Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 792 -
होम ब्लॉग पेज 792

किशनगढ़ में बुजुर्ग महिला को डायन बताकर मारपीट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ के मदनगंज थानाक्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसके साथ मारपीट एवं प्रताडित करने का मामला सामने आया है।

मामला तब उजागर हुआ जब घटना का पूरा वीडियो सामने आया। बताया जा रहा है कि मदनगंज के आजाद नगर तुलसी भवन की बुजुर्ग महिला सुआदेवी अल सुबह घूमने निकली तो वहीं के रहने वाले एक परिवार ने उसे न केवल प्रताड़ित किया बल्कि मारपीट के साथ साथ डायन एवं कुल्टा जैसे अशोभनीय शब्दों से भी दुर्व्यवहार किया।

बुजुर्ग पीड़िता के पुत्र ने दोषियों के खिलाफ मदनगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी बुद्धाराम मेघवाल एवं परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

श्रीगंगानगर मेडिकल छात्रा को शादी का झांसा देकर लूूटी अस्मत

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक मेडिकल छात्रा को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 22-23 वर्षीय महाराष्ट्र मूल की पीड़िता यहां एक शिक्षण संस्था में मेडिकल संबंधी कोर्स के फाइनल ईयर की छात्रा है। पीड़िता ने बताया है कि छह-सात महीने से रूबल संधू नामक युवक उसके पीछे पड़ा हुआ था। मामूली जान पहचान होने पर रूबल ने शादी कर लेने का झांसा देना शुरू कर दिया। अपने माता पिता से भी रूबल ने मिलवाया। वह मोबाइल फोन पर बातचीत तथा चौटिंग करने लगा।

गत 27 अप्रैल की शाम को रूबल उसे हनुमानगढ़ मार्ग पर सीजीआर मॉल के पीछे एक तंग गली के एक मकान में ले गया। रूबल अपने एक दोस्त की पार्टी के बहाने यहां लेकर आया। फिर रात्रि 10.30 बजे उसे जवाहरनगर में गगन पथ पर स्थित एक होटल में ले गया और कमरे में ठहरा दिया। खुद भी रात को वहीं ठहर गया। रूबल ने शादी कर लेने का कह कर उस रात दो बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने बताया है कि इसके बाद उसने शादी कर लेने के लिए बार-बार कहा तो विगत 18 मई को रूबल ने साफ इंकार कर दिया। रुबल ने कहा कि वह तो उसके साथ एक बार शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। इसलिए शादी कर लेना का कहता रहा। पुलिस ने धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता का आज मेडिकल चेकअप करवाया गया।

खरगोन : पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर 68 हजार रुपए की लूट

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर 68 हजार रुपए लूट लिए है।

बलकवाड़ा के थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर निमरानी के समीप एक बंद पड़े बायोडीजल पेट्रोल पंप के पास प्रताप सागर को कल रात्रि गोली मारकर उसकी डिक्की में रखे 68 हजार रुपए लूट लिए।

उन्होंने बताया कि बालसमुद स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत मैनेजर प्रताप सागर राशि लेकर दुपहिया वाहन से बड़वानी जिले के ठीकरी स्थित अपने घर जा रहा था। रविवार को अवकाश होने से मैनेजर दिनभर की राशि बैंक में जमा नहीं करवा सके। आशंका है कि अज्ञात बदमाशों ने रैकी करने के बाद वारदात की है।

इसी दौरान उसका पीछा कर रहे बदमाशों ने उसके वाहन को टक्कर मारकर गिरा दिया और घायल कर राशि लूट ली। घायल मैनेजर को ठीकरी स्थित शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

कसरावद फाटा से लेकर ठीकरी के बीच स्थित सभी फ्यूल पंप के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। ठीकरी अस्पताल से घायल को इंदौर रैफर करने से पुलिस का एक दल इंदौर भी रवाना किया है।

सबगुरु राशिफल : 6 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 06.40 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज वाणी पर नियंत्रण रखें। आज किसी विशेष विशेष से कहासुनी होगी। आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आज चोट व दुर्घटना से हानि होगी। आज समय नेष्ट रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज बेरोजगारी दूर करने का प्रयास सफल रहेगा। आज कारोबार अनुकूल रहेगा। आज शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आज स्थाई संपति में वृद्धि होगी। आज समय शुभ रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आज नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। आज कानूनी अड़चन दूर होगी। आज कारोबार लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज यात्रा का आयोजन होगा। आज मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। आज नौकरी में चेन रहेगा। आज प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। आज भाग्य का साथ रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज शोक समाचार मिलेगा। आज भागदौड़ रहेगी। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज व्यापार-व्यवसाय धीमा रहेगा। आज मेहनत अधिक होगी। आज आय में कमी रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज निवेश शुभ रहेगा। आज मेहनत का फल मिलेगा। आज धन लाभ का योग अच्छा है। आज परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज अतिथियों का आगमन होगा। आज शुभ समाचार मिलेगा। आज आत्मसम्मान बना रहेगा। आज किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। आज कारोबार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज बेरोजगारी दूर होगी। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज उत्साह से काम करेंगे। आज निवेश शुभ रहेगा। आज नौकरी में शांति रहेगी। आज भाग्य की अनुकूलता रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज फालतू खर्च होगा। आज चिंता व तनाव रहेगा। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज थकान व कमजोरी रहेगी। आज काम में मन नही लगेगा। आज आय में कमी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज यात्रा लाभदायक रहेगी। आज रुका हुआ धन मिलेगा। आज रोजगार में वृद्धि होगी। आज भाइयों का सहयोग मिलेगा। आज जोखिम उठाने का साहस बनेगा। आज भाग्य शुभ रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज नया काम मिलेगा। आज नई योजना बनेगी। आज कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। आज रोजगार में वृद्धि होगी। आज सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। आज संतुष्टि रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज सत्संग का लाभ मिलेगा। आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। आज तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। आज राजकीय सहयोग मिलेगा। आज कारोबार अनुकूल रहेगा। आज धन लाभ होगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

राजगढ़ धाम पर 7 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान का समापन


अजमेर।
श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चैरीटैबल ट्रस्ट के तत्वावधान व आबकारी निरोधक दल के सम्भागीय अधिकारी रामलाल मीणा की उपस्थिति में रविवार को सात दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए चम्पालाल महाराज की प्रेरणा से नशा मुक्ति का संकल्प लिया।

धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि 28 मई से 5 जून तक राजगढ़ मसाणिया भैरव धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्ति अभियान का रविवार को समापन किया गया जिसके अंतर्गत आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने और दूसरों को भी नशा मुक्ति हेतु प्रेरित करने की शपथ ली।

श्रद्धालुओं ने ’नशा मुक्त देश बनाना है, नशे को अब जड़ से मिटाना है, तथा ‘जन-जन तक यह संदेश पहुँचाना है, नशे को हाथ नहीं लगाना है’ जैसे नारों से पूरे राजगढ़ धाम को गुंजायमान कर दिया।

नशा मुक्त देश बनाना है : चम्पालाल महाराज

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत चम्पालाल महाराज ने आए हुए हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमे देश को नशा मुक्त बनाना है जिसके लिए जो लोग नशा करते हैं उसके कारण ही इतनी अधिक संख्या में दुर्घटनाएं, पारिवारिक कलह, गरीबी, भयंकर बीमारियां होती है। युवा पीढ़ी को इसकी लत लग चुकी है व उनका भविश्य अंधकारमय हो चुका है।

नशे के अत्यधिक सेवन के कारण ही दुर्घटनाओं व कैंसर जैसी बीमारियों से कई लोगों की अकाल मृत्यु होती है जो हमारी संस्कृति व समाज के लिए बिलकुल भी सही नहीं है। नशा मुक्त समाज जैसे लोक कल्याण अभियान को बढ़ावा देने के लिए ही राजगढ़ धाम पर नशा मुक्ति महाअभियान दशकों से चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत श्रद्धालुओं को नशा मुक्त करने हेतु प्रेरित किया जाता है, उनसे संकल्प दिलाया जाता है तथा नशे से मुक्त किया जाता है।

उत्तराखंड में बस हादसा, मध्यप्रदेश के 25 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत

देहरादून/भोपाल। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हादसा हुआ है। बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद अब तक 25 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

मध्यप्रदेश गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि उत्तराखंड के गृह विभाग ने उत्तरकाशी जिले में बस हादसे में 25 तीर्थयात्रियों की मौत की पुष्टि की है।

डॉ राजौरा ने बताया कि उनके पास उत्तराखंड के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव से आई जानकारी के अनुसार 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दो लोगों की घटनास्थल पर तलाश जारी है।

बस में पन्ना जिले के 28 तीर्थयात्रियों के अलावा एक वाहनचालक और एक हेल्पर सवार था। तीनों घायलों को डामटा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जो दुर्घटना स्थल से करीब तीन किमी दूर है। यहां बड़कोट से आए वरिष्ठ चिकित्सक घायलों का इलाज कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी ज़िले के डामटा के पास हुए इस हादसे के बाद बचाव कार्य उत्तराखंड पुलिस, होमगार्ड और पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर द्वारा प्रगति पर है। मध्यप्रदेश सरकार उत्तराखंड गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राधा रतुलि, कलेक्टर उत्तरकाशी अभिषेक रोहिल्ला और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी से लगातार सम्पर्क में है। बचाव कार्य और घायलों के इलाज के लिए समन्वय किया जा रहा है।

हादसे का शिकार हुए बस में सवार यात्रियों की सूची जारी

मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज देर शाम हादसे का शिकार हुई पन्ना जिले की बस में सवार यात्रियों की सूची जारी कर दी है।

बस में सवार यात्रियों की पहचान कनछेदीलाल, राजाबाई, धनीराम, कामबाई, वृंदावन, कमला, रामसखी, गीताबाई, राजकुमार, रामकुंवर, मेनकाप्रसाद, सरोज, बद्रीप्रसाद, कर्णसिंह, उदयसिंह, हक्कीराजा, चंद्रकली, मोतीलाल, बलदेव, कुसुमबाई, अनिलकुमार, कृष्णबिहारी, प्रभा, शकुंतला, पार्वती, शीलाबाई, विश्वकांत और चंद्रकला के रूप में हुई है। बस में सवार सभी लोग पन्ना जिले के निवासी हैं।

शिवराज ने लिया उत्तराखंड हादसे का संज्ञान

उत्तराखंड में हुए हादसे में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर चर्चा की है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान ने धामी से फोन पर चर्चा कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री चौहान पूरी घटना के राहत कार्यों का संज्ञान ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे उत्तराखंड सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहकर घायलों की मदद करने में कोई कमी न रखे।

अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने योगी का जन्मदिन मनाया

अजमेर। राजस्थान में अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी ने आज अपने किशनगढ़ आवास पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन केक काटकर हर्षाेल्लास के साथ मनाया।

सांसद चौधरी ने योगी के चित्र के समक्ष केक काटकर प्रभु श्रीराम से उनके दीर्घायु होने के साथ साथ उत्तम स्वास्थ्य एवं जीवन प्रदान करने की कामना की।

चौधरी ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में उत्तरप्रदेश देश का एक उत्तम प्रदेश बन रहा है। आज हर क्षेत्र में उत्तरप्रदेश की उन्नति नई ऊंचाइयों को छू रही है। वहां के नागरिकों के आम जीवन में भी बड़ा व उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है।

इस दौरान सांसद निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ योगी समाज किशनगढ़ के भी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भाजपा पर झूठे आरोप मढ़कर गहलोत दोषमुक्त नहीं हो सकते : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उनकी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण कांग्रेस के विधायक ही सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखते हैं।

डा पूनियां ने अपने बयान में आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक भ्रष्टाचार एवं विकास कार्य नहीं होने आदि को लेकर मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखते हैं, तो यह चिट्ठी कांग्रेस के विधायकों से भाजपा नहीं लिखवाती, कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण उसके विधायक ही नाराज होकर सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखते हैं।

उन्होंने कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग और एलीफैंट ट्रेडिंग की जनक बताते हुए कहा कि राजस्थान इसका सबसे बड़ा उदाहरण है जहां गहलोत ने अपनी अल्पमत की सरकार को बचाने के लिए कई बार बहुजन समाज पार्टी के विधायकों को बिना उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से मर्ज कर लिया, क्या यह अलोकतांत्रिक एवं अनैतिक नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस की सरकार को कभी गिराने की कोशिश नहीं की, मुख्यमंत्री की तानाशाही कार्यशैली से नाराज होकर उनके खुद के विधायक ही इनके खिलाफ मोर्चा खोलते हैं, खुद के विधायक ही नाराज होते हैं और इनके ही विधायक सरकार के मुखिया को चिट्ठी लिखते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी हठधर्मिता के कारण अपने विधायकों से मिलना भी पसंद नहीं करते। अब राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के विधायक ही मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान दे रहे हैं तो क्या यह कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह और अंतर्विरोध नहीं है, क्या यह सब भाजपा करवा रही है।

उन्होंने पिछली बार राज्यसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बर्खास्त कराया और उपमुख्यमंत्री के पद से बर्खास्त किया और अपनी ही पार्टी के विधायकों पर राजद्रोह के केस लगवाए, क्या यह कांग्रेस के विधायकों की मुख्यमंत्री की मनमर्जी कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश नहीं था।

डा पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी बचाने से ज्यादा किसी बात की चिंता नहीं है, बहन बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर जब मीडिया सवाल करता है तो पल्ला झाड़ लेते हैं और नमस्कार कर चल देते हैं, अब यही राजस्थान की जनता, बहन बेटियां, किसान और युवा वर्ष 2023 में जनविरोधी कांग्रेस पार्टी कि सरकार को हमेशा के लिए नमस्कार कर सत्ता से बाहर करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार डगमगा रही है और गिरने को तैयार है तो इसमें भाजपा का लेना देना नहीं है, यह गहलोत की खुद की कमजोरी है और उनके तानाशाही रवैये के कारण कांग्रेस के विधायक नाराज होते हैं तो यह गहलोत के स्वयं के नेतृत्व की कमजोरी है, भाजपा पर झूठे आरोप मढ़ने से आप दोषमुक्त नहीं हो सकते।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर गहलोत नैतिक रूप से हार मान चुके हैं, पिछले कई दिनों से विधायकों की जासूसी के लिए उनके घरों पर पुलिस का पहरा बिठा रखा है और पुलिस प्रशासन का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है।

भाजपा का खरीद फरोख्त का षड़यंत्र होगा विफल : अशोक गहलोत

ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो ने स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दिया है। उनके बेटे बिप्लब पात्रो ने रविवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, पिछले 14 दिनों से गुर्दे की गंभीर समस्या के बाद श्री पात्रो का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके बेटे ने कहा कि उनकी आंख में भी इंफेक्शन है। इसके साथ ही उनके पिता अब भविष्य में कोई सरकारी जिम्मेदारी नहीं लेंगे।

सूर्य नारायण पात्रो गंजम जिले से सात बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और अपने लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान कई महत्वपूर्ण मंत्री पद पर रहे। वह 1990, 1995, 2000, 2004 में मोहना विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए और 2009, 2014 और 2019 में तीन बार दिगपहांडी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।

पात्रो को जून 2019 में राज्य विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।
उल्लेखनीय है कि पात्रो के साथ राज्य मंत्रिपरिषद के सभी 20 मंत्रियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर इस्तीफा दे दिया था।

नवीन ने पात्रो के जल्द ठीक होने की कामना की

उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सूर्या नारायण पात्रो के जल्द ठीक होने एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। पटनायक ने ट्वीटर पर कहा कि उनको बीजेडी के वरिष्ठ नेता पात्रो के अस्पताल में इलाज के बारे में बताया गया। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ का समर्थन करने पर इंग्लैंड के खिलाड़ियों का हुआ विरोध

बुडापेस्ट। इंग्लैंड और हंगरी के बीच शनिवार को हुए फुटबॉल मुकाबले से पहले हंगरी के प्रशंसकों ने घुटने के बल बैठने के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ियों का उपहास उड़ाया।

उल्लेखनीय है कि अश्वेत लोगों के लिए शुरू की गई ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ मुहीम के प्रति समर्थन जताने के लिए खिलाड़ी मैच से पहले घुटने के बल बैठते हैं। जब इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने शनिवार के मुकाबले से पहले ऐसा किया तो स्टेडियम में मौजूद हंगरी के प्रशंकों ने ‘बू’ की आवाज़ निकालकर अपना विरोध प्रकट किया।

यूईएफा ने पिछली गर्मियों में देश में आयोजित यूरो 2020 मैचों के दौरान हंगरी के समर्थकों के दुर्व्यवहार के बाद स्टेडियम पर प्रतिबंध लगाया था, जबकि फीफा ने सितंबर में 4-0 विश्व कप क्वालीफाइंग जीत के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार के बाद इसी तरह की सजा जारी की थी।

जब खिलाड़ियों ने पिच पर अपना रास्ता बनाया तब दोनों देशों के राष्ट्रगान का सम्मान किया गया, लेकिन जब इंग्लैंड की टीम मैच शुरू होने से पहले घुटने पर बैठी तो दर्शक दीर्घा से ठहाकों की आवाज़ सुनी जा सकती थी। युएफा इसके लिए हंगरी को सज़ा नहीं देगा क्योंकि यह नियमों के ख़िलाफ़ नहीं है।

इंग्लैंड के बुडापेस्ट दौरे से पहले टीम के मैनेजर गैरेथ साउथगेट ने कहा था कि उनकी टीम को सही काम करते हुए एक अच्छी मिसाल कायम करते रहना चाहिए, लेकिन शनिवार को पुसकास एरिना में हुए मुकाबले के बाद 51 वर्षीय साउथगेट ने कहा कि यह हंगरी के लोगों की विरासत में मिली सोच हो सकती है।

साउथगेट ने कहा कि मुझे लगता है कि यह विरासत में मिली सोच के कारण है। हम यह काम लोगों को शिक्षित करने की कोशिश में करते हैं और मुझे लगता है कि युवा केवल बड़े लोगों से प्रभावित हो सकते हैं। इंग्लैंड के डिफेंडर कॉनर कोडी ने कहा कि दर्शकों का रवैया बेहद निराशाजनक था, लेकिन यह इंग्लैंड को सही के लिए खड़ा होने से नहीं रोकेगा।

हम ऐसा करना बंद नहीं करने जा रहे हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि लोग समझें कि हम अभी क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम एक टीम के रूप में, एक देश के रूप में, चीजों को आगे बढ़ाने की कोशिश करने के लिए सही के साथ खड़े हों।