Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 743 -
होम ब्लॉग पेज 743

सबगुरु राशिफल : 5 जुलाई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 07.28 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज व्यापार आदि संबंधित कार्यों के लिए भी लाभदायक दिन सिद्ध होगा। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद स्वास्थ्य केे प्रति सजग रहें।

वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन :- आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

कर्क :- आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह :- आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या :- आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर

बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु :- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

मीन :- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते नजर आएंगे।

आतंकी तालिब हुसैन से नहीं है भाजपा का कोई संबंध : अभिनव शर्मा

जम्मू। जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अभिनव शर्मा ने सोमवार को कहा कि रियासी के बहादुर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए खूंखार आतंकवादी तालिब हुसैन का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। शर्मा ने कहा कि वह (हुसैन) खुद को पत्रकार बताकर भाजपा मुख्यालय गया था और उसका इरादा पार्टी के प्रदेश प्रमुख रविंदर रैना और अन्य नेताओं की रेकी करना था।

उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय सचिव तिलक राज गुप्ता और मीडिया सचिव प्रदीप महोत्रा के साथ, यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया, जिसमें हुसैन भाजपा के आईटी सेल के प्रभारी बताया गया है।

उन्होंने कहा कि उक्त आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के इशारे पर सही समय पर हमला करने के लिए काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि तालिब हुसैन न तो पार्टी का प्राथमिक था और न ही पार्टी के एक सक्रिय या बुनियादी सदस्य था। वह हालांकि भाजपा मुख्यालय में गया था और खुद को एक पत्रकार बताया था।

उन्होंने कहा कि हुसैन पार्टी कार्यालय आया और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का साक्षात्कार लिया। उन्होंने इसे जम्मू में भाजपा नेताओं और उसके मुख्यालय को निशाना बनाने की पाकिस्तान की साजिश करार दिया।

दिल्ली के विधायकों के वेतन में 66.67 प्रतिशत की वृद्धि, विधेयक पारित

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने सोमवार को विधायकों के वेतन में 66.67 प्रतिशत की वृद्धि करने संबंधी विधेयक पारित कर दिया।

इस विधेयक में विधायकों का वेतन 90,000 रुपए करने का प्रावधान है। इस तरह से विधायकों के मौजूदा वेतन में 36 हजार रुपए प्रति माह की वृद्धि होगी। विधानसभा सचिवालय के अनुसार सदस्यों को वर्तमान में 54,000 रुपए का वेतन मिलता है। सदन से पारित होने के बाद विधेयक अब राष्ट्रपति से अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

दिल्ली के विधि, न्याय एवं विधायी मामलों के मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में यह विधेयक पेश किया। उन्होंने मंत्रियों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता, मुख्य सचेतक और विधानसभा के सदस्यों के वेतन और भत्ते बढ़ाने के लिए पांच वेतन और भत्ते संशोधन विधेयक पेश किए।

इस विधेयक को मंजूरी मिल जाने के बाद कैबिनेट मंत्रियों और सदन के सदस्यों की सकल मासिक आय (विभिन्न भत्तों सहित) को मौजूदा 72,000 रुपए से बढ़कर 1,70,000 रुपए हो जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा मई में इन विधेयकों को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पिछले सप्ताह सदन में पेश करने के लिए वेतन संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

अब, विधानसभा सचिवालय इस विधेयक को दिल्ली सरकार के विधि , न्याय एवं विधायी मामलों के विभाग को भेजेगा, जहां से इसे एलजी के कार्यालय में भेजा जाएगा। इसके बाद इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय के माध्यम से राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सदन के सदस्यों के मुताबिक यह बढ़ोतरी 10 साल के अंतराल के बाद की गई है।

उदयपुर में शराब व्यापारी की पीट पीटकर हत्या

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक शराब व्यापारी की कुछ बदमाशों ने पीट पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक शराब व्यवसायी ललित मेवाड़ा अपने तीन-चार साथियों के साथ जीप में बैठ कर झाड़ोली के ढीमड़ी स्थित शराब के ठेके पर आ रहा था। आते समय सायरा रोड पर उसने ललित मेवाड़ा की गाड़ी ने आरोपित पवन पालीवाल की गाड़ी को ओवरटेक किया। इस दौरान पवन ने पुनः ओवरटेक कर ललित की गाड़ी को रोका और वहीं से झगड़ा शुरू हुआ।

हालांकि, वहां पर जैसे-तैसे झगड़ा समाप्त हो गया और ललित मेवाड़ा अपने साथियों के साथ कार में ढीमड़ी स्थित शराब की दुकान पर पहुंच गया। थोड़ी में पीछे से आरोपित पवन उसके अन्य दर्जन भर साथियों के साथ वहां पहुंचा और ललित और उसके साथियों के साथ मारपीट करने लग गया।

इस दौरान ललित के साथ आए कमोल उपसरपंच हरीश कलाल के साथ मारपीट की गई। इधर, ललित की गाड़ी में बैठा सेमड़ का पूर्व सरपंच मनीष मेवाड़ा गाड़ी में रखे करीब 15 लाख नकद बचाने के चक्कर में गाड़ी को वहां बचा ले गया। पवन पालीवाल और उसके साथियों ने ललित मेवाड़ा को इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और चौधरी समाज में भारी आक्रोश पैदा हो गया। आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर गोगुन्दा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

शिकागो में स्वतंत्रता दिवस परेड में गोलीबारी, 6 की मौत, 31 घायल

शिकागो। अमेरिका में इलिनोइस के उत्तरी उपनगर शिकागो के हाईलैंड पार्क में सोमवार सुबह स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा इस घटना में 31 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 12 की हालत गंभीर है। शहर के अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि संदिग्ध की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है और वह श्वेत व्यक्ति है।

सिटी ऑफ हाइलैंड पार्क की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में सभी व्यक्तियों को सलाह दी गई कि वे शहरी इलाकों से बचें और आस-पास के स्थानों में शरण लें। बंदूकधारी अभी भी फरार है। मौके से एक तमंचा बरामद किया गया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियां संदिग्ध की तलाश कर रही हैं। हाईलैंड पार्क शिकागो से 43 किमी उत्तर में स्थित है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार शिकागो के उत्तर में हाइलैंड पार्क में कार्यक्रम शुरू होने के लगभग 10 मिनट बाद अचानक गोली चलने के कई आवाजें सुनाई दीं। जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद ब्रैड श्नाइडर ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान हाईलैंड पार्क में एक शूटर मारा गया। जब गोलीबारी शुरू हुई, उस समय मेरी अभियान टीम और मैं परेड की शुरुआत में इकट्ठा हो रहे थे। मेरी टीम और मैं सुरक्षित हूं। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और मेयर के संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा कि इस घटना में जान गंवाने और अन्य लोगों के घायल होने के बारे में जानकारी मिली। पीड़ित परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारे बच्चों, हमारे कस्बों, हमारे राष्ट्र को सुरक्षित बनाने के लिए मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, वह करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता हूं। बस बहुत है!

इस बीच हाईलैंड पार्क की मेयर नैन्सी रोटेरिंग ने कहा है कि चार जुलाई को होने वाले महोत्सव को रद्द कर दिया गया है। वहीं, इलिनोइस राज्य की पुलिस ने ट्वीट किया कि इलिनोइस राज्य पुलिस वर्तमान में हाईलैंड पार्क परेड में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर हाईलैंड पार्क पीडी की सहायता कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनता को हाईलैंड पार्क में सेंट्रल एवेन्यू और 2 सेंट के क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी जाती है। सीबीएस ने हाईलैंड पार्क पुलिस के हवाले से बताया कि वह (पुलिस) अभी भी शूटर की तलाश कर रहे हैं, और इलाके के लोगों से जगह-जगह शरण लेने का आग्रह कर रही हैं।

हमीरपुर में छात्रा से गैंगरेप के दोषियों को 30 साल के कारावास की सजा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में 12वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के 11 साल पुराने मामले के दो आरोपियों को स्थानीय अदालत ने सोमवार को दोषी ठहराते हुए 30 साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।

अदालत ने अभियुक्तों को दुष्कर्म का वीडियो बना कर वायरल करने का भी दोषी ठहराया है। अदालत ने इस मामले के एक आरोपी पर 51500 रुपये व दूसरे पर 62 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार करीब 11 साल पहले जिले के राठ में आरोपियों ने रास्ते में जा रही छात्रा को जबरन अपने घर ले जाकर इस वारदात को अंजाम देकर उसका वीडियो भी बनाया था। वीडियो वायरल करने व पीड़िता के परिजनों की हत्या करने की धमकी देकर आरोपी छात्रा से ढाई वर्ष तक मनमानी करते रहे। जिससे तंग आकर पीड़िता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चंद्रप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि छह मार्च 2011 की शाम सात बजे पीड़िता बाजार से अपने घर जा रही थी। उसी समय हेमंत पुत्र मुन्ना ने उसके घर के पास पहुंचने पर पीड़िता को दरवाजे पर अपने दोस्त फिरोज उर्फ आफताब के साथ मिलकर जबरन उसे घर के अंदर खींच लिया।

जब उसने शोर मचाया तो फिरोज ने उसे तमंचा दिखा कर धमकी दी और दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनाें अभियुक्त उसे बदनाम करने की धमकी देकर ढाई साल तक अपनी हवस का शिकार बनाते रहे।

उनकी मनमानी से परेशान हो पीड़िता ने पुलिस में गैंगरेप, छेड़खानी व आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी प्रथम) गीतांजलि गर्ग ने हेमंत व फिरोज को सामूहिक दुष्कर्म समेत अलग-अलग धाराओं में दोषी ठहराते हुए दोनों को 30 वर्ष के कारावास एवं जुर्माने की सजा सुनाई।

सारण में 16 साल की नाबालिग लडकी से रेप

भीम में नाकाबंदी के दौरान हमले में दो पुलिसकर्मी घायल

राजसमंद/अजमेर। राजस्थान में राजसमंद जिले के भीम कस्बे में उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में नाकाबंदी के दौरान आज धारदार हथियार से हमलाकर दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीम थाना क्षेत्र के बदनौर चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान आए एक युवक ने अपने थैले से धारदार हथियार निकालकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

हमले में पुलिस कांस्टेबल बजाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कांस्टेबल को ब्यावर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया गया। हमले में एक आरएसी का जवान प्रकाश चन्द्र भी घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से हमलाकर भाग रहे आरोपी को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया गया हैं। आरोपी भीलवाडा का रहने वाला गजेन्द्रसिंह बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि उदयपुर हत्याकांड के मामले राजसमंद के देवगढ एवं भीम में तनाव व्याप्त है। दोनों कस्बों में गत 28 जून से जारी नेटबंदी अभी तक चालू नहीं किया गया है।

बीते बुधवार को उदयपुर में हुए हत्याकांड के विरोध में भीम में भी प्रदर्शन हो रहे थे। इसे रोकने की कोशिश कर रहे पुलिस के एक कांस्टेबल पर भीड़ ने तलवार से हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 23 लोगों को अरेस्ट किया है।

इनकी रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को सांसद दीया कुमारी के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भीम के पूर्व विधायक हरि सिंह रावत, पुष्कर के विधायक सुरेश रावत, आसींद के विधायक जब्बर सिंह, कुंभलगढ़ के विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

मथुरा में धर्म परिवर्तन के दबाव में 15 साल की लडकी से 3 माह रेप

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर घर में उसके साथ कथित दुष्कर्म करने तथा उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी मौसिम कुरेशी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही किशाेरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस उसे मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दंड प्रक्रिया संहिता के तहत बयान दर्ज कराने के लिए पेश करेगी।

पीड़िता की मां की शिकायत पर मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इसका पालन करते हुए किशोरी की मां की तहरीर पर दर्ज मामले के अनुसार नवंबर 2021 मे आरोपी मौसिम कुरेशी बहला फुसलाकर उसकी बेटी को अपने घर ले गया जहां उस पर धर्म परिवर्तन के लिए न केवल दबाव डाला गया बल्कि तीन महीने तक उसके साथ बलात्कार किया गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने पहले आरोपी से उसकी बेटी को छोड़ने का अनुरोध किया लेकिन उसने जब ऐसा नहीं किया तब फिर वह अधिकारियों के पास अपनी फरियाद लेकर गई। किंतु कहीं सुनवाई नही हुई। अंत में ग्रोवर के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

सीओ सदर प्रवीण मलिक ने सोमवार को बताया कि अदालत के आदेश पर किशोरी को फरवरी 2022 में नारी निकेतन कानपुर तब भेजा गया था। क्योंकि किशोरी ने मां के साथ जाने से मना कर दिया था।

सारण में 16 साल की नाबालिग लडकी से रेप

पेट्रोलियम ईंधन भी उचित समय पर GST के दायरे में होगा : तरुण बजाज

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव तरुण बजाज ने सोमवार को उम्मीद जाहिर की कि पेट्रोलियम ईंधन भी उचित समय पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम ईंधन पर कर और शुल्क केंद्र और राज्यों-दोनों के लिए राजस्व का बड़ा स्रोत हैं। इसलिए ईंधन को जीएसटी के दायरे में रखने को लेकर कुछ आशंका है, लेकिन आने वाले समय में यह जीएसटी के दायरे में आ जाएगा।

बजाज उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा जीएसटी की पांच साल की यात्रा और आगे की राह विषय पर एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी जितना बड़ा कुछ नया करने के लिए कुछ हिचकी आना तय है। न केवल सरकार के बीच बल्कि उद्योग और लोगों के बीच सोच में पहले से ही बहुत बड़ा अंतर है और स्पष्ट रूप से जीएसटी की स्वीकार्यता पिछले एक साल में बढ़ी है।

बजाज ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी को यह उम्मीद थी कि पहले दिन से ही सब कुछ जीएसटी के अंतर्गत चला जाएगा। एक नीति निर्माता के रूप में, मैं उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया को अच्छी तरह से करने देख-समझ कर बढ़ने में विश्वास करता हूं।

जीएसटी के कारण संगठित क्षेत्र का विस्तार हुआ है क्योंकि कर देने पर ही उत्पादन सामग्री पर चुकाए गए कर में छूट (आईटीसी) का लाभ मिलता है। इससे आयकर संग्रह जैसी बातों पर भी अनुकूल असर हुआ है। आयकर राजस्व बढ़ाने में पिछले साल चुनौतियों के बावजूद, राजस्व में 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल जीएसटी पर राजस्व में भी 30 फीसदी की वृद्धि हुई।

कार्यक्रम में अप्रत्यक्ष कर एवं सीमाशुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने कहा कि उद्योग से प्राप्त जानकारी जीएसटी को लागू करने में बेहद मूल्यवान रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी जैसे गहन सुधार को एक प्रक्रिया के रूप में देखा जाना चाहिए क्यों कि कई सुशासित विकसित देशों में जीएसटी के सुव्यवस्थित रूप लेने में वर्षों लग गए हैं और अभी भी उनके यहां इसमें सुधार की प्रक्रिया चल ही रही है।

उन्होंने कहा कि आम धारणा के विपरीत डेटा से पता चलता है कि आईटीसी के माध्यम से भुगतान किए गए करों का प्रतिशत पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जब हम एक व्यापक कर आधार पर पहुंच गए होंगे जहां पेट्रोलियम ईंधन, रियल एस्टेट और बिजली भी जीएसटी में शामिल होगी तो जीएसटी दरों में कम करने का अवसर मिल सकता है।

एसोचैम के पिछले अध्यक्ष और ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विनीत अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी भारत के लिए एक ऐसा ऐतिहासिक कर सुधार है जो कई प्रावधानों और फाइलिंग की परेशानी से उद्योगों को बचाता है और यह राष्ट्र निर्माण के लिए बेहतर है।

कहासुनी के बाद स्टेफानोस सितसिपास, निक किर्गियोस पर लगा जुर्माना

लंदन। यूनान के स्टेफानोस सितसिपास और ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस पर शनिवार को हुए तीसरे दौर के मैच के दौरान किए गए उल्लंघनों के लिए जुर्माना लगाया गया।

सितसिपास ने मैच के दौरान एक गेंद दर्शक दीर्घा में मारी थी, जिसके लिए उनपर 10,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। टेनिस के ‘बैड बॉय’ किर्गियोस पर ‘अपशब्द’ के प्रयोग के लिए 4,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

विम्बलडन के तीसरे दौर के मुकाबले में किर्गियोस ने सितसिपास को मात दे दी थी, जिसके बाद दोनों ने पोस्ट-मैच प्रेस वार्ता में भी एक दूसरे पर टिप्पणियां की थीं।

इससे पहले किर्गियोस पर पहले दौर के मैच में एक दर्शक की ओर रुख करके थूकने के लिए भी 10,000 डॉलर का जुर्माना लग चुका है।