Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 767 -
होम ब्लॉग पेज 767

निलंबित IAS पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिन बढ़ी

रांची। झारखंड में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। स्पेशल कोर्ट ने पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत अवधि 5 जुलाई के लिए बढ़ा दी। अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार सीए सुमन कुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है।

मनी लाउंड्रिंग से जुड़े मामले में विगत 11 मई को पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया गया था और 14 दिनों तक ईडी ने रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की थी। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया है।

इससे पहले भी 8 जून को उन्हें वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ही ईडी की कोर्ट में पेश किया गया था और आज दूसरी बार उन्हें वर्चुअल माध्यम से जेल से ही ईडी कोर्ट में पेश किया गया और अदालत ने न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया है।

इस मामले में गिरफ्तार पूजा सिंघल के करीबी सीए सुमन कुमार की भी न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। ईडी की टीम ने सुमन कुमार को भी 13 दिनों के लिए रिमांड पर पूछताछ की थी।

इधर, ईडी की ओर से आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में जुटी है। बताया गया है कि अगले कुछ दिनों में ईडी की ओर से पूजा सिंघल के अदालत स्पेशल कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

ईडी को पूजा सिंघल और उनके करीबियों के विभिन्न ठिकानों पर की गयी छापेमारी और कई लोगों से पूछताछ के बाद प्रवर्त्तन निदेशालय को पूजा सिंघल के विरूद्ध कई साक्ष्य मिले हैं, उसी के आधार पर अब आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।

बताया गया है कि ईडी की टीम यदि निर्धारित अवधि के भीतर अदालत में आरोप दाखिल करने में सफल नहीं होती है, तो पूजा सिंघल को जमानत सकती है।

अफगानिस्तान में भूकंप से 920 लोगों की मौत, 600 घायल

काबुल। अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या 920 हो गयी और अन्य 600 लोग घायल हो गए हैं। तालिबान ने यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। भूकंप के बाद पक्तिका प्रांत में जगह-जगह मलबे और टूटे हुए घरों की तस्वीर दिखाई दे रही है।

बीबीसी ने तालिबानी नेता हिबतुल्लाह अखुंदजाद के हवाले से बताया कि भूकंप से सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

आपदा प्रबंधन के उनके उप-मंत्री शरफुद्दीन मुस्लिम ने कहा कि अब तक 920 लोग मारे गए और 600 घायल हुए हैं।

तालिबान की ओर से नियुक्त प्रवक्ता बिलाल करीमी ने ट्विटर पर कहा कि दुर्भाग्यवश कल रात पक्तिका प्रांत के चार जिलों में जबर्दस्त भूकंप आया। भूकंप से सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए और कई घर पूरी तरह से नष्ट हो गए। हम सभी सहायता एजेंसियों से आग्रह करते हैं कि इस तबाही को रोकने के लिए टीमों को क्षेत्रों में भेजें।

बीबीसी ने अमरीकी भूगर्भीय सर्वे के हवाले से बताया कि जिस समय भूकंप आया था, उस समय लोग घरों में सोए हुए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई और जमीन की सतह से 51 किलोमीटर की गहराई में था।

शादी के बहाने वसुंधरा राजे का सिरोही में कार्यकर्ताओं का मन टटोलने की कोशिश तो नहीं?

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।

सिरोही। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज सिरोही आ रही हैं। मौका पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया की बेटी की शादी का जरूर है। लेकिन, उनके प्रवास के जो पैटर्न है वो महत्वपूर्ण है।

वो आते ही सबसे पहले सिरोही के सारणेश्वर मंदिर जाएंगी, माउंट आबू में भी अधर देवी मंदिर में पूजा का कार्यक्रम बताया जा रहा है। आम तौर पर वे चुनावी बिगुल फूंकने के लिए मंदिर दर्शन के पैटर्न को ही अपनाती हैं।  ऐसे में इस दौरे में शादी से ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि वे किस तरह से कार्यकर्ताओं का मन टटोलती हैं और राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा युग का अंत मान चुके भाजपा नेताओं का क्या रुख रहता है।

वैसे वसुंधरा राजे के बूंदी में केशवरायपाटन में उनके जन्मदिन पर कथित शक्ति प्रदर्शन के कार्यक्रम में समाराम गरासिया, ओटाराम देवासी और जिले के एक प्रधान के जाने की चर्चा उस समय जोरों पर रही थी और भाजपा समूहों में फ़ोटो भी वायरल हुए थे। तो ऐसे में 2023 के लिए सिरोही में अपने राजनीतिक अभियान की शुरुआत और समाराम गरासिया को धन्यवाद देने का इससे बेहतर मौका उनके लिए कुछ नहीं हो सकता था।

सिरोही में बैनर्स से कर दिया है अलविदा

वसुंधरा राजे भले ही पूर्व मुख्यमंत्री रही हों, लेकिन उनके मुख्यमंत्री काल में जो लोग उनके पास खड़े होकर के एक फोटो खिंचवाने को लालायित रहते थे उन्हीं बैनर वीरों ने वसुन्धरा राजे को सिरोही में भाजपा के बैनरों से गायब कर दिया है।

वर्तमान भाजपा प्रदेश सन्गठन में अधिकांश लोगों के वसुंधरा राजे के विपरीत खेमे के होने के कारण जिले के कई नेताओं ने प्रदेश।के आला नेताओं को खुश करने का सबसे बेहतर तरीका राजे को दरकिनार करने का निकाला और उसकी सांकेतिक शुरुआत बैनर और पोस्टरों से की।

किसान मोर्चे ने सबसे पहले किया अलविदा

जिले में वृहद स्तर और वसुंधरा राजे का बैनर पोस्टर्स से बायकॉट की शुरुआत की किसान मोर्चा ने। मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर गत वर्ष जुलाई में स्वामीनारायण मंदिर में किए गए आयोजन में सिरोही शहर और मंच पर लगे पोस्टरों से वृहद स्तर पर वसुंधरा राजे को बैनर और पोस्टरों से एलिमिनेशन का काम शुरू किया गया। फिर ये परम्परा बना गया।

सांसद देवजी पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी के करीब माने जाने वाले भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणपतसिंह इस वृहद कार्यक्रम से जिले में वसुंधरा राजे को बैनर पोस्टर्स से हटाने के राजनीतिक खेल के अगुआ के रूप में सामने आए। फ़िर बाकी लोगों ने भी राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा युग का अंत मानते हुए इसका अनुकरण शुरू कर दिया।

https://www-sabguru-com.cdn.ampproject.org/v/s/www.sabguru.com/18-22/no-space-for-vasundhra-raje-in-bjp-hordings-in-sirohi/amp/?amp_gsa=1&amp_js_v=a9&usqp=mq331AQKKAFQArABIIACAw%3D%3D#amp_tf=From%20%251%24s&aoh=16558874574570&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com&ampshare=https%3A%2F%2Fwww.sabguru.com/18-22%2Fno-space-for-vasundhra-raje-in-bjp-hordings-in-sirohi%2F

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे 40 विधायकों के साथ पहुंचे असम

गुवाहाटी। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे पार्टी के अन्य विधायकों के साथ बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी शासित असम के गुवाहाटी पहुंचे। उनका स्वागत भाजपा नेता सुशांत बोरगोहेन और पल्लब लोचन दास ने किया।

गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने दावा किया कि उनके पास शिवसेना के 40 विधायकों और छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन है तथा वे बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को नहीं छोड़ा है और न ही छोड़ेंगे।

असम के लिए रवाना होने से पहले, एकनाथ शिंदे और पार्टी के अन्य विधायक गुजरात के सूरत होटल में डेरा डाले हुए थे – एक और भाजपा शासित राज्य। उन्हें गुवाहाटी में स्थानांतरित करने का कदम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ टेलीफोन पर बातचीत के तुरंत बाद आया।

महाराष्ट्र में संकट सोमवार के विधान परिषद चुनावों में संदिग्ध क्रॉस-वोटिंग के बाद सामने आया, जिसमें भाजपा ने 10 में से पांच सीटें जीतीं। बताया जाता है कि शिवसेना की बगावत ने भाजपा को यह उपलब्धि हासिल करने में मदद की। शिंदे मंगलवार को भाजपा शासित राज्य गुजरात के सूरत में थे। सूरत से वह अन्य बागी विधायकों के साथ आज सुबह गुवाहाटी पहुंचे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के सदस्यों की संख्या इस समय 169 है जिसमें शिवसेना के 56, राकांपा के 53 और कांग्रेस के 44 विधायक शामिल हैं।

अगर शिवसेना के 35 विधायक अलग हो जाते हैं तो इस गठबंधन के सदस्यों की संख्या घटकर 134 रह जाएगी जबकि 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 145 सदस्यों की जरूरत होगी। इस समय रिक्तियों आदि के कारण हालांकि बहुमत के लिए 143 सदस्यों का समर्थन ही आवश्यक होगा।

नेशनल हेराल्ड केस : ईडी ने 5वें दिन राहुल गांधी से की पूछताछ

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पांचवें दिन पूछताछ की।

पिछले अनुभवों से सबक लेते हुए इस बार दिल्ली पुलिस ने ईडी कार्यालय और कांग्रेस मुख्यालय की ओर जाने वाले कई रास्तों बैरिकेडिंग की थी तथा कई रूटों पर यातायात को परिवर्तित कर दिया।

कांग्रेस ने ईडी पर गैर कानूनी तरीके पार्टी के नेताओं की छवि खराब करने के लिए कुछ चुनिन्दा मीडिया घरानों को पूछताछ की सूचनाएं देने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट किया कि क्या यह सामान्य है। क्या ईडी देश को किसी ऐसे मामले में उत्पीड़न की ऐसी कोई मिसाल दे सकता है जहां कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। कोई पैसा नहीं कमाया गया है और कोई कानून नहीं तोड़ा गया है। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि राहुल गांधी से इतने विस्तार से किन अनियमितताओं की जांच की जा रही
है।

इस बीच, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कथित रूप से बाधित करने और उन पर थूकने का मामला दर्ज किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : मैसूर में मोदी ने योग किया

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को भारत और विश्व भर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए और देश में उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोगों ने इन कार्यक्रमों में भाग लिया।

भारत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह मैसूर पैलेस के विशाल प्रांगण में हुआ जहां मोदी ने हजारों की संख्या में आसन लगाए लोगों के साथ योगाभ्यास किया।

प्रधानमंत्री ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज सुबह से देख रहे हैं कि योग की जो तस्वीरें कुछ वर्ष पहले केवल घरों में, आध्यात्मिक केन्द्रों में दिखती थीं, वह आज विश्व के कोने-कोने से आ रही हैं। ये तस्वीरें आत्मिक बोध के विस्तार की तस्वीरें हैं। ये तस्वीरें एक सहज, स्वाभाविक और सांझी मानवीय चेतना की तस्वीरें हैं।

मोदी ने कहा कि खास तौर पर तब, जब दुनिया ने बीते दो सालों में सदी की इतनी बड़ी महामारी का सामना किया हो। इन परिस्थितियों में देश, द्वीप, महाद्वीप की सीमाओं से ऊपर, योग दिवस का ये उत्साह, ये हमारी जीवटता का भी प्रमाण है।

मैसूर पैलेस के कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मैसूर राजघराने प्रमुख यदुवीर कृष्णा दाता चामराजा वाडीयार और राजमाता प्रमोदा देवी भी उपस्थित थीं।

मैसूर में प्रधानमंत्री के योग कार्यक्रम के साथ-साथ, देशभर में सरकार द्वारा 75 प्रमुख स्थलों पर विराट योगासन प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसके अलावा गैर-सरकारी संगठनों द्वारा भी विराट योग प्रदर्शनों का आयोजन किया गया जिनमें जिनमें करोड़ों लोगों ने भागीदारी की।

प्रधानमंत्री का मैसुरु का योग कार्यक्रम ‘एक सूर्य, एक धरती’ की अवधारणा को रेखांकित करने वाले अभिनव कार्यक्रम ‘गार्डियन योग रिंग’ का हिस्सा था। इस कार्यक्रम में, 16 अलग-अलग समय क्षेत्रों में योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण किया जा रहा था। यह पूर्व में फिजी से शुरू होकर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और सैन फ्रांसिस्को में समाप्त होगा। इसका सीधा प्रसारण डीडी इंडिया पर तड़के तीन बजे से शुरू हुआ और रात 10 बजे तक (भारतीय समयानुसार) चलेगा।

नायडू ने सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। उन्होंने वहां प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग का प्राचीन विज्ञान विश्व के लिए भारत का अमूल्य उपहार है।

आवासन तथा शहरी कार्य और पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा दिल्ली के लाल किला परिसर में अतंरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री हरदीप एस पुरी ने 12000 से अधिक योग उत्साहियों के साथ समारोह में भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कन्याकुमारी में तमिलनाडु के लोगों के साथ विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर योगाभ्यास किया।

केन्‍द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पंच महल, फतेहपुर सीकरी में योग किया। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल थे। नकवी ने कहा कि योग दुनिया भर में स्वास्थ्य, सदभाव और खुशी के लिए ‘संपूर्ण भारतीय स्वास्थ्य की डलिया’ है।

केन्‍द्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा फोर्ट में योग कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बाल वाटिका से कक्षा 12वीं तक के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जा रहा है। केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री ने शैक्षणिक संस्थानों से योग पर शोध और चर्चा कराने का आह्वान किया। केंद्रीय श्रम, रोजगार,पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आयोध्या में राम की पैड़ी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया।

केंद्रीय खाद्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सिक्किम में गंगटोक के इनचे मठ में राज्यपाल गंगा प्रसाद और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ योगाभ्यास किया। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने गांधी थिडल, पुड्डुचेरी में आयोजित समारोह में भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मोढेरा सूर्य मंदिर, मेहसाणा, गुजरात में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए।भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा पुरी में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्‍डेय ने की।

गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने लद्दाख के कारगिल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। सामाजिक न्याय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ऐतिहासिक स्थल अमरकंटक में सामूहिक कार्यक्रम में योगाभ्यास किया।

केन्‍द्रीय इस्पात मंत्री राम चन्‍द्र प्रसाद सिंह बिहार में बोधगया के महाबोधि मंदिर में एक विशेष समारोह में सामान्य योगाभ्यास कर के योग दिवस मनाया।

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ में भोरमदेव में आम लोगों के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया और केंद्रीय संचार ब्यूरो के जागरुकता प्रतियोगिता के विजेताओं पुरस्कार प्रदान किया। भोरमदेव आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 75 विशिष्ट स्थानों पर रखा गया था।

सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में विश्व भर में 25 करोड़ लोगों की सहभागिता का अनुमान है।

सबगुरु राशिफल : 22 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज यात्रा अनुकूल रहेगी। आज रोजगार प्राप्ति का प्रयास सफल रहेगा। आज शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आज धन लाभ के योग अच्छे रहेंगे। आज आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आज मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। आज रचनात्मक कार्य सफल रहेगा। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज बाहर जाने की योजना बनेगी। आज परिवार के साथ मनोरंजन के साथ समय बीतेंगा। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज निवेश शुभ रहेगा। आज आय बढेगी।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज कारोबार लाभदायक रहेगा। आज आय बढेगी। आज मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज नए मित्र बनेंगे। आज कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। आज परिवार के साथ मनोरंजन समय बीतेंगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। आज भेंट-उपहार मिलेगा। आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। आज स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। आज नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज किसी के उकसाने में न आएं। आज विवाद को बढावा न दें। आज कारोबार धीमा चलेगा। आज आय में कमी रहेगी। आज चिंता व तनाव रहेगा। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज डूबी हुई रकम मिलेगी। आज कारोबार अनुकूल रहेगा। आज निवेश लाभकारी रहेगा। आज सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। आज मान-सम्मान प्राप्त होगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज निवेश से लाभ मिलेगा। आज योजना फलीभूत होगी। आज धन प्राप्ति अच्छी होगी। आज लेन-देन में सावधानी रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आज तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। आज परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। आज कानूनी अड़चन दूर होगी। आज व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज किसी की नाराजगी से मन खराब रहेगा। आज वाणी नियंत्रण रखें। आज किसी से विवाद होगा। आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आज चोट व दुर्घटना से हानि होगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज भाईयों से मतभेद दूर होगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज निवेश शुभ रहेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू होंगी राजग की उम्मीदवार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए एक आदिवासी महिला उम्मीदवार के रूप में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को चुना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम यहां पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई संसदीय दल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज की संसदीय बोर्ड की बैठक में हम सभी लोग इस मत पर आए कि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के सभी घटक दलों के साथ बातचीत करते हुए हम राष्ट्रपति के लिए अपना प्रत्याशी घोषित करें।

उन्होंने कहा कि पहली बार किसी आदिवासी महिला उम्मीदवार को प्राथमिकता दी गई है। राजग की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू को घोषित किया गया है।

इससे पहले करीब साढ़े सात बजे प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे जहां पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने उनकी अगवानी की। संसदीय बोर्ड की बैठक में मोदी और नड्डा के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष शामिल हुए। बैठक करीब दो घंटे तक चली।

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ। उन्होंने रमादेवी वूमेंस यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वह 17 मई 2015 से 2021 तक झारखण्ड की राज्यपाल रही। वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल थी। वह पहली ओडिशा की नेता जिन्हें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।

वह वर्ष 2000 से 2009 तक ओडिशा विधानसभा की सदस्य रही। ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में दो बार रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक रही। वह राज्य सरकार में मंत्री भी रही। वह 1997 में ओडिशा में भाजपा के आदिवासी मोर्च की उपाध्यक्ष थी।

उल्लेखनीय है कि विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को ही तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दिया है।

मुर्मू देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ पिछड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी।

मोदी ने आज ट्वीट कर कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ पिछड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “लाखों लोग, विशेष रूप से वे लोग जिन्होंने गरीबी का अनुभव तथा कठिनाईयों का सामना किया है को श्रीमती के जीवन से बड़ी शक्ति मिली हैं। द्रौपदी मुर्मू जी के नीतिगत मामलों की समझ और दयालु स्वभाव से हमारे देश को बहुत लाभ मिलेगा।

शिवसेना विधायक नितिन देशमुख लापता, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

मुंबई। सोमवार रात से ही पति का फोन नंबर नहीं मिलने पर शिव सेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी प्रांजल देशमुख ने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।

देशमुख सूरत के मेरिडियन होटल में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के साथ ठहरे थे। देशमुख को आज सुबह सीने में दर्द के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

देशमुख बालापुर निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना विधायक हैं। वह कल रात से ही संपर्क में नहीं हैं। उन्हें शिंदे का करीबी माना जाता है। देशमुख की पत्नी ने अकोला शहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रांजल देशमुख ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पति कल से लापता हैं।

बाद में पता चला कि देशमुख को सुबह सीने में दर्द के बाद सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

महाराष्ट्र : संकट में उद्धव ठाकरे सरकार, 11 मंत्री ‘लापता’

महाराष्ट्र : संकट में उद्धव ठाकरे सरकार, 11 मंत्री ‘लापता’

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट : राकांपा की आपातकालीन बैठक

पुणे। शिवसेना के कुछ विधायकों की नाराजगी के बाद गुजरात के सूरत पहुंचने की खबरों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने मुंबई में अपनी पार्टी के नेताओं की आपात बैठक बुलाई है।

पवार ने मंगलवार को दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन कहा कि पिछले ढाई साल में महाराष्ट्र सरकार को गिराने की यह तीसरी कोशिश है।

उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन का एक उम्मीदवार विधान परिषद का चुनाव हारा है। इस तरह के चुनाव में पहले भी क्रास वोटिंग हुई है, यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राकांपा में कोई बगावत नहीं है।

उन्होंने संवाददाताओं के एक प्रश्न के जवाब में कहा कि शिव सेना का यह आंतरिक मामला है। पवार ने कहा कि वह आज रात मुंबई जाएंगे। उनसे जब पूछा गया कि यदि महाराष्ट्र सरकार गिरती है तो आप की पार्टी भाजपा के साथ जाएगी क्या? उन्होंने कहा कि वह विपक्ष में बैठेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को कोई खतरा नहीं है, महा विकास अघाड़ी सरकार चलती रहेगी।

शिव सेना के एक नेता ने आरोप लगाया कि पार्टी नेता एकनाथ शिंदे को हमेशा उपेक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि शिंदे नई पार्टी बना सकते हैं या फिर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने सरकारी आवास वर्षा में 12 बजे पार्टी विधायकों की आपातकालीन बैठक बुलाई थी जिसमें कुल 14 विधायक शामिल हुए। शिव सेना के विधायक और मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ पार्टी के 32 विधायक गुजरात के सूरत में हैं। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि भाजपा राजनीति के लिए सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही है।

महाराष्ट्र : संकट में उद्धव ठाकरे सरकार, 11 मंत्री ‘लापता’