Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 762 -
होम ब्लॉग पेज 762

राहुल जैन बनकर 2 साल तक वसीम ने किया तलाकशुदा महिला से रेप

जयपुर। ऑनलाइन कपड़े का कारोबार करने वाली महिला के साथ वसीम खान नाम का लड़का अपना नाम बदल कर राहुल जैन दो साल तक लिव-इन में रहा। इस दौरान लड़के ने कई बार महिला के साथ रेप किया। राज खुलने के बाद महिला ने वैशाली नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

एसएचओ हीरालाल लाल सैनी ने बताया कि खातीपुरा वैशाली नगर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति के तलाक के बाद दो बच्चों के साथ यहां रहती है। वर्ष 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती राहुल जैन से हुई थी।

बातचीत के दौरान दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज कर लिए। पति से तलाक का पता चलने पर आरोपी ने उससे मिलने की इच्छा जताई। मई 2020 में फेसबुक फ्रेंड राहुल उससे मिलने जयपुर आया। युवक ने शादी का वादा कर रेप किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ रहकर बिजनेस में साथ देने की बात कही। लिव-इन-रिलेशन में रहकर दोनों बिजनेस करने लगे। दो साल से साथ रहने के दौरान आरोपी ने कई बार रेप किया। एक सप्ताह पहले आरोपी राहुल उसको अपने घर मेरठ लेकर गया। जहां वह दो दिन रही।

एसएचओ सैनी ने बताया कि उसके छोटे भाई ने घर में अकेला पाकर रेप की कोशिश की। चिल्लाने पर वह भाग गया। इस दौरान पता चला कि पिछले दो साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाला राहुल जैन का नाम वसीम खान है। जबरदस्ती करने वाला उसका भाई नसीम खान है।

11 जून को सुबह पांच बजे वह वहां से भागकर जयपुर आ गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर वापस बुलाने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने सोमवार सुबह पीड़िता का मेडिकल करवाया है।

अमरीका के सुप्रीम कोर्ट ने न्यूयॉर्क बंदूक कानून को किया खारिज

वाशिंगटन। अमरीका के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को न्यूयॉर्क के उस कानून को खारिज कर दिया, जिसके तहत सार्वजनिक जगहों पर अपनी आत्मरक्षा के लिए अपने पास रखे हथियारों पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया था। यह जानकारी सीबीएस न्यूज ने दी।

अदालत ने इस कानून के तहत पाया कि अपने पास किसी खास मकसद से हथियार रखने के लिए लाइसेंस का आवेदन करने वालों से जवाबदेही ‘असंवैधानिक’ है।

कोर्ट ने 6:3 के बहुमत के फैसले में न्यूयॉर्क के 108 साल पुराने कानून को बरकरार रखते हुए निचली अदालत के फैसले को खारिज कर दिया, जो इस बात तक सीमित था सार्वजनिक रूप से अपने पास हथियार रखने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने का अधिकार किसके पास है।

कुछ लोगों ने अदालत के इस फैसले का विरोध जताते हुए कहा कि इससे अब हथियार रखने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होगा।

फैसले पर बाइडेन ने जताया खेद

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि अमरीकी सुप्रीम कोर्ट ने न्यूयॉर्क के एक प्रतिबंधात्मक बंदूक कानून को रद्द करने का अपना जो फैसला सुनाया है उस पर उन्हें गहरा खेद है।

अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अमरीकियों को सार्वजनिक रूप से बंदूक ले जाने का मौलिक अधिकार है और इस अधिकार को सीमित करना असंवैधानिक है। लोग अपनी आत्मरक्षा करने के लिए बंदूक अपने पास रख सकते हैं।

राष्ट्रपति बाइडेन ने इस पर कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से बेहद निराश हूं। यह आम लोगों और संविधान के हित में नहीं है। इससे आगे चलकर सभी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने इस दौरान सभी अमेरिकी राज्यों से अपने यहां बंदूक नियंत्रण कानून को कुछ हद तक बनाए रखने की अपील की।

सबगुरु राशिफल : 24 जून शुक्रवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

वृषभ :– आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। वैवाहिक चर्चा में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आपकी संप्रेषण की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। भाई बंधुओं की नौकरी व्यवसाय शिक्षा आदि की चिंता का समाधान हो सकता है आपकी कार्यकुशलता और स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा।

मिथुन :- आज आपके व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। आपके घरेलू जीवन में अशांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। बेहतर प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। अपना कार्य समय पर कर ले। बुजुर्गो के व्यवहार में कमी आ सकती है। जीवन साथी के साथ हाथ से हाथ मिला के चलना होगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें।

कर्क :- आज अचानक से धन लाभ होने के योग है जिस से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों। अपनों के साथ विनम्रता से पेश आए। आप अभी काफ़ी दबाव में होने के कारण आपको रिश्ते निभाने में मुश्किल हो सकती है। आपको सहकर्मियों की सहायता करनी पड़ेगी।

सिंह :- आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। नौकरी-व्यवसाय के जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा हो सकती है। संतान के संबंध में समस्या आएंगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करेंगे। आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। काम-काज से तनाव बढेगा। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

कन्या :- आज कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।

तुला :- आज पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। कारोबार में इजाफा होगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा।

वृश्चिक :- आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी। आपके ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदी आज शांत रहेंगे। कार्यों में देरी होने की सम्भावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए खुद को उसके अनुसार डालना होगा।आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। जोखिम लेने से बचे। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी।

धनु :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज रिश्तों को समय दें। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। आपको आज अच्छे से प्रदर्शन करना होगा जिस वजह से आपको सभी लोगों से अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।

मकर :- आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद समाचार ला सकता है। थोड़े प्रयत्न से आपको ज्यादा लाभ होगा। दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत आएंगी। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्याएं सुलझेगी। धैर्य से कार्य करें सफलता मिलेगी। धन का व्यय बढ़ेगा। अपनी दोस्ती सोच समझ कर करें। बुरे लोगो के संगत से बचे यह आपके लिए हानिकारक है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा।

कुंभ :- आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। मेहनत भी बहुत रहेगी। कुसंगति से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। किसी भी नये कार्यो में रूकावट पैदा हो सकती है। अतः आप इस समय नये कार्य को शुरू न करें। क्रोध को अपने उपर हावी न होंने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिर सकता है।

मीन :- आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है।

राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 135 नए केस

जयपुर। राजस्थान में कोरोना के गुरुवार को नए मामले बढ़कर 135 पहुंच गए। चिकित्सा विभाग के अनुसार प्रदेश में गत चौबीस घंटों में कोरोना के 33 नए मामले बढ़ गए।

इनमें सर्वाधिक 48 मामले जयपुर में सामने आए जबकि बीकानेर में 16, जोधपुर में 13, अजमेर में 11, दौसा में 10, उदयपुर में सात, अलवर में नौ, नागौर एवं भीलवाड़ा में चार-चार, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ एवं टोंक में दो-दो तथा बारां, चित्तौड़गढ़, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, राजसमंद एवं सिरोही में एक-एक नया मामला सामने आया।

नए मामलों के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब तक 12 लाख 87 हजार 554 हो गई। प्रदेश में 97 मरीजों के और स्वस्थ होने से अब तक 12 लाख 77 हजार 242 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नए मामलों से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 751 हो गई। इनमें सर्वाधिक 300 सक्रिय मरीज जयपुर जिले में है।

इसके अलावा बीकानेर में 88, जोधपुर में 68, अलवर में 55, अजमेर में 60, उदयपुर में 32 तथा अन्य कई जिलों में इससे कम सक्रिय मरीज हैं जबकि आठ जिलों कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश में कोरोना से अब तक 9561 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक एक करोड़ 99 लाख 78 हजार 157 नमूने लिए गए हैं।

टीएसपी संघर्ष समिति ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां को सौंपा ज्ञापन

पिण्डवाड़ा। पिण्डवाड़ा टीएसपी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सुन्दर सिंह भण्डारी स्मृति दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने पिण्डवाड़ा आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां से मुलाकात कर पिण्डवाड़ा तहसील क्षेत्र के सभी वंचित 57 गांवों को टीएसपी में सम्मिलित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में बताया की यह क्षेत्र टीएसपी मे सम्मिलित होने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियम शर्तो को पूरा करता है साथ ही सम्पूर्ण क्षेत्र अनुसूचित जनजाति बहुल होने से भी टीएसपी में सम्मिलित हो रहा है, फिर भी क्षेत्र की पिण्डवाड़ा नगर पालिका सहित 57 गांवों को टीएसपी में सम्मिलित होने से वंचित रखा गया।

संघर्ष समिति लंबे समय से क्षेत्र के पिण्डवाड़ा नगर पालिका सहित वंचित 57 गांवो को टीएसपी में सम्मिलित करने के लिए संघर्ष कर रही है।

इस मौके पर अध्यक्ष धनारामजी मीणा, संरक्षक मदनसिंह डाबी, रमेश पटेल, अशोक सेन, शंकर राजपुरोहित, काशीराम रावल, थान सिंह, मंछाराम मीणा, ईश्वरसिंह, केसाराम प्रजापत, नोपारामजी घांची, भूपेन्द्र परमार, टीएसपी संघर्ष समिति के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

अजमेर में नुपूर शर्मा के समर्थन में 26 जून को निकाला जाएगा शांति मार्च

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में सकल हिंदू समाज भारतीय जनता पार्टी की निष्कासित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के समर्थन में 26 जून रविवार को विशाल हिंदू शांति मार्च आयोजित करेगा।

हिन्दू समाज की ओर से इसके लिए आज व्यापारियों का समर्थन जुटाने और दो घंटे के लिए दुकानें बंद रखने एवं समर्थन के लिए शहर के विभिन्न बाजारों में जनसंपर्क कर पीले चावल बांटें गए।

अजमेर में नुपूर शर्मा के बयानों के बाद मुस्लिम समाज विरोध मे इसी तरह के मार्च का आयोजन कर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दे चुका है। इस विशाल हिंदू मार्च के लिए सुबह से दिन के बारह बजे तक व्यापारियों का समर्थन मांगते हुए दुकानें बंद करने का आह्वान किया गया है।

60वें जन्मदिन पर 60,000 करोड़ रुपए दान करेंगे गौतम अडाणी

नई दिल्ली/अहमदाबाद। एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और भारत के शीर्ष उद्योगपति गौतम अडाणी शुक्रवार को अपने 60वें जन्मदिन और अपने पिता शांतिलाल अडाणी की 100वीं जयंती पर 60,000 करोड़ रुपए दान करेंगे।

अडाणी समूह की ओर से गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि शांतिलाल अडाणी की 100वीं जयंती और गौतम अडाणी के 60वें जन्मदिन पर, अडाणी परिवार ने कई सामाजिक कार्यों के लिए 60,000 करोड़ रुपए दान करने का फैसला किया है। भारत के जनसांख्यिकीय लाभों की क्षमता का उपयोग करने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों पर लगातार ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

अडाणी समूह के चेयरमैन अडाणी ने कहा कि वह स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने में योगदान करने का अवसर पाकर खुश हैं। अडाणी ने कहा कि देशभर में स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ाने में योगदान करने का अवसर मिलने के लिए खुशी महसूस कर रहा हूं। मेरा 60वां जन्मदिन होने के अलावा यह वर्ष हमारे प्रेरक पिता शांतिलाल अडाणी की 100वीं जयंती का भी है। यह उस योगदान को और अधिक महत्व देता है जो हम एक परिवार के रूप में दे रहे हैं।

इस अवसर पर विप्रो लिमिटेड के संस्थापक अध्यक्ष अज़ीम प्रेमजी ने कहा कि गौतम अडाणी और उनके परिवार की सामाजिक परोपकार के प्रति प्रतिबद्धता एक उदाहरण स्थापित करता है कि हम सभी महात्मा गांधी के ट्रस्टशिप के सिद्धांत को अपनी व्यावसायिक सफलता के शिखर पर जीने की कोशिश करते हैं।

भीलवाडा : रिश्वत मामले में पार्षद व पति को भेजा जेल

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार पार्षद लक्ष्मी देवी सेन एवं उसके पति मुकेश सेन को आज जेल भेज दिया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दोनों को भ्रष्टाचार निवारण अदालत में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद ठेकेदार से एक मामले में एक लाख 50 हजार (एक लाख 20 हजार का चेक और 30 हजार नकद) की रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार किया था।

स्वीडन ने इंजरी समय में गोल कर भारत को हराया

स्टॉकहोम। स्वीडन की अंडर-23 महिला फ़ुटबॉल टीम ने बुधवार को एंजलहोम्स आईपी में हुए मुकाबले में इंजरी समय में गोल करके भारत को 1-0 से हराया।

स्वीडिश महिलाओं ने शुरुआती दौर में बेहतर प्रहार किया, लेकिन भारत ने दबाव से उबरते हुए अटैकिंग रवैया अपनाया। भारत के लिए पहला मौका 12वें मिनट में आया जब मनीषा कल्याण ने मार्टिना थोकचोम से लेफ्ट फ्लैंक पर गेंद ली। मनीषा ने भारत के लिये पहला गोल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे कीपर के हाथों में गई।

मनीषा ने 35वें मिनट में एक बार फिर प्रयास किया लेकिन स्वीडिश डिफेंडर उन्हें रोकने में सफल रहे। अंजू तमांग की ओर से 40वें मिनट में एक प्रयास हुआ लेकिन स्वीडन की गोलकीपर एम्मा होल्मग्रेन ने उसे आसानी से पकड़ लिया।

विरोधियों ने भी कई बार गोल करने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय गोलकीपर अदिति चौहान डटी रहीं और कई मौकों पर उन्होंने सतर्कता दिखाई।

भारत का सर्वश्रेष्ठ मौका मैच के 73वें मिनट में आया जब प्यारी ने मनीषा के पास की सहायता से गोल करना चाहा, लेकिन वह नेट में गेंद नहीं पहुंचा सकीं।

मैच के 90 मिनट पूरे होने पर दोनों टीमें शून्य पर थीं। अतिरिक्त समय में एबा हेड ने कॉर्नर किक लगाया, जो लिन विकियस के कदमों में जा पहुंचा और उन्होंने गेंद को नेट में पहुंचाकर 96वें मिनट में मैच के पहले गोल के साथ स्वीडन को 1-0 से जीत दिलाई। भारतीय अंडर-23 महिला फुटबॉल टीम का अगला मुकाबला 25 जून को अमरीका से होगा।

इंदौर से खंडवा जा रही बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 20 घायल

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र के भैरव घाट में आज शाम एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई और बीस से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें एमवाय अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इंदौर से खंडवा की ओर जा रही बस सिमरोल थाना क्षेत्र के भैरव घाट में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार पांच यात्रियों की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि बीस से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से पंद्रह यात्रियों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ और घायलों को अलग-अलग अस्पताल में ले जाया गया है।

बस में पचास से अधिक यात्री सवार बताए गए हैं। दुर्घटना की खबर लगने की कलेक्टर मनीष सिंह भी घटनास्थल पहुंच गए। वे वहां से घायलों को देखने एमवाय अस्पताल भी गए। बस किसी गुलाब सोनकर नामक व्यक्ति के नाम से पंजीकृत बताई जा रही है।

इंदौर खंडवा मार्ग पर सिमरोल के निकट हुई बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में हताहत हुए यात्रियों के बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौक़ा स्थल पर पहुंचे कलेक्टर सिंह से चौहान ने मोबाइल पर पूरी जानकारी ली।

चौहान ने इस दुर्घटना में मृत यात्रियों के परिजनों के लिए शासन के नियमों के अनुसार राहत राशि दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर श्री सिंह को निर्देश दिये कि वे स्वयं अपनी निगरानी में घटना में घायल यात्रियों का बेहतर से बेहतर उपचार कराएं।

कलेक्टर सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस बस दुर्घटना में मृतकों को चार चार लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सभी घायलों का निशुल्क और समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।