Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 729 -
होम ब्लॉग पेज 729

सबगुरु राशिफल : 12 जुलाई मंगलवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 07.46 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

सुख के साधन जुटेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापर-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। समय उत्तम है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका बनती है। किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवेक का प्रयोग करे। कारोबार अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी को भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। ग्रहस्थ जीवन में आनंद का वातारण रहेगा। जल्दबाजी बिलकुल न करे।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। शुभ समय।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

व्यावसायिक प्रवास सफल रहेगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। परिवार की चिंता बनी रहेगी। कोई नई समस्या आ सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है। लापरवाही न करें। नौकरी में चैन रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समस्या से छुटकारा मिल सकता है। काम में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना सफल रहेगी। व्यापर–व्यवसाय से लाभ हो सकता है। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चेन रहेगा। कुबुद्धि हावी रह सकती है इसलिए कोई भी निर्णय सोम-समझकर करें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि की आशंका बन सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देंगे। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। समय उत्तम है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कामकाज में अधिक ध्यान देगा पड़ेगा। भागदौड़ रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। किसी के उकसाने में न आएं। गुस्से पर काबू रखें। विवाद से दूर रहे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आनंद के साथ जीवन व्यतीत होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आय में सुगमता रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापर-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। जल्दबाजी न करे।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर नहीं भागे : अभयवर्धने

कोलंबो। श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने सोमवार को स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अभी भी देश में है और वह देश छोड़कर भागे नहीं हैं।

खलीज टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ऐसी खबरें थीं कि शनिवार को अपने इस्तीफे की घोषणा करने वाले राष्ट्रपति राजपक्षे के बारे में कहा जाता है कि वह भाग गए और किसी अन्य देश में हैं।

संसद अध्यक्ष अभयवर्धने ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अभी भी देश में हैं, मैंने (बीबीसी) साक्षात्कार में गलती की। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे दोनों देश में हैं और कहीं बाहर नहीं गए हैं।

इस मामले में नाटकीय मोड़ तब आया जब हजारों लोगों ने शनिवार को किले में राष्ट्रपति भवन पर धावा बोल दिया और बाद में प्रधानमंत्री के निजी आवास में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि वे तुरंत इस्तीफा दे दें, जिसके बाद राष्ट्रपति को एक अज्ञात स्थान पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

केंद्र सलेम की सजा पर पुर्तगाल से किया ‘वादा’ निभाने को बाध्यः सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार पुर्तगाल को दिए गए उस आश्वासन को मानने के लिए बाध्य है, जिसमें प्रत्यर्पित गैंगस्टर अबू सलेम को 25 साल से अधिक समय तक जेल में नहीं रखने की बात कही गई है।

न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली पीठ ने पुर्तगाल से की गई संधि विवाद पर अपना फैसला सुनाया।

शीर्ष अदालत ने हालांकि, याचिकाकर्ता सलेम की इस गुहार को खारिज कर दी, जिसमें उसकी जेल की अवधि और पुर्तगाल में पहले से ही हिरासत में लिए जाने को एक साथ रखने का निवेदन किया था। शीर्ष अदालत के आदेश के बाद (संधि के अनुसार) सलेम को 2030 के बाद ही जेल से रिहा किया जा सकता है।

बूंदी में रिश्वत लेने के आरोपी पटवारी को भेजा जेल

बूंदी। राजस्थान में बूंदी जिले के देवपुरा गांव में एक किसान से भूमि नामांतरण की एवज में रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार पटवारी छीतर लाल को आज न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए।

आरोप है कि देवपुरा में तैनात पटवारी छोटू लाल ने एक किसान से उसकी कृषि भूमि के नामांतरण के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस बारे में किसान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बूंदी चौकी को शिकायत किए जाने के बाद ब्यूरो ने इसकी पुष्टि और गत सात जुलाई को किसान से रिश्वत की राशि लेने के बाद ब्यूरो की टीम ने घेराबंदी करके पटवारी छोटू लाल को पकड़ने की कोशिश की।

लेकिन यह पटवारी टीम को देखकर भाग निकला जिसका ब्यूरो टीम ने कई किलोमीटर तक पीछा किया और उसे पकड़ा भी सही, लेकिन उसके पास से रिश्वत की राशि बरामद नहीं हुई।

इसके बाद ब्यूरो ने उसे न्यायालय में पेश करके रिश्वत की राशि बरामद करने एवं पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। पूछताछ में उसने यह राशि बूंदी जिले के रूपपुरा निवासी भंवरलाल मीणा को देनी बताई जो ब्यूरो की टीम ने बरामद कर ली है। इसके बाद आज ब्यूरो की टीम ने पटवारी छोटू लाल को एसीबी की न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने उसे कोटा केंद्रीय कारागार में भेजने के आदेश दिए।

पुरानी पेंशन योजना के लिए केन्द्र सरकार को आना चाहिए आगे : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार के पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि इस मामले में केन्द्र सरकार को भी आगे आना चाहिए ताकि इससे अन्य राज्य सरकारें भी आगे आए।

गहलोत आज यहां राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम कार्यक्रम का वर्चुअल लॉन्च एवं फील्ड ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के कर्मचारियों का वर्तमान में जितना ध्यान रख रही है और उनके लिए ओपीएस लागू करके ऐतिहासिक फैसला किया गया।

उन्होंने कहा रविवार को राजस्थान आए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी निवेदन किया गया कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस बारे में विचार विमर्श करे। राजस्थान में मानवीय दृष्टिकोण से ओपीएस लागू की गई हैं इसमें कोई राजनीति नहीं हैं और आप सरकार में इस बारे में बात करे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने इसे पूरी जांच करने के बाद लागू किया है, क्योंकि लाखों कर्मचारियों के दिलों दिमाग में यह रहता है कि पता नहीं पेंशन कितनी मिलेगी, पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा होती है। उन्होंने कहा कि इसलिए राज्य सरकार ने ओपीएस का बहुत सोच समझकर फैसला लिया और इसके बाद छत्तीसगढ़ ने भी ओपीएस लागू कर दी। कई राज्यों ने इस संबंध में कमेटी बना दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार को इस संबंध में आगे आना चाहिए ताकि इससे राज्य सरकारें भी आगे आएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे में केन्द्र सरकार को विश्वास दिलाना चाहिए कि वह भी आगे आएगी। उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार ने ओपीएस लागू कर दी तो केन्द्र सरकार को ट्रस्ट में जमा पैसा वापस करना चाहिए।

सीबीआई अदालत ने अनिल देशमुख की जमानत याचिका खारिज की

मुबंई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके दो सहआरोपियों की जमानत याचिका केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत ने सोमवार को तकनीकी आधार पर खारिज कर दी।

तीनों आरोपियों ने यह याचिका तकनीकी आधार पर दायर की थी कि सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद 60 दिनों के भीतर दायर आरोप पत्र अधूरा है, इसलिए वे जमानत पर रिहा होने के हकदार हैं।

जांच एजेंसी ने याचिका का विरोध करते हुए तर्क दिया कि आरोप पत्र के साथ कुछ दस्तावेज पेश करने में देरी हो गई लेकिन आरोप पत्र निर्धारित समय में दायर किया गया था।

यशवंत सिन्हा ने भाजपा एवं केन्द्र सरकार पर देश में माहौल खराब करने का लगाया आरोप

जयपुर। राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी एवं केन्द्र सरकार पर देश में माहौल खराब करने का सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि आज देश में घृणा से डर का माहौल बन गया जो जानबूझकर पैदा किया जा रहा है।

अपने चुनाव प्रचार के लिए जयपुर आए सिन्हा ने आज यहां प्रेस कांफ्रेस में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसलिए समाज में हिंसक वातावरण पैदा हो गया और समाज आज बंट गया है। उन्होंने कहा कि शायद देश का बंटवारा हुआ था उस समय भी समाज इतना नहीं बंटा होगा।

उन्होंने कहा कि देश में एक नया खेल शुरु हुआ है कि चुनी हुई सरकारों को गिराओं। अगर किसी प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार नहीं बनी तो दूसरे को टिकने नहीं देना है और उसे गिराना है। उन्होंने ये कमजोर कड़ी को ढूंढते है और एक एक करके चुनी हुई सरकारों को गिरा रहे हैं।

महाराष्ट्र में देख लिया और ताजा उदाहरण गोवा में कांग्रेस पार्टी को तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही क्यों हो रहा है। कहने में तो वे विशवास में हैं कि सिन्हा चुनाव हार गए हैं तो फिर खेल क्यों हो रहा है।

सिन्हा ने कहा कि वह लम्बे समय तक प्रशासन एवं अन्य जगहों पर रहे है, उन्होंने देश में ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान में ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि लेकिन सतर्क सावधानी की जरुरत हैं क्योंकि ये लोग कभी भी ऐसा प्रयास कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस अंधेरे में राजस्थान में रोशनी नजर आ रही है और श्री गहलोत के नेतृत्व में यहां अच्छा काम हो रहा है और सरकार के काम से लोग संतुष्ट हैं। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं सहित अनेक क्षेत्रों में सरकार ने पहल की है और अच्छा काम करके दिखाया है।

सिन्हा ने कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर योजना (ईआरसीपी) एक तमाशा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि एक मंत्री ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2018 में ईआरसीपी के बारे में भाषण दिया और उनके मंत्री इससे मुकर गए। उन्होंने कहा कि विकास के काम में राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन राजनीति हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के बागी विधायकों की ‘अयोग्यता’ कार्यवाही पर लगाई रोक

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष से कहा कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं अन्य शिवसेना के ‘बागी’ विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता संबंधी याचिकाओं पर कार्यवाही आगे नहीं बढ़ाएं।

मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं उद्धव ठाकरे की शिवसेना की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की गुहार पर महाराष्ट्र के राज्यपाल की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि कृपया विधानसभा अध्यक्ष को कोई निर्णय नहीं लेने के लिए सूचित करें। हम मामले की सुनवाई करेंगे।

सिब्बल की ‘विशेष उल्लेख’ के दौरान मामले की तत्काल सुनवाई की गुहार पर पीठ ने कहा कि मामले को सूचीबद्ध करने में कुछ समय लगेगा, क्योंकि संबंधित मामले की सुनवाई करने वाली पीठ को अंतिम रूप देने की जरूरत है।

वरिष्ठ वकील सिब्बल ने कहा कि अयोग्यता संबंधी याचिका अध्यक्ष के समक्ष मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है और इस पर तब तक फैसला नहीं किया जाना चाहिए जब तक शीर्ष अदालत मामले की सुनवाई नहीं कर लेती।

शीर्ष अदालत ने इससे पहले विधानसभा के उपाध्यक्ष द्वारा शिवसेना के असंतुष्ट विधायकों को जारी किए गए अयोग्यता नोटिस का जवाब देने के लिए 12 जुलाई तक का समय दिया था।

विधायकों की संख्या बल का ‘शक्ति परीक्षण’ के लिए सदन बुलाने और शिंदे को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित करने के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ अलग-अलग याचिकाएं भी दायर की गईं।

जयपुर हवाई अड्डे पर 90 लाख से अधिक का सोना बरामद

जयपुर। राजस्थान में जयपुर हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आई तीन महिला यात्रियों से नब्बे लाख रुपए से अधिक कीमत का सोना बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने रविवार देर रात बैंकॉक से आए इन तीनों यात्रियों के पास से हवाई अड्डे पर जांच के दौरान एक किलो 728 ग्राम सोना बरामद किया है।

ये यात्री यह सोना अपने कपड़ों में छिपाकर लाई थी। अवैध रुप से लाये गये इस सोने की कीमत 90 लाख 20 हजार बताई जा रही है। पकड़े गए इन तीनों यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।

जापान के सत्तारूढ गठबंधन ने चुनाव जीता

टोक्यो। जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने रविवार को हुए हाउस ऑफ काउंसलर के चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है।

क्योडो न्यूज के अनुसार प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने देश में सघर्ष के बावजूद अपने नौ माह पुराने प्रशासन के प्रदर्शन से जनता उत्साहित है।

उन्होंने 125 सीटों में से आधे से अधिक 63 सीटों पर जीत हासिल की है। यूक्रेन रूस के बीच युद्ध के कारण देश में वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि और सुरक्षा खतरों के बावजूद सत्तारूढ़ दल को यह प्रचंड़ जीत मिली है।

एलडीपी और उसके गठबंधन सहयोगी कोमितो को कुल 76 सीटें मिली है। इस प्रकार 248 सदस्यों वाले संसद के ऊपरी सदन में उसने बहुमत बरकरार रखा है।

क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार संविधान समर्थक संशोधन कैम्प में एलडीपी-कोमितो गठबंधन, दो विपक्षी दल और निर्दलीय शामिल है। जिसको ऊपरी सदन में 179 सीटें मिली है।

एलडीपी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री सितंबर तक मंत्रिमंडल और सत्ताधारी पार्टी के कार्यकारणी की शक्तियों में फेरबदल कर सकते हैं। निचले सदन के सदस्य और एलडीपी प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बावजूद रविवार को चुनाव हुआ था।

गाैरतलब है कि नारा में आठ जुलाई को एलडीपी के समर्थन में भाषण देने के दौरान आबे को नौसेना के पूर्व सैनिक ने गोली मार दी गई थी। आबे को डॉक्टरों ने बचाने का पूर्ण प्रयास किया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।