Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 760 -
होम ब्लॉग पेज 760

भीलवाड़ा में दुर्घटनाग्रस्त कार से डोडा पोस्त बरामद, तस्कर अरेस्ट

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक दुर्घटनाग्रस्त कार से अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को सूचना मिली कि क्षेत्र के रीको तीन नंबर चौराहा विजय स्तंभ सर्किल से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 79 की ओर जाने वाली रोड पर एक बिना नंबर की कार पलट गई। सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

राहगीरों ने पुलिस को बताया कि कार हाइवे की तरफ से आई जो मोड़ के पास गड्ढों के कारण बेकाबू होकर तीन-चार पल्टी खा गई। इसमें सवार दो लोग निकल कर भाग गए।

पुलिस के तलाश करने पर थोड़ी दूरी पर एक दुकान के पीछे छुपकर बैठा युवक पुलिस को देख भागने लगा जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस के कार की तलाशी लेने पर उसमें 45 किलो 600 ग्राम डोडा-पोस्त मिला। पुलिस फरार तस्कर की तलाश कर रही हैं।

हमले में तीन लोग घायल

भीलवाड़ा में दो साल पहले फेसबुक पर की गई टिप्पणी को लेकर हमला करने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह मीणा ने बताया कि शुक्रवार देर रात अगरपुरा निवासी जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह एवं कान सिंह ज्यूस पीने के लिए गांव से कोटड़ी चौराहे पर आए थे जहां करीब आधा दर्जन लोगों ने इन तीनों पर हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि झगड़े का कारण दो साल पहले फेस बुक पर टिप्पणी करने को लेकर रंजिश है।

अजमेर कलक्ट्रेट के 40 फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स सम्मानित

अजमेर। कोरोना काल में कलक्ट्रेट के 40 फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को विशिष्ठ सेवाएं प्रदान करने के फलस्वरूप सम्मानित किया गया। ये सभी अपने परिवार की सुख सुविधाओं को त्याग कर दिन रात आम जन की सेवा में जुटे रहे।

सेफ्टी प्रोफेशनल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया जयपुर के नेशनल कनविनियर अमर सिंह राठौड़ के सान्निध्य में आयोजित सादे समारोह में अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) कैलाश चंद्र शर्मा, अतिरिक्त कलेक्टर (शहर) भावना गर्ग ने श्रेष्ठ सेवाएं देने वालों की सराहना की। सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान कर दूपट्टा ओढाया गया।

अंत में नेशनल कनविनियर ने समस्त कार्मिेकों को सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार सैनी ने किया तथा विभा वर्यानी धन्यवाद ज्ञापित किया।

सबगुरु राशिफल : 25 जून शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज कानूनी अड़चन दूर होगी। आज रुके हुए कार्य बनेंगे। आज व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आज समय अनुकूल रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज नोकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज संपति की खरीद-फरोख्त से लाभ मिलेगा। आज आय में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। आज पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आज मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज दुःखद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढेगी। आज लोगों से बेवजह कहासुनी होगी। आज व्यापार-व्यवसाय से संतुष्टि नहीं मिलेगी। आज आय में कमी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज प्रयास सफल रहेगा। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज निवेश शुभ रहेगा। आज धन प्राप्ति सुगम होगी। आज नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। आज प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज मेहमानों का आगमन होगा। आज शुभ समाचार मिलेगा। आज आत्मविश्वास बड़ेगा। आज जोखिम उठाने का साहस करेंगा। आज कारोबार लाभकारी रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आज व्यवस्था नही होने से परेशानी होगी। आज चिंता व तनाव रहेगा। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज पार्टनरों से मतभेद होगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज कारोबार अनुकूल रहेगा। आज निवेश शुभ रहेगा। आज परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज बकाया वसूली का प्रयास सफल रहेगा। आज व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज यात्रा सफल रहेगी। आज स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। आज मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज नई योजना बनेगी। आज कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। आज कारोबार लाभप्रद रहेगा। आज आय का स्रोत बढेगा। आज सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज सत्संग का लाभ मिलेगा। आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। आज आत्मशांति रहेगी। आज कोर्ट-कचहरी का काम अच्छा रहेगा। आज समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आज छोटी सी गलती से समस्या बड़ेगी। आज पुराना रोग उभरेगा। आज स्वास्थ्य पर खर्च होगा। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

शरद पवार के खिलाफ राणे की टिप्पणी पर पार्टी का रुख स्पष्ट करें PM : संजय राउत

मुंबई। शिवसेना के राज्य सभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ नारायण राणे की टिप्पणी पर पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिए।

राणे ने यह टिप्पणी की थी कि पवार शिवसेना के बागी विधायकों को धमकी दे रहे थे और कहा कि यदि महाराष्ट्र विधानसभा में कुछ गलत हुआ तो परिणाम भुगतने होंगे।

राउत ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अब यह उनके और एकनाथ शिंदे खेमे के बीच संवैधानिक लड़ाई है और आश्वासन दिया कि महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार के सभी तीन घटक दल एकजुट हैं।

राउत ने आगे कहा कि शिवसेना के बागी विधायक मुंबई लौटेंगे, उनकी वफादारी और विश्वास की परीक्षा होगी और उन्हें विश्वास है कि एमवीए सरकार जीतेगी।

उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के व्हिप से इनकार करने के लिए शिंदे सहित शिवसेना के 12 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए राज्य विधान सभा के उपाध्यक्ष को पत्र भेजा है।

रेलवे के ठेका माफिया का होगा सफाया, ठेकों का होगा ई-आवंटन

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने किराये भाड़े से इतर राजस्व अर्जन के लिए छोटे बड़े सभी तरह के ठेकों के आवंटन की प्रक्रिया को पूरी तरह से मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त इलैक्ट्रॉनिक प्रणाली के तहत ला दिया जिससे ठेका आवंटन की प्रक्रिया महीनों के बजाय चंद दिनों में पूरी हो जाएगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां रेल भवन में इस पोर्टल का लोकार्पण किया। इस माैके पर रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं जबकि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीके त्रिपाठी कार्यक्रम में मौजूद थे।

इस अवसर पर रेल मंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के डिजीटल इंडिया के विज़न के अनुरूप है। इस पोर्टल के माध्यम से रेलवे स्टेशनों एवं रेल परिसरों में वाहन स्टैंड, चाय या स्वल्पाहार की दुकान आदि के टेंडर की प्रक्रिया को सबके लिए खुला एवं पारदर्शी बनाया गया है जिसमें मानवीय हस्तक्षेप नगण्य होगा।

कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करके टेंडर दाखिल करेगा और उसे टेंडर का आवंटन होते ही ई-हस्ताक्षर वाला आवंटन पत्र प्राप्त हो जाएगा और जल्द से जल्द वह काम शुरू कर सकेगा। इससे रेलवे के टेंडरों में माफिया राज खत्म हो जाएगा। रेलवे को राजस्व में वृद्धि होगी और लोगों को साफ सुथरे ढंग से काम करने का मौका मिलेगा।

नितिन गडकरी ने नए कार आकलन कार्यक्रम की अधिसूचना को मंजूरी दी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत- एनसीएपी (नए कार आकलन कार्यक्रम) शुरू करने संबंधी जीएसआर अधिसूचना के प्रारूप को मंजूरी दे दी है। इसके तहत देश में वाहन को क्रैश टेस्ट (टक्कर परीक्षण) में उनके प्रदर्शन के आधार पर स्टार रेटिंग दी जाएगी।

गडकरी ने शुक्रवार को इस संबंध में सिलसिलेवार ट्वीट कर बताया कि भारत- एनसीएपी सुरक्षित वाहनों के निर्माण के लिए भारत में ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हुए एक उपभोक्ता- केंद्रित मंच के रूप में काम करेगा, जिससे ग्राहक स्टार- रेटिंग के आधार पर सुरक्षित कारों का चयन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि क्रैश टेस्ट के आधार पर भारतीय कारों की स्टार रेटिंग न केवल वाहनों में संरचनात्मक और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, बल्कि भारतीय ऑटोमोबिल की निर्यात- पात्रता को बढ़ाने के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भारत- एनसीएपी के परीक्षण प्रोटोकॉल को मौजूदा भारतीय नियमों में फैक्टरिंग ग्लोबल क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल के साथ जोड़ा जाएगा। यह ओईएम को भारत की अपनी घरेलू परीक्षण सुविधाओं में अपने वाहनों का परीक्षण करने की अनुमति देता है।

गडकरी ने कहा कि भारत- एनसीएपी, भारत को विश्व में नंबर 1 ऑटोमोबिल केंद्र बनाने के मिशन के साथ हमारे ऑटोमोबिल उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण साधन साबित होगा।

होमगार्ड जवान ने किया रेप, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

हिसार। हरियाणा केे फतेहाबाद में होमगार्ड के एक जवान के खिलाफ कोरोना काल में एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

फतेहाबाद सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि 2020 में कोरोना काल के दौरान उनकी गली में एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया था, जिसके बाद गली से आवागमन बंद कर पूरे क्षेत्र को सील किया गया था। होमगार्ड का जवान बलजीत की ड्यूटी उनकी गली में थी।

पीड़िता के अनुसार उसी दौरान उन्हें एक दिन बुखार आया औैर होमगार्ड ने उन्हें कहा कि यह कोरोना के लक्षण हैं और दवा लेनी पड़ेगी। शिकायत के अनुसार बलजीत ने उन्हें जो दवा लाकर दी वह लेने के बाद वह बेसुध हो गईं और बलजीत ने उनके साथ जबरदस्ती की।

आरोप है कि होमगार्ड ने पीड़िता की वीडियो भी बना ली और बाद में वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उन्हें बार-बार परेशान किया। ब्लैकमेल कर होमगार्ड जवान ने पीड़िता से ढाई लाख लाख रुपए भी ले लिए। पीड़िता के अनुसार वह अब भी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था जिसके बाद वह पुलिस में शिकायत करने पर मजबूर हो गईं।

महिला थाना प्रभारी अरुणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी होमगार्ड बलजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

महोबा में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप, 4 संदिग्धों की तलाश

फगवाड़ा में नाबालिग बेटी से रेप के आरोप में पिता अरेस्ट

सुप्रसिद्ध ओडिया फिल्म अभिनेता राय मोहन परिदा का निधन

भुवनेश्वर। सुप्रसिद्ध ओडिया फिल्म, टेलीविजन, थियेटर और यात्रा अभिनेता राय मोहन परिदा शुक्रवार को भुवनेश्वर में अपने आवास पर मृत पाए गए। वह 59 वर्ष के थे।

प्राची विहार स्थित आवास में उनका शव फंदे से लटका मिला। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस को इस बारे में जानकारी मिलने बाद वह उनके शव को राजधानी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले गई थी।

उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। रायमोहन की मौत की जानकारी मिलने के बाद उनके आवास के सामने और राजधानी अस्पताल में उनके चाहने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई है।

रायमोहन का जन्म क्योंझर में 10 जुलाई 1963 को हुआ था। उन्होंने करंजिया कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 1985 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने सौ से अधिक ओडिया और बंगाली फिल्मों के साथ साथ लगभग 40 टीवी सीरियल मे अभिनय किया। अभिनेता ज्यादातर नकारात्मक भूमिका निभाते थे।

उन्होंने ओडिया राज्य फिल्म पुरस्कार के साथ साथ कई पुरस्कार भी जीते हैं। बंधन, राम लक्ष्मण, असिबू केबे तू साजी मो रानी,उड़ंदी सीता, तु थिले मो दारा काहाकू, नेई जारे मेघा मोटे, तो बीना मो कयानी अधा, तो पेन नेबी मु साहु जानम फिल्म उनकी सुप्रसिद्ध फिल्म रही हैं। कई अभिनेता और राजनेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

फगवाड़ा में नाबालिग बेटी से रेप के आरोप में पिता अरेस्ट

फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा में एक व्यक्ति को अपनी बेटी के यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार वह घरों में काम करती हैं और इसलिए दिन भर घर से बाहर रहती हैं। हाल में उनकी बेटी ने पेट में दर्द की शिकायत की और पूछने पर बताया कि घर में पिता उसका यौन शोषण करता था।

पीड़िता की मां से शिकायत मिलने पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोक्सो की धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है।

महोबा में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप, 4 संदिग्धों की तलाश

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के अजनर क्षेत्र में एक किशोरी का अपहरण कर कथित ताैर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को इस मामले में चार संदिग्ध आरोपियों की तलाश है।

महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने शुक्रवार को बताया कि मंगरोल कलां गांव में कल देर रात बदमाशों ने अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय एक किशोरी का असलहों के बल पर उसके घर से अपहरण कर लिया। बदमाश उसे कार में लेकर भाग गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना पुलिस व रिश्तेदारों को देकर परिजनों द्वारा पूरी रात किशोरी की तलाश की गई। अपहृत किशोरी सुबह गांव के निकट नदी के किनारे अचेत अवस्था में मिली। इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती को बरामद किया।

गौतम ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को तत्काल इलाज के लिए बेलाताल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। जहां होश में आने पर पीड़िता ने अपने साथ घटित पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस को दिए गए बयानों में बदमाशों द्वारा किशोरी को कोई नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिए जाने और उसके साथ बलात्कार किए जाने की बात प्रकाश में आई है।

पुलिस ने मामले में पीड़ित के पिता की शिकायत पर गांव के ही एक युवक लुक्का व तीन अन्य के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की है।

किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पुलिस अभिरक्षा में महोबा जिला अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरी परीक्षण में दुष्कर्म की बात पाए जाने पर मुकदमे में आवश्यक तब्दीली कर आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लाये जाने के निर्देश दिए गए है।