Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 778 -
होम ब्लॉग पेज 778

बांदा में 53 साल की महिला से गैंगरेप, 3 आरोपी अरेस्ट

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले 53 साल की महिला के साथ उसके घर में घुसकर कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरवां थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमशंकर शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र में 53 साल की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना शनिवार तड़के हुई थी। उस समय पीड़िता अपने घर में अकेले थी। उसके दोनों बेटे अन्य शहरों में मजदूरी करते हैं और उसका पति दूसरे घर में सो रहा था।

उन्होंने बताया कि शराब के नशे में गांव के ही तीन लोग दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे और अकेली महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। तीनों आरोपियों की उम्र 30 से 45 के बीच है।

एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रविवार को अभियोग दर्जकर उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है और सोमवार सुबह तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

जौनपुर में नाबालिग बेटियों की अस्मत से खेलने वाला पिता अरेस्ट

भोपाल में महिला पर हमले के गिरफ्तार आरोपियों के मकान जमींदोज

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के अवैध रूप से बनाए गए मकान धराशायी कर दिए गए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के साथ पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई कर इन आरोपियों के अवैध मकानों को धराशाई किया। जिले में अपराधियों और विशेषकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर पुलिस और नगर निगम ने अपराधियों के अवैध मकानों को तोड़ा और पुलिस द्वारा तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टीटी नगर थाना क्षेत्र में 9 जून की शाम रोशनपुरा चौराहे के पास महिला के साथ मारपीट और पेपर-कटर से चेहरे पर वार करने की घटना पर पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी के लिए पांच टीमें गठित की थी।

11 और 12 जून की दरम्यानी रात में पुलिस ने मुख्य आरोपी बादशाह बेग, उसके साथी अजय और निखिल सभी निवासी रोशनपुरा झुग्गी को पकड़ लिया है। घटना में प्रयुक्त पेपर कटर और ऑटो भी ज़ब्त कर लिए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 9 जून की शाम को श्री पैलेस होटेल के पास ऑटो को खड़ा करने को लेकर आरोपी की फ़रियादि महिला से बहस हुई थी। महिला द्वारा रोक टोक करने को अपनी बेइज़्ज़ती मानते हुए, आरोपी बादशाह बेग ने आग बबूला होकर योजनाबद्ध तरीक़े से महिला के वहां से निकलने का इंतज़ार किया और थोड़ी ही दूरी पर महिला के वहां से गुजरने पर पेपर कटर से हमला कर दिया।

वहां भीड़ भी एकत्रित हो गई और आरोपी भाग निकले, लेकिन कुछ ही देर में आरोपी महिला और उसके पति का पीछा करते हुए पहुंचे तथा बाइक सवार महिला के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर 100 से अधिक टांके आए हैं। हमले के बाद खून से लथपथ महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के सामने आने के बाद कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं महिला के घर पहुंचे और हालात की जानकारी ली। कल ही उन्होंने एक उच्चस्तरीय बैठक लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने फ़रियादी महिला से पूछताछ कर आरोपियों का हुलिया तैयार किया और उसके आधार पर पतासाजी शुरू की। चश्मदीदों, सीसीटीवी फ़ुटेज और साइबर टीम की मदद से आरोपियों की शिनाख्त हुई और पुलिस टीम द्वारा रोशनपुरा के आसपास के इलाक़ों में कॉम्बिंग शुरू की। इसी क्रम में थाना टीटी नगर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला पर हमले के आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई

भोपाल में तीन दिन पहले छेड़खानी का विरोध करने वाली महिला पर जानलेवा हमले के आरोपी बादशाह बेग पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि पीड़ित महिला सीमा पर हमले के आरोपी बादशाह बेग पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जा रही है। एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जा रहा है, जो अपराधियों के प्रकरण की जल्द से जल्द विवेचना करेगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों को सख्त सजा जल्द से जल्द मिलेगी।

गृह मंत्री ने कहा कि महिलाओं पर हमला करने वाले विकृत मानसिकता वाले लोगों के विरुद्ध पूरे प्रदेश में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुष्कर में भारतीय किसान संघ का जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग संपन्न

पुष्कर। भारतीय किसान संघ का जिला स्तरीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को तीर्थ राज पुष्कर में रावत धर्मशाला में जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

भारतीय किसान संघ के अभ्यास वर्ग में 22 तहसीलों व अजमेर महानगर से सभी ग्राम प्रमुख, तहसील प्रमुख, जिला पदाधिकारियों ने लाभ अर्जित किया।

जिला अध्यक्ष युवा रोशन प्रकाश शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग में प्रांत मंत्री अम्बा लाल व प्रांत संगठन मन्त्री परमानंद ने मार्गदर्शन किया।

अभ्यास वर्ग में किसान संघ का परिचय, आवश्यकता, कार्य, तथा रीति नीति कि जानकारी प्रदान की गई। किसान संघ की उपलब्धियों व उदेश्य से अवगत कराया गया।

गाय माता व जैवकीय खेती कि आवश्यकता के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं को इस क्षेत्र में दायत्व प्रदान किए गए। प्रांत के जैविक प्रमुख बाबू सिंह व संभाग अध्यक्ष रामेश्वर, उपाध्यक्ष महेंद्र, मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल गुर्जर, ज़िले के युवा प्रमुख रोशन प्रकाश शर्मा, जिला समंत्री सतनारायण, रामेश्वर, दशरत, लक्षमण गुर्जर, अशोक, सुभाष जोशी आदि ने भी सम्बन्धित जानकारी प्रदान की।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दी लगातार दूसरी शिकस्त, सीरीज में 2-0 की बढ़त

कटक। हेनरिक क्लासेन की 45 गेंदों पर 81 रन की जबरदस्त पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी 20 मुकाबले में रविवार को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली।

नई दिल्ली में पिछले मैच में 211 रन बनाने वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को दूसरे टी 20 मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी और 20 ओवर में छह विकेट पर 148 रन का स्कोर ही बना पाई।दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

प्लेयर ऑफ़ द मैच बने क्लासेन ने ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट पर 29 रन की नाजुक स्थिति से उबारते हुए 46 गेंदों में सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 81 रन की मैच विजयी पारी खेल कर भारत की वापसी करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 30 गेंदों में 35 और डेविड मिलर ने 15 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 13 रन में चार विकेट लिए।

पावरप्ले में तीन झटके मिलने के बाद भी भारतीय टीम ने इस मुक़ाबले पर अपनी पकड़ को खो दिया। भुवनेश्वर की धारदार स्पेल के बाद मध्य ओवरों में क्लासेन और कप्तान बावुमा ने दक्षिण अफ़्रीका की पारी को संभाल लिया।

जब तक चहल बावुमा को आउट करते तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी। हालांकि ऐसा नहीं था कि मैच पूरी तरह से समाप्त हो गया था लेकिन क्लासेन ने चहल के ओवर में तीन बड़े प्रहार कर कर मैच को दक्षिण अफ़्रीका के पलड़े में पूरी तरह से झुका दिया।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 40 रन बनाए।

ईशान किशन ने 21 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों के सहारे 34 रन का योगदान दिया। दिनेश कार्तिक ने 21 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों के सहारे नाबाद 30 रन बनाये। कार्तिक ने पारी के आखिरी ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस की गेंदों पर लगातार दो छक्के मारे।

कप्तान ऋषभ पंत पांच और हार्दिक पांड्या नौ रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने 10 और हर्षल पटेल ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनरिक नोर्त्जे ने 36 रन पर दो विकेट लिए।

सबगुरु राशिफल : 13 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 09.03 बजे बाद पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज मेहमानों का आगमन होगा। आज शुभ समाचार मिलेगा। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज निवेश शुभ रहेगा। आज आय बढेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आज परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। आज भाग्य का साथ रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आज चिंता-तनाव रहेगा। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज थकान व कमजोरी महसूस होगी। आज काम में मन नहीं लगेगा। आज समय नेष्ट रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज यात्रा अनुकूल रहेगी। आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेगा। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। आज धन प्राप्ति अच्छी होगी। आज समय शुभ रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज नई योजना बनेगी। आज कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आज निवेश लाभदायक रहेगा। आज धन प्राप्ति होगी। आज सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। आज मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज निवेश शुभ रहेगा। आज आय बनी रहेगी। आज कोर्ट-कचहरी के कार्य सफल रहेंगे। आज नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। आज प्रयास अधिक करना पड़ेगा। आज दुःखद समाचार मिलेगा। आज भागदौड़ रहेगी। आज पुराना रोग उभरेगा। आज स्वास्थ्य पर खर्च अधिक होगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज कानूनी अड़चन दूर होगी। आज रुके कार्यो में गति आएगी। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आज धन लाभ होगा। आज नौकरी में चेन रहेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगा। आज आज भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आज नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे पसन्न रहेगा। आज समय उत्तम रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आज विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। आज व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज कार्यसिद्धि होगी। आज धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। आज आय बढेगी। आज पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज प्रयास सफल रहेगा। आज जोखिम उठाने का साहस करेंगे। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज निवेश में सफलता मिलेगी। आज धनलाभ होगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

जौनपुर में नाबालिग बेटियों की अस्मत से खेलने वाला पिता अरेस्ट

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर देने वाले एक पिता को अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस घिनौनी वारदात की शिकायत पीड़ित बेटियों की मां ने पुलिस में दर्ज कराई है।

जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दी गई मां की तहरीर में नाबालिग किशोरियों ने अपने पिता के साथ दो से तीन अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि वे नशीला पदार्थ खिलाकर कई माह तक उनके साथ दुष्कर्म करते रहे।

आरोप यह भी है कि पिता हैवानियत की हद पार कर उसके कुकृत्य को उजागर करने पर बेटियों समेत मां को जान से मार देने की धमकी भी देता रहा। पीड़िता की मां की शिकायत पर सुरेरी पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी धीरज पांडेय को गिरफ्तार किया है।

सिंह ने बताया कि जिले में सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों ने मां के माध्यम से पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपने पिता समेत दो से तीन अन्य लोगों पर कई माह से दुराचार करने का आरोप लगाया है।

किशोरियों की मां ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी। मां के घर पर न रहने के दौरान पिता नाबालिग पुत्रियों से दुराचार करता था। साथ ही इस बात को उजागर करने पर मां समेत उन्हें जान से मार देने की भी धमकी देता था। जिसके डर से किशोरियों ने अपनी मां को भी इसकी जानकारी नहीं दी। इसकी आड़ में पिता बेटियों से महीनों तक दुष्कर्म करता रहा।

आरोप है कि इसी बीच पिता अपनी एक पुत्री को लेकर मुंबई चला गया। वहां भी अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री से कुछ दिन अकेले जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद नशीला पदार्थ देकर उसने अपने दो तीन अन्य साथियों संग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

मुंबई से वापस जौनपुर स्थित अपने गांव लौटने पर पिता की इस हरकत से पीड़ित नाबालिग बेटी ने हिम्मत जुटाकर इसकी जानकारी मां को दी। छोटी बहन के साहस को देख बड़ी बेटी ने भी अपनी आपबीती मां को बता दी।

दोनों किशोरियों ने मां के साथ सुरेरी थाने पर पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पिता धीरज पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद के घर चला बुलडोजर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपजी हिंसा और उपद्रव की वारदात के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के खुल्दाबाद थाना इलाके में मौजूद आलीशान घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शनिवार को खुल्दाबाद के अटाला चौक इलाके में स्थित जावेद के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करने की औपचारिकयें पूरी कर रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे मकान की बाहरी दीवार गिराना शुरू कर दिया गया। इस दौरान पीडीए के सचिव और पुलिस एवं प्रशासनिक महकमों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

पीडीए के दो बुलडोजरों ने जावेद के दो मंजिला मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर मकान की बाहरी दीवार को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद मकान के भीतरी हिस्से में कुछ लोगों के मौजूद होेने की आशंका के मद्देनजर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया।

पुलिस एवं पीडीए के अधिकारियों ने मकान के अंदर प्रवेश कर यह सुनिश्चित किया कि मकान गिराए जाते समय कोई अंदर न रहे। इस बीच मकान के अंदर मौजूद सामान को भी मजदूरों की मदद से बाहर निकलवा कर सूचीबद्ध किया गया।

गौरतलब है कि पीडीए ने जावेद के घर पर शनिवार को ही नोटिस चस्पा कर दिया गया था। नोटिस में उसका मकान पीडीए की जरूरी मंजूरी लिए बिना बनाए जाने एवं अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए रविवार को दिन में 11 बजे तक खाली करने की मोहलत दी गई है।

मकान को ध्वस्त करने की तैयारियों के चलते पीडीए के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यबल (आरएएफ) और पीएसी की एक एक कंपनी के अलावा कई थानों के पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। मकान ध्वस्त किये जाने के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

जावेद पंप के मकान को ध्वस्त किए जाने के दौरान पीडीए के अला अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन एवं पुलिस के भी वरिष्ठ अधिकारी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई वाले स्थान पर पहुंच गए। गौरतलब है कि पुलिस ने जावेद पंप को शनिवार को ही हिरासत में लिया था।

जावेद के घर मिला आपत्तिजनक सामान : एसएसपी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपजी हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के आवास को स्थानीय प्रशासन ने रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। उसके मकान से भड़काऊ भाषा में लिखा गया आपत्तिजनक साहित्य और कुछ असलहे पुलिस ने जब्त किए हैं।

प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि खुल्दाबाद थाना क्षेत्र स्थित जावेद के मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए), नगर निगम, प्रशासन और पुलिस का अमला तैनात था। उसके आवास की अनुमानित कीमत पांच करोड़ से अधिक आंकी गई है।

कुमार ने बताया कि मकान की तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक साहित्य और असलहे (दो तमंचा, कई कारतूस, और एक बड़ा चाकू) जब्त किए गये हैं। इसके अलावा मकान से किताब, कागजात, झण्डा, पोस्टर और बैनर आदि भी मिले हैं, जिन्हें अदालत में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जो भी कागजात बरामद हुए हैं उनकी गहराई से जांच पड़ताल की जाएगी। इसमें पता लगाया जाएगा कि इसे किसने और क्यों लिखा है। जावेद की बेटी की गिरफ़्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि जांच टीम सबूत एकत्र कर रही है, सबूत मिलने पर गिरफ्तारी की कार्रवाही की जाएगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वह किसी भी पार्टी का नाम नहीं लेगें लेकिन जो व्यक्ति आपराधिक मानसिकता का होगा, अबोध बच्चों को आगे कर पथराव कर उनका भविष्य खराब कर रहा है, उनको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन प्रशासन लगातार अवैध कब्जे और निर्माण के खिलाफ कडी कार्रवाई करता रहा है। विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण के विरुद्ध एक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कर्रवाई करता है और इसी के तहत जावेद पंप का अवैध निर्माण निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए ध्वस्त किया गया है। अवैध निर्माण के खिलाफ शासन और प्रशासन अवैध गतिविधि, अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई करता रहेगा।

उन्होंने बताया कि उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है। सीसीटीवी, वीडियो फुटेज में सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान करने वालों और धारा 144 का उल्लंघन करने के दोषियों की गिरफ्तारी भी की जा रही है।

सुजानगढ़ में कार एवं टैंकर की टक्कर में 4 लोगों की मौत

चूरू। राजस्थान में चूरु जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र में कार एवं टैंकर की टक्कर में आज सुबह चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार जोधपुर के ये लोग सालासर बालाजी के दर्शन करके जोधपुर लौट रहे थे कि क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर बोबासर पुलिया के पास सामने से आ रहा टैंकर उनकी कार से टकरा गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रविदास, वासुदेव, अमित एवं संजय कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों वाहनों को मौके से हटवाकर इससे कुछ देर के लिए बाधित हुए यातायात को सुचारू कराया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और कहा कि सुजानगढ़ क्षेत्र में हुई इस सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।

गहलोत ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की और ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करने एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

अमरीकी अदालत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ रेप का मुकदमा रद्द

वाशिंग्टन। अमरीका की एक अदालत ने पुर्तगाल और मैनचेस्टर युनाइटेड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ बलात्कार के आरोप के मुकदमे को खारिज कर दिया है।

सीएनएन के अनुसार यह मुकदमा पूर्वाग्रह के साथ खारिज किया गया है, जिसका अर्थ है कि आरोप लगाने वाली कैथरीन मेयोर्गा दोबारा मुकदमा दर्ज नहीं कर सकतीं।

रोनाल्डो पर 2009 में लास वेगास के एक होटल के कमरे में एक महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप था और उनके खिलाफ 2.5 करोड़ का मुकदमा दायर किया गया था।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार मेयोर्गा ने रोनाल्डो के साथ 2010 में कथित तौर पर अदालत के बाहर 3,75,000 डॉलर का समझौता किया था, लेकिन अब वह और रकम की मांग कर रही थीं।

संघीय न्यायाधीश जेनिफर डोर्सी ने फैसला सुनाया कि मेयोर्गा द्वारा दायर किया गया मुकदमा उसके वकील द्वारा प्राप्त गोपनीय दस्तावेजों पर आधारित था, जिसने उनके मामले को दागी कर दिया था।

उन्होंने अपने फैसले में कहा कि इस मामले में शुरुआत से मौजूद कलंक को दूर करने के लिए और मुकदमेबाजी प्रक्रिया की अखंडता को बचाए रखने के लिए पूर्वाग्रह के साथ बर्खास्तगी के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

सीकर: वकील आत्महत्या मामले में खंडेला उपखंड अधिकारी राकेश कुमार निलंबित

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में वकील हंसराज मावलिया आत्मदाह मामले में खंडेला उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

कार्मिक विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने कुमार को राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के नियम 13 के तहत तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। कुमार का निलंबन काल में मुख्यालय शासन प्रमुख सचिव कार्मिक विभाग शासन सचिवालय जयपुर के कार्यालय में रहेगा।

वकील आत्मदाह मामले में सहमति बनने के बाद धरना समाप्त

सीकर के खंडेला में वकील हंसराज मावलिया आत्मदाह मामले को लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने शव रख धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। चालीस लाख रुपए का मुआवजा, नौकरी देने एवं मामले की न्यायिक जांच कराए जाने पर सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया और मावलिया का आज सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अमराराम, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया एवं अन्य लोगों की चौथे दौर की बातचीत के बाद शनिवार देर रात इस मामले में 40 लाख रुपए का मुआवजा देने एवं मावलिया के एक आश्रित को नौकरी देने तथा मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इसके बाद सुबह मावलिया का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

उल्लेखनीय है कि मावलिया ने एसडीएम राकेश कुमार एवं थानाधिकारी घासीराम मीणा पर भ्रष्टाचार एवं धमकाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार दोपहर एसडीएम कोर्ट के बाहर खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रुप से झुलसे मावलिया को जयपुर लाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था।