Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 756 -
होम ब्लॉग पेज 756

सबगुरु राशिफल : 29 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 08.22 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारंभ।

मेष :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज व्यापार आदि संबंधित कार्यों के लिए भी लाभदायक दिन सिद्ध होगा। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद स्वास्थ्य केे प्रति सजग रहें।

वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन :- आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

कर्क :- आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह :- आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या :- आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु :- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

मीन :- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते नजर आएंगे।

उदयपुर में टेलर की हत्या के बाद मध्यप्रदेश में पुलिस अलर्ट पर

भोपाल। राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति की कथित तौर पर मजहब के नाम पर नृशंस हत्या की घटना और उसका वीडियो सामने आने की घटना के बाद मध्यप्रदेश में पुलिस प्रशासन को सभी जिलों में विशेष तौर पर सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

प्रदेश पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में फिलहाल किसी अप्रिय घटना या प्रदर्शन की सूचना नहीं है, लेकिन राज्य के सभी 52 जिलों में पुलिस प्रशासन को विशेष चौकसी बरतने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सभी जिलों की खासतौर से संवेदनशील माने जाने वाले जिलों के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

इस बीच प्रदेश की राजधानी भोपाल में नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आए ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवेसी ने देर शाम यहां जनसभा में उदयपुर की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

ओवेसी ने इस संबंध में ट्वीट के जरिए लिखा है कि उदयपुर में हुई क्रूर हत्या निंदनीय है। ऐसी हत्या को कोई डिफेंड नहीं कर सकता। हमारी पार्टी का मुसलसल स्टैंड यही है कि किसी को भी कानून को अपने हाथों में लेने का हक नहीं है। हमने हमेशा हिंसा का विरोध किया है। हमारी सरकार से मांग है कि वो मुजरिमों के खिलाफ सख्त सख्त से एक्शन लें। विधि शासन को कायम रखना होगा।

ओवेसी ने कल जबलपुर में नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कीं और आज वे शाम से भोपाल में जनसभाएं पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में कर रहे हैं। ओवेसी की पार्टी राज्य में पहली बार नगरीय निकाय चुनाव में उतरी है। इसके प्रत्याशी मुख्य रूप से जबलपुर, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर और कुछ अन्य जिलों में चुनावी मैदान में हैं।

उदयपुर की घटना दरिंदगी की पराकाष्ठा : नरोत्तम

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उदयपुर में एक दर्जी की नृशंस हत्या और उसका वीडियो वायरल होने की घटना के परिप्रेक्ष्य में आज कहा कि यह घटना दरिंदगी की पराकाष्ठा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण वीरों की भूमि राजस्थान का तालिबानीकरण हो रहा है।

मिश्रा ने ट्वीट के जरिए रात्रि में कहा कि आईएसआईएस की तरह एक निर्दोष का गला रेता जाना बताता है कि कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल के बाद अब राजस्थान भी कट्टरपंथियों का गढ़ बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दहशतगर्दों से निपटने में राजस्थान सरकार अकर्मण्य साबित हो रही है। मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने लगता है कि दंगाइयों के सामने घुटने टेक दिए हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

गृह मंत्री ने यह भी कहा है कि मध्यप्रदेश में शांति का माहौल है, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए आला पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था पर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उदयपुर में धार्मिक उन्मादियों ने की दर्जी की हत्या, दो अरेस्ट

महाराष्ट्र शिवसेना में बगावत, भाजपा ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना में चल रही अंदरूनी बगावत को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी सक्रिय हो गई है। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिन्दे के अपने समर्थक विधायकों के साथ मुंबई लौटने के फैसले के साथ ही भाजपा ने भी अपने 106 विधायकों को मुुंबई पहुंचने और महाराष्ट्र नहीं छोड़ने के निर्देश जारी किए हैं।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने आज यहां पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं कानूनी विशेषज्ञों के साथ राज्य में बनने वाली विभिन्न राजनीतिक संभावनाओं को लेकर विचार मंथन किया। फड़नवीस ने शिवसेना में शिन्दे के गुट में विधायकों की संख्या करीब 50 तक पहुंचने के बाद कल देर शाम महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा एवं भाजपा विधायक दल के प्रमुख नेताओं के साथ विचार विमर्श किया था।

सूत्रों के अनुसार फड़नवीस ने आज राजधानी पहुंचने के बाद पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा संगठन महामंत्री बी एल संतोष से मुलाकात की। उन्हें जाने माने वकील एवं विधिवेत्ता महेश जेठमलानी से भी भेंट करके कानूनी स्थितियों की समीक्षा की। फड़नवीस के गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने की बात कही जा रही थी लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा इस बारे में निर्णायक मोड़ आने के पहले कोई भी राजनीतिक बयानबाज़ी नहीं करेगी। राज्य में बनने वाली संभावनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चूंकि विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष के विरुद्ध एक छोटी पार्टी ने अविश्वास प्रस्ताव दिया है। इसलिए राज्यपाल संभवत: सबसे पहला निर्णय एक प्रोटेम स्पीकर यानी अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त करके विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए कहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में ही पता चल जाएगा कि किसका बहुमत है।

सूत्रों का कहना है कि यदि महाविकास अघाड़ी सरकार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में पराजित होने के बावजूद सत्ता नहीं छोड़ती है तो फिर सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की बात सोची जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना के 16 बागी विधायकों को विधान सभा की सदस्यता से अयोग्य करने के विधानसभा उपाध्यक्ष के नोटिस पर आगे की कार्रवाई 11 जुलाई तक रोकने के न्यायालय के निर्देश के बाद बागी शिवसेना विधायकों का मनोबल ऊंचा हो गया है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने इन विधायकों को मंगलवार शाम तक नोटिस का जवाब देने का समय दिया था।

फडनवीस ने न्यायालय के सोमवार के निर्णय के बाद मुंबई में महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। भाजपा खेमे का दावा है कि कुल 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधान सभा में उसके पास कुल 170 से अधिक विधायकों का समर्थन है। भाजपा के स्वयं के 106 सदस्य हैं तथा पार्टी समर्थित निर्दलियों समेत उसके 113 सदस्य हैं।

गुवाहाटी के एक होटल में जमे बागी गुट के साथ शिंदे ने आज दावा किया कि उनके साथ 50 विधायक हैं और अब वह मुंबई लौटने वाले हैं। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों से मुंबई लौट कर बातचीत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सीधे बातचीत करने से कोई रास्ता निकल सकता है।

इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में शिवसेना के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन में भारी बहुमत से जीतने वाली भाजपा के साथ जब शिवसेना ने मुख्यमंत्री के सवाल पर साथ छोड़ दिया था तो भाजपा ने राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश की थी।

भाजपा के फडणवीस ने मुख्यमंत्री और राकांपा के बागी अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री रूप में शपथ ग्रहण की थी। हालांकि उनकी सरकार 80 घंटे भी नहीं चल पाई थी। भाजपा उस अनुभव को ध्यान में रख कर अपने कदम फूंक फूंक कर रख रही है। शुक्रवार से हैदराबाद में शुरू हो रही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में महाराष्ट्र का मुद्दा भी छाये रहने की संभावना है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों से की भावुक अपील

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों से की भावुक अपील

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को असम के गुवाहाटी में डेरा डाले हुए पार्टी के बागी विधायकों से भावनात्मक अपील की कि वे मुंबई वापस आएं तथा जारी राजनीतिक संकट की समस्या का समाधान खोजने के लिए उनसे अपनी शिकायतों पर चर्चा करें।

उद्धव ने यहां एक बयान में कहा कि आप में से कुछ (विधायकों) के परिवार के सदस्यों ने मुझसे संपर्क किया और अपनी भावनाओं से अवगत कराया। मैं शिवसेना परिवार के मुखिया के रूप में आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं।

उन्होंने कहा कि परिवार के मुखिया के रूप में मैं आपको दिल की गहराइयों से कहता हूं कि भ्रम से छुटकारा पाने के लिए, इसका एक निश्चित रास्ता होगा, हम एक साथ बैठेंगे और इससे बाहर निकलने का रास्ता खोजेंगे। उन्होंने कहा कि किसी के गलत कामों के झांसे में न आएं, शिवसेना ने आपको जो सम्मान दिया है, वह कहीं नहीं मिल सकता। अगर आप आगे आकर बोलेंगे तो रास्ता निकल जाएगा।

ठाकरे ने कहा कि शिवसेना पार्टी प्रमुख और परिवार के मुखिया के रूप में, मैं अभी भी आपके बारे में चिंतित हूं। अंदर आओ, एक नज़र डालें और आनंद लें।

गौरतलब है कि राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विद्रोहियों ने खुले तौर पर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ संबंध तोड़ने तथा भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की मांग करते हुए कहा कि यह शिवसेना का स्वाभाविक गठबंधन सहयोगी है। शिंदे का दावा है कि उनके साथ निर्दलीय समेत करीब 50 विधायक हैं।

पिछले एक हफ्ते से दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।साथ ही, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर कई बागी नेताओं के कार्यालयों में तोड़फोड़ की और राज्य भर में बागी विधायकों के पोस्टरों पर काली स्याही लगा दी, जबकि बागियों के समर्थक भी राज्य में अपने-अपने विधायकों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।

भाजपा ने उदयपुर की हत्या की निंदा की, गहलोत सरकार को नाकाम बताया

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी की उसकी ही दुकान के अंदर हत्या की मंगलवार की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस घटना में शामिल दरिंदों को फांसी की सजा की मांग की है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि राजस्थान में जगल राज है और वहां वोट बैंक की राजनीति के चलते जिहादी सोच पर कोई लगाम नहीं लगायी गयी है।

उदयपुर की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रवक्ता गौरव भाटिया ने डिजिटल मीडिया मंच ट्विटर पर एक बयान में कहा कि राजस्थान का मतलब जंगलराज, जिहादी सोच पर कोई लगाम नहीं क्योंकि वो तो वोटबैंक है।

उन्होंने ‘दरिंदों’ को समयबद्ध तरीके से फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए कहा, ‘राजस्थान के उदयपुर में एक दरजी कन्हैया की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने इसका वीडियो भी वायरल किया। ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा हो वो भी समयबद्ध तरीके से।

भाटिया ने कहा कि बलात्कार के मामले देश में सबसे ज्यादा राजस्थान में लेकिन राजनितिक गिद्ध बाहर आकर एक बयान नहीं देंगे क्योंकि मामला राजस्थान का है और जो व्यक्ति मारा गया है वह उनका वोटबैंक नहीं है और जिसने मारा है वह है।

भाजपा नेता ने कहा कि यह घटना दिल दहलाने वाली है लेकिन इससे संकल्प और मजबूत हुआ है कि ऐसे दरिंदों को नेस्तनाबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विफल हो चुके हैं। दर्जी की धारदार हथियार से हत्या करने वाले दोनों हमलावारों ने इस घटना का विभत्स वीडियो भी वायरल किया है।

उदयपुर में धार्मिक उन्मादियों ने की दर्जी की हत्या, दो अरेस्ट

युवक की हत्या कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति का परिणाम : सतीश पूनियां

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पत्रकार जुबैर अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में पत्रकार मोहम्मद जुबैर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि पुलिस ने एक ट्विटर हैंडल से शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जुबैर ने एक विशेष धर्म के देवता का जानबूझकर अपमान करने के उद्देश्य से एक संदिग्ध तस्वीर ट्वीट की थी।

उन्हों​​ने कहा कि इस तरह के ट्वीट्स को रीट्वीट किया जा रहा था और ऐसा प्रतीत होता था कि सोशल मीडिया संस्थाओं की एक ब्रिगेड है जिससे सांप्रदायिक सदभाव पर संभावित प्रभाव पड़ा और समग्र रूप से सार्वजनिक शांति बनाए रखने के खिलाफ है।

पुलिस ने कहा कि जून में जब पुलिस को एक ट्विटर हैंडल द्वारा सतर्क किया गया था कि जुबैर ने पहले एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था और उनके अनुयायियों/सोशल मीडिया संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर बहसों/नफरत फैलाने वालों की एक श्रृंखला बनाई थी, तो धारा 153 ए/295 ए के तहत मामले में उनकी जांच की गई थी। जांच में जुबैर की भूमिका को आपत्तिजनक पाया गया।

मल्होत्रा ने कहा कि जुबैर सवालों से बचता रहा और न तो जांच के उद्देश्य से आवश्यक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए तथा न ही जांच में सहयोग किया। जांच के दौरान, जुबैर का आचरण संदिग्ध पाया गया, जिसने इस मामले में साजिश को उजागर करने के लिए हिरासत में पूछताछ की जरूरत महसूस की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस हिरासत रिमांड की मांग के लिए अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस बीच तथ्यों की जांच करने वाले वेबसाइट अल्टन्यूज, जिसके पत्रकार जुबैर हैं, के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा ने कहा कि बैर को 2020 से एक अलग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया था, जिसमें अदालत ने उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी। लेकिन उन्हें इस नए मामले में बिना किसी अनिवार्य सूचना के गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि बार-बार अनुरोध के बावजूद हमें एफआईआर की कोई कॉपी नहीं दी जा रही है।

युवक की हत्या कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति का परिणाम : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने उदयपुर में आज एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर देेने के मामले में राज्य सरकार पर उदासीनता एवं लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह कांग्रेस एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुष्टिकरण की नीति का ही परिणाम हैं।

डा पूनियां ने युवक की हत्या के मामले को लेकर आज मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि युवक की हत्या करने वाले शख्स ने गत 17 जून को खुली धमकी दी थी और आज घटना को अंजाम दे दिया।

कन्हैया ने सुरक्षा मांगी थी और पुलिस द्वारा उसे सुरक्षा नहीं देना सरकार की उदासीनता, लापरवाही एवं एक तरह से अकर्मण्डयता है।उन्होंने कहा कि जिस तरह राजस्थान के हालात बने है उसमें बहुसंख्ययक हिंदुओं पर स्थान स्थान पर हमले हुए और हत्याएं भी हुई। उन्हें लगता है कि यह कांग्रेस एवं गहलोत की तुष्टीकरण की नीति का परिणाम ही है।

उन्होंने कहा कि आज वारदात हुई और यह सोचने और समझने का मुद्दा है कि प्रधानमंत्री पर हमला करने की बात कही गई हैं। दिन दहाड़े हत्या एक व्यक्ति के बस की बात नहीं हैं। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि इस वारदात की ठीक से पड़ताल की जाए तो इसके तार आतंकवाद से जुड़े मिलेंगे। डा पूनियां ने कहा कि यह अकेला कन्हैया पर हमला नहीं हैं बल्कि पूरे समग्र हिन्दू समाज पर हमला है। यह सामान्य घटना नहीं हैं और अपराधियों का जारी वीडियों सुरक्षा को खुली चुनौती दे रहा है।

उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर उदयपुर में व्यापारियों ने बंद किया हैं और आने वाले समय अग्रिम संगठन आंदोलन करेंगे तो भाजपा उनके साथ पूरी ताकत के साथ जुटेगी।

उदयपुर में धार्मिक उन्मादियों ने की दर्जी की हत्या, दो अरेस्ट

उदयपुर में धार्मिक उन्मादियों ने की दर्जी की हत्या, दो अरेस्ट

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को समुदाय विशेष के दो व्यक्तियों ने एक दर्जी की उसकी दुकान में कपड़ा नपवाने के बहाने घुसकर धारदार हथियारों से हत्या कर दी।

प्रथम दृष्टया यह धार्मिक उन्माद का मामला प्रतीत होता है क्योंकि हमलावरों ने घटना का वीभत्स वीडियो जारी किया जिसमें वे इस कृत्य को ‘गुस्ताखे रसूल’ का बदला करार देते हुए दिख रहे हैं। राजस्थान पुलिस ने इन हमलावरों को घटना के कुछ घंटे की भीतर राजसमंद जिले से गिरफ्तार कर लिया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना को चिंताजनक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से देश में माहौल सुधारने के लिए अपील जारी करने का आग्रह किया।

भारतीय जनता पार्टी ने हमलावरों को समयबद्ध तरीके से अदालती कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दिलाने की मांग की है और कहा है कि राजस्थान में गहलोत सरकार विफल है और जिहादी तत्वों पर कोई लगाम नहीं रह गयी है।

पुलिस के अनुसार उदयपुर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में दर्जी की दुकान चलाने वाले कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। दुकान में उस समय सात लोग थे। हमले में कन्हैया लाल के एक साथी ईश्वर सिंह को गंभीर चोट आई हैं, जिसे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया और आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद कराए और नारेबाजी की। कुछ जगह पर भीड़ ने सड़कों पर टायर आदि जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन ने घटना के बाद उदयपुर में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी। शहर में कम से कम सात थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि कन्हैया लाल ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के समर्थन में कोई ट्वीट किया था और उसका बदला लेने के लिए उसकी हत्या की गई है। कन्हैया लाल को इससे पहले धमकियां भी मिल रहीं थी और उसने कुछ युवकों के खिलाफ पुलिस में नामजद शिकायत की थी।

गहलोत ने ट्वीट लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं। इस घटना में शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। मैं सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके माहौल खराब करने का प्रयास न करें। वीडियो शेयर करने से अपराधियों का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा।

गहलोत ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ कारणों से इस समय पूरे देश का माहौल खराब है। उन्होंने कहा कि मोदी और शाह को जनता से अपील करनी चाहिए।

उदयपुर की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि राजस्थान का मतलब जंगलराज, जिहादी सोच पर कोई लगाम नहीं क्योंकि वह तो वोटबैंक है। उन्होंने ‘दरिंदों’ को समयबद्ध तरीके से फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी कन्हैयालाल की गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने इसका वीडियो भी वायरल किया। ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा हो, वह भी समयबद्ध तरीके से।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर कहा कि उदयपुर में हुई हत्या की घटना से मैं स्तब्ध हूं, धर्म के नाम बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इस हैवानियात से आतंक फैलाने वालों को तुरंत सख्त सजा दी जाए, हम सबको नफरत को हराना है।

शादी का झांसा देकर रेप, वरिष्ठ नेता का निजी सचिव पीपी माधवन अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ नेता के निजी सचिव पीपी माधवन को शादी और नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा उत्तम नगर पुलिस थाने में 25 जून को पुलिस को एक शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि एक बड़े राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता के निजी सचिव के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप के बाद उत्तम नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस उपायुक्त एम हर्ष वर्धन ने कहा कि एक 71 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एक बड़ी राजनीतिक पार्टी में वरिष्ठ नेता के निजी सचिव के तौर पर कार्यरत था। हम आरोपों की जांच कर रहे हैं।

सबगुरु राशिफल : 28 जून मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 05.22 बजे बाद अमावस्या तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि : आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि : आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि : आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि : आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि : आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि : आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि : अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि : वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि : आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की आशंका है।

मीन राशि : आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।