भरतपुर : घर से खेलने निकले बालक का कुएं में शव मिला

0

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में मलाह गांव में गुरुवार को घर से निकले एक बालक का शव कुंए में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नौ वर्षीय गुड्डा पुत्र रविकांत शाम को घर से खेलने के लिये निकला था। वह देर रात तक जब लौटकर नहीं आया, तो उसकी तलाश की गयी। तलाश के दौरान करीब पांच घंटे बाद घर से तीन किलोमीटर दूर उसका शव कुएं में तैरता मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कुएं से निकालकर आरबीएम अस्पताल के शवगृह पहुंचाया। शुक्रवार को पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।