Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 779 -
होम ब्लॉग पेज 779

ब्रम्हावर RPDA के सर्वसम्मति से अध्यक्ष, विजयवर्गीय सचिव निर्वाचित

अजमेर। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (RPDA) की अजमेर इकाई के रविवार को होटल रमाडा में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से दीपक ब्रम्हावर को अध्यक्ष व राकेश विजयवर्गीय को सचिव चुना गया।

बतादें की निवर्तमान अध्यक्ष संतोष बर्मन ने लगातार 35 वर्षों तक संस्था को सेवा दी। स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने अध्यक्ष पदभार से स्वेच्छा से हटने की घोषणा की।

इस कारण नए अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए चुनाव करवाए गए। इस अवसर पर समस्त डीलर्स ने निवर्तमान अध्यक्ष संतोष बर्मन को भावभीनी विदाई दी। नई कार्यकारिणी का भी गठन कुछ दिन में किया जाना तय किया गया।

इस दौरान डीलर्स की गंभीर समस्याओं तथा निदान पर विचार किया गया। खासकर डीलर कमीशन में बढोतरी, पेट्रोल डीजल को जीएसटी में शामिल करना, समस्त राजस्थान में एक रेट तथा उधारी के ग्राहकों का समय पर भुगतान प्राप्त ना होने पर गंभीर कार्यवाही की जरूरत पर विचार किया गया।

क्षेत्रवार कार्यकारिणी

इस मौके पर हुई सभा में क्षेत्रवार कार्यकारिणी का गठन कर राजेश अंबानी को अजमेर शहर, रामावतार डूडी को किशनगढ़, दीपक ख्यानी को नसीराबाद, सीए दीपक कुमार केकड़ी, अनिल भंडारी को जेठाना, नटवर सोनी को रूपनगढ़, मुकेश गुलानीया को अराई, शैलेन्द्र सिंह को पुष्कर, अशोक गोयल को बिजयनगर, मनु शर्मा को ब्यावर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों के साथ समन्वय रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पीड़ित कांग्रेसियों को मलहम लगाएगी अखिल भारतीय कांग्रेस, सिरोही में 14 को कार्यशाला


सबगुरु न्यूज-सिरोही। गहलोत सरकार द्वारा हाशिये में डाल दी गई काँग्रेस को पुनर्जीवित करने का काम किया जाएगा।

आईडिया ऑफ इंडिया-8: गांधी का सत्याग्रह, गांधीवादी  अशोक गहलोत के अधिकारियों के लिए शांतिभंग

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ट्वीट किया गया सँघर्ष को परम्परा बताता सोनिया गांधी का सन्देश और रिट्वीट किया गांधीवाद की दुहाई देने वाला राहुल गांधी का सन्देश
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ट्वीट किया गया सँघर्ष को परम्परा बताता सोनिया गांधी का सन्देश और रिट्वीट किया गांधीवाद की दुहाई देने वाला राहुल गांधी का सन्देश

सबगुरु न्यूज-सिरोही। अपने समर्थकों द्वारा गांधीवादी कहे जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राज में उनके अधिकारियों द्वारा गांधीवाद कैसे कुचला जा रहा है इसकी बानगी माउंट आबू के उपखण्ड अधिकारी की कर्यप्रणाली से लगाया जा सकता है।

पेट्रोल-डीजल के दाम 21वें दिन भी स्थिर

नई दिल्ली। देश में तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे लगातार 21वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के आगे चल रही है।

इंडियन ऑयल की अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए और डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 111.35 रुपए और 97.28 रुपए प्रति लीटर पर है।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर राज्यों में अलग-अलग हैं।

केंद्र सरकार ने 25 मई को आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपए और छह रुपए प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से क्रमशः 9.5 रुपए और सात रुपए तक गिर गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 122.01 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.86 प्रतिशत गिरकर 120.47 डॉलर प्रति बैरल पर है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर…………पेट्रोल………डीजल (रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली…………..96.72……..89.62

मुंबई …………..111.35…….97.28

कोलकाता ………..106.03…….92.76

चेन्नई…………..102.63……..94.24

काबुल : कार में विस्फोट, छह की मौत, छह घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक कार में विस्फोट होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्पूतनिक समाचार एजेंसी को यह जानकारी दी।

इस घटना को पूर्वी काबुल के समीप अहमद शाह बाबा मीना में शनिवार को अंजाम दिया गया। चश्मदीदों ने स्पूतनिक को कार के अंदर बम रखे जाने की जानकारी दी। हालांकि, अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

मई 2021 में, तालिबान ने (आतंकवादी गतिविधियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के तहत) 20 साल तक कब्जा जमाए रखने के बाद देश से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के साथ ही अफगानी सुरक्षा बलों के खिलाफ एक सैन्य अभियान की शुरुआत की और 15 अगस्त को काबुल को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया और यहां अपनी सरकार बना ली।

चीन : तांगशान सिटी के रेस्टोरेंट में महिलाओं पर हमला, नौ अरेस्ट

बीजिंग। चीन के तांगशान नामक शहर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कुछ आदमियों को महिलाओं पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

चीन से इस वीडियो के सामने आते ही देश में लैंगिक हिंसा का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह सब कुछ तब शुरू हुआ, जब यहां के एक रेस्टोरेंट में एक शख्स ने एक लड़की के पीछे अपना हाथ रखा और लड़की ने तुरंत उसे दूर धकेल दिया।

इसके बाद दोनों के बीच बहस और हाथापाई हुई। इस दौरान लड़की के जमीन पर गिरने के बाद भी उस पर हमला जारी रहा। इधर कुछ और आदमियों ने मिलकर लड़की के साथ खाना खाने रेस्टोरेंट में आए लोगों के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी।

वीडियो के वायरल होते ही यह चीन के माइक्रोब्लाॅगिंग साइट वीबो पर सबसे अधिक चर्चित विषयों की सूची में शीर्ष छठे पायदान पर आ पहुंचा।

हमले का शिकार हुईं दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है, जबकि दो और लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उत्तरी हेबेई प्रांत के तांगशान में पुलिस ने कहा है कि उन्होंने इस हिंसक हमले के संबंध में नौ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।

देश संविधान से चलता है शरिया आपराधिक कानून से नहीं : वीएचपी

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने शनिवार को जिहादी मुसलमानों को समुदाय को हिंसा के रास्ते पर ले जाने के लिए चेतावनी दी।

जुमे की नमाज के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से हुई हिंसा की घटनाओं पर कड़ा बयान देते हुए वीएचपी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने छिटपुट घटनाओं की निंदा की और कहा कि मुसलमानों के बीच जिहादी समुदाय को हिंसा के रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश भारत के संविधान के तहत काम करता है न कि शरिया आपराधिक कानून के तहत। उन्होंने कहा कि यह न तो समुदाय के हित में है और न ही देश के।

जो तत्व देश के शांतिपूर्ण और समावेशी लोकाचार को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि भारत अपने संविधान के तहत काम करता है न कि शरिया आपराधिक कानून के तहत।

सबगुरु राशिफल : 12 जून रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज छात्रों को सफलता के नए अवसर मिलेंगे। आज भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आज व्यापारियों को लाभ मिलेगा। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज किसी कंपनी में नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। आज भाई बहनों के प्रेम की बढ़ोतरी होगी। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज आय बढेगी। आज परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी। आज भूमि-भवन की योजना बनेगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज परिवार के साथ यात्रा पर जाने की योजना बनेगी।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। आज व्यापारियों को लाभ मिलेगा। आज धन की प्राप्ति अच्छी होगी। आज आपका समय परिवार के साथ बीतेगा। आज मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेंगी। आज अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें। आज क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। आज परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज बिज़नेस डील लाभदायक रहेगी। आज निवेश शुभ रहेगा। आज आय में वृद्धि होगी। आज का दिन दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज व्यापारी वर्ग पूंजी निवेश करने से पहले किसी की सलाह जरूर लें। आज का दिन मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज छात्रों का मन पढ़ने लिखने में लगेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज कार्यक्षेत्र में अपनी मधुर वाणी से सबका मन जीत लेंगे। आज कार्य समय पर पूर्ण होंगे। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन उत्तम है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज व्यापारिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज आय बढेगी। आज नौकरी में जिम्मेदारी भरा पद मिलेगा। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होगी। आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करेंगे। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज नौकरी में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको मान सम्मान मिलेगा। आज का दिन आपका बेहतरीन रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज जो भी काम हाथ में लेंगे उसे सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। आज कारोबार में सफलता मिलेगी। आज धन लाभ होगा। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा। आज अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आएगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

सीरिया में बस बारूदी सुरंग की चपेट में आने से 5 की मौत, 30 घायल

देमास्कस। सीरिया के दक्षिणी इलाके में एक बस के बारूदी सुरंग की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य जख्मी हो गए। मीडिया में शनिवार को आई रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी सीरिया के दारा प्रांत में दीर अल-अदास गांव के पास खदान से टकराने से पहले बस गेहूं की कटाई करने वाले श्रमिकों को ले जा रही थी।

सीरिया 2014 से कई आतंकवादी समूहों के साथ एक और संघर्ष का सामना कर रहा है। सितंबर 2014 में अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने अरब गणराज्य में आतंकवाद विरोधी गतिविधियों की शुरुआत की, कट्टरपंथियों पर हवाई हमले शुरू किए। 2015 में, सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद ने रूस से आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में मदद करने का औपचारिक अनुरोध किया।

मॉस्को ने अगस्त 2015 में सीरियाई बंदरगाह शहर लताकिया के पास एक हवाई अड्डे पर युद्धक विमान, टी-90 टैंक और तोपखाने भेजकर अपना अभियान शुरू किया।

गहलोत केबिनेट मिटिंग : जीपीएफ कटौती लागू करने समेत कई अह्म फैसले

जयपुर। राजस्थान सरकार ने कृषि मण्डियों को सुदृढ़ करने, राज्य सेवा कर्मचारियों के लिए जीपीएफ कटौती लागू करने, नेत्र सहायक संवर्ग में पदोन्नति के अवसर बढ़ाने एवं प्रदेश में मेडि-टूरिज्म को बढ़ावा देने सहित कई अह्म फैसले लिए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में आज शाम यह निर्णय लिए गए। बैठक में प्रदेश में कृषि मण्डियों के सुदृढ़ीकरण के लिए अहम फैसला लिया है। जिसमें राजस्थान कृषि उपज मण्डी अधिनियम-1961 की धारा 17 एवं धारा 17-ए के वर्तमान प्रावधान मण्डी प्रांगण की चारदीवारी के स्थान पर मण्डी क्षेत्र के प्रावधान के लिए मण्डी अधिनियम में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया है।

इसी तरह मंत्रिमंडल ने राजस्थान राज्य कर्मचारी सामान्य प्रावधायी निधि नियम,2021 में संशोधन करने का निर्णय लिया। प्रस्ताव की क्रियान्विति के क्रम में एक जनवरी 2004 एवं उसके पश्चात नियुक्त राज्य कर्मचारियों पर राजस्थान राज्य कर्मचारी सामान्य प्रावधायी निधि नियम 2021 के प्रावधान लागू होंगे। ये कार्मिक निर्धारित जीपीएफ अभिदान की कटौती कराते हुए जीपीएफ के प्रावधानों के तहत एक जनवरी 2004 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों के समान ही जीपीएफ की परिधि में आ जाएंगे।

बैठक में प्रदेश के युवाओं को एडवांस टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग दिलवाने, भूतपूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के नाम से भरतपुर के चिकित्सा महाविद्यालय और विद्यालय का नामकरण करने, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने एवं वर्ष 2022 की बजट घोषणा की पालना में नाथद्वारा में ‘मेडि-टूरिज्म वेलनेस सेंटर‘ की स्थापना एवं संचालन के लिए निर्णय लिया है।

इसी प्रकार भरतपुर के भुसावर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का नामकरण जगन्नाथ पहाड़िया के नाम से करने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल ने स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए भरतपुर चिकित्सा महाविद्यालय का नामकरण भी श्री पहाड़िया के नाम से करने का सैद्धांतिक निर्णय लिया है।

बैठक में जैसलमेर जिले के ग्राम बांधा में 9479.15 बीघा (2397.54 हैक्टेयर) राजकीय भूमि मैसर्स अडानी रिन्यूवेबल एनर्जी होल्डिंग फॉर लिमिटेड को एक हजार मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए कीमतन आवंटन करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश में सौर ऊर्जा पर आधारित उत्पादन ईकाई की स्थापना से विद्युत ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा। साथ ही स्थानीय रोजगार के अवसरों और राज्य की राजस्व अर्जन में भी बढ़ोतरी होगी। यह आवंटन राजस्थान भू-राजस्व (नवीनीकरण ऊर्जा स्त्रोतों पर आधारित शक्ति संयंत्र स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन) नियम-2007 के तहत होगा।

इसके अलावा मंत्रिमंडल ने राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलोजी संस्थान को सोसाइटी के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया है। साथ ही सोसाइटी के बायलॉज का भी अनुमोदन किया। यह सेंटर प्रदेश के युवाओं के लिए फिनिशिंग स्कूल के रूप में स्थापित होगा।

इस निर्णय से अब संस्थान में आईटी की अग्रणी फर्मों के साथ प्रशिक्षण सहभागी के तौर पर एमओयू कर प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू होगी इससे राज्य के तकनीकी स्नातक नवीनतम प्रोद्यौगिकी में कोर्स कर सकेंगे, आईटी इंडस्ट्री में उनकी मांग बढ़ेगी। राज्य में भी तकनीकी विशेषज्ञों की स्थिति और मजबूत होगी।

इससे प्रदेश में युवाओं को नवीनतम आईटी टेक्नोलॉजी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स एवं वर्चुअल रियलिटी में सर्टिफिकेट कोर्सेज करने व मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च के अवसर मिलेंगे।