Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46 Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 789 -
मेंगलुरु। राज्य भर के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करने के लिए उप्पिनंगडी गवर्नमेंट फर्स्ट ग्रेड कॉलेज के 24 छात्राओं को निलंबित कर दिया गया है। ये छात्राएं कॉलेज में कक्षाएं जारी रहने के दौरान अंदर हिजाब पहनकर घुसने की अपनी मांग को लेकर परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं।
उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय ने 15 मार्च को मुस्लिम छात्राओं के एक समूह द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनकर आने की अनुमति मांगी गई थी।
न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी, न्यायमूर्ति कृष्णा एस दीक्षित और न्यायमूर्ति जेएम खाजी की एक पीठ ने कहा था कि स्कूल यूनिफार्म को लेकर बाध्यता एक उचित प्रबंधन है। छात्र या छात्रा इसके लिए इंकार नहीं कर सकते हैं।
इस आदेश के बाद पूर्व-विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग (डीपीयूई) ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से सभी पूर्व-विश्वविद्यालय (पीयू) विद्यार्थियों के लिए यूनीफाॅर्म को अनिवार्य कर दिया।
यह भी कहा गया है कि यदि कॉलेज विकास समिति या प्रबंधन द्वारा किसी यूनीफाॅर्म का निर्धारण नहीं किया जाता है, तो विद्यार्थियों को कोई ऐसा परिधान पहनकर आना चाहिए, जाे समानता और एकता को दर्शाएं और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए बाधा न बनें।
कुवैत सिटी/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी से निलंबित पदाधिकारियों की पैंगबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्प्णी को लेकर इस्लामिक देशों में बढ़ते विरोध के बाद कुवैत के सुपरमार्केट में भारतीय उत्पादों का बहिष्कार कर दिया गया है।
अल अरदिया कॉपरेटिव सोसायटी में भारतीय मसाले, चाय और अन्य उत्पादों को प्लास्टिक शीटों से कवर कर दिया गया है और उत्पादों को कुवैत सिटी से बाहर निकाला जा रहा है।
सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नासिर अल मुलतैरी ने कहा कि हम पैंगबर की बेइज्ज्ती को लेकर भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करते है। हमने कुवैती मुस्लिमों से इसे स्वीकार नहीं करने के लिए कहा है। अन्य खाड़ी देशों ने भी भाजपा के निष्कासित पदाधिकारी नवीन जिंदल और पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयानों की निंदा की।
कुवैती विदेश मंत्रालय ने रविवार को भारतीय राजदूत सीबी जॉर्ज को टिप्पणी पर विरोध जताने के लिए तलब किया। जॉर्ज एशिया मामलों के राज्य के सहायक सचिव से मिले। उन्होंने जॉर्ज को आधिकारिक विरोध पत्र सौंपा। पत्र में कुवैत की स्पष्ट अस्वीकृति और सत्तारूढ़ भाजपा नेता द्वारा पवित्र पैगंबर, इस्लाम और मुसलमानों के लिए दिए गए बयानों की निंदा की गई।
कुवैती विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुवैत ने भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों के निलंबन की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए सार्वजनिक माफी की मांग की है।कुवैत में भारतीय दूतावास के राजदूत ने एक बयान कहा कि ये बयान किसी भी तरह से भारत सरकार के विचारों को नहीं दर्शाते हैं।
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बताया कि उसने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और अन्य के ठिकानों पर छापे डालकर 2.85 करोड़ रुपए नगद, 1.80 किलोग्राम वजन के सोने के कुल 133 सिक्के और दस्तावेज तथा डिजिटल रिकॉर्ड बरामद किए हैं।
ईडी ने एक बयान में कहा कि छापे की यह कार्रवाई सोमवार को की गई। इसमें नगदी और सोने के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। ईडी ने कहा है कि जब्त नगदी और सोने के स्रोत की जानकारी उसे नहीं दी गई है।
उल्लेखनीय है कि सत्येंद्र जैन को 30 मई को एजेंसी ने धन शोधन निवारक अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था और वह इस समय ईडी की हिरासत में हैं। उन्हें निचली अदालत ने 31 मई को नौ जून तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा है।
ईडी ने कहा है कि इस कार्रवाई में सत्येंद्र जैन/पूनम जैन और उन्हें धन शोधन की कार्रवाई में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने वाले या उसमें भाग लेने वाले अंकुश जैन, वैभव जैन, नवीन जैन और सिद्धार्थ जैन (मेसर्स राम प्रकाश ज्वैलर्स प्रा. लि. के निदेशक), जीएस मथरू (प्रूडेंस स्कूल चलाने वाले लाला शेर सिंह जीवन विज्ञान ट्रस्ट के चेयरमैन), योगेश कुमार जैन (निदेशक/राम प्रकाश ज्वैलर्स प्रा. लि.), मेसर्स लाला शेर सिंह जीवन विज्ञान ट्रस्ट के ठिकानों पर तलाशी ली गई।
ईडी ने कहा है कि जांच में पता चला है कि मेसर्स लाला शेर सिंह जीवन विज्ञान ट्रस्ट के एक व्यक्ति ने सत्येंद्र जैन की कंपनी से उनके साथियों को जमीनों के हस्तांतरण के लिए दिखावे के सौदों की प्रविष्टियां दर्ज कीं ताकि उन जमीनों को अलग दिखाकर उन्हें जब्त होने बचाया जा सके।
ईडी ने सीबीआई द्वारा नई दिल्ली में 24 अगस्त 2017 को दायर एक एफआईआर के आधार पर धन शोधन की जांच शुरू की थी। सीबीआई ने सत्येंद्र जैन उनकी पत्नी पूनम जैन, अजीत प्रसाद जैन, सुनील कुमार जैन, अजीत के बेटे वैभव जैन, सुनील के बेटे अंकुश जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम 1988 की धारा 13(2) और 13(1) के तहत मामला दर्ज किया था।
सीबीआई ने इस मामले में तीन दिसंबर 2018 को आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसमें कहा गया था कि सत्येंद्र जैन ने 14 फरवरी 2015 से 31 मई 2017 के बीच मंत्री रहते हुए बेहिसाब संपत्तियां अर्जित की हैं।
इससे पहले ईडी ने 31 मार्च 2022 को सत्येंद्र जैन के लाभ की या उनके नियंत्रण वाली कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति कुर्क की थी। ईडी ने कहा है कि इस मामले में आगे जांच की जा रही है।
अजमेर। मानव अधिकार मिशन की अजमेर ईकाई के सदस्यों व पदाधिकारियों ने मंगलवार को रेलवे बिसिट परिसर में आयोजित बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना तथा संस्था के निर्धारित उद्देश्यों पर पूर्णरूपेण अमल व उन्हें पूरा करने पर विचार विमर्श किया।
संस्था के जिलाध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि सभी उपस्थित सदस्यों ने शोषित, पीडित लोगों की सेवा करना साथ ही मानव अधिकारों के प्रति आमजन को जागृत करने के संकल्प के अनुरूप सक्रियता बनाए रखने की जरूरत बताई।
आगामी 13 जून को मानव अधिकार स्थापना दिवस धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। सदस्यों को जानकारी दी गई कि इस संबंध में कार्यक्रम आयोजन के लिए अजमेर जेल अधीक्षक से सकारात्मक चर्चा हो चुकी है। इसी तरह 13 जून को कलेक्टर से मुलाकात कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीपी शर्मा की ओर से जारी पत्र के संबंध में चर्चा करना तय किया गया ताकि समस्त मुद्दों पर प्रशासन का समुचित सहयोग लिया जा सके।
अजमेर। वैश्य जगत अपनी एकता, संगठन, समाज प्रवृति एवं राष्ट्रधर्म के लिए सदैव जागरूक रहे। स्वर्ण लंकाधिपति लंकेश रावण के पास सम्प्रभुता, अपार वैभव, अदभुत शक्ति, विशाल साम्राज्य समेत सब कुछ था पर एक भी वैश्य नहीं था, परिणामस्वरूप लंका का सर्वनाश हो गया।
यह बात अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के शाहपुरा पीठ पीठाधीश्वर जगतगुरु 1008 राम दयाल जी महाराज ने मंगलवार को जवाहर रंगमंच में अजमेर जिला वैश्य महासम्मेलन एवं श्री माहेश्वरी समाज संस्था के तत्वावधान में समाज के 5155वें उत्पत्ति दिवस व महेश नवमीं महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरु वंदन एवं भजन अमृत गंगा कार्यक्रम में कही।
जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि उपरोक्त उत्सव में श्रद्धा राम दयाल जी महाराज ने कहा कि तिलक, तलवार और तलवार की त्रिवेणी ने इतिहास रचे हैं। इतिहास इस बात का साक्षी है कि तराजू वाले हाथों ने संकट में भारत की माटी का चंदन तिलक ललाट पर लगाकर दोनों हाथों में तलवार लेकर राष्ट्रद्रोहियों के छक्के छुडवाए हैं। बस शर्त यह है कि वैश्य समाज की अन्तर जागृति, संगठन और एकता मजबूत होनी चाहिए।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एकता नारंगी की तरह नहीं बल्कि खरबूजे की तरह होनी चाहिए। नारंगी बाहर से एक लेकिन भीतर से फांके अनेक जैसी हालत ही हिन्दू समाज के बिखरने का एकमात्र कारण है। खरबूजे के उपर की धारियां अनेक पर भीतर से एक होता है। ठीक इसी तरह रहना होगा।
उन्होंने महेश नवमीं की ओर संकेत करते हुए भगवान महेश के शाब्दिक लाक्षणिक तत्वों की तरह अभिसंकेत करते हुए माहेश्वरी समाज को जागृति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिव की तरह विष पीना, चंद्रमा की तरह दिमाग में अमृत योजना बनाना, त्रिशूल से काम, क्रोध, लोभ, पतनात्मक, विनाशकारी शत्रुता का विनाश करना सीखें। अपने तीनों नाम भलानाथ, भोलेनाथ और भालानाथ सार्थक करें। प्रकृति में जीये, संस्कृति की पूजा करें और विकृति को उखाड फेंके।
उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने अंतरराष्ट्रीय जगत में पहचान बनाई है। वैश्य समाज विवेक, जागृति का प्रतीक है। वैश्य समाज ने अनेक संत रामस्नेही सम्प्रदाय को भी दिए। वैश्य समाज का कड़ी से कड़ी को जोड़ने का प्रयास सराहनीय है। अग्रवाल, खंडेलवाल, जैन समाज सर्व वैश्य समाज रूपी गुलदस्ता है। समस्त वैश्य एक थे, एक हैं और एक होकर रहें ताकि सिद्ध हो सके कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत एक है। जब तक सूरज चांद रहेगा वैश्य समाज की एकता की इतिहास अमर रहेगा।
सेवा सही मायने में परमात्मा की भक्ति
नाम के महिमामंडन को लेकर उन्होंने दो टूक कहा कि यह संसार परमात्मा रचित है, भगवान ने धरती पर सुंदर पेड़, पर्वत और विभिन्न प्राणी दिए लेकिन कही अपना नाम नहीं लिखा। लेकिन हम थोड़ा सा काम करते हैं तो नाम लिखते हैं, लिखना भी चाहिए पर काम करने का अहंकार नहीं करें। नाम के मोहताज ना बनो, सेवा ही सही मायने में परमात्मा की भक्ति है।
परिवार के साथ राष्ट्र के प्रति भी जिम्मेदारी
राष्ट्र के लिए हर व्यक्ति को भगवान शिव की तरह जहर पीना पड़ेगा। समाज को संकीर्णताओं, विपरीत परिस्थितियों और अनाचार से मुक्त करें। कोई हमारे राष्ट्र पर चोट करे या भारतमाता पर अन्याय हो तो चुप ना रहें, प्रतिकार करें। परिवार, समाज, राष्ट्र विवेक से काम करेंगे तो सब सफल होंगे। समाज और राष्ट्र में जागृति वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है, हर समाज विकृतियों को समाप्त करे। अज्ञानवाद, अर्थवाद, अहंकारवाद। इन तीनों से राष्ट्र को नुकसान हो रहा है। विश्वगुरु रहा भारत आज अज्ञानवाद से जूझ रहा है। जितनी परिवार जितनी जिम्मेदारी उतनी ही राष्ट्र के प्रति हो। हमारा देश गौ सेवा में विश्वास रखता है। इस धरती पर गौ हत्या नही होनी चाहिए, पर हजारों का कत्ल हो रहा है। परस्पर फूट के कारण ही हमारी संस्कृति संकट आया है।
अशोक तोषनीवाल ने बहाई भजन सरिता
जिला अध्यक्ष रमेश तापड़िया ने बताया कि इस मौके पर भजन गायक अशोक तोषनीवाल एवं सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल अपनी भजन सरिता से समूचा महौल भक्तिमय कर दिया। श्री महेश का नाम लिए जा..लागे ना कोई मोल रे जय महेश की बोल रे…, जय भोला भंडारी शिव हरि जय भोला भंडारी…, वारि जाऊ रे बलिहारी जाऊ रे सद्गुरु आया…, राम स्नेही अति बलदेही करुणा के सागर है ये परम सनेही…, मत कर माया को अभिमान मत कर काया को काया कांच से… भजनों पर लोग आनंद विभोर हो गए।
कार्यक्रम के आरंभ में जिलाध्यक्ष रमेश तापड़िया ने अपने स्वागत भाषण में स्वागत के साथ वैश्य समाज में आपस में भाईचारा प्रेम सौहार्द बढ़ाने के परिणति स्वरूप एक दूसरे के उत्सव सामूहिक रूप से बनाने पर जोर दिया।
जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर संपूर्ण प्रदेश में वैश्य बंधुओं को एक सूत्र में पिरोने के प्रयास स्वरूप प्रदेश स्तर पर समस्त वैश्य बंधुओं के सामूहिक सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष एनके गुप्ता, प्रदेश प्रभारी दुर्गादास अग्रवाल, संभाग अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री एवं युवा अधिकारियों, पदाधिकारियों के साथ मिलकर अभियान का उद्घाटन विमोचन शुभारंभ किया गया।
वैश्य समाज के नीरज जैन को नगर निगम अजमेर का उपमहापौर मनोनीत होने पर उनका शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
महाराजश्री का सान्निध्य, स्वागत में बिछाए पलक पांवडे
जिला अध्यक्ष रमेश तापड़िया, श्रीकृष्ण अवतार भंसाली, उमेश गर्ग एवं महाराज ने रमाकांत बालदी, अशोक तोषनीवाल, सत्यनारायण भंसाली, राजेंद्र करवा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इससे पहले अतिथिजनों ने दीप प्रज्वलन किया तथा रामस्नेही संप्रदाय की आरती से कार्यक्रम की विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की।
जिलाध्यक्ष रमेश तापड़िया समस्त आगंतुक गणमान्यजनों तथा कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार जताया साथ ही प्रदेश अध्यक्ष एनके गुप्ता, प्रदेश महामंत्री गोपाल शरण गुप्ता, प्रदेश प्रभारी दुर्गादास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष युवा जेडी माहेश्वरी, प्रदेश महामंत्री युवा केदार गुप्ता, भीलवाड़ा से आए संभाग अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, संभाग अध्यक्ष महिला मधु जाजू, संभाग अध्यक्ष युवा केशव चौधरी का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वैश्य समाज के उत्सव आपस में सौहार्दपूर्वक सामूहिक रूप से मनाने के प्रयास स्वरूप इस प्रथा को आरंभ करने एवं समर्थन करने के लिए श्री माहेश्वरी समाज संस्था के अध्यक्ष कृष्ण अवतार भंसाली का समग्र वैश्य समाज की तरफ से माला पहनाकर तथा शॉल व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। उनका आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने वैश्य समाज को यह अवसर प्रदान किया।
जगतगुरु स्वामी श्री रामदयाल जी महाराज का स्वागत
कालीचरण दास खंडेलवाल, रमेश तापड़िया, कृष्ण अवतार भंसाली, गोपाल जी भाई, सुभाष नवाल, उमेश गर्ग, सतीश बंसल, प्रवीण जैन, पुष्पेंद्र पहाड़िया, कमल खंडेलवाल, अशोक पंसारी, गिरधारी मंगल, शिव शंकर हेडा, डॉ विष्णु चौधरी, शैलेंद्र अग्रवाल, रमेश अग्रवाल जतन कंस्ट्रक्शन, नितिन जैन, नितेश गर्ग, प्रेम विजयवर्गीय, ज्वाला काकानी, राम रतन छापरवाल, हंसराज अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, राकेश विजय, सुरेश खंडेलवाल, राजेंद्र गांधी, गोविंद गोयल कांच वाले, अमित गुप्ता, यश ढाणी, वल्लभ माहेश्वरी, एस डी बाहेती ने महाराज का स्वागत किया।
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी देहात अजमेर की ओर से राज्य की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर उसके विरोध में आज यहां जनआक्रोश रैली के साथ कलेट्रट के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं राजसंमद सांसद दीयाकुमारी ने गहलोत सरकार को गूंगी बहरी सरकार बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की जनता परेशान और दुखी हो चुकी है और अब सड़को पर आ गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विफलताओं का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। बिजली, पानी, रोजगार, कानून व्यवस्था सभी मुद्दों पर सरकार फेल हो चुकी है। सरकार को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन के दौरान कलेक्टर अंशदीप के व्यवहार की आलोचना की और कहा कि सरकार के साथ उनके अधिकारी भी जनता की बात को गम्भीरता से नहीं ले रहे। भीषण गर्मी में एक जन आन्दोलन के जरिये जनभावना के तहत दिए जा रहे ज्ञापन को खड़े होकर नहीं लिया गया।
अजमेर देहात अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने भी कलेक्टर के व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का अपमान शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर ज्ञापन ही नहीं लेना चाह रहे थे।
इससे पहले जन आक्रोश रैली रोडवेज बस स्टैंड के पीछे कुन्दन नगर क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए महिला-पुरुषों के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते कलेक्ट्री पहुंचे और सरकार की विफलता के लिए उसे कोसा।
नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद पर टीवी बहस के दौरान विवादास्पद टिप्पणी के कारण विवादों में घिरी नूपुर शर्मा और उनके परिवार को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है।
नूपुर शर्मा और उनके परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई थी कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढा दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नूपुर शर्मा को सुरक्षा दी गई है, लेकिन उन्होंने विवरण साझा करने से इनकार कर दिया। शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद के बारे में नूपुर की विवादास्पद टिप्पणी के सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद एक तरफ भारत के कानपुर जैसे शहर में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और हिंसा भड़क गई थी तो वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत को आलोचना झेलनी पड़ी है।
कई देशों में तो ट्विटर पर अभियान ही चल गया और भारतीय उत्पादों के बहिष्कार की मांग उठने लगी थी। सऊदी अरब, कतर, ओमान, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात और ईरान समेत कुल 15 देश अब तक इस मसले पर भारत से आपत्ति जाहिर कर चुके हैं। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को शर्मा को पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया और दिल्ली मीडिया इकाई के प्रमुख नवीन जिंदल की सदस्यता को भी निलंबित कर दिया था।
भाजपा ने तब कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और पार्टी किसी भी धार्मिक व्यक्ति के विवादास्पद टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है।
कोलकाता। कोलकाता में भवानीपुर के एक फ्लैट में रह रहे गुजराती दंपती अशोक शाह (56) और उनकी पत्नी रश्मिता (52) की हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हत्याकांड की जांच शुरु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दंपती के शव दक्षिण कोलकाता स्थित हरीश मुखर्जी रोड पर उनके फ्लैट पर मिले है। मृतकों के शरीर पर धारदार हथियारों और गोलियों के निशान पाए गए हैं।
घटना की सूचना मिलने पर शहर के महापौर और मंत्री फिरहाद हाकिम और पुलिस आयुक्त विनीत गोयल भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल मुख्यमंत्री आवास और पुलिस थाने के नजदीक ही है। मुख्यमंत्री ने पुलिस को आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
कल शाम दंपती की पुत्री ने घर पहुंचने पर पाया की घर के बाहर का दरवाजा खुला हुआ है तथा लूटपाट के पहले हमलावरों और उसके माता पिता के बीच संघर्ष के निशान मिले और उसकी मां के गहने गायब थे। पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से हमलावरों को पकड़ने के प्रयास शुरु कर दिए है।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो गई है और वहां अमन चैन की बहाली आम आदमी पार्टी की सरकार के बस में नहीं है।
गांधी मंगलवार को पंजाबी के दिवंगत मशहूर गायक और कांग्रेस नेता रहे सिद्धू मूसेवाला की शोकसभा में शामिल होने उनके पैतृक गांव पंजाब में मानसा जिले के मूसा गांव गए और उनकी मां, पिता तथा परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
मूसा गांवा में पीड़ित परिजनों से मुलाकात के बाद गांधी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला जी के माता-पिता जिस दुःख से गुज़र रहे हैं उसे बयान करना मुश्किल है। इन्हें इंसाफ दिलाना हमारा फ़र्ज़ है और हम दिला कर रहेंगे। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पंजाब में अमन और शांति बनाए रखना आम आदमी पार्टी की सरकार के बस की बात नहीं है।
गौरतलब है कि पंजाबी के मशहूर गायक तथा कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था।