Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 731 -
होम ब्लॉग पेज 731

सबगुरु राशिफल : 11 जुलाई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 11.14 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज किसी समस्या का हल सहज मिलेगा। आज बेरोजगारी दूर करने का प्रयास सफल रहेगा। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आज समय अनुकूल रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज किसी के बहकावे में न आए। आज वाणी नियंत्रण रखें। आज किसी से विवाद न करें। आज आ अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आज चिंता व तनाव रहेगा। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज यात्रा लाभदायक रहेगी। आज रुका हुआ धन मिलेगा। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज निवेश अनुकूल रहेगा। आज लाभ में वृद्धि रहेगी। आज आय बनी रहेगी। आज समय उत्तम रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज नया उपक्रम प्रारंभ होगा। आज कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। आज कार्यसिद्धि होगी। आज व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज किसी बड़े काम को करने की इच्छा जागृत होंगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज कानूनी अड़चन दूर होगी। आज कारोबार लाभदायक रहेगा। आज निवेश शुभ रहेगा। आज तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। आज किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आज चोट व दुर्घटना से हानि होगी। आज जोखिम के कार्य बिलकुल न करें। आज व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रहेगा। आज आय में कमी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज भेंट व उपहार मिलेगा। आज भाइयों का सहयोग मिलेगा। आज व्यापार-व्यवसाय से लाभ मिलेगा। आज आय बढेगी। आज पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज बेरोजगारी दूर करने का प्रयास सफल रहेगा। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज स्थाई संपति से लाभ मिलेगा। आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज रोजगार मिलेगा। आज रचनात्मक कार्य सफल रहेगा। आज पार्टी-पिकनिक की योजना बनेगी। आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आज मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज बुरी खबर मिलेगी। आज भागदौड़ रहेगी। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज काम में मन नही लगेगा। आज नौकरी में कार्यभार रहेगा। आज थकान व कमजोरी रहेगी। आज समय नेष्ट रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज मेहनत का फल मिलेगा। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज निवेश अनुकूल रहेगा। आज धन प्राप्ति के योग अच्छे है। आज आय बनी रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आज उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आज आत्मसम्मान बना रहेगा। आज जोखिम उठाने का साहस बढेगा। आज कारोबार अच्छा चलेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

कोटा में नीट की तैयारी कर रहे कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या

0

कोटा। राजस्थान में कोटा के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पिछले सवा साल से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे एक कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मूल रूप से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का रहने वाला 16 वर्षीय नवनीश नायडू सितंबर, 2021 में मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट की तैयारियों के सिलसिले में कोटा आया था और तभी से वहां रहकर एक निजी केचिंग संस्थान में नीट की तैयारी कर रहा था। उसकी 19 जुलाई को परीक्षा भी होने वाली थी लेकिन इसी बीच शनिवार रात उसने किसी समय फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात्रि को जब छात्र के अभिभावकों के बार-बार फोन करने पर भी जब उसने फोन नहीं उठाया तो वे चिंतित हो गए और उन्होंने हॉस्टल के संचालक एवं उसके साथी छात्रों को इस बारे में पता लगाने को कहा। इसके बाद जब उसके साथी छात्रों ने नवनीश नायडू के बंद कमरे की खिड़की खोल कर झांका तो वह कमरे की छत पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसे एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूप में रखवाया है। मृतक के परिवारजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही छात्र के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

कोटा में बुजुर्ग की हत्या के मामले में तीन युवक अरेस्ट

नोवाक जोकोविच सातवीं बार बने विम्बलडन चैंपियन

लंदन। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रविवार को हाई वोल्टेज फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को चार सेटों के बेहद रोमांचक मुकाबले में 4-6, 6-3, 6-4, 7-6(3) से हराकर सातवीं बार विम्बलडन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया।

शीर्ष वरीय जोकोविच ने लगातार चौथी बार यह खिताब जीता है। जोकोविच ने 2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022 में यह खिताब जीता है। अपने सातवें खिताब के साथ जोकोविच ने अमरीका के पीट सम्प्रास के एकल खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अपने 21वें ग्रैंड स्लेम खिताब के साथ जोकोविच अब स्पेन के राफेल नडाल के 22 ग्रैंड स्लेम खिताबों के रिकॉर्ड से एक कदम पीछे रह गए हैं।

पहली बार ग्रैंड स्लेम फ़ाइनल खेल रहे किर्गियोस ने पहले सेट में अपनी क्लास दिखाकर जोकोविच को चौंका दिया। लेकिन मैराथन मैन के नाम से मशहूर जोकोविच ने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए अगले तीन सेट जीतकर मैच तीन घंटे एक मिनट में निपटा दिया। टॉप सीड ने दूसरे और तीसरे सेट में महत्वपूर्ण मौकों पर किर्गियोस की सर्विस तोड़ी और चौथे सेट के टाई ब्रेक को 7-3 से जीत लिया।उन्होंने इस जीत के साथ विम्बलडन में अपने विजय क्रम को 28 मैच पहुंचा दिया है।

जोकोविच की टूर स्तर पर किर्गियोस के खिलाफ तीन मुकाबलों में यह पहली जीत है। किर्गियोस ने इससे पहले जोकोविच से अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते थे लेकिन इस मैच में किर्गियोस अपने आप से, दर्शकों से, चेयर अम्पायर से और जोकोविच के शक्तिशाली ग्राउंड स्ट्रोक्स से संघर्ष करते नजर आए।

पहले सेट में किर्गियोस ने शानदार सर्व करते हुए जीत हासिल की। लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख पाए। जोकोविच ने दूसरे और तीसरे सेट को आसानी से अपने नाम किया। अंतिम सेट भी किर्गियोस ने जरूर टक्कर दी लेकिन यह काफी नहीं रहा।

यह नोवाक जोकोविच का 7वां विंबलडन और 21 ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया है। फेडरर ने अभी तक 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। सबसे ज्यादा 22 खिताब जीतने का रिकॉर्ड स्पेन के राफेल नडाल के पास था। इस साल की शुरुआत में तीनों खिलाड़ियों के नाम 20-20 खिताब थे। नडाल ने ऑस्ट्रेलियन और फ्रेंच ओपन जीता। विंबलडन में वह सेमीफाइनल से पहले पेट में चोट की वजह से बाहर हो गए।

दूसरी वरीय सर्बिया के नोवाक जोकाविच रिकॉर्ड 32वां ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहे थे जबकि किर्गियोस करियर के पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेलने उतरे थे, लेकिन उन्हें पहली बार चैंपियन बनने के लिए इंतजार करना होगा।

नोवाक का सातवें खिताब का सफर इस प्रकार रहा:

पहले दौर में दक्षिण कोरिया के क्वोन सून वू को 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया।

दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के थानसी कोक्किनाकिस को 6-1, 6-4, 6-2 से हराया।

तीसरे दौर में सर्बिया के मियोमीर केश्मानोविच को 6-0, 6-3, 6-4 से हराया।

चौथे दौर में नीदलैंड के टिम वान रिज्तोवेन को 6-2, 4-6, 6-1, 6-2 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में इटली के यानिक सिनर को 5-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-2 से हराया।

सेमीफाइनल में ब्रिटेन के कैमरन नूरी को 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया।

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 4-6, 6-3,6-4, 7-6 (7-3) से हराया।

महाराष्ट्र के बाद गोवा कांग्रेस में भी बगावत

नई दिल्ली/पणजी। महाराष्ट्र के बाद गोवा कांग्रेस में भी बगावत हो गई है और वहां कांग्रेस के दो तिहाई से ज्यादा विधायक पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के गोवा के प्रभारी दिनेश गुंडूराव के अनुसार पार्टी ने विपक्ष के नेता माइकल लोबो को पद से हटा दिया है।

उन्होंने बताया इस मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत के भी शामिल होने की संभावना है और उनके खिलाफ भी तथ्यों के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से सख्त कार्रवाई की जा रही है।

गुंडुराव ने बताया कि पार्टी के कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर यह साजिश रची और गोवा कांग्रेस को कमजोर करने का काम किया। इस साजिश का नेतृत्व लोबो और कामत कर रहे थे इसलिए उनको हटाने की करवाई की गई।

मीडिया की जीवंतता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : कलराज मिश्र

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मीडिया की जीवंतता को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उससे मिशनरी के रूप में कार्य करने का आह्वान किया है।

मिश्र आज यहां भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम स्कूल के महाराणा प्रताप सभागार में जयपुर महानगर टाइम्स द्वारा आयोजित वरिष्ठतम पत्रकार सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यवसायिकता के इस दौर में भी बहुत से पत्र-पत्रिकाएं और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल स्वस्थ पत्रकारिता के मूल्यों की पालना कर रहे हैं, जो सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र की जड़ों को सींचने का कार्य पत्रकारिता करती है, इसीलिए विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बाद पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना गया है।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को संविधान प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्य के लिए जागरूक करने और कानूनों की पालना करने वाले जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया की विश्वसनीयता और साख को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि वह सच के साथ रहते पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष रिपोर्टिंग करे।

मिश्र ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में मीडिया के महत्वपूर्ण योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि महात्मा गांधी, लोकमान्य तिलक, अरविंद घोष, मदन मोहन मालवीय, गणेश शंकर विद्यार्थी, अजीमुल्ला खां ने देश की आजादी के लिए लोगों को आंदोलित करने का कार्य किया।

उन्होंने समाचार पत्रों के जरिए अंग्रेजों के शासन की अराजकता को उजागर करते उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर किया। राज्यपाल ने कहा कि व्यावसायिक हितों के नाम पर प्रेस को जन भावनाओं को उद्वेलित करने वाले अथवा भ्रामक समाचार प्रकाशित और प्रसारित करने से बचना चाहिए।

मिश्र ने प्रवीणचंद छाबड़ा को महात्मा गांधी पत्रकारिता सम्मान, श्री विजय भंडारी को लोकमान्य तिलक सम्मान, मिलापचंद डांडिया को गणेशशंकर विद्यार्थी सम्मान, एवं श्री सीताराम झालानी को मदनमोहन मालवीय सम्मान और एक-एक लाख रुपए राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

स्व. श्याम आचार्य को प्रदत्त बाबूराव विष्णु पराड़कर पत्रकारिता सम्मान उनके परिजनों ने प्राप्त किया। आचार्य के पुत्र, पुत्री, ज्येष्ठ पुत्र की पुत्रवधू को एक- एक लाख रुपए राशि का चेक प्रदान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार विजय भंडारी ने सम्मान स्वरूप मिली राशि जरूरतमंद व कोरोना पीड़ित रहे पत्रकारों और उनके परिजनों की सहायतार्थ देने की घोषणा की।

इस अवसर शिक्षा एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि सम्मानित होने वाले सभी वरिष्ठ पत्रकारों ने सक्रिय पत्रकारिता के अपने दौर में त्याग, समर्पण और ईमानदारी से अपनी कलम चलाई। इन्होंने लोकहित को सर्वोपरि रखते हुए स्वस्थ, निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल पेश की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि स्वतंत्रता के महत्व के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक कर भविष्य का भारत तैयार करना सच्चे पत्रकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समाचार और सूचना के तेजी से प्रसार के इस दौर में भी मुद्रित माध्यम की प्रामाणिकता और विश्वसनीयता बनी हुई है।

महानगर टाइम्स के संपादक गोपाल शर्मा ने कहा कि अपनी स्वतंत्र लेखनी से आमजन के हितों के लिए जीवन पर्यन्त आवाज उठाने वाले नब्बे वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठतम पत्रकारों का अभिनंदन करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

केन्द्रीय जल आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ईआरसीपी की डीपीआर बनी : धारीवाल

जयपुर। राज्य के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने राजस्थान पूर्वी नहर योजना (ईआरसीपी) को राज्य की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए कहा है कि इसकी डीपीआर केन्द्रीय जल आयोग की गाइडलाइन के अनुसार बनी है, अगर इसमें केन्द्र सरकार सहयोग नहीं करेगी तब भी काम जारी रखा जाएगा।

धारीवाल ने आज कोटा में बताया कि केन्द्रीय जल आयोग की 2010 की गाइड़ लाइन की पालना करते हुए केन्द्र सरकार के उपक्रम वेप्कॉस द्वारा 37 हजार 200 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों का नुकसान नहीं होने देंगे इस परियोजना से सिंचाई सुविधा के प्रावधान को नहीं हटाया जा सकता, केन्द्र जब तक राष्ट्रीय महत्व का दर्जा नहीं दे देती राज्य सरकार अपने सीमित संशाधनों से इसका कार्य जारी रखेगी।

उन्होंने बताया कि यह परियोजना 13 जिलों की जीवन रेखा साबित होगी इसके पूरा होने से पेयजल उपलब्धता के साथ दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, जयपुर, अजमेर एवं टोंक के निवासियों की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नवनेरा-गलवा, बिशनपुर-ईसरदा लिंक, महलपुर बैराज, रामगढ़ बैराज के 9 हजार 600 करोड के काम हाथ में लिए जाने की बजट घोषणा की थी इसका कार्य वर्ष 2022-23 में शुरू कर 2027 तक पूरा किया जाएगा।

धारीवाल बताया कि इस परियोजना की डीपीआर मध्य प्रदेश राजस्थान अंतरराज्यीय स्टेट कंट्रोल बोर्ड की वर्ष 2005 में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार तैयार की गई है। इस निर्णय के अनुसार राज्य किसी परियोजना के लिए अपने राज्य के कैचमेंट से प्राप्त 90 प्रतिशत पानी एवं दूसरे राज्य के कैचमेंट से प्राप्त पानी का 10 प्रतिशत प्रयोग इस शर्त के साथ कर सकते हैं यदि परियोजना में आने वाले बांध और बैराजों का डूब क्षेत्र दूसरे राज्य सीमा में नहीं आता हो तो ऎसे मामलों में राज्य की सहमति आवश्यक नहीं है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के उपक्रम वप्कॉस लिमिटेड द्वारा 37 हजार 200 करोड़ की डीपीआर नवंबर 2017 में तैयार कर केंद्रीय जल आयोग को स्वीकृति भेजी गई थी।उन्होंने बताया कि चंबल नदी पर धौलपुर में केंद्रीय जल आयोग का रिवर गेज स्टेशन है जहां पर नदी में बहकर जाने वाले पानी की मात्रा मापी जाती है।

केंद्रीय जल आयोग द्वारा इस स्टेशन से प्राप्त 36 साल के आंकड़ों के अनुसार औसतन 19 हजार मिलियन क्यूबिक मीटर एवं 75 प्रतिशत निर्भरता पर 11 हजार 200 मिलीयन क्यूबिक मीटर पानी प्रतिवर्ष यमुना नदी के माध्यम से समुद्र में व्यर्थ बह जाता है। उन्होंने बताया कि जबकि इस योजना से मात्र 35 सौ मिलियन क्यूबिक मीटर पानी ही उपयोग में लिया जाएगा।

धारीवाल ने कहा कि राज्य लंबे समय से इस परियोजना को राष्ट्रीय महत्त्व की परियोजना घोषित करने की मांग केंद्र सरकार से कर रहा है जिस पर अभी तक कोई सकारात्मक फैसला केंद्र द्वारा नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर एवं अजमेर में सात जुलाई 2018 एवं छह अक्टूबर 2018 को आयोजित रैलियों में ईआरसीपी को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित करने का वादा किया था। लेकिन अभी तक निभाया नहीं गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि राज्य अपने संसाधनों से इस परियोजना पर कार्य जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है अगर केंद्र सरकार हमारी सहायता नहीं करती हैं तो इसे पूरा करने में समय लग सकता है लेकिन हम इसे जरूर पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार इस योजना को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा नहीं दे देती तब तक राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से इस परियोजना का कार्य जारी रखने का प्रयास कर रही है।

केंद्र सरकार द्वारा इस परियोजना को 90 अनुपात 10 के आधार पर राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा दिए जाने पर इस परियोजना को 10 वर्ष में पूर्ण किया जा सकेगा। धारीवाल ने बताया कि जब इस प्रोजेक्ट में अभी तक राज्य का पैसा लग रहा है पानी राजस्थान के हिस्से का है तो केंद्र सरकार परियोजना का कार्य रोकने के लिए कैसे कह सकता है।

उन्होंने बताया कि केंद्र इस रवैये से प्रदेश की जनता को पेयजल से और किसानों को सिंचाई के पानी से वंचित करने का प्रयास क्यों कर रही है। उन्होंने बताया कि इस तरह के रोड़े अटकाने की वजह से इन 13 जिलों में न सिर्फ पेयजल और सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है बल्कि सतही जल की उपलब्धता पर आश्रित जल जीवन मिशन की कई जिलों में सफलता दर भी प्रभावित हो रही है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया था, इस कदम से तो किसानों की आय ही समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ईआरसीपी में अपेक्षित सहयोग देने के बजाय उसने रोडे अटकाने का काम किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

श्रीलंका के ‘लापता’ राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने दिया गैस वितरण का आदेश

कोलंबो। श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों के राष्ट्रपति कार्यालय और उनके आधिकारिक आवास पर कब्जे किए जाने के बाद से ‘लापता’ राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने रविवार को अधिकारियों को ईंधन की कमी वाले देश में 3,700 मीट्रिक टन रसोई गैस का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

प्रदर्शनकारियों के हमले के बाद राजपक्षे को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। राष्ट्रपति की ओर से दिए गए आदेश की जानकारी उनके कार्यालय की ओर से दी गई है।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति राजपक्षे ने रविवार को केरलापिटिया में गैस लेकर पहले जहाज के पहुंचने के बाद अधिकारियों को गैस की अनलोडिंग और वितरण करने का निर्देश दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 3,740 मीट्रिक टन गैस लेकर दूसरा जहाज 11 जुलाई को और तीसरा 3,200 मीट्रिक टन गैस लेकर 15 जुलाई को आएगा।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के प्रतिष्ठित प्रशासनिक भवनों जिन्हें उनके आधिकारिक आवास के रूप में भी जाना जाता है,पर शनिवार को गुस्साए प्रदर्शनकारी घुस आए थे और वहां अब भी कब्जा जमाए हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा है कि वे यहां तब तक जमें रहेंगे जब तक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों इस्तीफा नहीं दे देते और एक नई सरकार नहीं बन जाती।

श्रीलंका में नई सरकार जल्द ही स्थापित होने की उम्मीद

देश के राष्ट्रपति के भाग जाने और प्रधानमंत्री द्वारा इस्तीफे की पेशकश तथा हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच अब श्रीलंका की सड़कों पर शांति है। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के बुधवार को औपचारिक रूप से इस्तीफा देने की उम्मीद है। इस प्रकार देश के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक परिवार की देश पर पकड़ समाप्त हो जाएगी।

केवल दो महीने पहले प्रधानमंत्री का पद पर नियुक्त किए गए रानिल विक्रमसिंघे ने भी सर्वदलीय अंतरिम सरकार को सत्ता संभालने की अनुमति देने के लिए इस्तीफा देने की पेशकश की है।

राजपक्षे (73) ने लोगों से सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की अनुमति देने का आग्रह किया है। ताकि उनकी देखरेख में नई सरकार का गठन हो सके। राजनीतिक दलों के नेता रविवार को एक बैठक करेंगे उनका दावा है कि अंतरिम सरकार बनाने के लिए उनके पास संसदीय बहुमत है।

राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री के औपचारिक रूप से इस्तीफा देने के बाद, संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने के श्रीलंका के संविधान के अनुसार कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

रविवार की सुबह कई प्रदर्शनकारी अभी भी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास में डेरा डाले हुए है। उन्होंने वहीं खाना बनाया, पियानो बजाया और घर में ताश व कैरम के खेल का भी आनंद लिया। इस बीच, पुलिस ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में तीन हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

जौनपुर में टीचर ने दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक शिक्षक ने दहेज की भारी भरकम मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने रविवार को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन तलाक देने वाला पति शहर के एक डिग्री कॉलेज में अध्यापक है और वह कई स्थानों पर कोचिंग सेंटर भी चलाता है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलमखान निवासी जावेद अजीम की पुत्री नाजिया फातमा का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार 4 मार्च 2017 को सैफी आलम अनवर पुत्र अनवर निवासी सरायलत़ा बारहदुवरिया थाना कोतवाली जौनपुर के साथ संपन्न हुआ था।

शादी में मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक उपहार स्वरूप काफी सामान वर पक्ष को दिया था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति सैफी, ससुर अनवर आलम, सास हिना परवीन और जेठ राशिद आलम दहेज को लेकर तरह-तरह से प्रताड़ित करते हुए ताना देने लगे।

तहरीर में गत 15 मई को नाजिया के ससुराल वालों ने 6 लाख नगद व चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसे मारा पीटा। उसी समय उसके पति सैफी ने नाजिया को तीन तलाक दे दिया। इसके उपरांत पीड़िता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति व ससुर सास सहित जेठ के विरुद्ध तीन तलाक एवं दहेज निवारण कानून सहित अन्य सुसंगत कानूनों के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसकी विवेचना चौकी प्रभारी पुरानी बाजार आफताब आलम को सौंपी गयी है।

‘श्रीलंका को लोकतांत्रिक माध्यम से पूरी मदद देगा भारत’

नई दिल्ली। भारत ने श्रीलंका की गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए आज कहा कि वह श्रीलंका के लोगों के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से आर्थिक संकट से निपटने के प्रयासों को पूरा सहयोग देगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि श्रीलंका भारत का सबसे निकटतम पड़ोसी है और हमारे दोनों देशों के बीच बहुत गहरे सभ्यतागत संबंध हैं। हम उन बहुत सारी चुनौतियों के बारे में जानते हैं जिनका श्रीलंका और वहां के लोग सामना कर रहे हैं और हम श्रीलंका के लोगों के संकट से उबरने के प्रयासों के साथ हैं।

बागची ने कहा कि हमारी पड़ोसी प्रथम की नीति में श्रीलंका केन्द्रीय स्थान रखता है, भारत ने इस वर्ष श्रीलंका में गंभीर आर्थिक स्थिति को देखते हुए 3.8 अरब डॉलर से अधिक की सहायता दी है।

उन्होंने कहा कि हम श्रीलंका के हालात पर बहुत नज़दीकी निगाह रखे हुए हैं। भारत श्रीलंका के लोगों की लोकतांत्रिक माध्यमों, मूल्यों, स्थापित संस्थाओं एवं संवैधानिक ढांचे के दायरे में समृद्धि एवं तरक्की की आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिशों के साथ सहयोग कर रहा है।

अजमेर : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने के मामले में दो अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाना पुलिस ने आज एक अहम कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया।

थाना अधिकारी अय्यूब खान के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक शोजीलाल ने कार्यवाही करते हुए व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक वीडियो डालने के आरोप में रूपनगढ़ निवासी चेनाराम गवारिया तथा जूणदा निवासी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।

रूपनगढ़ पुलिस वर्तमान माहौल को देखते हुए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सतर्क है। इसी सतर्कता के चलते व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में उक्त कार्यवाही की गई।