Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 775 -
होम ब्लॉग पेज 775

105 घंटे बाद बोरवेल में फंसे 11 वर्षीय राहुल को सुरक्षित निकाला

बिलासपुर/जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चापा जिले के पिहरीद में देश के सबसे बड़े रेस्क्यू अभियान में बोरवेल में फंसे राहुल साहू को देर रात 105 घंटे बाद सेना, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। लगभग 11 वर्षीय राहुल के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा हैं।

राहुल को बाहर निकाले जाने के बाद मौके पर मौजूद चिकित्सा दल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहुल को तत्काल ही बेहतर उपचार के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अपोलो अस्पताल बिलासपुर भेज गया। अपोलो अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि राहुल की विस्तृत जांच जारी हैं और उसकी स्थिति में सुधार हैं। उसे फिलहाल हल्का बुखार हैं। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच के बाद स्वास्थ्य बुलेटिन जारी होंगी।

सबसे लम्बे रेस्क्यू अभियान आखिरकार देर रात 105 घण्टे रेस्क्यू के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। ऑपरेशन राहुल- हम होंगे कामयाब के साथ राहुल के बचाव के लिए लगभग 65 फीट नीचे गड्ढे में उतरी रेस्क्यू दल ने कड़ी मशक्कत के बाद राहुल को सुरक्षित बाहर निकाला। राहुल जैसे ही सुरंग से बाहर आया। उसने आंखे खोली और एक बार फिर दुनिया को देखा। यह क्षण सबके लिए खुशी का एक बड़ा पल था। पूरा इलाका राहुलमय हो गया।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा बोरवेल में फंसे राहुल को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन को विशेष निर्देश दिए गए थे। आखिरकार देश के सबसे बड़े रेस्क्यू अभियान को कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। सुरंग बनाने के रास्ते में बार-बार मजबूत चट्टान आ जाने से 4 दिन तक चले इस अभियान को रेस्क्यू दल ने अंजाम देकर मासूम राहुल को एक नई जिंदगी दी है। इस रेस्क्यू के सफल होने से देशभर में एक खुशी का माहौल बन गया।

गत 10 जून को दोपहर लगभग दो बजे राहुल साहू अपने घर के पास खुले हुए बोरवेल में गिरकर फंस गया था। इसकी खबर मिलते ही जिला प्रशासन की टीम कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में तैनात हो गई। समय रहते ही ऑक्सीजन की व्यवस्था कर बच्चे तक पहुचाई गई। कैमरा लगाकर बच्चे की गतिविधियों पर नज़र रखने के साथ उनके परिजनों के माध्यम से बोरवेल में फंसे राहुल पर नजर रखने के साथ उनका मनोबल बढाया जा रहा था। उसे जूस, केला और अन्य खाद्य सामग्रियां भी दी जा रही थी। विशेष कैमरे से पल-पल की निगरानी रखने के साथ ऑक्सीजन की सप्लाई भी की जा रही थी।

आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और एम्बुलेंस भी तैनात किए गए थे। राज्य आपदा प्रबंधन टीम के अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन(एनडीआरएफ) की टीम ओडिशा के कटक और भिलाई से आकर रेस्क्यू में जुटी थी। सेना के कर्नल चिन्मय पारीकअपने टीम के साथ इस मिशन में जुटे थे। रेस्क्यू से बच्चे को सकुशल निकालने के लिए हर सम्भव कोशिश की गई।

10 जून की रात में ही राहुल को मैनुअल क्रेन के माध्यम से रस्सी से बाहर लाने की कोशिश की गई। राहुल द्वारा रस्सी को पकड़ने जैसी कोई प्रतिक्रिया नहीं दिए जाने के बाद परिजनों की सहमति और एनडीआरएफ के निर्णय के पश्चात तय किया गया कि बोरवेल के किनारे तक खुदाई कर रेस्क्यू किया जाए। रात लगभग 12 बजे से पुनः अलग-अलग मशीनों से खुदाई प्रारंभ की गई।

लगभग 60 फीट की खुदाई किए जाने के बाद पहले रास्ता तैयार किया गया। एनडीआरएफ और सेना के साथ जिला प्रशासन की टीम ने ड्रीलिंग करके बोरवेल तक पहुंचने सुरंग बनाया। सुरंग बनाने के दौरान कई बार मजबूत चट्टान आने से इस अभियान में बाधा आई। बिलासपुर से अधिक क्षमता वाली ड्रिलिंग मशीन मंगाए जाने के बाद बहुत ही एहतियात बरतते हुए काफी मशक्कत के साथ राहुल तक पहुंचा गया।

नेशनल हेराल्ड केस : अजमेर में कांग्रेस का केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में काग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूतला फूंका और राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन देकर तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की।

अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के झण्डे तले कांग्रेसी स्थानीय डाक बंगले पर एकत्रित हुए और नेशनल हेराल्ड मामले में पिछले तीन दिन से अपने नेता राहुल गांधी को तंग किए जाने के मामले में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और क्रेन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर ईडी के दुरुपयोग पर आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोशित कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर प्रधानमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। बाद में राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन देकर भाजपा की केन्द्र सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ हस्तक्षेप की मांग की।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, विधायक राकेश पारीक, पूर्व विधायक डा.श्रीगोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह रलावता ने आरोप लगाया कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, भूखमरी आदि मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी को तंग किया जा रहा है। भाजपा की ओर से पैगम्बर साहब के लिए बोले गए अपमान जनक बातों से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी को घेरा जा रहा है पर कांग्रेस न झूकेगी और न टूटेगी।

कांग्रेस की भाजपा को चुनौती, ‘अंग्रेजों के अत्याचारो से नहीं डरे, स्वतंत्र भारत में कैसे डरेंगे’

सिरोही में जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर में उदबोधन देते रतन देवासी, शोभा सोलंकी, और जीवाराम आर्य।
सिरोही में जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर में उदबोधन देते रतन देवासी, शोभा सोलंकी, और जीवाराम आर्य।

सिरोही 14 जून । प्रदेश कांग्रेस सचिव शोभा सोलंकी पूर्व मुख्य सचेतक रतन देवासी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य ने जिला स्तरीय कांग्रेस की नवसंकल्प कार्यकर्ता कार्यशाला में केन्द्र की भाजपानीत नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा संवेधानिक संस्थाओं का उपयोग पार्टी के शीर्ष नैतृत्व सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ करने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया।

सबगुरु राशिफल : 15 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 01.32 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज रोजगार में वृद्धि होगी। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज आय बनी रहेगी। आज मित्रों का सहयोग करेंगे। आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। आज मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज के काम कल पर नही टालें। आज विवेक का प्रयोग करें। आज व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। आज निवेश से लाभ मिलेगा। आज धन की प्राप्ति अच्छी होगी। आज आय बढेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज व्यावसायिक यता सफल रहेगी। आज अप्रत्याशित लाभ होगा। आज व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आज पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि स्वमी चंद्रमा रत्न मोती

आज नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज निवेश अनुकूल रहेगा। आज धन लाभ होगा। आज आय बढेगी। आज किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज निवेश शुभ रहेगा। आज धन लाभ होगा। आज आय बढेगी। आज प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज कार्यस्थल पर परिवर्तन करना पड़ेगा। आज नई योजना बनेगी। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज कानूनी अड़चन दूर होगी। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। आज निवेश उत्तम रहेगा। आज सुख के साधनों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। आज चोट व दुर्घटना से हानि होगी। आज प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। आज विवाद होगा। आज नकारात्मकता रहेगी। आज समय नेष्ट है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज हल्की-हसीं मजाक करने से बचें। आज वाणी नियंत्रण रखें। आज कानूनी बाधा संभव है। आज विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज धन हानि होगी। आज धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज रोजगार प्राप्ति का प्रयास सफल रहेगा। आज प्रॉपर्टी के काम लाभ देंगे। आज नौकरी में सुख-शान्ति रहेगी। आज सुख के साधन उपलब्ध होंगे। आज परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज मनोरंजक यात्रा का आयोजन होगा। आज मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आज परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आज चिंता तथा तनाव रहेगा। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज थकान व कमजोरी महसूस होगी। आज काम में मन नहीं लगेगा। आज धैर्य रखे।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

मां ने हाथ पकड़े, पुत्र ने कुल्हाड़ी से कर दी पिता की हत्या

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में भोमपुरा गांव में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर तेज धार वाले हथियार से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक रामरतन उर्फ रत्नाराम मेघवाल (51) है। छोटे बेटे विनोद (20) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पत्नी रेशमा देवी (45) और बड़े बेटे भजनलाल 23 के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है।

कार्यवाहक प्रभारी पूर्णराम ने बताया कि कल देर रात को सूचना मिली कि गांव भोमपुरा से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रावतसर के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जिसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आज सुबह भोमपुरा गांव में रामरतन के घर का निरीक्षण किया, जहां खून के धब्बे पाए गए। अड़ोस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि कल रात लगभग 11 बजे रेशमा देवी, रामरतन और भजनलाल में गृह क्लेश को लेकर झगड़ा हुआ था।

इसी दौरान ही मां ने पिता के हाथ पकड़ लिए और भाई भजनलाल ने कुल्हाड़ी से सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट मार दी। उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

बुरी तरह जख्मी हुए इस व्यक्ति को उसका छोटा बेटा अड़ोस पड़ोस के लोगों की मदद से रावतसर के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां कुछ ही देर में मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा को दिल्ली पुलिस ने रोका

जयपुर। राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को आज दिल्ली पुलिस ने दिल्ली जाने से रोका और उन्हें शाम तक एक जगह पर रोके रखा। डोटासरा ने बताया कि जब वह दिल्ली जा रहे थे तो दिल्ली की वसंतकुंज पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

उन्होंने कहा देश में अघोषित आपातकाल के हालात चल रहे है, राजस्थान के लोगों को दिल्ली में जाने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जा रहा है और आज तो हद हो गई जब वह दिल्ली जा रहे थे कि पुलिस ने रोक लिया और कहा कि आपके लिए आपातकाल है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमें गाड़ियों में अपने साथ वसंतकुंज थाने के पास अज्ञात जगह पर पुलिस पहरे में रखा। उन्होंने कहा कि ऐसी निर्दयी सरकार अंग्रेजों से भी ज्यादा जुल्म कर रही है। इसका खात्मा जरूरी है।

उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि अब समय आ गया है कि ऐसे जुल्मियों को सत्ता से वर्ष 2024 में हटाना है। राहुल गांधी न डरे हैं और न ही घबराए हैं। सत्य हमेशा जीता है। भाजपा और श्री मोदी का षड़यंत्र निश्चित रूप से हारेगा।

डोटासरा ने मोदी सरकार को तानाशाह सरकार बताते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस की एकजुटता से घबराई केन्द्र सरकार ने हमें रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर रखा है। उन्होंने सवाल किया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देश को बताया जाना चाहिए कि किस क़ानून के तहत हमें रोका जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन एवं पूछताछ का कांग्रेस का चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने डोटासरा दिल्ली जा रहे थे कि उन्हें सुबह दिल्ली की सीमा पर रोक लिया और फिर शाम को छोड़ा गया।

केंद्र सरकार देगी 18 माह में 10 लाख नई नौकरियां : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर लगातार बढ़ रहे दवाब के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसके विभिन्न विभाग डेढ़ साल में दस लाख नई भर्तियां करेंगे।

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि इसका ब्योरा शीघ्र ही जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आज सुबह हुई बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी विभागों को 18 माह में कुल मिलाकर 10 लाख नए रोजगार देने को कहा है। इसका ब्योरा जल्द घोषित होगा।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज ही हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने सशस्त्र सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए नई योजना अग्निपथ को भी मंजूरी दी गई, जिसके तहत पहले वर्ष में तीनों सेनाओं में 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।

सिख समुदाय को लेकर चुटकुला : किरण बेदी ने मांगी माफी

चंडीगढ़। सिख समुदाय के बारे में चुटकुले को लेकर किरण बेदी ने माफी मांग ली है। चेन्नई में एक कार्यक्रम में सोमवार को बेदी ने ‘बारह बजे’ के संदर्भ में विवादित टिप्पणी की थी जिस पर मंगलवार को पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, विपक्षी कांग्रेस समेत नेताओं ने आपत्ति की थी और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से लेकर उनसे माफी मांगने की मांग की थी।

विवाद होने पर किरण बेदी ने दो ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने लिखा है कि अपने समुदाय के प्रति उन्हें बेहद सम्मान है। वह बाबा नानक देव की अनुयायी हैं। जो उन्होंने कहा वह खुद अपने पर कह रही थीं क्योंकि वह भी वही हैं, उसे गलत न समझा जाए।

उन्होंने कहा है कि उन्हें माफ किया जाए। किसी को ठेस पहुंचाने की बात वह सोच भी नहीं सकतीं। वह सेवा और दयालुता में विश्वास करती हैं।

एक गुरद्वारे में अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा है कि उसी दिन उन्होंने सुबह पथ और सेवा की थी। वह हमेशा बाबा से आशीर्वाद मांगती हैं। उनके इरादे को गलत न समझा जाए। अपने समुदाय और धर्म का वह सम्मान करती हैं।

किरण बेदी के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

पुड्डुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी द्वारा सिख समुदाय के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी पर सिख समन्वय समिति ने कड़ा संज्ञान लेते हुए शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) तथा श्री अकाल तख्त साहब के जत्थेदार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

बेदी ने राजधानी दिल्ली में एक पुस्तक का विमोचन के दौरान यह टिप्पणी की थी। सिख समन्वय समिति के नेता तजिंदर सिंह प्रदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीतू, गुरविंदर सिंह सिद्धू, प्रभजोत सिंह खालसा और विक्की सिंह खालसा ने आज यहां एक संयुक्त बयान में कहा कि सुश्री बेदी 12 बजे के समय को सिखों के साथ जोड़ कर टिप्पणी कर रही है लेकिन 12 बजे सिख हिंदू बहू बेटियों को मुगलों के चुंगल से छुड़ा कर उनके घर भेज देते थे। इस संबंध में उन्होंने कुछ नहीं कहा है।

समन्वय समिति के नेताओं ने कहा कि जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार आई है, अल्पसंख्यकों और दलित समुदाय के खिलाफ इस तरह की बेतुकी टिप्पणी करना आम बात हो गई है। जिससे अखंड भारत के बिखरने का खतरा पैदा हो चुका है।

उन्होंने दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से पूर्व उपराज्यपाल बेदी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उसे तत्काल गिरफ्तार करने अपील की है।

नेताओं ने कहा कि यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई तो शहर के बाकी संगठनों के साथ मिल कर सिख समन्वय समिति अगला कार्यक्रम निर्धारित करेगी।

बीपी सारस्वत कोटा विश्वविद्यालय में राज्यपाल के प्रतिनिधि नियुक्त

अजमेर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने अजमेर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत को कोटा विश्वविद्यालय में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

प्रो. सारस्वत का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा जिन्हें राज्यपाल प्रतिनिधि के रूप में कोटा विश्वविद्यालय के बोर्ड आफ मैनेजमेंट में मनोनीत किया गया है।

प्रो. सारस्वत अजमेर देहात भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर तथा बीकानेर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में भी राज्यपाल के प्रतिनिधि रह चुके हैं।

बदायूं में खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, 6 श्रद्धालुओं की मौत

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं के सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार को गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली टैंकर की टक्कर से खाई में गिर गई। इस हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह ने बताया कि थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव औरामई के रहने वाले कुछ परिवार आज सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर गंगा स्नान को गए थे।

दोपहर बाद करीब तीन बजे लौटते समय बरेली आगरा मार्ग पर स्थित ग्राम वाजिदपुर गनोरा के समीप एक टैंकर ने ओवरटेक के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा कर पलट गई। इस दुर्घटना में 4 महिलाओं, एक पुरुष व एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों में अनीता देवी (40) पत्नी वीरपाल, संगीता (19) पुत्री महेंद्र सिंह सुषमा (65), वीरा देवी (75), पूनम(28) पत्नी सुधीर एवं सहदेव (12)पुत्र बाह्म सिंह शामिल हैं जबकि लगभग 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में उपचार चल रहा है। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।