Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 798 -
होम ब्लॉग पेज 798

बाडाबंदी : राजस्थान कांग्रेस और निर्दलीय 70 विधायक उदयपुर पहुंचे

उदयपुर। राजस्थान में दस जून को होने वाले राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस और उसके समर्थित निर्दलीय विधायकों को उदयपुर में एकत्रित किया जा रहा है और अब तक 70 विधायक उदयपुर पहुंच गए हैं।

झीलों की नगरी उदयपुर में अरावली की वादियों में ताज अरावली होटल में ही विधायकों के लिए कमरे बुक कराए गए हैं। ये सभी विधायक गुरुवार देर रात बस एवं अन्य साधनों से यहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि इन विधायको को यहां राज्यसभा चुनाव के एक दिन पहले तक रखा जाएगा। अब कांग्रेस के नेताओं का यहां आना शुरु हो गया है और अपने साधनों के जरिए उदयपुर पहुंच रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि विधायकों की संख्या बल के आधार पर चार राज्यसभा सीटों के चुनाव में दो पर कांग्रेस और एक पर भारतीय जनता पार्टी की जीत पक्की मानी जा रही है। मगर चौथी सीट के लिए दोनों पार्टियों के पास पर्याप्त बहुमत नहीं हैं, भाजपा के समर्थन से सांसद सुभाष चंद्रा के निर्दलीय के रुप में नामांकन भर देने से अब चौथी सीट पर मुकाबला रोचक होने की संभावना है।

इस कारण कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सतर्क हो गई और अपने विधायकों में कोई सेंध नहीं पहुंचा सके, इसलिए इनकों एक जगह एकत्रित किया जा रहा है। अब भाजपा भी एक दो दिन में अपने विधायकों को एक जगह एकत्रित करेगी।

एसीबी की पकड़ में आने से पहले मसूदा थाने के दो घूसखोर कांस्टेबल फरार

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के मसूदा थाने के दो पुलिस कान्स्टेबल रिश्वत के एक मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गिरफ्त में आने से पहले फरार होने के बाद आज सुबह तक पकड़ में नहीं आए।

जब्त वाहन को छुड़ाने की एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में परिवादी की शिकायत पर गुरुवार शाम एसीबी की कार्यवाही की भनक लगने पर कांस्टेबल महेंद्र चौधरी एवं भंवराराम परिवादी से लिए गए 20 हजार रुपए छोड़ भागे। भागते समय फरार आरोपियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसीबी के सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश वर्मा तथा थानाधिकारी दिनेश जानवानी मामले की जांच कर रहे है।

सांसद देवजी पटेल से पूछा ‘कब मिलेगी महंगाई से राहत’, बोले ‘महंगाई है कहां?’

सिरोही में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते सांसद देवजी पटेल।
सिरोही में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते सांसद देवजी पटेल।

सिरोही। सिरोही में कृषि मंत्री के बाद सांसद देवजी पटेल भी बोले कि महंगाई है कहां? मोदी सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद ने महंगाई से लोगों को कब तक राहत मिलने के सवाल के जवाब में ये कहा।

पटेल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के भाव जरूर बढ़े हैं। जिसे एक्साइज ड्यूटी कम करके केंद्र सरकार ने राहत दी है। उन्होंने आंकड़े बताए बिना है भी कहा कि भारत का एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट दोनों बढ़ा है।

वहीं वर्ल्ड इनईक्विलिटी रिपोर्ट 2022 के भारत में अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ने के दावे के विपरीत दावा करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की आय बढ़ रही है। किसानों की और मध्य वर्ग की आय बढ़ रही है। गेहूं और खाद्य तेल के बढ़ते दामों ओर वो तिलहन का उत्पादन बताने लगे।

किसानों की आय दोगुनी करने की संसदीय समिति की मार्च 2022 में प्रस्तुत रिपोर्ट में किसानों की आय में 3 साल में सिर्फ 27% की ही बढ़ोतरी होने के सवाल पर वो बोले कि वे खुद इस समिति के सदस्य हैं। इसकी रिपोर्ट को पढ़कर जवाब देंगे।

माउंट आबू को भारत माला योजना से जोड़कर रास्ते के दोहरीकरण के दावे पर उन्होंने कहा कि इस काम में फिजिबिलिटी की समस्या है जिसे शीघ्र दूर करके इसे करवाएंगे।

उन्होंने जिले में भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया। कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हत्याएं और उनके पलायन की चेतावनी ओर उन्हें ट्रांजिट केम्प में सील कर देने के सवाल पर वो बोले कि गृहमंत्री अमित शाह इस पर त्वरित काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि माउंट आबू लिमबड़ी कोठी मामले में हमने उपखण्ड अधिकारी और कलेक्टर को ज्ञापन दिया था लेकिन, कोई करवाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि माउंट आबू का जोनल मास्टर प्लान भाजपा ने लागू करवाया।

उन्होंने जिले में सिरोही रोड रेलवे स्टेशन का नाम बदलवाने, मेडिकल कॉलेज, रेलवे अंडर ब्रिज, सड़कों के निर्माण समेत 8 साल में हुए कई कामों की सूची गिनवाई।

उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों के देने का वंचित रख रही है। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी ने उन्हें काम करने में विश्वास रखने और प्रचार में नहीं रहने का सिखाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के कारण प्रशासन ने सरपंचों के साथ उनकी बैठक आयोजित नहीं की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने आरोप लगाया कि अशोक गहलोत के शासन में प्रदेश और जिले में कानून व्यवस्था बदहाल हुई है। उन्होंने कहा कि माउंट आबू में मंत्रियों और अधिकारियों के अवैध निर्माण हो रहे हैं, लेकिन आम आदमी को राहत नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर है, इसका जवाब जनता उन्हें आने वाले चुनावों में देगी।

ये है संयम लोढ़ा के ट्वीट पर हड़कम्प के पीछे की गणित, जो गड़बड़ाई तो कांग्रेस धराशाई

सिरोही विधायक संयम लोढ़ा द्वारा किया ट्वीट।
सिरोही विधायक संयम लोढ़ा द्वारा किया ट्वीट।

सिरोही। सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के एक ट्वीट ने राजस्थान के राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा दिया है। इस ट्वीट के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनो ही हरकत में आकर अपने अपने तरीके से इस पर प्रतिक्रिया दे रही है।  लेकिन, एक छोटे से ट्वीट पर इतने हंगामे की वजह क्या है इसका गणित समझने की जरूरत है।

दरअसल राजास्थान की 5 राज्य सभा सीटों पर चुनाव होना है। राजास्थान में कांग्रेस के पास 108 विधायक हैं। जिनमे बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक भी शामिल हैं। कांग्रेस के तीन उम्मीदवार हैं। इसमें से प्रत्येक को 41-41 वोट चाहिए। काँग्रेस के 108 विधायकों में से 82 विधायको के कारण दो सीटें तो कन्फर्म हैं।

लेकिन तीसरी सीट के लिए 15 विधायकों की और जरूरत है। अशोक गहलोत सरकार को 13 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है। इसी तरह बीटीपी और सीपीएम के दो-दो विधायक व आरएलडी के सुभाष गर्ग भी गहलोत सरकार को समर्थन दे चुके हैं। तो इस हिसाब से कुल जमा 18 विधायक और अतिरिक्त नजर आ रहे हैं।

लेकिन, संयम लोढ़ा के द्वारा स्थानीय नेता की बात को हवा देने और बीटीपी के द्वारा आदिवासी सदस्य को टिकिट नहीं देने पर कांग्रेस को समर्थन नहीं देने की बात पर अडिग रहती है तो कांग्रेस के लिए तीसरे सदस्य जिताने में मुश्किल आ सकती है।

यूं भी कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची देखकर राष्ट्र स्तर पर हो रही निंदा और तबाही के रास्ते पर जाने के बावजूद कांग्रेस के द्वारा अपनी कार्य प्रणाली नहीं बदलने के दावे के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ये बयान भी इस ट्वीट की महत्ता बढ़ाता है कि,’ भाजपा दूसरा उम्मीदवार खड़ा करके माहौल खराब करना चाहते हैं।’

इस आरोप का मतलब ये है कि जो निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा हुआ है उसके पीछे भाजपा का हाथ है। यदि संयम लोढ़ा के ट्वीट को अंदरूनी विवाद का हिस्सा माना भी जाये तो क्या वाकई कांग्रेस को अपना तीसरा उम्मीदवार जिताने में पसीना आने वाला है। क्योंकि ऊपर के गणित को देखें तो कांग्रेस को 13 निर्दलीय के अलावा शेष 5 में से 2 का समर्थन और चाहिए।

बीटीपी आदिवासी उम्मीदवार को लेकर नाराज है। सीपीएम ने पत्ते नहीं खोले ऐसे में निर्दलीयों पर भी दारोमदार है। लोढ़ा अपने एक ट्वीट में कन्हैया कुमार और कुमार विश्वास को राजस्थान से राज्यसभा के टिकिट देने की बात कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अपने अगले ट्वीट। में राजस्थान के स्थानीय व्यक्ति को टिकिट नहीं देने की बात कहकर ठहरे हुए पानी में हलचल मचा दी है।

यूं भी कांग्रेस और भाजपा जैसी बड़ी पार्टियों में मौके पर केंद्रीय नेतृत्व की बाहें नहीं मरोड़ी जाए तो इनके केंद्रीय नेतृत्व स्थानीय नेताओं को बन्दुआ से ज्यादा कुछ समझते नहीं है। यही कारण है कि लोढ़ा के ट्वीट के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही के नेता सक्रिय हो गए।

सबगुरु राशिफल : 3 जून शुक्रवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज कार्यस्थल में साथियों का सहयोग मिलेगा। आज निवेश से लाभ मिलेगा। बच्चों के करियर को लेकर हो रही चिंता आज आपको भागदौड़ कराएंगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज जायदाद के कागजात पर साइन करने से पहले सावधानी से काम लें। आज आफिस में हर तरह की रुकावटों को आप अपने सहयोगियों की मदद से हटा देंगे।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज के दिन किसी को पहले दिया गया उधार वापस मिलेंगा। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज आपको शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज के दिन छात्रों को करियर की चिंता खत्म होगी। आज के दिन रूटीन के कामों में कुछ तब्दीली आएगी। आज के दिन कारोबार में वृद्धि होगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। आज कमाई में बढ़ोतरी होगी। आज आपका सकारात्मक व्यवहार ताजगी भर देगा। आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज बदलाव के तौर पर आप अपने अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे और कामयाब होंगे। आज आर्थिक समस्या का हल निकलेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज विरोधियों का सिर नीचा करने में आपको कामयाबी मिलेगी। आज आपका सोसायटी में मान-सम्मान बड़ेगा। आज आपकी प्रतिष्ठा बढेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज आप सामाजिक कार्य के जरिए उद्देश्य हासिल करेंगे। आज ऑफिस का माहौल काम के लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज आपको जो मिलेगा वह आपकी मेहनत का नतीजा होगा। आज आपका मन आफिस में अच्छा लगेगा। आज आपके सहयोगी आपको सहयोग करेंगे।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज रोमांटिक पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। आज आपकी खुशी दोगुनी होगी। आज का दिन काफी अच्छा रिजल्ट लेकर आएगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज आपको महसूस होगा कि आपने एक ही दिन में सारे रुके काम निपटा लिए हैं। आज के दिन आपको घूमना-फिरना पड़ेगा। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज दोस्तों के सहयोग से किसी प्रोजेक्ट को फाइनल करेंगे। आज आप किसी सौदे के दौरान तनाव न लें। आज बढते खर्च को काबू करना कठिन लगेगा।

Tags
Astrology

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

आईडिया ऑफ इंडिया-5: आम आदमी के टूटे शौचालय पुनर्निर्माण की अनुमति नहीं,लिमडी कोठी में बन गए लक्ज़री टॉयलेट

मेक माय ट्रिप वेबसाइट पर लिमबड़ी कोठी में फ्रंट एलिवेशन की तस्वीर।
मेक माय ट्रिप वेबसाइट पर लिमबड़ी कोठी में फ्रंट एलिवेशन की तस्वीर।

सिरोही। सिरोही जिले के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में आम स्थानीय नागरिक या होटल व्यवसाई माउंट आबू उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में अपने पुराने टॉयलेट तुड़वाकर उसे नया बनवाने या टॉयलेट शीट और टाइल्स बदलने की अर्जी लगाएं तो उसे उपखण्ड अधिकारी सुप्रीम कोर्ट, एनजीटी और पर्यावरण सुरक्षा का हवाला देकर लटका दे रहे हैं।

लेकिन, सुप्रीम कोर्ट, एनजीटी और पर्यावरण सुरक्षा की दलीलें माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सेंच्युरी में दीवार से सटी लिमडी कोठी में कमरों में अटैच्ड लेटबाथ बनवाने के लिए माउंट आबू उपखण्ड अधिकारियों ने दरकिनार कर दी। इसे मुक्त हस्त से टॉयलेट शीट्स, वाशबेसिन, ग्रेनाइट, ईंटे, सीमेंट, बजरी, टाइल्स आदि लुटाई। अपने से पूर्व उपखण्ड अधिकारियों के काम पर शक करने वाले वर्तमान उपखण्ड अधिकारी ने भी आम जनता की फ़ाइल्स की तरह लिमडी कोठी की फ़ाइल का अवलोकन करके उसे जारी की जा रही अतिरिक्त सामग्री की जानकारी नहीं ली।

मेक माय ट्रिप वेबसाइट पर लिमबड़ी कोठी में ऊपर से एलिवेशन की तस्वीर।
मेक माय ट्रिप वेबसाइट पर लिमबड़ी कोठी में ऊपर से एलिवेशन की तस्वीर।

वेबसाइट से हुआ खुलासा

माउंट आबू के उपखण्ड अधिकारियों ने पद और अधिकारों का दुरुपयोग करके किस तरह से लिमडी हाउस को नियम विरुद्ध अनाप शनाप निर्माण सामग्री जारी की है इसका खुलासा मेक माय ट्रिप की ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल में लिमडी हाउस के फोटोज से होती है। सबगुरु न्यूज ने कई घण्टे तक ऑनलाइन बुकिंग  वेबसाइटों को तलाशा तो  https://www.makemytrip.com/hotels/mount_abu-hotels-near-brahma_kumaris_headquarter.html वेब एड्रेस पर एक इंटरफेस खुला।

मेक माय ट्रिप माउंट आबू की वेबसाइट पर लिमबड़ी कोठी का पता।
मेक माय ट्रिप माउंट आबू की वेबसाइट पर लिमबड़ी कोठी का पता।

उसमें नवे नम्बर पर ‘माउंट आबू होटल्स’ नाम के टाइटल पर लिमडी कोठी की प्रस्तावित तस्वीर दिखी। इसे खोला तो करीब 19 फोटोज इसके इंटीरियर के थे। जिसमें कमरे और उसमें अटैच्ड करके बनाये गए टॉयलेट की तस्वीरें भी थीं।

माउंट आबू में आम होटल और घरों में दरारों के कारण गिरने की स्थिति में पहुंचे टॉयलेट जो ईएसजेड से पूर्व नगर परिषद से पास हैं पर उपखण्ड अधिकारी पुनर्निर्माण की अनुमति नहीं से रहे हैं।
माउंट आबू में आम होटल और घरों में दरारों के कारण गिरने की स्थिति में पहुंचे टॉयलेट जो वैध होने पर भी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में पुनर्निर्माण की अनुमति के लिए अटकाये हुए हैं।

इन्हीं फोटोज में लिमडी हाउस के टॉइलेट के इंटीरियर के फोटोज भी हैं जो बता रहे हैं कि किस तरह से माउंट आबू के उपखण्ड अधिकारियों ने उन्हें मिले अधिकारों का दुरुपयोग करके आम आदमी को अपने घरों और लीगल व्यवसायिक परिसरो में टूटे हुए टॉयलेट बनवाने की भी अनुमति नहीं दी लेकिन लिमबड़ी कोठी को निहाल कर दिया।

मेक माय ट्रिप माउंट आबू की वेबसाइट पर लिमबड़ी कोठी में लक्जरियस टॉयलेट की तस्वीरें।
मेक माय ट्रिप माउंट आबू की वेबसाइट पर लिमबड़ी कोठी में लक्जरियस टॉयलेट की तस्वीरें।

सीसीटीवी कैमरे के लिंक SDM और आयुक्त के पास

मेक माय ट्रिप वेबसाइट पर लिमडी कोठी की जो तस्वीरें दी गई हैं उसके लिए मटेरियल जारी करने या स्वीकृति जारी नहीं करने के बावजूद वहां तक इतनी निर्माण सामग्री पहुंच जाने की जवाबदेही से माउंट आबू के उपखण्ड अधिकारियों और नगर पालिका आयुक्तों को भागने नहीं दिया जा सकता है। मटेरियल जारी करने का एकाधिकार राजस्थान सरकार ने माउंट आबू के उपखण्ड अधिकारियों को दिए हुए थे। ऐसे में  इतना मटेरियल उन्हीं ने जारी किया होगा।

मेक माय ट्रिप माउंट आबू की वेबसाइट पर लिमबड़ी कोठी में लक्जरियस टॉयलेट की तस्वीरें।
मेक माय ट्रिप माउंट आबू की वेबसाइट पर लिमबड़ी कोठी में लक्जरियस टॉयलेट की तस्वीरें।

यदि जारी नहीं भी किया है तो माउंट आबू में प्रवेश के लिए सिर्फ एक ही मार्ग है। इसके टोल नाके पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इनकी रिकॉर्डिंग को अपने कार्यालय या दुनिया के किसी भी कोने से देखने के लिए इनके लिंक माउंट आबू के कई उपखण्ड अधिकारियों और नगर पालिका आयुक्तों के मोबाइल पर रहते हैं। इसके बावजूद भी इतना मटेरियल उपखण्ड अधिकारियों की अनुमति के बिना घुस गया है तो उपखण्ड अधिकारी और नगर परिषद आयुक्तों की लापरवाही या जानबूझकर अनदेखी स्पष्ट नजर आ रही है।

मेक माय ट्रिप माउंट आबू की वेबसाइट पर लिमबड़ी कोठी की तस्वीर के साथ प्रति रात का रेंट।
मेक माय ट्रिप माउंट आबू की वेबसाइट पर लिमबड़ी कोठी की तस्वीर के साथ प्रति रात का रेंट।

हर दिन  32 लाख की कमाई की व्यवस्था

माउंट आबू का आम आदमी अपनी कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को नियमानुसार सही करके अपने रोजी रोजगार की व्यवस्था करना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट, एनजीटी जोनल मास्टर प्लान सबने उसके इस अधिकार को सुरक्षित रखा है। लेकिन गौरव सैनी से कनिष्क कटारिया तक कई उपखण्ड अधिकारी कार्यवाहक आयुक्त पद पर रहते हुए माउंट आबू के लोगो को ये अधिकार देने में किसी न किसी तरह का अड़ंगा लगाया है।

मेक माय ट्रिप माउंट आबू की वेबसाइट पर लिमबड़ी कोठी की गलियारे के दोनो तरफ के कमरों की तस्वीर।
मेक माय ट्रिप माउंट आबू की वेबसाइट पर लिमबड़ी कोठी की गलियारे के दोनो तरफ के कमरों की तस्वीर।

लिमबड़ी हाउस की ऑनलाइन बुकिंग की वेबसाइट में दी गई तस्वीरें स्पष्ट बता रही हैं कि पिछले तीन चार उपखण्ड अधिकारियों ने किस तरह से लिमडी हाउस के लिए ये व्यवस्था कर दी है कि राज्य के सत्ताधारी दल के दो नेता पुत्रों की वरदहस्ती में इसके मालिक प्रतिदिन 32 लाख रुपये कमा सकें। ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट में नक्शा और जो लोकेशन दिया हुआ है उसमें लिमबडी हाउस, वार्ड संख्या 20, आबू पर्वत सिरोही, के पते और ब्रह्मकुमारी मुख्यालय से 220 मीटर दूरी की लोकेशन वाली होटल में प्रति रात का किराया 48 हजार बताया गया है।

माउंट आबू के टोल नाके पर लगा सीसीटीवी कैमरा, जिनके लिंक कई उपखण्ड अधिकारियों और आयुक्तों के मोबाइल में रहते हैं।
माउंट आबू के टोल नाके पर लगा सीसीटीवी कैमरा, जिनके लिंक कई उपखण्ड अधिकारियों और आयुक्तों के मोबाइल में रहते हैं।

होटल के फ्रंट एलिवेशन की फ़ोटो में दिख रही खिड़कियों के हिसाब से इसमें करीब 40 कमरे होंगे। लेकिन एक गलियारे के फ़ोटो में गलियारे के दोनो तरफ कमरे नजर आ रहे हैं। ऐसे में इसमें करीब 80 कमरे हो सकते हैं। हर कमरे का किराया वेबसाइट के अनुसार प्रति रात  40 हजार भी मानें तो माउंट आबू के उपखण्ड अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा  माउंट आबू के स्थानीय लोगों को दिए हुए हक से वंचित करके लिमबड़ी हाउस के मालिकों की प्रति दिन की 32 लाख रुपये की कमाई की व्यवस्था कर दी है।

माउंट आबू में ईको सेंसेटीव जोन सुप्रीम कोर्ट की अनुपालना में लागू किया गया है। अब इसके पीछे इन उपखण्ड अधिकारियों की क्या नीयत रही ये प्रशासनिक जांच की बजाय सुप्रीम कोर्ट या एनजीटी की देखरेख में न्यायिक जांच का विषय है। क्योंकि माउंट आबू के आम आदमी को दिए हुए हक को बाहर से आये लोगों को देने का ये काम कथित रूप से प्रदेश के जिन नेताओं के पुत्रों की देखरेख में होना बताया जा रहा है, उनके प्रभाव से चाहकर भी कोई अधिकारी खुदको निष्प्रभावी नहीं रख सकता है।

वेबसाइट की तस्वीरों  में लिमबड़ी कोठी में दिख रहा इतना जबरदस्त परिवर्तन ये बता रहा है कि पिछले करीब तीन साल से माउंट आबू के उपखण्ड अधिकारी और नगर परिषद आयुक्त कथित रूप से सत्ताधारी दल के जोधपुर बेस्ड  दो नेताओं के पुत्रों की सहूलियत से ही लगने के जो आरोप लगते रहे वो काफी हद तक सही नजर आ रहे हैं।

लगातार….

सत्येंद्र जैन की तरह सिसोदिया को भी फ़र्ज़ी केस में अरेस्ट करवा सकती है केंद्र सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें आशंका है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तरह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी फ़र्ज़ी मामलों में केंद्र सरकार गिरफ़्तार करवा सकती है।

केजरीवाल ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने कुछ महीनों पहले ही कहा था कि केंद्र सरकार एक फर्जी मामले में जैन को गिरफ़्तार करने जा रही है। उन्हीं सूत्रों से कल यह पता चला है कि अब सिसोदिया को फर्जी मामले में फंसाए जाने की तैयारी चल रही है।

उन्होंने कहा कि विश्वस्त सूत्रों ने मुझे बताया है कि सिसोदिया को भी जल्द ही गिरफ़्तार किया जा सकता है। केंद्र ने सभी एजेंसियों को आदेश दिया है कि वह सिसोदिया के खिलाफ फर्जी मामले तैयार करें।

उन्होंने कहा कि सिसोदिया आज़ाद भारत के इतिहास के शायद वह सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं। सिसोदिया ने इन बच्चों को सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि जैन और सिसोदिया को जेल भेजने के पीछे क्या राजनीति है। इससे केवल देश को नुकसान पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि जैन और सिसोदिया को फर्जी मामलों में जेल में डालकर ये लोग दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो अच्छे काम हो रहे हैं उन्हें रोकना चाहते हैं परन्तु चिंता मत कीजिए मैं ऐसा नहीं होने दूंगा सभी अच्छे काम चलते रहेंगे।

कश्मीर में हिन्दुओं की हत्या : सुब्रमण्यम स्वामी ने अमित शाह का मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने जम्मू-कश्मीर में लगातार हिन्दुओं की चुनकर हत्या किए जाने की घटनाओं को लेकर मोदी सरकार पर गुरुवार को जोरदार हमला करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की।

स्वामी ने एक ट्वीट में कहा कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन है और वहां प्रतिदिन एक कश्मीरी हिन्दू की हत्या की जा रही है, ऐसे में जरूरी है कि अमित शाह से इस्तीफे की मांग की जाए। उन्हें गृह के स्थान पर खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है क्योंकि वह आजकल क्रिकेट में ज्यादा रुचि ले रहे हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को सुबह जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बैंक की एक शाखा में राजस्थान निवासी मैनेजर की गोली माकर हत्या कर दी गई। इससे दो दिन पहले घाटी में आतंकवादियों ने इसी जिले में 36 वर्षीय शिक्षिका रजनी बाला की उनके स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आंतकवादियों का हाल के दिनों में लोगों की चुनकर हत्या किए जाने का सिलसिला बढ़ गया है। इससे घाटी में प्रधानमंत्री के विशेष पुनर्वास पैकेज के तहत नियुक्त किए गए कश्मीरी पंडित कर्मचारियों और दूसरे राज्यों के यहां पदस्थ हिन्दू कर्मचारियों में दहशत व्याप्त है।

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक उदयपुर रवाना

जयपुर। राजस्थान में दस जून को राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को सेंधमारी से बचाने के लिए आज उदयपुर के लिए रवाना किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यसभा के चुनाव तक इन विधायकों को उदयपुर की एक होटल में रखा जायेगा। कांग्रेस की दो दिन की कार्यशाला के समापन के बाद कांग्रेस के विधायक एवं अन्य नेताओं को मुख्यमंत्री निवास पर लंच के लिए बुलाया गया और बाद में विधायक उदयपुर के लिए रवाना हुए। बस रवाना होते समय करीब 45 विधायक उसमें रवाना हुए जिसमें लगभग 40 कांग्रेस एवं कुछ निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

इनमें मंत्री टीकाराम जूली, हेमाराम चौधरी, डॉ. सुभाष गर्ग, सुखराम विश्नोई सहित अन्य मंत्री शामिल है। इनके अलावा विधायक डा जितेन्द्र सिंह, राजेन्द्र पारीक, चेतन डूडी, अमित चाचाण, इंद्राज गुर्जर, मुकेश भाकर एवं रामनिवास गावड़ियां सहित तीन दर्जन से अधिक शामिल हैं। बस के रवाना होते समय सभी विधायकों ने जीत का चिह्न दिखाया।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा की चार सीटों पर हो रहे चुनाव में कांग्रेस के तीन उम्मीदवार और एक भाजपा एवं एक भाजपा समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और विधायकों की संख्या बल के आधार पर कांग्रेस के दो एवं भाजपा के एक उम्मीदवार की जीत पक्की मानी जा रही हैं जबकि चौथी सीट पर दोनों ही पार्टियों के पास पर्याप्त बहुमत नहीं हैं और वह निर्दलीय एवं क्षेत्रीय दलों के सहयोग पर निर्भर रहना होगा। ऐसे में कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ही पार्टियां अपने विधायकों को सेंध से बचाने के लिए एक स्थान पर इन्हें एकत्रित रखना चाह रही है।

बताया जा रहा है कि इसी तरह भाजपा भी अपने विधायकों को प्रशिक्षण शिविर के रुप में एक जगह पर रखने वाली है। इस चुनाव में कांग्रेस ने महासचिव रणदीप सुरजेवाला, राजस्थान के पार्टी प्रभारी रहे मुकुल वासनिक एवं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी को टिकट दिया हैं। इनके अलावा सांसद सुभाष चन्द्रा भाजपा के समर्थन से निर्दलीय के रुप में चुनाव लड़ रहे हैं।

विस्तारा एयरलाइन ने पेश की मानसून सेल

नई दिल्ली। टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी विस्तारा ने गुरुवार को अपने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर पूर्व मानसून सेल की घोषणा की।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि यह सेल इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस तीनों ही श्रेणियों पर 20 जून से 31 दिसंबर, 2022 तक लागू रहेगी।

घरेलू मार्गों पर एकतरफ का किराया इकोनॉमी के लिए 1,699 रुपए, प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 3,459 रुपए और बिजनेस श्रेणी के लिए 7,439 रुपए से शुरु होगा।

अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर किराए की शुरुआत इकोनॉमी के लिए 14,249 रुपए, प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 18,899 रुपए और बिजनेस श्रेणी के लिए 47,099 रुपए से होगी। विस्तारा ने दो अगस्त से मुंबई से जेद्दा के लिए सीधी उड़ान की भी घोषणा की।