Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 796 -
होम ब्लॉग पेज 796

‘टीटू अंबानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी दीपिका सिंह

मुंबई। टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह फिल्म ‘टीटू अंबानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह फिल्म ‘टीटू अंबानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

दीपिका अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। फ़िल्म टीटू अंबानी में दीपिका, मौसमी के किरदार में नज़र आएंगी जो आज की लड़की हैं जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हैं। मौसमी को ऐसा लगता है कि टीटू और वह एक-दूसरे के लिए ही बने हैं लेकिन मुश्किल तब पैदा होती है जब टीटू के फैसलों से उनके बीच प्यार के रिश्ते पर खतरा पैदा हो जाता है।

दीपिका सिंह ने कहा कि मौसमी का किरदार मेरे दिल के बहुत करीब हैं यह एक ऐसी लड़की हैं जिसने अपने लाइफ के कुछ रूल्स बनाए हैं और वह अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं कर सकती। यह एक स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म हैं मिडिल क्लास फैमिली की यह एक सिंपल सी प्रेम कहानी लाइफ के बड़े संदेश को बहुत ही एंटरटेनिंग तरीके से कहती हैं।

फिल्म ‘टीटू अंबानी’ में दीपिका सिंह के साथ तुषार पांडे, रघुबीर यादव, सपना सैंड, वीरेंद्र सक्सेना, समता सागर, और बृजेंद्र काला नजर आएंगे। सबल प्रॉडक्शन्स के बैनर तले निर्मित फिल्म टीटू अंबानी निर्देशक रोहित गोयल, निर्माता महेंद्र विजयदान देथा और दिनेश कुमार हैं। फिल्म की शूटिंग उदयपुर के विभिन्न लोकेशन पर की गई हैं। यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

बैतूल में ट्रेक्टर ट्रॉली हादसे में 5 लोगों की मौत, 20 घायल

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर ट्राली के पलटने से उसमें दबकर पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

शाहपुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) महेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि बोंद्री गांव के लोग ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर विवाहिता को लेने इमलीढाना गए थे। ट्रेक्टर ट्राली में महिला, बच्चे समेत लगभग 35 ग्रामीण बैठे थे।

उन्होंने कहा कि कल देर रात गांव लौटते समय कान्हेगांव-केसिया के बीच चालक की लापरवाही से ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वजह से दबकर सम्मू उइके (70), शिवदयाल मर्सकोले (50), ओझू उइके (60), मलिया काकोडिया (50) और सुगंधी उइके (55) की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इनमें से लगभग 14 घायलों की हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस ने ज्ञानवापी में जाने से रोका

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्रीविद्या मठ के महंत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वीडियोग्राफी सर्वे के दौरान मिले कथित शिवलिंग की पूजा अर्चना करने के लिए पुलिस ने शनिवार को मस्जिद परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया।

सरस्वती ने गुरुवार को ही घोषणा कर दी थी कि वह चार जून को मस्जिद परिसर के वजूखाने में मिले कथित शिवलिंग की पूजा अर्चना के लिए जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले महीने स्थानीय अदालत के आदेश पर हुए मस्जिद परिसर के वीडियोग्राफी सर्वे के दौरान वजूखाने के पास शिवलिंग मिलने की बात कही गई थी, जिसे मुस्लिम पक्ष फव्वारा बता रहा है।

पुलिस द्वारा सरस्वती को ज्ञानवापी परिसर में प्रवेश करने से रोके जाने के विरोध में वह श्रीविद्या मठ के सामने ही धरने पर बैठ गए। साथ ही उन्होंने शिवलिंग की पूजा अर्चना करने की अनुमति मिलने तक अनिश्चितकालीन उपवास पर भी बैठने की घोषणा कर दी है।

पुलिस ने वाराणसी के केदार घाट स्थित मठ से मस्जिद परिसर के लिए निकलते ही सरस्वती को कानून व्यवस्था का हवाला देकर रोक दिया। सरस्वती ने सर्वे में मिले शिवलिंग को आदि विश्वेश्वर बताते हुए दलील दी है कि इस विवाद को सुलझाने के लिए अदालत का फैसला आने तक भगवान को बिना पूजा अर्चना किए नहीं रखा जा सकता है।

राजस्थान में बसपा ने उसके टिकट पर चुनाव जीते छह विधायकों को व्हिप जारी की

जयपुर। राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी ने राज्य में दस जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीते सभी छह विधायकों को व्हिप जारी की है।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने बताया कि पार्टी ने विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, लाखन सिंह, दीप चंद, जोगिंदर सिंह अवाना, संदीप कुमार एवं वाजिब अली को व्हिप जारी कर कहा गया है कि वे राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को वोट नहीं करे और वे निर्दलीय उम्मीदवार को अपना वोट डाले।

उन्होंने कहा कि ये विधायक पार्टी के चुनाव चिह्न पर विधानसभा का चुनाव जीते थे, इसिलए आज बसपा द्वारा जारी की गई व्हिप के अनुसार कार्य करने के लिए बाध्य है और वर्तमान में हो रहे राजयसभा के चुनाव 2022 के मद्देनजर पार्टी ने निर्णय लिया है कि इस चुनाव में बसपा भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की नीतियों से सहमत न होते हुए इनके द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवारों का विरोध करती है। ऐसे में बसपा के विधायक अपना मत निर्दलीय उम्मीदवार को ही देंगे।

उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत इन विधायकों को व्हिप जारी की गई है। उन्होंने कहा कि अगर ये विधायक व्हिप का उल्लंघन करेंगे तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि बसपा के इन विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने का मामला न्यायालय में चल रहा है और ये पार्टी व्हिप का उल्लघन करेंगे तो उनके खिलाफ एक मजबूत आधार होगा।

उल्लेखनीय है कि गत विधानसभा चुनाव में ये विधायक बसपा उम्मीदवार के रुप में विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक चुने गए और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। राज्य में राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव में चौथी सीट पर मुकाबला होने के चलते कांग्रेस की उदयपुर में उसके एवं उसके समर्थित विधायकों की बाड़ेबंदी चल रही है और बसपा के टिकट पर जीते इन विधायकों में जोगिंदर सिंह अवाना उदयपुर पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस की बाड़ेबंदी में 90 से अधिक विधायक पहुंचे, ओमप्रकाश हुड़ला की तबीयत बिगडी

सम्राट पृथ्वीराज फिल्म विश्व स्तरीय : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म देखी और कहा कि यह ‘खुशी की बात’ है कि अब हम इतिहास को भारत के दृष्टिकोण से देख रहे हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत इस फिल्म को विश्व स्तरीय बताया।

भागवत ने कहा कि यह देश को गौरवान्वित करने वाली फिल्म हैं और इस फिल्म ने हमें विश्व फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चलने को प्रोत्साहित किया है।

विश्व भर में प्रभावित फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि यह फिल्म देखने के बाद, देश भर के लोग एकजुट होंगे, बहादुर होंगे और देश के सम्मान के लिए उसी तरह खड़े होंगे जैसे इस फिल्म में इन शक्तिशाली नायकों को दिखाया गया है। मैं तहे दिल से अक्षय कुमार और डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, जो स्क्रीनिंग पर मौजूद थे को धन्यवाद देना चाहता हूं और मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जिन्होंने फिल्म बनाने में योगदान दिया है।

आरएसएस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ फिल्म देखने के बाद भागवत ने कहा कि यह तथ्य-आधारित फिल्म है और यह सही संदेश देती है, जिसकी आज देश को आवश्यकता है। अभी तक हम दूसरों के द्वारा लिखे गए अपने इतिहास को पढ़ते थे। अब हम इतिहास को भारत के नजरिए से देख रहे हैं।

गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ निडर और पराक्रमी सम्राट के जीवन पर आधारित है। अभिनेता अक्षय सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने इस फिल्म में आक्रमणकारी मुहम्मद से भारत की आजादी के लिए बहादुरी से जंग लड़ी थी। सम्राट पृथ्वीराज के साहस और नेतृत्व ने लोककथाओं के माध्यम से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

इस फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के अलावा पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक में राजा पृथ्वीराज की प्रिय संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं और यह निश्चित रूप से 2022 के सबसे बहुप्रतीक्षित डेब्यू में से एक है। यह फिल्म शुक्रवार को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है।

कांग्रेस की बाड़ेबंदी में 90 से अधिक विधायक पहुंचे, ओमप्रकाश हुड़ला की तबीयत बिगडी

उदयपुर। राजस्थान में दस जून को राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर सत्तारुढ़ कांग्रेस द्वारा चुनाव से पहले अपने एवं समर्थित विधायकों को एकजुट रखने के लिए उदयपुर में की जा रही बाड़ेबंदी में विधायकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है और अब तक नब्बे से अधिक विधायक पहुंच चुके हैं।

इस बीच बाड़ाबंदी में निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला की आज सुबह तबीयत बिगड़ गई। हुड़ला की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें उदयपुर के एमबी अस्पताल के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि हुड़ला की दो दिन पहले भी जयपुर में तबीयत बिगड़ी गई थी।

उधर, आज दोपहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया, उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव, विधायक रीटा चौधरी, अमीन कागजी एवं रामकेश मीणा भी जयपुर से विमान से उदयपुर पहुंचे। इससे पहले लगभग नब्बे विधायक उदयपुर पहुंच चुके थे और इनके पहुंचने के बाद नब्बे से अधिक कांग्रेस एवं उसके समर्थित विधायक उदयपुर पहुंच चुके हैं। इन विधायकों को उदयपुर की ताज अरावली होटल में ठहराया गया हैं।

उदयपुर पहुंचने पर डोटासरा ने मीडिया से कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को कांग्रेस समर्थित निर्दलीयो के अलावा बीटीपी आदि क्षेत्रीय पार्टियों का भी समर्थन हैं और पार्टी के तीनों प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी एवं मोदी सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं हैं और खरीद फरोख्त उनका मूल एजेण्डा हो गया है।

राजेन्द्र यादव ने कहा कि किसी में कोई नाराजगी नहीं हैं और यह भ्रम है जिसे निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यह चलती रहती है कोई खास बात नहीं, पार्टी के तीनों उम्मीदवार जीतेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने महासचिव रणदीप सुरजेवाला, राजस्थान में पार्टी प्रभारी रहे मुकुल वासनिक, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी को अपना उम्मीदवार बनाने के साथ निर्द्रलीय प्रत्याशी सांसद सुभाष चंद्रा को अपना समर्थन दिया है।

राज्य की दो सौ सीटों वाली विधानसभा में विधायकों की संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस के दो एवं भाजपा के एक प्रत्याशी की जीत पक्की मानी जा रही हैं जबकि चौथी सीट के लिए दोनों ही पार्टियों के पास पर्याप्त बहुमत नहीं होने से मुकाबला रोचक होने की संभावना है।

विधानसभा में कांग्रेस के पास 108, भाजपा के 71, निर्दलीय 13, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन, भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दो-दो एवं राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उनके समर्थन में 125 विधायक हैं।

जोधपुर : अश्लील वीडियो के जरिए दवा कारोबारी ब्लैकमेल, जहर खाकर दी जान

जोधपुर। सूर्य नगरी जोधपुर के बासनी इलाके सांगरिया में रमेश प्रजापत निवासी बिलाड़ा दवा कारोबारी ने जहर खाकर जान दे दी। कारोबारी का पड़ोसी महिला ने अश्लील वीडियो बना लिया था और ब्लैकमेल कर रही थी।

दीगर बात यह है कि काराेबारी ने महिला के सामने ही जहर खाया। महिला ने उसे अस्पताल भी नहीं ले जाने दिया। कहती रही कि मर भी गया तो मैं जेल जाऊंगी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

रमेश प्रजापत निवासी बिलाड़ा की मेडिकल शॉप है। पड़ोस में रहने वाली महिला लीलाबाई प्रजापत के पति की नौ साल पहले मौत हो चुकी है, तब से वह अपने बेटे के साथ ही रह रही थी। इस बीच रमेश के महिला के साथ शारीरिक संबंध बन गए थे। कुछ दिन से महिला रमेश को परेशान कर रही थी।

रमेश के बेटे किशनराज ने बताया कि पिता घर भी नहीं आते थे। पिता का 29 मई को फोन आया और कहा ​था किमहिला आने नहीं दे रही है। महिला ने अश्लील वीडियो बना लिए है और वह ब्लैकमेल कर रही है। इसके बाद 1 जून को पिता सुबह 11 बजे शॉप गए थे। यहां लीलाबाई पहुंच गई और झगड़ा करने लगी।

महिला ने मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ भी कर दी। महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान रमेश ने उसी के सामने जहर खा लिया। आस-पड़ोस के दुकानदार बचाने गए। महिला ने किसी को भी अंदर नहीं घुसने दिया। वह रमेश के सामने कुर्सी लगाकर बैठ गई।

लोगों ने बोला कि इसने जहर खा लिया, यह मर जाएगा। इस पर महिला बोली कि कुछ नहीं खाया है। मर भी जाएगा तो मैं जेल जाऊंगी। सब मेरे ऊपर आएगा, तुम लोग यहां से निकलो। कारोबारी अचेत हुआ तो उसे एम्स लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घरवालों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका वाड्रा भी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

प्रियंका ने कहा कि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने मुलाकात करने वालों को सलाह दी है कि वे भी सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करें। इससे पहले 1 जून को सोनिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वे इसी दिन सेवादल के कार्यक्रम गौरव यात्रा में शामिल हुई थीं।

सबगुरु राशिफल : 4 जून शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज के दिन राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। आज व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। आज निवेश शुभ रहेगा। आज नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आज समय अनुकूल रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज निवेशादि शुभ रहेगा। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज रचनात्मक कार्य सफल रहेगा। आज नोकरी में प्रशंसा मिलेगी। आज कारोबार लाभदायक रहेगा। आज प्रसन्नता रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज बुरी खबर मिलेगी। आज भागदौड़ अधिक होगी। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज लाभ के अवसर टलेंगे। आज मेहनत अधिक होगी। आज परिवार का साथ नहीं मिलेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज नौकरी में सभी काम समय पर होने से प्रशंसा मिलेंगी। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आज समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज पुराने साथियों से मुलाकात होगी। आज प्रसन्नतापूर्वक समाचार मिलेगा। आज नए उपक्रम को प्रारंभ करने का विचार होगा। आज कारोबार लाभकारी रहेगा। आज मान-बड़ेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज यात्रा अनुकूल रहेगी। आज नया काम मिलेगा। आज कार्य से संतुष्टि रहेगी। आज परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। आज नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज शेयर मार्केट अच्छा रहेगा। आज धन प्राप्ति सुगम होगी। आज आय में वृद्धि होगी। आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज यात्रा अनुकूल रहेगी। आज डूबी रकम मिलेगी। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज नया काम मिलेगा। आज कारोबारी में वृद्धि होगी। आज पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज योजना फलीभूत होगी। आज मेहनत सफल रहेगी। आज वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। आज कार्यपद्धति में सुधार होगा। आज कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज निवेश शुभ रहेगा। आज मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आज परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। आज अनहोनी की आशंका रहेगी। आज अज्ञात भय रहेगा। आज किसी के उकसाने में न आएं। आज किसी से विवाद न करें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

कानपुर हिंसा मामले में 18 गिरफ्तार, गैंगस्टर लगेगा

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुयी पत्थरबाजी के मामले में पुलिस बवालियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि जिले में हिंसा फैलाने वाले 18 लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पर्याप्त मात्रा में वीडियो फुटेज पुलिस काे प्राप्त हुए हैं जिसके आधार पर शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ अन्य की तलाश की जा रही है। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बेकनगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके में जुमे की नामाज के बाद कुछ लोगों ने दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया और विरोध करने पर पथराव कर दिया। जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव किया। सूचना पर पुलिस ने आवाश्यक बल प्रयोग कर हालात को काबू में कर लिया।

कुमार ने बताया कि कानपुर की घटना को शासन ने गंभीरता से लिया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में और उपद्रवियों को पहचानने में प्रशासन की मदद करने की अपील की है।

कानपुर में दो पक्षों में बवाल के बाद तनाव, छह घायल