अजमेर में नगर निगम बोर्ड की बैठक 12 जनवरी को

118

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी बोर्ड की महापौर बृजलता हाडा के नेतृत्व में 12 जनवरी को दूसरी साधारण सभा आयोजित होगी।

निगम आयुक्त सुशील कुमार के अनुसार साधारण सभा में 405 करोड़ रुपए के बजट प्रस्ताव को पेश किया जाएगा। बैठक के लिए जारी एजेंडे में 22 प्रस्तावों को शामिल किया गया है जिनमें से पार्षदों के वेतन की वृद्धि का प्रस्ताव भी शामिल हैं।

हर साल सालाना उर्स में सड़क, पानी, बिजली व्यवस्थाओं पर खर्च के लिए अनुदान राशि का अनुमोदन प्रस्तावित है जो कि डेढ़ करोड़ से ज्यादा का है। खास बात यह है कि एजेंडे में कचरा संग्रहण शुल्क (यूजर चार्जस) विषयक प्रस्ताव को शामिल नहीं किया गया है।