Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 751 -
होम ब्लॉग पेज 751

भूपेंद्र पटेल ने लगाई सोने की झाडू, गुजरात हुआ जगन्नाथमय

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में शुक्रवार को सुबह रथयात्रा के मार्ग में सोने की झाडू लगाने की पहिंद विधि कर भगवान जगन्नाथ की 145वीं वार्षिक रथयात्रा की शुरूआत की।

रथयात्रा आज सुबह 0705 बजे जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर से रवाना हुई दोपहर बाद भगवान के ननीहाल मामा, मौसी के घर के प्रतीक स्वरूप सरसपुर पहुंचेगी जहां विश्राम के बाद देर शाम वापस मंदिर लौट आएगी। सरसपुर में हजारों श्रद्धालु प्रसाद स्वरूप भोजन भी करेंगे। रथयात्रा पुराने शहर के शाहपुर और दरियापुर जैसे संवेदनशील विस्तारों से होकर गुजरेगी। राज्य के अन्य हिस्सों में भी सैकडो छोटी बडी रथयात्राएं निकाली जा रही हैं जिससे पूरा राज्य भगवान जगन्नाथमय हो गया है।

अहमदाबाद की भगवान जगन्नाथ रथयात्रा जगन्नाथपुरी की रथयात्रा की तर्ज पर ही निकली है। अहमदाबाद में भगवान के रथ सुबह निकले। रथयात्रा परंपरागत मार्गों पर होकर कर शाम को 0830 बजे मंदिर में वापस आ जाएगी। यात्रा की शुरुआत सबसे पहले गजराज से हुई।

करीब 18 सजे हुए गजराज यात्रा में सबसे आगे रहे। उसके बाद 101 प्रकार की झांकियां, कसरत के प्रयोग दिखाते हुए 30 अखाड़े, 18 भजन मंडली, तीन बैंडबाजे भगवान के रथ के साथ हैं। करीब 2000 से अधिक साधु-संत हरिद्वार, अयोध्या, नासिक, उज्जैन, जगन्नाथपुरी और सौराष्ट्र से इस रथयात्रा में आए हैं। रास्ते में 1,000 से 1,200 लोग रथ को आगे ले जा रहे हैं।

रथयात्रा के लिए प्रसाद के खास इंतजाम किए गए हैं। करीब 30 हजार किलोग्राम मूंग, 500 किलोग्राम जामुन, 300 किलोग्राम आम, 400 किलोग्राम ककड़ी, अनार और खिचड़ी का प्रसाद रथयात्रा के दौरान बांटा जाएगा। इस रथयात्रा की सुरक्षा के लिए 1.5 करोड़ रुपए का बीमा भी लिया गया है।

अहमदाबाद के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील पुराने इलाकों से होकर गुजरने वाली रथयात्रा के लिए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। रथयात्रा में 25 हज़ार से अधिक पुलिस तथा सुरक्षाकर्मी बंदोबस्त में हैं। रथयात्रा रूट पर रीयल टाइम मॉनिटरिंग, ड्रॉन के माध्यम से पूरी रथयात्रा की निगरानी के साथ तकनीकी युक्त सुरक्षा उपकरणों को भी रथयात्रा में जोड़ा गया हैं।

भगवान जगन्नाथ की 145वीं रथयात्रा अहमदाबाद में कोरोना काल के दो वर्षों के बाद आज अषाढ़ी बीज (दूज) के दिन ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर से निकाली गई। भक्तों को दर्शन देने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलराम के साथ खुद नगर यात्रा पर निकले हैं।

राजधानी गांधीनगर, राजकोट, सूरत, भावनगर, वडोदरा, जामनगर, जूनागढ, अमरेली, दाहोद समेत राज्य के विभिन्न छोटे बडे शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी रथयात्राएं आयोजित की जा रही हैं। लोगों में रथयात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

सबगुरु राशिफल : 01 जुलाई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 01.09 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारंभ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज आपको ऑनलाइन आभूषण खरीदने का अवसर मिलेगा। आज आपका प्रदर्शन पढ़ाई में अच्छा रहेगा। आज आपका कार्य देखकर अधिकारी प्रशंसा करेंगे।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज आपको किसी सम्मानीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपको धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आज आपके रुके कार्य पुर्ण होंगे। आज आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आज शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शुभ समय।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। आज युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिलेंगी। आज का दिन प्रॉपर्टी डीलर के लिए अधिक फायदेमंद है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होगा। आज आपको धन लाभ होगा। आज परिवार के सदस्य आपकी मदद को आगे आएंगे। आज किसी कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग मिलेंगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। आज व्यापारियों को दिमाग से काम लेने की जरूरत है। आज वित्तीय मामले आपके पक्ष में हल होंगे।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज आप प्रेमिका को किसी रोमांटिक स्थान की सैर करवाएंगे। आज आप वाहन चलाते समय सतर्क रहें। आज के दिन आपको किसी पर अति भरोसा करना तनाव देगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज आप साझेदारी के कारोबार में कोई निर्णय ना लें। आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज के दिन आप विवाद न करें। आपका समय शीध्र बदलेगा। धैर्य रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। आज आप किसी हुनर को निखारने का प्रयास करें। आज आप कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज के दिन की शुरुआत नई उम्मीद के साथ होगी। आज व्यापार-व्यवसाय में बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। आज घर में नए मेहमानों का आगमन होगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज आपको कारोबार को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। आज आप पर पिता का भरोसा बनेंगा। आज आप अटकी योजना फिर से शुरू कर सकते है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न नीलम

आज आपको इनकम बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आज आप अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

ऑटो चालक से मुख्यमंत्री बनने का एकनाथ शिंदे का सफर

मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिंदे ने पार्टी कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं।

शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और वह शिवसेना में शामिल हो गए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर ठाणे में ऑटो रिक्शा चलाने का भी काम किया है।

उन्हें शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे और आनंद दीघे से राजनीतिक जीवन में काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने ठाणे-पालघर क्षेत्र से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और पार्टी के प्रमुख नेता के तौर पर पहचान बनाई। वह जनता के मुद्दों को हमेशा से आक्रमक तरीके से उठाते रहे हैं।

शिंदे 1997 में ठाणे नगर निगम में पार्षद चुने गए। वह 2004, 2009, 2014 और 2019 के लिए महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य चुने गए। चार बार विधायक रहे शिंदे 2019 में महाविकास अघाड़ी सरकार में शहरी विकास और पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री का प्रभार संभाले।

उन्होंने शिव सैनिक के रूप में बेलगौवी की स्थिति को लेकर महाराष्ट्र-कर्नाटक आंदोलन में भाग लिया था, जिसके बाद वह 40 दिनों तक जेल में रहे।

बागी विधायकों ने उद्धव ठाकरे की पीठ में छुरा घोंपा : संजय राउत

भाजपा ने फड़नवीस को उपमुख्यमंत्री बनाकर अचरज में डाला

एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाईः सीपीसीबी

नई दिल्ली। देश में 1 जुलाई यानी शुक्रवार से सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। सरकार ने 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है।

इसके लिए सरकार ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मिलकर कानून बनाया है। सीपीसीबी ने इसके लिए कई सारे उपायों को अपनाया है। प्रदूषण बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई से यदि सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री देखी गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम के उत्पादन, आयात, संग्रह, वितरण बिक्री और इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है।

सीपीसीबी से 1 जुलाई से प्लास्टिक के जिन आइटम्स को प्रतिबंधित किया है, उनमें प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, गुब्बारों की प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइस्क्रीम स्टिक, सजावट वाले थर्माकोल, प्लास्टिक प्लेट और कप शामिल है। इसके अलावा प्लास्टिक पैंकिंग आइटम तथा प्लास्टिक इनविटेशन कार्ड को भी प्रतिबंधित किया गया है।

सिंगल यूज प्लास्टिक का मतलब उन उत्पादों से है, जिसे एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आसानी से डिस्पोज नहीं होता। सिंगल यूज वाले प्लास्टिक में पैकेजिंग से लेकर बोतलें, पॉलिथीन बैग, फेस मास्क, कॉफी कप, क्लिंग फिल्म, कचरा बैग और फूड पैकेजिंग जैसी चीजें आती हैं।

सीपीसीबी ने लोगों से इको-फ्रेंडली विकल्प चुनने का अनुरोध किया है। इसके लिए सरकार ने प्लास्टिक थैलियों की बजाय कॉटन थैलियों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है।

भाजपा ने फड़नवीस को उपमुख्यमंत्री बनाकर अचरज में डाला

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में तेजी से बदले राजनीतिक परिदृश्य में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिन्दे के राज्य के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस का उपमुख्यमंत्री बनना एक चौंकाने वाली घटना रही।

बुधवार शाम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद भाजपा में मुंबई से लेकर दिल्ली तक बैठकों के तमाम दौर के बाद लोगों को दोनों फैसलों ने चाैंका दिया। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिन्दे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की किसी को उम्मीद नहीं थी और एक बार पूरे पांच साल मुख्यमंत्री रहे चुके फड़नवीस को उपमुख्यमंत्री बनाने के फैसले ने दूसरी बार आश्चर्य में डाल दिया।

गुवाहाटी से लौटे शिवसेना बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिन्दे के साथ फड़नवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के तुरंत बाद करीब चार बजे संवाददाता सम्मेलन में शिन्दे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की और स्वयं ही अपने मुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया।

उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन था और भाजपा ने 105 सीटें जीती थी। शिवसेना ने 56 सीटों पर विजय हासिल की थी। इन कुल 161 सीटों के साथ ही कुछ निर्दलीय भी हमारे साथ थे जिनका गठबंधन को समर्थन था।

उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना के सरकार बनाने की संभावना थी। उस समय प्रधानमंत्री ने सभी के समक्ष घोषणा की थी कि भाजपा नेता महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनेगा लेकिन दुर्भाग्य है कि नतीजों के बाद हमारी गठबंधन सहयोगी शिवसेना, खासकर शिवसेना प्रमुख ने एक अलग ही निर्णय लिया।

उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन किया जो हिन्दुत्व और सावरकर की विचाराधारा का विरोध करते थे। यह जनादेश का अपमान था। जनता ने उस समय महा विकास अघाडी के लिए मतदान नहीं किया था। जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को वोट दिया था।

उन्होंने कहा कि जनादेश का पूरी तरह से निरादर किया गया और महा विकास अघाडी सत्ता में आ गया। दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे गठबंधन के दो दलों (राकांपा और कांग्रेस) के धुर विरोधी थे। फडनवीस ने कहा कि यह विचारधारा और सिद्धांतों की लड़ाई है। यह हिन्दुत्व की लड़ाई है। अत: भाजपा शिंदे का समर्थन करती है और वह मुख्यमंत्री बनेंगे।

चूंकि उस समय तस्वीर आधी ही साफ हुई थी इसलिए फड़नवीस ने यह भी कहा कि शिन्दे मुख्यमंत्री के पद पर आज अकेले शपथ ग्रहण करेंगे और बाद में हम लोग मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की नई सरकार एक स्थिर सरकार होगी।

तय कार्यक्रम के अनुसार शाम साढ़े सात बजे शपथग्रहण के पहले दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व की ओर से पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने फड़नवीस को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आग्रह किया।

नड्डा ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि फड़नवीस ने बड़ा दिल दिखाते हुए कहा है कि वह एकनाथ शिन्दे सरकार को बाहर से पूरा समर्थन देंगे। लेकिन भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि फड़नवीस को सरकार में रहना चाहिए। इसलिए उनसे व्यक्तिगत आग्रह भी किया और पार्टी द्वारा निर्देशित भी किया गया कि वह उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लें और जनता की महाराष्ट्र के विकास की आकांक्षा को पूरा करने में अपनी भूमिका निभाएं।

नड्डा के बयान के वक्त राजभवन में शपथग्रहण की तैयारी हो चुकी थी और अंतिम क्षणों में फड़नवीस को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद फड़नवीस ने कहा कि प्रामाणिक कार्यकर्ता के नाते पार्टी के आदेश का मैं पालन करता हूँ। जिस पार्टी ने मुझे सर्वोच्च पद तक पहुंचाया, उसका आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा के कहने पर फडणवीस ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा का परिचायक है। इसके लिए वह उन्हें हृदय से बधाई देते हैं।

शपथ ग्रहण के बाद नड्डा ने ट्वीट करके कहा कि भाजपा ने ये निर्णय लेकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोई पद पाना हमारा उद्देश्य नहीं है अपितु नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और महाराष्ट्र की जनता की सेवा करना हमारा परम लक्ष्य है।

भाजपा ने महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए बड़े मन का परिचय देते हुए एकनाथ शिंदे जी का समर्थन करने का निर्णय किया। देवेन्द्र फडणवीस जी ने भी बड़े मन दिखाते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय किया है, जो महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे जी और देवेंद्र फडणवीस जी को बधाई। आज ये सिद्ध हो गया कि भाजपा के मन में कभी मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं थी। 2019 के चुनाव में स्पष्ट जनादेश नरेंद्र मोदी जी एवं देवेंद्र जी को मिला था। उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद के लालच में हमारा साथ छोड़कर विपक्ष के साथ सरकार बनाई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी शिन्दे को मुख्यमंत्री एवं फड़नवीस को उपमुख्यमंत्री बनने की बधाई दी और कहा कि शिन्दे एक ज़मीन से जुड़े नेता हैं और उनका राजनीतिक, विधायी एवं प्रशासकीय अनुभव भी बड़ा है। उन्हें भरोसा है कि शिन्दे महाराष्ट्र को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। मोदी ने फड़नवीस को हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा बताया और कहा कि उनकी दक्षता एवं अनुभव सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा।

देवेन्द्र फड़नवीस ऐसे दूसरे नेता हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री रहने के बाद किसी अन्य मुख्यमंत्री के अधीन मंत्रिमंडल में रहना स्वीकार किया है। मध्य प्रदेश में 2004 में मुख्यमंत्री उमा भारती के पद छोड़ने के बाद बाबू लाल गौर को मुख्यमंत्री बनाया गया था। करीब 14 माह के बाद शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाने पर गौर को मंत्री बनाया गया था।

बागी विधायकों ने उद्धव ठाकरे की पीठ में छुरा घोंपा : संजय राउत

उदयपुर घटना के दोनों मुख्य आरोपियों को 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में अदालत ने कन्हैयालाल हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के विशेष अनुसंधान दल ने इस मामले के दोनों मुख्य आरोपी रियाज और गौस मोहम्मद को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला सत्र न्यायालय में पेश किया और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का अनुरोध किया। इस पर अदालत ने दोनों को तेरह जुलाई तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को जब अदालत में पेश करने के लिए लाया गया तब वकीलों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की। अदालत के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो जाने पर उन्हें अदालत के दूसरे दरवाजे से निकालकर जेल ले जाया गया।

उल्लेखनीय है कि इस मामले को यूएपीए के तहत दर्ज किया गया है और मामले की जांच राष्ट्रीय अनुसंधान एजेंसी (एनआईए) कर रही है।

कन्हैयालाल हत्याकांड : उदयपुर में कर्फ्यू तीसरे दिन भी जारी

राजस्थान में कानून व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस पूरी तरह विफल : सतीश पूनियां

मारुति सुजुकी ने पेश किया नई ब्रेजा का संस्करण

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने अपनी कम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का नई तकनीक और सुविधाओं से लैस ऑल न्यू हॉट एंड टेकी ब्रेजा को पेश किया है। नई ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए है और यह एक लीटर में 20.15 किलोमीटर औसत तक चल सकती है।

दूसरी पीढ़ी की ब्रेजा ‘मैनुअल’ और ‘ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन’ विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 7.99 से 13.96 लाख रुपए के बीच है। नई ब्रेजा आकर्षक नए डिजाइन के साथ साथ उच्चतम प्रदर्शन और अत्याधुनिक सुरक्षा विशेषताएं प्रदान करती है।

कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि ब्रेजा न केवल मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में बल्कि अपनी श्रेणी में भी एक लोकप्रिय एसयूवी बनी हुई है। इसमें हाई-टेक विशेषताएं हैं।

नई ब्रिज्जा में युवाओं के हिसाब से डिजाइन, ऊंचा फ्रंट हुड, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और टेललैंप, नए अलॉय व्हील्स,स्टाईलिश क्रोम एक्सेंट वाले गनमैटल फिनिश फ्रंट ग्रिल के साथ सिग्नेचर फेशिया दिया गया है।

गाड़ी में एचडी डिस्प्ले के साथ 22.86 सेमी. का स्मार्टप्ले प्रो इन्फोटेनमेंट सिस्टम आधुनिक वॉईस असिस्ट के साथ समझदार यूज़र इंटरफेस प्रदान करता है, ताकि ग्राहकों को सुगम कनेक्टेड ड्राईविंग अनुभव प्राप्त हो।

इस प्रीमियम इन्फोटेनमेंट सिस्टम में ‘अर्केमिस’ द्वारा पॉवर्ड ‘सराउंड सेंस’ के साथ प्रीमियम साउंड अकाउस्टिक ट्यूनिंग है, जो विभिन्न मूड्स के अनुरूप निर्मित सिग्नेचर ऑम्बियांस प्रस्तुत करता है।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेयूची ने ब्रेजा पेश किये जाने कार्यक्रम के दौरान कहा कि पिछले आठ महीनों में यह कंपनी की छठी पेशकश है। यह भारतीय बाजार में हमारे विश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि ब्रेजा अपने 7,50,000 संतुष्ट ग्राहकों के साथ बिक्री की तालिका में निरंतर अपना वर्चस्व बनाए हुए है और सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 सवारी वाहनों में से एक है। ब्रेज़ा ने उन ग्राहकों को आकर्षित किया है, जो अपने व्यक्तित्व के अनुसार एक स्टाईलिश एसयूवी चाहते हैं।

महत्वाकांक्षी ग्राहकों के लिए मोबिलिटी की खुशी बढ़ाने के उद्देश्य से आज हम नए ऊर्जस्वी डिज़ाईन, अगली जनरेशन की खूबियों और बेहतर प्रदर्शन के साथ ऑल न्यू हॉट एंड टेकी ब्रेज़्ज़ा प्रस्तुत करके बहुत उत्साहित हैं, जो ग्राहकों की अपेक्षाओं से भी बढ़कर है। हमें विश्वास है कि ग्राहक ऑल न्यू ब्रेजा को पसंद करेंगे और यह फिर से बेहतरीन सफलता हासिल करेगी।

एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री, देवेन्द्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में गुरुवार को नाटकीय घटनाक्रमों के बीच शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और स्वयं सरकार में शामिल न होने की घोषणा के चंद घंटों बाद ही भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन शाम साढ़े सात बजे आयोजित एक समारोह में शिंदे और फडणवीस को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शिंदे आज ही गोवा से लौटे थे और फडणवीस के साथ राज्यपाल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया और उसके तुरंत बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में फडनवीस ने शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने जाने की सहमति की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह स्वयं सरकार में शामिल नहीं होंगे लेकिन मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के काम में पूरा सहयोग करेंगे।

उनके बयान के बाद पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली में कहा कि फडनवीस को सरकार में शामिल होना चाहिए। नड्डा ने बताया कि पार्टी ने फडनवीस को उप-मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए निर्देशित किया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने ट्विटर पर कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कहने पर देवेन्द्र फडनवीस ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है।

अमित शाह ने कहा कि फडनवीस का यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा एवं सेवाभाव का परिचायक है। इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूं।

कोश्यारी ने उन्हें आज शाम शपथ लेने का न्यौता दिया था। गौरतलब है कि शिंदे शिवसेना से बगावत करके 39 पार्टी विधायकों के साथ करीब एक सप्ताह से असम की राजधानी गुवाहाटी के एक होटल में डेरा डाले हुए थे। इससे पहले वह गुजरात के सूरत में कुछ बागी विधायकों के साथ ठहरे थे। ये विधायक कल रात गुवाहाटी से गोवा आए थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं ने शिंदे और फडनवीस को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी है।

बागी विधायकों ने उद्धव ठाकरे की पीठ में छुरा घोंपा : संजय राउत

घायल पुलिस कांस्टेबल से मिले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूछी कुशलक्षेम

अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर घटना के बाद उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर प्रदेश में राजनीतिक दलों, गैर सरकारी संगठनों, धर्मगुरुओं सहित सभी लोगों से अपील की है कि उन्हें प्रदेश में शांति एवं सद्भभाव कायम रखने के लिए आगे आना चाहिए।

गहलोत ने घायल पुलिस कांस्टेबल संदीप की जेएलएन अस्पताल में कुशलक्षेम पूछने के बाद आज यहां मीडिया से बातचीत में यह अपील की। उन्होंने दोहराते हुए कहा कि हमारी तमन्ना, भावना एवं मांग है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के लोगों से अपील करनी चाहिए कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं हैं और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी इससे देश में तनाव एवं हिंसा की घटनाओं में गिरावट आएगी।

उन्होंने कहा कि कन्हैयालाल हत्याकांड से देश हिल गया और ऐसे जघन्य अपराध में कोई माफी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्काल आरोपियों को पकड़ लिया और रातभर में जांच करने पर पता लग गया कि यह आतंकवादी मामला है और इसे राष्ट्रीय अनुसंधान एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया गया जिसमें हम सहयोग करेंगे।

इस घटना से लोगों में आक्रोश हैं और एनआईए चालान पेश कर इसमें जल्दी निर्णय कराए। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ी तो केन्द्रीय गृह मंत्री से बात करके जांच जल्दी होने का आग्रह किया जाएगा कि प्रक्रिया पूरी करके निर्णय जल्दी आए ताकि पीड़ित परिवार को समय पर न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मौन जुलूस एवं प्रदर्शन में शांति बनाए रखनी चाहिए क्योंकि हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं हैं। उन्होंने भीम में पुलिस कांस्टेबल संदीप के घायल होने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना निंदनीय है। पुलिसकर्मियों ने पूरा प्रयास किया कि माहौल खराब नहीं हो और उन पर तलवार लगा दी गई, यह कहां की सभ्यता है, इसकी सबको निंदा करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने घायल कांस्टेबल के हालचाल पूछे हैं और वह काफी ठीक है। उन्होंने कांस्टेबल की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख रुपए एवं पुलिस रिलीफ फंड से भी पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कांस्टेबल को पदोन्नत करने की भी घोषणा की।

राजस्थान में कानून व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस पूरी तरह विफल : सतीश पूनियां

कन्हैयालाल हत्याकांड : उदयपुर में कर्फ्यू तीसरे दिन भी जारी

राजस्थान में कानून व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस पूरी तरह विफल : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रदेश में राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था और इंटेलिजेंस के पूरी तरह विफल हो जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार के पुलिस प्रशासन एवं मुखिया ने कन्हैयालाल को समय रहते सुरक्षा देने की बात को गंभीरता से नहीं लिया।

डा पूनियां ने उदयपुर हत्याकांड पर अपने बयान में आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि कन्हैयालाल ने जब सुरक्षा मांगी तो उन्हें और उनके परिवार को समय पर सुरक्षा दी जाती तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आज उदयपुर जाकर रस्म अदायगी करने की जरूरत नहीं पड़ती और यह नौबत नहीं आती लेकिन राज्य सरकार के पुलिस प्रशासन और राज्य के मुखिया ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के अंतर्कलह एवं अंतरविरोध के कारण न केवल प्रदेश के विकास कार्य ठप हैं बल्कि कानून व्यवस्था और इंटेलिजेंस भी पूरी तरह विफल हैं।

गहलोत गृहमंत्री के नाते भी प्रदेश की जनता, बहन-बेटियों को जनसुरक्षा देने में भी पूरी तरह असफल हैं और इसी के कारण प्रदेश न केवल माफियाओं से पीड़ित है बल्कि साढ़े तीन साल में कांग्रेस के कुशासन में मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण प्रदेश आतंकवादियों की सैरगाह बन चुका है।