Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 758 -
होम ब्लॉग पेज 758

अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा : गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर। राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने केन्द्र सरकार पर अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह सेना भर्ती के लिए फिजिकल, मेडिकल एवं लिखित परीक्षा पास कर नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं को भी अग्निपथ योजना में फिर से आवेदन करने का कह कर युवाओं के जले पर नमक छिडक़ने का काम कर रही है।

डोटासरा ने प्रेस कांफ्रेंस में आज यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश के सैनिक भारत की सुरक्षा के लिए सर्दी, गर्मी, बरसात की परवाह किये बगैर विपरीत परिस्थितियों में सीमाओं पर तैनात रहते हैं तथा अपने जीवन की

कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटते हैं, ऐसे वीर युवाओं से अग्निपथ योजना के नाम पर केन्द्र सरकार द्वारा धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के अधीन विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं तथा सेना में दो लाख 55 हजार से अधिक पद खाली हैं, ऐसी परिस्थिति में 17 से 21 वर्ष के युवकों को ठेके पर अग्निपथ योजना के नाम पर सेना में लेना तथा चार वर्ष पश्चात् जो युवा मैरिट में नहीं आएंगे उन्हें वापस घर भेज दिया जाना युवाओं के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि चार वर्ष की सेना भर्ती के लिए भी युवाओं को दो दफा परीक्षा देनी होगी, पहले भर्ती के लिए, उसके बाद 25 प्रतिशत की भर्ती में शामिल होने के लिए सफल होना होगा जो कि आज के युवातम् भारत के उन युवाओं जिनके वोट से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं के साथ अन्याय और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है।

बागी विधायकों को मुंबई लौटना ही होगा : संजय राउत

मुंबई। शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने असम के गुवाहाटी में डेरा डाले हुए बागी विधायकों पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें देर-सबेर मुंबई लौटना होगा।

शिवसेना की अयोग्यता याचिका पर 16 बागी विधायकों को नोटिस देने वाले डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल की तस्वीर पोस्ट करते हुए राउत ने ट्वीट किया कि विधायक गुवाहाटी में लंबे समय तक नहीं रह पाएंगे और उन्हें मुंबई के चौपाटी लौटना होगा।

इस बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने 40 से ज्यादा विधायकों का एक बड़ा समूह बना लिया है। उनकी बगावत से राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार के लिए खतरे की स्थिति निर्मित हो गई है। वहीं सत्तारुढ़ शिवसेना-कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने इन सभी घटनाओं में भारतीय जनता पार्टी के शामिल होने का आरोप लगाया है।

शिवसेना फिर से मजबूती से खड़ी होगी : खैरे

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और चार बार के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने रविवार को कहा कि शिवसेना का मतलब संघर्ष है, इसलिए उन्हें उम्मीद कि बागी विधायको के समूह के संकट समाधान होगा और पार्टी फिर से खड़ी होगी।

खैरे ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि औरंगाबाद जिले के लोगों को शिवसेना पर भरोसा हैं और वे शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के विचारों से प्रेरित हैं। यह जिला उनका गढ़ है और पार्टी फिर से मजबूती से खड़ी होगी।

उन्होंने कहा कि इस बार सरकार के जरिए मिलने वाला फंड उद्धव ठाकरे की सिफारिश पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीमारी के कारण वह आगे नहीं आए और कुछ लोगों ने इसका फायदा उठाया। यह फंड जनता से मिलने वाले करों से एकत्र किया जाता है। उन्होंने बागी विधायकों को सलाह दी कि वे संकट को न बढ़ाते हुए लोगों के भलाई के लिए काम करे।

दक्षिण अफ्रीका नाइट क्लब में 17 लोग मृत मिले

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी लंदन शहर के एन्योबेनी टैवर्न में रहस्यमय परिस्थितियों में 17 लोग मृत पाए गए। मीडिया ने रविवार को यह रिपोर्ट दी है।

बीबीसी को पुलिस प्रवक्ता ने न्यूज़रूम अफ्रीका टेलीविज़न चैनल के हवाले से बताया कि घटना के आसपास की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। ब्रिगेडियर टेम्बिंकोसी किनाना ने कहा कि हम इस तरह की कोई अटकलें नहीं लगाना चाहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ितों के परिजन को शवों को देखने नहीं दिया जा रहा है। बीबीसी ने डेली डिस्पैच अखबार के प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि समारोह स्थल पर शव फर्श पर पड़े हुए हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे पूर्वी केप पुलिस आयुक्त नोमथेलेली लिलियन मेने ने एसएबीसी न्यूज को बताया कि ऐसा लगाता कि बार के अंदर भगदड़ हुई है। ब्रिगेडियर किनाना के अनुसार अधिकांश शव 18 से 20 वर्ष के युवाओं के हैं।

सबगुरु राशिफल : 26 जून रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि:- आपको आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा।

मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस कारण सभी कार्य सफलता से कर सकेंगे। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नए सम्बंधों में सद्भाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहयोग भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अत: सतर्क रहें।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बना सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य स्थल पर खुशी का अनुभव होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि:- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी पूर्वक शुरू करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि:- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान अनुभव करेंगे । ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।

मकर राशि:- दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर आज आप कुछ रचनात्मक करेंगे। पड़ोसी की मदद लेनी पड़ सकती है। रुका हुआ प्राप्त करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि:- आपका आज का दिन बहुत अच्छे से बीतेगा। आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार-धंधे के नए अवसर मिलेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

कोटा में सरकारी स्कूल के अध्यापक की धारदार हथियारों से हत्या

कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के बूढादीत थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सरकारी स्कूल के अध्यापक की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार तड़के बिसलाई गांव से अपने पैत्रक निवास सुल्तानपुर कस्बे की लौटते समय अध्यापक राजेंद्र मीणा (46) पर रास्ते में बिसलाई माताजी मंदिर के पास किसी अन्य मोटरसाइकिल से आए बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए।

घायल राजेंद्र मीणा ने अपने सेलफोन से पिता और एक मित्र को इस हमले के बारे में सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे राजेंद्र मीणा के परिवारजन उसे लेकर सुल्तानपुर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राजेंद्र मीणा सुल्तानपुर क्षेत्र के मोरपा डायरा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर तैनात था।

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है लेकिन हमलावरों की शिनाख्त नहीं होने के कारण अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नही हुई है।

तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात पुलिस ने मुंबई में अरेस्ट किया

मुंबई। गुजरात दंगों को लेकर राज्य की तत्कालीन सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई के लिए चर्चित कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात पुलिस ने मुंबई में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तीस्ता की गिरफ्तारी कथित तौर पर उनके संगठन से संबंधित आपराधिक मामले में की गई है। वह सबरंग ट्रस्ट और सिटिजन फॉर जस्टिस एंड पीस (सीजेपी) संगठन चलाती हैं और वह सीजेपी की सचिव बताई जाती हैं।

गुजरात पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) ने उन्हें मुंबई में उनके घर से हिरासत में लिया और वे उन्हें शांताक्रूज थाने ले गए। समझा जाता है कि गुजरात पुलिस मुंबई में कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें पूछताछ के लिए गुजरात ले जा सकती है।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने गुजरात दंगों के मामले की जांच के लिए गठित सीबीआई के पूर्व निदेशक आर के राघवन की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी की अपील को उच्चतम न्यायालय की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने खारिज कर दिया। इस अपील में जाकिया जाफरी के साथ सीतलवाड़ सह-याचिकाकर्ता थीं।

न्यायालय ने गुजरात दंगों को बड़ी साजिश बता कर उसकी जांच करने की दोनों की अपील को भी खारिज कर दिया। न्यायालय ने कहा कि इस बात को साबित करने के लिए कोई ऐसा छोटा भी सबूत नहीं है, जिससे सिद्ध हो गया कि गोधरा की घटना और उसके बाद की घटनाएं राज्य में उच्चतम स्तर पर एक आपराधिक षडयंत्र के अंतर्गत पूर्व नियोजित थीं।

पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है कि गुजरात के असंतुष्ट अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों ने मामले को सनसनीखेज बनाने और उसका राजनीतिकरण करने के लिए ऐसी बातें उजागर कीं जो खुद उनकी ही जानकारी में असत्य थीं।

न्यायमूर्ति एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने मोदी को 2012 में एसआईटी द्वारा बेदाग बताए जाने की रिपोर्ट को उचित ठहराते हुए कहा कि इस मामले में सह-याचिकाकर्ता सीतलवाड़ ने जकिया जाफरी की भावनाओं का शोषण किया।

तीस्ता सीतलवाड़ पर उनके गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के लिए सबरंग ट्रस्ट के लिए 2010-13 के बीच फर्जी तरीके से 1.4 करोड़ रुपए हासिल करने के लिए गुजरात पुलिस ने चार वर्ष पहले एक मामला दर्ज किया था।

अजमेर में विशाल हिन्दू शांति मार्च को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

अजमेर। हिन्दू समाज की रविवार को होने वाली रैली (विशाल हिंदू शांति मार्च) के मद्देनजर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। रैली के प्रस्तावित मार्ग पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट अंश दीप ने बताया कि हिन्दू समाज के बैनर तले रैली का आयोजन रविवार सुबह 9 बजे से होने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह रैली मार्टिडल ब्रिज स्थित परशुराम मंदिर से आरंभ होकर बाटा तिराहा, आर्य समाज रोड, केसरगंज चक्कर, मदार गेट, गांधी भवन, कचहरी रोड, इण्डिया मोटर सर्किल मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।

आयोजकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रैली में आगे आगे संत महात्मा चलेंगे। कलेक्ट्रेट के बाहर हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। इस रैली का कचहरी रोड होते हुए रेलवे स्टेशन से परशुराम मंदिर अजन्ता पुलिया पहुंचकर समापन होगा।

प्रशासन ने सम्पूर्ण रैली के दौरान कानून-शांति, सुरक्षा, सौहार्द एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। ये मजिस्ट्रेट रैली के दौरान साथ रहेंगे।

उपखण्ड मजिस्ट्रेट महावीर सिंह तथा तहसीलदार प्रीति चौहान रैली के अग्र भाग में, अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त अशोक कुमार चौधरी तथा नायब तहसीलदार तुक्काचन्द रैली के मध्य भाग में एवं पुष्कर उपखण्ड मजिस्ट्रेट सुखाराम पिंडेल तथा तहसीलदार संदीप कुमार रैली के पश्च भाग के लिए सम्पूर्ण मार्ग में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

पार्किंग व जल की विशेष व्यवस्था

आयोजकों ने बताया कि मार्टिंडल ब्रिज के पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। निवेदन किया गया है कि एक दुपहिया वाहन पर दो लोग आएं ताकि पार्किंग की सहज व्यवस्था हो सके। गर्मी को देखते हुए रैली के दौरान मार्ग में जगह जगह जलसेवा रहेगी।

केंद्रीय मंत्री शेखावत पलटवार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरा

जयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ईआरसीपी समेत अन्य मुद्दों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत जी अब तो मैंने गिनती करना छोड़ दिया कि कितनी बार आपके झूठ के सामने सच रख चुका हूं। आप ईआरसीपी के बारे में जनता को तकनीकी पक्ष नहीं बताते, क्योंकि आपकी पोल खुल जाएगी।

शनिवार रात सिलसिलेवार ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मूल वक्तव्य को कुटिलता से उस तर्ज पर प्रस्तुत करते हैं, जैसा ठग मानते हैं कि दस बार एक ही झूठ बोलेंगे कोई तो उसे सच मान लेगा। जो बात कही ही नहीं गई, आप उसे वादा बता रहे हैं। आप स्वयं को स्वयं ही झूठा साबित कर रहे हैं।

शेखावत ने कहा कि आप खुद तो काम करते नहीं, मेरे सामने भी रोड़े लगाते हैं। एक उदाहरण जल जीवन मिशन है, आपकी सरकार का परफार्मेंस इतना खराब है कि मुझे उदाहरण देना पड़ता है कि गहलोत जी जैसी उदासीनता न बरतें। आपको अपने चरित्र का चिंतन करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि और जहां तक वॉइस सैम्पल की बात है, आपका झूठ एक बार फिर पकड़ा गया। क्या आप बताएंगे की आप की पुलिस ने मुझे कब और कितने नोटिस वॉइस सैम्पल के लिए दिए?

शेखावत ने कहा कि उल्टा आपने न्यायालय में सैम्पल लेने के लिया जो अर्ज़ी लगाई थी, उसे वर्ष 2021 में ही न्यायालय ने ख़ारिज कर दिया था। कम से कम आप न्यायपालिका का तो सम्मान करते।

लोकतंत्र की जनक्रांति के प्रह्लाद भाजपा कार्यकर्ता हैं : घनश्याम तिवाड़ी

-आपातकाल का स्मृति दिवस काला दिन के रूप में मनाया
-शहर भाजपा ने किया लोकतंत्र सैनानियों का गौरव सम्मान समारोह
अजमेर। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा है कि हमारी लोकतंत्र की जनक्रांति के प्रह्लाद पार्टी कार्यकर्ता हैं। इन कार्यकर्ताओं की बदौलत कमोबेश पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो गया है। बाकी दो राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ से भी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सफाया हो जाएगा।

तिवाड़ी शनिवार को वैशाली नगर स्थित सत्यम पैलेस में शहर जिला भाजपा की ओर से 25 जून को आपातकाल (काला दिवस) की स्मृति में आयोजित लोकतंत्र गौरव ससैनानी सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को और हम सब को अगले साल कांग्रेस का सफाया ही नहीं करना है, बल्कि उसकी 23वीं भी करनी है, ताकि उसका क्रिया कर्म अच्छी तरह हो जाए। कांग्रेस के सफाए में हम सभी को अच्छी तरह पूर्णाहुति देनी है और इसमें कोई कंजूसी नहीं रखनी है।

तिवाड़ी ने भारत जनतंत्र रहा है और रहेगा। लोकतंत्र रहा है और रहेगा। इसको कांग्रेस से तो क्या दुनिया की कोई भी ताकत मिटा नहीं सकती है।कांग्रेस के पापों का घड़ा भर चुका है। कांग्रेस ने ही नरेंद्र मोदी पर झूठे केस लगाए थे, लेकिन मोदी का दिल देखो, पिछले 20 साल से जहर का घूंट पीकर बैठे हुए थे। उन्हें अब सुप्रीम कोर्ट ने बरी किया है।

तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस के नेता करोड़ों खा गए। जमीनों के घोटाले किए। अब ईडी जांच कर रही है तो उनको तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान को लावारिस हालत में छोड़कर दिल्ली में पड़े हुए हैं। गहलोत की रुचि बेहतर सरकार चलाने में नहीं, बल्कि खुद की कुर्सी बचाए रखने के अपने आका की पैरवी करने में है। यह राजस्थान का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है।

तिवाड़ी ने आपातकाल के दौरान भोगी पीडाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत के कारण इंदिरा गांधी तानाशाह हो गई थीं। लेकिन इसकी विपक्ष सहित हमारी पार्टी के नेताओं ने कोई चिंता नहीं की और हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला किया। जनता ने भी उस समय यह नारा दिया था कि ‘सिंहासन खाली करो, जनता आती है।‘ यही नारा अब हमें राजस्थान में भी गुंजायमान करना है।

सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत और एकजुटता के साथ मेहनत करते हुए अगले विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि यदि देश के आजाद होते ही जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रधानमंत्री होते तो आज देश का नक्शा कुछ अलग ही होता।

अध्यक्षता करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि कांग्रेस केवल लोकतंत्र की दुहाई देती है लेकिन उसका लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत लगातार मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि असल में लोकतंत्र की हत्यारी तो खुद कांग्रेस है।

उन्होंने कहा कि गहलोत प्रदेश की चिंता करने की बजाय दिल्ली में अपने आका को खुश करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के दिन अब लद गए हैं और वह भी उसी तरह अगले साल उड़ जाएगी, जिस तरह किसी समय इंदिरा गांधी की सरकार उड़ी थी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सैनानियों और आपातकाल में यातनाएं भुगतने वाले गौरव सैनानियों से प्रेरणा लेकर भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसी भी स्थिति में घबराने वाला नहीं है। इसलिए वह पूरी ताकत से कांग्रेस का सफाया करने के लिए जुटेगा।

प्रारंभ में शहर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने आगन्तुकों का स्वागत किया। संचालन महामंत्री व पार्षद रमेश सोनी ने किया।

इन गौरव सैनानियों को सम्मान

जिन गौरव सैनानियों को सम्मानित किया गया, उनमें किशन गोपाल दरगड़, जितेंद्र, तुलसी सोनी, प्रेमसुख सुराणा, योगेंद्र मिश्रा, घनश्याम व्यास, सत्यनारायण खण्डेलवाल, खेमचंद कनोजिया, ओम नारायण व्यास, अशोक कच्छावा, परमेश्वर वर्मा, सत्यनारायण साहू, सूरज नारायण यादव, प्रेम चंद, प्रह्लाद, हंसराज, गोविंद बाहेती, कन्हैया लाल शर्मा शामिल हैं।

तिवाड़ी का ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत

तिवाड़ी का राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार अजमेर आने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने 5 स्थानों पर भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। इन स्थानों पर स्वागत द्वार भी लगाए गए। तिवाड़ी ने कार्यक्रम की समाप्ति के बाद परशुराम सर्किल पहुंच कर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया।

अजमेर भाजपा ने आपातकाल के 48वें वर्ष को काला दिवस के रूप में मनाया

उद्धव सरकार के खिलाफ नरहरि जिरवाल ने खारिज किया अविश्वास प्रस्ताव

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस काे शनिवार को खारिज कर दिया। यह नोटिस शिवसेना के बागी विधायकों और उनके नेता एकनाथ शिंदे ने भेजा था।

सूत्रों के अनुसार जिरवाल के कार्यालय ने बताया कि सेना बागी 16 विधायकों की सदन सदस्यता समाप्त करने के नाेटिस भेजे गए हैं और उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए मुम्बई में हाजिर होने काे कहा गया है।

इस बीच, शिवसेना के दोनों गुटों ने शनिवार को अपनी आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठकें बुलाई हैं। मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में पार्टी की कार्यकारिणी एक बैठक दोपहर बाद सेना भवन में हुई। उधर, शिंदे के नेतृत्व में गुवाहाटी के एक होटल में बैठक की जहां वह पिछले कई दिनों से जमे हुए हैं। शिंदे के नेतृत्व में बागी गुट ने ‘शिवसेना बालासाहब ठाकरे’ के नाम से एक नई पार्टी बनाने का फैसला किया है।

इस बीच, मुंबई शिवसेना की कार्यकारिणी की बैठक से मिली जानकारी के अनुसार ठाकरे के गुट ने प्रस्ताव पारित किया है कि किसी अन्य गुट या खेमे को शिवसेना और इसके संस्थापक बालासाहब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल करने की छूट नहीं होगी।

जानकारी के अनुसार कार्यकारिणी में पारित एक प्रस्ताव के अनुसार पार्टी प्रमुख ठाकरे को बागी विधायकों के बारे में कोई भी फैसला करने का अधिकार दिया गया है।