Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 777 -
होम ब्लॉग पेज 777

गड़बड़ नहीं की है तो राहुल गांधी को किस बात का डर है : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पूछताछ के लिए बुलाने पर आज कहा कि अगर गांधी और कांग्रेस ने कुछ गड़बड़ नहीं की है तो उन्हें किस बात का डर है।

आज दिल्ली प्रवास पर गए चौहान ने संवाददाताओं से कहा कि अगर उन्होंने कुछ गड़बड़ नहीं की तो, गांधी और कांग्रेस को किस बात का डर है। वे जाएं और ईडी को सच बताएं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसी प्रक्रिया पर चलती है, पहले गड़बड़ करो और फिर जांच एजेंसियों पर दवाब बनाओ। जनता इस ढोंग को अब समझ चुकी है। सच यह है कि गड़बड़ और भ्रष्टाचार किया गया है और जब भ्रष्टाचार की जांच हो रही है तो दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। दबाव बनाने से काम नहीं चलेगा, सच बताना होगा।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : सेकंडरी परीक्षा का परिणाम घोषित

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज सेकंडरी एवं समकक्ष परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए।

अजमेर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जयपुर में शिक्षा संकुलन में दोपहर तीन बजे कंप्यूटर का बटन दबाकर 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी किए। इस दौरान बोर्ड के प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री भी उपस्थित रहे।

डा कल्ला द्वारा जारी परिणामों में सेकंडरी परीक्षा का परिणाम 82.89 फीसदी रहा। इस परीक्षा में भी बेटियों ने बाजी मारी। छात्राओं का प्रतिशत 84.38 तथा छात्रों का प्रतिशत 81.62 प्रतिशत रहा। आज जारी परिणामों में 8 लाख 77 हजार 684 बच्चे उत्तीर्ण घोषित किए गए जबकि 10 लाख 36 हजार 626 बच्चे परीक्षा के लिए पंजीकृत थे।

डा कल्ला ने सेकंडरी परीक्षा के साथ साथ प्रवेशिका तथा व्यवसायिक के भी परिणाम जारी किए। परिणाम बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।

गहलोत सरकार कर रही हैं किसानों के साथ छलावा : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की तुलना करते हुए कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि से संबल दे रही है जबकि राज्य की कांग्रेस सरकार किसान कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ छलावा कर रही है।

डा पूनियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ साल के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश के सभी जिलों में किसान सम्मेलन एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर पार्टी के सभी मोर्चा कार्यक्रम कर लाभार्थियों से संवाद करने के तहत आज जयपुर जिले के दूदू में आयोजित किसान सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मोदी किसानों को उन्नत बीज से लेकर फसल के उचित मूल्य तक आर्थिक उन्नति के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और इसी का नतीजा है कि खरीफ और रबी की फसलों की खरीद के लिए समय-समय पर मोदी सरकार समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर रही है, जो किसानों की दोगुनी आय करने के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राजस्थान से लेकर देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि से संबल दे रही है वहीं राज्य की कांग्रेस सरकार किसान कर्जमाफी और जमीनों की नीलामी के नाम पर किसानों के साथ धोखा व वादाखिलाफी कर रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को स्किल डवलेपमेन्ट और स्टार्ट-अप के माध्यम से आत्मनिर्भर बना रही है, जिससे युवा स्वयं मजबूत होने के साथ अन्य युवाओं के लिए भी नौकरियों के अवसर पैदा कर रहे हैं जबकि राज्य की अशोक गहलोत सरकार के शासन में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया जा रहा है और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है, इससे भी आगे बढ़कर कांग्रेस सरकार पेपर लीक करने वाले गिरोहों को राजनीतिक संरक्षण भी दे रही है।

इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार किसानों सहित सभी वर्गाे की उन्नति के लिए कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम राजस्थान सहित पूरे देश में दिखने को मिल रहे हैं। फसलों की दोगुनी कीमत करने, युवाओं को व्यवसाय से जोडने, श्रमिकों को सक्षम बनाने आदि जन-कल्याणकारी योजनाओं से आधुनिक भारत का निर्माण हो रहा है।

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में बहन-बेटियों पर अत्याचार, किसानों से वादाखिलाफी, बिजली कटौती, पेपर लीक खदि हो रहा है, इन जन विरोधी कार्यों से परेशान होकर राजस्थान की जनता कांग्रेस को 2023 में हमेशा के लिए विदा करने को तैयार है। डा पूनियां और हम सब मिलकर यह संकल्प लेते हैं कि 2023 में प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार राजस्थान में बनाएंगे।

सम्मेलन को किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, जयपुर जिला प्रमुख रमा देवी, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।

इस मौके पार्टी के एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा, अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष एम सादिक खान, विधायक कन्हैयालाल चौधरी, जिला प्रभारी व पूर्व विधायक शत्रुघ्न गौतम, प्रेम बेैरवा एवं लक्ष्मीनारायण, जयपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष रामानंद गुर्जर, टोंक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा आदि मौजूद थे।

गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में पूरी लिप्त : नारायण सिंह देवल

सिरोही में भाजपा का सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारी।
सिरोही में भाजपा का सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारी।

सिरोही। सिरोही जिला भाजपा द्वारा आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर पणिहारी गार्डन में सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर किया गया।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल के मुख्यआतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में बोलते हुए देवल ने कहा की जन सेवा को समर्पित यह जन – जन की सरकार है। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। 45 करोड़ जनधन खाते, 9 करोड़ घरों में बिजली, दो करोड़ 39 लाख लोगों को आवास दिए तथा नए बजट के अंदर 3 करोड़ नए आवास बनाने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ परिवार ने इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाया। इस योजना में 5 लाख रुपए तक पूरे भारत में कही भी इलाज करवा सकते हैं। स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

देवल ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने केवल भाजपा सरकार की जो जनकल्याणकारी योजना चलती थी उसी को नाम बदल कर चलाने का कार्य किया है और गहलोत सरकार का काम केवल केंद्र की योजनाओं को रोकना हे। जल जीवन मिशन के तहत केंद्र की मोदी सरकार ने गहलोत सरकार को 13 हजार करोड़ दिए परंतु अभी तक कार्य पूरा नहीं किया है।

गहलोत सरकार भ्रष्टाचार के तहत पैसा खाने के अलावा कोई कार्य नहीं कर रही है। देवल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को पोलियो का टीका लाने के लिए 40 साल लग गए थे और केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना जैसी भयंकर बीमारी को देखते हुए केवल सात महीने में ही टीका लाकर पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई और पूरे देश वासियों को निशुल्क टीका उपलब्ध करवाया गया।

कोरोना जेसी बीमारी के उपर भी राज्य में बैठी गूंगी, बहरी और निकम्मी कांग्रेस सरकार ने भ्रम फैलने के अलावा कोई कार्य नहीं किया। देवल ने कांग्रेस की चिरंजीवी योजना को पूरी तरह फेल बताया। इस योजना के तहत गहलोत सरकार दावे करती ही की सभी को सारी जांचे बिलकुल फ्री मिलेगी परन्तु हकीकत इसका उल्टा है। अस्पताल में सुविधा मिलती ही नहीं है।

मोदी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए सभी फसलों की समर्थन मूल्य बढ़ाया गया। देवल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यों के परिणाम स्वरूप आज पूरे विश्व में भारत की स्तिथि मजबूत हुई है। देवल ने सभी कार्यकर्ताओं, पधाधिकारियों को कहा की सभी को शक्ति केंद्र स्तर पर जाकर बूथ समिति बनानी है एवम अपने अपने बूथ को मजबूत कर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा आज पूरी दुनिया भर में हो रही हैं। नरेंद्र मोदी सरकार का लक्ष्य है कि हर वंचित तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। एक भारत और श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक व साहसिक निर्णय लिए हैं।

पुरोहित ने कहा कि इसी लक्ष्य और समर्पण के साथ केंद्र की सरकार पिछले 8 साल से काम कर रही है, उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वंचित तक पहुंचे यह हर एक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है। पुरोहित ने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करने के ऐतिहासिक निर्णय ने घाटी को युगांतरकारी परिवर्तन की ओर बढ़ाया, साथ में राम मंदिर का निर्माण करवाना अपने आप में बहुत ही बड़ी सफलता हे।

पुरोहित ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब पाकिस्तानी हमारे सेना के सिर धड़ से अलग कर के जाते थे और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी चुप चाप देखते रहते थे। और अभी केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है जो पड़ोसी देशों में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक कर सेना को मुंह तोड़ जवाब देती है।

पुरोहित ने कहा कि पिछले जो आठ साल में जो विकास हुआ है वो न भूतो न भविष्य में हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के हितों को प्राथमिकता दी है तीन तलाक जैसे क़ानून लंबे समय से हमारी मुस्लिम माताएं और बहनें तीन तलाक जैसी कुप्रथा को झेलती जा रही थीं।

पुरोहित ने कहा की स्थानीय निर्दलीय विधायक एवं कांग्रेस सरकार केंद्र की योजनाओं को असफल करने के लिए जोर कर रहे हैं, लेकिन ये इनके काले मनसूबे कभी सफल नहीं होंगे। निर्दलीय विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि जो विधायक राम भगवान पर कुछ भी गलत टिप्पणी करते हैं वह आज राम मंदिर के निर्माण के बाद चुपचाप बैठे हुए हैं।

पुरोहित ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार राजस्थान, सिरोही की जनता के साथ कुठरघाट कर रही है और प्रशासन को कटपुतली की तरह नचा रही है और हमारे प्रमुख, विधायक व प्रधानों को दबाने का काम कर रही है। आने वाले चुनावों में जनता गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

पुरोहित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता सेवा करने के लिए तत्पर है। मोदी सरकार की योजनाओं को गली गली तक पहुंचाना है एवं कोई लाभार्थी को योजना से वंचित रह गया है तो उसको वह लाभ दिलवाने के लिए कार्यकर्ता का सहयोग करना है। कार्यक्रम में आए सभी वक्ताओं ने मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया या एवं राजस्थान की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि सम्मेलन में जिला प्रमुख अर्जुन राज पुरोहित,पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, नारायण देवासी, दिलीप सिंह मादानी,कांतिलाल पुरोहित ने संबोधित किया। आज के इस सम्मेलन में मंच संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह राव, दुर्गाराम गरासिया, जिला पधाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, कार्यक्रम के जिला सह सयोजक, सभी प्रधान,पालिका अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष,पूर्व जिला पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल ने आए हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

नूपुर शर्मा को कोलकाता पुलिस ने किया तलब

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा को एक टेलीविजन बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर दिए विवादित बयान पर 20 जून या उससे पहले पुलिस के सामने पेश होने के लिए तलब किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नारकेलडांगा थाना ने नूपुर शर्मा को नोटिस जारी कर 20 जून या फिर उससे पहले पेश होने को कहा है।

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में पिछले सप्ताह लोगों ने शर्मा के विरोध में बड़े पैमाने पर हिंसा किए और राष्ट्रीय राजमार्गों सहित रेलवे पटरियों और सड़कों को बाधित किया और सार्वजनिक संपत्तियों और दुकानों को लूटने के अलावा पुलिस पर बड़े पैमाने पर पथराव किए। शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले नूपुर शर्मा को महाराष्ट्र के भिवंडी पुलिस ने समन किया था जहां पर उन्हें सोमवार को पेश होना था हालांकि उनके निवेदन पर उन्हें और समय मिल गया।

21 हज़ार 275 करोड़ रुपए में बिके आईपीएल के टीवी राइट्स

मुंबई। साल 2023 से 2027 तक चलने वाले अगले चक्र के लिए आईपीएल प्रसारण अधिकार प्राप्त करने के लिए चल रहे ई-ऑक्शन में पहले दो पैकेज की सर्वाधिक बोली का पता चल चुका है।

क्रिकइंफ़ो को पता चला है कि भारतीय उपमहाद्वीप में टीवी प्रसारण अधिकार वाले पैकेज ए में सर्वाधिक बोली साढ़े 57 करोड़ रुपए प्रति मैच की है। भारतीय उपमहाद्वीप में डिजिटल प्रसारण के अधिकार वाले पैकेज बी में सर्वाधिक बोली 48 करोड़ रुपए की लगाई गई।

रविवार को शुरू हुए ई-ऑक्शन में पैकेज ए और बी पर एक साथ बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। रविवार को पैकेज ए की अंतिम बोली 57 करोड़ रुपये की थी जबकि पैकेज बी की थी 48 करोड़।

105 करोड़ 50 लाख रुपए प्रति मैच की संयुक्त राशि ने आईपीएल को विश्व की सबसे महंगी लीगों की सूची में ला खड़ा किया है। टीवी प्रसारण अधिकार वाले पैकेज ए की अंतिम बोली और निर्धारित आधार मूल्य में 17.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

साथ ही डिजिटल प्रसारण वाले पैकेज की रक़म में 45.4 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ है। 2018 से 2022 के बीच के पिछले चक्र में एक मैच की क़ीमत 54.23 करोड़ थी और इस चक्र में प्रति मैच की क़ीमत में 94.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

प्रति सीज़न 74 मैचों के आधार पर पांच साल के लिए टीवी प्रसारण अधिकार पैकेज की क़ीमत 21 हज़ार 275 करोड़ रुपए है। डिजिटल प्रसारण पैकेज की क़ीमत (17 हज़ार 760 करोड़ रुपए) जोड़ने पर कुल आंकड़ा 39 हज़ार 35 करोड़ रुपए तक पहुंच जाता है। यह आंकड़ा पिछले आईपीएल राइट्स चक्र की राशि से 2.39 गुना अधिक है।

आईपीएल ने पैकेज के विजेताओं के नाम अभी घोषित नहीं किए हैं क्योंकि ऑक्शन की प्रक्रिया जारी है। नियमों के अनुसार आईपीएल के पैकेज ए के विजेता को अधिकार दिया है कि वह पैकेज बी के लिए डायरेक्ट बोली लगा सकता है। यह पता नहीं चल पाया है कि क्या पैकेज ए और पैकेज बी का विजेता एक ही है या फिर टीवी राइट्स का विजेता डिजिटल राइट्स के लिए लड़ना चाहता है या नहीं।

कांग्रेसी प्रदर्शन लोकतंत्र नहीं, गांधी परिवार की गैरकानूनी संपत्ति बचाने का प्रयास : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर तलब किए जाने के विरोध में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर आज तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह प्रदर्शन लोकतंत्र नहीं बल्कि गांधी परिवार की 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति बचाने का प्रयास है।

भाजपा की वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जो जमानत पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। एक जांच एजेंसी एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने सवाल किया कि एक जांच एजेंसी पर खुलेआम दबाव डालने वाली कांग्रेस की इस रणनीति को क्या नाम दिया जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दों पर राहुल गांधी को तलब किया गया है, उन विषय पर विचार करें।

ईरानी ने कहा कि 1930 के दशक में एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के हिस्सेदारी वाली कंपनी थी जिसे अब गांधी परिवार अपने कब्जे में ले चुका है। यह कंपनी अखबार प्रकाशित करती थी जिसे रियल एस्टेट के धंधे में डालने का प्रयास किया गया।

उन्होंने एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड को गांधी परिवार के प्रभुत्व वाली यंग इंडिया लिमिटेड के हवाले करने के घटनाक्रम का सिलसिलेवार विवरण दिया और कहा कि कंपनी बनाई जाती है समाज की सेवा के लिए, लेकिन समाज की सेवा नहीं बल्कि वो कंपनी केवल गांधी परिवार की सेवा तक सीमित हो जाती है।

उन्होंने कहा कि आज जो लोग जांच एजेंसी पर दबाव डालना चाहते हैं, उनका ध्यान आकृष्ट करूंगी, दिल्ली उच्च न्यायालय के 2019 एक फैसले के वाक्य पर, एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड के ऊपर राहुल और सोनिया गांधी जी का मालिकाना हक गैरकानूनी तौर पर संपत्ति पर अधिकार जमाने का एक प्रयास है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज जो गतिरोध कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के बुलावे पर कर रहे हैं, मैं देश को बताना चाहूंगी कि ये लोकतंत्र को बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि गांधी परिवार की 2,000 करोड़ की संपत्ति को बचाने का प्रयास है।

ईरानी ने कहा कि जिस यंग इंडिया लिमिटेड को एक गैरलाभकारी धर्मार्थ कंपनी के रूप में गठित किया गया था। उस कंपनी ने अदालत में कहा था कि उसने कोई भी धर्मार्थ या परोपकार का कार्य नहीं किया है। उन्होंने गांधी से सवाल किया कि कोलकाता में हवाला कारोबार करने वाली डोटेक्स मर्चेण्डाइज़ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से उनका क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी काले धन को सफेद करने के धंधे से जुड़ी है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा राजधानी में आंदोलन, धरना प्रदर्शन करने के बारे में पूछे जाने पर ईरानी ने कहा कि इस अराजकता फैलाने के पीछे लोकतंत्र नहीं बल्कि गैर कानूनी संपत्ति को बचाने की नीयत है। उन्होंने कहा कि पहले तो गांधी परिवार काला धन एकत्र करे और फिर जांच एजेंसियों पर दबाव बनाए। उन्हें समझ लेना चाहिए कि कानून से बड़ा कोई नहीं है, राहुल गांधी भी नहीं।

महारानी की जन्मदिन सम्मान सूची में शेन वॉर्न, मेग लैनिंग ने बनाई जगह

कैनबेरा। ऑस्ट्रेलिया के महान दिवंगत क्रिकेटर शेन वॉर्न और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए महारानी की जन्मदिन सम्मान सूची 2022 में शामिल किया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा कि वॉर्न को क्रिकेट और समाज में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ (एओ) नियुक्त किया गया है। लैनिंग को महिला क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान के लिये ‘मेंबर ऑफ जनरल डिवीज़न’ की उपाधि दी गई है।

तीन बार के बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार विजेता, ने अप्रैल में न्यूजीलैंड में एकदिवसीय विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई, जिसमें उन्होंने 2014, 2018 और 2020 में तीन टी 20 विश्व कप जीत दर्ज कीं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा कि महारानी की जन्मदिन सम्मान सूची हमें अपने समुदाय में कुछ अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण योगदानकर्ताओं को पहचानने और धन्यवाद देने का अवसर प्रदान करती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट समुदाय के लोगों सहित उन सभी को बधाई देता है जिन्हें महारानी की सम्मान सूची 2022 में शामिल किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेशी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिल्ली में जबर्दस्त प्रदर्शन किया जिसके कारण पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

गांधी ईडी के समक्ष पेशी के लिए जाने से पहले पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड़ पहुंचे जहां बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए मौजूद थे इस दौरान उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी पार्टी मुख्यालय से गांधी के साथ ईडी कार्यालय के लिए रवाना हुए।

मुख्यालय में पार्टी नेता दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत, मुकुल वासनिकस अशोक गहलोत, पीएल पुनिया, गौरव गोगोई पवन खेड़ा संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि उन्हें किस तरह से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होना है।

गांधी जब ईडी के सामने पेश हुए तो उत्तेजित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में तुगलक रोड पुलिस लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा को तथा मंदिर मार्ग पुलिस ने रजनी पाटिल, अखिलेश प्रताप सिंह, एल हनुमंता सहित कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया।

पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा राहल गांधी को ईडी के दफ्तर में छोड़ने के बाद तुगलग रोड़ थाने गई जहां गांधी की पेशी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे नेताओं को हिरासत रखा गया है।

कांग्रेस ने सोनिया को समन के विरोध में जयपुर में निकाला पैदल मार्च

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन के विरोध में आज यहां पैदल मार्च निकाला गया।

पैदल मार्च के लिए कांग्रेस के लोग प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एकत्रित हुए और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पैदल मार्च शुरु हुआ जो पुलिस आयुक्तालय के सामने एवं विभिन्न मार्गों से होते हुए ईडी कार्यालय पहुंचा।

पैदल मार्च में नगरीय स्वायत शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल, शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला, चिकत्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं अन्य मंत्री, कई विधायक तथा प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता बैनर और पोस्टर लेकर चल रहे थे।

पैदल मार्च में धारीवाल ने मीडिया से कहा कि केवल परेशान, बदला लेने एवं बदनाम करने के लिए कांग्रेस के लोगों पर हमला किया जा रहा है और इसके विरोध में देश भर में करोड़ों लोग सड़कों पर निकले हैं और इसी के तहत यहां भी पैदल मार्च निकाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले पचास साल से राजनीति में हैं और कभी भी गैरवाजिब बात नहीं की है और वह हमेशा खुला बोले हैं जो सच होता है। ऐसे में उन पर जो भी आरोप लगाए जाते हैं वे असत्य से भरे हुए हैं।

इसी तरह जाट ने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार मुगलों की तरह शासन करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ दिए समन के विरोध में यह पैदल मार्च निकाला गया है ताकि केन्द्र सरकार तक संदेश जाए और वह इस तरह की कोशिश नहीं करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे हर बूथ तक लेकर जाएगी।

समन से बौखलाई कांग्रेस सत्याग्रह का रच रही ढोंग : राठौड़

राजस्थान में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन भेजने से बौखलाई कांग्रेस सत्याग्रह का ढोंग रच रही है।

राठौड़ ने राजस्थान में कांग्रेस के श्री गांधी को समन भेजने के विरोध में सत्याग्रह यात्रा निकालने पर आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर गांधी परिवार बापू के सत्याग्रह को आत्मसात कर लेता तो आज फर्जी सत्याग्रह निकालने की नौबत नहीं आती।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में गांधी परिवार पर यंग इंडियन लिमिटेड के माध्यम से नेशनल हेराल्ड की मूल कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का गलत तरीके से अधिग्रहण का आरोप लगा था। कांग्रेस द्वारा न्यायालय एवं प्रवर्तन निदेशालय के काम में हस्तक्षेप करने से ‘खिसियानी बिल्ली खम्भा नोंचे’ की कहावत चरितार्थ हो रही है।

देश में आर्थिक अपराधों पर नकेल कसने वाली संस्था ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को समन भेजने से बौखलाई कांग्रेस सत्याग्रह का ढोंग रच रही है।