Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 763 -
होम ब्लॉग पेज 763

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे ने किए अधरदेवी के दर्शन

माउंट आबू। राजसथान की पूर्व मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे ने गुरुवार को पर्यटन स्थल माउंट आबू मे देश के 51 शक्तिपीठों में से एक मां कात्यानी अर्बुदादेवी के दर्शन किए।

राजे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मां अधरेदवी के द्वार पहुंची। जहां से करीब दो सौ सीढिय़ों का सफर कर मंदिर पहुंची, मां के दर्शन किए। मंदिर पहुंचकर राजे ने मंदिर में पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसी दौरान हल्की बारिश आरंभ हो गई।

इस अवसर पर राजे के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, युनुसखान, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, सांसद देवजी पटेल, विधायक जगसीराम कोली, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी, गोपाल माली समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैनर्स में वसुंधरा राजे की फ़ोटो से परहेज वाले गुलाब की माला लेकर साथ फोटो खिंचाते दिखे

एकनाथ शिंदे की शिव सेना ही असली शिव सेना : रामदास आठवले

सांगली। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने दावा किया है कि असली शिव सेना विद्रोही विधायक एकनाथ शिंदे की है। उन्होंने कहा कि शिंदे का विद्रोह शिव सेना के लिए एक बड़ा झटका है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में और वर्तमान स्थिति में राज्य में सत्ता में परिवर्तन अपरिहार्य था।

आठवले ने जिले के मिराज कस्बे में गुरुवार को दोपहर बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विधायकों के संख्या के खेल को देखते हुए, असली शिव सेना शिंदे के साथ है। शिंदे ने 36 विधायकों का समर्थन हासिल किया। पिछले ढाई वर्षों से शिवसेना विधायकों में नाराजगी थी।

महा विकास अघाड़ी (एमवीए) केवल भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आरोप लगाकर सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रहा था और इस आधार पर एमवीए के उम्मीदवार हाल ही में हुए राज्य सभा और राज्य विधान परिषद चुनावों में हार गए।

आठवले ने कहा कि भाजपा ने शिवसेना को मुख्यमंत्री पद का कोई आश्वासन नहीं दिया था, लेकिन इसके वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने ठाकरे को भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के लिए प्रेरित किया।

आठवले ने कहा कि वह विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस से मिले और विद्रोही शिवसेना नेता शिंदे के साथ सरकार बनाने की अपील की है। यदि यह सरकार बनती है तो वह रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले समूह) को निगम और विभिन्न समितियों में मंत्री पद और प्रतिनिधित्व के लिए मांग करेंगे।

उन्होंने एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को बलि का बकरा बनाने का फैसला किया था, लेकिन पवार ने

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगी मुंबई नगर निगम के आगामी चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

महाराष्ट्र संकट : देवेन्द्र फडनवीस के घर पर पहुंच रहे हैं विधायक

पीलीभीत : मिनीट्रक पलटने से 10 की मौत, 7 घायल

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में गुरुवार सुबह एक मिनीट्रक पलटने से उसमें सवार दस लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार पीलीभीत लखनऊ राजमार्ग पर थाना गजरौला क्षेत्र में आज तड़के टाटा मेजिक लोडर के चालक को झपकी आने के कारण वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इसमें 3 महिलाओं, 3 बच्चों और चालक सहित चार पुरुषों की मौत हो गयी। दुर्घटना में सात लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

पुलिस के अनुसार सुबह चार बजे हरिद्वार से गंगा स्‍नान कर एक परिवार को लेकर वापस लौट रहा मिनी ट्रक गजरौला के पास अचानक बेकाबू होकर पलट गया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की माैके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

राय ने बताया कि मृतकों में चालक भी शामिल है। दुर्घटना के समय वाहन में लगभग 17 लोग सवार थे। उनके अनुसार तीन घायलों को जिला चिकित्सालय से हायर सेंटर बरेली को रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी के गोला निवासी एक परिवार के लोग बेटी की शादी के बाद हरिद्वार में गंगा स्‍नान कर घर वापस लौट रहे थे।

जिले के परिवहन अधिकारी अमिताभ राय के अनुसार मृतकों में गोला निवासी लक्ष्मी पत्नी संजीव, रचना पत्नी कृष्णपाल, सरला देवी पत्नी लालमन शुक्ला, हर्ष पुत्र संजीव, खुशी पुत्री संजीव, सुशांत पुत्र श्यामसुंदर, आनंद पुत्र कृष्णपाल, लालमन पुत्र नंदलाल, श्यामसुंदर पुत्र लालमन और वाहन चालक दिलशाद पुत्र आशिक (35 वर्ष) शामिल हैं।

नितिन देशमुख ने कहा कि उन्हें धोखे से सूरत ले जाया गया

मुंबई। शिवसेना के बागी विधायकों के बीच से वापस आए विधायक नितिन देशमुख ने गुरुवार को कहा कि उन्हें धोखे से सूरत ले जाया गया था।

देशमुख ने संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले ढाई वर्ष में कई बार हमारी सरकार गिराने की कोशिश कर चुकी है और इस बार भी भले ही एकनाथ शिंदे का चेहरा सामने रखा गया है लेकिन इसके पीछे भाजपा का हाथ है।

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। ठाणे में जब सब लोग चाय पीने के लिए उतरे तब उन्होंने चाय वाले से पूछा कि यह रास्ता किस ओर जाता है तब उसने बताया कि गुजरात की ओर तब उन्हें पता चला कि गुजरात ले जाया जा रहा है। जब सूरत पहुंचे तो वहां एक अच्छे होटल में रुकने की व्यवस्था की गई।

देशमुख ने कहा कि जब मैं सूरत पहुंचा तो मैने शिंदे से कहा कि मुझे यहां नहीं रहना है। मेरी तबीयत ठीक होने के बावजूद मुझे अस्पताल ले जाया गया।

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का डर दिखा कर भाजपा यह सब कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी उद्धव ठाकरे सरकार का समर्थन करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और यदि भाजपा को लगता है कि संख्या उनके पक्ष में है तो फिर सरकार बनाने का दावा क्यों नहीं पेश करते। उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र की सरकार को गिराना चाहती है लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं होगा।

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा कि शिंदे के साथ गए विधायक पत्र व्यवहार करने के बजाय मुंबई आ जाएं, ठाकरे के साथ बाते करें तब समाधान अवश्य निकल आएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शिवसेना के विधायकों का अपहरण कर गुवाहाटी ले कर गई है जो कि असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे वापस वर्षा में आएंगे। शिंदे के साथ गए 21 विधायक हमारे संपर्क में हैं।

महाराष्ट्र संकट : देवेन्द्र फडनवीस के घर पर पहुंच रहे हैं विधायक

महाराष्ट्र संकट : शिवसेना के 3 और विधायक शिंदे खेमे में शामिल

भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-24 का फ्रेंच गुयाना से सफल प्रक्षेपण

चेन्नई। भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-24 का गुरुवार सुबह फ्रेंच गुयाना के कोरू से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एरियन रॉकेट से सफल प्रक्षेपण किया गया। भारत के 24 कू बैंड वाले इस संचार उपग्रह का वजन 4,180 किलोग्राम है।

देश में डीटीएच सुविधा को और मजबूती देने के लिए बनाए गए इस संचार उपग्रह को मलेशिया के संचार उपग्रह मीसैट-3 डी के साथ एरियन-5 5ए 275 उड़ान की मदद से वांछित कक्षाओ में स्थापित किया गया।

एरियनस्पेस एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारतीय समयानुसार तड़के तीन बजकर 20 मिनट पर एरियन -5 ने भारत और मलेशिया के संचार उपग्रहों को लेकर फ्रेंच गुयाना के कौरू से अंतरिक्ष की उड़ान भरी और दोनों उपग्रहो को सफलतापूर्वक उनकी वांछित कक्षाओं में स्थापित किया।

एरियन स्पेस एजेंसी के सीईओ स्टीफन इजराइल ने कहा कि यह 15वां उपग्रह है जिसे हमारे रॉकेट से अंतरिक्ष में पहुंचाया है। हमें एशिया प्रशांत महासागर के दो बड़े देशें भारत और मलेशिया के साथ काम कर हम बेहद गौरवांवित महसूस करते हैं।

जीसैट-24 चार टन वजनी कू बैंड वाला एक स्तरीय संचार उपग्रह है जो न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा बना गया है। एनएसआईएल इसरो की व्यवसायिक शाखा है। इसकी मदद से बहुत बेहतर किस्म का टेलीविजन प्रसारण, टेलीकम्यूनिकेशन और रेडियो प्रसारण की सुविधा मुहैया कराई जाएंगी।

एनएसआईएल ने इस उपग्रह की पूरी क्षमा मेसर्स टाटा प्ले को लीज पर दी हुई है जो डीटीएच सेवाओं को प्रमुख प्रदाता है। इस उपग्रह की मदद से टाटा अपने उपभोक्ताओ को बेहतर और विश्वसनीय सुविधाएं मुहैया करा सकेगा।

महाराष्ट्र संकट : देवेन्द्र फडनवीस के घर पर पहुंच रहे हैं विधायक

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है और इस बीच भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के घर पर विधायक मिलने के लिए पहुंच रहे हैं।

दूसरी तरफ शिव सेना में भगदड़ मची हुई है। एकनाथ शिंदे के साथ कुल 42 विधायक हो गए हैं। यह भी रिपोर्ट है कि शिव सेना के चार और विधायक सूरत से गुवाहाटी जाने की राह में हैं।

शिंदे ने गुवाहाटी के होटल में 42 विधायकों के साथ वीडियो भेजा है जिसमें उनके समर्थक दिवंगत बाल ठाकरे और शिंदे के नाम का नारा लगा रहे हैं।

शिंदे ने कहा कि उन्होंने शिव सेना पार्टी नहीं छोड़ी है, यह उनके विधायकों के नारों से भी स्पष्ट हो रहा है। बागी विधायक बाल ठाकरे के नाम का नारा लगा रहे हैं।

शिवसेना की बैठक में 13 विधायक शामिल हुए

मुंबई में सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने घर मातोश्री में विधायकों की बैठक बुलाई है जिसमें आदित्य ठाकरे समेत 13 विधायक शामिल हुए। इस बीच, बागी विधायक एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी में उपस्थित विधायक संजय शिरसाट ने ठाकरे को पत्र लिख कर बहुत सारी शिकायतें की हैं।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री का सरकारी आवास ‘वर्षा’ का दरवाजा शिवसेना विधायकों के लिए हमेशा बंद रहा जबकि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायकों के लिए कोई मनाही नहीं थी।

उन्होंने लिखा कि मंत्रालय में भी ठाकरे से मुलाकात नहीं हो पाती थी क्योंकि वह मंत्रालय आते ही नहीं थे। कांग्रेस और राकांपा के विधायकों का काम हो जाता था जबकि शिवसेना विधायकों का काम नहीं होता था जिससे हमें अपने चुनाव क्षेत्र में काम करने में मुश्किल हो रही थी।

शिंदे का दरवाजा हमेशा शिवसैनिकों के लिए खुला रहता था और हम अपनी सारी समस्याएं उन्हें ही बताते थे। उन्होंने कहा कि जब राममंदिर दर्शन के लिए आदित्य ठाकरे गए तब और भी वहां विधायक जाना चाहते थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया। शिंदे ने दावा किया है कि शिवसेना के 14 सांसद उनके संपर्क में हैं।

पुस्तक विमोचन : सिन्ध का स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान

जयपुर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्रत्येक भारतीय का योगदान रहा है। सिन्ध प्रदेश भी इससे अछूता नहीं रहा। सिन्धवासियों ने स्वतंत्रता के प्रत्येक आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया था। जिसका उल्लेख सिन्धी साहित्य की पुस्तकों में सिन्धी भाषा में उपलब्ध है।

सिन्ध के स्वतंत्रता आन्दोलन में दिए गए योगदान को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की दृष्टि से राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा सिन्ध का स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान ’स्वराज सिन्धू-75’ शीर्षक के अन्तर्गत प्रकाशन किया गया है।

इस पुस्तक का विमोचन राज्यपाल कलराज मिश्र के कर-कमलों से राजभवन में गरिमापूर्ण कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक में भारत के विभिन्न प्रदेशों में रहने वाले लेखकों द्वारा हिन्दी में आलेख तैयार किए गए हैं, जिनमें सिन्ध के स्वर्णिम इतिहास, सिन्धी वीरों, महिलाओं, सन्तों, आर्य समाज, युवाओं के योगदान के साथ-साथ सिन्ध के शूरवीर बलिदानी हेमूं कालाणी, सन्त कंवरराम के जीवन पर विस्तृत जानकारी दी गई है।

इसके साथ-साथ स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान अंग्रेजों द्वारा प्रतिबंधित किये गये साहित्य का भी उल्लेख किया गया है। पुस्तक का सम्पादन अजमेर के वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ.सुरेश बबलानी द्वारा किया गया है।

महाराष्ट्र संकट : शिवसेना के 3 और विधायक शिंदे खेमे में शामिल

गुवाहाटी/मुंबई। महाराष्ट्र में गहराये राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के तीन और विधायक गुरुवार को गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो गए।

शिंदे खेमे का दावा है कि अभी उन्हें 37 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इस खेमे की ओर से 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाला एक प्रस्ताव पारित किया गया है कि बागी नेता एकनाथ शिंदे नेता बने रहेंगे और इसे प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजा गया है।

राजनीतिक संकट के बाद, शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को पार्टी विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया था। हालांकि, विद्रोहियों ने संकल्प के साथ पलटवार किया है।

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात अपना आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ खाली कर दिया और कहा कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन बागी विधायकों को आना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि उन्हें उन पर भरोसा नहीं है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायकों की बैठक

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायकों की बैठक से पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वल्से पाटिल, हसन मुश्रीफ और अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे हैं।

इस बीच शिव सेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के साथ सूरत में मौजूद रहे विधायक नितिन देसाई मुंबई वापस आ गए हैं और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ मुलाकात कर सारी जानकारी देंगे।

शिवसेना नेता संजय राउत ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी के 17 से 18 विधायक भारतीय जनता पार्टी के दबाव में गुवाहाटी में रखे गए हैं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ विधायकों के विद्रोह से पार्टी नहीं टूटती। इस समय शिंदे के साथ गए विधायकों में से लगभग 20 विधायक हमारे संपर्क मे हैं।

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में पार्टी मजबूत है। मुझ समेत कुछ लोगों पर ईडी का दबाव है। इसके बावजूद हम लोग शिव सेना में हैं और संघर्ष करेंगे।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रवाना

भुवनेश्वर। आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

मुर्मू एमसीएल गेस्ट हाउस से बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। बड़ी संख्या में उनके समर्थक, भाजपा नेता, पार्टी कार्यकर्ता और शुभचिंतक उन्हें बधाई देने और विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे। यहां उन्हें भव्य और जोश के साथ विदा किया गया। उनके सम्मान में हवाई अड्डे पर पारंपरिक जनजातीय लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया गया।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुर्मू ने समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया और सभी का सहयोग मांगा। भाजपा ने मंगलवार को देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल और ओडिशा के पूर्व मंत्री के नाम की घोषणा की थी।

बीजू जनता दल अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पहले ही सुश्री मुर्मू को अपने समर्थन की घोषणा कर चुके हैं और राज्य के सभी विधायकों से पार्टी लाइन से हटकर उन्हें वोट देकर उनकी जीत सुनिश्चित करने की अपील की है। मुर्मू दिल्ली पहुंचने के बाद अपना नामांकन दाखिल करने तक ओडिशा भवन में रुकेंगी।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक होंगे राजस्थान के 5 विधायक

सोनीपत : कार में आग लगने से 3 एमबीबीएस छात्र जिंदा जले

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के राई में राष्ट्रीय राजमार्ग-334 बी पर गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार कार के बैरिकेड से टकराने के बाद उसमें आग लग गई, जिसमें एमबीबीएस के तीन छात्र जिंदा जल गए और अन्य तीन घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि रोहतक पीजीआई में एबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र पुलकित, नरबीर, संदेश, रोहित, अंकित और सोमबीर रोहतक से हरिद्वार के लिए निकले थे। गांव राई के पास एनएच-334 बी के फ्लाईओवर पर पत्थर के बैरिकेड से उनकी कार टकरा गई जिससे कार में आग लग गई।

हादसे में पुलकित, संदेश और रोहित की झुलसने से मौत हो गई। पुलिस ने घायल अंकित, सोमबीर और नरबीर को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक स्थानांतरित कर दिया गया।