Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 784 -
होम ब्लॉग पेज 784

सबगुरु राशिफल : 10 जून शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 07.26 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ, निर्जला एकादशी व्रत।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज चतुराई से कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। आज धन लाभ होगा। आज तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज के दिन आपको कामकाज से धन लाभ होगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उस में सफलता मिलेगी। आज आपका समय उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज छात्र सफलता हासिल करेंगे। आज आप के मन मे नया उत्साह दिखेगा। आज वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। आज कारोबार लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा। आज व्यापारी वर्ग को अच्छा फल मिलेगा। आज धन लाभ होगा। आज परिवार में सुख अच्छा रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। आज आपके कारोबार में वृद्धि होगी। आज आपको निवेश से लाभ मिलेगा। आज आपका समय शुभ रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आज आपको कामकाज से अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप समझदारी से जीवन को सुखमय बनाएंगे।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज आपकी वाणी मधुर होगी। आज आपके स्वभाव में एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। आज आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज आपको शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना पड़ेगा। आज आपको कारोबार से लाभ मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज आपको पूरे दिन अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आपके कारोबार में वृद्धि के योग है। आज के दिन छात्र अपना ध्यान पढाई पर केंद्रित करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। आज आपके कामकाज में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपको पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में स्थिति उत्तम रहेगी। आज आपका संपर्क अच्छे लोगों से स्थापित होगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज आपको वरिष्ठजन कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मदद करेंगे। आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान

जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार सुबह नौ बजे मतदान शुरु होगा। निवार्चन विभाग के अनुसार मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई और मतदान दस जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना पांच बजे से शुरू होगी।

आगामी चार जुलाई को प्रदेश में राज्यसभा की रिक्त हो रही चार सीटों पर हो रहे इस चुनाव में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक एवं प्रमोद तिवारी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घनश्याम तिवाड़ी और भाजपा समर्थित एवं निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा चुनाव मैदान में हैं।

विधानसभा में विधायकों की संख्या बल के आधार पर चार सीटों में दो पर कांग्रेस एवं एक पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है जबकि चौथी सीट के लिए मुकाबला होगा जो एक कांग्रेस प्रत्याशी एवं निर्दलीय के बीच माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने एवं समर्थित विधायकों को खरीद फरोख्त एवं सेंधमारी से बचाने के लिए उदयपुर में की गई बाड़ेबंदी के लिए विधायक गत दो जून को ही जयपुर से रवाना होना शुरु हो गए थे और बाद में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी बाड़ेबंदी में पहुंचे।

बाड़ेबंदी में कांग्रेस विधायकों के अलावा निर्दलीय एवं भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के विधायक शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न सत्र आयोजित कर राज्यसभा चुनाव के बारे में जानकारियां एवं रणनीति आदि पर विचार विमर्श किया गया।

कांग्रेस तथा समर्थित विधायक गुरुवार शाम तक उदयपुर से वापस जयपुर लौट आए और वे आज यहां एक होटल में ठहरे हैं तथा शुक्रवार को सीधे मतदान के लिए विधानसभा पहुंचेंगे।

कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी गत छह जून से अपने विधायकों की जयपुर में एक होटल में बाड़ेबंदी करना शुरु कर दी थी। हालांकि भाजपा इसे भाजपा विधायक अभ्यास वर्ग नाम दे रही हैं और इस दौरान विभिन्न विषयों पर विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के ये विधायक भी शुक्रवार को होटल से सीधे मतदान केन्द्र पहुंचेंगे।

राज्य की दौ सौ सीट वाली विधानसभा में कांग्रेस के 108, भाजपा के 71, निर्दलीय 13, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के तीन, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एवं भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो-दो तथा राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक हैं।

कांग्रेस अपने साथ दो बीटीपी, दो माकपा, एवं निर्दलीयों के साथ बताते हुए इस चुनाव में उसके पास 126 मत होने का दावा कर रही हैं और अपने तीनों प्रत्याशियों की जीत मान रही है। उधर भाजपा निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं और वह अपने उम्मीदवार के अलावा निर्दलीय के भी जीतने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

उत्तराखंड में पिकअप खाई में गिरी, 5 की मौत, 3 घायल

टिहरी/देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुरुवार मध्याह्न एक वाहन गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य आपदा परिवादन बल (एसडीआरएफ) की प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल के घनसाली में घुत्तु रोड पर पोखर के पास एक पिकअप वाहन संख्या यूके-14टीए- 0932 अनियंत्रित होकर, मुख्य मार्ग से करीबन सौ मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की एक रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी संजय नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। जिनमे से तीन लोग घायल थे व पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

नेगी ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों घायलों को निकालकर उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया व पांचों मृतकों के शव बॉडी बैग व स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किए।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह, उम्र 44 वर्ष, लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्रह्मीदत्त, उम्र 65 वर्ष, गुणानंद पुत्र चिंतामणि, 65 वर्ष, हेमा देवी पत्नी चंदर सिंह, 50 वर्ष, बिहारीलाल पुत्र शयोला लाल, 65 वर्ष सभी निवासी सौड़ पट्टी, टिहरी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है।

जबकि, चालक बचन सिंह, निवासी बूटवा, विजय राम पुत्र केवल राम और राजेन्द्र सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी सौड़, जनपद टिहरी को घायल अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

72 साल में पहली बार ‘कांग्रेस मुक्त’ होगी यूपी विधान परिषद

लखनऊ। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की विधान परिषद के इतिहास में छह जुलाई के बाद पहली बार ऐसा होगा, जब प्रदेश के उच्च सदन में राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस की मौजूदगी समाप्त हाे जाएगी।

प्रदेश में सियासी फलक पर लगातार सिमट रही देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का 100 सदस्यों वाली विधान परिषद में फिलहाल मात्र एक विधायक है। कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह का कार्यकाल आगामी छह जुलाई को समाप्त हो रहा है।

गौरतलब है कि उप्र विधान मंडल के पिछले 72 साल के इतिहास में इस समय कांग्रेस की दोनों सदनों में सदस्य संख्या अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के सिर्फ दो उम्मीदवार विधायक बन सके।

विधान सभा में दो सदस्यों के बलबूते कांग्रेस के लिए विधान परिषद की 13 सीटों पर हो रहे चुनाव में अपना उम्मीदवार जिता पाना मुमकिन नहीं है। गौरतलब है कि उप्र में विधान सभा की कुल सदस्य संख्या 403 को देखते हुए विधान परिषद की एक सीट पाने के लिए 32 विधायकों के समर्थन की दरकार है।

कांग्रेस, चुनाव दर चुनाव दोनों सदनों में हाशिये पर सिमट रही है। विधान सभा के 2012 में हुए चुनाव में कांग्रेस के 28 विधायक थे, जो 2017 में घटकर 7 रह गए और 2022 में यह संख्या 2 पर सिमट गई। ऐसे में उप्र विधान मंडल का उच्च सदन अगले महीने कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।

इसे कांग्रेस के लिए त्रासदपूर्ण स्थिति करार देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने इस स्थिति के लिए पूरी तरह से शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है। त्रिपाठी ने कहा कि एमएलसी बनने के लिए कम से कम 32 विधायकों का समर्थन जरूरी है। स्पष्ट है कि उच्च सदन में अब हमारा कोई सदस्य नहीं होगा। इससे पहले 72 साल ऐसा कभी नहीं हुआ। विधान मंडल ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की इस जर्जर हालत के लिए पार्टी हाईकमान ही जिम्मेदार है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नौकरशाह पीएल पूनिया ने हालांकि भरोसा जताया है कि जल्द ही इस स्थिति में बदलाव होगा और कांग्रेस की एक बार फिर वापसी होगी। पूनिया ने कहा कि पिछले तीन चुनाव में 28 से 2 पर पहुंचने के सच को नकारा नहीं जा सकता है, लेकिन अब कानपुर हिंसा सहित अन्य तमाम मामलों के बाद लोगों को भारतीय जनता पार्टी के तिलिस्म की हकीकत का पता चल रहा है।

पूर्व राज्य सभा सदस्य पूनिया ने कहा कि लोगों के मन में भाजपा के प्रति व्याप्त भ्रम टूटा है और इसके साथ ही जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। पूनिया ने कहा कि भाजपा भी दो सीट से आज शिखर तक पहुंची है, इसी प्रकार दो सीट पर पहुंच चुकी कांग्रेस भी जल्द वापसी करेगी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का उदाहरण देते हुए कहा कि क्षेत्रीय दलों का भविष्य क्षणिक होता है। ऐसे में राष्ट्रीय दल के रूप में अब लोग कांग्रेस को ही विकल्प मान रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की राजनीति का दशकों से विश्लेषण कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राजीव श्रीवास्तव ने पूनिया की दलीलों को नकारते हुए कांग्रेस की इस दुर्गति के लिए राजनीति में उसकी प्रयोगधर्मिता को जिम्मेदार ठहराया। श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 1989 से ही प्रयोगधर्मी बनी हुई है। दुर्भाग्यवश कांग्रेस की ‘कॉस्मेटिक पॉलिटिक्स’ का हर प्रयोग नाकाम रहा। इसमें मायानगरी के चेहरे राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से लेकर निर्मल खत्री और जमीन से जुड़े नेता की पहचान वाले अजय कुमार लल्लू तक, सभी प्रयोग विफल रहे।

उन्होंने दलील दी कि कांग्रेस के तीन दशक से अधिक समय के प्रयोगधर्मी कालखंड में पूरी पार्टी खेमों में बंट गयी। इसके इतर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अब प्रियंका गांधी इस खेमेबाजी के जंजाल से कांग्रेस को मुक्त नहीं कर पाए, नतीजतन प्रदेश का विधान मंडल ही ‘कांग्रेस मुक्त’ होने लगा है।

कांग्रेस के लिए भविष्य की किसी उम्मीद के सवाल पर श्रीवास्तव ने कहा कि देश और प्रदेश में आज भी कांग्रेस के चाहने वालों की कमी नहीं है, कमी उस नेतृत्व की है जो इन्हें पार्टी केडर के रूप में खड़ा करने की क्षमता से युक्त हो। उन्होंने आगाह किया कि मौजूदा नेतृत्व जब तक ‘कॉस्मेटिक पॉलिटिक्स’ कर जनेऊ पहनने से लेकर नवरात्रि के व्रत करने और दुर्गा सप्तशती का पाठ करके लोगों को रिझाने की कोशिश करेगा तब तक, कांग्रेस फर्श पर ही रहेगी।

गौरतलब है कि आगामी 20 जून को विधान परिषद की 13 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव हो रहा है। विधान मंडल में कांग्रेस जैसी ही हालत बसपा की भी है। पिछले 15 साल में अर्श से फर्श तक का सफर तय करने वाली बसपा का विधान परिषद में आगामी 6 जुलाई के बाद मात्र एक सदस्य बचेगा। बसपा के तीन एमएलसी दिनेश चंद्रा, अतर सिंह राव और सुरेश कुमार कश्यप का कार्यकाल 6 जुलाई को पूरा हो जाएगा। इसके बाद बसपा के एक मात्र सदस्य भीमराव अंबेडकर रह जाएंगे।

साल 2007 में विधान सभा के 206 सदस्यों वाली बसपा के 2012 में 80 और 2017 में 19 विधायक ही जीत पाने के बाद अब पार्टी का मात्र एक नुमांइदा ही निचले सदन में बचा है। ऐसे मेें बसपा के पास भी अगले पांच साल तक विधान परिषद में अपने सदस्यों की संख्या में इजाफा करने का कोई विकल्प नहीं है।

ज्ञात हो कि उप्र के उच्च सदन की 100 में से 66 सीटें इस समय भाजपा के पास हैं, जो कि 20 जून को विधान परिषद चुनाव के बाद बढ़कर 73 पर पहुंचना तय है। इसी प्रकार सपा के अभी 11 एमएलसी हैं, इनमें से 5 सदस्य 6 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे और 20 जून के चुनाव में 4 सदस्य निर्वाचित होने पर पार्टी की कुल सदस्य संख्या 10 होने की संभावना है।

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव परिणाम पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार

नई दिल्ली। राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के वर्षों पुराने विवाद पर फैसला आने तक राज्य में राज्यसभा चुनाव परिणाम स्थगित करने के हाईकोर्ट के गुरुवार को इनकार के बाद इस फैसले के खिलाफ एक याचिका सुप्रीमकोर्ट में दायर कर शीघ्र सुनवाई की गुहार लगाई गई।

न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील हेमंत नाथ ने राजस्थान उच्च न्यायालय के नौ जून के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई की गुहार लगाई, जिसे पीठ ने ठुकरा दी और इस संबंध में मुख्य न्यायाधीश के समक्ष गुहार लगाने को कहा।

याचिकाकर्ता ने शुक्रवार को होने वाले राजस्थान चुनाव में छह विधायकों द्वारा डाले गए वोटों को अलग रखने और चुनाव के नतीजे घोषित नहीं करने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

याचिकाकर्ता ने 2019 में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले बसपा के छह विधायकों की अयोग्यता से संबंधित याचिका के निपटारे तक राज्यसभा चुनाव परिणामों की घोषणा पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी।

उच्चतम न्यायालय में तत्काल सुनवाई की गुहार लगाते हुए याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि राज्यसभा चुनाव से संबंधित यह याचिका बेहद जरूरी मामला है। कृपया इसे सूचीबद्ध करें।

पीठ ने याचिका पर तत्काल विचार करने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को शीघ्र सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना के समक्ष उल्लेख करने और उच्चतम न्यायालय रजिस्ट्री से संपर्क कर अपनी बात रखने को कहा।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव के कुछ महीनों के भीतर ही बसपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे। विधानसभा अध्यक्ष ने उन विधायकों को कांग्रेस का विधायक घोषित कर दिया था। उधर, विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बसपा ने दावा किया कि पार्टी का राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में विलय नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र : नवाब मलिक की जमानत याचिका ईडी ने की रद्द

मुंबई। महाराष्ट्र की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जेल में बंद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और मंत्री नवाब मलिक तथा पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत याचिका को गुरुवार को खारिज कर दिया।

विशेष न्यायाधीश आरएन रोकड़े ने याचिका को खारिज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इस दलील से सहमति जताई कि कैदियों के पास जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत मतदान का अधिकार नहीं है। दोनों नेता अब बम्बई उच्च न्यायालय का दरवाजा खट-खटायेंगे।

ईडी ने मलिक को फरवरी में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को नवंबर में एक अलग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस एवं उसके समर्थित विधायक उदयपुर से जयपुर शिफ्ट

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस एवं उसके समर्थित विधायक उदयपुर बाड़ेबंदी से आज शाम जयपुर पहुंचे।

विशेष विमान से ये विधायक जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे और इसके बाद बसों द्वारा उन्हें होटल लीला पैलेस ले जाया गया जहां उन्हें ठहराया गया है और वे शुक्रवार सुबह सीधा राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए विधानसभा जाएंगे।

जयपुर पहुंचते ही गहलोत अपने निवास के लिए रवाना हुए जबकि मंत्री एवं विधायक लीला पैलेस पहुंचे। इससे पहले गहलोत ने हवाई अड्डे पर मीडिया से कहा कि हमारा कुनबा एकजुट है और कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार आराम से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा इतना घबरा गई हैं कि वह चुनाव आयोग जा रही है। भाजपा वाले हाईकोर्ट एवं सुप्रीमकोर्ट तक जा रहे हैं।

सबसे पहले लीला पैलेस पहुंचने वाले नगरीय एवं स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि उनके समर्थन में जुटे 126 विधायकों से भी अधिक मत पार्टी प्रत्याशियों को मिल सकते हैं। इसी तरह पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने भी तीनों प्रत्याशियों के जीतने का दावा किया।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने इन विधायकों की गत दो जून से उदयपुर में बाड़ेबंदी शुरू कर दी थी और एक सप्ताह उदयपुर के ताज अरावली होटल में ठहरने के बाद इन विधायकों को आज वापस जयपुर लाया गया।

उधर राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने भी अपने विधायकों की जयपुर की एक होटल में बाड़ेबंदी कर रखी हैं। विधानसभा में विधायकों की संख्या बल के आधार पर कांग्रेस दो और भाजपा के एक सीट जीतना पक्का माना जा रहा हैं लेकिन भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा के चुनाव मैदान में होने से चौथी सीट पर मुकाबला रोचक होने की संभावना हैं।

इस चुनाव में जिस तरह कांग्रेस के समर्थन में विधायक जुटे हैं इसे लेकर अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के अन्य नेता अपने तीनों उम्मीदवारों के जीतने का दावा कर रहे हैं वहीं भाजपा अपने उम्मीदवार के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के भी जीतने की उम्मीद कर रही है।

राजौरी में दिव्यांग बच्ची से रेप का वांछित आरोपी अरेस्ट

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में विकलांग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले की किला दरहल तहसील इलाके के एक गांव में दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी श्याम सुन्दर को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि 3 जून को परिवार की शिकायत पर इस संबंध में नौशेरा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने थानाधिकारी राजेश जसरोटिया और प्रभारी पीपी भवानी के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने तलाशी अभियान शुरू कर उसे सांबा से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कानपुर हिंसा : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला युवक अरेस्ट

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले एक युवक को गुरुवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने वेब मीडिया से जुड़े एक युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कानुपर पश्चिम क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि शहर के शास्त्री नगर इलाके के निवासी गौरव राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। वह कानपुर स्टार्ट टाइम नाम से एक वेब पोर्टल संचालित करता है।

उन्होंने कहा कि गौरव ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर एक धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसकी जानकारी मिलते ही काकादेव पुलिस ने उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट भी डिलीट करा दिया है।

मूर्ति ने लोगों से अपील की है कि वे शहर के माहौल में शांति बनाए रखने में योगदान दें। इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक वीडियो या पोस्ट ना डालें जिससे शहर की आबोहवा खराब हो। इस बची कल जुमे की नमाज को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने शहर में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी है।

गर्ल्स के यौन शोषण मामले में ईसाई धर्मगुरु को 16 वर्ष कैद की सजा

वाशिंगटन। अमरीका में लॉस एंजेल्स की अदालत ने एक रूढिवासी ईसाई संगठन के धार्मिक नेता को अपने ही धार्मिक समूह में शामिल लड़कियों के शारीरिक शोषण का दोषी पाये जाने पर 16 साल और आठ महीने के कारावास की सजा सुनाई है।

ला लूज डेल मुंडो मेगाचर्च के नेता नासोन जोआक्विन गार्सिया को अदालत ने यह सजा सुनाई है। ल लूज डेल मुंडो एक रूढिवादी ईसाई संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 1926 में हुई थी। हाल ही के वर्षों में कैलीफाेर्निया के कई हिस्सों में इस चर्च का प्रभाव बढ़ रहा है जहां हिस्पैनिक जनसंख्या बड़ी संख्या में मौजूद है।

गार्सिया को पिछले सप्ताह अपने ही धार्मिक समूह में शामिल लड़कियों के यौन शोषण का दोषी पाया गया जिसके बाद उसे यह सजा सुनाई गई। चर्च की ओर से जारी बयान में गार्सिया का पक्ष लेते हुए कहा कि उनके खिलाफ सबूत तैयार किए गए और उन्होंने यह आरोप चर्च और अपने परिवार की सुरक्षा की खातिर स्वीकार कर लिए।