Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 727 -
होम ब्लॉग पेज 727

हिंदू लड़की के ‘अपहरण’ के खिलाफ जरदारी हाउस के सामने प्रदर्शन

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के लोगों ने नवाबशाह में जरदारी हाउस के सामने एक हिंदू लड़की के अपहरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने हालांकि दावा किया कि लड़की एक मुस्लिम लड़के के साथ भाग गई थी और वह कथित रूप से उस लड़के से प्यार करती है और उसने कराची की एक अदालत में उसके साथ निकाह के लिए संपर्क किया है।

वहीं, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। छह दिन पहले काजी अहमद शहर के उन्नार मोहल्ला से इस लड़की को कथित तौर पर अगवा कर लिया गया था।

नवाबशाह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमीर सऊद मगसी ने कहा कि लड़की का अपहरण नहीं हुआ है और मीर मोहम्मद जोनो गांव के खलील रहमान जोनो के साथ भाग गई है और कराची की एक अदालत में उससे निकहा किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता सुंदरमल की शिकायत पर धारा 365-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के बाद खलील के पिता असगर जोनो को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी में खलील और उसके पिता असगर का नाम है।

एसएसपी ने कथित तौर पर करीना और खलील रहमान जोनो का एक निकाहनामा साझा किया और कहा कि लड़की को सिंध उच्च न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां उससे पूछा जाएगा कि वह किसके साथ रहना चाहती है।

उधर, हिंदू पंचायत उपाध्यक्ष लाजपत राय ने एसएसपी के दावे को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है, लेकिन अपहृत लड़की को नहीं छुड़ा रही है। हिंदू समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने उनकी मदद नहीं की।

पंचायत के एक अन्य नेता मनोमल ने कहा कि अपहृत लड़की पर धर्म परिवर्तन का दबाव है और उसे किसी अदालत में पेश नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जरदारी से लड़की की बरामदगी में हिंदू समुदाय की मदद करने की अपील की गई है।

प्रदर्शनकारी जब जरदारी हाउस के पास पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें पूर्व राष्ट्रपति के आवास की ओर बढ़ने से रोक दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों को लड़की को अदालत में पेश करने के आश्वासन पर धरना समाप्त करने के लिए मना लिया गया है।

पाकिस्तान : मूसलाधार बारिश ने ली 27 लोगों की जान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की दोहरी मार ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। यहां के विभिन्न जिलों में इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आकर कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है।

यहां के कई गांव जलमग्न हैं, बिजली की आपूर्ति बाधित है, फसलें नष्ट हो गईं, बुनियादी ढांचे ध्वस्त हो गए हैं और कई जगहों से संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। डॉन समाचार पत्र ने यह जानकारी दी है।

देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संबंधित अधिकारियों से सिंध, बलूचिस्तान और दक्षिण पंजाब में मूसलाधार बारिश के एक और दौर के आसन्न खतरे से निपटने के लिए किए गए उपायों की बारीकी से निगरानी करने को कहा है।

कराची में पुलिस और बचाव अधिकारियों ने भारी बारिश के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत होने की सूचना दी। इसके अलावा, यहां के कई क्षेत्रों में बिजली गुल है और कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं।

पाकिस्तान में मॉनसून की पहली भारी बारिश का दौर मंगलवार को समाप्त हुआ और इसी के साथ मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दूसरे दौर की शुरुआत गुरुवार से होने वाली है। यह चार दिनों तक यानि कि रविवार तक जारी रह सकता है। इससे सिंध और बलूचिस्तान में गरज के साथ मूसलाधार बारिश होगी और हवाओं का रूख भी तेज रहेगा।

भीलवाड़ा के मंगरोप कस्बे में एक दुकानदार की चाकू घोंपकर हत्या

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मंगरोप कस्बे में मंगलवार देर रात एक कांग्रेस नेता के पुत्र एवं दुकानदार संजय की कार में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।

पुलिस उपाधीक्षक सदर रामचंद्र चौधरी और मंगरोप थाना प्रभारी मोतीलाल रायका ने बताया कि मंगरोप निवासी संजय (35) पुत्र मंगलवार रात अपनी दुकान बंद कर कार से बगलेश्वर महादेव दर्शन के लिए जा रहे थे कि उसके साथ कार में सवार मंगरोप का ही राहुल ने बगलेश्वर महादेव मार्ग पर संजय पर चाकू से दो से तीन वार किए।

एक वार गले पर भी किया, जिससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद राहुल मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने जब कार में खुन से लथपथ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया।

हत्या की खबर मंगरोप व आस-पास के गांवों में पहुंची तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। संजय कांग्रेस नगर अध्यक्ष भैरू लाल सोमानी के पुत्र थे। रायका ने बताया कि राहुल पूर्व में संजय के पास काम कर चुका था। अभी यह पता नहीं चल पाया कि आखिर किस बात पर हत्या कर दी गई।

श्रीलंका: पद छोड़ने से पहले ही देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आज अपने इस्तीफे का आधिकारिक ऐलान करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही आज सुबह-सुबह वह अपने परिवार समेत एक सैन्य विमान पर सवार होकर देश छोड़कर बाहर जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को इसकी जानकारी दी गई।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक उनका सैन्य विमान देर रात तीन बजे (स्थानीय समयानुसार) मालदीव की राजधानी माले जा पहुंचा। 9 जुलाई को जब हजारों प्रदर्शनकारियों के उनके आवास पर धावा बोला था, तभी वह राष्ट्रपति भवन से भाग खड़े हुए थे।

राष्ट्रपति के हस्ताक्षरित त्याग पत्र का ऐलान बुधवार को संसद के स्पीकर द्वारा किया जाना था। मंगलवार शाम को हजारों की तादात में लोग राजधानी शहर कोलंबो के मुख्य विरोध स्थल गाले फेस ग्रीन में राष्ट्रपति के इस्तीफे का इंतजार कर रहे थे। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही राष्ट्रपति के देश छोड़ने की खबर सामने आई, प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्थल पर शोर मचाना शुरू कर दिया।

बीबीसी ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि उनके भाई और पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे भी देश छोड़कर भाग गए हैं। उन्हें पहले एक दफा बंदरानाइक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने देश से बाहर जाने से रोका था। कहा जा रहा है कि वह इस वक्त अमरीका में हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका की चरमराई अर्थव्यवस्था के लिए लोगों ने राष्ट्रपति प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति मालदीव अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे बुधवार तड़के मालदीव के वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जिसकी जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।

राजपक्षे पहले ही संसद के स्पीकर को यह बता चुके थे कि वह बुधवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देंगे। इस वर्ष, श्रीलंका एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है जिस कारण देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

श्रीलंकाई संसद के स्पीकर महिंदा यापा अबेवर्धने ने कहा है कि राजनीतिक दल के नेताओं ने संसद में मतदान के माध्यम से 20 जुलाई को एक नए राष्ट्रपति का चुनाव करने का फैसला किया है।

श्रीलंकाई वायु सेना ने की पुष्टि राष्ट्रपति के भागने के लिए उपलब्ध कराया विमान

ट्विटर ने 44 बिलियन डॉलर के सौदे पर एलन मस्क पर मुकदमा ठोका

वाशिंगटन। ट्विटर ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के खिलाफ उनकी तरफ से सोशल मीडिया फर्म खरीदने के सौदे को खत्म करने के लिए मुकदमा दायर किया है। यह कदम टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा 44 अरब अमरीकी डॉलर के अधिग्रहण सौदे को समाप्त करने के बाद उठाया गया।

स्पूतनिक के मुताबिक एलन मस्क ने ट्विटर पर अपने फर्जी (बॉट) अकाउंट्स की सही संख्या छिपाने और इस बारे में मांगी गई पूरी जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है और उन्होंने इसी आधार पर डील कैंसल करने का ऐलान किया है।

इसके जवाब में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने कहा कि 44 अरब अमेरिकी डॉलर के अधिग्रहण सौदे को समाप्त करने के फैसले पर मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस डील के मुताबिक अगर कोई भी पार्टी इसे रद्द करती है, तो उसे 1 बिलियन डॉलर यानि लगभग 7,904 करोड़ रुपये की टर्मिनेशन फी भरनी होगी। ट्विटर ने डेलवेयर कोर्ट से गुजारिश की है कि वह मस्क को आदेश दे कि ट्विटर डील उसी कीमत (54.20 डॉलर प्रति शेयर) पर पूरी की जाए।

श्रीलंकाई वायु सेना ने की पुष्टि राष्ट्रपति के भागने के लिए उपलब्ध कराया विमान

कोलंबो। श्रीलंकाई वायु सेना ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने बुधवार तड़के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और उनके परिवार के लिए एक विमान उपलब्ध कराया, जिसमें सवार होकर वे देश छोड़ मालदीव जा पहुंचे।

डेली मिरर के मुताबिक उन्हें उड़ान की यह सेवा मौजूदा सरकार के अनुरोध पर श्रीलंका के संविधान में कार्यकारी राष्ट्रपति में निहित शक्तियों के मुताबिक व रक्षा मंत्रालय के पूर्ण अनुमोदन के साथ बंदरनाइक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आव्रजन, सीमा शुल्क और अन्य सभी कानूनों के तहत दी गई है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक उनका सैन्य विमान देर रात तीन बजे (स्थानीय समयानुसार) मालदीव की राजधानी माले जा पहुंचा। उन्हें आज राष्ट्रपति के पद से अपने इस्तीफे का आधिकारिक ऐलान करना था कि इससे पहले ही वह देश छोड़कर चले गए।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति मालदीव अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे बुधवार तड़के मालदीव के वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जिसकी जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।

राजपक्षे पहले ही संसद के स्पीकर को यह बता चुके थे कि वह बुधवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देंगे। इस वर्ष, श्रीलंका एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है जिस कारण देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

श्रीलंकाई संसद के स्पीकर महिंदा यापा अबेवर्धने ने कहा है कि राजनीतिक दल के नेताओं ने संसद में मतदान के माध्यम से 20 जुलाई को एक नए राष्ट्रपति का चुनाव करने का फैसला किया है।

सबगुरु राशिफल : 13 जुलाई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, गुरु पूर्णिमा, वार बुधवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज यात्रा लाभदायक रहेगी। आज रुका हुआ धन मिलेगा। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज निवेश अनुकूल रहेगा। आज लाभ में वृद्धि रहेगी। आज आय बनी रहेगी। आज समय उत्तम रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज नया उपक्रम प्रारंभ होगा। आज कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। आज कार्यसिद्धि होगी। आज व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज किसी बड़े काम को करने की इच्छा जागृत होंगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज किसी समस्या का हल सहज मिलेगा। आज बेरोजगारी दूर करने का प्रयास सफल रहेगा। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आज समय अनुकूल रहेगा

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज किसी के बहकावे में न आए। आज वाणी नियंत्रण रखें। आज किसी से विवाद न करें। आज आ अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आज चिंता व तनाव रहेगा। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज भेंट व उपहार मिलेगा। आज भाइयों का सहयोग मिलेगा। आज व्यापार-व्यवसाय से लाभ मिलेगा। आज आय बढेगी। आज पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज बेरोजगारी दूर करने का प्रयास सफल रहेगा। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज स्थाई संपति से लाभ मिलेगा। आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज रोजगार मिलेगा। आज रचनात्मक कार्य सफल रहेगा। आज पार्टी-पिकनिक की योजना बनेगी। आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आज मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज बुरी खबर मिलेगी। आज भागदौड़ रहेगी। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज काम में मन नहीं लगेगा। आज नौकरी में कार्यभार रहेगा। आज थकान व कमजोरी रहेगी। आज समय नेष्ट रहेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज मेहनत का फल मिलेगा। आज लाभ के अवसर हाथ आएगें। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज निवेश अनुकूल रहेगा। आज धन प्राप्ति के योग अच्छे है। आज आय बनी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आज उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आज आत्मसम्मान बना रहेगा। आज जोखिम उठाने का साहस बढेगा। आज कारोबार अच्छा चलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज रोजगार मिलेगा। आज रचनात्मक कार्य सफल रहेगा। आज पार्टी-पिकनिक की योजना बनेगी। आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आज मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज बुरी खबर मिलेगी। आज भागदौड़ रहेगी। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज काम में मन नहीं लगेगा। आज नौकरी में कार्यभार रहेगा। आज थकान व कमजोरी रहेगी। आज समय नेष्ट रहेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

जसप्रीत बुमराह की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से पीटा

लंदन। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (19 रन पर छह विकेट) की सर्वश्रेष्ठ और मोहम्मद शमी (31 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी तथा कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 76) के शानदार अर्धशतक से भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में मंगलवार को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से पीटकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

भारत ने 25.2 ओवर में इंग्लैंड को 110 रन पर ढेर कर दिया। यह वनडे क्रिकेट में भारत के विरुद्ध इंग्लैंड का सबसे कम स्कोर था। भारत ने आपने ओपनरों रोहित शर्मा और शिखर धवन के शानदार प्रदर्शन से 18.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 114 रन बनाकर जीत अपने नाम की। बुमराह ने करियर में दूसरी बार पारी में पांच विकेट लिए। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ 27 रन पार पांच विकेट था।

छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित आक्रामक अंदाज में खेले जबकि शिखर ने संयम के साथ बल्लेबाजी की। रोहित ने छक्का मारकर अपना 45वां अर्धशतक पूरा किया। यह पारी का उनका तीसरा छक्का था। इसके बाद रोहित ने इसी ओवर में चौका और छक्का लगाया।

ब्राइडन कार्स के इस ओवर में 18 रन गए। दोनों ने 17.5 ओवर में 100 रन की साझेदारी पूरी की। रोहित ने फिर पारी का अपना पांचवां छक्का मारने के साथ वनडे में 250 छक्के पूरे किये। रोहित 58 गेंदों में सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि शिखर ने 54 गेंदों पर नाबाद 31 रन में चार चौके लगाए।

10 विकेटों से दमदार जीत दर्ज की भारत ने मेज़बान टीम को पूरी तरह रौंद कर रख दिया। जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में गेंदबाज़ों ने मैच को भारत की झोली में तो डाल ही दिया था लेकिन रोहित और गब्बर की जोड़ी ने सुनिश्चित किया कि टीम 20 ओवरों के भीतर ही इस छोटे लक्ष्य को हासिल कर ले। तालमेल की कमी एक-दो बार दिखी लेकिन इस सलामी जोड़ी ने इंग्लैंड को विकेट लेने के आसपास भी आने का मौक़ा नहीं दिया। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 की बढ़त ले ली है।

इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला किया। छह विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ओवल में मौजूद दर्शकों की तालियों और अभिवादन का लाभ लेते हुए पवेलियन जा रही भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे थे। 7.2 ओवर, 3 मेडन और 19 रनों के भीतर इंग्लैंड के छह बल्लेबाज़ों का शिकार करते हुए बुमराह ने इस मैच को भारत की झोली में डाल दिया।

टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया था और बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर पहला वार किया था। मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका बख़ूबी साथ निभाया और मेज़बान टीम को मात्र 110 रन बनाने दिए। इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज़ 30 से अधिक रन नहीं बना पाया और चार बल्लेबाज़ तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए।

कप्तान जोस बटलर ने 32 गेंदों में सर्वाधिक 30 रन बनाए। इंग्लैंड के आठ विकेट 68 रन पर गिर गए थे। लेकिन डेविड विली और ब्राइडन कार्स ने नौंवें विकेट के लिए 35 रन जोड़कर इंग्लैंड को 100 के पार पहुंचाया। बुमराह ने विली को बोल्ड कर इंग्लैंड को 110 रन पर समेट दिया। विली ने 21 रन बनाये। रीस टॉप्ली ने इंग्लैंड की पारी का एकमात्र छक्का मारा। 100 ओवर का मैच 44 ओवर में ही समाप्त ही गया। घातक गेंदबाजी के लिए बुमराह मैन ऑफ द मैच रहे।

राज्य के राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी करेंगे राजस्व मण्डल का घेराव

अजमेर। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के आव्हान पर राज्य के राजस्व, उनपनिवेशन एवं भूप्रबंध विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी 15 जुलाई को अजमेर में राजस्व मण्डल का घेराव करेंगे।

राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शम्भूसिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा अनुसार अधिनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियों का केडर रिव्यू किया जाना है। राज्य सरकार द्वारा राजस्व मण्डल से केडर रिव्यू की सूचना चाही जा रही है। परन्तु राजस्व मण्डल द्वारा उक्त सूचना नहीं भिजवाई जा रही है।

संघ के मांगपत्र अनुसार उपखण्ड कार्यालयों में राजस्व न्यायालयों में सुधार व कार्यभार के अनुपात में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सहीत अन्य पदों के सृजन संबंधी सूचना भी राजस्व मण्डल से चाही गई है पर राजस्व मण्डल द्वारा 2 माह बीत जाने के बावजूद भी यह सूचना सरकार को नहीं भिजवाई जा रही जिससे राजस्व विभाग सहित उपनिवेशन व भूप्रबंध के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।

संघ के प्रदेष महामंत्री टीलसिंह महेचा ने बताया कि 15 जुलाई को राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के आव्हान पर राज्य के समस्त जिला कलक्टर, उपखण्ड, तहसील/उप तहसील एवं संभागीय आयुक्त कार्यालय सहित उपनिवेशन एवं भूप्रबंध विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी सम्मिलित होंगे।

संघ के 15 सूत्रीय मांगपत्र पर प्रमुख शासन सचिव राजस्व से हुई वार्ता में कुछ बिन्दुओं पर सहमति बनी थी परन्तु सहमति के बिन्दुओं के संबंध में कोई आदेश/परिपत्र जारी नहीं किए गए हैं।

अजमेर : बच्ची से रेप के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में पोक्सो मामलों की विशिष्ट न्यायालय संख्या एक ने आज अहम फैसले में दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल के कठोर कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक प्रकरण जिले की मांगलियावास थाने से जुड़ा 15 दिसंबर 2019 का है जहां आरोपी राहुल काठात ने मां बाप की अनुपस्थिति में बच्ची को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

प्रकरण में आज न्यायाधीश पन्नालाल जाट ने फैसला सुनाते हुए दुष्कर्म सिद्ध होने पर आरोपी को बीस साल के कठोर कारावास तथा 44 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।