Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 800 -
होम ब्लॉग पेज 800

मोदी सरकार के 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर रहे केन्द्रित : पूनियां

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केन्द्रित रहे। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के आगमन से देश में एक बड़ा क्रांतिकारी परिवर्तन आया।

यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सनातन देश की व्यवस्था में अनेकों ऐसे अवसर आए जब देश को चुनौतियों का मुकाबला करना करना पड़ा। मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक संघर्ष व बलिदान की कहानियां सबको ज्ञात हैं।

आज हम आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश में आजादी के आंदोलन के दौरान व उसके बाद की व्यवस्था में एक मिथक था, धारणा थी, कि देश को आजादी कांग्रेस पार्टी ने दिलाई ऐसा प्रचारित किया गया, इसके बाद यह कहा गया कि देश पर शासन करने का हक कांग्रेस को है, उसके बाद यह स्थापित किया गया कि कांग्रेस पार्टी में भी कोई शासन कर सकता है तो वह नेहरू-गांधी खानदान कर सकता है।

75 साल की आजादी में लगभग 55 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी और एक खानदान विशेष ने देश पर शासन किया। कहने को कांग्रेस का शासन लोकतांत्रिक था, लेकिन उनके हिस्से में आपातकाल भी था, यातनाएं थी, प्रतिबंध भी थे।

इसी तरह बार-बार लोकतंत्र व संविधान की बात करने वाले कांग्रेस के लोगों के माथे पर वो कलंक भी था, जिसमें 100 भी ज्यादा बार चुनी हुई सरकारों को अपदस्थ कर दिया गया। अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग सर्वाधिक कांग्रेस पार्टी के शासन में हुआ।

आजादी का आंदोलन, आजादी के आंदोलन के बाद आपातकाल का आंदोलन और उसके बाद श्रीराम जन्मभूमि का आंदोलन, उसके बाद अनेकों आंदोलन, कश्मीर में एक देश में दो विधान दो विधान नहीं रहेंगे, इसको लेकर देश की एकता अखंडता के लिये भी आंदोलन हुए।

इस पृष्ठभूमि में चलते-चलते 90 के दशक में पहला बदलाव अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल के दौरान आया, अनकों दलों के साथ मिलकर गठबंधन की सफल सरकार चलाई।

देश के राजनीतिक इतिहास में साल 2014 में भी इसी तरीके का राजनीतिक क्रांतिकारी बदलाव आया था, देश में कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार, अराजकता, कुशासन, परिवारवाद, वंशवाद और जातिवाद इन सबके खिलाफ देश की जनता ने प्रतिकार किया और देश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी, जिसका नेतृत्व नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं।

मोदी सरकार एनडीए-2 को सफलतम 8 वर्ष पूर्ण हो गए, और इन 8 वर्षों की राजनीतिक तौर पर, सामाजिक तौर पर और शासकीय तौर पर ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं।

कांग्रेस के 55 वर्षों, मोदी सरकार के 8 वर्ष और भाजपा के शासनकाल के 13 वर्षों का लेखा-जोखा करेंगे तो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री मोदी जब लाल किले से आह्वान करते हैं कि भारत को स्वच्छ रखें, माताओं-बहनों को सम्मान, स्वास्थ्य और आरोग्य का संबल देने के लिए शौचालय बनाओ तो कदाचिद पूंजीपति देशों को हंसी आई, लेकिन यह सामान्य बात नहीं थी।

इतने बड़े लोकतंत्र में उन माता-बहनों की विडंबना देखिये जो अंधेरा होने का इंतजार करती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच थी कि उन्होंने इस पीड़ा को समझा और देश में 10 करोड़ शौचालय बनकर तैयार हुए, यह बदलाव की पहली शुरुआत थी।

सामान्य व्यक्ति के बैंक के खाते नहीं थे, आज आपको आसान लगता होगा, बैंक खातों से क्या परिवर्तन होता होगा, यह भी आपने देखा है। 45 करोड़ जनधन के खातों ने भारत की जनता को ताकत दी है और भ्रष्टाचार पर नकेल पड़ी है।

इस देश में दिव्यांग को विधवा को अपनी पेंशन के लिए गुहार लगानी पड़ती थी, आज इज्जत-सम्मान के साथ उनके खातों में राशि सीधे जमा होती है।

कांग्रेस शासन में इस देश में योजना चली थी, आवास योजना, जिसका नाम ही सुना था, कहीं खिड़की नहीं होती थी, कहीं दरवाजे नहीं होते थे, कहीं ईंटों का खंडर होता था, आज भारत के 03 करोड़ लोगों के सर पर सम्मान की छत है। देश के प्रधानमंत्री की वो पीएम आवास योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।

आज भारत की शत प्रतिशत आबादी के पास गैस कनेक्शन हैं, और 10 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन उज्ज्वला के हैं, जिनसे माता-बहनों को धुंए से आजादी दिलाई है। यह बुनियादी बदलाव की बड़ी शुरुआत थी।

आज देश की 55 करोड़ आबादी को आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है, 3 करोड़ लोगों ने इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ लिया है।

देश की नहीं दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम है किसानों की, वो है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जो छोटे किसान हैं जिनकी तादात 82 प्रतिशत है, इन किसानों के खातों में सालाना 6 हजार रुपए ट्रांसफर होना, यह दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम है।

पीएम किसान सम्मान निधि से देश के 11.08 करोड़ किसानों को 1 लाख 92 हजार करोड़ की राशि सीधे खातों में हस्तांतरित होती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अटल जी के समय शुरू हुई किसान क्रेडिट कार्ड योजना, जिसका असंख्य किसान लाभ उठा रहे हैं, इससे किसानों का ताकत मिलती है।

इस देश में प्रधानमंत्री सड़क योजना की शुरुआत अटल जी ने की थी, देश के साथ राजस्थान भी सौभाग्यशाली है कि जहां इस योजना से 70 हजार किलोमीटर सड़क प्रधानमंत्री मोदी जी के शासन में बनी हैं, और देश में लाखों किलोमीटर सड़कें बनी हैं।

यह बदलता हुआ भारत है, और मोदी सरकार ने जिस तरीके से सुविधाओं के विस्तार के लिए संकल्पित होकर कल्याणकारी योजनाओं के जरिये जो कार्य हुए, इसके लिए राजस्थान की जनता व राजस्थान भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं।

यह भगवान श्रीराम का देश है, राम की संस्कृति का देश है, जहां राम की महिमा हर जगह है, पूरी दुनिया देखती थी कि 500 वर्षों का संघर्ष और लाखों लोगों का बलिदान था, लेकिन दुनिया ने वो भी देखा कि सक्षमवान नेतृत्व, संकल्पवान व्यक्ति जिस कार्य को ठान ले तो करता है, भारत का सौभाग्य है कि राम की धरती पर राम का गुणगान हुआ है।

अयोध्या की पवित्र भूमि पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कर कमलों से भव्य राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया। दुनिया का इतिहास है कि जब किसी राजनीतिक दल का अध्यक्ष देश की एकता अखंडता के लिए अपने आपको आहूत कर दे, बलिदान कर दे, वो महान व्यक्तित्व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी वो शख्स थे, जो एक देश में दो विधान दो प्रधान नहीं चलेंगे, इसी नारे के साथ कश्मीर की घाटी में 1953 में बलिदान हो गए थे। जिस कश्मीर की घाटी पर लाल चौक पर खून बहा जाता था और यह चुनौतियां होती थी कि कोई माई का लाल तिरंगा फहरा कर बताए, तिरंगे को जलाया जाता था, संविधान को जलाया जाता था, उस लाल चौक पर आज आप देखेंगे तो तिरंगा शान से फहराया जा रहा है।

यह इसलिए हुआ कि अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद आतंकवादियों पर नकेल डली और देश में कश्मीर में भी शांति बहाल हुई, पूरे देश में एक सकारात्मक वातावरण, सार्थक वातावरण और स्वाभिमान का वातावरण बना।

मुझसे कोई पूछे कि मोदी सरकार की एक शब्द में कोई उपलब्धि हो तो कोरोना जैसी विभीषिका और दुनिया के तमाम पूंजीपति, विकसित और संपन्न देशों के मुकाबले 135 करोड़ की आबादी के देश भारत ने जिस मजबूती से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वो आप सबके सामने है।

100 करोड़ 92 लाख लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाना, बूस्टर उपलब्ध करवाना, निशुल्क उपलब्ध करवाना, मैं मानता हूं कि आज के युग की प्रधानमंत्री मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 14 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा का आयोजन किया है। पार्टी, पार्टी के सभी मोर्चा जमीनी तौर से लेकर ऊपरी तौर पर बूथ स्तर तक लाभार्थियों तक और आम व्यक्तियों तक पुरजोर तरीके से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

यह पहला अवसर है जब बात सहकारी संघवाद की जाती है, लेकिन इसकी कोई अनदेखी कर रहा है वो राजस्थान की कांग्रेस सरकार कर रही है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये देश के 80 करोड़ लोगों को राशन देना यह वैक्सीन के बाद दूसरी बड़ी उपलब्धि है। राजस्थान में जनधन के जो खाते हैं 3 करोड़ 11 लाख लाभार्थियों के खाते खोले गए और इसमें 12,994 करोड़ रुपए की मदद पहुंचाई गई।

मुद्रा योजना के जरिये देश के नौजवानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए एक करोड़ 11 लाख लोगों को श्रृण दिया, जिसकी स्वीकृत राशि 78629 करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत राजस्थान के 75 लाख किसानों को 10 हजार 791 करोड़ राशि हस्तांतरित की गई है।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 81 लाख से अधिक शौचालय निर्मित हुए हैं, देश के 100 से ज्यादा शहरों में स्वच्छ भारत मिशन चल रहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत आपको ध्यान है कि, लद्दाख तक भी नल के जरिये जल पहुंचाने कार्य भी हुआ है। इसी तरीके से सुदूर रेगिस्तान के गावों में भी नल से जल पहुंचाया गया। जल जीवन मिशन एक महत्वाकांक्षी अभियान है, इसके लिए राजस्थान में 14 हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है।

एक बड़ी अभिनव योजना भारतमाला परियोजना है, देश को जोड़ने का काम, अब तक 2737 किलोमीटर की परिकल्पना थी, उसमें 39 हजार 669 करोड़ की लागत वाले 2226 किलोमीटर की लम्बाई के कार्यों की शुरुआत हो चुकी है, 1545 किलोमीटर के कार्य पूरे हो चुके हैं।

पीएम स्वनिधि जो स्ट्रीट वेंडर्स के लिए जो योजना थी, उसमें 66774 करोड़ रुपए राशि हस्तांतरित की गई। रेल का नेटवर्क राजस्थान में काफी तेजी से विकसित हुआ, उसमें मोदी सरकार के शासन में इनवेस्टमेंट 56261 करोड़ की लागत से 5 हजार किलोमीटर की लंबाई का कार्य हुआ, जिसमें 28 परियोजनाएं शामिल हैं।

गरीब कल्याण अन्न योजना इत्यादि में राजस्थान के लिए 2 लाख 60 हजार करोड़ राशि खर्च होगी, 17 लाख 86 हजार टन खाद्यान का आवंटन होगा। राजस्थान में उज्ज्वला के जरिये 65 लाख गैस कनेक्शन लाभार्थियों को मिले।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिये 4 करोड़ 49 लाख किसानों का फसल बीमा हुआ, जिसमें 1 करोड़ 25 लाख किसानों को 16 हजार 566 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि भारत सरकार ने दी।

मोदी सरकार के 8 वर्षों के शासन के बारे में मैं कह सकता हूं कि जिस नए भारत की कल्पना की गई, वो नए भारत का सपना साकार हुआ। देश स्वाभिमान के साथ खड़ा हो, इस बात के लिए हर देशवासी की इच्छा थी, इसको प्रधानमंत्री ने पूरा किया, इसका ताजा उदाहरण रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान आप सबने देखा ही है, जिसमें 22 हजार 500 लोगों की सुरक्षा के साथ सकुशल वापसी हुई।

इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह राठौड ने के कहा कि कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे व गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा की यह बात सही साबित होगी कि 2023 के चुनाव में कांग्रेस 10-15 सीटों पर सिमट जाएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब चौथी बार बाडाबंदी करेंगे, मुख्यमंत्री हॉर्स ट्रेडिंग करते-करते हाथी को ही निकल गए, इनके विधायक इनके खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं, अपनी सरकार को बचाने के लिए मुख्यमंत्री बाड़ेबंदी का रिकॉर्ड बना रहे हैं।

कांग्रेस सरकार के कुशासन की हकीकत- बेरोजगारी, संस्थागत भ्रष्टाचार, पेट्रोल डीजल पर सर्वाधिक वैट, पटरी से उतर चुकी कानून व्यवस्था, पेपर लीक इत्यादि लंबी फेहरिस्त है विफलताओं की।

प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी, ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

सबगुरु राशिफल : 2 जून गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। जय भोलेनाथ जी ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज के दिन किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। आज के दिन आपका व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज के दिन आपका निवश से लाभ मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज के दिन स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। आज के दिन रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगा। आज के दिन निवेशादि लाभदायक रहेगा। आज के दिन प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज के दिन पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेंगा। आज के दिन स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आज के दिन बौद्धिक कार्य सफल रहेगा। आज के दिन कारोबार में वृद्धि होगी।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज के दिन किसी के व्यवहार से मन को ठेस पहुंचेंगी। आज के दिन विवाद से क्लेश होगा। आज के दिन जमानत के कार्य टालें। आज के दिन दु:खद समाचार मिलेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज के दिन नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आज के दिन आपका प्रयास सफल रहेंगा। आज के दिन सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। आज के दिन आपकी प्रतिष्ठा बड़ेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज के दिन मित्र अतिथियों के रूप में घर आएंगे। आज के दिन शुभ समाचार मिलेगा। आज के दिन आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज के दिन कारोबार अच्छा चलेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज के दिन व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। आज के दिन रोजगार में वृद्धि होगी। आज के दिन अप्रत्याशित लाभ होगा। आज के दिन किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज कुसंगति से बचें। आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आज आपको कर्ज लेना पड़ेगा। आज चिंता तथा तनाव रहेगा। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज धनहानि होगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। आज बकाया वसूली का प्रयास सफल रहेगा। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज नई योजना बनेगी। आज कार्यस्‍थल पर परिवर्तन होगा। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज निवेश से लाभ मिलेगा। आज परिवार में सुख-शांति रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज सत्संग का लाभ मिलेगा। आज तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। आज भाइयों से मतभेद दूर होगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। आज चोट व दुर्घटना से हानि होगी। आज जोखिम के कार्य टालें। आज आशंका-कुशंका के चलते कोई गलती होगी। आज नकारात्मकता रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

बांदा में शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर युवक फंदे से झूला

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी और जसपुरा थाना क्षेत्र में जाकर फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर के कनवारा गांव के मजरा दरदा में आशा निषाद (32) की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतका के पति राम प्रसाद उर्फ संतु ने मुकदमा दर्ज कर आरोप लगाया कि डिघवट गांव निवासी हजरत नामक युवक से उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे और उसने ही पत्नी की हत्या कर दी।

उन्होने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आने की पूर्व ही मृतका के प्रेमी डिघवट गांव निवासी हजरत ने जसपुरा थाना क्षेत्र में एक पेड़ में फांसी के फंदे में झूल कर आत्महत्या कर ली। उसके शव को जसपुरा थाना पुलिस ने बरामद किया।

उन्होंने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और हत्या व आत्महत्या से जुड़े दोनों मामलों की विस्तृत जांच शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पारदर्शी जांच के बाद कार्रवाई होगी।

उदयपुर में अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर की युवती की हत्या

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सुंदरवास इलाके में बुधवार को एक युवती की अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के बाद समूचे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। तेज़ धमाके के साथ चली गोली से आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरी सुंदरवास के शिव ज्योति अपार्टमेंट की तीसरी मंज़िल पर रहने वाली बिहार निवासी नेहा सिंह पत्नी चंदन सिंह को बुधवार दोपहर एक अज्ञात हमलावर सर में गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगने से नेहा सिंह की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपअधीक्षक सहित आलाअधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एफएसएल टीम को मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोटा में नींव खोदने के विवाद में हत्या, 3 महिलाओं सहित 6 अरेस्ट

कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के सांगोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बपावर कला क्षेत्र के चरेल गांव में एक व्यक्ति की धारदार हथियारों से हत्या करने के मामले में तीन महिलाओं सहित एक ही परिवार के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि 28 मई को चरेल गांव निवासी ओम प्रकाश माली ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि 27 मई को वह और उसका भाई रमेश कुमार अपने खेत की मेड पर जेसीबी मशीन से नीव खुदवा रहे थे।

उसी समय उनके गांव के बद्रीलाल वगैरह 7-8 व्यक्ति गंडासी, कुटिया एवं लकड़ी लेकर आए और नींव खोदने से मना कर लड़ाई झगड़ा और मारपीट करने लगे। जिससे वह और उसकी पत्नी घायल हो गए और भाई रमेश के गंभीर चोट आने की वजह से अस्पताल में मौत हो गई।

रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच थाना अधिकारी सांगोद राजेश कुमार सोनी को सौंपी गई। इसके लिए गठित टीम ने लगातार तलाश एवं पीछा कर घटना में शामिल बद्रीलाल माली (60), बेटों प्रेम बिहारी (38), दिलीप (33), एवं बहू रीना बाई (29), टीना (29) एवं घीसी बाई (35) निवासी गांव चरेल को गिरफ्तार कर लिया।

अजमेर में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

अजमेर। राजस्थान में अजमेर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश निकालते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर अंशदीप को दिया।

ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा 2018 में किसान, महिला एवं आमजन से जो वादा किया था वह पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा निकला। किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, बिजली आपूर्ति, 3500 रुपए बेरोजगारी भत्ता आदि बातें झूठी निकलीं। अब सरकार के कार्यकाल में कुछ माहों का समय ही बाकी है। ऐसे में प्रदेश की जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है।

ज्ञापन में सरकार की उदासीनता के साथ साथ वित्तीय कुप्रबंधन, कुशासन आदि का नुकसान आमजन को हो रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा। समयबद्ध पेयजल आपूर्ति भी निरंकुश है। साथ ही संभाग स्तरीय जेएलएन अस्पताल के हाल भी बुरे हैं। आश्चर्य का विषय यह है कि जेएलएन में कोरोना से हुई मौतों के ज्यादातर मामलों में मृत्यु का कारण कोरोना नहीं बताया गया है जिससे पीड़ित वर्ग को आघात पहुंचा है।

भाजपा की ओर से राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रहकर अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है इसलिए वे जनहित में कड़ी कार्यवाही करें।

प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाडा, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन, पूर्व शहर अध्यक्ष अरविंद यादव, सुरेन्द्र सिंह राठौड सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

अजमेर के पूर्व उपमहापौर सोमरत्न आर्य को कोर्ट ने किया बरी

अजमेर। राजस्थान में अजमेर नगर निगम के पूर्व उपमहापौर एवं भाजपा नेता सोमरत्न आर्य को आज पोक्सो न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपों से बरी कर दिया।

अधिवक्ता उमरदान सिंह लखावत ने बताया कि अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाने पर 30 जून 2019 को पीड़िता के पिता ने सोमरत्न आर्य के खिलाफ पोक्सो की धाराओं में प्रकरण इस आधार पर कराया था कि सोमरत्न ने उनकी पुत्री को मंत्री के हाथों पुरस्कार दिलाए जाने की बात करते छेड़छाड़ की।

अजमेर की पोक्सो न्यायालय संख्या दो के न्यायाधीश रंजनसिंह ने मामले में आज फैसला देते हुए आरोपी सोमरत्न आर्य को दोषमुक्त कर दिया। न्यायालय का फैसला आने के बाद सोमरत्न आर्य ने इसे सच्चाई की जीत बताया है।

पंजाब नेशनल बैंक ने जैन मंदिर नारेली में भेंट किया वाटर कूलर

अजमेर। माखुपुरा स्थित शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जैन मंदिर नारेली में आमजन की अधिक आवाजाही को देखते हुए गर्मियों में शीतल पेयजल के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने एक वाटर कूलर उपहार स्वरूप भेंट किया।

मंदिर परिसर में गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल की उपलब्धता के लिए पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मंडल प्रमुख आरके मीणा ने बुधवार को एक सादे समारोह में उक्त वाटर कूलर का शुभारंभ करते हुए कहा कि बैंक की ओर से ये एक छोटी पहल है। इसके अलावा बैंक समय समय पर गरीबों, वृद्धजन, असहायों तथा जरूरतमंदों की मदद को भी अग्रणी रहता है तथा उनकी जरूरतों को पूरी करता है।

पीएनबी स्वदेशी बैंक होने के कारण कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाता है। नारेली जैन तीर्थ में प्रतिदिन आमजन की अधिक आवाजाही रहती है। ऐसे में लोगों की सुविधार्थ बैंक की ओर से सीएसआर गतिविधि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत वाटर कूलर लगाने की पहल की गई है। वाटर कूलर लगने से मंदिर परिसर में आने वाले लोगों को शुद्ध व शीतल जल मिलेगा।

इस मौके पर मुख्यप्रबंधक बदन लाल मीणा, वरिष्ठ प्रबंधक नवरत्न मिश्रा समेत बडी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे। मंदिर प्रबंधन की ओर से सुकांत भैया ने बैंक के अधिकारियों व प्रतिनिधियों का अभिनंदन कर आभार जताया।

मारुति सुजुकी ने मई 2022 में 161413 वाहन बेचे

नई दिल्ली। कार विनिर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि कंपनी ने मई 2022 में कुल 1,61,413 वाहनों की बिक्री की है, कंपनी ने पिछले वर्ष मई महीने में 46,555 वाहन बेचे थे। कोविड महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित मई 2021 में कम आधार आर्थिक गतिविधियों में गिरावट को दर्शाता है।

मारुति सुजुकी ने एक बयान में कहा कि मई 2022 के बिक्री के आंकड़े मई 2021 के साथ तुलनात्मक नहीं हैं क्योंकि बीते वर्ष इसी माह में कोविड-19 से संबंधित व्यवधानों के कारण कंपनी का परिचालन बड़े स्तर पर प्रभावित हुआ था।

कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मई 2022 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,28,000 वाहन और ओईएम के तहत 6,222 वाहन बेचे। इस माह उसने 27,191 वाहनों का निर्यात किया।

मारुति सुजुकी ने छोटी गाड़ियों की श्रेणी में ऑल्टो और एस-प्रेसो की 17,408 इकाई बेची जिसकी संख्या इससे पिछले वित्त वर्ष के समान माह में 4,760 थी।

कंपनी ने कॉम्पैक्ट सेगमेंट में बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगनआर जैसे मॉडल के इस साल मई में कुल 67,947 वाहन बेचे जबकि मई 2021 में इस क्षेणी के 20,343 वाहन बिके थे।

कंपनी ने मई 2022 में अरटिगा, एस-क्रोस, विटारा ब्रिजा और एक्सएल 6 जैसे यूटिलिटि वाहनों की 28,051 इकाई बेची जबकि उसने मई 2021 में 6,355 वाहन बेचे थे।

अधिकांश क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां महामारी पूर्व स्तर पर पहुंच गई हैं, लेकिन ऑटो कंपनियों के सामने उत्पादन को प्रभावित करने वाले कंप्यूटर चिप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की कमी जैसे मुद्दे हैं।

मारुति सुजुकी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी का वाहनों के उत्पादन पर मुख्यतः घरेलू मॉडलों पर मामूली प्रभाव पड़ा। कंपनी ने इस दौरान इसे कम करने के लिए हर संभव उपाय किए।

नेशनल हेराल्ड की आड़ में हमारी आवाज दबाना चाहते हैं मोदी : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि वह नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पार्टी नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से नोटिस भिजवा कर डराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस इस तरह के हथकंडों से डरने वाली नहीं है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला तथा वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नेशनल हेराल्ड की आवाज को दबाने का काम आजादी से पहले अंग्रेजों ने किया था और आज फिर उस अंग्रेजी हुकूमत का समर्थन करने वाली विचारधारा ‘आज़ादी के आंदोलन की आवाज़’ दबाने का षडयंत्र कर रही है। इस षडयंत्र के मुखिया स्वयं मोदी हैं और इसके लिए वह ईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जिस विचारधारा से आती है उस मानसिकता ने अंग्रेजों का साथ दिया था और आज भी ‘गुलामी की प्रतीक’ वह मानसिकता ‘आज़ादी की कुर्बानियों’ से प्रतिशोध ले रही है। इस बार उन्होंने एक ‘कायराना तथा डरपोक साजिश’ रची है। नेशनल हेराल्ड मामले में अब मोदी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी से नोटिस जारी करवाया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की जड़ उखाड़ने के लिए कांग्रेस ने 1937 में ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र शुरु किया था जिसके प्रणेता महात्मा गांधी, पंडित नेहरु, सरकार पटेल, पुरुषोत्तम दास टंडन, आचार्य नरेंद्र देव, रफ़ी अहमद किदवई जैसे कई बड़े नेता थे। अंग्रेजों को इस अखबार से खतरा था इसलिए उन्होंने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान नेशनल हेराल्ड पर प्रतिबंध लगा दिया और यह प्रतिबंध 1945 तक जारी रहा।

ED का धन शोधन मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी को नोटिस