Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 782 -
होम ब्लॉग पेज 782

हम कैसे सह सकते हैं देवी-देवताओं का अपमान : प्रज्ञा सिंह ठाकुर

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने परोक्ष तौर पर पार्टी की पूर्व नेता नुपुर शर्मा का समर्थन करते हुए आज कहा कि विधर्मी अपनी मानसिकता को हर जगह स्थापित करना चाहते हैं, जबकि सनातन धर्म अपने धर्म को स्थापित करना चाहता है, लेकिन हम अपने देवी-देवताओं का अपमान कैसे सहन कर सकते हैं।

ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े विवाद पर कहा कि उस स्थान पर शिव मंदिर था, है और रहेगा, उसे फव्वारा कहना गलत है। कोई अगर सनातन के मूल धर्म पर कुठाराघात करता है तो हम भी उन्हें उनकी असलियत बताएंगे। उन्होंने कहा कि दूसरा पक्ष चाहे तो हमारी असलियत बता दे, ये हमें स्वीकार है, लेकिन हम अगर दूसरों की असलियत बता रहे हैं तो उन्हें तकलीफ क्यों है, इसका मतलब इतिहास ठीक नहीं है।

नुपुर शर्मा को मिल रही धमकियों पर उन्होंने कहा कि विधर्मी ऐसा ही करते हैं। कमलेश तिवारी ने कुछ कहा, तो उन्हें मार दिया गया। उन्होंने कहा कि देवी देवताओं पर फिल्म बनाना और उन्हें अपशब्द कहना कम्युनिस्टों का इतिहास है।

नुपुर शर्मा के बयान पर अरब देशों की ओर से विरोध करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधर्मी अपनी मानसिकता को हर जगह स्थापित करना चाहते हैं, जबकि सनातन धर्म अपने धर्म को स्थापित करना चाहता है, लेकिन हम अपने देवी देवताओं का अपमान कैसे सहन कर सकते हैं।

बरेली : हिजाब नहीं पहनने पर तलाक की धमकी, शौहर के खिलाफ FIR

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिला डाक्टर ने हिजाब न पहनने पर तलाक देने की पति की धमकी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. सना खान ने अपने डाक्टर पति तनीम साबिर के खिलाफ बारादरी थाने में मामला दर्ज कराया है। डाक्टर दंपती में पिछले कुछ सालों से मतभेद चल रहा है। समझा जाता है कि डा तनीम साबिर बरेली की भोजीपुरा सीट से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के चचेरे भाई हैं।

डा सना खान और तनीम साबिर की शादी वर्ष 2017 में हुई थी, लेकिन इसके चार माह में ही दोनों में मतभेद हो गए। सना ने वर्ष 2019 में अपने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मारपीट कर घर से निकालने के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया, जो अदालत में विचाराधीन है।

डा सना का आरोप है कि उनके पति डा तनीम उन पर हिजाब पहनने का अब भी लगातार दवाब बनाते हैं। सोशल मीडिया पर उनको हिजाब में रहने का आदेश देते हैं। उनका आरोप है कि पति तलाक का दवाब बना रहे हैं। सना ने यह भी आरोप लगाया है कि तनीम ने उनको लेकर आपत्तिजनक बातें सोशल मीडिया पर लिखीं।

डा सना खान ने इस मामले में पहले तहरीर दी थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आईजी रमित शर्मा से शिकायत की। आईजी के निर्देश पर बारादरी थाना पुलिस ने सना की ओर से उनके पति के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। बारादरी थाने के निरीक्षक नीरज मालिक का कहना है कि इस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा ने अपने बचे हुए मतों के आधार पर मुख्यमंत्री को घुटने के बल चला दिया : कटारिया

जयपुर। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में उसके पास एक उम्मीदवार के लिए ही बहुमत होने के बावजूद बचे हुए मतों के आधार पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घुटने के बल चला दिया और लोकतांत्रिक तरीके से राज्य सरकार की असफलता को जनता के सामने ला दिया।

राज्यसभा चुनाव के मतदान के बाद कटारिया ने आज मीडिया से यह बात कही। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि हमारी जीत तो एक ही सीट पर प्राप्त होने वाली थी, लेकिन प्रथम वरीयता के बाद हमारे बचे हुए मतों के आधार पर मुख्यमंत्री को घुटने के बल पर चला दिया और उन्हें कैंप में बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सब काम छोड़कर उदयपुर जाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी एवं हेलीकाप्टर में बैठाकर मतदाताओं को ले जा रहे हैं। मतदान के दिन लाइन लगाकर मतदान के साथ उनके वोट देखने की कोशिश करते राजनीति के 39 साल में कभी नहीं देखा गया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके विधायकों को दबाने का प्रयास किया गया। विधायक चंद्रकांता को नोटिस देकर गिरफ्तार करने एवं दबाने का प्रयास किया गया। इसी तरह अन्य को प्रोपर्टी के नोटिस देकर दबाव बनाने की कोशिश की गई। कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस पराकाष्ठा पर जाकर चुनाव जीतने का प्रयास किया लेकिन फिर भी हमें हमारे पूरे वोट मिले।

राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस के रणदीप, मुकुल एवं प्रमोद तथा BJP के घनश्याम जीते

पाकिस्तान : पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत बेहद नाजुक

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत बेहद नाजुक है। उनके पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पूर्व राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर पर परिवार ने एक संदेश जारी कर कहा कि वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं। बीमार होने के कारण वह पिछले तीन सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं।

पारिवारिक बयानों के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति कठिन दौर से गुजर रहे हैं, जहां स्वस्थ होना संभव नहीं है, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

परिवार ने लोगों से अपील की है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए प्रार्थना करें। गौरतलब है कि मुशर्रफ के परिवार का यह बयान उनकी निधन के अफवाहों के बीच आया है।

विधायक चंद्रकांता मेघवाल की 13 जून तक गिरफ्तारी पर रोक

कोटा। राजस्थान में बूंदी जिले के केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक चंद्रकांता मेघवाल की कोटा की एक अदालत ने 13 जून तक गिरफ्तारी पर रोक लगा लगा दी है।

मेघवाल ने उनके खिलाफ 20 फरवरी 2016 में महावीर नगर थाने में दर्ज एक मुकदमे में गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए कल अनुसूचित जाति-जनजाति अदालत में अपनी गिरफ्तारी पर रोक के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था जिस पर न्यायालय ने महावीर नगर पुलिस को प्रकरण की डायरी न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए थे। इस मामले में न्यायालय में आज सुनवाई के बाद विधायक चंद्रकांता मेघवाल की 13 जून तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

उनके खिलाफ 20 जून 2016 को तत्कालीन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र झांझडिया ने थाने में मारपीट करने, कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। पिछले तीन दिन में इस मामले में मेघवाल को पुलिस थाने में उपस्थिति देने के दो बार नोटिस दिए जाने के बाद उनकी गिरफ्तारी की आशंका उत्पन्न हो गई थी जिसे देखते हुए ही मेघवाल ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक के लिए आवेदन पेश किया था।

दक्षिण अफ्रीका के पेट्रीशोएक में बस हादसा, 15 की मौत

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी तशवेन के पेट्रीशोएक में शहरी रास्ते एम17 पर एक बस की भिड़त ट्रक से हो गई जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता थाबो चार्ल्स माबासो ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार तड़के हुआ। घटनास्थल पर पहुंची आपात सेवाओं ने पाया की एक बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हुई है, जिसमें कुछ घायल आस-पास पड़े हुए थे और कुछ दोनों वाहनों के अंदर फंसे हुए थे।

दुर्घटना में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 37 लोगों को प्रीटोरियो शहर के विभिन्न अस्पतालों में जाया गया। इसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

माबासो ने कहा कि तशवेन के दमकलकर्मी, ग्वातेंग आपातकालीन मेडिकल सेवा और निजी एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने घटनास्थल पहुंचकर इलाज शुरू किया और घायलों को निकाला था। उन्होनें कहा कि हादसे का कारण अभी पता नहीं है और इसकी जांच एजेंसियां करेंगी।

तशावेन में समुदायिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की अधिकारी एल्डरमैन थ्यूनिसेन ग्रैंडिक ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने सड़क पर चलने वाले यात्रियों से हर वक्त सावधान रहने का आग्रह किया।

हिसार में बहन ने ही करवाया बहन का रेप, बनाया वीडियो, अब खुला राज

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के हांसी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला पर अपनी ही बहन का युवक से रेप करा उसकी वीडियो रिकार्ड करने का आरोप लगा है।

पुलिस ने बताया कि बहन ने पीड़िता पर दबाव बनाया कि वह उसके पिता के साथ भी इस प्रकार की वीडियो बनाए। वीडियो न बनाने पर उस की दुष्कर्म की वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने दबाव में आकर पिता पर गलत आरोप लगा कर उसे भी फंसा दिया और उसकी गांव में बेइज्जती भी करा दी।

कुछ समय बाद पीड़िता की शादी हांसी के निकट एक गांव में कर दी गई। लेकिन अब उसकी बहन उसे तलाक लेने के लिए दबाव बनाया और ऐसा न करने पर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने तंग आकर इस बारे में महिला थाने में अपनी बहन और आरोपी युवक के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का ‘स्टंट’ वीडियो वायरल होने पर बवाल

चंडीगढ़। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का एक ‘स्टंट’ वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल होने पर बवाल मच गया जिस पर मंत्री ने स्पष्ट करना चाहा कि वीडियो एक विजय रैली का है जो तीन महीने पुराना है और विपक्ष ने उन्हें बदनाम करने के लिए वायरल किया है।

बिना तारीख का वीडियो आज ही वायरल हुआ है, जिसमें मंत्री एक एसयूवी की छत पर बैठे हाथ हिलाते दिख रहे हैं जबकि दो सुरक्षाकर्मी दोनों तरफ की खिड़कियों पर बैठे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया कि नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार गाड़ी के सनरूफ पर बैठे जनाब पंजाब के परिवहन मंत्री हैं। सड़क पर खुलेआम स्टंट… वह भी ट्रांसपोर्ट मंत्री द्वारा। लो आ गया इंकलाब।

उन्होंने मंत्री के काफिले को लेकर भी तंज कसा है : वीआईपी कल्चर को खत्म करने वाले चार चार जिप्सी लेकर घूम रहे हैं। भोलथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने भी ट्वीट कर मंत्री की आलोचना की है और कहा है कि मंत्री के जिम्मेदार पद पर बैठे किसी व्यक्ति की तरफ से मूर्खता की पराकाष्ठा है। परिवहन मंत्री को तो लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग की सीख देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यही होता है जब लोग किसीके गुणों की परख के बिना चुन लेते हैं।

इस बीच मंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि वीडियो तीन महीने पुराना और एक विजय रैली का है। विपक्ष ने उन्हें बदनाम करने के लिए वायरल कराया है। भुल्लर ने कहा कि वह एक जिम्मेदार व कानून काे मानने वाले व्यक्ति हैं। यह उन्हें बदनाम करने का षड्यंत्र है।

रतलाम में 18 मुस्लिम लोगों ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाया

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के ग्राम आम्बा के 18 लोगों ने अपनी स्वेच्छा से सनातन धर्म अपना लिया। सनातन धर्म में आए इन लोगों का कहना है कि गांव में आयोजित शिव पुराण कथा सुनने के बाद उन्हे अपने पूर्वजों के धर्म को अपनाने की प्रेरणा मिली।

आम्बा में सात दिवसीय शिव पुराण कथा कर रहे पंडित जितेन्द्र रावल ने बताया कि कल उनकी कथा की पूर्णाहुति थी। कथा समापन के बाद कुछ लोगों ने उनसे मिलकर सनातन धर्म में प्रवेश करने की इच्छा व्यक्त की थी। इस पर पंडित जितेन्द्र रावल ने उनसे कहा कि यदि वे स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाना चाहते है, तो इस संबंध में शपथ पत्र तैयार करवाएं।

पंडित रावल ने इन लोगों के शुद्धीकरण के लिए स्वामी आनंदगिरी महाराज से चर्चा की। स्वामी आनंदगिरि महाराज के सान्निध्य में सभी का शुद्धीकरण संस्कार करवाया गया।

क्षेत्र में वर्षो से घुमंतू रहकर जड़ी-बूटियां और ताबीज बेचने वाले 55 वर्षीय मोहम्मद शाह और उनके परिवार ने हिंदू धर्म अपनाने के बाद आज सुबह ग्रामीणों की मौजूदगी में भीमनाथ महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना कर हर-हर महादेव का जयघोष किया।

मोहम्मद शाह से राम सिंह बनने के बाद उन्होंने बताया कि उनकी तीन पीढ़ियां जड़ी-बूटियां एवं ताबीज बेचने का काम करती रही हैं। पहले वे पुंगी बजाने का काम करते थे और तब मुस्लिम धर्म अपना लिया था। अभी गांव में रहने के बाद हिंदू धर्म में ध्यान बढ़ा और महाशिवपुराण कथा में स्वामी जी से चर्चा की तो उन्होंने भी सकारात्मक रूख दिखाया।

धर्म परिवर्तन के बाद सभी ने अपने नाम भी बदल लिए। मोहम्मद शाह का नाम राम सिंह, राम सिंह के बेटे मौसम शाह को अरुण, शाहरुख शाह को संजय सिंह, नजर अली शाह को राजेश सिंह, नवाब शाह को मुकेश सिंह, पत्नी शायर बी को शायरा बाई, शबनम पत्नी शाहरुख शाह को सरस्वती बाई, पोते हीरो पुत्र मौसम को सावन सिंह का नाम दिया गया।

इसके अलावा धर्मवीर पुत्र हुसैन शाह को धर्मवीर सिंह, उनकी पत्नी आशा बी को आशा बाई, अरुण शाह पुत्र अर्जुन शाह को करण सिंह, पत्नी मीनू बी को मीना बाई, राजू शाह पुत्र गुलाब शाह को राजू सिंह, पत्नी रंजिता को रंजिता बाई, रमजानी पुत्र लल्लू शाह को मुकेश सिंह, रूखसाना पत्नी हबीब खान को रुक्मणी बाई, अर्जुन शाह को अर्जुन सिंह, पत्नी मुमताज को माया के नाम से जाना जाएगा।

बताया जाता है कि मोहम्मद शाह के परिवार की घर वापसी के बाद उनकी जाति के कई अन्य परिवारों ने भी सनातन धर्म में घर वापसी की इच्छा जताई है।

पाकिस्तान पुलिस ने आमिर लियाकत का शव दफनाने से रोका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद रह चुके चर्चित टीवी होस्‍ट आमिर लियाकत के शव का परीक्षण करने के लिए पुलिस ने दफनाने की प्रक्रिया को रोक दिया है।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने शुक्रवार को बताया कि आमिर(49) कल अपने कराची स्थित आवास पर एक बंद कमरे में बेहोशी की हालत में मिले थे और कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार आमिर की मौत के कारणों का पता लगाना जरूरी है और इसी कारण प्रशासन से कहा गया है कि उनके शव को कोल्ड स्टोरेज से ब्रिगेड पुलिस थाना लाया जाए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आमिर का शव पुलिस के अलावा किसी को नहीं दिया जाना चाहिए और अगर ऐसा किया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्टोरेज रूम में जाकर आमिर के बेटे को शव परीक्षण के लिए तैयार करने का भी प्रयास किया। आमिर के परिजनों ने हालांकि शव परीक्षण की अनुमति देने से इनकार कर दिया। अब्दुल्ला शाह गाजी के मकबरे के परिसर में आमिर को दफनाने की तैयारी चल रही है।