Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 794 -
होम ब्लॉग पेज 794

महेश जोशी ने राज्यसभा चुनाव में खरीद फरोख्त की संभावना का दर्ज कराया परिवाद

जयपुर। राजस्थान में सरकारी मुख्य सचेतक डा महेश जोशी ने प्रदेश में दस जून को राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव में विधायकों की खरीद फरोख्त की संभावना का भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में परिवाद दर्ज कराया है।

डा जोशी ने परिवाद दर्ज कराने के बाद मीडिया को बताया कि राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पास दूसरे प्रत्याशी को जीताने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं होने के बावजूद अपना समर्थित उम्मीदवार खड़ा किया हैं और प्रत्याशी के सारे प्रस्तावक भाजपा विधायक है जबकि एक भी निर्दलीय प्रस्तावक नहीं है।

ऐसे में यह पर्दे के पीछे का खेल नजर आ रहा है और खरीद फरोख्त का यह खेल राजस्थान में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पर्दे के पीछे के खेल से उम्मीदवार सामने आता है तो खरीद फरोख्त को बढ़ावा देना है और इसे जनता के सामने लाया जाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पैसा लेने और देने वाले दोनों ही दोषी होते हैं।

उन्होंने बताया कि इसलिए मुख्य सचेतक होने के नाते यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और उन्होंने परिवाद दिया कि ऐसी सुगबुगाहट एवं संभावना के चलते एसीबी मुस्तैद और सचेत रहे, अगर इस तरह की कोई संभावना या बात नजर आए तो उसे नाकाम किया जाए। उन्होंने बताया कि इस संभावना को समाप्त करने के लिए लिखित में एसीबी को शिकायत दी गई है।

परिवाद दर्ज करने के बाद एसीबी के पुलिस महानिदेशक बीएल सोनी ने मीडिया को बताया कि डा जोशी ने एसीबी कार्यालय में परिवाद दिया हैं और राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर भ्रष्ट आचरण की संभावना का परिवाद दर्ज किया गया है।

इसके बाद अधिकारियों को सतर्क कर इस बारे में ब्रीफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी तरह के सबूत सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह परिवाद किसी विशेष पर दर्ज नहीं कराया गया हैं इसमें संभावना जाहिर की गई हैं उसी आधार पर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि एसीबी सर्तक है और वह छुट्टी के दिन भी मुस्तैदी से काम करती रहती है।

12 साल बाद जुदा हुईं शकीरा और जेरार्ड पि​क की राहें

मैड्रिड। कोलंबिया की पॉप स्टार शकीरा और स्पेनिश फुटबॉलर जेरार्ड पिक ने अपने 12 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया है।

सीएनएन न्यूज चैनल ने शनिवार को शकीरा तथा जेरार्ड के संयुक्त बयान का हवाला देते हुए कहा कि हमें इस बात की पुष्टि करते हुए खेद है कि हम अलग हो रहे हैं। हमारे बच्चों की भलाई के लिए, जो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम हमारी गोपनीयता के लिए सम्मान का अनुरोध करते हैं। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।

उल्लेखनीय है कि इन दोनों की मुलाकात 12 साल पहले हुयी थी। उस समय शकीरा के 2010 फीफा विश्व कप गीत वाका वाका के संगीत वीडियो में जेरार्ड दिखाई दिए थे।

जेरार्ड और शकीरा ने शादी नहीं की थी, लेकिन दोनों साथ रह रहे थे। इन दोनों के दो पुत्र मिलन और साशा है। दोनों लंबे समय से स्पेन में बार्सिलोना के बाहरी इलाके में एक साथ रह रहे थे।

बांग्लादेश में कंटेनर डिपो में विस्फोट, 18 की मौत

ढाका। बांग्लादेश में चटगांव के सीताकुंडा में एक निजी इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी ) में आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मृतकों में एक दमकलकर्मी भी शामिल है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना में पुलिस और दमकल कर्मियों सहित लगभग 450 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दमकल विभाग की की कुल 25 इकाइयां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। इस बीच चट्टोग्राम सिविल सर्जन ने निजी अस्पतालों के डॉक्टरों से मदद मांगी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिपो में 50,000 कंटेनर थे। अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के कार्यवाहक अधिकारी (मीडिया सेल) मोहम्मद शाहजहां शिकदर ने कहा कि शनिवार को रात 11:25 बजे चटगांव के सीताकुंड में बीएम कंटेनर डिपो में आग लगने की सूचना मिली थी।

वहीं, पुलिस और दमकल विभाग के मुताबिक आग रात करीब 10:45 बजे एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर में फैल गई। बाद में एक कंटेनर में रसायन होने की वजह से विस्फोट हो गया।

जयपुर के आमेर में 9 साल की बच्ची की गला रेंतकर हत्या

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र में एक नौ साल की बच्ची की हत्या कर देने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार बच्ची का शव शनिवार को क्षेत्र में सागर रोड के पास घर से कुछ ही दूरी पर नग्न अवस्था में मिला। बच्ची की गला रेंत कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सवाई मान सिंह अस्पताल भेजा गया है।

बच्ची के साथ ज्यादती के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। घटना की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

उधर, इस घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां देर रात आमेर थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मामले के बारे में बात की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठे। उन्होंने जयपुर पुलिस कमिश्नर से फोन पर की बात की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा एवं पीड़िता के परिवार को न्याय की मांग की।

इससे पहले डा पूनियां ने ट्वीट भी किया कि आमेर में नाबालिग बच्ची की हत्या जघन्य तो है ही, लेकिन समाज के साथ राज्य सरकार के लिए शर्मनाक है। अपराधी बेखौफ हैं और सरकार बेखबर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीजी आपकी कुर्सी की असुरक्षा ने समाज की बहन-बेटियों की अस्मत को दांव पर लगा दिया है।

सबगुरु राशिफल : 5 जून रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज गृहिणियां सावधानी रखें रसोई में चोट लगेगी। आज अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आज व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। आज आय में कमी रहेगी। आज समय नेष्ट रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज नौकरी में चैन रहेगा। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आज धन प्राप्ति सुगम होगी। आज घरेलू कार्य समय पर होंगे। आज सुख-शांति रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आज व्यापार-व्यसाय लाभदायक रहेगा। आज भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती ‘

आज विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज धन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आज समय उत्तम रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज दु:खद समाचार मिलेगा। आज भागदौड़ होगी। आज शारीरिक कष्ट रहेगा। आज थकान व कमजोरी महसूस होगी। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। आज किसी से बेवजह विवाद होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। आज नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आज निवेश शुभ रहेगा। आज धन लाभ होगा। आज आय में वृद्धि होगी। आज समय शुभ रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज शुभ समाचार मिलेगा। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज जोखिम उठाने का साहस करेंगे। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज धन प्राप्ति होगी। आज नोकरी में प्रमोशन मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज कार्य की बाधा दूर होगी। आज किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगा। आज अप्रत्याशित लाभ होगा। आज उत्साह बढेगा व मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेगी। आज दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आज कर्ज लेना पड़ेगा। आज चिंता तथा तनाव रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेगा। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज भाग्य का साथ रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज योजन में परिवर्तन होगा। आज कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आज कारोबार में नए अनुबंध होंगे। आज मित्रों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज आय में वृद्धि होगी। आज कानूनी अड़चन दूर होगी। आज प्रसन्नता रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

पोलैंड की इगा स्वीयाटेक बनी फ्रेंच ओपन की मल्लिका

पेरिस। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वीयाटेक ने फ़ाइनल में अमरीका की युवा खिलाड़ी कोको गॉफ को निर्मम अंदाज में शनिवार को 6-1, 6-3 से हराकर दूसरी बार फ्रेंच ओपन का महिला खिताब जीत लिया।

2020 फ्रेंच ओपन विजेता स्वीयाटेक ने इस जीत के साथ इस सदी में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली अमरीका की वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी की और खिताब अपने नाम किया। स्वीयाटेक ने अपने पिछले छह टूर्नामेंट जीत लिए हैं और इस सत्र में अपना रिकॉर्ड 42-3 पहुंचा दिया है।

दूसरी तरफ अपना पहला ग्रैंड स्लेम फ़ाइनल खेल रही गॉफ खिताबी मुकाबले में स्वीयाटेक के सामने कोई ख़ास चुनौती पेश नहीं कर सकीं और लगातार सेटों में हार गयीं।

इगा स्वीयाटेक को इस मुकाबले को जीतने में सिर्फ 68 मिनट ही लगे। पहले सेट में हारने के बाद दूसरे सेट में गॉफ ने स्वीयाटेकक का सर्विस ब्रेक किया और 2-0 की बढ़त बना ली, लेकिन पोलैंड की खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करके हुए सेट के साथ ही टाइटल अपने नाम कर लिया।

वर्ल्ड नंबर-23 गॉफ के पास 2006 में मारिया शारापोवा के बाद ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बनने का मौका था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मुकाबले में हार के बाद गॉफ की आखों से आंसू निकल आए।

पूरे मुकाबले में एक बार भी नहीं लगा कि गॉफ वर्ल्ड कप एक महिला खिलाड़ी स्वीयाटेक को टक्कर दे पा रही हैं। 18 साल की कोको गॉफ का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल मुकाबला था।

21 साल की इगा स्वीयाटेक ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता। उन्होंने इससे पहले 2020 में महिला सिंगल्स का फाइनल जीता था। इसके अलावा उन्होंने कोई ग्रैंड स्लैम का खिताब नहीं जीता है। यह उनकी लगातार 35वीं जीत भी है। उनका यह लगातार छठा खिताब है। उन्होंने लगातार 35 मैच जीतने के वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

स्वीयाटेक को अभी तक अपने सिंगल्स करियर के फाइनल में हार नहीं मिली है। उनका यह 9वां फाइनल मुकाबला था और सभी में उन्होंने विपक्षी खिलाड़ी को पटखनी दी है। इस मैच को देखने के लिए पोलैंड के स्टार फुटबॉलर रॉबर्ट लेवानडोव्स्की भी स्टेडियम में पहुंचे थे। जीत के बाद ने उन्हें स्टैंड्स में जाकर गले लगा लिया।

स्वीयाटेक पोलैंड के लिए फ्रेंच ओपन जीतने वाली इकलौती खिलाड़ी हैं। उनके अलावा अब तक पोलैंड के किसी पुरुष या महिला खिलाड़ी ने एकल वर्ग में खिताब नहीं जीता है। स्वीयाटेक दो फ्रेंच ओपन जीतने वाली 11वीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

इस मामले में उन्होंने रूस की मारिया शारापोवा और अमेरिका की मार्टिना नवरातिलोवा की बराबरी कर ली। सबसे ज्यादा फ्रेंच ओपन जीतने वाली महिला खिलाड़ी अमेरिका की क्रिस एवर्ट हैं। एवर्ट 1974, 1975, 1979, 1980, 1983, 1985 और 1986 में जीती थीं।

कोको गॉफ पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। स्वीयाटेक के जीतते ही गॉफ रोने लगीं। काफी देर तक रोने के बाद वो शांत हुईं। कोको ऑस्ट्रेलियन ओपन और विम्बलडन ओपन के चौथे राउंड तक पहुंच चुकी हैं।

2019 (विम्बलडन) में पहली बार वह किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड में पहुंची थीं। उनका तीन साल का लंबा इंतजार फ्रेंच ओपन में खत्म हुआ। इस बार फाइनल में तो पहुंचीं, लेकिन जीत नहीं हासिल कर सकी। उन्हें अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए इंतजार करना होगा।

चीनी वीजा घोटाला : कार्ति चिदंबरम अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के पुत्र सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने धन शोधन रोकथाम कानून के तहत दर्ज चीनी वीजा घोटाले के मामले में शनिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की।

निचली अदालत द्वारा अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद कार्ति और अन्य ने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष आदेश को चुनौती दी।

निचली अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह अपराध बहुत गंभीर प्रकृति का है और जांच अधिकारी (आईओ) द्वारा बुलाए जाने पर उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश दिया।

ट्रायल कोर्ट ने कहा कि के चिदंबरम और एस भास्कररमन के पिछले आपराधिक इतिहास अग्रिम जमानत के लिए मामला नहीं बनाते हैं क्योंकि यह इस प्रारंभिक चरण में जांच की प्रक्रिया और प्रगति को गंभीर रूप से बाधित करेगा।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिवक्ता ने निचली अदालत के समक्ष आरोप लगाया कि भास्कररमन कार्ति को रिश्वत के भुगतान के उन मामलों के लेन-देन में भी शामिल थे, जो उन अनुमोदनों को देने के लिए अपने पिता को प्रभावित करने के लिए थे।

ईडी ने कार्ति और अन्य के खिलाफ 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा जारी करने से संबंधित कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था, जब उनके पिता पी चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे।

परफ्यूम के दो ‘आपत्तिजनक’ विज्ञापन हटाने को ट्विटर, यूट्यूब को निर्देश

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवर को ट्विटर और यूट्यूब को ‘लेयर शॉट’ परफ्यूम के दो विज्ञापन तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

इस विज्ञापन के खिलाफ सोशल मीडिया पर मचे शोर के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। इसका विरोध करने वलों का कहना है कि यह अश्लील और दुष्कर्म के लिए उकसाने वाला है।

इनमें से एक विज्ञापन में चार लड़के एक लड़की का पीछा करते नजर आ रहे हैं। लड़की को पीछे से देखकर वे आपस में बात करते हैं, हम चार और ये एक! शॉट, कौन लेगा! लड़कों की बात सुनकर लड़की डरी हुई नजर आती है। उन चारों लड़कों में से एक ने ‘शॉट’ ब्रांड बॉडी स्प्रे उठाता है, उसे देख लड़की राहत की सांस लेती है।

कंपनी के दूसरे विज्ञापन में एक किशोर युगल कमरे में बैठे होते हैं, इसबीच उसके चार दोस्त दरवाजा खोलकर अंदर आ जाते हैं और कहते हैं, तुने शॉट मारा लगता है?, तो लड़का कहता है ‘हां’, जिसके बाद उसके दोस्त कहते हैं अब हमारी बारी। विज्ञापन में लड़कों की बात से लड़की असहज महसूस करती है, इसी बीच जब वे दोस्त शॉट स्प्रे का संकेत हैं तो कहीं लड़की राहत की सांस लेती है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर किसी डिऑडरेंट का एक अभद्र और अपमानजनक विज्ञापन प्रसारित किया जा रहा है। मंत्रालय ने ट्विटर और यूट्यूब को तत्काल सभी विज्ञापन को हटाने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि उसके निर्देश पर टीवी चैनल इस विज्ञापन को पहले ही हटा चुके हैं।

गौरतलब है कि इस विज्ञापन को न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के बीच क्रिकेट मैच में लगाया गया है, जिससे ट्विटर उपभोक्ता नाराज हो गए हैं।

ट्विटर पर एक व्यक्ति ने आपत्ति की, घटिया, अश्लील विज्ञापन! कोई ब्रांड दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म का मजाक कैसे ले सकता है? विज्ञापन बनाने वाली एजेंसी की सोच क्या है? और उस ब्रांड ने उसे मंजूर करते समय उसमें क्या देखा? बकवास।

दिल्ली महिला आयोग(डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाती मालिवाल ने भी आज ही सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इस विज्ञापन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी।

मालिवाल ने दिल्ली पुलिस साइबर अपराध को इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने को कहा और सोशल मीडिया से इस विज्ञापन को हटवाने को भी कहा। उन्होंने ने पुलिस से नौ जून तक कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

मालिवाल ने सूचना प्रसारण को लिखे पत्र में इस खास ब्रैंड पर भारी जुर्माना लगाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि दूसरी कंपनियां इस प्रकार के घटिया और दूषित विज्ञापन से बाज आएं। उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि कोई विज्ञापन सामूहिक दुष्कर्म संस्कृतिक को बढ़ावा दे रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

गोरखपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार देर शाम उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित शिवावतारी बाबा गोरखनाथ के मंदिर में गाेरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया।

विश्वप्रसिद्ध नाथ पंथ की इस पीठ पर पधारे राष्ट्रपति का गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। राष्ट्रपति ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद गोशाला जाकर गोसेवा की और मुख्यमंत्री की तरफ से आयोजित जलपान में शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ देश की प्रथम महिला सविता कोविंद और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी उपस्थित रहीं।

राष्ट्रपति कोविंद 101 वेदपाठी विद्यार्थियों द्वारा उच्चारित वेदमंत्रों की गूंज के बीच मुख्य मंदिर में शिवावतारी गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा के समक्ष पहुंच कर पूरी श्रृद्धा भाव से दर्शन किए। यहां राष्ट्रपति के साथ गुरु गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के तीन आचार्यों ने विधि विधान से पूजन की प्रक्रिया संपन्न कराई। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद कोविंद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की समाधि पर पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

गोरखनाथ मंदिर आगमन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंदिर की गोशाला भी गए। यहां उन्होंने गोसेवा करते हुए गायों को गुड़ रोटी व हरा चारा खिलाया।

मंदिर की गोशाला का भ्रमण करने के बाद राष्ट्रपति कोविंद मंदिर परिसर में स्थित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार पहुंचे। यहां उनके सम्मान में योगी आदित्यनाथ की तरफ से जलपान का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर आमंत्रित विशिष्टजनों से राष्ट्रपति ने एक एक कर मुलाकात की और उनसे परिचय प्राप्त किया।

सुभाष चंद्रा राज्यसभा चुनाव में अच्छे अंक से जीतेंगे : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित एवं निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा अच्छे अंक से जीतेंगे।

डॉ पूनियां ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में यह भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंद्रा को समर्थन दिया है, बाकी जो निर्दलीय और क्षेत्रीय पार्टी के विधायकों से हमने अपील की है, उनसे हमारा संवाद भी है कि इस समय राजस्थान में जो कांग्रेस की अराजक सरकार है, उसको सबक सिखाया जाए। क्योंकि वो लोग भी जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं, किसानों की कर्जामाफी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था ये सारे मुद्दे क्षेत्रीय दलों एवं निर्दलीय विधायकों के क्षेत्रों से तालुक रखते हैं।

उन्होंने कहा कि हमने नैतिक तरीकों से उनसे अपील की है, व्यक्तिगत और सार्वजनिक तौर पर आग्रह किया, कुल मिलाकर वो चंद्रा के पक्ष में आएं, बाकी इस अराजक सरकार के खिलाफ जो जनआक्रोश है वो राज्यसभा चुनाव में मतदान के जरिए व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि सुभाष चंद्रा यह चुनाव अच्छे अंक से जीतेंगे।

उल्लेखनीय है कि दस जून को राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा ने वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है और चंद्रा को समर्थन दिया है। विधायकों की संख्या बल के आधार पर भाजपा की एक और कांग्रेस की दो सीट पर जीत पक्की मानी जा रही है जबकि चौथी सीट के लिए रोचक मुकाबला होने की संभावना है।