Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 797 -
होम ब्लॉग पेज 797

गृह नगर खटीमा पहुंचते ही पुष्कर धामी का जोरदार स्वागत

नैनीताल। चंपावत उपचुनाव रिकॉर्ड मतों से जीतने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह नगर खटीमा पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया।

धामी के पहुंचते ही सैकड़ों कार्यकर्ता स्वागत में सड़कों पर आ गए और धामी के पक्ष में नारे लगाने लगे। महिलाओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद धामी खुले वाहन में सवार होकर सड़कों पर निकले तो सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं व जनता ने उन्हें फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया।

धामी ने चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को रिकॉर्ड 55,025 मतों से हराकर शुक्रवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यहां काग्रेस की बुरी तरह से हार हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ ही अन्य उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। कांग्रेस तीन मतदान केन्द्रों पर अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी अपनी परंपरागत सीट खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए थे। कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी ने उन्हें 7,000 से अधिक मतों से करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद उन्हें चंपावत से उपचुनाव लड़ना पड़ा। भाजपा के निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी ने उनके लिए सीट खाली की।

धामी की रिकार्ड जीत, कांग्रेस की करारी हार, 3 बूथों पर खाता भी नहीं खोल पाई पार्टी

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से राज्य सभा की अगले महीने रिक्त हो रही 11 सीटों पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के आठ और समाजवादी पार्टी के तीन सदस्यों को चुनाव आयोग ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया है।

संसद के उच्च सदन राज्य सभा की 11 सीटों पर हो रहे द्विवार्षिक चुनाव के लिए तीन जून को नाम वापसी की अंतिम तिथि तक किसी भी उम्मीदवार के नाम वापस नहीं लेने के बाद सभी 11 उम्मीदवारों को चुनाव आयोग ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

इनमें भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष डा के लक्ष्मण, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, गोरखपुर सदर सीट से पूर्व विधायक डा राधा मोहन दास अग्रवाल, पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूराम निषाद, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष दर्शना सिंह, पूर्व विधायक संगीता यादव, सपा से भाजपा में आए राज्य सभा सदस्य सुरेन्द्र सिंह नागर और पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार शामिल हैं।

वहीं सपा के उम्मीदवार जावेद अली के अलावा पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार एवं कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और सपा गठबंधन के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चाैधरी को भी आयोग ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है।

गौरतलब है कि नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई तक कुल 12 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच में निर्दलीय उम्मीदवार माैनी फलहारी बापू का नामांकन वैध नहीं पाए जाने के कारण आयोग ने निरस्त घोषित कर दिया था।

ED ने इफको के एमडी उदय शंकर अवस्थी की 21 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बताया कि उसने सरकारी क्षेत्र की दिग्गज उर्वरक कंपनी इफको के प्रबंध निदेशक उदय शंकर अवस्थी की 20.96 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई धन-शोधन निवारक अधिनियम 2002 के तहत अपराध की कमाई के विरुद्ध जांच के सिलसिले में की गई है।

ईडी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह मामला इफको और इंडियन पोटास लिमिटेड (आईपीएल) के निदेशकों और अन्य के खिलाफ दर्ज एक मामले से जुड़ी है जिसकी जांच ईडी पहले से कर रहा है।

इफको एमडी अवस्थी की कुर्क की गई संपत्तियों में नई दिल्ली के हौज खास एनक्लेव इलाके में आवासीय संपत्ति और गुरुग्राम तथा हिमाचल प्रदेश में स्थित संपत्तियां शामिल हैं। ईडी के अनुसार पीएमएलए कानून 2002 की धारा 5 के तहत दो जून को कुर्की की कार्रवाई की गई। हौज खास एनक्लेव की संपत्ति पहले इफको कंपनी की थी जिसे अवस्थी के नाम हस्तांतरित करा दिया गया था।

ईडी इस मामले में अबतक करीब 86 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियां कुर्क कर चुका है। इससे पहले एजेंसी ने अमरेंद्र धारी सिंह के नाम की 27.76 करोड़ रुपए की सावधि जमा रशीदें, स्विटजरलैंड के बैंक खातों में पंकज जैन की एल्ट्रीयम होल्डिंग्स लिमिटेड और आर्टिस्टिक होल्डिंग्स लिमिटेड कंपनियों के खातों में जमा 47,54,606 डॉलर (करीब 36.55 करोड़ रुपए) और पंकज जैन की ही 54.11 लाख रुपए की आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों को जब्त किया था।

ईडी ने सीबीआई द्वारा 17 मई 2021 को दर्ज एक मामले के आधार पर विभिन्न संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अपराध से कमाए धन को ठिकाने लगाने, अपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और अपराधिक आचरण के आरोपों में जांच शुरू की थी इनमें इफको के एमडी अवस्थी, रेयर अर्थ ग्रुप दुबई तथा ज्योति ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन के प्रवर्तक पंकज जैन, अमरेंद्र धारी सिंह और अन्य शामिल हैं।

ईडी ने कहा है कि जांच से पता लगा है कि अवस्थी और इफको के अन्य लोगों ने अपराध से पैसा अर्जित किया और विभिन्न असम्बद्ध इकाइयों के जरिए उसको घुमाया तथा इस कमायी का कुछ हिस्सा अवस्थी और अन्य के नियंत्रण वाली इकाइयों को हस्तांतरित किया।

ईडी ने छह अभियुक्तों के खिलाफ पिछले साल 30 जुलाई को विशेष पीएमएलए अदालत में अभियोग पत्र दायर किया था और कोर्ट ने उसको संज्ञान में ले लिया है। अदालत ने इन अभियुक्तों को अपराध की कमायी को हासिल करने में जानबूझकर मदद करने और शामिल होने का प्रथम दृष्टया दोषी पाया है और इनके ऊपर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। ईडी ने कहा है कि वह इस मामले में और भी जांच कर रही है।

हैदराबाद : जुबली हिल्स में पार्टी से लौट रही एक किशोरी के साथ गैंगरेप

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में जुबली हिल्स के एक पॉश इलाके में पिछले शनिवार को एक पार्टी से लौट रही एक किशोरी के साथ कार में कुछ युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरू में शील भंग करने का मामला दर्ज किया। हालांकि, जब उसे मेडिकल जांच और मनोवैज्ञानिक मदद के लिए हैदराबाद भरोसा केंद्र भेजा गया, तब पीड़िता ने शुक्रवार को महिला अधिकारियों के सामने खुलासा किया कि वास्तव में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

इससे पहले, लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि जब उनकी बेटी जुबली हिल्स में पार्टी से कुछ लड़कों के साथ कार में घर लौट रही थी, तब तीन से चार लड़कों ने उसका यौन शोषण किया।

पुलिस ने कहा कि शनिवार को लड़की अपने दोस्तों के निमंत्रण पर अपने परिवार के सदस्यों की सहमति से पार्टी में गई थी। पार्टी में पीड़िता से कुछ लड़के मिले और बाद में वे सभी एक साथ बाहर चले गए।

इसके बाद नाबालिग लड़की और कुछ युवक दो कारों में सवार हो गए और बंजारा पहाड़ियों में एक बेकरी में चले गए और बाद में पीड़िता को घर पर छोड़ने के बहाने कथित तौर पर उसकी शील को भंग कर दिया।

लड़की के नए बयान के आधार पर जुबली हिल्स पुलिस ने मामले को दुष्कर्म की धाराओं के तहत बदल दिया है और जांच कर रही है। पुलिस ने युवकों की पहचान के लिए टीमें गठित की है। पब के प्रबंधन, कर्मचारी, पार्टी में आए लोगों और पीड़िता के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी की भी मदद ले रही है।

ललितपुर में नाबालिग किशोरी को बंदूक का डर दिखा गैंगरेप

ललितपुर में नाबालिग किशोरी को बंदूक का डर दिखा गैंगरेप

ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर के थाना मदनपुर में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ 23 मई को दो व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी देते हुए पीड़िता के पिता ने आज थाने में तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

तहरीर में बताया गया कि नाबालिग के साथ गांव के दो लोगों रजऊ राजा और भगत सिंह ने बंदूक का डर दिखाकर दुष्कर्म किया। किशोरी 23 मई की दोपहर में अपने पिता को ढूंढ रही थी तब रजऊ उसे अपने साथ अपने घर यह कहकर ले गया कि उसका पिता उसके घर में है।

घर पहुंचकर रजऊ ने अपने साथी भगत सिंह के साथ मिलकर कमराबंद कर बंदूक का डर दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ता ने डर के कारण किसी को यह बात नहीं बताई।

वारदात के बाद किशोरी के व्यवहार मे आये बदलाव को देखते हुए परिजनों द्वारा बार बार पूछे जाने पर उसने पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी मड़ावरा कैलाश नाथ ने बताया कि किशोरी के साथ हुए रेप की तहरीर आज थानाध्यक्ष मदनपुर को दी गई, इस मामले में दो आरोपियों के विरूद्ध थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

धामी की रिकार्ड जीत, कांग्रेस की करारी हार, 3 बूथों पर खाता भी नहीं खोल पाई पार्टी

नैनीताल/चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत विधानसभा उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जबरदस्त सुनामी के आगे कांग्रेस की एक न चली और प्रमुख विपक्षी पार्टी पूरी तरह से धड़ाम हो गई। पूरी विधानसभा के मतदाताओं ने मुख्यमंत्री धामी पर अभूतपूर्व प्यार लुटाया और मतों की भारी बरसात करते हुए उन्हें ऐतिहासिक जीत दिला दी।

मतदाताओं ने इस उप चुनाव में कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया। मुख्यमंत्री धामी ने जहां 93 प्रतिशत मतों के साथ 58,258 मत हासिल किए, वहीं कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को केवल 3,233 मतों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस को इस चुनाव में एक तरह से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ​हालत यह है कि तीन मतदान केंद्रों- पिनाना तलाड़ी, बुंगा दुर्गापीपल व गंगसीर में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई।

गंगसीर में तो धामी को शत प्रतिशत मत मिले। यहां 60 मतों में से सभी धामी के खाते में गए। इसी प्रकार वैला, कठौल, मुगरौं (ककनई), उदाली, निगाली व चूका मतदान केंद्रों पर कांग्रेस को एक—एक मत से ही संतोष करना पड़ा जबकि द्यारतोली, मटकांडा, रूईया, कोटकेंद्री, हेलागोठ व थपलियालखेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र दो—दो वोट मिले।

इसी प्रकार बस्टियागूठ और कुकडौनी में कांग्रेस को तीन-तीन जबकि स्वाला, गोली, तालियाबांज व बुडम में कांग्रेस उम्मीदवार को चार-चार मत हासिल हुए। कुल 39 बूथों पर कांग्रेस पार्टी दस और उससे कम मत हासिल कर पाई। आश्चर्यजनक बात यह है कि कई बूथों पर तो निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस से अधिक वोट ले आए। कांग्रेस की बदतर हालत का अदांजा इसी से लगाया जा सकता है कि पार्टी पूरी विधानसभा में एक भी मतदान केंद्र पर सैकड़े की संख्या को नहीं छू पाई।

धामी की उप चुनावों में मुख्यमंत्री के लिए जीत हमेशा आसान मानी जाती है लेकिन धामी ने 96213 कुल मतों में से 93 प्रतिशत मत हासिल कर अभी तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इससे साफ है कि उपचुनाव में भी मोदी और योगी का जादू कम नहीं हुआ है।

चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री धामी खुश नजर आए और उन्होंने चंपावत की जनता व प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया और चंपावत के विकास की बात दोहराई। अंत में मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ स्थानीय गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

कानपुर में दो पक्षों में बवाल के बाद तनाव, छह घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के बेगमगंज क्षेत्र में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया जिसके जवाब में दूसरे पक्ष के लोग सड़क पर उतर आए और पथराव शुरू कर दिया। इस झड़प में छह लोग घायल हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में हैं।

सूत्रों ने बताया कि नई सड़क पर पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की की गई विवादित टिप्पणी को लेकर नमाज के बाद एक पक्ष सड़कों पर उतर आया और जमकर पथराव करने लगा। देखते ही देखते हालत बेकाबू हो गए और दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए।

बिगड़े हालात को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर लोगों को शांत कराने का प्रयास करने लगे लेकिन अराजक तत्व लगातार पत्थरबाजी करते रहे जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया है जहां पर सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
बवाल की सूचना पर डीएम और संयुक्त पुलिस आयुक्त समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और पैदल मार्च करते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर एक पक्ष आक्रोशित था जिसके चलते शुक्रवार को नमाज के बाद नई सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने शुरू हो गई और जमकर भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ नारेबाजी होने लगी।

देखते ही देखते कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और दूसरी तरफ से भी पत्थरबाजी होने लगी। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि उपद्रवियों ने पथराव के साथ ही फायरिंग व बमबाजी भी की।

बवाल की सूचना पर भारी फोर्स के साथ ही डीएम नेहा शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के साथ कई सर्किल के एसीपी और पीएसी समित भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया तब जाकर कहीं हालात काबू में है लेकिन इस दौरान हिंसा की चपेट में आए 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने तत्काल पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया जहां पर सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। लेकिन वहीं सुरक्षा की दृष्टि से नई सड़क पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार संजय शुक्ला, आशीष, अमर बाथम, अनिल गौड़, मुकेश देव गौड़ा राजू सिंह आदि लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है और सभी की स्थिति सामान्य है।

नेशनल हेराल्ड केस : राहुल गांधी को ईडी ने 13 जून को किया तलब

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए अब 13 जून को तलब किया है।

उन्हें इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए पहले आठ जून को बुलाया गया था लेकिन उन्होंने विदेश में होने का हवाला देकर ईडी से इसके लिए कोई नई तारीख देने का आग्रह किया था।

सूत्रों ने यहां बताया कि राहुल गांधी को इस मामले में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया गया है और उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए अब 13 जून ईडी कार्यालय में बुलाया गया है।

इससे पहले ईडी ने इस प्रकरण की जांच के सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आठ जून को और राहुल गांधी काे दो जून को बुलाया था।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की ओर से ईडी को बताया गया कि वह दिल्ली में नहीं हैं, उसके बाद उन्हें नई तारीख पर बुलाने का समन जारी किया गया है।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित बताई गई है और इन दिनों वह क्वारंटीन में हैं।

कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित और विपक्षी दलों की आवाज दबाने की सरकार की योजना का हिस्सा बताया है लेकिन कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी इससे डरने वाले नहीं हैं और जांच में शामिल होंगे।

कर्नाटक में बस में आग लगने से हैदराबाद के 8 यात्री जिंदा जले

हैदराबाद। कर्नाटक में शुक्रवार को कलाबुर्गी के कमलापुर गांव में निजी बस और मिनी लॉरी की भिडंत के बाद बस में आग लगने से आठ यात्री जिंदा जल गए तथा 12 अन्य घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार यह हादसा कलाबुर्गी में कमलापुरा के बाहरी इलाके बीदर-श्रीरंगपटना हाईवे पर हुआ। हैदराबाद से गोवा जा रही बस में चालक सहित 35 लाेग सवार थे जिनमें से दो परिवारों के कुल 32 लाेग भी सवार थे। सभी पीड़ित हैदराबाद निवासी हैं और घूमने गोवा जा रहे थे।

स्थानीय लोगों ने टक्कर के बाद खाई में गिरी बस के 12 यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया।

ख़ुद से शादी रचा देश का पहला ‘स्व-विवाह’ करेंगी बिंदु, हनीमून पर गोवा भी जाएगी

अहमदाबाद/वडोदरा। देश में ‘स्व-विवाह’ के सम्भवतः पहले मामले के तहत गुजरात के वडोदरा शहर में 24 साल की एक युवती आगामी 11 जून को ख़ुद के साथ शादी रचाएगी।

मूल रूप से बिहार और अब गुजरात के वडोदरा में रहने वाली क्षमा बिंदु कहती हैं कि वह ख़ुद को प्यार करती हैं। पहले उन्हें अपने आप से शादी करने के बारे में तो पता नहीं था पर वह बचपन से ही ताज़िंदगी अकेले यानी ख़ुद के साथ ही रहने के बारे में सोचा करती थीं।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जब उन्होंने नन्हें परित्यक्त बच्चों, लैंगिक असमानता और ऐसे ही अन्य सामाजिक मुद्दों पर आधारित चर्चित और पुरस्कृत कनाडाई वेब सिरीज़ ‘एनी विध ऐन ई’ देखा तो उन्हें आत्म या स्व-विवाह का ख़याल आया। ख़ास तौर पर जब उन्होंने इस वेब सिरीज़ का यह डायलॉग कि ‘हर स्त्री दुल्हन तो बनना चाहती है पर पत्नी नहीं’ को सुना तो उन्हें ऐसा लगा कि वह भी ऐसा ही चाहती हैं। वह भी किसी दूल्हे के बग़ैर दुल्हन बन सकती हैं।

स्थानीय सयाजी राव विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातक करने वाली बिंदु यहां गोत्री इलाक़े में रहती हैं और अब एक निजी कम्पनी में सीनियर रिक्रूटर के पद पर काम करती हैं। उनके पिता दक्षिण अफ़्रीका तथा मां और बहन अहमदाबाद में रहते हैं। वह पिछले चार साल से वडोदरा में रह रही हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी शादी स्थानीय महादेव मंदिर में भारतीय परम्परा और रीति रिवाज से ही होगी। फेरे समेत सारी रस्में होंगी पर बस इसमें दूल्हा नहीं होगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में ऐसी कोई शादी भारत में अब तक नहीं हुई और ऐसी शादी के क़ानूनी पहलूओं की भी उन्हें जानकारी नहीं। अब तक दुनिया में ऐसी आठ शादियां ही हुई हैं।

बिंदु ने कहा कि इस शादी के लिए उन्होंने 20 से अधिक पुरोहितों से सम्पर्क किया पर इनमे से केवल एक ही इसके लिए तैयार हुए हैं। कन्यादान भी उनके यहां काम करने वाली एक महिला करेंगी। फ़िलहाल तो वह अपनी इस अनूठी शादी को धूमधाम से करने की तैयारियों में जुटी हैं। उन्होंने अपने क़रीबी दोस्तों और परिजनों को इसके लिए आमंत्रण भेजा है।

उन्होंने दावा किया कि उनके माता-पिता को उनके इस क़दम से कोई एतराज़ नहीं है और उन्होंने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है। मज़े कि बात यह है कि बिंदु इस शादी के बाद ख़ुद को सिंदूर लगा अकेले ही हनीमून पर भी जाएंगी। वह इसके लिए दो हफ़्ते गोवा में गुज़ारेंगी। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने स्वीकार किया कि इस शादी को लेकर उनके कई दोस्तों ने उन्हें रोका भी था।

इस बीच, बिंदु की इस अनूठी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इसका कोई अर्थ नहीं है और यह मात्र सस्ती लोकप्रियता के लिए एक शिगूफ़ा भर है। एक ने तो लिखा है कि यह तो कुछ ऐसी ही बात है कि किसी को ख़ून देने की ज़रूरत हो तो एक हाथ से निकाल कर दूसरे में डाल दिया जाये या शरीर के दोनो गुर्दों को ही आपस में बदल दिया जाए।

हालांकि इस मामले में बिंदु के कई समर्थक भी सामने आए हैं पूजा गुप्ता नाम की एक युवती ने अपनी ट्वीट प्रतिक्रिया में लिखा है कि बढ़ते तलाक दर, वैवाहिक विवाद के क़ानूनी मामलों, तनाव और आत्महत्या के मामलों को देखते हुए अकेले रहना तो सचमुच ख़ुश रहने का सबसे बेहतर विकल्प लगता है।

स्व-विवाह हिंदू और भारतीय संस्कृति विरुद्ध : महिला भाजपा नेता

देश में ‘स्व-विवाह’ का पहला मामला क़रार दिए जा रहे एक प्रस्तावित कथित विवाह का भाजपा की स्थानीय उपाध्यक्ष और शहर की पूर्व डेप्युटी मेयर सुनीता शुक्ला ने कड़ा विरोध किया है।

शुक्ला ने गुजरात के वडोदरा में 24 साल की एक कामकाजी लड़की क्षमा बिंदु के स्वयं से 11 जून को स्थानीय हरिहरेश्वर मंदिर में विवाह की घोषणा पर कड़ा एतराज़ जताते हुए आज कहा कि वह उक्त मंदिर में तो क्या किसी भी मंदिर में यह शादी नहीं होने देंगी। उन्होंने इस मामले को पूरी तरह हिंदू-संस्कृति विरोधी और विकृत मानसिकता का परिचायक बताया।

उन्होंने कहा कि ऐसी शादी पूरी तरह से भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म की मान्यताओं के विरुद्ध हैं। गुजरात की संस्कार नगरी कही जाने वाली वडोदरा में इसकी इजाज़त नहीं दी जा सकती है। अगर उन्हें ऐसी विकृत शादी करनी हो तो वह किसी मैरिज हाल में या विदेश में करे, इसे मंदिर में करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।