Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46 Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 776 -
चेन्नई। तमिलनाडु में चेन्नई के अन्ना अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क इकाई ने मंगलवार को श्रीलंका के कोलंबो से आई दो महिला यात्रियों को गिरफ्तार कर उनसे 1.33 किलोग्राम सोना बरामद किया जिसकी कीमत 61.75 लाख रुपए है।
सीमा शुल्क आयुक्त कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोलंबो से आई तीन श्रीलंकाई महिलाओं और एक भारतीय महिला यात्री की तलाशी ली गई।
तलाशी में उनके अंडर गारमेंटस और मलाशय में रबर के पेस्ट के रूप में सोना छिपा हुआ मिला। सोने का वजन 1.33 किलोग्राम है और उसकी कीमत 61.75 लाख रुपए है। दोनों महिला यात्रियों विमलारानी थायनाथन और जीवनी कोंघे वारनाकुलसुरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई जारी है।
दुबई। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज लारा गुडॉल और कप्तान सुने लुस ने डबलिन में अपनी आईसीसी महिला चैम्पियनशिप श्रृंखला के शुरुआती मैच में आयरलैंड पर नौ विकेट से जीत के बाद आईसीसी महिला एकदिवसीय खिलाड़ी रैंकिंग में बढ़त हासिल की है।
बाएं हाथ की बल्लेबाज गुडऑल नाबाद 32 रन बनाकर बल्लेबाजों में नौ पायदान ऊपर 58वें स्थान पर पहुंच गई हैं। दूसरी ओर, ऑलराउंडर लुस ने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी की बदौलत 16 रन पर तीन विकेट हासिल किए और गेंदबाजों की सूची में सात स्थान आगे बढ़कर 39वां स्थान हासिल किया।
इसके अलावा, गुडऑल के साथ 55 रन की अटूट साझेदारी करते हुए नाबाद 21 रन की पारी खेलने वाली सलामी बल्लेबाज एंड्री स्टेन ने मंगलवार को महिला खिलाड़ी रैंकिंग के नवीनतम साप्ताहिक अपडेट में संयुक्त-83वें स्थान पर जगह बनाई। आयरलैंड की नई गेंद की गेंदबाज जेन मैग्वायर चार पायदान के फायदे से संयुक्त 83वें स्थान पर हैं
डबलिन में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के पहले दो अंक हासिल कर लिए। चैम्पियनशिप की शुरुआती श्रृंखला में श्रीलंका पर 2-1 की जीत के बाद पाकिस्तान के पास वर्तमान में चार अंक जबकि श्रीलंका के पास दो अंक हैं।
बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में कार में बंद दो बच्चों की कथित रूप से दम घुटने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भवानीपुर खेरू गांव निवासी खालिद और राशिद आपस में साले बहनोई हैं। दोनों के बच्चे सालिम (6) और अयान (5) सोमवार देर शाम घर के बाहर ही खेलते समय लापता हो गए थे। काफी देर तक बच्चों के न दिखने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
आसपास मुहल्ले व रिश्तेदारों के यहां बच्चों को ढूढने गए मगर बच्चे कहीं नहीं मिले। परिजनों ने गांव की मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट भी करवाया और देर रात दस बजे पुलिस को सूचना दी गई।
बच्चों के लापता होने की सूचना पर सहसवान इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे नहीं मिले।
इसी बीच पुलिस को घर के बाहर टीन शेड में एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी दिखाई दी जिसके दोनों तरफ पर्दे पड़े हुए थे। गाड़ी ढंकी होने चलते उस पर किसी का शक नहीं गया। इसी दौरान राशिद की बेटी ईकरा की निगाह गाड़ी के शीशे पर पड़ी तो उसे बच्चे का एक हाथ दिखाई दिया उसने तत्काल शोर मचा दिया।
परिजनों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में जब गाड़ी खोली गई तो दोनों बच्चे सालीम और अयान बेहोशी की अवस्था में गाड़ी में पड़े मिले। पुलिस द्वारा बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र में ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच हुई टक्कर में पांच बारातियों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।
नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेन्द्र पाल ने मंगलवार को बताया कि मड़वा गांव के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-31 पर ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में पांच बारातियों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान पूर्णिया जिले के रुपोली क्षेत्र के गोलकी गांव निवासी मंटू मंडल, छोटू मंडल, पिंकू मंडल, गजेन्द्र साह एवं गजाधर मंडल के रुप में हुई है। ऑटो रिक्शा पर सवार बाराती सोमवार की देर रात गोलकी गांव से नारायणपुर गांव की ओर जा रहे थे।
पाल ने बताया कि घायलों को बिहपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
सरकारी प्रावधान के तहत सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि मुहैया कराई जा रही हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
औरंगाबाद। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के 54वें जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को मनसे ने महंगाई से राहत पाने के लिए लोगों को 54 रुपए प्रति लीटर की दर से सीमित समय में पेट्रोल उपलब्ध कराया है।
शहर में सस्ते दर पर पेट्रोल फैलने की खबर के बाद लोग पेट्रोल पंप की ओर बढ़े और क्रांति चौक पेट्रोल पंप के सामने करीब एक किमी लंबी कतारें देखी गई।
मनसे के नेता सुमित खंबेकर ने कहा हालांकि पार्टी ने केवल सुबह आठ से नौ बजे के बीच पेट्रोल उपलब्ध कराया और दरों का अंतर मनसे द्वारा वहन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल के दाम कम कर ग्राहकों को राहत दी है लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक पेट्रोल के दाम कम नहीं किए हैं। इसलिए हमारी पार्टी ने लोगों को कुछ राहत देने के लिए कम दरों पर पेट्रोल उपलब्ध कराने का फैसला किया था।
अजमेर। पेट्रोल पंपों पर तेल की आपूर्ति के संकट से शहर से कहीं अधिक ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता मुश्किल में हैं। राजधानी जयपुर, अजमेर समेत सहित पूरे प्रदेश में पेट्रोल पंप ड्राई होने लगे हैं। जनता पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जूझ रही है। आगे हालात और भी भयावह होने का भय है।
राज्य के कई जिलों में पेट्रोल डीजल का कृत्रिम संकट खड़ा कर दिया गया है। एचपीसीएल और बीपीसीएल ने पम्पों पर पेट्रोल डीजल की राशनिंग जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। इससे फिलहाल तो पम्प संचालकों में हड़कम्प मचा है, लेकिन हालात यही रहे तो आगामी दिनों में आम जनता में भी अफरा तफरी मचने की आशंका खड़ी हो गई है।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की अजमेर इकाई के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार सबह बडी संख्या में डीलर्स एचपीसीएल के सराधना टर्मिनल पर जा पहुंचे और जिम्मेदार अफसरों से सीधे ही जानना चाहा कि लाखों रुपए एडवांस जमा कराने के बावजूद उनकी सप्लाई क्यों रोकी जा रही है। कभी दो दिन तो कभी चार दिन बाद भी तेल नहीं दिया जा रहा है।
एचपीसीएल टर्मिनल सराधना के उप महाप्रबंधक (संस्थापन) संजय एम.श्रीवास्तव से हुई वार्ता में डीलर्स ने कहा कि विगत काफी समय से टर्मिनल से अनियमित सप्लाई मिल रही है। किसी के यहां तो बुक करते ही गाड़ी पहुंच रही है तो किसी को दो-तीन दिन तक परेशान होना पड़ रहा है। डीलर्स ने मांग उठाई कि उन्हें जरूरत के मुताबिक पेट्रोल डीजल की सप्लाई दी जाए। टर्मिनल प्रबंधन ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया।
अजमेर के जिला रसद अधिकारी से लगाई गुहार
एचपीसीएल टर्मिनल के सराधना से लौटकर डीलर्स ने अजमेर जिला रसद अधिकारी से गुहार लगाई है। डीएसओ को दिए ज्ञापन में राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के बैनरतले बताया कि अजमेर जिले में एचपीसीएल के पम्पों पर सराधना टर्मिनल से और भारत पेट्रोलियम के पम्पों पर जोबनेर टर्मिनल से सप्लाई दी जाती है। लेकिन इन दिनों दोनों टर्मिनल से पेट्रोल डीजल की नियमित सप्लाई नहीं होने से जिले के कई पम्प ड्राई हो रहे हैं। एसोसिएशन के सचिव राकेश विजयवर्गीय ने जिला प्रशासन से दोनों कम्पनियों को पाबंद करने की मांग की है।
पूरे प्रदेश में पेट्रोल पंप सूख रहे, समय रहते हो आपूर्ति
आरपीडीए ने प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की कृत्रिम कमी का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार की जिम्मेदारी है कि किसानों के हित में खरीफ की बोवाई के इस समय में कंपनियां पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित कराए।
खरीफ की बोवाई के समय में डीजल की मांग लगातार बढ़ रही है और आपूर्ति अभी से बाधित होने लगी है। किसान अब डीजल की कमी की मार भी झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि समय रहते तत्काल पेट्रोल डीजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराएं।
एचपीसीएल के सराधना टर्मिनल ने पल्ला झाडा
आरपीडीए के पदाधिकारियों के नेतृत्व में डीलर्स ने पेट्रोल पंपों पर फ्यूल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के सराधना टर्मिनल के उपमहाप्रबंधक संजय श्रीवास्तव से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि टर्मिनल सरकार के आदेशों और कंपनी की नियमों के अनुरूप संचालित होता है। सप्लाई तय दिशा निर्देशों के तहत दी जा रही है। उन्होंने स्वीकार की आम दिनों की तुलना में सीमित मात्रा में फ्यूल दिया जा रहा है। लेकिन पेट्रोल पंप ड्राई ना हो इसके लिए कंपनी के संबंधित अधिकारी यथा संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मिक्स लोड यानी एक टेंकर से दो पंपों न पर सप्लाई की नीति को लागू करने का भरोसा दिलाया ताकि कोई पंप ड्राई ना रहे।
माउंट आबू की मोनिटरिंग कमिटी की 28 जून 2016 की बैठक का प्रस्ताव।
सिरोही। राजस्थान विधानसभा में 1 मार्च 2021 को संयम लोढ़ा द्वारा राजस्थान विधानसभा में माउंट आबू में निर्माण सामग्री के लिए टोकन व्यवस्था खत्म करने के मुद्दे पर शांति धारीवाल ने जवाब दिया था कि ये अधिकार उपखण्ड अधिकारी को मोनिटरिंग कमिटी ने उप समिति का सदस्य बनाया था।
शांति धारीवाल को जिस अधिकारी ने माउंट आबू से ये सूचना भेजी वो गलत भेजी। आश्चर्य की बात ये कि धारीवाल जिस कमिटी द्वारा ये अधिकार देने की बात कर रहे थे उनके सदस्य रहे जालोर सन्सद देवजी पटेल और इसके दूसरे सदस्य भाजपा पार्षद सौरव गांगड़िया ने भी इसका खंडन नहीं किया कि धारीवाल गलत सूचना देकर माउंट आबू के लोगों और वहां के उपखंड अधिकारियों की ऑटोक्रेसी थोप रहे हैं।
सांसद ने और मोनिटरिंग कमिटी के सदस्यों, जो कि तब भाजपा पदाधिकारी थे, ने कभी ये नहीं कहा कि उन्होंने समिति को अधिकार हस्तांतरित किये थे अकेले माउंट आबू उपखण्ड अधिकारी को नहीं। ये बात दीगर है कि सांसद ने हाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये दावा किया था कि उन्होंने कुछ पत्राचार किये थे, लेकिन उन्हें सबकुछ सार्वजनिक करने की आदत नहीं है। ये बात अलग है कि उनकी मंत्री नेताओं से मुलाकातों के फोटो और कई दूसरे पत्राचार उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ओर मिल जाते हैं।
माउंट आबू के ईको सेंसेटिव जोन के तहत जारी निटिफिकेशन का अंश जिसमें जोनल मास्टर प्लान लंबित होने तक मोनिटरिंग कमिटी के अनुमति देने का जिक्र है।एकाधिकार देकर की उच्च न्यायालय की अवमानना
शांति धारीवाल मोनिटरिंग कमिटी के जिस निर्णय की बात कर रहे थे, उसकी प्रोसिडिंग की कॉपी सबगुरु न्यूज ने सूचना के अधिकार के तहत निकाली है। इस कमिटी की 28 जून 2016 यानी आज से करीब 6 साल पहले हुई बैठक के प्रथम प्रस्ताव में ही ये निर्णय है। इसमें लिखा है कि केवल आवासीय रिपेयर और रिनिवेशन के लिए उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार सब कमेटी के माध्यम से माउंट आबू के लोगों को रिपेयर और रिनिवेशन कि अनुमति दी जाए।
बैठक में उप समिति बनाकर उसके निरीक्षण के बाद उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से अनुमति जारी करने के अधिकार उन्हें सौंपे गए न कि अकेले उपखण्ड अधिकारी को। ऐसे में उपखण्ड अधिकारी बिना समिति के निर्णय के अकेले माउंट आबू में किसी को भी मरम्मत अनुमति जारी करने को अधिकृत नहीं है।
इस समिति में मोनिटरिंग कमिटी के ही मेम्बर्स को रखा गया था।।लेकिन, अरविंद पोसवाल और सुरेश ओला के बाद इसकी पालना नहीं की गई। फिर कोरोना आ गया इसके बाद जो उपखण्ड अधिकारी आये उन्होंने माउंट आबू में निर्माण अनुमति जारी करने को अपना एकाधिकार मान लिया और ऐसा करके वो जून 2009 के नोटिफिकेशन, मोनिटरिंग कमिटी और मोनिटरिंग कमिटी द्वारा दिये गए हवाले के अनुसार उच्च न्यायालय के निर्णय की अवमानना करते रहे।
लिमबड़ी कोठी पूर्णतः व्यावसायिक निर्माण है ऐसे में उपखण्ड अधिकारी की समिति भी मोनिटरिंग कमिटी में लिए निर्णय के अनुसार इसे अनुमति नहीं दे सकती। प्रोसिडिंग के अनुसार इस बैठक जालोर सांसद देवजी पटेल, वर्तमान भाजपा पार्षद सौरव गंगड़िया भी सदस्य थे। इसी मोनिटरिंग कमिटी की बैठक में ही आदर्श विद्या मंदिर और कैलाश आश्रम भवन की चर्चा हुई थी। यानी भाजपा नेता भी माउंट आबू के लोगों की बजाय अपने सन्गठन के ही हित साधने में ज्यादा रहे। तो एक तरह से इस ‘अपना काम बनता भाड़ में जाये जनता’ का एजेंडे का हिस्सा वर्तमान कांग्रेस से पहले भाजपा भी रही है।
इसी कमिटी की 28 अक्टूबर 2016 की बैठक में आरसीसी को नया निर्माण मानते हुए ही नगर पालिका क्षेत्र की 10 और ओरिया पंचायत की 4 पत्रावलियों में से आरसीसी की अनुमति वाली पत्रवलियों को रिजेक्ट किया गया, जबकि अन्य पत्रावलियों को तो नया निर्माण नहीं करने की शर्त पर मरम्मत अनुमति दी गई। वही इस समिति के अंदर बनी उप समिति के अध्यक्ष उपखण्ड अधिकारी अकेले ही लिमबड़ी कोठी में आरसीसी डालने की अनुमति जारी कर दे रहे हैं।
राजस्थान विधानसभा में माउंट आबू के संदर्भ में संयम लोढ़ा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जारी किया गया शांति धारीवाल के जवाब की प्रोसिडिंग।
माउंट आबू एसडीएम कर गए दोहरी चूक
माउंट आबू के लोगों के अधिकार दबाने और माउंट आबू बोर्ड से अदावत के चक्कर में कार्यवाहक आयुक्त के पद पर रहते हुए माउंट आबू के एसडीएम गलती भूल करते रहे। 2009 के ही नोटिफिकेशन में स्पष्ट लिखा है कि जोनल मास्टर प्लान लागू होने तक आवश्यक निर्माण व मरम्मत की अनुमति मोनिटरिंग कमिटी देगी।
लेकिन, उसकी ऊंचाई, प्लिंथ क्षेत्र आदि में कोई परिवर्तन नहीं करेगी। माउंट आबू के एसडीएम को अधिकार मोनिटरिंग कमिटी के प्रस्ताव के अनुसार दिए गए थे। उन्होंने लिमबड़ी कोठी में संरचनात्मक बदलाव भी करवा दिए और ऊंचाई भी बढ़वा दी। इसका अधिकार नोटिफिकेशन के अनुसार मोनिटरिंग कमिटी को भी नहीं था तो उप समिति को कहां से होगा।
नोटिफिकेशन पर ही विचार करने तो जोनल मास्टर प्लान लागू होते ही ये सारे अधिकार नगर पालिका के बोर्ड और निर्माण समिति के पास आ गए थे। क्योंकि नगर निकाय संवैधानिक संस्थान है ऐसे में उसकी भवन निर्माण समिति भी संवैधानिक संस्थान है। फिर, मोनिटरिंग कमिटी भी मई, 2020 को भंग हो गई थी। नई समिति बनाई नहीं थी तो उपखण्ड अधिकारी की कमिटी को अधिकृत करने वाले प्रस्ताव भी रिन्यु नहीं हो पाए थे। ऐसे में एसडीएम को मोनिटरिंग कमिटी के निर्णय के अनुसार काम करने देना ही अवैधानिक है।
जोनल मास्टर प्लान को लागू होने के बाद सारे अधिकार माउंट आबू की बोर्ड और निर्माण समिति के पास आ गए थे। लेकिन, कार्यवाहक आयुक्त रहते हुए उपखण्ड अधिकारी ने बायलॉज को अटकाकर ये समझ लिया कि वो नगर पालिका की निर्माण समिति को भी ओवरटेक कर सकते हैं लेकिन ऐसा था नहीं। वर्तमान उपखण्ड अधिकारी कनिष्क कटारिया तक ये अवैधानिक परम्परा जारी रही।
लिमबड़ी कोठी के अवैध निर्माण की सूचना का काम आयुक्त का
मोनिटरिंग कमिटी की जिस बैठक में उपखण्ड अधिकारी के अध्यक्षता में उप समिति बनाने के निर्णय किया था उसी बैठक में उसी प्रस्ताव के अंत में लिखा था कि मरम्मत की आड़ में नए निर्माण नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाना है। इसकी सूचना आयुक्त उपखण्ड अधिकारी को निरन्तर देते रहेंगे।
गौरव सैनी और कनिष्क कटारिया के पास तो कार्यवाहक आयुक्त और उपखण्ड अधिकारी दोनों के चार्ज रहे। इनके समय में ही लिमबड़ी कोठी में मरम्मत की आड़ में एक तल का अतिरिक्त नया निर्माण हो गया, ऊंचाई बढ़ा दी गई, यहां तक कि कई सारे टॉयलेट का नया निर्माण करवा दिया गया लेकिन, इन लोगों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि आम आबू वासी पर कई बार बुलडोजर लेकर चढ़ चुके हैं।
इनका कहना है…
मोनिटरिंग कमिटी में उपखण्ड अधिकारी को एकाधिकार नहीं दिया था। उनकी अध्यक्षता में मोनिटरिंग कमिटी के स्थानीय सदस्यों के साथ एक उप समिति बनाई गई थी। कुछ उपखण्ड अधिकारी इसकी पालना करते रहे। अभी तो उपखंड अधिकारी ऑटोक्रेसी, जिसे ब्यूरोक्रेसी कहते आये हैं, उस पर उतर आए हैं। फिर सरकार ने 2020 के बाद मोनिटरिंग कमिटी रिन्यू की ही नही और उप समिति का कार्यकाल बढ़ाने के निर्णय रिन्यू नहीं हुआ तो उप समिति वैसे ही अक्रियाशील हो जाती है। ये बात है कि मोनिटरिंग कमिटी के प्रस्ताव के आधार पर अकेले उपखण्ड अधिकारी को एकाधिकार के सरकार के कदम पर आपत्ति नहीं जताई। सौरव गांगड़िया
भाजपा पार्षद एवं पूर्व मोनिटरिंग के सदस्य, माउंट आबू।
राजस्थान विधानसभा में संयम लोढ़ा के ध्यानकर्षण प्रस्ताव पर शांति धारीवाल का जवाब का विडियो…
सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 05.21 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।
मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा
आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज अच्छी खबर मिलेगी। आज रुके कार्यों में गति आएगी। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज निवेश शुभ रहेगा। आज धन लाभ होगा।
वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
आज कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आज मेहनत सफल रहेगी। आज कारोबार लाभदायक रहेगा। आज बिगड़े काम बनेंगे। आज नौकरी में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
आज किसी के उकसाने में न आएं। आज किसी से विवाद न करें। आज कुसंगति से बचें। आज फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आज परिवार की चिंता रहेगी। आज समय नेष्ट है।
कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती
आज बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। आज डूबी हुई रकम मिलेगी। आज किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय
आज रोजगार में वृद्धि के योग हैं। आज निवेश शुभ रहेगा। आज संपति के सौदे लाभ देंगे। आज धन प्राप्ति अच्छी होगी। आज आय बनी रहेगी। आज मित्रों का सहयोग करेंगे।
कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
आज राजकीय सहयोग मिलेगा। आज कारोबार से लाभ मिलेगा। आज शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आज नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। आज कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा।
तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
आज बनते कामों में बाधा उतपन्न होगी। आज वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। आज चोट व दुर्घटना से हानि होगी। आज बुरी खबर मिलेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।
वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा
आज राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। आज सत्संग का लाभ मिलेगा। आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। आज तीर्थदर्शन होंगे। आज परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
आज रोजगार मिलेगा। आज निवेश शुभ रहेगा। आज आर्थिक उन्नति का प्रयास सफल रहेंगा। आज नौकरी में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई बड़ा कार्य करेंगे।
मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
आज पार्टी-पिकनिक की योजना बनेगी। आज स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। आज बकाया वसूली का प्रयास सफल रहेगा। आज नए अनुबंध होंगे। आज रोजगार में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
आज किसी के उकसावे में न आएं। आज दुःखद समाचार मिलेगा। आज काम में मन नही लगेगा। आज नौकरी में कार्यभार रहेगा। आज सहकर्मीयों का सहयोग नही मिलेगा।
मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
आज व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आज बेरोजगारी दूर करने का प्रयास सफल रहेंगा। आज रोजगार में वृद्धि होगी। आज निवेश शुभ रहेगा। आज धन प्राप्ति अच्छी होगी।
जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय-ईडी द्वारा पूछे गए सवालों के मीडिया में आने पर काग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि इन तथाकथित सवालों के लीक होने को लेकर उसे जवाब देना चाहिए।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार दुष्प्रचार में लगी है और दबाव डालकर उसने इन तथाकथित सवालों को मीडिया में लीक करवाया है। ईडी द्वारा पूछे गए सवाल मीडिया तक कैसे पहुंचे इस बारे में मोदी सरकार को जवाब देना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया कि मोदी सरकार का षडयंत्रकारी तानाबाना सुबह से ही दुष्प्रचार व प्रपंच में लगा है। अगर ईडी की कार्यवाही गोपनीय है और न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा भी, तो तथाकथित पूछे जाने वाले हर सवाल को मोदी सरकार द्वारा मीडिया में लीक कर, दबाव डाल खबरें कैसे चलवाई जा रही हैं। जबाब दें,हिसाब दें।
उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार बर्बरता की हर हद पार कर गई। सारा दिन बीत गया, हमला जारी है। निशाना बना कर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल पर जानलेवा हमला हुआ। सांसद शक्ति सिंह गोहिल पर हमला हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा गया। हज़ारों जेलों में बंद हैं। प्रजातंत्र को रौंदा गया है। देश मोदी सरकार को माफ़ नहीं करेगा।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री पी.चिदंबरम के साथ पुलिस ने धक्का मुक्की की, चश्मा ज़मीन पर फेंका, उनकी बायीं पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर है। सांसद प्रमोद तिवाड़ी को सड़क पर फेंका गया। सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर है। क्या यह प्रजातंत्र है।
बाद में चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि जब तीन बड़े और भारी भरकम पुलिसकर्मी आप से टकराते हैं तो आप भाग्यशाली होते हैं कि एक संदिग्ध एयरलाइन क्रीक से बच जाते हैं। डॉक्टर ने कहा है कि अगर हेयरलाइन ट्रैक है तो यह लगभग 10 दिनों में अपने आप ठीक हो जाएंगे, मैं ठीक हूं और कल अपने काम पर जाऊंगा।
जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केन्द्र की मोदी सरकार पर देश में तानाशाहीपूर्ण तरीके से शासन करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि उसने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गिरफ्तार करने की कुचेष्टा की तो कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तारियां देकर देशभर की जेलें भर देंगे।
डोटासरा आज प्रदेश कांग्रेस के पार्टी नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के समन के विरोध में यहां किए गए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस देकर केन्द्र सरकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान को ललकारा है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के किसी भी अत्याचार से कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं डरेंगे तथा चाहे लाठी खानी पड़े अथवा जेल जाना पड़े कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती के साथ इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार ने झूठे मुकदमें में राहुल गांधी को गिरफ्तार करने की कुचेष्टा की तो कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तारियां देकर देशभर की जेलें भर देंगे।
उन्होंने कहा कि गत आठ वर्ष से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी सरकार देश में तानाशाहीपूर्ण तरीके से शासन कर रहे हैं और देश की राजनीति का दुर्भाग्य है कि फासिस्टवादी ताकत केन्द्र में नीति निर्धारण कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के आम चुनावों में जनता से जो वादे भाजपा ने किये थे, सत्ता में आने के पश्चात् उनका लेखा-जोखा अथवा हिसाब भाजपा सरकार जनता के बीच नहीं रख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से किये वादे को पूरा करने की बजाए किसानों के स्वाभिमान पर चोट करने एवं विरोधी नेताओं के विरूद्ध षड़यंत्र के तहत झूठे मुकदमें दर्ज करने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने वादे के मुताबिक न तो युवाओं को रोजगार दिया, न किसानों की आय दुगुनी की, न ही देश की सीमाओं को सुरक्षित किया, न महामारी काल में जनता की रक्षा की और न ही केन्द्र सरकार ने बच्चों को शिक्षित करने पर किसी प्रकार का ध्यान दिया है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का कर्तव्य था कि गांव-ढाणी में बैठे आमजन को राहत प्रदान करने, किसानों की आय दुगुनी करने, देश में सामाजिक समरसता बनाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग करते जिससे इन संस्थाओं की साख में बढ़ोत्तरी होती।
उन्होंने कहा कि केन्द्र में सरकार बनाते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन कर किसानों के हितों को विपरीत रूप से प्रभावित करने का प्रयास किया तथा दूसरे कार्यकाल में तीन काले कृषि कानून लागू कर किसानों के साथ छलावा किया।
उन्होंने कहा कि मोदी ने देश में नोटबंदी लागू करने के तीन कारण बताए थे लेकिन नोटबंदी के पश्चात न तो भ्रष्टाचार समाप्त हुआ, न कालाधन देश में वापस आया और न ही आतंकवाद समाप्त हुआ। इसी तरह न तो किसानों की आय दुगुनी हुई, न सामाजिक समरसता कायम रह सकी और न ही महिलाओं एवं युवाओं के उत्थान के लिए कोई योजना केन्द्र सरकार ने बनाई किन्तु इन मुद्दों पर भाजपा जवाब नहीं देती है।
डोटासरा ने कहा कि आज देश का वातावरण खराब किया जा रहा है, जनता भयभीत है, केन्द्र सरकार द्वारा चुन-चुन कर विपक्षी नेताओं के विरूद्ध साजिश के तहत् झूठे मुकदमें दर्ज किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनता की निजता के अधिकार का हनन किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे असंवैधानिक कार्यों के कारण देश को बड़ी हानि उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां पर सब ठीक चलता है किन्तु जिन राज्यों में भाजपा के अलावा अन्य किसी दल की सरकार है, वहां पर सरकार गिराने का षडय़ंत्र किया जाता है तथा यदि राजस्थान की तरह सरकार गिराने के षड़यंत्र में भाजपा सफल नहीं हो सकी तो वह साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ कर सामाजिक समरसता को बिगाडऩे का कार्य करती है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का सामना करने की ताकत किसी क्षेत्रीय दल में नहीं है और केवल कांग्रेस पार्टी ही मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के विरूद्ध संघर्ष कर सकती है।