
सबगुरु न्यूज-सिरोही। माउंट आबू में सोमवार को भाजपा के आधा दर्जन में से पाव दर्जन पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष के चेम्बर के सामने वार्ड विकास नहीं होने को लेकर धरने पर बैठे।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। माउंट आबू में सोमवार को भाजपा के आधा दर्जन में से पाव दर्जन पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष के चेम्बर के सामने वार्ड विकास नहीं होने को लेकर धरने पर बैठे।

डबलिन। कप्तान हार्दिक पांड्या (एक विकेट और 24 रन) के ऑल राउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को पहले टी20 मैच में आयरलैंड को सात विकेट से शिकस्त दी।
बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ और आयरलैंड ने भारत के सामने 12 ओवर में 109 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने 9.2 ओवर में ही प्राप्त कर लिया।
भारत के लिए पहली बार पारी की शुरुआत कर रहे दीपक हुड्डा ने सर्वाधिक 47 रन बनाए।। हुड्डा ने 29 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 11 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाकर 26 रन की पारी खेली।
पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या ने ऑल राउंड प्रदर्शन करते हुए पहले आयरलैंड का एक विकेट चटका, और फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की बदौलत 24 रन बनाए।
आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग ने दो ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि जोशुआ लिटल ने 2.2 ओवर में एक विकेट लेकर 39 रन दे दिए। इससे पहले आयरलैंड ने हैरी टेक्टर (33 गेंदों पर 64 रन) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा था।
भारत ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और 22 रन पर ही आयरलैंड के तीन विकेट चटक लिए। कप्तान एंड्रयू बलबर्नी शून्य पर आउट हो गए, जबकि पॉल स्टर्लिंग ने चार और गैरेथ डेलानी ने आठ रन बनाए।
इसके बाद हैरी टेक्टर ने लोर्कन टकर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। टकर ने 16 गेंदों पर दो छक्कों की बदौलत 18 रन बनाए। आयरलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले टेक्टर ने 33 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 64 रन की पारी खेलकर आयरलैंड को 12 ओवर में 108 रन तक पहुंचाया। भारत के लिए यूजी चहल, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।
मेष राशि – क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहिएगा। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसमें विशेषकर आंखों को संभालिएगा। अकस्मात की भी संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में ध्यान रखिएगा। अपनी मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति मन को शांति प्रदान करेंगे।
वृष राशि – आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। बाहर के लोगो के साथ संचार अधिक रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढेगी। आज सेवा कार्य के लिए भी शुभ दिन है। शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी।
मिथुन राशि – आज का आपका दिन शुभ है। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास हो सकता है। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। संतानो की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।
कर्क राशि – विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आप को दुविधा में लाकर खडा़ कर देंगे। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढता आएगी, जो कि आगे चलकर लाभदायी रहेगा। अधिक खर्च से बचिएगा। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी।
सिंह राशि – आप का मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा। मन दुविधा में रहेगा। अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेंगे। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालिएगा। स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव का प्रसंग उपस्थित होगा। दिया हुआ उधार और अटका हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग हैं लेकिन अब किसी को उधार न दें।
कन्या राशि -आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ समय बीतेगा। संतान की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। अधिक खर्च से बचिएगा।
तुला राशि – आज भाईयों से लाभ होगा। बौद्घिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे। आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। संबंधों में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिकरूप से सम्मान प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि -आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करनेवाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह प्रस्ताव का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ नए प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी। पुरानी गलती का प्रायश्चित करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक स्तर पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
धनु राशि – वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ-साथ उनके साथ संबंधो में भी संवादिता रख पाएंगे। बैठक या चर्चा-विचारणा में भी आपको सफलता मिलेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आप आगे तो अवश्य बढ सकेंगे। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक है, इसलिए संभव हो तो घर के खाने को प्राथमिकता दें।
मकर राशि -आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। बौद्घिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे। परंतु फिर भी मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। व्यावसायिक रुप से नई विचारधारा अपना सकेंगे। व्यर्थ के खर्च से दूर रहिएगा।
कुंभ राशि – आज आप निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने को प्राथमिकता दें। आज आप को अधिक ही विचार सताएंगे। परिणाम स्वरुप आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा। क्रोध अधिक मात्रा में न हो जाए इसका संयम रखिएगा। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।
मीन राशि -आज के दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजनों, मित्रों के साथ आनंद ले सकेंगे। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी।

रामपुर। रामपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली शिकस्त से तिलमिलाए पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद आजम खान ने कहा कि ईमानदारी से चुनाव कराने के लिए इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस यहां आए और चुनाव कराए। चुनौती देते हैं, अगर चुनाव हार जाएंगे राजनीति का मैदान छोड़ देंगे।
सपा प्रत्याशी आसिम राजा की हार के बाद सपा कार्यालय दारुल आवाम पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजम खान ने शासन, प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होने कहा कि कोई अंतरराष्ट्रीय आर्गेनाइजेशन यहां आए और कराए चुनाव, जिम्मेदारी ले ले। दुनिया की सबसे ताकतवर फौज यहां आकर लग जाए। ईमानदारी से चुनाव कराने के लिए इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस यहां आए और चुनाव कराए। चुनौती देते हैं, खुली चुनौती देते हैं, अगर चुनाव हार जाएंगे राजनीति का मैदान छोड़ देंगे।
उन्होने कहा कि मीडिया ने अपनी जिम्मेदारी को किस हद तक अदा किया है यह सब आप लोग जानते हैं। मीडिया ने कैमरे में जो दिखाना चाहिए था वह नहीं दिखाया। जिस पर जिम्मेदारी थी, उसी पुलिस ने कई वर्षों से रामपुर को सियासी तौर पर माली तौर पर हमला की तौर पर सामाजिक तौर पर लूट, बर्बाद करके, फर्जी मुकदमें लगा कर अपने दिल को तसल्ली दी है जिससे बड़ी मायूसी होती है।
खान ने कहा कि तकलीफ इसलिए भी होती है क्योंकि अपने ही वतन में अपने ही हम वतनों का हमारे साथ यह सुलूक है। एक ही तबके वालों को निशाना बनाया गया जबकि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी जिम्मेदारी यानी उसी तरह लोग थानों में बंद होने चाहिए थे, उसी तरह पगड़ी पर हाथ डालना चाहिए था, उसी हिसाब से टोपी पर हाथ डालना चाहिए था, लेकिन सिर्फ एक ही वर्ग को निशाना बनाया गया। एक ही वर्ग है जो हर नफरत का हकदार है।
आजम खान ने कहा कि वतन हमसे कितना खून, कितनी जिल्लत और कितनी कुर्बानी मांगता है। हमसे कितनी घृणा करता है। आखिर इसकी कोई हद तो हो। साथ ही उन्होंने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर में जो चुनाव हुआ है, वह चुनाव है ही कहां। इसे आप चुनाव कहेंगे। अगर कोई ऐसा तेजाब है जो हमारे गला देने के लिए काफी हो तो हम इसके लिए भी तैयार हैं। वतन छोड़कर कहां चले जाएं और कौन हमें ले लेगा।
उन्होंने शेर पढ़ा “हम खून की किश्तें तो कई दे चुके लेकिन, ऐ ख़ाक ए वतन कर्ज अदा क्यों नहीं होता।” हम अपनी हार पर खुश हैं, लेकिन हमें यह भी मालूम है कि आप अपनी जीत पर खुश नहीं हैं। हमें मालूम है कि आपको मालूम है कि आपकी जीत कैसे हुई है।

चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरजीत सिंह मान ने राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को गंभीर झटका देते हुए चुनाव जीत लिया।
रविवार को सामने आए चुनाव परिणाम में मान ने कुल 253154 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के गुरमैल सिंह को हराया। आप को कुल मतों का 34.79 फीसदी वोट हासिल हुए।
इस सीट पर 23 जून को उपचुनाव हुआ था। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा है।
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान का कहना है कि संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्हें जीत मिली है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के लिए यह जीत काफी अहम है। हमने इस उपचुनाव में सभी राष्ट्रीय पार्टियों को हरा दिया है। उन्होंने कहा कि वह किसानों एवं गरीबों के मुद्दों को लोकसभा में उठाएंगे।

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पाने वालों में से एक एस नलिनी को अपनी बीमार मां के साथ रहने के लिए 30 दिनों के लिए पैरोल (साधारण छुट्टी) की अवधि बढ़ा दी है।
यह छठी बार था जब राज्य सरकार द्वारा नलिनी की पैरोल को बढ़ाया गया है, क्योंकि उसकी मां की स्वास्थ्य स्थिति ठीक नहीं है। उसे उसकी मां की स्थिति को देखते हुए 27 दिसंबर 2021 को साधारण छुट्टी दी गई थी।
पैरोल पर रिहा होने के बाद से नलिनी अपनी मां के साथ वेल्लोर के पास काटपाडी में रह रही है। पिछले हफ्ते, नलिनी की और एक अन्य दोषी आर पी रविचंद्रन की समय से पहले रिहाई की मांग संबंधी याचिका को मद्रास उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था।
अदालत ने 17 जून को दोनों द्वारा दायर रिट याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिसमें तमिलनाडु सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह 9 सितंबर 2018 की कैबिनेट की सिफारिश पर राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार किए बिना उन्हें तुरंत रिहा कर दे।
मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी और न्यायमूर्ति एन माला ने एजी आर शुनमुगसुंदरम के साथ सहमति व्यक्त की कि संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत राज्यपाल के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं और उच्चतम न्यायालय ने भी, प्रसिद्ध मारू राम के मामले (1980) में कहा था कि उनके (राज्यपाल के) हस्ताक्षर प्राप्त करना ‘अनिवार्य’ है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ताजा ‘सियासी संकट’ से संबंधित विवाद उच्चतम न्यायालय पहुंच गया है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष महाराष्ट्र सियासी संकट से संबंधित दो याचिकाएं सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई हैं।
ये याचिकाएं ‘बागी’ खेमे का नेतृत्वकर्ता माने जाने वाले एकनाथ शिंदे और एक अन्य विधायक भरत गोगावाले द्वारा अलग-अलग दायर की गई हैं।
शिंदे ने शिवसेना विधायक दल के नेता के तौर पर अजय चौधरी की नियुक्ति और गोगावाले ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष की ओर से शिवसेना के 16 ‘बागी’ विधायकों अयोग्य घोषित करने संबंधी नोटिस को चुनौती है।

अगरतला। त्रिपुरा में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की रविवार को हुई मतगणना में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री माणिक साहा की बर्दोवाली सीट सहित तीन सीटों पर जीत हासिल की है वहीं कांग्रेस ने अगरतला निर्वाचन क्षेत्र की प्रतिष्ठित सीट पर जीत हासिल की। भाजपा ने बर्दोवाली और सूरमा को बरकरार रखा तथा जुबराजनगर को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से छीना है।
पहला सीधा चुनाव लड़ने वाले मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष साहा को 6,104 मतों से हराया। डा. साहा को 17,181 मत मिले तथा कांग्रेस उम्मीदवार को 11,077 मत मिले। आशीष साहा ने यह सीट 2018 में जीती थी लेकिन कांग्रेस में शामिल होने पर इसे छोड़ दिया था।
अगरतला सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सुदीप रॉयबर्मन ने भाजपा के अशोक सिन्हा को 3,163 मतों से हराया। रॉयबर्मन को 17,431 मत मिले जबकि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष को 14,268 मत मिले।
कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से छीन ली, क्योंकि रॉयबर्मन ने भगवा पार्टी के टिकट पर 2018 में जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया। रॉयबर्मन की जीत कांग्रेस के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में आई। राज्य में चार साल पहले हुए विधानसभा चुनावों में किसी भी सीट को हासिल करने में विफल रहने के बाद कांग्रेस राज्य विधानसभा में फिर से अपना खाता खोला।
भाजपा के उम्मीदवार मालिना देवनाथ ने उत्तर त्रिपुरा जिले के जुबराजनगर से माकपा के उम्मीदवार शैलेंद्र चंद्र नाथ को 4572 मतों से पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। चार साल पहले वहां जीती माकपा के लिए यह एक झटका था। इस साल की शुरुआत में मौजूदा विधायक रामेंद्र चंद्र देवनाथ निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। सुश्री देवनाथ को 18769 वोट मिले, और नाथ को 14197 वोट मिले।
भाजपा की स्वप्ना दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तिप्रा मोथा के बाबूरामसतनामी पर 4623 वोटों के अंतर से धलाई जिले की सूरमा सीट जीती। सुश्री दास को 16677 वोट मिले, जबकि मोथा उम्मीदवार को 12094। माकपा उम्मीदवार और पूर्व विधायक अंजन दास को 8415 वोट मिले।
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अर्जुन नामसुद्र को 1341 वोट मिले, जो कि उपचुनाव के मौजूदा दौर में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा हासिल सबसे अधिक वोट है। सूरमा को उपचुनाव में इसलिए धकेल दिया गया क्योंकि भाजपा के मौजूदा विधायक तृणमूल में शामिल हो गए और उन्होंने इस सीट से अपना इस्तीफा दे दिया।
इन चारों सीटों पर 23 जून को उप चुनाव हुआ था। माकपा के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा, जिसने 2018 तक राज्य पर निर्बाध रूप से शासन किया, को भाजपा से एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा क्योंकि इसके उम्मीदवार तीन सीटों पर तीसरे स्थान पर रहे।
तृणमूल कांग्रेस के लिए भी राज्य में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। ऊर्जावान और हाई-प्रोफाइल अभियान के बावजूद तृणमूल उप-चुनावों में ज्यादा बढ़त बनाने में विफल रही, उसके सभी चार उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

आजमगढ़/रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा सीट पर हुए उप चुनाव में रविवार को मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने दोनों सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया है। उप चुनाव वाली इन दोनों सीटों पर गत गुरुवार को मतदान हुआ था।
चुनाव आयोग द्वारा शाम को लगभग छह बजे घोषित किए गए चुनाव परिणाम के मुताबिक रामपुर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद आसिम रजा को 42,192 मतों के लंबे अंतर से शिकस्त दी।
वहीं, आजमगढ़ सीट पर भाजपा के दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को 8679 मतों से परास्त कर दिया। निरहुआ को 3,12,768 मत मिले, जो कि कुल मतदान का 34.39 प्रतिशत है। जबकि धर्मेन्द्र को 3,04,089 मत (33.44 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं।
इस सीट पर बसपा के उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने सपा के लिए मुसीबत खड़ी करते हुए 2,66,210 (29.27 प्रतिशत) वोट हासिल कर चुनावी दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गौरतलब है कि 2019 में हुए लोक सभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर सपा ने कब्जा जमाया था। आजमगढ़ सीट पर खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामपुर सीट पर सपा के कद्दावर नेता आजम खान चुनाव जीते थे।
गत विधान सभा चुनाव में विधायक बनने पर अखिलेश और आजम ने लोक सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस कारण से इन सीटों पर उप चुनाव कराया गया है। भाजपा ने उप चुनाव में सपा की झोली से इन दोनों सीटों को छीन कर 2024 के लिए दूरगामी संदेश मिलने का दावा किया है।
भाजपा ने रामपुर लोक सभा सीट 8 साल बाद और आजमगढ़ सीट 13 साल बाद अपनी झोली में डाली है। आजमगढ़ में भाजपा उम्मीदवार के रूप में रमाकांत यादव ने 2009 में और रामपुर में नेपाल सिंह ने 2014 में भाजपा को जीत दिलाई थी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोक सभा सीटाें में से भाजपा के खाते में अब सीटों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। जबकि सपा की सीटें घटकर तीन रह गई हैं।
उपचुनाव वाली दाेनों सीटों पर कड़े सुरक्षा इंतजामाें के बीच पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई थी। इस क्रम में पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई और इसके बाद ईवीएम में पड़े मत गिने गए। गुरुवार को हुए मतदान में आजमगढ़ सीट पर 46.84 प्रतिशत और रामपुर सीट पर 41.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
आजमगढ़ सीट पर कुल 18.38 लाख और रामपुर सीट पर 17.06 लाख मतदाता हैं। आजमगढ़ के चुनाव मैदान में एक महिला उम्मीदवार सहित कुल 13 प्रत्याशी थे और रामपुर में छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज मतगणना के बाद हो गया। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 4234 पोलिंग बूथ और 2272 मतदान केन्द्र बनाए गए थे।
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े सकल हिन्दू समाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने सनातन धर्म की संस्कृति के बचाव में आज शांति मार्च निकाला। एक अनुमान के मुताबिक 50 हजार से अधिक संख्या में लोगों ने शिरकत की।
भारत माता की तस्वीर और तिरंगा झंडा थामे, संत महात्माओं की अगुवाई में यह शांति मार्च (मौन जुलूस) मार्टिंडल ब्रिज से शुरू होकर बाटा तिराहा, केसरगंज चक्कर, मदार गेट, गांधी भवन, कचहरी रोड, इंडिया मोटर सर्किल, पुरानी आरपीएससी की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां सामूहिक रुप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इसके बाद कलेक्टर अंशदीप को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सुपुर्द किया जिसमें सनातन संस्कृति पर हो रहे प्रहारों को रोकने, हिंदू देवी देवताओं के अपमान को रोकने, कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा तथा भाजपा से निष्कासित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज को उठाया गया है।
आज के जुलूस में विभिन्न समाजों एवं संगठनों ने समर्थन दिया। जुलूस के समर्थन में व्यापारियों ने सुबह 9 से दुकानें बंद रखी तथा शांति मार्च में शामिल हुए। लोको ग्राउण्ड के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए।
संत महात्माओं ने की अगुवाई
अजमेर शहर के सनातन धर्म से जुड़े सभी संत महात्माओं ने विशाल शांति हिन्दू मार्च की अगुवाई की गई। जिसमें नृसिंह मंदिर महन्त श्री श्याम सुन्दर देवाचार्य, श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम के महन्त श्री हनुमानराम, मनोहर उदासीन आश्रम के महन्त रूवरूप दास, अनादी धाम की स्वामी अनादी सरस्वती, स्वामी बालकनाथ जी, महन्त सीताराम मंदिर, निर्मल आश्रम के महन्त लक्ष्मीनारायण, ईश्वरदास उदासीन के सन्त अर्जुनदास सहित कई संतों का सान्निध्य मिला।
राष्ट्रपति के नाम कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुंचने पर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। जिसमें भारत वर्ष की सनातन संस्कृति को खण्डित करने के षडयन्त्रों, हिन्दू देवी देवताओं का अपमान एवं उन पर अभद्र टिप्पणियों, सुनियोजित आगजनी व पथराव, धार्मिक उन्माद तथा हिन्दू बेटी नुपुर शर्मा को धमकी दी जा रही है।
देशभर में समुदाय विशेष के कुछ अराजक तत्वों द्वारा भारत वर्ष की सनातन संस्कृति पर आघात किए जा रहे हैं, विभिन्न प्रकार के षडयन्त्रों, को रचते हुए हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया जा रहा है। हिन्दू समाज की बेटी व उसके परिवार का अपहरण करने, सिर कलम करने एवं उसके साथ बलात्कार करने की धमकिया दी जा रही है, सकल हिन्दू समाज उसका विरोध करता है।
सर्व हिन्दू समाज के लोग मांग करते हैं कि कट्टरवाद, जिहाद, फैलाने व हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने, पत्थरबाजी, आगजनी कर भय उत्पन्न करने तथा नुपुर शर्मा व उसके परिवार को धमकियां देने वाले कट्टरवादियों व जेहादियों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए, जिससे हिन्दू समाज की भावनाओं से हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके एवं देश में शान्ति, सुरक्षा व सदभाव का वातावरण बन सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में विभिन्न समाज के बन्धुओं में कालीचरण खण्डेलवाल, सुनील दत्त जैन, डाॅ. विष्णु चौधरी, विमल गर्ग, शिखर चन्द सिंघी, डाॅ अशोक मेघवाल, शिवरतन वैष्णव, सुदामा शर्मा, प्रभु लोंगानी, गिरधारी लाल मंगल, सूरज नारायण लखोटिया, भोलानाथ आचार्य, नरेश मुदगल, उमेश गर्ग अनेक लोग शामिल रहे।