Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 770 -
होम ब्लॉग पेज 770

भारत का लक्ष्य ओलंपिक 2024, 2028 : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार को 44वें शतरंज ओलंपियाड के ऐतिहासिक मशाल रिले का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत के युवा हर खेल में शीर्ष प्रदर्शन कर रहे हैं, और भारत का अगला लक्ष्य पेरिस 2024 और लॉस एंजेलिस 2028 है।

मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया के युवा हर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वे दुनिया भर में भारत का परचम लहरा रहे हैं। अब हम 2024 पेरिस ओलंपिक और 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं। इसके लिए टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के माध्यम से भी खिलाड़ियों का समर्थन किया जा रहा है।

मोदी ने कहा कि पहले खिलाड़ियों को सही मंच के लिए इंतज़ार करना पड़ता था, लेकिन आज खेलो इंडिया उन्हें तलाश भी रहा है, तराश भी रहा है। उन्होंने कहा कि आज हज़ारों खिलाड़ियों को खेलो इंडिया अभियान के तहत चुना गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति ने भी खेलों को अन्य विषयों जितना महत्व दिया है और देश में कई खेल विश्वविद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है।

मोदी ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत देश के दूर-दराज के क्षेत्रों से खेल प्रतिभाएं उभर रही हैं और देश के विभिन्न कस्बों और जिलों में आधुनिक खेल का बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है।

नई शिक्षा नीति के तहत खेलों को अन्य शैक्षणिक विषयों के बराबर रखा गया है। फिजियो, खेल विज्ञान जैसे खेलों के कई नए आयाम सामने आ रहे हैं और देश में कई खेल विश्वविद्यालय खोले जा रहे हैं।

शतरंज के साथ भारत के पुराने रिश्ते की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने चतुरंगा उर्फ शतरंज का आविष्कार किया था। शतरंज भारत के रास्ते दुनिया के कई देशों में पहुंचा और बहुत लोकप्रिय हुआ।

शतरंज हिंदुस्तान से निकलकर पूरी दुनिया में पहुंचा, कई लोगों का ‘पैशन’ बन गया है। हमें खुशी है कि शतरंज इतने बड़े खेल के रूप में अपने जन्मस्थान में फिर एक बार ‘सेलिब्रेट’ किया जा रहा है।

मोदी ने ओलंपियाड में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि साथियों, आप जब खेल के मैदान या किसी बोर्ड के सामने होते हैं तो सिर्फ अपनी जीत के लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेलते हैं। जाहिर है हजारों लोगों की आकाक्षाओं का भार भी आप पर रहता है। आप अपना शत प्रतिशत दीजिए, लेकिन जीरो प्रतिशत तनाव के साथ।

उन्होंने कहा कि शतरंज के खेल में एक चूक से खेल पलटने की आशंका रहती है, लेकिन यह शतरंज ही है जहां हारी हुई बाज़ी को भी दिमाग से पलट सकते हैं, इसलिए खिलाड़ी जितना कम दबाव लेंगे, उतना बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

नाइजीरिया में बस-ट्रक की टक्कर से 18 की मौत

लागोस। मध्य नाइजीरिया में रविवार तड़के एक यात्री बस के एक राजमार्ग पर ट्रक से टकरा जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।

नाइजर प्रांत बोसो के पुलिस प्रवक्ता अबियोदुन वासिउ ने राजधानी मिन्ना शहर में एक प्रेस वार्ता में कहा कि ट्रक की टक्कर से बस में आग लग गई। इसके कारण बोसो स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गिदान क्वानो गांव के पास एक राजमार्ग पर बस में सवार 18 लोग जल गए।

वासिउ ने कहा कि दुर्घटना में एक व्यक्ति भी घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब बस आग की चपेट में आने से पहले सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। बस दक्षिण पश्चिम नाइजीरिया के लागोस राज्य से आ रही थी। वह देश के उत्तरी भाग की ओ जा रही थी कि रास्ते में यह हादसा हुआ।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने मोटर चालकों को हमेशा यातायात नियमों और विनियमों का पालन करने की सलाह भी दी। गौरतलब है कि नाइजीरिया में अक्सर घातक सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

पीलीभीत में 10 साल की नाबालिग लडकी के साथ गैंगरेप

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन युवकों पर एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 15 मई को शाम उसकी 10 वर्षीय पुत्री पास में एक खाली पड़े प्लाट में खेल रही थी।

इस बीच गांव के खर्जुल, जितेंद्र व वीरेंद्र प्लाट से नाबालिग किशोरी को पास के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। उनके कृत्य से वह बेहोश हो गई। वे सभी आरोपी किशोरी को बदहवास अवस्था में खेत में पडा छोड़कर भाग गए।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बेहाश पड़ी किशोरी को देखा और परिजनों को सूचना दी। किशोरी ने होश में आने के बाद उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़ित की मां लगातार कोतवाली के चक्कर काटती रही।

बीसलपुर पुलिस ने आज पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376ए, 376 डी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बीसलपुर क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया है कि पीड़ित की मां की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सेना में ठेके पर भर्ती केंद्र सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला : जयंत चौधरी

अजमेर। राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा है कि सेना में ठेके पर भर्ती केंद्र सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है।

चौधरी आज अजमेर में तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ के समापन समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में खौफ का माहौल है और केंद्र की मोदी सरकार का अग्निपथ निर्णय अविवेकपूर्ण तथा अनिधिकृत है।

उन्होंने कहा कि यह परंपरा एक बार शुरू हो गई तो फिर भविष्य में शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा कर्मी भी ठेके पर लगाए जाएंगे जिसके परिणाम घातक होंगे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर सत्ता के नशे में चूर होकर तानाशाही का आरोप लगाया और इसे देशहित में गलत करार दिया।

इससे पहले महर्षि दयानंद निर्वाण न्यास स्मारक भिनाय कोठी पर समापन समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में वेदों के प्रति जागरूकता अति आवश्यक है।

पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण करने से युवा पीढ़ी में नैतिकता का हनन हो रहा है। सामवेद परायण यज्ञ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए स्वामी यज्ञदेव एवं स्वामी विप्रदेव के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान वापसी की जताई इच्छा

लंदन। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा देश वापसी की इच्छा जताने के बाद उनकी वापसी की संभावना बढ़ गई हैं और इसी के साथ देश में सैन्य तानाशाही पर फिर से बहस छिड़ गई है।

मुशर्रफ वर्ष 1999 में नवाज शरीफ की सरकार को तख्तापलट करके सत्ता में आए थे। उन्होंने साल 2001 से 2008 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्य किया, इसी बीच उन पर गंभीर आरोप लगे, जिसके बाद से वह पाकिस्तान छोड़कर ब्रिटेन और मध्य पूर्व में स्व-निर्वासित निर्वासन में रह रहे थे।

फिलहाल, पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ (78) ने अपना शेष जीवन को अपने घर पाकिस्तान में बिताने की इच्छा व्यक्त की। सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि उनकी इच्छा पूरी की जानी चाहिए।

द गार्जियन ने सीनेट के पूर्व अध्यक्ष रजा रब्बानी के हवाले से कहा कि वह मुशर्रफ की घर वापसी की अनुमति देने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है क्यों कि देश की जनता पर उनके द्वारा किए गए जुर्म आज भी लोगों के जेहन में हैं।

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आरोप लगाया कि मुशर्रफ ने राजनीति का गला घोंटकर अपने हित के लिए अपने ही देश की अच्छाईयों पर पानी फेर दिया। मुशर्रफ ने एक साक्षात्कार में कहा था कि मुझे लगता है कि संविधान कूड़ेदान में फेंकने के लिए सिर्फ एक कागज का टुकड़ा है।

कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ काम करेंगी पूजा हेगड़े!

मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ काम करती नजर आ सकती हैं।

यश की फिल्म केजीएफ 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इसके बाद से ही यश की अगली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यश ने हालांकि अभी तक केजीएफ के बाद अपनी अगली फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया है।

चर्चा है कि यश अपनी एक और अगली पैन इंडिया रिलीज फिल्म के लिए निर्देशक नार्थन के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में यश के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आ सकती हैं। पूजा हेगड़े का नाम इस फिल्म के लिए रेस में लगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में सबसे आगे है।

पूजा हेगड़े ने अभी तक किसी पैन इंडिया रिलीज फिल्म में काम नहीं किया है। यदि पूजा इस फिल्म के लिए हां कहती हैं तो ये उनके करियर की पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म साबित होगी।

कानपुर में झुंझुनूं के आईआईटी छात्र की गंगा में डूबने से मौत

कानपुर/झुंझुनूं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के एक छात्र की रविवार को कोहना क्षेत्र में गंगा नदी में डूबने से मृत्यु हो गई।

राजस्थान के झुंझुनूं जिले का निवासी चंचल मीणा (22) आईआईटी कानपुर में सिविल इंजीनियर का छात्र था और अपने साथियों के साथ गंगा बैराज घूमने गया था।

आजाद प्रजापति, अमित कुमार, प्रताप सिंह समेत दस छात्रों के साथ वह गंगा के उन्नाव जिले की तरफ स्थित तट पर स्नान कर रहा था कि चंचल और उसका एक साथी डूबने लगा।

शोर सुनकर दौड़े गोताखोरों ने किसी तरह उसके साथी को बचा लिया लेकिन चंचल गहराई में जाकर डूब गया। सूचना पर एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय, कोहना इंस्पेक्टर रजनीश तिवारी, जल पुलिस और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने चंचल का शव बरामद कर लिया।

त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि छात्र के परिजनों के साथ ही आईआईटी प्रबंधन को हादसे की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

आईआईटी प्रवक्ता ने कहा कि चंचल मीणा के असामयिक निधन पर संस्थान शोक व्यक्त करता है और प्रार्थना करता है कि भगवान उनके परिवार और दोस्तों को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

स्पाइस जेट विमान के इंजन में लगी आग, बाल-बाल बचे 185 यात्री

पटना। निजी विमानन सेवा कंपनी स्पाइस जेट के पटना से दिल्ली जाने वाले एसजी-725 विमान के एक इंजन में आज दोपहर बारह बजे उड़ान भरने के साथ ही आग लग गई लेकिन पायलट की सझबूझ से फ्लाइट की जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

सूत्रों ने रविवार को बताया कि स्पाइस जेट के एसजी-725 विमान के एक इंजन में जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के साथ ही आग लग गई। फुलवारी शरीफ इलाके में लोगों ने उड़ते विमान से धुआं उठता देखा और इसकी सूचना पटना के जिलाधिकारी को दी। इसकी जानकारी हवाईअड्डा प्रशासन को दी गई।

इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कराई गई। विमान में 185 यात्री सवार थे। विमान के लैंड करने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उन्नाव में सड़क हादसा, एक परिवार के 4 लोगों की मौत

उन्नाव/जयपुर। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और एसयूवी की टक्कर से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोरारा गांव के पास किलोमीटर संख्या 278.9 पर भोर यह हादसा उस समय हुआ जब एक कंटेनर बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुये दूसरी लेन पर चला गया और इस बीच दूसरी लेन पर विपरीत दिशा से आ रही सफारी कार से सीधी टक्कर हो गई।

इस हादसे में कार सवार बिहार के शिवान निवासी चार लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे यूपीडा कर्मी और पुलिस ने लोकबंधु अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सफारी सवार जयपुर से शिवान बिहार अपने गांव एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

इस हादसे में कार चालक अखिलेश मिश्रा (40), पत्नी बबीता मिश्रा (36), बेटी प्रियांसी (12) और भतीजी ज्योति मिश्रा (10) की मौत हो गई जबकि संतोष मिश्रा व एक अन्य का स्थानीय स्तर पर इलाज जारी है। सभी बिहार के थाना शिवान क्षेत्र के मूलरूप से रहने वाले हैं।

मोदी ने प्रगति मैदान पर समन्वित सुरंग मार्ग का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजधानी के प्रसिद्ध प्रदर्शनी स्थल प्रगति मैदान इलाके में भूमिगत मार्गों के एक समन्वित नेटवर्क का उद्घाटन किया।

वाहनों के आवागमन की सुविधा के लिए इन भूमिगत मार्गों व अंडरपास के चालू होने से इंडिया गेट से पूर्वी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लिए आना-जाना अधिक सुगम होगा और भीड़भाड़ व जाम की समस्या दूर होगी।

इसका निर्माण पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा कराया गया है और इस पर 920 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आई है। इसमें वर्षा जल की निकासी की स्वचालित व्यवस्था, क्लोज सर्किट कैमरों से निगरानी और उद्घोषणा की अत्याधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयुष गोयल और पेट्रोलियम एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित थे। मोदी ने फीता काटकर प्रगति मैदान के समन्वित भूमिगत मार्ग का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद उसका निरीक्षण किया और उसकी जानकारी ली।