Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 764 -
होम ब्लॉग पेज 764

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक होंगे राजस्थान के 5 विधायक

सिरोही/उदयपुर। सिरोही जिले के आबू-पिण्डवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से जनजाति विधायक समाराम गरासिया समेत आदिवासी क्षेत्र के पांच विधायकों को भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावक बनाया गया है। दिल्ली से फोन आने के बाद समाराम गरासिया गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए।

समाराम गरासिया को प्रस्तावक बनाए जाने के बाद जनजाति समाज में खुशी की लहर दौड गई। भाजपा सिरोही शहर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने इसे सिरोही जिले के लिए गौरव का विषय बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। द्रौपदी मुर्मू के चुनाव जीतने पर वह देश की पहली आदिवासी महिला एवं दूसरी महिला राष्ट्रपति होगी।

राजस्थान के ये विधायक बनेंगे प्रस्तावक

राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र से जिन विधायकों को इस चुनाव में प्रस्तावक बनने का मौका मिलेगा उनमें उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह मीणा, सलूम्बर से अमृतलाल मीणा, झाड़ोल से बाबूलाल खराड़ी, पिंडवाड़ा से समाराम गरासिया और बांसवाड़ा जिले में गढ़ी विधानसभा क्षेत्र के कैलाश मीणा शामिल है। भारतीय जनता पार्टी के ये पांचों विधायक आज सुबह उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए और दिल्ली पहुंच गए।

भाजपा ने आदिवासियों को दिया पूरा सम्मान

डबोक हवाई अड्डे पर दिल्ली रवाना होने से पहले विधायक फूल सिंह मीणा ने मीडिया से कहा कि बहुत खुशी की लहर है कि देश के प्रथम नागरिक के लिए आदिवासी महिला को चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है जो बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को पूरा सम्मान दिया है और आज मेवाड़ से पांच विधायकों को दिल्ली बुलाया है जो बहुत ही खुशी की बात है।

एक मजदूर ने तय किया राजनीति का सफर

आबू-पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया तीन बार विधायक चुने गए हैं। वे पूर्व में भारतीय मजदूर संघ के वॉल्केम इंडिया लिमिटेड में यूनियन के लीडर रहे थे। फैक्ट्री में काम करते हुए गरासिया एक मजदूर के रुप में रहते हुए सुपरवाइजर बने।

समाराम गरासिया को भारतीय जनता पार्टी ने प्रथम बार जब उम्मीदवार बनाया तब फैक्ट्री के सभी मजदूरों ने उनके चुनाव लड़ने के लिए एक दिन का वेतन समर्पित किया था।

चुनाव प्रचार प्रसार के लिए धनराशि कम होने के कारण उन्होंने स्वयं की 25000 रुपए की एफडी को समय से पहले तुड़वाकर चुनाव में खर्च की थी। सहजता से बातचीत और सादगी सरलता के लिए वह आम जन में जाने जाते हैं।

कभी किसी दबाव के आगे नहीं झुकेगा बांग्लादेश : शेख हसीना

ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि उनका देश कभी भी किसी दबाव के आगे नहीं झुकेगा, बल्कि जनता की ताकत के साथ आगे बढ़ेगा।

हसीना ने यहां प्रधानमंत्री कार्यालय के शापला हॉल में संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश कभी किसी दबाव के आगे नहीं झुकेगा। देश की जनता का विश्वास हम पर विश्वास है और इसी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे।

मानवाधिकारों के बारे में एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने प्रतिप्रश्न किया कि हत्यारों को आश्रय देने वाले को कौन मानवाधिकार सिखाएगा? उन्होंने कहा कि जिस देश में स्कूलों में लगातार गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं, छात्रों की हत्या हो रही है, सड़कों पर लोगों का पुलिस द्वारा गला घोंटा जा रहा है, क्या वे हमें मानवाधिकार सिखाएंगे?

उन्होंने जोर दिया कि बांग्लादेश अपने आत्मविश्वास और जनता की ताकत के साथ आगे बढ़ना जारी रखेगा।

अफगानिस्तान : आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,100

काबुल। अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,100 तक पहुंच गई है और घायलों की संख्या 1,650 से अधिक है। टोलो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

इससे पहले पकतीका प्रांत के संस्कृति और सूचना विभाग के प्रमुख अमीन हुजैफा ने समाचार एजेंसी स्पूतनिक को बताया था कि मरने वालों की संख्या 1,000 को पार कर गई है और 1,500 से ज्यादा लोग घायल हैं।यह बताया जा रहा है कि पीड़ितों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने अफगानिस्तान में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप की सूचना दी थी। यहां पाकिस्तान की सीमा से लगे पकतीका और खोस्त प्रांतों में भारी तबाही की खबर है।

महाराष्ट्र के हित में फैसला लेने का समय आ गया : एकनाथ शिंदे

मुंबई। शिव सेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने आज एक ट्वीट कर कहा है कि महाराष्ट्र के हित में फैसला लेने का समय आ गया है।

शिंदे ने कहा है कि बेमेल गठबंधन से शिव सेना का भला नहीं हो रहा था। इसलिए बेमेल गठबंधन से बाहर निकलना जरूरी है। शिव सेना लगातार कमजोर हो रही थी।

उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान के बाद ट्वीट जारी किया है। ठाकरे ने आज कहा था कियदि शिव सेना का कोई भी विधायक मुख्यमंत्री बनेगा तो उन्हें अच्छा लगेगा हालांकि ठाकरे के इस प्रस्ताव को शिंदे ने ठुकरा दिया।

पार्टी विधायक कहेंगे तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं : उद्धव ठाकरे

श्रीलंका में अर्थव्यवस्था ध्वस्त, भारतीय और अमरीकी अधिकारी करेंगे दौरा

कोलंबो। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को संसद में अपने दिए एक विशेष बयान में कहा कि अमरीकी ट्रेजरी विभाग और भारत के अधिकारी देश में आर्थिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को श्रीलंका का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि अगले सोमवार को अमरीकी ट्रेजरी विभाग के प्रतिनिधियों का एक दल भी श्रीलंका पहुंचेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश अब ईंधन, गैस, बिजली और भोजन की कमी से कहीं अधिक गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है। अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

विक्रमसिंघे ने कहा कि आज हमारे सामने यही सबसे गंभीर मुद्दा है। इन मुद्दों को केवल श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करके ही सुलझाया जा सकता है और इसके लिए हमें सबसे पहले हमारे सामने आने वाले विदेशी मुद्रा भंडार में कमी का समाधान करना होगा।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन के नेतृत्व में भारत सरकार का एक शीर्ष-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल एक विशेष विमान से गुरुवार को श्रीलंका पहुंचेगा, ताकि आगे की आर्थिक सहायता के लिए यहां की जमीनी स्थिति का आकलन किया जा सके।

श्रीलंका में प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा सिर्फ तीन घंटे लिए होगा। इस दौरान वे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे दोनों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले सोमवार को अमरीकी ट्रेजरी विभाग के प्रतिनिधियों का एक दल भी श्रीलंका पहुंचेगा।

सबगुरु राशिफल : 23 जून गुरुवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 09.41 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज खर्च अधिक होगा। आज कारोबार धीमा चलेगा। आज आय में कमी रहेगी। आज चिंता व तनाव रहेगा। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज बुरी खबर मिलेगी। आज भागदौड़ अधिक होगी। आज थकान व कमजोरी महसूस होगी। आज काम में मन नहीं लगेगा। आज समय नेष्ट रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आज तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। आज देव-दर्शन प्राप्त होंगे। आज परिवार के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज विवेक का प्रयोग करें। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज निवेश लाभदायक रहेगा। आज धन प्राप्ति के योग अच्छे है। आज आय बढेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। आज पठन-पाठन में रुझान बढेगा। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज समय शुभ रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आज परिवार के साथ रहने का अवसर मिलेगा। आज प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज बुद्धि से कार्य करें। आज व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। आज शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आज धन प्राप्ति होगी। आज मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज सत्संग का लाभ मिलेगा। आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। आज आत्मशांति मिलेगी। आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज तंत्र-मंत्र में रुचि बढेगी। आज किसी जानकार व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज ज्ञान बड़ेगा। आज कुछ नया काम करने का मन बनेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। आज कारोबारी सौदा लाभकारी सिद्ध होगा। आज निवेश शुभ रहेगा। आज परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आज धन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

सिरोही में भी वसुंधरा राजे का सांकेतिक चुनावी आग़ाज़!


सिरोही में भी राजे का सांकेतिक चुनावी
सिरोही में भी राजे का सांकेतिक चुनावी

सिरोही। भले ही भाजपा में अंदर खाने ये दावे किए जा रहे हों कि हाई कमान ने राजे को साइड लाइन कर दिया है, लेकिन इन दावों को दरकिनार करते हुए राजे का मिशन 2023 यथावत जारी है।

पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया की बेटी की शादी के बहाने सिरोही पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सारणेश्वर मंदिर से सिरोही में भी चुनाव की तैयारी का सांकेतिक घोषणा कर ही दी है।

 

सांकेतिक इसलिए कि उन्होने ऐसी घोषणा अपने मुंह से तो नहीं कि नारे लगाने वाले हड़ावल दस्ते ने अपने नारों से ये जता दिया कि उन्हें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जैसी औऱ एमएलए ओटाराम देवासी जैसे चाहिए।

-सान्निध्य से हिचकिचाये कई भाजपाई, कइयों में उत्साह
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सिरोही आगमन पर भाजपाई दो की बजाय तीन खेमों में बंटे नजर आए। एक वो जिन्होंने राजे के आगमन पर बिल्कुल भी उत्साह नहीं दिखाया। ये वो लोग रहे जो उनके कथित पार्टी प्रतिद्वंद्वी सतीश पूनिया के करीबी माने जाते हैं। दूसरे वो जो राजे की खुदकी कमाई हैं और जिन्हें राजे के नेतृत्व पर अब भी विश्वास है। तीसरे वो जो विवाद में पड़ना नहीं चाहते लेकिन, राजे के आगमन पर उनकी झलक देखे बिना रह भी नहीं सकते थे।
पूनिया की करीब मानी जाने वाली जिले की लॉबी ने राजे से दूरी बनाए रखी। जबकि ये लोग जिले के अन्य इलाकों से बुधवार को ही सिरोही के बाण में आयोजित कार्यक्रम में सतीश पूनिया के सिरोही आगमन पर उनसे मिलने गए थे लेकिन, सिरोही शहर में आना उचित नहीं समझा।

पूनिया द्वारा जिले में बैठाया गए सन्गठन के लोगों से नाराज कुछ ऐसे भी लोग थे जिनमें राजे के आने से जबरदस्त उत्साह था। दोनो हाथ में लड्डू रखने वाले भी काफी थे। वैसे राजे का यहाँ तीन दिवसीय प्रवास है। सम्भव है कि सार्वजनिक रूप से उनसे कन्नी काटने वाले पदाधिकारी या कार्यकर्ता उनसे इस दौरान मिल लें।
– रेबारी समाज के लोगों की भी काफी संख्या
राजे के सारणेश्वर मन्दिर पहुंचने पर यहाँ काफी लोग थे। इनमे अधिकांश रेबारी समाज के भी थे। मंदिर के निकट ही रेबारी समाज छात्रावास के छात्रो की संख्या भी अच्छी खासी रही। ऐसे में इसे ओटाराम देवासी द्वारा जिले में सिरोही विधानसभा में उनकी भाजपा से टिकिट के दूसरे दावेदारों के लिए चुनौति के रूप में भी देखा जा रहा है।
-मंदिर में नारेबाजी से नाराज
शक्ति प्रदर्शन के लिए लाए गए हड़ावल दस्ते कई बार नेताओं के लिए समस्या बन जाते हैं। राजे जब मंदिर में घुसी तो पीछे कार्यकर्ता नारे लगाने लगे। राजे को सिरोही के पूर्व राज घराने के उत्तराधिकारी रघुवीर सिंह देवड़ा नजर आ गए। वो उनसे शिष्टाचार भेंट के लिए रुकी  जैसे ही वो बात करने लगी नारेबाजी रुकी नहीं।

इस पर नाराज होकर उन्होने स्थानीय नेताओं को इन नारेबाजों को बाहर रहने को कहा। रघुवीरसिंह देवड़ा से मिलकर आगे बढ़ीं तो फिर नारेबाजी शुर कर दी। इस बार राजे ने मंदिर में उनकी नारेबाजी नहीं करने की हिदायत देने को कहा तो सारणेश्वर महादेव के नारे लगने लगे।

वसुंधरा राजे कब साथ सिरोही पहुंचे उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के विश्वस्त।
वसुंधरा राजे कब साथ सिरोही पहुंचे उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के विश्वस्त।

– साथ थे पुराने विश्वस्त
वसुंधरा राजे के साथ उनके मंत्रिमंडल और सन्गठन के पुराने विश्वस्त भी सिरोही आये थे। उनमें उनके मुख्यमंत्री काल में प्रदेश अध्यक्ष रहे अशोक परनामी, स्वायत्त शासन मंत्री रहे शेखावत, बिजली मंत्री रहे पुष्पेन्द्र सिंह भाटी, ओटाराम देवासी साथ थे।

वहीं इस दौरान सांसद देवजी पटेल, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, रानीवाड़ा विधायक नारायण देवल, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, पूर्व महामंत्री वीरेंद्र चौहान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, महिला मोर्चा से रक्षा भंडारी, दमयंती डाबी, हेमलता पुरोहित, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष गणपतसिंह, आदि स्थानीय लोग भी शिष्टाचार भेंट व  अभिनंदन के लिए पहुंचे थे।

सिरोही में फर्श पर पड़े दुपट्टे।
सिरोही में फर्श पर पड़े दुपट्टे।

– रुसवा पड़े रहे दुपट्टे
कार्यकर्ता मंदिर में राजे के अभिनंदन के लिए आये। पार्टी के प्रतीक के रूप में दुपट्टे पहने हुए थे। लेकिन राजे के आगमन में कुछ कार्यकर्ता उतने  उत्साहित रहे कि इन दुपट्टों को मंदिर की सीढ़ियों के पास जमीन पर रखकर चल दिये। किसी पदाधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ लोग इस ओर से निकलते हुए राजे के पीछे पीछे निकल गए और ये दुपट्टे यूँ ही रुसवा होकर पड़े रहे।

बैनर्स में वसुंधरा राजे की फ़ोटो से परहेज वाले गुलाब की माला लेकर साथ फोटो खिंचाते दिखे

केरल में सोने की तस्करी के मामले में ईडी ने स्वप्ना सुरेश से की पूछताछ

तिरुवनंतपुरम। केरल के गोल्ड स्मगलिंग केस में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश बुधवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं।

उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मिलने का अवसर देने का अनुरोध किया था। इससे पहले स्वप्ना ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने गवाही दी थी।

सूत्रों ने बताया कि तिरुवनंतपुरम में संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास की पूर्व कर्मचारी स्वप्ना से ईडी ने पांच घंटे से अधिक समय तक के लिए पूछताछ की और उन्हें फिर से 23 जून को पेश होने के लिए कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पीएम मोदी को लिखे पत्र में स्वप्ना ने उनसे मिलने की इजाजत मांगी ताकि वह इस मसले के बारे में उनसे अधिक गहराई से बात कर सके।

स्वप्ना ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि चूंकि राज्य सरकार के अधिकारी खुद प्रमुख संदिग्ध हैं इसलिए उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है।

केरल के मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों के इस मामले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए स्वप्ना ने कहा कि केवल सीबीआई जांच ही सच्चाई सामने ला सकती है।

पार्टी विधायक कहेंगे तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं : उद्धव ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि शिव सेना के बागी विधायक यदि उनके सामने आकर कहें तो वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी ही पार्टी के विधायक यदि सूरत और गुवाहाटी जाकर कुछ कहते हैं तो यह उचित नहीं है, यदि उन्हें लगता है कि उन्हें (उद्धव ठाकरे) मुख्यमंत्री नहीं रहना चाहिए तो उनके सामने आकर कहें, वह तुरंत इस्तीफा दे देंगे और अगर वे चाहें तो उनका इस्तीफा ले जाकर स्वयं राज्यपाल को दे दें।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लोग इस्तीफा देने के लिए कहते तो उन्हें इतना कष्ट नहीं होता लेकिन वह जिस कुल्हाड़ी से घायल हो रहे हैं, उसकी लकड़ी उनके ही पेड़ की है।

ठाकरे ने कहा कि मुझसे हिंदुत्व पर प्रश्न पूछा जा रहा है लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि बाल ठाकरे और आज की शिव सेना में कोई फर्क नहीं है। मैने ऐसा कोई भी काम नहीं किया है जिससे पहले की शिव सेना और आज की शिव सेना में फर्क आया हो। शिव सेना और हिंदुत्व अलग-अलग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीति में काम करने का कोई अनुभव नहीं था लेकिन फिर भी जो भी दायित्व उन्हें मिला, उसे अच्छे से निभाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतना ही नहीं यदि बागी शिव सैनिक यह कहें कि वह शिव सेना का नेतृत्व करने के योग्य नहीं हैं तो वह मुख्यमंत्री पद के साथ ही शिवसेना का अध्यक्ष पद भी छोड़ देंगे, लेकिन वह चाहते हैं कि शिव सैनिक उनके साथ गद्दारी नहीं करें।

ठाकरे ने कहा कि हमने 25-30 वर्षों तक कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विरोध किया लेकिन यह आरोप लगाना गलत है कि उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि हमने एकनाथ शिंदे को पूरा सम्मान दिया और अभी कुछ दिन पहले ही वह आदित्य ठाकरे के साथ राम मंदिर का दर्शन करने के लिए गए थे। ठाकरे ने यह भी कहा कि वह अपने घर मातोश्री से ही काम करेंगे।

रोनाल्डो सिंह ने स्प्रिंट में रजत जीतकर बनाया इतिहास

नई दिल्ली। भारत के रोनाल्डो सिंह ने बुधवार को एशियाई ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप 2022 के आखिरी दिन इतिहास रचते हुए स्प्रिंट स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

यह प्रतियोगिता में उनका तीसरा पदक था। इससे पहले रोनाल्डो एक किमी टाइम ट्रायल और टीम स्प्रिंट स्पर्द्धा में कांस्य पदक जीत चुके थे।

चैम्पियनशिप के अंतिम दिन बुधवार को रोनाल्डो ने जापान के अनुभवी साइकिलिस्ट केंटो यामासाकी को कड़ी टक्कर दी, मगर उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। यामासाकी ने रोनाल्डो को लगातार दो रेसों में हराकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि कज़ाकस्तान के आंद्रे चुगे ने तीसरा स्थान हासिल किया।

सुबह के मुकाबले में रोनाल्डो ने चुगे को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। रोनाल्डो ने पहले मुकाबले में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अगली दोनों रेस जीती थीं।

अपने जन्मदिन पर रजत पदक जीतने के बाद रोनाल्डो ने कहा कि मेरे दिमाग में स्वर्ण था मगर मैं अपने पहले रजत से भी खुश हूं। यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मैंने हर टूर्नामेंट के साथ अपनी तकनीक पर काम किया, जो सबसे अहम था और अपने परिवार के आशीर्वाद से मैंने इसे हासिल किया।