेस के विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को शुक्रवार को केरूर सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ितों के परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ा और एक पीड़ित परिवार की महिला सदस्य ने उनकी ओर से दी गई अनुग्रह राशि के नोटों की गड्डियां उनके काफिले पर फेंक दी।

सिद्दारमैया पीड़ितों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे तथा उन्होंने पीड़ितों से बातचीत की और सांप्रदायिक हिंसा के बारे में जानकारी ली। पीड़ितों से पूछताछ के बाद वह अपने वाहन में सवार होकर वहां से निकल पड़े। इसी दौरान एक महिला उनके द्वारा दिए गए नोटों की गड्डियां लेकर उनके पास पहुंची।

महिला ने उनसे कहा कि उसे पैसे की नहीं, बल्कि न्याय की जरूरत है और सांप्रदायिक हिंसा में शामिल दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करना है। सिद्दारमैया ने उसका हाथ थाम लिया और उसे सांत्वना देने की कोशिश की। जब उनका वाहन आगे बढ़ा, तो महिला ने उनका पीछा किया और जमीन पर गिरे नोटों की गड्डियां फेंक दीं।

बाद में मीडिया से बात करते हुए महिला ने शिकायत की कि कांग्रेस नेता उनसे तुरंत नहीं मिले थे, लेकिन सांप्रदायिक हिंसा के कुछ दिनों बाद उससे मिले। उसने कहा कि हमें पैसा नहीं चाहिए, बल्कि हिंसा भड़काने वाले दोषियों को सजा दिलाकर न्याय चाहिए।

उल्लेखनीय है कि छेड़खानी को लेकर भड़की सांप्रदायिक हिंसा में चार लोग घायल हो गए। इस सिलसिले में करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भड़काऊ भाषण प्रकरण का आरोपी खादिम गौहर चिश्ती 7 दिन की रिमांड पर

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के बहुचर्चित भड़काऊ भाषण प्रकरण के मुख्य आरोपी सैयद गौहर हुसैन चिश्ती को न्यायालय ने आज सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।

अजमेर दरगाह थाना पुलिस ने अजमेर की न्यायिक मजिस्ट्रेट अजंता अग्रवाल के आवास पर कड़ी सुरक्षा के बीच पेश कर दस दिन के पुलिस रिमांड की मांग की लेकिन न्यायाधीश ने सात दिन की रिमांड स्वीकृत करते हुए 22 जुलाई तक के लिए पुलिस रिमांड मंजूर किया।

दरगाह थाना सीआई दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि भड़काऊ भाषण के मुख्य आरोपी गौहर चिश्ती को हैदराबाद में अपने निवास पर शरण देने वाले एहसानुल्ला उर्फ मोहम्मद मुन्नवर को जमानत मंजूर की।

इससे पहले दरगाह थाना पुलिस क्रिश्चियनगंज थाने से कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों आरोपियों को लेकर न्यायाधीश के आवास पर पहुंची। इस दौरान सशस्त्र पुलिस के जवान मौजूद रहे। न्यायाधीश के आदेश के बाद पुनः आरोपियों को क्रिश्चियनगंज थाना ले जाया गया।

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने भीड़ से बचने के मकसद से आरोपियों को कोर्ट में पेश न कर न्यायाधीश के आवास पर पेश किया। पुलिस को आरोपी सैयद गौहर चिश्ती से विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान करना है। मामले में चार सह आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

अजमेर : गौहर चिश्ती भेष बदलकर फरार होने की फिराक में था

दिल्ली के अलीपुर में निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी, 5 की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार ढहने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य लोग घायल हो गए।यह घटना बकोली में हुई। घटना के समय करीब 20 श्रमिक नींव की खुदाई कर रहे थे।

इस घटना की जानकारी मिलने पर एंबुलेंस तथा दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और राहत एवं बयान अभियान शुरू किया। राहत कर्मियों ने 13 श्रमिकों को बचा लिया, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

पुलिस ने बताया कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जमीन मालिक और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की नई मोटरसाइकिल जी 310 आर आर

नई दिल्ली। जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटरार्ड ने भारतीय बाजार में स्वेदश निर्मित नई स्पोर्ट मोटरसाइकिल जी 310 आर आर लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी कीमत 2.85 लाख रुपए और 2.99 लाख रुपए है।

कंपनी ने एकदम नई मोटरसाइकिल उतारी है जिसे बीएमडब्ल्यू जी 310 आर आर के साथ ही जी 310 आर और जी 310 जीएस का उत्पादन भी होसुर में टीवीएस मोटर कंपनी द्वारा किया जा रहा है। नई मोटरसाइकिल कंपनी के डीलरों के यहां पहुंच चुकी है।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने इस नई मोटरसाइकिल को लॉन्च करते हुए कहा कि 500 सीसी से कम की श्रेणी में स्पोर्ट मोटरसाइकिलों की बढ़ती मांग के मद्देनजर उनका समूह इस श्रेणी में आया है। इसमें रोड सेसिंग बाइक की सभी खूबियां है।

इस नई मोटरसाइकिल में 313 सीसी का इलेक्ट्रानिक ईंधन इंजेक्शन वाटर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है। मात्र 2.9 सेंकेड में यह मोटरसाइकिल 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इसमें छह स्पीड गियर बॉक्स है।

उन्होंने कहा कि इस मोटरसाइकिल के दो मॉडल अभी पेश किये जा रहे जिसमें जी 310 आर आर की एक्स शोरूम कीमत 2.85 लाख रुपए और जी 310 आर आर स्टाइल स्पोर्ट की कीमत 2.99 लाख रुपए है।

उन्होंने कहा कि बीएमडब्ल्यू इंडिया फाइंनेशियल सर्विसेस इसके लिए वित्त पोषण करेंगी जिसमें कम से कम डाउनपेंमेट और मासिक न्यूनतम किश्त 3999 रुपए होगी। इसके साथ ही बीमा और एसोसरीज के लिए वित्त पोषण की व्यवस्था की गई है। इन मोटरसाइकिलों पर तीन वर्ष का असीमित वारंटी मिलेगी जिसे चार या पांच वर्षाें के लिए बढ़ाया जा सकता है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने अविवाहिता को नहीं दी गर्भपात कराने की अनुमति

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक अविवाहित गर्भवती महिला को 23 सप्ताह के भ्रूण का गर्भपात कराने की अनुमति नहीं दी।

महिला याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने अदालत के समक्ष दलील दी कि महिला अविवाहित है और वह बड़ी मानसिक पीड़ा से गुजर रही है, इसलिए वह बच्चे को पालने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने अविवाहित महिलाओं के गर्भपात से संबंधित कानून भेदभावपूर्ण है।

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने सुनवाई के बाद कहा कि हम आपको उस बच्चे को मारने की अनुमति नहीं देंगे। हमें बहुत अफसोस है। यह वस्तुतः भ्रूण हत्या के बराबर है।

न्यायालय ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लड़की को कहीं सुरक्षित रखा जाए और वह प्रसव करा सके। बच्चे को गोद लेने के लिए लोगों की बड़ी कतार है। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता को प्रसव होने तक कहीं सुरक्षित स्थान पर रखा जाए, बाद में बच्चे को गोद लिया जा सकता है।

चलती कार में 10वीं की स्टूडेंट से गैंगरेप, अननैचुरल सेक्स कर वीडियो बनाया

भीलवाड़ा : महिला को शादी का झांसा देकर अस्मत से खिलवाड़

बदायूं : पति ने किया नाबालिग से रेप, पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया

फिरोजाबाद में ऑनर किलिंग : पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में एक पिता ने पुत्री के प्रेम संबंधों से नाराज होकर बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने ऑनर किलिंग के इस मामले में पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि फिरोजाबाद नगर के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित मोहल्ला तिलक नगर निवासी मनोज राठौर ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री रूचि की आरी से गला काट कर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डा. अखिलेश नारायण सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की बारीकी से छानबीन करने के बाद इसे ऑनर किलिंग की घटना बताया। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि राठौर ने दो दिन पहले अपनी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। तभी से वह बेटी को लेकर बदनामी होने के डर से परेशान था।

मनोज ने योजना बनाकर गुरुवार को देर रात में मौका पाकर अपनी बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। पहले उसके द्वारा हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस को मिले सबूतों से असलियत सामने आ गई। पुलिस की सख्ती से की गयी पूछताछ में राठौर बेटी की हत्या की कहानी कबूल कर ली।

उसने पुलिस को बताया कि बेटी के प्रेम संबंधों से आहत होकर मजबूरन उसके द्वारा यह कदम उठाया गया। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर परिजनों की तहरीर पर बेटी की हत्या का मुकदमा पिता के खिलाफ दर्ज कराया गया है।

बदायूं : पति ने किया नाबालिग से रेप, पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया

भीलवाड़ा : महिला को शादी का झांसा देकर अस्मत से खिलवाड़

भीलवाड़ा : महिला को शादी का झांसा देकर अस्मत से खिलवाड़

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने इस संबंध में प्रतापनगर थाने में पवन गिरी (35) के खिलाफ मामला दर्ज कराकर बताया कि आज से डेढ साल पहले भरक माता के मन्दिर दर्शन के लिए गई तो वहां पवन मिला और उसने स्वयं को मंदिर का पुजारी बताया। उसने उसे अपने मोबाईल नम्बर देते हुए कहा कि जब भी दर्शन के लिए यहां आओ तो फोन कर देना। वह प्रसाद व अन्य पूजन सामग्री की व्यवस्था कर देगा।

पवन ने पीड़िता को बताया कि वह अविवाहित है और हम विवाह भी कर लेंगे। करीब एक साल पहले उसने मौका पाकर पीड़िता के निवास स्थान पर आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। उसके इनकार करने पर आरोपित ने विवाह कर लेने का वादा किया।

इसके सात दिन बाद उसने पीड़िता के घर आकर उसकी मांग मे सिंदूर भी भरा और बोला आज विवाह कर लिया हैं। एक माह बाद सार्वजनिक रूप से शादी कर लेंगे। शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीड़िता के साथ संबंध बना लिए।

मामले में बताया गया कि चार महीने पहले महिला को पवन के विवाहित होने का पता चला। इस पर उसने उसे किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की धमकी देते हुए कहा कि उसके पास अश्लील फोटो, बातचीत रिकॉर्डिंग, वीडियो वायरल कर देगा। उसकी बेटी को भी खत्म करने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में जांच जांच शुरु कर दी।

बदायूं : पति ने किया नाबालिग से रेप, पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया

बदायूं : पति ने किया नाबालिग से रेप, पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया

बदायूं। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने नाबालिग किशोरी को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी पत्नी ने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सुसगंत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

यह मामला थाना फैजगंज बेहटा के एक गांव का है। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को एक व्यक्ति ने गांव की ही एक नाबालिग किशोरी को किसी बहाने से अपने घर बुला लिया। इसके बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी पत्नी इस दौरान इस कुकृत्य का वीडियो बनाती रही।

पति पत्नी ने पीड़ित किशोरी को घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस डर से युवती ने किसी से भी घटना के बावत कुछ भी नहीं कहा, लेकिन आरोपी की पत्नी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे पूरे मामले की जानकारी पूरे क्षेत्र के हो गई। पीड़िता के घर वालों को जब वीडियो की जानकारी हुई तब घरवालों ने उससे घटना की बाबत पूछा। तब पीड़िता ने रोते हुए पूरी बात परिवार वालों को बता दी।

थानाध्यक्ष चरण सिंह राणा ने बताया कि किशोरी ने उक्त दंपती के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस थाने में दी है। इसके आधार पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने दोनों के खिलााफ पाक्सो, आईपीसी व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दंपती को गिरफ्तार कर लिया।