राजस्थान में सफाई कर्मचारी के करीब 24797 पदों पर होगी भर्ती

140

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार के 186 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी के 24 हजार 797 पदों पर भर्ती की जाएगी। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन 4 मार्च से प्रारम्भ कर दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि लेखानुदान (बजट) 2024-25 में राज्य सरकार ने 70 हजार सरकारी नौकरियों पर भर्ती की घोषणा की थी। बजट में प्रत्येक संभाग में रोजगार मेलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई हैं।