सतीश पूनियां ने प्रेमचंद बैरवा के उपमुख्यमंत्री मनोनीत होने पर दी बधाई

35

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने मनोनीत उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा का बुधवार को अपने निवास पर स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

डा पूनियां ने बैरवा को अपने जयपुर निवास स्थान पर पधारने पर जोरदार स्वागत किया और उनके उपमुख्यमंत्री मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की उन्नति के लिये संकल्पित होकर कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास और उम्मीद है कि भाजपा की राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की महत्वपूर्ण भूमिका से राजस्थान तरक्की के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

https://www.sabguru.com/will-work-to-restore-law-order-take-along-all-sections-diya-kumari/

https://www.sabguru.com/rajasthan-cm-bhajanlal-sharma-deputy-cms-diya-kumari-and-prem-chand-bairwa-to-take-oath-on-15-december/