Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 773 -
होम ब्लॉग पेज 773

प्रधानमंत्री मोदी ने मां हीराबा के चरण धोकर लिया आशीर्वाद

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में अपनी मां हीराबा के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया।

मोदी माता हीराबा के 100वें जन्म दिन के मौके पर अपने छोटे भाई के साथ रह रही मां हीराबा से मिलने आज सुबह उनके घर पहुंचे। जहां पूज्य हीराबा के चरणों में बैठकर उन्होंने पुत्र सहज भाव से मातृश्री के चरण धोए और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। वह करीब 30 मिनट उनके साथ रहे और हीराबा के शतायु होने के अवसर उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

उल्लेखनीय है कि मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की शाम गांधीनगर राजभवन पहुंचे थे। जहां से गांधीनगर में आज सुबह अपनी माता हीराबा से मिलने के बाद वह सुबह लगभग 9:15 बजे प्रधानमंत्री पावागढ़ पहाड़ी पर स्थित श्री कालिका माता के पुनर्निमित मंदिर की यात्रा करेंगे और इसका उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद उनकी विरासत वन की यात्रा लगभग 11:30 बजे होगी। वहीं दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे वे वडोदरा के गुजरात गौरव अभियान में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विश्व में करीब एक अरब लोग मानसिक विकार से ग्रस्ति : WHO

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को कहा कि विश्व भर में करीब एक अरब लोग किसी न किसी रूप में मानसिक विकार से ग्रस्ति हैं।

सदी की शुरुआत के बाद से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सबसे बड़ी समीक्षा में स्वास्थ्य निकाय ने कहा सबसे अधिक चिंताजनक बात यह है कि इसमें ‘सात किशोरों में से एक’ शामिल है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोविड -19 महामारी के पहले वर्ष में अवसाद और चिंता जैसे सामान्य परिस्थितियों की दर में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

डब्ल्यूएचओ ने एक रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2019 में दुनिया के करीब एक अरब लोग 14 प्रतिशत किशोरों सहित एक मानसिक विकार के साथ जी रहे थे। 100 में से एक से अधिक मौतों का कारण आत्महत्या रहा है और 58 प्रतिशत आत्महत्या 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों ने की है।

मानसिक विकार विकलांगता का प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति वाले लोग सामान्य लोगों की तुलना में औसतन 10 से 20 वर्ष पहले मर जाते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बचपन का यौन शोषण और डराना, धमकाना अवसाद के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा सामाजिक और आर्थिक असमानता, सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति, युद्ध और जलवायु संकट मानसिक स्वास्थ्य के लिए वैश्विक, संरचनात्मक खतरों में से एक हैं।

रिपोर्ट में सभी देशों से व्यापक मानसिक स्वास्थ्य कार्य योजना 2013-2030 के कार्यान्वयन में तेजी लाने का आग्रह किया गया है।

सबगुरु राशिफल : 18 जून शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 02.59 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। आज आप अपनी बुद्धिमत्ता से सभी कार्य हल करेंगे। आज निवेश से लाभ मिलेगा। आज यात्रा की योजना बनेगी। आज परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज नोकरी में अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आज धन प्राप्ति होगी। आज आय बढेगी। आज प्रसन्नता बनी रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी के खरीदने संबंधित योजना बनाएंगे। आज आपको सत्संग का लाभ मिलेगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में लगेगा।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज प्रेम-पसंग में अनुकूलता रहेगी। आज भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आज व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगा। आज परिवार प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज अपेक्षित काम में विलंब होगा। आज बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आज अपने काम पर ध्यान दें। आज विवेक का प्रयोग करें। आज लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज यात्रा लाभदायक रहेगी। आज डूबी हुई रकम मिलेगी। आज नए उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। आज कारोबार अनुकूल रहेगा। आज निवेश शुभ रहेगा। आज आय बढेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। आज योजना फलीभूत होगी। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज निवेश लाभकारी रहेगा। आज नौकरी में चेन रहेगा। आज समय उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज राजकीय बाधा दूर होगी। आज कारोबार लाभ देंगा। आज शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आज तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। आज परिवार के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय व्यतीत होगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आज किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी होगी। आज स्वाभिमान को ठेस पहुचेंगी। आज नकारात्मकता हावी रहेगी। आज समय नेष्ट है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज सरकारी कामों में सहूलियत मिलेगी। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज कारोबार में नए अनुबंध होंगे। आज निवेश शुभ रहेगा। आज आय बढेगी। आज पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। आज कारोबार लाभदायक रहेगा। आज शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। आज धन प्राप्ति के योग अच्छे है। आज ऐश्वर्य के साधन जुटेंगे। आज मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज रचनात्मक कार्य सफल रहेगा। आज पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आज स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। आज मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज प्रसन्नता रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

बांग्लादेश में बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत

ढाका। बांग्लादेश में शुक्रवार अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से चार किशोर समेत नौ लोगों की मौत हो गई।

नंदैल पुलिस थाना प्रमुख मिजानुर रहमान ने बताया कि उपाजिला के गंगैल यूनियन के कंकरहाटी गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे फुटबॉल खेलते समय तीन किशोर बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान कांकरहटी गांव के शाहिदुल्ला (14), शॉन मिया (13) और स्वाधीन (14) के रूप में हुई है। शवों को बिना पोस्टमार्टम के लिए परिवारों को सौंप दिया गया।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस बीच मयमनसिंह सदर उपाजिला के डोरी कुश्तिया गांव में ब्रह्मपुत्र नदी में मछली पकड़ने के दौरान बक्कर हुसैन (40) जहांगीर आलम (30) की मौत हो गई। इसके अलावा धोबौरा उपाजिला के चारमुहिनी गांव अबु सईद (30) की भी मछली पकड़ने के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सिराजगंज में बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर सिराजगंज कस्बे से कावाकोला जा रहे नाव में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। साथ ही सैयदाबाद यूनियन में रेल पुल परियोजना पर काम कर रहे हैं एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शकील मिया नामक किशोर की बिल में मछली पकड़ते समय जमालपुर के सरिशाबरी में बिजली गिरने से मौत हुई।

गांधी परिवार को खुश करने को गहलोत कर रहे केन्द्र सरकार की योजनाओं का विरोध : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह गांधी परिवार को खुश करने के लिए केन्द्र सरकार की सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं का विरोध कर रहे हैं।

डा पूनियां ने अपने बयान में शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने उन पर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का षड़यंत्र करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि गहलोत को यह जमीनी हकीकत पता चल चुकी है कि राजस्थान में कांग्रेस की जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है, पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का माहौल है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जनता आतुर है कांग्रेस की प्रदेश से हमेशा की विदाई के लिए और अगले वर्ष भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं कल्याणकारी योजनाओं से तीन चौथाई बहुमत के साथ राजस्थान में सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बात करना गहलोत और कांग्रेस के नेताओं को इसलिए शोभा नहीं देता कि देश पर आपातकाल कांग्रेस ने थोपा, अनुच्छेद 356 का दुरूपयोग कर सैकड़ों बार राज्य सरकारों को अस्थिर करने के षड़यंत्र रचे गए और राजस्थान में भी इस कांग्रेस सरकार के शासन में जिस भी कांग्रेस तथा अन्य विधायकों ने लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ राजद्रोह के मुकदमे दर्ज करा दिए गए और विधायकों की जासूसी के लिए पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग किया गया।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के एवं अन्य विधायकों को डराने धमकाने के लिए भी पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग किया, उनके घरों पर जासूसी के लिए पुलिस का पहरा बिठा दिया गया, क्या यह कार्यशैली लोकतंत्र की बात करने वाले गहलोत के लिए शोभा देती है।

उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए जयपुर में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को कांग्रेस सरकार ने तानाशाही रवैये से गिरफ्तार कर उनकी आवाज को दबाया है और मुख्यमंत्री लोकतंत्र की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच कराने से मुख्यमंत्री को किस बात का डर है, अगर डर नहीं है तो इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करनी चाहिए, जिससे प्रदेश के युवाओं को न्याय मिल सके।

अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के फार्म हाउस एवं दुकान पर सीबीआई का छापा

बॉम्बे हाईकोर्ट में मलिक, देशमुख की जमानत याचिका खारिज

मुंबई। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अनिल देशमुख और नवाब मलिक की 20 जून को विधान परिषद चुनाव में मतदान करने के लिए एक दिन की अस्थायी जमानत देने की याचिका को खारिज कर दिया।

उच्च न्यायालय द्वारा सोमवार को उन्हें राहत देने से इनकार करने के बाद मलिक ने 20 जून को होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए वोट डालने के लिए एक दिन के जमानत बांड पर या एस्कॉर्ट के जरिए जेल से बाहर आने को लेकर याचिका दायर की थी। जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया।

उल्लेखनीय है कि देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नवंबर 2021 में धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद में उन्हें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस वर्ष अप्रैल में भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इस समय वह न्यायिक हिरासत में है।

इसी तरह, नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस साल 23 फरवरी को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से संबंधित धन शोधन मामले जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

भारत की दक्षिण अफ्रीका पर 82 रनों की विशाल जीत

राजकोट। आवेश खान (चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका पर 82 रनों की विशाल जीत दर्ज की। यह रनों के मामले में भारत की दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत है। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी कभी भी लय में नहीं दिखी।

कप्तान टेम्बा बावुमा के तीसरे ओवर में रिटायर्ड हर्ट होने के बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। प्रोटियाज़ के लिये रासी वैन डर डुसेन ने सबसे ज़्यादा 20 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक ने 14 और मार्को जैनसेन ने 12 रन बनाये। इनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज़ 10 रन भी नहीं बना सका और पूरी टीम 87 रन के न्यून स्कोर पर आउट हो गई।

भारत के लिये आवेश खान ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट चटके जबकि युज़ी चहल ने चार ओवर में 21 रन के बदले दो विकेट लिए। हर्षल पटेल और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

भारत के 169 रन के जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद सलामी बल्लेबाज़ और कप्तान टेम्बा बावुमा के कंधे पर आ लगी, जिसके बाद वह चौथे ओवर में रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए।

प्रोटियाज़ की मुश्किलें तब बढ़ गईं जब हर्षल पटेल ने सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक को पांचवें ओवर में रन आउट कर दिया। 13 गेंदें खेलकर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाने वाले डिकॉक के आउट होने के बाद अफ्रीका के 24 रन पर दो विकेट हो गए।

इसके बाद अफ्रीका के विकेटों की झड़ी लग गयी। टीम के सात बल्लेबाज 10 रन से कम के निजी स्कोर पर आउट हुए, जिसमें दो बल्लेबाज़ शून्य पर भी पवेलियन लौटे। दक्षिण अफ्रीका ने अपने अंतिम पांच विकेट 14 रन के अंदर गंवाए।

दूसरी ओर, भारतीय गेंदबाज़ पूरी तरह से मैच में हावी रहे। हार्दिक पांड्या (एक ओवर, 12 रन) के अलावा सभी गेंदबाज़ों की इकॉनमी छह रन प्रति ओवर से नीचे रही। आवेश खान ने भारतीय गेंदबाज़ों की अगुवाई करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए।

युज़ी चहल ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने 3.5 ओवर में 19 रन के बदले एक विकेट झटका। हर्षल पटेल ने अपने दो ओवर में सिर्फ तीन रन देकर डेविड मिलर का बहूमूल्य विकेट लिया। भुवनेश्वर कुमार ने हमेशा की तरह किफ़ायती गेंदबाज़ी करते हुए दो ओवर में आठ रन दिए, हालांकि उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिये बुलाया था। सीरीज़ का अपना पहला मैच खेल रहे लुंगी एनगिदी ने सलामी बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ (5) को दूसरे ओवर में ही चलता किया। मार्को जैनसेन ने तीसरे ओवर में श्रेयस अय्यर (4) को आउट किया और भारत ने 24 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए।

जल्दी विकेट गंवाने के कारण भारत की शुरुआत धीमी रही और टीम पावरप्ले में सिर्फ 40 रन ही बना सकी। पावरप्ले समाप्त होते ही सलामी बल्लेबाज़ इशान किशन भी 25 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी में इशान ने तीन चौके और एक छक्का लगाया।

कप्तान ऋषभ पंत (17) और उपकप्तान हार्दिक पांड्या (46) के बीच 41 रन की साझेदारी हुई, लेकिन पंत पारी की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। पंत ने 17 रन बनाने के लिये 21 गेंदें खेलीं और सिर्फ दो चौके लगाए।

तेरह ओवर की समाप्ति के बाद भारत सिर्फ 81 रन पर चार विकेट गंवाकर संकट में लग रही थी, मगर कार्तिक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कार्तिक ने सिर्फ 27 गेंदें खेलकर नौ चौकों और दो छक्कों की बदौलत 55 रन बनाए। पांड्या ने कार्तिक का साथ देते हुए 31 गेंदों पर 46 रन बनाए। अपनी ज़िम्मेदार पारी में पांड्या ने तीन छक्के और तीन चौके लगाए।

भारत ने अंतिम पांच ओवरों में 73 रन जोड़े और छह विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए एनगिदी ने तीन ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि मार्को जैनसेन, ड्वेन प्रिटोरियस, आनरिक नॉर्खेया और केशव महाराज को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

82 रन की इस विशाल जीत के साथ भारत ने सीरीज़ में 2-2 की बराबरी कर ली है। सीरीज़ का पांचवा मुकाबला बेंगलूरू में होगा, जिसे जीतने वाली टीम सीरीज़ में विजयी होगी।

अजमेर में कांग्रेस का केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अजमेर। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में लगातार परेशान करने और केन्द्र की मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेसजनों ने आज यहां कलेक्ट्रेट कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व देहात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं अजमेर डेयरी सदर रामचंद्र चौधरी ने किया। चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सोनिया गांधी-राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन भेजने, पूछताछ में तंग करने, समर्थन में दिल्ली गए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट को हिरासत में लेने जैसे कृत्य राजनीतिक द्वेषतावश किए गए जिसकी हम घोर भर्तस्ना करते हैं।

उन्होंने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है और केंद्र की मोदी सरकार तानाशाहीपूर्ण कृत्य कर रही है जिसे एकजुट कांग्रेस चलने नहीं देगी और आने वाले चुनाव में मोदी सरकार का अहंकार तोड़ेगी।

धरना देने वालों में पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, ब्रह्मदेव कुमावत, नाथूराम सिनोदिया, कय्यूम खान, महेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, पूर्व महापौर कमल बाकोलिया सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अजमेर में मानव अधिकार मिशन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

अजमेर। मानव अधिकार मिशन अजमेर के पदाधिकारियों व सभी सहभागी सदस्यों द्वारा मानव अधिकार मिशन का स्थापना दिवस उत्सव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष वीपी सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता के जरिए बाल श्रम रोकने की शपथ दिलाई गई तथा श्रमिकों को काम करने वाले स्थानों पर उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए चर्चा व समाज में फैल रहे उत्पीड़न को कम करने के प्रति जागरूकता दिखाने पर उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर मिशन के मीडिया सचिव शास्त्री लोकेश शर्मा द्वारा सदस्यता बढ़ाने सेवा कार्य करने की रूपरेखा के साथ नारा देकर सभी को शपथ दिलाई की उत्पीड़न को हटाना है, मानव अधिकार मिशन अपनाना है।

इसी क्रम में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक अजमेर को मिलकर मिशन में सहयोग प्रदान करने के लिए पत्र सौंपा गया तथा मिशन स्थापना दिवस का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस मौके पर मिशन के पदाधिकारी अध्यक्ष वीपी सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी, सचिन शर्मा, अशोक भारद्वाज, महिला उपाध्यक्ष अनीता खुराना, अर्चना जसराज शर्मा, जिला संगठन मंत्री तरुण वर्मा, संगठन मंत्री सोहन सिंह दशाना, गौरव गुंजन सिंह, महेंद्र मोहन बारोटीया, सोहन लाल भादा, प्रशांत पाटीदार, नरेश कुमार साहू, लीगल सेक्रेटरी धन सिंह उपस्थित रहे।

दूर-दराज के पेट्रोल पंपों पर भी लागू होगा सार्वभौमिक सेवा दायित्व

नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि निजी क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के दूर-दराज के इलाकों में चल रहे डीजल पेट्रोल पंप सहित सभी पेट्रोल पंप के लिए सेवा संबंधी सार्वत्रिक सेवा दायित्व (यूएसओ) लागू कर दिए गए हैं।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार सरकार का यह प्रयास रहा है कि इन दूर-दराज के क्षेत्रों के रिटेल आउटलेट (आरओ) के लिए अधिकृत संस्थाएं सार्वभौमिक सेवा दायित्व (यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन-यूएसओ) के माध्यम से उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध ईंधन आपूर्ति सेवा प्रदान करें।

सरकार ने वाहन ईंधन के खुदरा कारोबार में निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आठ दिसंबर 2019 को एक संकल्प जारी कर वाहन ईंधन की बिक्री के लिए लाइसेंस प्रदान करने के मानदंडों में ढील दी थी ताकि यह भी सुनिश्चित किया जा सके कि निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठान भी दूर-दराज के क्षेत्रों में आरओ स्थापित करें।

इन यूएसओ में, निर्दिष्ट कार्य घंटों और निर्दिष्ट गुणवत्ता और मात्रा के दौरान एमएस और एचएसडी की आपूर्ति बनाए रखना, केंद्र सरकार द्वारा निर्दिष्ट न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराना, केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर निर्दिष्ट एमएस और एचएसडी के न्यूनतम इन्वेंट्री स्तर को बनाए रखना, किसी भी व्यक्ति को मांग पर उचित समय के भीतर और गैर-भेदभावपूर्ण ढंग से सेवाएं प्रदान करना और ग्राहकों को उचित मूल्य पर ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है।

विज्ञप्ति में कहा कि सरकार ने अब दूर दराज के इलाकों में डीजल पेट्रोल का खुदरा कारोबार करने वाले आपरेटरों हित सभी आपरेटरों को अपने दायरे में शामिल करके यूएसओ के क्षितिज का विस्तार किया है। अब अधिकृत संस्थाओं को सभी खुदरा दुकानों पर सभी खुदरा उपभोक्ताओं के लिए यूएसओ का विस्तार करने के लिए बाध्य किया गया है।

यह बाजार में उच्च स्तर की ग्राहक सेवाओं को सुनिश्चित करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने के लिए भी किया गया है कि यूएसओ का पालन बाजार अनुशासन का एक हिस्सा बने।