अजमेर : गैंगस्टर के फालोअर्स बनकर प्रचार करने वाले दो आरोपी अरेस्ट

107

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की बिजयनगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टर के फॉलोअर्स बनकर प्रचार प्रसार करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिजयनगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर गैंगस्टर का प्रचार प्रसार करने वाले युवाओं पर निगरानी रखने के निर्देश है।

इसी क्रम में सूर्या गैंग के असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के आरोप में कार्यवाही करते हुए संजय नगर निवासी करण गुर्जर तथा इंदरगढ़ निवासी महेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दोनों आरोपियों के परिजनों को तलब कर हिदायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।