Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 761 -
होम ब्लॉग पेज 761

मनाली के होटल में शूट आउट में पति और प्रेमी की मौत, पत्नी घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के मुख्य पर्यटन स्थल मनाली में शुक्रवार सुबह कथित रूप में शूटआउट में दो व्यक्तियों मौत हो गई तथा एक महिला घायल हो गई।

मनाली के शुरू गांव में हिमालयन ओक होटल में पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी खत्म होने के बाद सुबह के समय होटल के भीतर गोली चलने की आवाज आई। होटल कर्मचारी आवाज सुनकर कमरे की ओर भागे। कमरे में पहुंचकर देखा तो दो लोगों को गोली लगी थी जबकि एक महिला घायल अवस्था में पड़ी थी।

दिल्ली की महिला मनाली में होटल चलाती थी। उसका पति दिल्ली में रहता है। शुक्रवार को जब महिला का पति दिल्ली से मनाली पहुंचा तो उसने महिला को अपने प्रेमी के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में पाया।

इस पर तैश में आकर आरोपी ने पहले तो पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारी फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना में पति और महिला के प्रेमी की मौत हो गई तथा महिला घायल हो गई।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव सिंह ने मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई है जबकि महिला घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

14 वर्षीय नाबालिग लड़की दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की विजयनगर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिजयनगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से 22 जून को रिपोर्ट दी कि गत 19 जून को जब वे मजदूरी करने गये तो पीछे से आरोपी ने 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपी लखन कंजर (21) निवासी थाना विजयनगर को गिरफ्तार कर लिया।

राष्ट्रपति चुनाव : द्राैपदी मुर्मू ने मोदी की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन पत्र

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अनेक वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संसद भवन जाकर नामांकन पत्र दायर किया।

मुर्मू ठीक साढे बारह बजे संसद भवन में राज्यसभा महासचिव के कार्यालय पहुंची और चार सेट में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दायर किया।

इस मौके पर उनके साथ मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री और अनेक केंद्रीय मंत्री तथा राजग के घटक दलों के नेता भी मौजूद थे। बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस तथा कई अन्य दलों के नेता भी मुर्मू के नामांकन के समय उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री सिंह और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों के नाम पहले सेट में प्रस्तावक के तौर पर दर्ज हैं। नामांकन पत्र दायर करने से पहले संसद भवन स्थित पुस्तकालय भवन में पहुंची मुर्मू के साथ अन्य नेताओं ने नामांकन पत्र से संबंधित दस्तावेजी औपचारिकताओं को पूरा किया।

यहां से सभी प्रस्तावक मोदी के नेतृत्व में मुर्मू के साथ राज्यसभा महासचिव के कार्यालय के लिए रवाना हुए। संसद भवन परिसर पहुंचते ही मुर्मू ने वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ। उन्होंने रमादेवी वूमेंस यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वह 17 मई 2015 से 2021 तक झारखण्ड की राज्यपाल रही। वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल थी। वह पहली ओडिशा की नेता जिन्हें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।

वह वर्ष 2000 से 2009 तक ओडिशा विधानसभा की सदस्य रही। ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में दो बार रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक रही। वह राज्य सरकार में मंत्री भी रही। वह 1997 में ओडिशा में भाजपा के आदिवासी मोर्च की उपाध्यक्ष थी।

राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है और मतों की गिनती 21 जुलाई को की जाएगी। विपक्ष ने मुर्मू के खिलाफ पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। उनके 27 जून को नामांकन किए जाने की संभावना है।

जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा हुए चोटिल

लेस्टर। टीम इंडिया और इंग्लिश क्लब लीसेस्टरशायर के बीच चार दिनों के अभ्यास मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तेज गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा घायल हो गए।

इस अभ्यास मैच ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, चेतेश्वर पुजारा और प्रसिद्ध कृष्णा लीसेस्टरशायर की तरफ से खेल रहे हैं। मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का सामना जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी से हुआ। इसी दौरान बुमराह की एक घातक गेंद रोहित शर्मा के पेट में जा लगी। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

रोहित इस मैच की पहली पारी में कुछ ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर सके। रोहित ने पहली पारी में 47 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा वॉकर की गेंद पर कैच आउट हुए।

हम हार नहीं मानेंगे : संजय राउत

मुंबई। शिव सेना के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सदस्य संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार के साथ शुक्रवार को बैठक के बाद कहा कि वह हार नहीं मानेंगे और जीतेंगे।

राउत ने संवाददाताओं को बताया कि शरद पवार लगातार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के संपर्क में हैं और महा विकास अघाड़ी सरकार मजबूत है और वह बागी विधायकों को चुनौती देते हैं कि आइये और सामना कीजिए। वह सदन से लेकर सड़क तक लड़ने को तैयार हैं और जीत उनकी ही होगी।

दूसरी तरफ बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनके पास शिव सेना के 40 और 12 निर्दलीय विधायक हैं। उन्होंने कहा कि हमारी स्थिति मजबूत है। हम लोगों का हस्ताक्षर फर्जी नहीं है।

शिव सेना द्वारा 12 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग पर शिंदे ने कहा कि उनकी यह मांग असंवैधानिक है, क्योंकि उनके पास संख्या कम है। उन्होंने कहा कि आज हमारी बैठक होगी और बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। उन्होंने कहा कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी के साथ हमारी कोई बात नहीं हुई है।

गौरतलब है कि महा विकास अघाड़ी का एक कानूनी दल विधान सभा के उपाध्यक्ष से मिलने के लिए गया है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडनवीस के घर पर भी नेताओं को मिलना-जुलना जारी है।

एकनाथ शिंदे ने 41 विधायकों का समर्थन का किया दावा

असम पुलिस ने रेडिसन ब्लू होटल के पास से शिवसेना नेता को हिरासत में लिया

गुजरात दंगे में सुप्रीम कोर्ट ने मोदी को एसआईटी की क्लीन चिट को जायज ठहराया

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गुजरात दंगा मामले में प्रधानमंत्री (गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री) नरेंद्र मोदी को विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से दी गई ‘क्लीन चिट’ को शुक्रवार को सही ठहराया।

न्यायमूर्ति एएम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ ने क्लीन चिट बरकरार रखने का फैसला फैसला सुनाया।

न्यायमूर्ति खानविलकर की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की पीठ दंगे में गुलबर्ग सोसायटी में मारे गए कांग्रेस के पूर्व सांसद ईशान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी की उस याचिका को खारिज कर दी, जिसमें एसआईटी द्वारा क्लीन चिट दिए जाने को चुनौती दी गई थी।

शीर्ष अदालत ने लंबी सुनवाई के बाद दिसंबर 2021 को सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।जाकिया जाफरी ने गुजरात उच्च न्यायालय के 2017 के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें एसआईटी की क्लोजर रिपोर्ट को संबंधित मजिस्ट्रेट द्वारा स्वीकार करने के फैसले पर मुहर लगाई गई थी।

उच्च न्यायालय ने भी तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी को क्लीन चिट को चुनौती देने वाली जाकिया की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

असम पुलिस ने रेडिसन ब्लू होटल के पास से शिवसेना नेता को हिरासत में लिया

गुवाहाटी। असम पुलिस ने रेडिसन ब्लू होटल के सामने मौजूद शिवसेना के उप प्रमुख संजय भोसले को हिरासत में ले लिया। इसी होटल में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायक ठहरे हुए है। भोसले करीब नौ बजे हाथ में एक तख्ती लेकर पार्टी के बागी नेताओं को मनाने लिए होटल पंहुचे।

भोसले ने बताया कि होटल में ठहरे पार्टी के बागी विधायकों से महाराष्ट्र लौटने का आग्रह करने के लिए वह गुवाहाटी आए हैं। उनहोंने कहा कि शिवसेना ने अपने विधायकों को बहुत कुछ दिया है। अब उन्हें मातोश्री को लौटाना चाहिए।

यह मामला तब शुरू हुआ जब पार्टी नेता एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी। उन्होंने कहा कि उनके साथ शिवसेना के 40 विधायकों सहित कुल 50 विधायक समर्थन कर रहे हैं।

शिंदे मांग कर रहे हैं शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ ले और महा विकास अधाड़ी के बेमेल गठबंधन से बाहर आ जाये। बागी खेमा चाहता है कि पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन करे। बागी विधायक ठाकरे के नेतृत्व से भी नाखुश हैं, जिनके बारे में उनका कहना था कि उनसे मिलना भी मुश्किल है।

एकनाथ शिंदे ने 41 विधायकों का समर्थन का किया दावा

बरेली : रेप के मामले में समझौता न करने पर पीड़िता के दादा की हत्या

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में दुष्कर्म के एक मामले में समझौता न करने पर पीड़ित किशोरी के दादा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटनास्थल पर मौजूद पीड़िता के दो चाचाओं ने दादा को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मीरगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

बरेली के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अग्रवाल ने बताया कि मीरगंज इलाके के एक गांव में रहने वाले पीड़िता के 55 वर्षीय दादा गुरुवार को दोपहर में दो बेटों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर दवा लेने निकले थे।

गांव से निकलते ही बंद पड़े मेंथा प्लांट के पास दुष्कर्म के आरोपी सूरज पाल के परिवारीजन महेंद्र, राहुल, रामस्वरूप और भगवान दास ने उन्हें सामने आकर रोक लिया और कहा कि अभी मौका है अभियुक्त सूरजपाल के पक्ष में बयान दोगे कि नहीं। पीड़िता के दादा ने साफ कहा कि मरते दम तक बयान नहीं बदले जाएंगे।

इस पर लाठी, डंडे और तमंचे से लैस अभियुक्त के परिजनों ने दादा पर हमला बाेल दिया। उसके बेटों ने पिता को छुड़ाना चाहा तो हमलावरों ने उन पर तमंचे तान दिए और गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान एक बेटे के साथ हमलावरों ने मारपीट भी की। इस पर दोनों वहां से भाग निकले। इसके बाद हमलावरों ने पीट-पीट कर पीड़िता के दादा की हत्या कर दी।

गांव पहुंचे बेटों ने पिता के मारे जाने की दी। इस पर कुछ ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता के दादा का शव देख पुलिस को सूचना दी। थाना मीरगंज पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृत किसान के बेटे के मुताबिक एक साल पहले उनके परिवार की एक लड़की के साथ गांव के ही सूरजपाल ने दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट थाना मीरगंज में दर्ज कराई गई थी। सूरजपाल जेल में बंद है। उसके परिवार के लोग काफी समय से उनके पिता पर समझौता करने का दबाव डाल रहे थे। आए दिन उनके परिवार को धमकियां भी दी जा रही थीं।

इंस्पेक्टर मीरगंज संदीप त्यागी ने बताया कि किसान के शरीर पर कोई खुली चोट नहीं थी। सिर्फ आंख के नीचे चोट के निशान थे। सिर में गंभीर लगी चोट लगी हुई है। आरोपी महेंद्र, राहुल, भगवान स्वरूप और रामस्वरूप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चारों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

एकनाथ शिंदे ने 41 विधायकों का समर्थन का किया दावा

गुवाहाटी। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन वाली महा विकास अघाड़ी सरकार का राजनीतिक संकट उस समय और गहरा गया जब राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे ने 41 विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए फोटो और वीडियो जारी किया।

वीडियो और तस्वीरों में शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। शिंदे ने यह दावा 12 विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखे जाने के बाद किया है।

असम के गुवाहाटी में डेरा डाले हुए पार्टी के विधायकों के साथ शिंदे ने ट्विटर पर लिखा कि आप अयोग्यता के लिए 12 विधायकों के नाम देकर हमें डरा नहीं सकते, क्योंकि हम शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के अनुयायी हैं। हम कानून जानते हैं, इसलिए धमकियों पर ध्यान नहीं देते।

सूत्रों के मुताबिक गुवाहाटी स्थित रैडिसन ब्लू होटल में डेरा डाले असंतुष्ट विधायकों की संख्या बढ़कर 44 हो गयी है, जिसमें निर्दलीय और अन्य शामिल हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में असम पुलिस कर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी ने रिसॉर्ट को घेर लिया है, जिससे किसी भी पत्रकार को होटल के 200 मीटर के दायरे में आने की अनुमति नहीं है। प्रदेश के भाजपा नेता और होटल कर्मचारी इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं कि अंदर क्या माजरा है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा गुरुवार को होटल पहुंचे थे।

म्यूजिक वीडियो से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करेंगी मंदाकिनी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी म्यूजिक वीडियो से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने जा रही हैं।

‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम मंदिकिनी लंबे अरसे के बाद एक म्यूजिक वीडियो से स्क्रीन पर लौट रही हैं। मंदाकिनी लगभग 26 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कमबैक प्रोजेक्ट ‘मां और मा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसके ऊपर लिखा है, ‘मंदाकिनी वापस आ गई।’ मंदाकिनी ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, बने रहिए! जल्द आ रहा है। म्यूजिक वीडियो के पोस्टर में मंदाकिनी को उनके बेटे रब्बिल ठाकुर के साथ देखा जा सकता है।

एक अन्य पोस्टर साझा करते हुए मंदाकिनी ने लिखा है, पोस्टर पर अपना फीडबैक कमेंट दीजिए। जानना पसंद करूंगी। मंदाकिनी ने अपने कमबैक के बारे में बताया कि मैं डायरेक्टर सजन अग्रवाल जी के साथ जुड़कर बेहद खुश हूं। मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं। लेकिन आखिर हम साथ काम कर रहे हैं।

‘मां ओ मां’ एक बेहद खूबसूरत गाना है और मुझे तुरंत इससे प्यार हो गया। इस गाने का सबसे खूबसूरत हिस्सा यह है कि मेरा बेटा इसमें लीड रोल निभा रहा है।