Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 725 -
होम ब्लॉग पेज 725

अमरकंटक में भागवत कथा करेंगे अजमेर के पंडित रविशंकर शास्त्री

अजमेर। जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्रीजी महाराज के शिष्य पंडित रविशंकर शास्त्री मध्यप्रदेश के अमरकंटक तीर्थक्षेत्र में ठाकुरजी की दिव्य लीलाओं का गुणानुवाद करेंगे। वहां सर्वेश्वरी भक्त मंडल की ओर से आगामी 20 जुलाई से 26 जुलाई तक सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य में नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में होेने वाली इस पावन कथा के मध्य भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव, नंद उत्सव, गोवर्धन लीला, विवाह उत्सव धूमधाम से मनाएंगे। श्रावण माह में होने वाली इस कथा में अजमेर के कई भक्त शामिल होंगे।

दस दिवसीय धार्मिक यात्रा आगामी 18 जुलाई को अजमेर के निम्बार्क कोट मंदिर से प्रस्थान करेगी। यात्रा में अजमेर, ब्यावर, जयपुर, दिल्ली, गाजियाबाद, भीलवाड़ा, उदयपुर, रतलाम, नीमच, मुंबई के भक्त शामिल होंगे।

सारस्वत ने बताया कि पंडित रविशंकर शास्त्री के सान्निध्य मेें कथा श्रवण के साथ ही भक्त अमरकंटक और जबलपुर में नर्मदा मंदिर, दूधधारा झरना, कलचुरी काल के मंदिर, सर्वोदय जैन मंदिर व अन्य कई धार्मिक व दर्शनीय पौराणिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।

इस धार्मिक यात्रा को लेकर पंडित ज्योतिस्वरूप शर्मा, राधेलाल गोयल, मनीष शर्मा, कांतिलाल डाणी, केदार सिंह, विनोद जैन, रामरतन व भागवत कथा यात्रा के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

अजमेर : गौहर चिश्ती भेष बदलकर फरार होने की फिराक में था

अजमेर। राजस्थान में अजमेर पुलिस की गिरफ्त में हैदराबाद से पकड़ में आए भड़काऊ भाषण के आरोपी गौहर चिश्ती हैदराबाद से भी भेष बदलकर फरार होने की फिराक में था।

पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने आरोपी गौहर चिश्ती की गिरफ्तारी के बारे में पत्रकारों को बताया कि गौहर चिश्ती को अजमेर पुलिस के पांच सदस्यीय दल ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया। उन्होंने हैदराबाद पुलिस का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने आरोपी गौहर को पकड़वाने में पूरी मदद की। उन्होंने बताया कि वह भेष बदलकर भागने की कोशिश में था।

जाट ने कहा कि गौहर को मुखबिर तंत्र की सूचना पर हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया जो कि एक तारीख से वहां भेष बदल बदलकर शरण लिए हुए था। पुलिस ने शरण देने वाले एहसानुल्ला उर्फ मुन्नवर को भी गिरफ्तार किया जिसे भी अजमेर लाया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस देर रात उसे अजमेर लाई है और उससे पूछताछ चल रही है। उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा क्योंकि पुलिस को विस्तृत अनुसंधान करना है। पूरे मामले की हर पहलू पर जांच होने के बाद ही आगे कुछ बताया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि 17 जून को अजमेर दरगाह निजामगेट के बाहर भड़काऊ भाषण प्रकरण में दरगाह थाने पर दर्ज मुकदमे के तहत विभिन्न धाराओं में दर्ज प्रकरण में गौहर की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस इसके अलावा भी चार अन्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।

एनआईए की गौहर चिश्ती पर उदयपुर मामले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एनआईए हमारे संपर्क में नहीं है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने भड़काऊ वीडियो मामले में सरवर चिश्ती एवं उनके पुत्र आदिल चिश्ती पर कार्यवाही के विषय में कहा कि सरवर चिश्ती को पाबंद कराया गया है।

बरेली में RSS के प्रचारक को पुलिस ने पीटा, एक दारोगा निलंबित

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में सड़क पर साइड न मिलने से गुस्साए एक दारोगा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रचारक को बंधक बनाकर पीट दिया, यद्यपि वह अपना परिचय देकर दरोगा को बताते रहे कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें देखने जाना है। इसके बावजूद पुलिस ने डेढ़ घंटे तक उन्हें पुलिस चौकी में बैठाये रखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार रात की है। इसकी जानकारी मिलने पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा कर दिया। स्थानीय सांसद और विधायक मौके पर पहुंचे व बदायूं मार्ग जाम कर दिया। आधी रात तक चली गहमागहमी के बीच दो दारोगा व आठ सिपाहियों के विरुद्ध अपहरण, बंधक बनाकर पीटने, धमकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई।

क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपित दारोगा अंकित कुमार को निलंबित कर दिया गया। थाना सुभाष नगर में गुरुवार को देर रात दो दरोगा समेत दस पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद आरएसएस कार्यकर्ता शांत हुए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बरेली के बदायूं मार्ग निवासी आर्येन्द्र, आरएसएस के मथुरा महानगर के प्रचारक हैं। उनकी मां की तबीयत खराब होने के कारण वह कुछ दिन पहले बरेली अपने घर आए। वह गुरुवार देर शाम को अस्पताल से लौट रहे थे। रास्ते में डाक्टर का फोन आने पर मोटर साइकिल अस्पताल की ओर मोड़ दी गई।

बताया कि उसी समय करगैना चौकी पर तैनात दारोगा अंकित कुमार पीछे आ रहे थे। उन्होंने कई बार हाॅर्न दिया मगर, सड़क टूटी होने के कारण साइड नहीं दे सके। इससे नाराज होकर उसने ओवरटेक कर मोटर साइकिल रोक ली और उन्हें पीट दिया। और जबरन अपनी कार में बैठाकर बंद पड़ी एक गन्ना मिल ले गया।

वहां एक कमरे में पहले से उपस्थित पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर दरोगा ने प्रचारक की पिटाई जारी रखी। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद प्रचारक को करगैना चौकी में बैठा दिया। वहां मौका मिलने पर आर्येन्द्र ने फोन कर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने करगैना चौकी के सामने जाम लगा दिया और आरोपित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग करने लगे।

जानकारी मिलते ही आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप सहित अन्य भाजपा नेता पुलिस चौकी पहुंच गए और नारेबाजी शुरु कर दी। इस पर क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ अनुरुद्ध पंकज से बात की। दारोगा पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता वहां से हट गए। पंकज ने बताया कि रात में ही दरोगा अंकित कुमार को निलंबित कर दिया। इस घटना मेें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

चलती कार में 10वीं की स्टूडेंट से गैंगरेप, अननैचुरल सेक्स कर वीडियो बनाया

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में चलती कार में 16 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की को शराब पिलाकर कार में वारदात को अंजाम दिया।

दरिंदे दिल्ली से गाजियाबाद तक सड़क पर कार को घुमाते हुए बच्ची के जिस्म को नोचते रहे। उसके साथ अननैचुरल सेक्स भी किया और घिनौनी वारदात को मोबाइल कैमरे में कैद करते रहे। पीड़िता की शिकायत के बाद वसंत विहार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता वसंत विहार इलाके की रहने वाली है। वह दिल्ली के एक स्कूल में 10वीं की स्टूडेंट है। पीड़ित ने बताया कि 6 जुलाई को वह अपनी सहेली के घर मोतीबाग गई थी। रात में लौटते समय वसंत गांव मार्किट के पास 2 लड़के मिले जो उसे घूमने के बहाने साथ ले गए।

इसके बाद उन दोनों ने अपने एक तीसरे दोस्त को बुलाया जो वैगनआर कार लेकर आया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पिला दी और वारदात को अंजाम दिया।

छात्रा का आरोप है कि शराब पिलाने के बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। वे कार को दिल्ली की सड़कों पर घुमाते रहे। दिल्ली से गाजियाबाद तक ले गए और गैंगरेप करते रहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

गाजियाबाद से दोबारा वे दिल्ली पहुंचे और यहां पीड़िता को कार से उतारकर फरार हो गए। बच्ची ने थाने में पहुंचकर आपबीती बताई तो पुलिस ने तुरंत केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की। वसंत विहार पुलिस ने आईपीसी की धारा 323/354/342/376D/377/506/363 और 6/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अब तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

सबगुरु राशिफल : 16 जुलाई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 01.27 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

यात्रा शुभ रहेगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं। निवेश अनुकूल रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कीर्ति में वृद्धि होगी। समय शुभ रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कानूनी विवादों का निपटारा होगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

विवाद समाप्त होने से शांति-सुख बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जोखिम के कार्य टालें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। कानूनी बाधा दूर होगी। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा। लाभ होगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

अधूरे कार्य पूरे होंगे। प्रयास से अनुकूलता आएगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यवहार व कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा अनुकूल रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में चेन रहेगा। मित्रों से भेंट होगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से होगा। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जोखिम के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान रहेगा। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण होगें। मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। धन लाभ होने की भी संभावना है। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अपने कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग है। रचनात्मक काम होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

MSME के लिए पंजाब नेशनल बैंक का ऋण शिविर 27 जुलाई को

अजमेर। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अगामी 27 जुलाई को जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, विजयनगर तथा मसूदा में एमएसएमई के लिए पीएनबी जीएसटी एक्सप्रेस ऋण शिविर लगाए जाएंगे।

पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राम किशोर मीणा ने बताया कि पीएनबी द्वारा छोटे एवं मध्यम व्यापारियाें के लिए एक विशेष ऋण योजना चलाई गई है। इसके तहत जीएसटी रिटर्न में दर्शाए गए टर्नओवर के 25 प्रतिशत के बराबर सीसी लिमिट तुरंत मौके पर स्वीकृत की जाएगी।

इस योजना के तहत 10 लाख से लेकर 2 करोड़ रूपए तक की ऋण सुविधा उपलब्ध है। इसका मार्जिन कुछ भी नहीं है तथा कोलैटरल सिक्योरिटी भी 50 प्रतिशत तक हो सकती है। साथ ही प्रोसेसिंग फीस में भी 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।

अजमेर के जिला समन्वयक राम प्रकाश चौधरी ने बताया कि अजमेर जिले की सभी शाखाओं में यह सुविधा उपलब्ध है। स्टेशन रोड अजमेर शाखा में विशेष कक्ष चालू किया गया है। इस त्यौहारी सीजन में मकान ऋण, कार ऋण एवं संपत्ति ऋण में प्रोसेसिंग फीस एवं डॉक्यूमेंटेशन चार्जेज को निःशुल्क किया गया है।

रिटेल ऋण हर शाखा में तुरंत स्वीकृत किए जा रहे हैं। किसान क्रेडिट कार्ड में 2 वर्ष तक सही लेनदेन करने वाले काश्तकारों की लिमिट ऋण राशी दुगनी की जा रही है। इससे कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

किशनगढ़ औधौगिक क्षेत्र में स्थित शाखा में इसके लिए विशेष कक्ष बनाया गया है। आगामी विशेष शिविर 20 जुलाई एवं 27 जुलाई को लगाए जाएंगे। ऋण योजनाओं के लिए नोडल अधिकारी नरेश गर्ग से 8146653324 एवं कैलाश प्रजापति से 9987351425 सम्पर्क किया जा सकता है।

गहलोत के मंत्री ने सिरोही में भाजपा के किस पूर्व मंत्री पर कसा तंज!

सिरोही में विभिन्न योजनाओ के विकास कार्यों का लोकार्पण करते चिकित्सा मंत्री एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार।
सिरोही में विभिन्न योजनाओ के विकास कार्यों का लोकार्पण करते चिकित्सा मंत्री एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार।

सबगुरु न्यूज-सिरोही।  राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीना सिरोही में शिलान्यास और उद्घाटन समारोहों के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार  के गोपालन मंत्री पर चुटकी ले गए। सिरोही के पूर्व विधायक ओटाराम देवासी पर तंज कसते हुए मीना ने कहा कि ऐसे भी आपके एक विधायक थे जिनकी कभी विधानसभा में आवाज भी नहीं सुनाई देती थी वे कभी बोले ही नहीं।

माउंट आबू के पीड़ित परिवारों का सिरोही कलेक्ट्रेट पर धरना, कलेक्टर ने बुलवाकर ये कहा

माउंट आबू में भवन निर्माण, पुनर्निर्माण आदि के लिए बैठक आयोजित करके निर्माण इजाजत नहीं दिये जाने से व्यथित लोगों द्वारा सिरोही कलेक्टर परिसर में दिया गया धरना।
माउंट आबू में भवन निर्माण, पुनर्निर्माण आदि के लिए बैठक आयोजित करके निर्माण इजाजत नहीं दिये जाने से व्यथित लोगों द्वारा सिरोही कलेक्टर परिसर में दिया गया धरना।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। पिछले करीब 34 सालों से नए निर्माण, जर्जर भवनो के पुनर्निर्माण, मरम्मत आदि की समस्या से त्रस्त माउंट आबू के स्थानीय पीड़ितो ने गुरुवार के जिला कलेक्टर कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। जिला कलेक्टर ने धरनार्थियों को बुलवाकर उनकी व्यथा जानी और वहीं मौजूद माउंट आबू उपखण्ड अधिकारी को इस संबन्ध में अग्रिम कार्रवाई को कहा।

अजमेर के विद्यासागर तपोवन में ऐतिहासिक चतुर्मास स्थापना कार्यक्रम

अजमेर। परम पूज्य गणिनी आर्यिका गुरु मां 105 श्री संगममति माताजी के मंगल चतुर्मास कार्यक्रम की स्थापना आज भव्यता के साथ विद्यासागर तपोवन में हुई।

कार्यक्रम में संघ संचालिका सोनम अजीत जैन विनायका सूरत ने ध्वजारोहण किया। उसके पश्चात पार्श्वनाथ कॉलोनी महिला मंडल एवं ब्राह्मी महिला मंडल ने मंगलाचरण पेश किए। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य अमन विनायका सूरत को तथा शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य अरुण जैन बेंगलूरु को प्राप्त हुआ।

मुख्य कलश कैलाश चंद निर्मल अरविंद सेठी ने किया। सम्यक दर्शन कलश विजय जैन परिवार, सम्यक ज्ञान कलश अनुराग गोधा, सम्यक चरित्र कलश डॉक्टर अनिल जैन, सुनील ढिलवारी, अध्यक्ष केसरगंज समाज ने कलश की स्थापना की।

भक्ति कलश की स्थापना सविता राकेश बड़जात्या, सतनारायण सोगानी, प्रदीप सरस्वती पाटनी, राजेंद्र गदिया, भंवरलाल अशोक बड़जात्या, प्रसन्न कुमार महेंद्र बाकलीवाल, महावीर किरण लुहाडिया ने की।

कार्यक्रम में वात्सल्य भोज के पुण्यार्जक महेश शशि सुयोग गंगवाल थे। भक्तों की भीड़ गुरु मां संगम मति माताजी के जयकारा लगा रही थी। 25 थाली में पाद प्रक्षालन किए गए। इस मौके पर बहुत ही सुंदर दृश्य कार्यक्रम का शोभायमान हो रहा था।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु मां संगममती जी की अष्ट द्रव्य पूजन की गई जिसमें सभी नगर महिला मंडल अपनी मुख्य भूमिका में थे। आनंद नगर जैन महिला मंडल, पंचशील, सोनी नगर, सर्वोदय कॉलोनी, णमोकार महिला मंडल, केसरगंज महिला मंडल पुलक मंच अजमेर ने पूजन किया।

इस पावन अवसर पर संगम मति माताजी ने कहा कि गुरु ही जीवन के आधार होते हैं। गुरु के बिना जीवन सूना है। गुरु बिन कुछ भी ज्ञान नहीं सकता। ज्ञान प्राप्ति का मार्ग गुरुवर ही होते हैं। हम सब गुरुवर के उपकारी हैं।

जागृति मंच अजमेर के तत्वावधान में चल रहे इस पावन चतुर्मास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री धर्मेंद्र राठौड़, महेंद्र गहलोत, राज्यमंत्री पवन गोदारा का विजय जैन एवं सुनील जैन होकरा ने स्वागत किया।

मेयर ब्रज लता हाडा, जेएलएन अधीक्षक डॉक्टर नीरज गुप्ता, पार्षद रमेश सोनी, रूबी जैन, कृष्णा शर्मा का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मनीष पाटनी, सुनील पल्लीवाल, महावीर अजमेरा, कमल बड़जात्या, चंकी जैन, गौरव पाटोदी, पूजा काला, सोनिया जैन आदि ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

गुरूपूर्णिमा महोत्सव : चम्पालाल महाराज के जयकारों से गूंजा राजगढ़ धाम

अजमेर। राजगढ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर बुधवार को गुरूपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। हर तरफ बाबा भैरव व मां कालिका के जयकारों की गूंज सुनाई पडती रही।

पंडित सत्येन्द्र शर्मा व पंड़ित राधेश्याम शर्मा द्वारा गुरूपूर्णिमा महोत्सव ‘सेन रत्न’ चम्पालाल महाराज के गुरूचरण पादुका प्रक्षालन एवं पादुका वन्दन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके बाद मां कालिका व बाबा भैरव की महाआरती हुई। महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव, मां कालिका के दर्शन कर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर विशेष चमत्कारी चिमटी प्राप्त की।

सत्य के मार्ग पर स्वयं चलकर दूसरों को मार्ग दिखाए वही है सतगुरू

गुरूपूर्णिमा महोत्सव के शुभ अवसर पर चम्पालाल महाराज ने गुरूपूर्णिमा के अवसर पर आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरूपूर्णिमा अपने सद्गुरू की आराधना का दिन है। सदगुरू वह है जो सत्य का मार्ग दिखाकर उस पर चलना सिखाए। राजगढ़ धाम एकमात्र ऐसा धाम है जहां पर किसी भी प्रकार का दान, चन्दा, चढावा, गुप्तदान, पूजा सामग्री आदि स्वीकार नहीं किया जाता, इसलिए गुरूपूर्णिमा पर भी किसी भी प्रकार की भेंट स्वीकार नहीं की गई। आने वाले भक्तों को पूजन करने के लिए पुष्प व पूजा सामग्री भी श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करवाई गई।

नगाडा वादक नाथूलाल सोलंकी एण्ड़ पार्टी ने दी प्रस्तुति

राजस्थान के गौरव पुष्कर के मशहूर नगाडा वादक नाथूलाल सोलंकी ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर राजस्थान का नाम भी रोशन किया है। सोलंकी की टीम ने नगाडों की धुन पर बाबा भैरव व मां कालिका के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। उन्होंने बताया की पिछले कई सालों से राजगढ़ धाम पर आने का सोच रहे थे पर योग ही नहीं बना, इस बार गुरूपूर्णिमा पर शुभसंयोग बना और धाम पर अपनी तीन पीढियों के साथ आना हो गया। मंदिर कमेटी की और से नाथूलाल सोलंकी व उनकी पूरी टीम का स्वागत सत्कार किया गया।

श्रद्धालुओं को अदभुत चमत्कारी चिमटी का हुआ वितरण

धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि राजगढ़ में गुरूपूर्णिमा महोत्सव में देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला रविवारीय मेले से ही हो गया था। श्रद्धालु मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा करने व विशेष चिमटी प्राप्त करने के लिए लम्बी कतारों में खड़े हो गए। श्रद्धालुओं ने चम्पालाल महाराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मसाणिया भैरव एवं कालका माता के दर्शन किए तथा मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर विशेष चिमटी प्राप्त की।

सेन ने बताया कि गुरूपूर्णिमा महोत्सव का समापन भैरव भक्त मण्डल के सदस्य तथा आए हुए श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य चम्पालाल महाराज की महाआरती के साथ हुआ। इस शुभ अवसर पर पंजाब से आए हुए श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव व मां कालिका के श्री चरणों में अपने आराध्य गुरूदेव चम्पालाल महाराज का गुरू पूजन कर, पंजाबी पगड़ी पहनाकर व कृपाण अर्पित की। धाम पर गुरूपूर्णिमा महोत्सव में आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा भण्डारा किया गया।