Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 787 -
होम ब्लॉग पेज 787

बालाघाट में कुएं में गैस के रिसाव के कारण पांच की मृत्यु

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के कुंदना गांव में आज कुए की सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव और उसकी चपेट में आने के कारण पांच लोगों की मृत्यु हो गई। एक अन्य गैस के प्रभाव से बीमार हो गया, जिसे यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बिरसा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कुंदना गांव में कुछ लोग एक कुएं की सफाई करने के लिए उसमें उतरे थे। सभी को बैचेनी महसूस हुई और वे बेहोश हो गए। कुएं के पास मौजूद लोगों ने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी गई और पुलिस तथा प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे।

सूत्रों ने कहा कि इसके बाद सभी को बाहर निकाला गया। इनमें से पांच की मृत्यु हो चुकी थी और एक अन्य बेहोशी की स्थिति में था। मृतकों में तामेश्वर, पुनीत, पन्नू, मन्नु और तीजलाल शामिल हैं। इसके अलावा पालक नाक का युवक अस्पताल में भर्ती है। इनमें से तीन व्यक्ति एक ही परिवार के बताए गए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कुए से कौन सी गैस निकली, इसके बारे में विषय विशेषज्ञों की मदद से पता लगाने के प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल इस मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि कुदना गांव में जहरीली गैस के रिसाव के कारण यह दुर्घटना हुई है, जिसमें अनमोल जिंदगियों का असमय निधन हुआ है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों काे यह गहन दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

जामिया नगर : ई-रिक्शा पार्किंग में आग, 80 से ज़्यादा ई-रिक्शा राख

नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन की ई-रिक्शा पार्किंग में बुधवार को आग लग गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया के ई-रिक्शा मेट्रो पार्किंग में आग लग गई थी, जिससे अनेक वाहन जल गए। अब आग पर काबू कर लिया गया है।

डीएफएस के अनुसार पार्किंग में तड़के पांच बजे आग लगी, और एक अज्ञात व्यक्ति ने दमकल विभाग को 5:40 पर सूचना दी। इसके बाद 13 अग्निशामक वाहन मौके पर भेजे गए।

गर्ग ने बताया कि इस हादसे में 30 से ज़्यादा नए ई-रिक्शा और 50 से ज़्यादा पुराने ई-रिक्शा जलकर राख़ हो गए। इसके अलावा ई-रिक्शा पार्किंग के निकट सार्वजनिक पार्किंग में खड़ी कम से कम 10 कारें, दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। आग के कारण का पता नहीं लगाया जा सका है।

KLO से संबंध रखने के आरोप में महिला मॉडल सहित 6 अरेस्ट

गुवाहटी। असम में पुलिस ने एक महिला मॉडल और पांच अन्य को प्रतिबंधित विद्रोही संगठन कामतापुर लिबरेशन संगठन (केएलओ) से संबंध रखने के आरोप में हिरासत में लिया है।

पुलिस ने कोकझार जिले से बुधवार को नबनीता बरमन बोथरा, उसके पति बिकास बोथरा और चार अन्य को दो घटनाओं में दो व्यापारी सुनील मंडल और अनिल ईश्वरी के साथ हुई गोलीबारी की घटना की जांच के मामले में गिरफ्तार किया है। ये दोनों व्यापारी गोलीबारी की घटना में घायल हो गए थे और असम में इनका इलाज चल रहा है।

गत शनिवार को हुई इन दोनों घटनाओं में बदमाशों ने मंडल पर नरबारी में उनकी दुकान में दो राउंड फायर किए तथा अनिल ईश्वरी पर हमला चिरंग जिले के आमटेक बाजार में हुआ।

T20 : श्रीलंका दौरे के लिए हरमनप्रीत कौर बनीं भारत की कप्तान

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को आगामी श्रीलंका दौरे के लिये महिला टीम की घोषणा की। भारत को दांबुला और कैंडी में तीन टी20 और तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं।

भारत की दिग्गज बल्लेबाज़ और कप्तान मिताली राज के सन्यास के बाद हरमनप्रीत कौर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान चुना गया है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ शेफ़ाली वर्मा, यस्तिका भाटिया और एस मेघना को टीम में शामिल किया गया है। सिमरन बहादुर, मेघना सिंह और राधा यादव ने भी टी20 टीम में जगह बनाई है।

भारतीय टी20 टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), एस मेघना, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, सिमरन बहादुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव।

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने क्रिकेट को कहा अलविदा

सोशल मीडिया पर चर्चा के माध्यम से सकारात्मक विमर्श बनें : मनोज कुमार

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर पश्चिम (राजस्थान) के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर चर्चा के माध्यम से सकारात्मक विमर्श बनें। उन्होंने कहा कि प्रचार कम भी नहीं हो और प्रचार की अति भी नहीं जितना आवश्यक अनिवार्य है, उतना प्रचार संतुलन के साथ किया जाए।

मनोज कुमार बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर राजापार्क में विश्व हिन्दू परिषद शिक्षा वर्ग में विभिन्न प्रकार के सूचना प्रचार-प्रसार तंत्र (मीडिया) व उनका महत्व तथा उपयोगिता विषय पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक मीडिया व न्यू मीडिया का समन्वय कर हम अपनी बात को अधिक प्रभावी रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रिन्ट, सोशल, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप अपने संगठन के कार्यों, विचारों को बहुत ऊपर तक लेकर जा सकते हैं। उन्होंने कहा लाइक व शेयर के साथ साथ हम कमेंट करें, जिससे हमारा लेखन का अभ्यास होगा एवं हमारे अधिकृत मंचों को प्रमोशन भी मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि विहिप का प्रशिक्षण वर्ग 2 जून से शुरू हुआ है और 12 जून तक चलेगा। वर्ग में आज विहिप के केन्द्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने विश्व हिन्दू परिषद के कार्य विभाग व आयाम तथा उसके अनिवार्य कार्यों- उत्सवों के विषय में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर भारत संस्कृत परिषद द्वारा परिष्कृत पञ्चाङ्ग का विमोचन किया। इस पञ्चाङ्ग के मुख्य संपादक कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस पञ्चाङ्ग में तिथियां भारतीय काल गणना के अनुसार तो है ही साथ ही इसमे परिवार प्रबोधन अर्थात परिवार के सदस्यों के लिए करणीय सुझाव दिए गए हैं व संगठन का परिचय भी है।

पबजी खेलने से रोक रही मां को नाबालिग बेटे ने उतारा मौत के घाट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 16 साल के एक नाबालिग किशोर ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। सैन्य अफसर का बेटा अपनी मां से इस बात से खफा था कि वह उसे मोबाइल फोन पर ‘ऑनलाइन गेम पबजी’ खेलने से रोकती थी।

लखनऊ के पीजीआई पुलिस थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बारे में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) कासिम आबदी ने बुधवार को बताया कि नाबालिग किशोर के पिता सेना में अधिकारी हैं और पश्चिम बंगाल में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि किशोर ने शनिवार और रविवार की रात लगभग तीन बजे पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली दाग कर मां की हत्या कर दी।

आबदी ने बताया कि मंगलवार को रात में लगभग नौ बजे किशोर के पिता ने पश्चिम बंगाल से टेलीफोन पर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्त को इस घटना के बारे में बताया। पड़ोसी ने घर जाकर मौत की पुष्टि होने पर लखनऊ पुलिस को इसकी जानकारी दी, तब जाकर पुलिस ने उनके घर से मृतका का शव बरामद किया।

उन्होंने बताया कि हैवानियत की सारी हदें पार कर बेटे ने मां के शव को तीन दिन तक घर में ही पड़ा रहने दिया और नौ साल की छोटी बहन को धमका कर एक कमरे में बंद कर दिया, जिससे वह इस घटना का किसी से खुलासा न कर दे।

उन्होंने बताया कि आरोपी किशोर ने पुलिस पूछताछ में पहले तो यह कहा कि बिजली सुधारने वाला मिस्त्री आता था, उसी ने मां की हत्या कर दी। पुलिस ने जब तफ्तीश से पूछताछ की तब उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि वारदात के दिन घर में 10 हजार रुपए गायब होने पर मां ने चोरी के इल्जाम में उसकी पिटाई की थी, जबकि इसके कुछ देर बाद ही खोये पैसे घर में मिल गए। वह पबजी खेलने से मां द्वारा रोकने से भी खफा रहता था।

आबदी ने बताया कि किशोर ने मां की हत्या करने के बाद पड़ोसियों को बताया कि मां चाचा के घर गई हैं। अगले दो दिन तक वह अपने दोस्तों से मिलने घर से बाहर भी गया। इस दौरान उसने शव से दुर्गंध आने पर रूम फेशनर का छिड़काव किया। ज्यादा दुर्गंध बढ़ने पर उसने किसी रसायन का इस्तेमाल कर शव को गलाने की कोशिश भी की।

सारी कोशिशें नाकाम रहने पर उसने पिता काे फोन कर बताया कि किसी व्यक्ति ने घर में घुसकर मां की हत्या कर दी है। उसने पिता को एक मनगढ़ंत कहानी भी बताई कि अकसर एक युवक मां से मिलने के लिए घर पर आता था। किशोर के पिता की सूचना पर पुलिस ने पूर्वी लखनऊ क्षेत्र में स्थित सैन्य अधिकारी के घर से मृतका का शव बरामद किया।

नफरती माहौल के लिए आरएसएस जिम्मेदार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी और उसके आदर्श राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की नफरती सोच के कारण देश को दुनिया में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पर चुप्पी हैरान करने वाली है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जो माहौल इस समय है उसकी बुनियाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत हैं। मूवी का निर्देशन और निर्माण इन लोगों ने किया है इसलिए साइड एक्टर को दंडित नहीं किया जा सकता है। इस माहौल की बुनियाद में आरएसएस है और उसे इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

खेड़ा ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के कारण देश को दुनिया में शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़े इसलिए अपंजीकृत संगठन आरएसएस के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और इस पूरे मामले में आरएसएस को ही जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में देश के बुद्धिजीवियों, सेवानिवृत्त नौकरशाही, स्वतंत्र मीडिया तथा अन्य ने बार-बार सरकार को याद दिलाने का प्रयास कि हमारा विविधाओं वाला देश है लेकिन सरकार ने किसी की नहीं सुनी और देश को अब इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि यह अजीबोगरीब स्थिति है कि नफरती माहौल के खिलाफ देश से आवाज उठती है तो उसको दबा दिया जाता है लेकिन विदेशी दबाव में कदम उठाए जाते हैं। देश में 70 साल में पाकिस्तान ने भारत को घेरने का लगातार प्रयास किया लेकिन वह कभी सफल नहीं हुआ परंतु पिछले सात साल के दौरान मोदी सरकार ने उसे सफल होने का पूरा मौका दिया है।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि विदेशों में भारतीय दूतावास के माध्यम से भाजपा की विज्ञप्तियों को बांटा जा रहा है। दूतावासों से जो संदेश जाते हैं उनमें भाजपा के बयान को संलग्न किया जाता है। भाजपा ने दूतावास का दुरुपयोग किया है और भाजपा की गलतियों से देश शर्मिंदा हुआ है। उन्होंने कहा कि सही बात यह है कि सरकार ने देशवासियों की सही बात कभी नहीं सुनी, सही समय पर कभी सही बात को नहीं बोला और अब सफाई दे रहे हैं। भाजपा ने गलती की है और देश को शर्मिदगी उठानी पड रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि चहरों और मुखौटा का खेल आरएसएस का पुराना है और वह खेल लंबे समय से खेल रहा है। भाजपा का असली चेहरा यही है कि वह मुखौटा बदल-बदल कर काम करती है और सारे विवादित मुद्दों पर मोदी चुप्पी साध लेते हैं। उनका कहना था कि जिस देश में शांति नहीं हो और माहौल खराब हो उसकी अर्थव्यवस्था के लिए यही सबसे बड़ा आघात है। ऐसे माहौल वाले किसी भी देश में निवेश नहीं आता है और इससे उसकी आर्थिक गतिविधियां अवरुद्ध हो जाती है।

रक्षा मंत्रालय ने प्रौद्योगिकी विकास निधि की राशि 50 करोड़ रुपए की

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने घरेलू रक्षा उद्योगों को मजबूती प्रदान करने तथा देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना के तहत दी जाने वाली राशि 10 करोड़ से बढ़ाकर 50 करोड़ रुपए प्रति परियोजना करने को मंजूरी दे दी है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली यह योजना सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाईयों और स्टार्ट-अप द्वारा घटकों, उत्पादों, प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों के स्वदेशी विकास में सहायक है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बजट 2022-23 में रक्षा अनुसंधान एवं विकास बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा निजी उद्योग, स्टार्ट-अप और अकादमिक जगत के लिए निर्धारित किया गया था। निधि योजना के तहत बढाई गई राशि बजट घोषणा के अनुरूप है और इससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की परिकल्पना को और बढ़ावा मिलेगा।

इस योजना का उद्देश्य देश को आत्मनिर्भरता के पथ पर बढाने के लिए रक्षा प्रौद्योगिकियों को नवोन्मेष और विकसित करने के लिए उद्योग को प्रोत्साहित करके रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन प्रदान करना है।

इस योजना में परियोजना की कुल लागत की 90 प्रतिशत राशि दी जाती है और उद्योग जगत को किसी अन्य उद्योग या शैक्षणिक जगत के साथ साझेदारी में काम करने की अनुमति है। उद्योग और स्टार्टअप को इस बढाई गई राशि से मौजूदा तथा भविष्य की हथियार प्रणालियों और प्लेटफार्मों के लिए अधिक जटिल प्रौद्योगिकी विकसित करने में मदद मिलेगी। अब तक इस योजना के तहज 56 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई हैं।

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने क्रिकेट को कहा अलविदा

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पत्र साझा करते हुए इसकी घोषणा की।

मिताली ने पत्र में लिखा कि मैंने एक छोटी बच्ची के रूप में भारत की जर्सी पहनने का सफ़र शुरू किया था। यह सफ़र ऊंच-नीच से भरा रहा। इस सफ़र की हर घटना ने मुझे कुछ नया सिखाया, और पिछले 23 साल चुनौतीपूर्ण और सुखद रहे। उन्होंने कहा कि हर सफ़र की तरह, इसका भी अंत होना है। आज मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हर प्रारूप से सन्यास लेती हूं।

मिताली ने 1999 में 16 साल की उम्र में भारत के लिए खेलना शुरू किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मैंने जब भी फ़ील्ड पर कदम रखा, मैंने भारत को जिताने के इरादे से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। तिरंगे का प्रतिनिधित्व करने के लिए मुझे जो अवसर मिला है, मैं उसे हमेशा संजो कर रखूंगी।

मेरे अनुसार अब अपने करियर पर विराम देने का सही समय आ गया है, क्योंकि टीम कुछ बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के सक्षम हाथों में है और भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है।

मिताली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और बोर्ड के सचिव जय शाह को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इतने सालों तक टीम की अगुवाई करना सम्मान की बात थी।

मिताली ने क्रिकेट के साथ अपने भविष्य के बारे में कहा कि यह सफ़र भले ही ख़त्म हो गया हो लेकिन एक और सफ़र मुझे बुलाता है। मैं उस खेल के साथ जुड़ी रहना चाहुंगी जिससे मैं प्यार करती हूं और भारत एवं विश्व भर में महिला क्रिकेट के विकास में योगदान देना चाहूंगी। मिताली ने अपने सभी प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए पत्र का अंत किया।

भारत की सर्वकालिक महान खिलाड़ी मिताली ने 12 टेस्ट, 232 एकदिवसीय और 89 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और एक कप्तान के तौर पर भारत को दो विश्व कप के फाइनल में भी पहुंचाया है।

पाकिस्तान के क्वेटा में वैन हादसा, 22 लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के क्वेटा में झोब राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक यात्री वैन के खाई में गिर जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।

डॉन अखबार ने स्थानीय अधिकारी हाफिज मुहम्मद कासिम के हवाले से बताया कि वैन लोरालाई से झोब के लिए रवाना हुई थी।

उन्होंने बताया कि वाहन अख्तरजई के पास एक पहाड़ी की चोटी से गिर गया और इस हादसे में वैन में सवार सभी 22 लोगों की मौत हो गई। अख्तरजई एक हजार 572 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक आदिवासी क्षेत्र है। मृतकों महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों में नौ एक ही परिवार के सदस्य हैं।