पाली : तखतगढ़ में दो अलग अलग सडक हादसों में तीन घायल

407

तखतगढ़ (पाली)। तखतगढ़ एवं उम्मेदपुर में दो अलग अलग सडक हादसों में तीन जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार के बाद सुमेरपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार कस्बे के गौगरा मार्ग पर टैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक बलाना निवासी चतराराम पुत्र भूराराम देवासी एवं संजय पुत्र सवाराम हीरागर घायल हो गए। इसी प्रकार, समीपवर्ती उम्मेदपुर के पास पैदल चल रहे मालपुरा निवासी पुराराम पुत्र नगाराम मीना घायल हो गए। जिन्हें चालक रणछोडराम एवं ईएमटी प्रेमकुमार प्राथमिक उपचार के बाद तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए। जहां से तीनों को रेफर किया गया।

तखतगढ़ में आपातकालीन सेवा 108 तखतगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए संजीवनी बनी हुई है| पाली एवं जालोर जिले की सीमा के गांवों के लोगों को राहत मिल रही है|