Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 781 -
होम ब्लॉग पेज 781

प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद पुलिस ने हिरासत में

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों की हिंसा के मामले का मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया।

प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शहर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में अटाला बाग इलाके में कल जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव की वारदात के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने जावेद को घटना के मास्टरमाइंड के रूप में चिन्हित कर हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि कल की हिंसा के बाद पुलिस की पड़ताल में वारदात के मास्टरमाइंड के रूप में जावेद का नाम सामने आया था।

कुमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ अतीत में हुए आंदोलन में भी जावेद द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात पड़ताल में सामने आयी है। उन्होंने कहा कि जावेद का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली जावेद की बेटी उसे परामर्श देती है। कुमार ने स्पष्ट किया किसी को परामर्श देना कोई जुर्म नहीं है लेकिन अगर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए जरूरत पड़ी तो जावेद की इन गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के सकुशल अता होने के बाद कुछ लोगों ने गलियों में आकर उपद्रव किया। इस मामले में थाना खुल्दाबाद में 29 गंभीर धाराओं में 70 नामजद और 5000 अज्ञात लोगाें के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज कराये गये हैं। इनमें से 68 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

कुमार ने बताया कि हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है और इन लोगों के हिंसा में शामिल होने के बारे में सबूत भी एकत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबूतों के आधार पर हिंसा में संदिग्ध आरोपियों की जिम्मेदारी तय करते हुए इनके खिलाफ गैगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामले दर्ज किये जायेंगे। साथ ही नामजद लोगों की अवैध संपत्तियों का भी पता लगा कर इन्हें बुलडोजर से ध्वस्त किया जाएगा।

उन्होंनेे बताया कि इस मामले की पड़ताल में एआईएमआईएम सहित कुछ अन्य संगठनों से जुड़े लोगों की इस मामले में भूमिका की जांच की जा रही है। कुमार ने बताया कि कल के उपद्रव के बाद खुल्दाबाद इलाके में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस एवं प्रशासन इलाके में स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।

सिरोही : लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत का मामला दर्ज

सिरोही में धोखाधड़ी का मामला दर्ज।
सिरोही में धोखाधड़ी का मामला दर्ज।

सिरोही। सिरोही में कोतवाली पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद कम्पनी के सीईओ व अन्य कार्मिकों पर धोखाधड़ी करके लाखों रुपए की अमानत में खयानत करने का प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में सिरोही निवासी नमिता पत्नी दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस्कॉन प्लाजा में नमिता डिस्ट्रीब्यूटर नाम की फर्म है। उनके पति भी उनके साथ मोबाइल कम्पनी के केयर सेंटर में काम करते हैं। गत 12 मार्च 2019 को आईएफबी कम्पनी के पदाधिकारी से सम्पर्क हुआ। उन्होंने उन्हें सिरोही, जालोर और सुमेरपुर में कम्पनी के इक्यूमेंट्स के मेंटिनेंस की डीलरशिप दी।

इसके लिए उसी दिन कम्पनी के अकाउंट में दो लाख रुपए स्थानांतरित कर दिए गए। कम्पनी के पदाधिकारी आलोक कटियार, प्रशांत शर्मा और जयसिंह मीणा उनके यहां आए और 7 लाख रुपए के स्पेयर पार्ट उन्हें दे गए। कम्पनी के कहने पर 12-12 हजार रुपए के तीन तकनीशियन भी उन्होंने रखे। इनकी तीन महीने की तनख्वाह भी कम्पनी ने नहीं दी।

इस बीच कम्पनी ने बिना पूर्व नोटिस के उनकी फ्रेंचाइजी रद्द कर दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि फ्रेंचाइजी रद्द करने के बाद भी कम्पनी के पदाधिकारी उनकी आईडी को काम में लेते रहे।

पीड़िता ने बताया कि फ्रंचायजी बन्द करने के बाद 27 अक्टूबर 2020 को कम्पनी को करीब साढ़े छह लाख रुपए का सामान लौटा दिया गया जिसका बिल भी बनाया गया।

इन्होंने आरोप लगाया कि कम्पनी पदाधिकारी ने उक्त साढ़े छह लाख रुपए समेत, क्लेम राशि, सिक्योरिटी और तकनीशियन की तनख्वाह का भुगतान उसे नहीं किया गया है।

पीड़िता ने बताया कि कम्पनी से कई बार सम्पर्क करने पर उन्होंने जवाब दिया कि कम्पनी उन्हें सिर्फ तीन लाख 95 हजार रुपए ही दे सकती है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करके एएसआई शैतान सिंह देवड़ा को जांच सौंप दी है।

श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ : मंगल कलश यात्रा में झलकी श्रद्धा

नसीराबाद/बाघसूरी। नसीराबाद तहसील के ग्राम बाघसूरी स्थित गढ़ परिसर में कथावाचक मोहन मुरारी शास्त्री श्रीधाम बरसाना के सान्निध्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुक्रवार को मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।

कथा वाचक शास्त्री के सान्निध्य में गांवाई तालाब स्थित बालाजी मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद 51 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए। कथा स्थल से कलश यात्रा ढोल ढमाकों के साथ बालाजी चौक, सदर बाजार मुख्य बाजार, हथाई होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची। रास्ते में महिलाओं ने मांगलिक गीत से वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोंच्चारण कर मंगल कलशों का विधि विधान पूर्वक पूजन किया गया। इस मौके पर समाजसेवी कल्याणमल सेन, चंदन सिंह सिसौदिया, वैभव शर्मा, कमल शर्मा, औंकार खारोल आदि मौजूद थे।

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन कथा वाचक शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा आत्मा पर छाए विषय विकारों को भी दूर कर उसे निर्मल पावन बनातीं है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से पापों से मुक्ति मिलती है।

कथा वाचक शास्त्री ने भक्ति ज्ञान व वैराग्य के बारे में विस्तार पूर्वक प्रवचन किए। जहां गढ़ परिसर में बना पांडाल जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर वेदप्रकाश शर्मा, गोविन्द राम आदि मौजूद थे।

 

राज्यसभा चुनाव : हरियाणा में कांग्रेस, महाराष्ट्र में शिवसेना को तगड़ा झटका

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव में बड़ी कामयाबी की है। पार्टी ने महाराष्ट्र में शिवसेना से एक सीट छीन ली, जबकि कर्नाटक में उम्मीद से एक सीट अधिक जीतने में कामयाब रही है। वहीं हरियाणा में गांधी परिवार के करीबी एवं कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को हार का मुंह देखना पड़ा है।

देश के चार राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणामों के मुताबिक कर्नाटक में भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिली है। वहीं, राजस्थान में कांग्रेस ने तीन, जबकि भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की है। हरियाणा में राज्‍यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव भाजपा के कृष्‍णलाल पंवार और भाजपा- जननायक जनता पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को जीत मिली है।

राज्यसभा चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर महाराष्ट्र में हुआ है। यहां पर भाजपा ने शिवसेना से एक सीट छीन ली है। राज्य में भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को जीत मिली। वहीं, कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी, शिवसेना के संजय राउत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रफुल्ल पटेल ने विजयी हुए हैं, जबकि शिवसेना उम्मीदवार संजय पवार चुनाव हार गए।

महाराष्ट्र में मतगणना के साथ ही शिवसेना को बड़ा झटका लगा। पार्टी के दूसरे उम्मीदवार संजय पवार भाजपा प्रत्याशी धनंजय महादिक से हार गए। महाराष्ट्र में भाजपा के तीन, शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के क्रमशः एक-एक उम्मीदवार सांसद बने हैं। आयोग ने शिवसेना के एक विधायक का वोट रद्द कर दिया था।

वहीं, हरियाणा से गांधी परिवार के करीबी नेता एवं कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा से चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी के लिए थोड़ी सी राहत की खबर राजस्थान से आई है। राजस्थान में कांग्रेस की बाड़ेबंदी सफल रही और पार्टी के तीनों उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। अगर, पार्टी उम्मीदवार प्रमोद तिवारी को एक वोट भी कम मिलता, तो भाजपा यहां जीत हासिल करने में कामयाब हो जाती है।

हरियाणा में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार का जीतना तो तय था। वहीं देर रात ढाई बजे एक वोट के रद्द होने के बाद निदर्लीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को भी विजयी घोषित कर दिया गया। हरियाणा में वोटिंग से लेकर रिजल्ट तक पूरे दिन हाईवोल्टेज राजनीतिक नाटक चलता रहा।

कांग्रेस के आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई जब मतदान कर बाहर आए, तो कांग्रेसियों के चेहरों पर चिंता साफ झलकी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने माकन को वोट देने की बजाय क्रॉस वोट किया है।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस ने राजस्थान में अपने विधायकों को जुटाना शुरू कर दिया था। इसके लिए जिस उदयपुर में पार्टी का चिंतन शिविर हुआ था, उसी में सभी विधायकों को ठहराया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बहुजन समाजवादी पार्टी से कांग्रेस में आए और निर्दलीय विधायकों से खुद मिलते रहे।

कांग्रेस ने 4 सीटों में से 3 पर कैंडिडेट उतारे थे। राज्य में तीन सीट जीतने के लिए कांग्रेस को 123 मतों की जरूरत थी। मतगणना में कांग्रेस को 126 वोट मिले हैं। राजस्थान में रणदीप सुरजेवाला को 43, श्री मुकुल वासनिक को 42 और श्री प्रमोद तिवारी को 41 और भाजपा उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी को 43 वोट मिले, जबकि निर्दलीय सुभाष चंद्रा को 30 वोट मिले। वह चुनाव हार गए।

उधर, मतदान के दौरान कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने की वजह से धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाहा को भाजपा छह साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। वहीं जीत के बाद गहलोत ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ऐसे ही जीतेगी।

कर्नाटक में संख्या के हिसाब से भाजपा के खाते में राज्यसभा की दो सीटें ही आ रही थी, लेकिन राज्य में चार सीटों पर हो रहे चुनाव में कांग्रेस ने 2 और जनता दल (सेक्यूलर) ने एक उम्मीदवार उतार दिए। इस वजह से चुनाव दिलचस्प हो गया था। चुनाव परिणाम में भाजपा तीन सदस्यों को जीत मिल गई, जबकि कांग्रेस के जयराम रमेश भी उच्च सदन में पहुंचने में कामयाब रहे।

प्रयागराज सहित अन्य जिलों में उपद्रव से जुड़े मामलों में 227 संदिग्ध अरेस्ट

प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित कुछ अन्य शहरों में उपद्रवी तत्वों द्वारा नारेबाजी और पथराव की घटनाओं के मामले में बीती रात गिरफ्तारियों का दौर चलता रहा। उपद्रव एवं हिंसा से जुड़े इन मामलों में पुलिस ने शनिवार को सुबह तक 227 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं के बाद पुलिस ने उपद्रवग्रस्त इलाकों से अब तक 227 संदिग्ध लोगों को हिंसा फैलाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कुमार ने बताया कि रात भर चली धरपकड़ की कार्रवाई के दौरान सहारनपुर जिले में तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 48 हो गए हैं।

इसके अलावा प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 08 और अंबेडकरनगर में 28 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रयागराज हिंसा मामले के मास्टरमांइड की पहचान किए जाने का पुलिस ने दावा किया है। सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद जावेद नामक शख्स को प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हुई हिंसा के मामले में पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने दो उच्च स्तरीय बैठकों में हिंसा से जुड़े आरोपियों की पहचान कर इनके सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस बीच राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को उपद्रव की घटनाओं का सामने करने वाले राज्य के विभिन्न शहरों में फिलहाल शांति है। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान इन शहरों में स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद के बारे में की गयी विवादित टिप्पणी के विरोध में इन स्थानों पर उपद्रव हुए हैं। गत सप्ताह शुक्रवार 3 जून को कानपुर के बेकनगंज इलाके में जुमे की नमाज के बाद भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर हिंसा फैलाने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में इस सप्ताह जुमे की नमाज के बाद कानपुर जैसी वारदात ना हो, इसके लिये पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये थे।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सबसे पहले उपद्रव फैलाने की कोशिश करने की रिपोर्ट दोपहर बाद प्रयागराज से मिली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के खुल्दाबाद इलाके में अटाला बाग स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों के समूह ने पैगम्बर मुहम्मद के बारे में की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी शुरु कर दी। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव भी किया। इसके बाद सहारनपुर शहर और देवबंद, फिरोजाबाद और मुरादाबाद, अंबेडकरनगर और हाथरस में भी इसी तरह की घटनाएं होने की जानकारी स्थानीय प्रशासन ने दी।

छत्तीसगढ़ : बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय बालक को निकालने का आपरेशन जारी

रायपुर/जांजगीर चापा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चापा जिले के मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में बोरवेल में फंसे 11 साल के राहुल साहू को बाहर निकालने के लिए 16 घण्टे से रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौजूद हैं। कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल समेत अन्य अफसर, रात भर मौके पर मौजूद रहे। अभी भी छह जेसीबी से मिट्टी खुदाई जारी है। बीती रात लगभग 12 बजे तक राहुल ने हलचल किया था, इसके बाद उसने सुबह हलचल किया है। विशेष कैमरे में उसकी हलचल दिखी है।

कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी राहुल तक पहुंचने में पांच से छह घण्टे का समय और लग सकता है। कल शाम से लगातार रात भर टीम लगी रही और अभी भी हर तरह से कोशिश जारी है। राहुल की हलचल है, उसे केला और जूस पहुंचाया गया है और परिजन से भी आवाज के माध्यम से बात कराई जा रही है, ताकि उसका मनोबल बना रहे।बालक को सुरक्षित निकालने रेस्क्यू का काम तेजी से जारी हैं।उसे आक्सीजन भी पहुंचाया जा रहा हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालक को सुरक्षित निकालने अधिकारियों को शीघ्रता से हर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बघेल स्वयं वहां से हर पल की जानकारी ले रहे हैं।

सिंधु भवन पंचशील नगर में 7 दिवसीय बाल संस्कार शिविर आरंभ

अजमेर। पूज्य सिंधी पंचायत और भारतीय सिंधु सभा के तत्वावधान में पंचशील नगर स्थित सिंधु भवन में बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 7 दिन तक सुबह 8 से 10 तक रहेगा।

भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर ज्योत प्रज्वलित करके शिविर का आगाज किया गया। शिविर में योगाचार्य दौलतराम थदानी ने योग से निरोगी काया का मंत्र देकर सभी बच्चों को योग करने के लिए प्रेरित किया व योग सिखाया।

महिला अध्यक्ष माला टेवाणी ने बताया कि सिंधी भाषा, संस्कृति व मातृभाषा सिखाने के लिए लता खानचंदाणी व अनिता अलवाणी, सेवा कार्यों के लिए आशा केसवाणी, भक्ति आहूजा, रिचा मेठाणी व महिला मंडल की अन्य सदस्याएं नियमित सहयोग करेंगी। शिविर में 50 से अधिक बच्चों को योग, सिन्धी कविताएं, कहानियां, महापुरुषों की जीवनी आदि की जानकारियां दी।

पंचायत के उपाध्यक्ष मोहन चेलानी, महासचिव मनोज कुमार मेंघाणी, भारतीय सिंधु सभा के महामंत्री महेंद्र कुमार तीर्थणी, तुलसी सोनी, लवी भारद्वाज, इकाई के उपाध्यक्ष मुकेश आहूजा, लक्ष्मण लख्याणी, सोभराज विधाणी, किशन थदाणी, टेकचंद गोदवाणी, मोहन कोटवानी व चंद्रभान कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

हिन्दू-मुस्लिम युद्ध की आहट देती है नमाजी हिंसा

आचार्य विष्णुगुप्त
देश में एक और नमाजी हिंसा की करतूत सामने आई। एक बार फिर नमाजियों की बर्बर भीड़ हिंसा के लिए सड़कों पर उतर आई। अब नमाजी हिंसा देश में हिन्दू-मुस्लिम युद्ध करा कर ही दम लेगी? नमाजी भीड़ को कोर्ट, पुलिस और सरकार का भय क्यों नहीं होता?

अगर नमाजी भीड़ की प्रतिक्रिया में गोधरा कारसेवक जलाओ कांड बनाम गुजरात दंगों की प्रतिक्रिया हुई तो फिर देश में कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी खतरनाक होगी, इसकी कल्पना भी की जा सकती है क्या? नमाजियों के पास एकाएक हथियार और पत्थर कहां से आ जाते है? क्या मस्जिदें नमाज पढ़ने की जगह के साथ ही साथ हथियार और पत्थर भंडारण की जगह भी बन गई हैं?

निश्चिततौर पर उत्तर प्रदेश के कानपुर में नमाजी भीड़ की हिंसा न केवल डरावनी है बल्कि कानून का खिल्ली उड़ाने वाली है। यह हिंसा डाइरेक्ट एक्शन का परीक्षण है। मुस्लिम लीग ने आजादी के पूर्व हिन्दुओं के खिलाफ डायरेक्ट एक्शन का अभियान चलाया था। डायरेक्ट एक्शन अभियान में केरल, पश्चिम बंगाल सहित पंजाब और सिंघ आदि क्षेत्रों में हिन्दुओं का कत्लेआम किया गया था।

अब फिर से डायरेक्ट एक्शन अभियान का परीक्षण जारी है। यह सिर्फ कानपुर की नमाजी हिंसा की बात नहीं है बल्कि देश के कई दर्जन जगहों पर ऐसी हिंसा हो चुकी है। खासकर हिन्दू त्यौहारों पर मुस्लिम हिंसा कहर बन कर टूट रही है। दिल्ली के जहांगीरपुरी, राजस्थान के करौली सहित दर्जनों जगहों पर हिन्दू पर्व त्यौहारों पर मुस्लिम दंगाइयों की हिंसा बरपी है। राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट, कर्नाटक, केरल आदि प्रदेशों में हिन्दू नेताओं और हिन्दू कार्यकर्ताओं की हत्या सरेआम होती है।

ऐसी हिंसा कोई अप्रत्याशित होती नहीं है। ऐसी हिंसा एक साजिश के तहत होती है। साजिश में कौन-कौन मुस्लिम संगठन शामिल होते रहे हैं, उसकी पहचान भी जगजाहिर होती रही है। फिर भी कानून का कड़ा परीक्षण नहीं होता है। कानपुर की नमाजी हिंसा में पीएफआई का नाम सामने आया है। दिल्ली दंगों में भी पीएफआई का नाम आया था और प्रमाण मिला था।

पीएफआई जैसे दर्जनों मुस्लिम संगठन हैं जो नमाजी भीड़ की हिंसा के पीछे खड़े होते रहे हैं। यूपी में आदित्य योगीनाथ की सरकार है जो देशद्रोहियों को सबक सिखाने के लिए जानी जाती है। नमाजी भीड़ की हिंसा पर अगर जरूरी और कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो फिर भारत को अफगानिस्तान, पाकिस्तान, लेबनान और सीरिया बनने से कौन रोक सकता है?

नमाजी भीड़ की हिंसा पर अब राजनीतिक अवाज भी उठने लगी है। नमाजी भीड़ की हिंसा पर दबी जुबानों और अप्रत्यक्ष ही सही पर अवाज उठने के सकारात्मक परिणाम भी निकलेंगे। इसकी शुरूआत बसपा की सुप्रीमो मायावती ने की है। मायावती का बयान है कि कानपुर हिंसा के दोषियों को छोड़ा नहीं जाना चाहिए, दोषियों पर कड़ी कारवाई होनी चाहिए। मायावती एक कदम आगे बढ़ते हुए कहती है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के दौरे के समय में इस तरह की हिंसा बहुत खतरनाक है।

उल्लेखनीय है कि जिस दिन कानपुर में नमाजी भीड़ की हिंसा हुई उस दिन कानपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्टपति का कार्यक्रम निर्धारित था। नमाजी हिंसक भीड़ का नेतृत्व करने वाले लोगों और हिंसा की साजिश में लगे मुस्लिम संगठनों को यह मालूम था कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दिन हिंसा से उन्हें प्रचार खूब मिलेगा और संदेश यह भी जाएगा कि हम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी नहीं डरते हैं। यह भी सही है कि नमाजी हिंसा हमेशा बेखौफ होकर सिर पर बोलती है। नमाजी हिंसा के दहशतगर्दो को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का भी डर नहीं होता है।

अगर कोई यह कहता है कि नमाजी भीड़ की हिंसा साजिशपूर्ण नहीं होती तो उन्हें कुछ प्रश्नों का उत्तर जरूर देना चाहिए। फिर एकाएक नमाजी भीड़ हिंसक क्यों होती है? साप्ताहिक नमाज के दिन ही ऐसी हिंसा क्यों होती है? नमाजी लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आते हैं फिर उनके पास हथियार कहां से आता है। उनके पास हजारों पत्थर कहां से उपलब्ध हो जाते हैं।

क्या मस्जिदों मे हथियार पहले से ही रखे हुए होते है? अगर मस्जिद में पहले से ही हथियार और पत्थर रखे होते हैं तो देश के कानून व्यवस्था के लिए और भी हिंसक और खतरनाक संकेत हैं। अगर हथियार और पत्थर बाहर से लाकर रखे जाते हैं तो इसके पीछे भी गंभीर और खतरनाक साजिश होने की बात सच होती है।

कानपुर की नमाजी भीड़ ने सड़कों पर कितने पत्थर फेंके हैं, यह भी जगजाहिर है। नमाजी भीड़ ने कोई एक-दो पत्थर नहीं फेंके बल्कि हजारों पत्थर फेके है। नमाजी भीड़ की पत्थरबाजी से दर्जनों लोग घायल हुए हैं। खासकर राहगीर इनके निशाने पर रहे हैं। इनकी पत्थरबाजी की चपेट में आने वाली महिलाओं का बयान है कि उनके सिर पर हेलमेट नहीं होता तो वे सीधे मौत के हवाले हो जाती। उल्लेखनीय है कि नमाजी भीड़ दो पहिये वाहनों पर सवार लोगों को भी हिंसक निशाना बनाई थी।

जिस प्रश्न को लेकर नमाजी भीड़ हिंसा बरपायी उस प्रश्न के लिए जिम्मेदार को कानूनी पाठ पढ़ाया जा सकता है। कानूनी कार्रवाई करने के लिए शांति पूर्ण ढंग से आंदोलन किया जा सकता है, धरना-प्रदर्शन किया जा सकता है। नुपूर शर्मा ने किस संदर्भ और कितनी खतरनाक बात बोली है, इसका परीक्षण न तो मुस्लिम आबादी कर सकती है और न ही नमाजी भीड़ कर सकती है। यह काम कोर्ट और सरकार का है।

पर ऐसे प्रश्नों को लेकर कोई आज से नहीं बल्कि कबिलाई समाज के समय से ही ऐसी हिंसा हो रही है। जब अरब समाज कबिलाई था तब खिलाफ में बोलने पर इसी तरह की हिंसा होती थी। अरब के कबिलाई समाज की ऐसी हिंसा अराजकता की ओर ढकेल देती थी, मानवता को शर्मसार करती थी। अरब की कबिलाई समाज की हिंसा आज के आधुनिक समाज में भी जारी है।

डेनमार्क के कार्टूनिस्ट कर्ट वेस्टरगार्ड ने एक विवादित कार्टून बनाया था। कर्ट वेस्टरगार्ड के खिलाफ दुनिया के मुस्लिम समाज काफी गर्म हुआ था। चाकचौबंद पुलिस सुरक्षा कर्ट वेस्टरगार्ड की मृत्यु हुई थी। मृत्यु से पूर्व उनका सार्वजनिक जीवन समाप्त हो गया था। फ्रांस की व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दों ने विवादित कार्टून छापा था। मुस्लिम हिंसकों ने हमला कर पत्रिका शार्ली एब्दों के कार्यालय को जला दिया और उसके कई पत्रकारों को मौत का घाट उतार दिया था।

फ्रांस में ही सैमुअल नामक शिक्षक की हत्या कर दी गई थी। सैमुअल पर विवादित कार्टून विद्यार्थियों को दिखाने का आरोप था। भारत में भी इस प्रकार की कई हत्याएं हुई है। इसी श्रेणी में हिन्दू नेता कमलेश तिवारी की हत्या मुस्लिम हिंसक युवकों ने की थी। पाकिस्तान में ऐसी हत्याओं की लंबी-चौड़ी सूची है। सजा देना कोर्ट का काम है, सजा दिलाना सरकार का काम है। पर मुस्लिम आबादी स्वयं कोर्ट, पुलिस और सरकार बन जाती है।

इस तरह की नमाजी हिंसा के खिलाफ प्रतिक्रिया होनी शुरू हो गई तो फिर देश की स्थिति कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। देश सीधेतौर पर हिन्दू-मुस्लिम के हिंसक संघर्ष के चपेट में आ सकता है, देश में गृह युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रतिक्रिया में हिंसा नहीं होगी, यह खुशफहमी ठीक नहीं है। गोधरा कारसेवक जलाओ कांड सबको मालूम है। गोधरा ट्रेन पर इसी तरह मुस्लिम आबादी ने हमला कर 70 से अधिक कारसेवकों को जिंदा जला दिया था। फिर गोधरा कांड की कैसी हिंसक प्रतिक्रिया गुजरात में हुई थी, यह भी उल्लेखनीय है।

गुजरात दंगों एक हजार से अधिक लोग मारे गए थे, अरबों की संपत्तियां नष्ट हुई थी। आज भी गुजरात दंगे की चर्चा राजनीति को गर्म कर देती है। अगर नमाजी हिंसा की प्रतिक्रिया गुजरात दंगों की तरह हुई तो फिर नुकसान का अनुमान लगाया जा सकता है। अति सर्वत्र वर्जते। मुस्लिम आबादी को अब नमाजी हिंसा की अति से बचने की जरूरत है।

नमाजी हिंसा बेखौफ क्यों होती है? नमाजी हिंसा कानून, पुलिस, कोर्ट और सरकार को सीधे चुनौती क्यों देती है? इसलिए कि नमाजी हिंसा करने वालों को भाजपा विरोधी दलों, सेक्युलर जमात और अरब से समर्थन हासिल होता है, इन पर पैसों की बरसात होती है। बड़े-बड़े वकील खड़े होकर इनके पक्षधर हो जाते हैं। बडे-बडे वकीलों और मीडिया के दबावों के सामने कानून भी अंधा हो जाता है, फिर नमाजी-मुस्लिम हिंसा शामिल लोग रातोरात हीरो बन जाते हैं।

शाहरूख पठान दिल्ली दंगों में पुलिस और राहगीरों पर गोलियां चलाई थी, उसकी तस्वीर बहुत ही कुचर्चित हुई थी। जब शाहरूख खान को जमानत मिली तो वह मुस्लिम आबादी और मीडिया का हीरो बन गया। अब देश में ऐसी नमाजी हिंसा पर रोक लगना जरूरी है।

सबगुरु राशिफल : 11 जून शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 05.45 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज का दिन नया कारोबार शुरू करने के लिए शुभ है। आज शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज ससुराल पक्ष से उपहार मिलेगा। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज का दिन बिजनेस में विस्तार के लिए शुभ है। आज रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आज धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज प्रेमी जोड़ों को सरप्राइज मिलेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज स्वास्थ संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज किए गए निवेश से नुकसान होगा। आज फिजुलखर्ची होगी। आज पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज कार्यों में सफलता मिलेगी। आज नोकरी में तरक्की मिलेगी। आज शिक्षा से जुड़े लोगों को गुड़ न्यूज मिलेगा। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ है। आज समय शुभ रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज प्यार के रिश्तों में नया मोड़ आएगा। आज का दिन छात्रों के लिए शुभ है। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज निवेश से लाभ मिलेगा। आज लेन-देन में सावधानी रखें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज का दिन किसी को प्रपोज करने के लिए बढ़िया है। आज आफिस में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज समय अनुकूल रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज नया निवेश करेंगे। आज धन लाभ होगा। आज नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। आज घर से निकलते वक्त माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग हैं। आज कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलेंगा। आज कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को गुड न्यूज मिलेंगी। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आज आय बड़ेगी। आज आपके सूझ बूझ से विवाद सुलझेगा। आज वैवाहिक जीवन सुखमय रहेंगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज नोकरी में अधिकार बढेगा। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज शेयर मार्केट लाभकारी रहेगा। आज धन प्राप्ति अच्छी होगी। आज लेन-देन में सावधानी रखें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज अविवाहितों के लिए शादी का रिश्ता आएंगा। आज का दिन शुभ हैं।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

बिजली कटौती में जनरेटर नहीं चलाने को लेकर एमडीएसयू में छात्रों का हंगामा

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में आज छात्रों ने बिजली कटौती में भी जनरेटर नहीं चलाये जाने से खफा होकर हंगामा किया। मदसविश्वविद्यालय क्षेत्र में आज सुबह सात से एक बजे तक की बिजली कटौती थी।

विश्वविद्यालय परिसर में पर्याप्त जनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद हजारों छात्रों से फीस लेने वाले प्रबंधन ने जनरेटर नहीं चलाए। इसी से खफा होकर छात्र नेता पूर्व अध्यक्ष लोकेश गोदारा और मोहित जैन के नेतृत्व में सामान्य प्रशासन विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार के कक्ष में पहुंचकर हंगामा करने लगे और चीफ प्रोक्टर प्रो. अरविंद पारीख को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा।

बाद में डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील टेलर के साथ बातचीत में बुधवार तक व्यवस्था सुधारने के आश्वासन के बाद छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। छात्र नेता पूर्व अध्यक्ष मोहित जैन का कहना रहा कि विश्वविद्यालय में संसाधन पूरे है, भीषण गर्मी के बावजूद जनरेटर नहीं चलाना, घोर लापरवाही और अव्यवस्था का प्रतीक है। छात्रों के हित में आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।